Home › क्विज़ › व्याकरण › वाक्य-शुद्धि — क्विज़

🎯 वाक्य-शुद्धि — क्विज़

10 प्रश्न · विषय-वार क्विज़ · व्याकरण

अशुद्ध वाक्य पहचानना और सुधारना।

Score: 0 / 0 · Total 10
1.शुद्ध वाक्य चुनिए —
सही उत्तर: (ख) दही खट्टा है।
'दही' पुल्लिंग है।
2.शुद्ध वाक्य है —
सही उत्तर: (घ) (ख) और (ग) दोनों
'मुझे' और 'मुझको' दोनों शुद्ध; 'मेरे को' अशुद्ध।
3.शुद्ध वाक्य है —
सही उत्तर: (ख) उसने पुस्तक पढ़ी।
'ने' होने पर क्रिया कर्म (पुस्तक — स्त्रीलिंग) के अनुसार।
4.शुद्ध वाक्य है —
सही उत्तर: (ख) मैं सपरिवार आऊँगा।
'सपरिवार' में 'सहित' का अर्थ निहित है।
5.शुद्ध वाक्य है —
सही उत्तर: (ख) यद्यपि वह गरीब है तथापि ईमानदार है।
यद्यपि–तथापि का युग्म।
6.शुद्ध वाक्य है —
सही उत्तर: (ग) आपके दर्शन दुर्लभ हैं।
'दर्शन' सदा बहुवचन।
7.शुद्ध वाक्य है —
सही उत्तर: (ख) केवल दस रुपये दो।
'केवल' और 'मात्र' साथ आने पर पुनरुक्ति दोष।
8.शुद्ध वाक्य है —
सही उत्तर: (ख) वह घर गया।
गति-सूचक क्रिया के साथ स्थान पर 'को' अनावश्यक।
9.शुद्ध वाक्य है —
सही उत्तर: (ख) गाँव के बहुत से लोग आए।
विशेषण 'बहुत से' अपने विशेष्य 'लोग' के पास होना चाहिए।
10.शुद्ध वाक्य है —
सही उत्तर: (ख) मुझे जाना है।
'जाना है' के साथ कर्ता 'मुझे' होता है।