हिंदी व्याकरण — विराम-चिह्न : प्रकार और प्रयोग के नियम

लिखते समय भावों को स्पष्ट करने के लिए रुकने या ठहरने के जिन चिह्नों का प्रयोग होता है, उन्हें विराम-चिह्न कहते हैं। विराम-चिह्न की गलती से वाक्य का अर्थ बदल सकता है — "रोको, मत जाने दो।" और "रोको मत, जाने दो।"

चिह्ननामप्रयोगउदाहरण
।पूर्ण विरामवाक्य की समाप्ति परराम घर गया।
,अल्प विरामथोड़ी देर रुकने, समान शब्दों को अलग करने, संबोधन के बादराम, श्याम और मोहन आए। मोहन, इधर आओ।
;अर्ध विरामअल्प विराम से अधिक, पूर्ण विराम से कम ठहरावसूर्योदय हुआ; अंधकार दूर हुआ।
?प्रश्नवाचकप्रश्नसूचक वाक्य के अंत मेंतुम कहाँ जा रहे हो?
!विस्मयादिबोधकहर्ष, शोक, आश्चर्य, संबोधनअहा! कितना सुंदर दृश्य है।
-योजक (हाइफ़न)द्वंद्व/पुनरुक्त शब्दों के बीचमाता-पिता, धीरे-धीरे
—निर्देशक (डैश)उदाहरण या कथन से पहलेसंज्ञा के भेद हैं — व्यक्तिवाचक, जातिवाचक…
:-विवरण चिह्नविवरण प्रस्तुत करने हेतुनिम्नलिखित बिंदु ध्यान दें :-
" " ' 'उद्धरण चिह्नकिसी का कथन ज्यों-का-त्यों; पुस्तक/उपनामगांधीजी ने कहा, "सत्य ही ईश्वर है।" 'गोदान' प्रेमचंद का उपन्यास है।
( )कोष्ठकअतिरिक्त जानकारी, अर्थ स्पष्ट करने कोपंकज (कमल) कीचड़ में खिलता है।
^हंसपद (त्रुटिपूरक)छूटे शब्द को जोड़ने हेतुलिखते समय छूटा शब्द ऊपर लिखें
०लाघव चिह्नसंक्षिप्त रूपडॉ०, प्रो०, पं०
=तुल्यतासूचकबराबरी, अर्थअनल = आग
🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 26 / 32 · All Topics →