Home › पद्य कोश › कविता › जलाशय के किनारे कुहरी थी — निराला (अणिमा)

जलाशय के किनारे कुहरी थी — निराला (अणिमा)

✍️ सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' · कविता · छायावाद युग · ⏱ लगभग 1 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 अणिमा (1943) — सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'

अक्षर आकार:

जलाशय के किनारे कुहरी थी,
हरे-नीले पत्तों का घेरा था,
पानी पर ग्राम की डाल आई हुई;
गहरे अंधेरे का डेरा था,
किनारे सुनसान थे, जुगनू
दल दमके—यहाँ-वहाँ चमके,
वन का परिमल लिये मलय वहा,
नारियल के पेड़ हिले क्रम से,
ताड़ खड़े ताक रहे थे सबको,
पपोहा पुकार रहा था छिपा,
स्यार विचरते थे आराम से,
उजाला हो गया और—तारा दिपा,
लहरें उठती थीं सरोवर में,
तारा चमकता था अन्तर में।

'४३