Home › मॉक टेस्ट › संपूर्ण हिंदी — मॉक टेस्ट

⏱️ संपूर्ण हिंदी — मॉक टेस्ट

25 प्रश्न · 25 मिनट · हर बार नए प्रश्न

⏱ 25:00उत्तर दिए: 0 / 25
1.सवैया छंद के प्रत्येक चरण में सामान्यतः कितने वर्ण होते हैं?
सही उत्तर: (ख) 22 से 26
सवैया वर्णिक छंद है जिसके चरणों में 22 से 26 वर्ण होते हैं; मत्तगयंद, दुर्मिल आदि इसके भेद हैं।
स्रोत क्विज़: छंद — मात्रिक और वर्णिक छंद →
2."वंश भास्कर" और "वीर सतसई" के रचनाकार हैं —
सही उत्तर: (क) सूर्यमल्ल मिश्रण
बूँदी के राजकवि सूर्यमल्ल मिश्रण।
स्रोत क्विज़: राजस्थानी भाषा एवं साहित्य — क्विज़ →
3.'पंचवटी' में कौन-सा समास है?
सही उत्तर: (क) द्विगु
पाँच वटों का समूह — पहला पद संख्यावाचक।
स्रोत क्विज़: समास — क्विज़ →
4.'उत्कर्ष' का विलोम है —
सही उत्तर: (ख) अपकर्ष
उत्कर्ष — अपकर्ष।
स्रोत क्विज़: विलोम शब्द — क्विज़ →
5."चार लड़के खेल रहे हैं" — 'चार' कौन-सा विशेषण है?
सही उत्तर: (ख) निश्चित संख्यावाचक
निश्चित गिनती — निश्चित संख्यावाचक।
स्रोत क्विज़: विशेषण — क्विज़ →
6.खड़ी बोली हिंदी के प्रथम कवि किसे माना जाता है?
सही उत्तर: (ख) अमीर ख़ुसरो
अमीर ख़ुसरो (1253–1325) की पहेलियाँ और मुकरियाँ खड़ी बोली में हैं।
स्रोत क्विज़: आदिकाल — सिद्ध, नाथ, जैन, रासो साहित्य (क्विज़ 2) →
7.'सदैव' का संधि-विच्छेद है —
सही उत्तर: (क) सदा + एव
आ + ए = ऐ (वृद्धि संधि) — सदा + एव = सदैव।
स्रोत क्विज़: समास और संधि — पहचान →
8."बाणभट्ट की आत्मकथा" के लेखक कौन हैं?
सही उत्तर: (ख) हजारीप्रसाद द्विवेदी
हजारीप्रसाद द्विवेदी का ऐतिहासिक उपन्यास।
स्रोत क्विज़: कवि-लेखक परिचय — क्विज़ →
9.पहला व्यास सम्मान (1991) किसे मिला?
सही उत्तर: (ख) रामविलास शर्मा
"भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिंदी" के लिए।
स्रोत क्विज़: हिंदी साहित्य के पुरस्कार — क्विज़ →
10.'होनहार बिरवान के होत चीकने पात' का अर्थ है —
सही उत्तर: (ख) महान व्यक्ति के लक्षण बचपन में ही दिख जाते हैं
प्रतिभा बचपन से ही झलकती है।
स्रोत क्विज़: लोकोक्तियाँ — क्विज़ →
11.'उन्नति' में उपसर्ग है —
सही उत्तर: (ख) उत्
उत् + नति = उन्नति (व्यंजन संधि)।
स्रोत क्विज़: उपसर्ग — क्विज़ →
12.अव्यय का दूसरा नाम है —
सही उत्तर: (ख) अविकारी शब्द
अव्यय के रूप नहीं बदलते — अविकारी।
स्रोत क्विज़: अव्यय — क्विज़ →
13.राजस्थान साहित्य अकादमी का सर्वोच्च सम्मान कौन-सा है?
सही उत्तर: (ख) मीरा पुरस्कार
मीरा पुरस्कार राजस्थान साहित्य अकादमी (उदयपुर) का सर्वोच्च सम्मान है।
स्रोत क्विज़: हिंदी साहित्य के पुरस्कार — क्विज़ →
14.'पराजय' में उपसर्ग है —
सही उत्तर: (ग) परा
परा + जय।
स्रोत क्विज़: उपसर्ग — क्विज़ →
15."राम ही जाएगा" — 'ही' है —
सही उत्तर: (क) निपात
बल देने वाला शब्द — निपात।
स्रोत क्विज़: अव्यय — क्विज़ →
16."Tradition and the Individual Talent" निबंध किसका है?
सही उत्तर: (ख) टी.एस. इलियट
इस निबंध में इलियट ने निर्वैयक्तिकता का सिद्धांत रखा।
स्रोत क्विज़: पाश्चात्य काव्यशास्त्र — क्विज़ →
17.'व' का उच्चारण-स्थान है —
सही उत्तर: (ग) दंतोष्ठ
'व' दंतोष्ठ्य व्यंजन है।
स्रोत क्विज़: वर्ण-विचार — क्विज़ →
18.'परंतु' कैसा योजक है?
सही उत्तर: (ख) विरोधदर्शक
पर, किंतु, परंतु, लेकिन — विरोधदर्शक।
स्रोत क्विज़: अव्यय — क्विज़ →
19.'अपनाना' किस प्रकार की क्रिया है?
सही उत्तर: (क) नामधातु
सर्वनाम 'अपना' से बनी — नामधातु।
स्रोत क्विज़: क्रिया — क्विज़ →
20.चौपाई के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं?
सही उत्तर: (ग) 16
चौपाई सम मात्रिक छंद है; प्रत्येक चरण में 16 मात्राएँ होती हैं।
स्रोत क्विज़: छंद — मात्रिक और वर्णिक छंद →
21.संत कवियों में सबसे अधिक शास्त्रज्ञ कवि माने जाते हैं —
सही उत्तर: (ग) सुंदरदास
दादू के शिष्य सुंदरदास शास्त्रों के ज्ञाता थे; 'ज्ञान समुद्र' और 'सुंदर विलास' इनकी रचनाएँ हैं।
स्रोत क्विज़: भक्तिकाल — संत काव्य और सूफ़ी काव्य (क्विज़ 3) →
22.पदमावत में कुल कितने खंड हैं?
सही उत्तर: (ख) 57
जायसी के पदमावत में 57 खंड हैं; इसका 'नागमती वियोग खंड' प्रसिद्ध है।
स्रोत क्विज़: भक्तिकाल — संत काव्य और सूफ़ी काव्य (क्विज़ 3) →
23.महाप्राण वर्ण कौन-सा है?
सही उत्तर: (ग) घ
प्रत्येक वर्ग का दूसरा और चौथा वर्ण महाप्राण होता है।
स्रोत क्विज़: वर्ण-विचार — क्विज़ →
24.'माता-पिता' में कौन-सा समास है?
सही उत्तर: (ख) द्वंद्व
माता और पिता — दोनों पद प्रधान, अतः द्वंद्व।
स्रोत क्विज़: समास और संधि — पहचान →
25."वह कल आएगा" — 'कल' है —
सही उत्तर: (क) कालवाचक क्रियाविशेषण
'कब' का उत्तर — कालवाचक।
स्रोत क्विज़: अव्यय — क्विज़ →