📋 RAS मुख्य परीक्षा सिलेबस 2026 (हिन्दी)

RAS Mains (हिंदी)

WhatsApp पर शेयर

मुख्य परीक्षा में चार वर्णनात्मक/विश्लेषणात्मक प्रश्न-पत्र होंगे, प्रत्येक 200 अंक व 3 घंटे का। सामान्य हिन्दी एवं सामान्य अंग्रेजी का स्तरमान सीनियर सैकेण्डरी स्तर का होगा। मुख्य परीक्षा हेतु रिक्तियों की कुल अनुमानित संख्या के 15 गुणा अभ्यर्थी प्रवेश पाएँगे।

प्रश्न-पत्रविषयअधिकतम अंकअवधि
Iसामान्य अध्ययन – I2003 घंटे
IIसामान्य अध्ययन – II2003 घंटे
IIIसामान्य अध्ययन – III2003 घंटे
IVसामान्य हिन्दी एवं सामान्य अंग्रेजी2003 घंटे

प्रश्न-पत्र I – इकाई I: इतिहास

खण्ड अ – राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परम्परा और धरोहर

  • प्रागैतिहासिक संस्कृति, विभिन्न ऐतिहासिक स्थल एवं उनका महत्व; राजस्थान के विभिन्न शासकों की राजनैतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियाँ (18वीं शताब्दी तक)
  • राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्था एवं बदलता स्वरूप
  • 19वीं एवं 20वीं शताब्दी – 1857 का विद्रोह, कृषक एवं जनजातीय आंदोलन, राजनैतिक जागरण, जन आंदोलन एवं राजस्थान का एकीकरण
  • कला एवं संस्कृति – प्रदर्शन एवं ललित कला, हस्तशिल्प, स्थापत्य एवं स्मारक, लोक संगीत, लोक नृत्य, लोक कलाएँ एवं लोक आख्यान
  • मेले एवं त्यौहार
  • जनजातियाँ एवं उनकी परम्पराएँ
  • विरासत – राजस्थान की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर एवं प्रमुख पर्यटन स्थल
  • राजस्थानी भाषा एवं प्रमुख साहित्यिक कृतियाँ
  • धार्मिक मान्यताएँ, संत एवं लोक देवी-देवता

खण्ड ब – भारतीय इतिहास एवं संस्कृति

  • भारतीय धरोहर: सिन्धु सभ्यता से लेकर ब्रिटिश काल तक की भारत की ललित कलाएँ, प्रदर्शन कलाएँ, वास्तुकला एवं साहित्य
  • प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत के धार्मिक आन्दोलन और दर्शन
  • ब्रिटिश नीतियाँ एवं उनके प्रभाव – देश का राजनैतिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक एकीकरण
  • भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन – इसके विभिन्न चरण व धाराएँ, प्रमुख योगदानकर्ता
  • 19वीं तथा 20वीं शताब्दी में सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलन एवं बौद्धिक जागरण
  • स्वातंत्र्योत्तर भारत – देशी रियासतों का विलय तथा राज्यों का भाषायी आधार पर पुनर्गठन, विज्ञान एवं तकनीक का विकास, महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुधार आंदोलन

खण्ड स – आधुनिक विश्व का इतिहास (1991 ईस्वी तक)

  • पुनर्जागरण व धर्म सुधार
  • अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम, फ्रांसीसी क्रांति, औद्योगिक क्रांति एवं रूसी क्रांति
  • जर्मनी में नाजीवाद एवं इटली में फासीवाद
  • विश्व युद्धों का प्रभाव
  • शीत युद्ध के दौरान विश्व

प्रश्न-पत्र I – इकाई II: अर्थव्यवस्था

खण्ड अ – भारत की अर्थव्यवस्था

  • आर्थिक संवृद्धि और विकास – अवधारणा और माप। आय दृष्टिकोण, मानव विकास सूचकांक और अन्य संबंधित सूचकांक। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय क्षरण।
  • कृषि: उत्पादकता और प्रगति। भूमि सुधार। कृषि वित्त तथा विपणन। खाद्य सुरक्षा, खाद्य प्रसंस्करण। मुख्य नीतिगत पहल।
  • औद्योगिक नीति और सुधार। वैश्वीकरण, उदारीकरण और निजीकरण। औद्योगिक वित्त। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम – महत्व और नीतिगत पहल।
  • सेवा क्षेत्र और आधारभूत संरचना: ऊर्जा, परिवहन और संचार
  • अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार और भुगतान संतुलन। विदेशी सहायता और निवेश।
  • सार्वजनिक वित्त: संघीय बजट – आय और व्यय के स्रोत, बजट घाटा और सार्वजनिक ऋण। भारत की राजकोषीय नीति व सुधार। केन्द्र-राज्य वित्तीय सम्बन्ध और वित्त आयोग।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक और मौद्रिक प्रबंधन। भारत के बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के सुधार।
  • सामाजिक क्षेत्र: शिक्षा और स्वास्थ्य। गरीबी और बेरोजगारी। भारत में श्रम की रोजगार योग्यता को बढ़ाने वाली योजनाएँ। समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के कल्याण की योजनाएँ।

खण्ड ब – वैश्विक अर्थव्यवस्था

  • वैश्विक आर्थिक मुद्दे: विश्व व्यापार संगठन, विश्व बैंक और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भूमिका

खण्ड स – राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राजस्थान के आर्थिक संवृद्धि संकेतक – राज्य घरेलू उत्पाद, प्रति व्यक्ति आय और समावेशी संवृद्धि। विकसित राजस्थान 2047। हरित संवृद्धि तथा पर्यावरणीय संधारणीयता। संधारणीय विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में राजस्थान की स्थिति।
  • राज्य बजट – राजकोषीय प्रबंधन और बजट घाटा
  • कृषि विकास: उत्पादन और उत्पादकता। जल संसाधन और सिंचाई। पशुपालन और सहायक गतिविधियाँ। कृषि विपणन। कृषकों के कल्याण की सरकारी योजनाएँ।
  • ग्रामीण विकास और ग्रामीण आधारभूत संरचना। पंचायतीराज संस्थाएँ और राज्य वित्त आयोग।
  • औद्योगिक विकास के लिये संस्थागत तन्त्र। निवेश प्रोत्साहन नीति। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों का महत्व और नीतिगत पहल। राज्य में पेट्रोलियम और तेल संसाधन।
  • आधारभूत संरचना का विकास – ऊर्जा और परिवहन। सार्वजनिक व निजी सहभागिता परियोजनाएँ। बाहरी सहायता से वित्त पोषित राज्य परियोजनाएँ।
  • मानव संसाधन विकास – स्वास्थ्य और शिक्षा। बेरोजगारी और गरीबी। रोजगार सृजन और गरीबी निवारण योजनाएँ।
  • सुशासन और सार्वजनिक सेवाओं को प्रभावी रूप से प्रदान करने के लिए डिजिटल रूपान्तरण
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यकों/दिव्यांगजनों, निराश्रितों, महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के कल्याण के लिये राज्य सरकार की मुख्य योजनाएँ

प्रश्न-पत्र I – इकाई III: समाजशास्त्र, प्रबंधन, लेखांकन एवं अंकेक्षण

खण्ड अ – समाजशास्त्र (भारतीय समाज में समाजशास्त्रीय चिंतन)

  • जाति एवं वर्ग की अवधारणा, भारतीय समाज में जाति एवं वर्ग के बदलते आयाम
  • समकालीन भारतीय समाज एवं संस्कृति में परिवर्तन: धर्मनिरपेक्षीकरण, शहरीकरण, आधुनिकीकरण और वैश्वीकरण
  • भारतीय सामाजिक व्यवस्था से संबंधित अवधारणाएँ: कर्म का सिद्धान्त, धर्म, पुरुषार्थ और आश्रम व्यवस्था
  • वर्तमान भारतीय समाज में परिवार एवं विवाह, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजन से संबंधित मुद्दे। भारतीय समाज पर साइबर अपराध और सोशल मीडिया का प्रभाव।
  • भारतीय समाज के समक्ष चुनौतियाँ एवं मुद्दे: दहेज, तलाक, भ्रष्टाचार, गरीबी, वेश्यावृत्ति, बेरोजगारी और नशाखोरी
  • भारतीय समाज के कमजोर वर्गों से संबंधित समस्याएँ (मुख्यतः राजस्थान के सम्बन्ध में): महिलाएँ, सीमांत समूह, दलित, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएँ

खण्ड ब – प्रबंधन

  • सामान्य प्रबन्ध: प्रबन्धकीय अवधारणा, प्रबन्धकीय कौशल एवं स्तर, प्रबन्ध के कार्य, एमबीओ (MBO), निर्णय प्रक्रिया – तकनीक व मॉडल
  • संगठनात्मक व्यवहार: प्रकृति व क्षेत्र, अनुभूति, अभिप्रेरणा – संकल्पना एवं विचारधाराएँ, समूह गत्यात्मकता एवं दल निर्माण, संगठनात्मक जलवायु एवं संस्कृति
  • विपणन प्रबंध: अवधारणा एवं क्षेत्र, विपणन मिश्रण – उत्पाद, कीमत, संवर्धन, भौतिक वितरण, सेवा एवं डिजिटल विपणन
  • मानव संसाधन प्रबंध: संकल्पना एवं क्षेत्र, मानव संसाधन नियोजन, भर्ती, चयन, पदस्थापन एवं प्रशिक्षण, निष्पादन मूल्यांकन प्रणालियाँ, मानव संसाधन की आधुनिक प्रवृत्तियाँ
  • रणनीति प्रबंधन: संकल्पना एवं क्षेत्र, व्यावसायिक वातावरण व स्वॉट (SWOT) विश्लेषण, रणनीति निरूपण एवं क्रियान्वयन, रणनीति नियन्त्रण एवं मूल्यांकन

खण्ड स – लेखांकन एवं अंकेक्षण

  • लेखांकन का सैद्धान्तिक आधार: सामान्यतः मान्य लेखा सिद्धांत (GAAPs) एवं आधारभूत लेखांकन अवधारणाएँ
  • लेखांकन मानक: लेखांकन मानकों का आधारभूत ज्ञान
  • कम्पनी के वित्तीय विवरण; वित्तीय विवरणों के विश्लेषण की तकनीकें; रोकड़ प्रवाह विवरण; सामाजिक लेखांकन एवं उत्तरदायित्व लेखांकन का आधारभूत ज्ञान
  • कम्प्यूटरीकृत लेखांकन: विशेषताएँ एवं सॉफ्टवेयर पैकेज
  • वस्तु एवं सेवा कर का आधारभूत ज्ञान
  • अंकेक्षण का अर्थ तथा उद्देश्य, अंकेक्षण कार्यक्रम, सामाजिक, निष्पादन एवं दक्षता अंकेक्षण का आधारभूत ज्ञान, सरकारी अंकेक्षण का प्रारम्भिक ज्ञान

प्रश्न-पत्र II – इकाई I: प्रशासकीय नीतिशास्त्र

  • नीतिशास्त्र एवं मानवीय मूल्य – महापुरुषों, समाज सुधारकों तथा प्रशासकों के जीवन से प्राप्त शिक्षा। परिवार, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं का मानवीय मूल्यों को विकसित करने में योगदान।
  • नैतिक संप्रत्यय – ऋत एवं ऋण। कर्मवाद से प्रेरण, कर्तव्य की अवधारणा, शुभ एवं सद्गुण की अवधारणा।
  • निजी एवं सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र की भूमिका, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और असंलिप्तता का दार्शनिक आधार। उदार समाज: पारदर्शिता, मीडिया और नौकरशाही।
  • भगवद् गीता का नीतिशास्त्र एवं प्रशासन में इसकी भूमिका
  • गांधी का नीतिशास्त्र
  • भारतीय एवं विश्व के नैतिक चिंतकों एवं दार्शनिकों का योगदान
  • प्रशासन में नैतिक चिन्ता, द्वन्द्व एवं चुनौतियाँ, प्रशासनिक निर्णय में कृत्रिम बौद्धिकता बनाम अंतर्विवेक
  • नैतिक निर्णय-प्रक्रिया: सामाजिक न्याय, मानवीय चिन्ता, शासन में जवाबदेही; उपकरण परक बौद्धिकता बनाम मूल्य परक बौद्धिकता
  • उपरोक्त विषयों पर आधारित अ-तथ्यपरक केस अध्ययन

प्रश्न-पत्र II – इकाई II: सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान; परमाणु संरचना; धातु, अधातु एवं उपधातु, धातुकर्म सिद्धांत और विधियाँ, महत्वपूर्ण अयस्क और मिश्र धातु; अम्ल, क्षार और लवण, pH और बफर की अवधारणा; महत्वपूर्ण औषधियाँ (संश्लेषित और प्राकृतिक), एंटीऑक्सिडेंट, परिरक्षक, कीटनाशी, पीड़कनाशी, कवकनाशी, शाकनाशी, उर्वरक, योजक और मधुरक; कार्बन एवं इसके यौगिक तथा उनके घरेलू एवं औद्योगिक अनुप्रयोग; ईंधन; ऑक्टेन रेटिंग; रेडियोधर्मिता – अवधारणाएँ और अनुप्रयोग; हरित रसायन एवं उसके अनुप्रयोग
  • दैनिक जीवन में भौतिकी; गति, कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा; गुरुत्वाकर्षण; प्रकाश एवं उसके गुण; ऊष्मा; स्थैतिक एवं धारा वैद्युतिकी; चुंबकत्व, वैद्युत चुंबकत्व; ध्वनि तथा विद्युत चुंबकीय तरंगें; चिकित्सीय निदान में भौतिकी के अनुप्रयोग; नाभिकीय विखंडन और संलयन; विकिरण सुरक्षा
  • कोशिका; पादप भाग – उनके कार्य एवं उपयोग; पादप पोषण एवं वृद्धि नियामक – कृषि एवं बागवानी के विशेष संदर्भ में; पौधों में लैंगिक एवं अलैंगिक प्रजनन। मानव शरीर क्रिया विज्ञान की मूलभूत अवधारणाएँ – पाचन, श्वसन, परिसंचरण, उत्सर्जन, प्रजनन, तंत्रिका तंत्र। आहार एवं पोषण; प्रतिरक्षा; रोग; जन स्वास्थ्य हेतु पहल; लाभकारी एवं हानिकारक सूक्ष्मजीव; किण्वन तकनीकी; जैवप्रौद्योगिकी एवं आनुवंशिक इंजीनियरिंग – बुनियादी अवधारणाएँ और अनुप्रयोग; आनुवंशिक रूप से संशोधित जीवों (GMOs) के नैतिक, कानूनी और सामाजिक मुद्दे (ELSIs); नूतन प्रगतियाँ – टीके, CRISPR, mRNA तकनीक, कृत्रिम अंग
  • आधारभूत कंप्यूटर विज्ञान; नेटवर्किंग; एनालॉग और डिजिटल दूरसंचार; आवृत्ति स्पेक्ट्रम; मोबाइल टेलीफोनी; सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में नूतन विकास – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग; बिग डेटा; क्लाउड एवं ऐज कंप्यूटिंग; इंटरनेट ऑफ थिंग्स; ब्लॉकचैन और डिजिटल करेंसी; वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी; ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया
  • भारतीय वैज्ञानिकों का विज्ञान और प्रौद्योगिकी में योगदान; मुख्य भारतीय वैज्ञानिक संस्थान; वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति – रोबोटिक्स, नैनो प्रौद्योगिकी, क्वांटम कंप्यूटिंग आदि; भारत और राजस्थान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास; विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित सरकार की नीतियाँ; डिजिटल इण्डिया पहल; साइबर सुरक्षा एवं डेटा गोपनीयता
  • अंतरिक्ष एवं रक्षा प्रौद्योगिकी – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम; उपग्रह एवं उनके अनुप्रयोग; विभिन्न प्रक्षेपण यान; सुदूर संवेदन (रिमोट सेंसिंग); रक्षा अनुसंधान एवं स्वदेशी प्रौद्योगिकियाँ; भारतीय मिसाइल कार्यक्रम; ड्रोन तकनीक; रासायनिक और जैविक हथियार

प्रश्न-पत्र II – इकाई III: पृथ्वी विज्ञान (भूगोल एवं भू-विज्ञान)

खण्ड अ – विश्व

  • पृथ्वी की आन्तरिक संरचना एवं भूवैज्ञानिक समय सारिणी
  • प्रमुख भौतिक भू-आकृतियाँ: पर्वत, पठार, मैदान, मरुस्थल – प्रकार तथा वितरण
  • भूकंप एवं ज्वालामुखी: प्रकार, वितरण एवं उनका प्रभाव
  • जलवायु – सूर्याभिताप, वायुमण्डलीय परिसंचरण, आर्द्रता तथा वर्षण
  • प्रमुख पर्यावरण संबंधी मुद्दे

खण्ड ब – भारत

  • भारत का भू-आकृतिक विभाजन
  • अपवाह प्रतिरूप तथा प्रमुख नदियाँ
  • जलवायु: मानसून, जलवायु विशेषताएँ, वर्षा का वितरण एवं जलवायु प्रदेश
  • प्राकृतिक संसाधन: प्रकार एवं उपयोग; जल, प्राकृतिक वनस्पति, मृदा, खनिज तथा ऊर्जा संसाधन
  • जनसंख्या: वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात, साक्षरता, नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या

खण्ड स – राजस्थान

  • भौतिक विभाग; प्रमुख नदियाँ एवं झीलें
  • जलवायु विशेषताएँ एवं उनका वर्गीकरण
  • प्राकृतिक वनस्पति, वन्यजीव तथा जैव विविधता; मृदा संसाधन
  • कृषि – प्रमुख फसलें: उत्पादन व वितरण
  • खनिज संसाधन: प्रकार, वितरण एवं उनका औद्योगिक उपयोग
  • जनसांख्यिकी विशेषताएँ; जनजातियाँ
  • यूनेस्को की भू-पार्क एवं भू-धरोहर स्थल संकल्पना: राजस्थान में संभावनाएँ
  • पर्यटन

प्रश्न-पत्र III – इकाई I: भारतीय राज व्यवस्था, शासन, भारत एवं अन्तर्राष्ट्रीय मामले और समसामयिक मामले

भारतीय संविधान की उत्पत्ति, संरचना और प्रमुख सिद्धांत

  • संविधान सभा, प्रभाव स्रोत, दार्शनिक आधार, मौलिक अधिकार, राज्य की नीति के निदेशक तत्व तथा मौलिक कर्तव्य
  • आधारभूत लक्षण सिद्धांत, संशोधन प्रक्रिया और प्रमुख संवैधानिक परिवर्तन
  • नवीन संवैधानिक विकास एवं न्यायिक निर्णय, संवैधानिक नैतिकता और रूपांतरकारी संवैधानिकता

संस्थागत रूपरेखा एवं शासन तंत्र

  • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद और संसद
  • भारत में संघवाद की उभरती प्रवृत्तियाँ
  • उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, न्यायिक पुनर्विलोकन, न्यायिक सक्रियता, आभासी न्यायालय, ई-कोर्ट्स और ई-समिति

भारतीय राजनीति की गत्यात्मकता

  • भारत के लोकतंत्र में दलीय प्रणाली के विकास द्वारा चिह्नित समकालीन बदलाव, उभरता क्षेत्रवाद और गठबंधन पुनर्संयोजन
  • पहचान-आधारित राजनीति से मुद्दा केन्द्रित एवं समावेशी राजनीति की ओर परिवर्तन, लैंगिक भागीदारी में वृद्धि, कृत्रिम बुद्धिमत्ता-सक्षम राजनीतिक लामबंदी के सामाजिक-राजनीतिक निहितार्थ
  • मतदान व्यवहार, निर्वाचन सुधार और भारत की निर्वाचन प्रक्रिया की कार्यप्रणाली
  • भारतीय राजनीति में विकसित समकालीन प्रतिमान
  • आंतरिक सुरक्षा: खतरे, सुरक्षा बलों एवं एजेंसियों का अधिदेश और भूमिका, तथा आंतरिक सुरक्षा प्रबंधन की चुनौतियाँ

राजस्थान में राज्य राजनीति और शासन

  • राजनीतिक सहभागिता के प्रतिमान, नेतृत्व एवं मतदान व्यवहार
  • राज्य में राजनीतिक दलों की भूमिका और गठबंधन की राजनीति
  • पंचायती राज एवं नगरीय स्थानीय स्वशासन – संरचना, मुद्दे और चुनौतियाँ
  • राजस्थान की राजनीति में नवीन आयाम और चुनौतियाँ
  • राजस्थान में सार्वजनिक नीति का रूपांकन: संस्थाएँ, प्रक्रियाएँ, हितधारक और कार्यान्वयन संबंधी बाधाएँ
  • प्रमुख ई-शासन उपक्रम: उपलब्धियाँ और चुनौतियाँ

भारत और अंतरराष्ट्रीय मामले

  • शीत युद्ध के बाद के परिवर्तन, अमेरिका का प्राधान्य, बहुध्रुवीयता, वैश्विक राजनीतिक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद
  • भारतीय विदेश नीति के निर्धारक तत्व एवं विशेषताएँ, प्रमुख वैश्विक शक्तियों एवं पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंध, प्रवासी भारतीय समुदाय और सांस्कृतिक कूटनीति
  • क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका – UN, WTO, EU, ASEAN, BRICS, G20, QUAD, I2U2, AUKUS, DAKSHIN
  • जलवायु एवं हरित कूटनीति में भारत का नेतृत्व (COP शिखर सम्मेलन, ISA, Mission LiFE)
  • भारत की विदेश नीति में समकालीन रणनीतिक उपक्रम

समसामयिक मामले एवं मुद्दे

  • महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाएँ, मुद्दे और प्रमुख हस्तियाँ
  • राजस्थान की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाएँ और सरकारी पहल
  • पुरस्कार, प्रमुख साहित्यिक योगदान, तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) में महत्वपूर्ण प्रगति
  • भारत और राजस्थान की खेल नीतियाँ, प्रमुख संस्थान, तथा महत्वपूर्ण खेल आयोजन और उपलब्धियाँ
  • स्वास्थ्य, आरोग्यता और तनाव प्रबंधन में योग की भूमिका

प्रश्न-पत्र III – इकाई II: लोक प्रशासन की अवधारणाएँ, मुद्दे एवं गत्यात्मकता

लोक प्रशासन: विचारधाराएँ एवं सिद्धांत

  • लोक प्रशासन – अर्थ, प्रकृति, क्षेत्र एवं महत्व, एक अनुशासन के रूप में उद्भव, विकासशील एवं विकसित समाजों में इसकी भूमिका, नव लोक प्रशासन, नव लोक प्रबन्ध, सुशासन, नव लोक सेवा
  • विचारधाराएँ एवं उपागम – वैज्ञानिक प्रबंध, मानव संबंध, व्यवहारवादी, संरचनात्मक-प्रकार्यात्मक, पारिस्थितिकीय उपागम
  • संगठन के सिद्धांत – पदसोपान, आदेश की एकता, नियंत्रण का क्षेत्र, प्रत्यायोजन, केन्द्रीकरण एवं विकेन्द्रीकरण, समन्वय, प्राधिकार एवं उत्तरदायित्व, जवाबदेही
  • प्रशासनिक व्यवहार – नेतृत्व, संचार, मनोबल

संघ सरकार एवं प्रशासनिक संस्थाएँ

  • प्रशासनिक संस्थाएँ – संघ लोक सेवा आयोग, भारत निर्वाचन आयोग, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, वित्त आयोग, लोकपाल, नीति आयोग
  • कार्मिक प्रशासन – भर्ती, प्रशिक्षण, पदोन्नति, सिविल सेवाओं में तटस्थता और अनामता, आचरण संहिता
  • प्रशासन के मुद्दे – संघ-राज्य सम्बन्ध, मंत्री-लोक सेवक सम्बन्ध, सामान्यज्ञ-विशेषज्ञ, प्रशासनिक सुधार, सामाजिक अंकेक्षण
  • प्रशासन पर नियंत्रण: विधायी, कार्यकारी और न्यायिक

तुलनात्मक लोक प्रशासन

  • यू.एस.ए., यू.के., फ्रांस और चीन के प्रशासनिक तंत्र की विशेषताएँ

राज्य एवं जिला प्रशासन

  • राज्य प्रशासन – राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद्, राज्य सचिवालय, मुख्य सचिव, निदेशालयों की भूमिका, पुलिस प्रशासन, राजस्व मंडल, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त
  • जिला प्रशासन – जिलाधीश, कानून और व्यवस्था प्रशासन, राजस्व प्रशासन, विकास प्रशासन

प्रश्न-पत्र III – इकाई III: व्यवहार एवं विधि

खण्ड अ – व्यवहार

  • बुद्धि: संज्ञानात्मक बुद्धि, सामाजिक एवं भावनात्मक बुद्धि, सांस्कृतिक बुद्धि, प्रशंसात्मक बुद्धि और आध्यात्मिक बुद्धि; कार्यस्थल पर उनका महत्व और उनका समावेश
  • नेतृत्व प्रोफाइल: सिद्धांत, प्रकार और शैलियाँ; कार्यस्थल पर उनकी चुनौतियाँ और प्रभावशीलता; भविष्य के नेता – उनके अवसर और चुनौतियाँ
  • कार्यस्थल पर संचार: संचार के मॉडल और नेटवर्क और उनकी प्रभावशीलता; संचार की बाधाएँ और विकृतियाँ; इलेक्ट्रॉनिक तथा विनाशकारी संचार – साइबरस्लैकिंग, साइबरलोफिंग, मूनलाइटिंग आदि
  • कार्यस्थल पर उत्कर्ष – गुण और शक्तियाँ, RAISEC मॉडल और व्यक्ति-अनुकूल-वातावरण
  • कार्यस्थल पर बर्नआउट, तनाव और उससे निपटान: व्यावसायिक तनाव; स्रोत और उससे निपटने की शैलियाँ; व्यक्तित्व और तनाव; कार्यस्थल पर लैंगिक मुद्दे

खण्ड ब – विधि

  • समकालीन विधिक मुद्दे – सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (धारा 1–20)
  • सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 – धारा 1; धारा 2 की परिभाषाएँ (संचार उपकरण, कम्प्यूटर, कम्प्यूटर तंत्र, कम्प्यूटर साधन, कम्प्यूटर प्रणाली, साइबर कैफे, साइबर सुरक्षा, डाटा, अंकीय चिह्न, इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख, इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर, सूचना, प्राइवेट कुंजी, लोक कुंजी); धारा 65, 66, 66(B–F), 67, 67(A–C), 71–78
  • बौद्धिक सम्पदा अधिकार – संकल्पना, प्रकार एवं प्रयोजन
  • स्त्रियों एवं बालकों के विरुद्ध अपराध – घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 (धाराएँ 1–29, 31); महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (धाराएँ 1–9, 11–20); लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (धाराएँ 1–15); माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 (धाराएँ 1–25)
  • राजस्थान में महत्वपूर्ण भूमि विधियाँ – राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 एवं राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 (निर्धारित परिभाषाएँ एवं धाराएँ – विस्तृत सूची आधिकारिक PDF में)
  • भारतीय न्याय संहिता, 2023 – धारा 1; धारा 2 की परिभाषाएँ (बालक, न्यायालय, दस्तावेज, लिंग, सद्भावपूर्वक, सरकार, न्यायाधीश, व्यक्ति, लोक, लोकसेवक, मूल्यवान प्रतिभूति); धाराएँ 189–191, 194–197, 270, 294–296
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 – धारा 1; धारा 2 की परिभाषाएँ (श्रव्य-दृश्य इलेक्ट्रॉनिक साधन, जमानत, जमानतीय एवं अजमानतीय अपराध, जमानत पत्र, बन्ध पत्र, आरोप, संज्ञेय अपराध, परिवाद, इलेक्ट्रॉनिक संसूचना, जांच, अन्वेषण, असंज्ञेय अपराध, उपखण्ड, समन मामला, वारण्ट मामला); धाराएँ 3(2)(क),(ख), 14–17, 41–43, 126–129, 148, 149, 152, 163–167, 173, 174, 187, 194–196

प्रश्न-पत्र IV – इकाई I: सामान्य हिन्दी (कुल अंक 90)

इस प्रश्न-पत्र का उद्देश्य अभ्यर्थी की भाषा-विषयक क्षमता तथा उसके विचारों की सही, स्पष्ट एवं प्रभावपूर्ण अभिव्यक्ति की परख करना है।

भाग अ (अंक 30)

  • उपसर्ग एवं प्रत्यय – शब्दों में से उपसर्ग एवं प्रत्यय पृथक् करना
  • समश्रुत भिन्नार्थक शब्द का वाक्यों में प्रयोग द्वारा अर्थ स्पष्ट करना
  • शब्द शुद्धि
  • वाक्य शुद्धि
  • मुहावरे – मुहावरों का प्रयोग से अर्थ स्पष्ट करना
  • कहावत/लोकोक्ति – प्रयोग से अर्थ स्पष्ट करना
  • पारिभाषिक शब्दावली – प्रशासन से संबंधित अंग्रेजी शब्दों के समानार्थ हिन्दी पारिभाषिक शब्द

भाग ब (अंक 30)

  • संक्षिप्तीकरण – गद्यावतरण का लगभग एक-तिहाई शब्दों में संक्षिप्तीकरण (गद्यावतरण लगभग 150 शब्द)
  • पल्लवन – किसी सूक्ति, काव्य पंक्ति, प्रसिद्ध कथन आदि का भाव विस्तार (लगभग 100 शब्द)
  • अनुवाद – दिए हुए अंग्रेजी अनुच्छेद का हिंदी में अनुवाद (लगभग 50 शब्द)

भाग स (अंक 30)

  • पत्र-लेखन – सामान्य कार्यालयी पत्र, कार्यालय आदेश, अर्द्धशासकीय पत्र, अनुस्मारक, प्रतिवेदन (रिपोर्ट)
  • प्रारूप-लेखन – अधिसूचना, निविदा सूचना, परिपत्र, प्रेस विज्ञप्ति, कार्यालय ज्ञापन

प्रश्न-पत्र IV – इकाई II: General English (Total Marks 70)

Part A – Grammar एवं Usage (20 Marks)

  • Preposition
  • The same word used as different part of speech
  • Phrasal Verbs – Idioms (application)
  • One Word Substitute (application)
  • Words often Confused or Misused (application)

Part B – Comprehension, Translation एवं Precis Writing (30 Marks)

  • Comprehension of an Unseen Passage (approx. 300 words) – 5 questions based on the passage and Precis Writing (of the same passage) approx. 100 words
  • Translation of five sentences from Hindi to English

Part C – Composition एवं Letter Writing (20 Marks)

  • Elaboration of a given theme (any 1 out of 3, approx. 150 words)
  • Writing: Official Letter / Demi-Official / Official Memorandum / Report Writing (approx. 150 words)

प्रश्न-पत्र IV – इकाई III: निबंध (कुल अंक 40)

निबंध भाग में छः विषयगत क्षेत्र होंगे। अभ्यर्थी को लगभग 600 शब्दों का एक निबंध हिन्दी अथवा अंग्रेजी में लिखना होगा।

  • भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत
  • समाज, शासन और सार्वजनिक मामले
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और सतत विकास
  • अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग और वाणिज्य
  • समसामयिक घटनाएँ, आपदाएँ और राष्ट्रीय विकास पहल
  • राजस्थान के संदर्भ में पर्यटन, संस्कृति तथा समसामयिक मुद्दे

विचारों की स्पष्टता, संरचना की सुसंगतता और अभिव्यक्ति की प्रभावशीलता के आधार पर अंक प्रदान किए जाएँगे।

📌 स्रोत: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर (दिनांक 09-01-2026) — आधिकारिक पाठ्यक्रम। मूल आधिकारिक PDF नीचे उपलब्ध है (डाउनलोड हेतु फ्री लॉगिन)। किसी भी विसंगति की स्थिति में आयोग/बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना ही मान्य होगी।

PDF
RAS मुख्य परीक्षा सिलेबस – आधिकारिक PDF184 KB · 🔒 डाउनलोड के लिए फ्री लॉगिन करें

इस परीक्षा की तैयारी शुरू करें

RAS मुख्य परीक्षा – चतुर्थ प्रश्न-पत्र (हिंदी) — ₹2,599

RAS Paper 4 (हिंदी) + PSI Paper I (हिंदी व्याकरण) Combo — ₹3,399

कोर्स देखें →