Home › पद्य कोश › कविता › धूलि में तुम मुझे भर दो — निराला (अणिमा)

धूलि में तुम मुझे भर दो — निराला (अणिमा)

✍️ सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' · कविता · छायावाद युग · ⏱ लगभग 1 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 अणिमा (1943) — सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'

अक्षर आकार:

धूलि में तुम मुझे भर दो।
धूलि-धूसर जो हुए पर
उन्हीं के वर वरण कर दो
दूर हो अभिमान, संशय,
वर्ण-आश्रम-गत महाभय,
जाति-जीवन हो निरामय
वह सदाशयता प्रखर दो।
फूल जो तुमने खिलाया,
सदल क्षिति में ला मिलाया,
मरण से जीवन दिलाया
सुकर जो वह मुझे वर दो।