हिंदी व्याकरण — अलंकार : शब्दालंकार और अर्थालंकार (पहचान व उदाहरण)

काव्य की शोभा बढ़ाने वाले धर्म को अलंकार कहते हैं ("काव्यशोभाकरान् धर्मान् अलंकारान् प्रचक्षते" — दंडी)। अलंकार के दो मुख्य भेद हैं — शब्दालंकार (शब्द पर आधारित चमत्कार) और अर्थालंकार (अर्थ पर आधारित चमत्कार); दोनों का मेल हो तो उभयालंकार।

1. शब्दालंकार

अलंकारपहचानउदाहरण
अनुप्रासएक वर्ण की बार-बार आवृत्ति"चारु चंद्र की चंचल किरणें"; "तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए"
यमकएक शब्द बार-बार, हर बार भिन्न अर्थ"कनक कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय" (सोना/धतूरा)
श्लेषएक शब्द एक बार, अनेक अर्थ"रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून" (चमक, इज़्ज़त, जल)
वक्रोक्तिवक्ता के कथन का श्रोता द्वारा भिन्न अर्थ लगाना"को तुम? हैं घनश्याम हम। तो बरसो कित जाय"
पुनरुक्तिप्रकाशएक शब्द की आवृत्ति, अर्थ वही"घुमड़-घुमड़ घिर-घिर आए बादल"

यमक व श्लेष का अंतर: यमक में शब्द बार-बार आता है (अर्थ भिन्न); श्लेष में शब्द एक ही बार आता है पर अर्थ अनेक।

2. अर्थालंकार

अलंकारपहचानउदाहरण
उपमाउपमेय की उपमान से तुलना; वाचक — सा, सी, सम, सरिस, जैसा, समान"पीपर पात सरिस मन डोला"; "मुख चंद्रमा-सा सुंदर है"
रूपकउपमेय पर उपमान का अभेद आरोप (वाचक नहीं)"चरण-कमल बंदौं हरि राई"; "मैया मैं तो चंद्र-खिलौना लैहों"
उत्प्रेक्षाउपमेय में उपमान की संभावना; वाचक — मनु, मानो, जनु, जानो"सोहत ओढ़े पीत पट, स्याम सलोने गात। मनो नीलमनि सैल पर, आतप परयो प्रभात॥"
अतिशयोक्तिबढ़ा-चढ़ाकर वर्णन"हनुमान की पूँछ में लगन न पाई आग, लंका सिगरी जल गई"
मानवीकरणजड़ प्रकृति पर मानवीय भावों का आरोप"मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के"
संदेहउपमेय-उपमान में अनिश्चय"सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है"
भ्रांतिमानउपमेय को उपमान समझ लेना (भ्रम)"नाक का मोती अधर की कांति से, बीज दाड़िम का समझकर भ्रांति से"
अन्योक्तिकिसी अन्य के बहाने किसी और को कहना"नहिं पराग नहिं मधुर मधु… अली कली ही सौं बँध्यौ"
दृष्टांतउपमेय-उपमान वाक्यों में बिंब-प्रतिबिंब भाव"करत करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान। रसरी आवत जात ते, सिल पर परत निसान॥"
विरोधाभासविरोध का आभास, वास्तविक विरोध नहीं"या अनुरागी चित्त की गति समुझै नहिं कोय। ज्यों-ज्यों बूड़ै स्याम रंग, त्यों-त्यों उज्जल होय॥"
प्रतीपउपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताना"सिय मुख समता किमि करै, चंद बापुरो रंक"

3. उपमा के चार अंग

"मुख चंद्रमा-सा सुंदर है" — उपमेय (मुख), उपमान (चंद्रमा), साधारण धर्म (सुंदर), वाचक (सा)। चारों हों तो पूर्णोपमा, कोई लुप्त हो तो लुप्तोपमा।

🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 29 / 32 · All Topics →