Home › मॉक टेस्ट › असिस्टेंट प्रोफेसर — मॉक टेस्ट

⏱️ असिस्टेंट प्रोफेसर — मॉक टेस्ट

50 प्रश्न · 50 मिनट · हर बार नए प्रश्न

⏱ 50:00उत्तर दिए: 0 / 50
1.2009 का ज्ञानपीठ संयुक्त रूप से किन दो हिंदी साहित्यकारों को मिला?
सही उत्तर: (क) अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल
अमरकांत और श्रीलाल शुक्ल को वर्ष 2009 का ज्ञानपीठ संयुक्त रूप से मिला।
स्रोत क्विज़: हिंदी साहित्य के पुरस्कार — क्विज़ →
2.कारयित्री और भावयित्री प्रतिभा का भेद किसने किया?
सही उत्तर: (क) राजशेखर
राजशेखर (काव्यमीमांसा) — कारयित्री कवि की और भावयित्री सहृदय/आलोचक की प्रतिभा है।
स्रोत क्विज़: भारतीय काव्यशास्त्र — क्विज़ →
3."रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून" — 'पानी' शब्द में अलंकार है —
सही उत्तर: (ख) श्लेष
'पानी' एक ही बार आकर अनेक अर्थ (चमक, सम्मान, जल) दे रहा है, अतः श्लेष।
स्रोत क्विज़: अलंकार — पहचान और उदाहरण →
4.'पउमचरिउ' के रचयिता हैं —
सही उत्तर: (ग) स्वयंभू
स्वयंभू की 'पउमचरिउ' अपभ्रंश में रचित रामकथा है।
स्रोत क्विज़: आदिकाल — सिद्ध, नाथ, जैन, रासो साहित्य (क्विज़ 2) →
5.रसखान का मूल नाम क्या था?
सही उत्तर: (क) सैयद इब्राहीम
रसखान का मूल नाम सैयद इब्राहीम था; वे विट्ठलनाथ के शिष्य थे।
स्रोत क्विज़: भक्तिकाल — रामभक्ति और कृष्णभक्ति शाखा (क्विज़ 4) →
6.पूर्वी हिंदी का विकास किस अपभ्रंश से हुआ?
सही उत्तर: (ग) अर्धमागधी
अर्धमागधी अपभ्रंश से अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी विकसित हुईं।
स्रोत क्विज़: हिंदी भाषा, बोलियाँ, देवनागरी व भाषा विज्ञान — क्विज़ →
7.हरिगीतिका के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं?
सही उत्तर: (ग) 28
28 मात्राएँ, 16–12 पर यति।
स्रोत क्विज़: छंद — क्विज़ (भाग 2) →
8.भाषा की लघुतम सार्थक इकाई कहलाती है —
सही उत्तर: (ख) रूपिम
रूपिम (morpheme) लघुतम सार्थक इकाई है; स्वनिम लघुतम अर्थ-भेदक ध्वनि इकाई।
स्रोत क्विज़: हिंदी भाषा, बोलियाँ, देवनागरी व भाषा विज्ञान — क्विज़ →
9."संतन को कहा सीकरी सों काम" — यह किस कवि की उक्ति है?
सही उत्तर: (ख) कुंभनदास
अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी बुलाए जाने पर कुंभनदास ने यह पद कहा।
स्रोत क्विज़: भक्तिकाल — रामभक्ति और कृष्णभक्ति शाखा (क्विज़ 4) →
10."स्पर्श-रेखा (Touchstone) पद्धति" किस आलोचक की है?
सही उत्तर: (क) मैथ्यू आर्नल्ड
आर्नल्ड ने महान कवियों की पंक्तियों को कसौटी मानकर कविता परखने की पद्धति दी।
स्रोत क्विज़: पाश्चात्य काव्यशास्त्र — क्विज़ →
11.'मधुमालती' के रचयिता कौन हैं?
सही उत्तर: (क) मंझन
मंझन ने 'मधुमालती' (1545 ई.) की रचना की; उसमान की रचना 'चित्रावली' है।
स्रोत क्विज़: भक्तिकाल — संत काव्य और सूफ़ी काव्य (क्विज़ 3) →
12.आचार्य शुक्ल ने भक्तिकाल की समय-सीमा क्या मानी है?
सही उत्तर: (ख) संवत् 1375–1700
शुक्लजी के अनुसार — आदिकाल 1050–1375, भक्तिकाल 1375–1700, रीतिकाल 1700–1900, आधुनिक काल 1900 से (सभी विक्रम संवत्)।
स्रोत क्विज़: हिंदी साहित्य का इतिहास — काल-विभाजन व इतिहासकार (क्विज़ 1) →
13.आचार्य शुक्ल ने आधुनिक काल को क्या नाम दिया?
सही उत्तर: (ख) गद्यकाल
इस काल में गद्य का वास्तविक विकास हुआ, इसलिए शुक्लजी ने इसे 'गद्यकाल' कहा।
स्रोत क्विज़: हिंदी साहित्य का इतिहास — काल-विभाजन व इतिहासकार (क्विज़ 1) →
14.'चंद्रकांता' के लेखक हैं —
सही उत्तर: (ख) देवकीनंदन खत्री
देवकीनंदन खत्री का 'चंद्रकांता' (1888) तिलिस्मी-ऐयारी उपन्यास है।
स्रोत क्विज़: हिंदी गद्य विधाएँ — उपन्यास, कहानी, नाटक, निबंध (क्विज़ 9) →
15.ऋतु-वर्णन के लिए प्रसिद्ध रीतिकालीन कवि कौन हैं?
सही उत्तर: (क) सेनापति
सेनापति की 'कवित्त रत्नाकर' में षड्ऋतु-वर्णन और श्लेष-प्रयोग प्रसिद्ध है।
स्रोत क्विज़: रीतिकाल — कवि, रचनाएँ और वर्गीकरण (क्विज़ 5) →
16.राधावल्लभ संप्रदाय के प्रवर्तक कौन हैं?
सही उत्तर: (ख) हितहरिवंश
हितहरिवंश ने राधावल्लभ संप्रदाय चलाया; उनकी रचना 'हित चौरासी' है।
स्रोत क्विज़: भक्तिकाल — रामभक्ति और कृष्णभक्ति शाखा (क्विज़ 4) →
17.'ध्रुवस्वामिनी' नाटक के रचयिता हैं —
सही उत्तर: (ख) जयशंकर प्रसाद
प्रसाद का यह नाटक नारी-अधिकार और पुनर्विवाह की समस्या उठाता है।
स्रोत क्विज़: हिंदी गद्य विधाएँ — उपन्यास, कहानी, नाटक, निबंध (क्विज़ 9) →
18.पदमावत की 'कुंजी' के अनुसार 'नागमती' किसका प्रतीक है?
सही उत्तर: (ग) दुनिया-धंधा
कुंजी के अनुसार — तन चित्तौड़, मन राजा, हृदय सिंहल, बुद्धि पद्मावती, गुरु सुआ, नागमती दुनिया-धंधा, राघव चेतन शैतान और अलाउद्दीन माया।
स्रोत क्विज़: भक्तिकाल — संत काव्य और सूफ़ी काव्य (क्विज़ 3) →
19."उसने कहा था" कहानी के लेखक हैं —
सही उत्तर: (ग) चंद्रधर शर्मा गुलेरी
1915 में "सरस्वती" में प्रकाशित।
स्रोत क्विज़: कवि-लेखक परिचय — क्विज़ →
20."Linguistic Survey of India" के लेखक हैं —
सही उत्तर: (ख) जॉर्ज ग्रियर्सन
हिंदी की उपभाषाओं-बोलियों का प्रचलित वर्गीकरण ग्रियर्सन के सर्वेक्षण पर आधारित है।
स्रोत क्विज़: हिंदी भाषा, बोलियाँ, देवनागरी व भाषा विज्ञान — क्विज़ →
21.गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार (2024) किस कृति पर मिला?
सही उत्तर: (क) मैं जब तक आई बाहर
कविता-संग्रह "मैं जब तक आई बाहर"।
स्रोत क्विज़: हिंदी साहित्य के पुरस्कार — क्विज़ →
22.इंद्रवज्रा छंद के गण हैं —
सही उत्तर: (क) त, त, ज + ग, ग
उपेंद्रवज्रा — ज, त, ज, ग, ग; वंशस्थ — ज, त, ज, र।
स्रोत क्विज़: छंद — क्विज़ (भाग 2) →
23.रोला छंद के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं?
सही उत्तर: (ख) 24
रोला सम मात्रिक छंद है; प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ (11 और 13 पर यति)।
स्रोत क्विज़: छंद — मात्रिक और वर्णिक छंद →
24."चरण-कमल बंदौं हरि राई" — इसमें अलंकार है —
सही उत्तर: (ख) रूपक
चरणों पर कमल का अभेद आरोप है (वाचक शब्द नहीं), अतः रूपक।
स्रोत क्विज़: अलंकार — पहचान और उदाहरण →
25.हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास-ग्रंथ किसे माना जाता है?
सही उत्तर: (ख) इस्त्वार द ला लितेरात्यूर ऐंदुई ऐ ऐंदुस्तानी
फ्रेंच विद्वान गार्सां द तासी का यह ग्रंथ (1839) फ्रेंच भाषा में लिखा गया और हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास माना जाता है।
स्रोत क्विज़: हिंदी साहित्य का इतिहास — काल-विभाजन व इतिहासकार (क्विज़ 1) →
26.'भ्रमरगीत-सार' के संपादक हैं —
सही उत्तर: (ख) रामचंद्र शुक्ल
आचार्य शुक्ल ने सूरसागर से लगभग 400 पद चुनकर भ्रमरगीत-सार संपादित किया।
स्रोत क्विज़: भक्तिकाल — रामभक्ति और कृष्णभक्ति शाखा (क्विज़ 4) →
27.'नई कविता' पत्रिका के संपादक थे —
सही उत्तर: (ख) जगदीश गुप्त और रामस्वरूप चतुर्वेदी
1954 में इलाहाबाद से निकली 'नई कविता' पत्रिका से इस काव्यधारा को नाम मिला।
स्रोत क्विज़: प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नई कविता (क्विज़ 8) →
28.'मनु', 'जनु', 'मानो' किस अलंकार के वाचक हैं?
सही उत्तर: (ख) उत्प्रेक्षा
संभावना — उत्प्रेक्षा।
स्रोत क्विज़: अलंकार — क्विज़ (भाग 2) →
29.संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में कब स्वीकार किया?
सही उत्तर: (ख) 14 सितंबर 1949
इसी कारण 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
स्रोत क्विज़: हिंदी भाषा, बोलियाँ, देवनागरी व भाषा विज्ञान — क्विज़ →
30.सरदार पूर्ण सिंह ने कुल कितने निबंध लिखे?
सही उत्तर: (ख) 6
केवल 6 निबंधों — 'मज़दूरी और प्रेम', 'आचरण की सभ्यता' आदि — से वे प्रसिद्ध निबंधकार बने।
स्रोत क्विज़: हिंदी गद्य विधाएँ — उपन्यास, कहानी, नाटक, निबंध (क्विज़ 9) →
31.साहित्य अकादमी का हिंदी के लिए पहला पुरस्कार (1955) किस कृति को मिला?
सही उत्तर: (क) हिमतरंगिणी
माखनलाल चतुर्वेदी की "हिमतरंगिणी"।
स्रोत क्विज़: हिंदी साहित्य के पुरस्कार — क्विज़ →
32.इनमें से कौन वल्लभाचार्य का शिष्य नहीं है?
सही उत्तर: (ग) नंददास
नंददास, गोविंदस्वामी, छीतस्वामी और चतुर्भुजदास विट्ठलनाथ के शिष्य थे।
स्रोत क्विज़: भक्तिकाल — रामभक्ति और कृष्णभक्ति शाखा (क्विज़ 4) →
33."काव्यशोभाकरान् धर्मान् अलंकारान् प्रचक्षते" — किसकी परिभाषा है?
सही उत्तर: (ख) दंडी
दंडी (काव्यादर्श)।
स्रोत क्विज़: अलंकार — क्विज़ (भाग 2) →
34.'रसराज' किस रस को कहा जाता है?
सही उत्तर: (ग) श्रृंगार
व्यापकता के कारण श्रृंगार को रसराज कहा जाता है।
स्रोत क्विज़: रस — भेद, स्थायी भाव और उदाहरण →
35.'कीर्तिलता' और 'कीर्तिपताका' किस भाषा में रचित हैं?
सही उत्तर: (ख) अवहट्ट
विद्यापति ने 'कीर्तिलता' व 'कीर्तिपताका' अवहट्ट में और 'पदावली' मैथिली में रची।
स्रोत क्विज़: आदिकाल — सिद्ध, नाथ, जैन, रासो साहित्य (क्विज़ 2) →
36.प्रेमचंद की अंतिम कहानी मानी जाती है —
सही उत्तर: (ख) कफ़न
'कफ़न' (1936) प्रेमचंद की अंतिम कहानी और 'सौत' (1915) प्रथम हिंदी कहानी मानी जाती है।
स्रोत क्विज़: हिंदी गद्य विधाएँ — उपन्यास, कहानी, नाटक, निबंध (क्विज़ 9) →
37.उपमेय में उपमान का अभेद आरोप किस अलंकार में होता है?
सही उत्तर: (ख) रूपक
रूपक में वाचक शब्द नहीं, सीधा आरोप।
स्रोत क्विज़: अलंकार — क्विज़ (भाग 2) →
38.'संदेश रासक' के रचयिता हैं —
सही उत्तर: (क) अब्दुर्रहमान
अब्दुर्रहमान का 'संदेश रासक' अपभ्रंश में रचित विरह-काव्य है।
स्रोत क्विज़: आदिकाल — सिद्ध, नाथ, जैन, रासो साहित्य (क्विज़ 2) →
39."साये में धूप" किसका ग़ज़ल-संग्रह है?
सही उत्तर: (क) दुष्यंत कुमार
दुष्यंत कुमार ने हिंदी ग़ज़ल को जन-जन तक पहुँचाया।
स्रोत क्विज़: कवि-लेखक परिचय — क्विज़ →
40.'गोरखबानी' का संपादन किसने किया?
सही उत्तर: (ख) पीतांबरदत्त बड़थ्वाल
डॉ. पीतांबरदत्त बड़थ्वाल ने गोरखनाथ की रचनाओं का संकलन 'गोरखबानी' नाम से किया।
स्रोत क्विज़: आदिकाल — सिद्ध, नाथ, जैन, रासो साहित्य (क्विज़ 2) →
41.खड़ी बोली हिंदी के प्रथम कवि किसे माना जाता है?
सही उत्तर: (ख) अमीर ख़ुसरो
अमीर ख़ुसरो (1253–1325) की पहेलियाँ और मुकरियाँ खड़ी बोली में हैं।
स्रोत क्विज़: आदिकाल — सिद्ध, नाथ, जैन, रासो साहित्य (क्विज़ 2) →
42.'चिंतामणि' किस विधा की कृति है?
सही उत्तर: (ख) निबंध-संग्रह
आचार्य रामचंद्र शुक्ल का 'चिंतामणि' निबंध-संग्रह है, जिसमें उत्साह, श्रद्धा और भक्ति, लोभ और प्रीति जैसे मनोविकार-संबंधी निबंध हैं।
स्रोत क्विज़: हिंदी गद्य विधाएँ — उपन्यास, कहानी, नाटक, निबंध (क्विज़ 9) →
43.संविधान के किस भाग में राजभाषा संबंधी प्रावधान हैं?
44.अष्टछाप की स्थापना किसने की?
सही उत्तर: (ख) विट्ठलनाथ
वल्लभाचार्य के पुत्र गोस्वामी विट्ठलनाथ ने अपने और अपने पिता के चार-चार शिष्यों को लेकर अष्टछाप बनाया।
स्रोत क्विज़: भक्तिकाल — रामभक्ति और कृष्णभक्ति शाखा (क्विज़ 4) →
45.उपमा अलंकार के कितने अंग होते हैं?
सही उत्तर: (ग) चार
उपमेय, उपमान, साधारण धर्म और वाचक शब्द — उपमा के चार अंग हैं।
स्रोत क्विज़: अलंकार — पहचान और उदाहरण →
46.सोरठा छंद में विषम चरणों की मात्राएँ होती हैं —
सही उत्तर: (क) 11
सोरठा दोहे का उल्टा है — विषम चरणों में 11 और सम चरणों में 13 मात्राएँ।
स्रोत क्विज़: छंद — मात्रिक और वर्णिक छंद →
47.कल्पना (Imagination) और ललित कल्पना (Fancy) का भेद किसने किया?
सही उत्तर: (क) कॉलरिज
कॉलरिज, Biographia Literaria।
स्रोत क्विज़: पाश्चात्य काव्यशास्त्र — क्विज़ →
48.'तार सप्तक' का प्रकाशन कब हुआ?
सही उत्तर: (ख) 1943
अज्ञेय के संपादन में 'तार सप्तक' 1943 में प्रकाशित हुआ; दूसरा सप्तक 1951, तीसरा 1959 और चौथा 1979 में।
स्रोत क्विज़: प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नई कविता (क्विज़ 8) →
49.अरस्तू के अनुसार त्रासदी का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्त्व है —
सही उत्तर: (ख) कथानक
अरस्तू ने कथानक को त्रासदी की आत्मा कहा।
स्रोत क्विज़: पाश्चात्य काव्यशास्त्र — क्विज़ →
50.मालिनी छंद में प्रत्येक चरण में कितने वर्ण होते हैं?
सही उत्तर: (ग) 15
न, न, म, य, य — 15 वर्ण।
स्रोत क्विज़: छंद — क्विज़ (भाग 2) →