हिंदी व्याकरण — लोकोक्तियाँ (कहावतें) : अर्थ सहित

लोक में प्रचलित वह कथन जो किसी अनुभव, सत्य या उपदेश को संक्षेप में प्रकट करे, लोकोक्ति या कहावत कहलाता है। लोकोक्ति अपने-आप में पूर्ण वाक्य होती है और उसका स्वतंत्र प्रयोग होता है।

लोकोक्तिअर्थ
अधजल गगरी छलकत जायकम ज्ञान वाला अधिक दिखावा करता है
अंधों में काना राजामूर्खों के बीच थोड़ा ज्ञानी भी श्रेष्ठ माना जाता है
अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेतसमय निकलने पर पछताना व्यर्थ है
आ बैल मुझे मारजान-बूझकर मुसीबत मोल लेना
आम के आम गुठलियों के दामदोहरा लाभ
ऊँट के मुँह में जीराआवश्यकता से बहुत कम
ऊँची दुकान फीका पकवाननाम बड़ा, गुण कम
एक अनार सौ बीमारवस्तु एक, चाहने वाले अनेक
एक पंथ दो काजएक काम से दो लाभ
का बरषा जब कृषि सुखानेअवसर बीत जाने पर सहायता व्यर्थ
खोदा पहाड़ निकली चुहियाबहुत परिश्रम, कम लाभ
घर का भेदी लंका ढाएआपसी फूट से विनाश
घर की मुर्गी दाल बराबरघर की वस्तु का मूल्य नहीं समझा जाता
चोर की दाढ़ी में तिनकादोषी स्वयं संशकित रहता है
जल में रहकर मगर से बैरआश्रयदाता से शत्रुता
जिसकी लाठी उसकी भैंसशक्तिशाली की ही जीत
जैसी करनी वैसी भरनीजैसा कर्म, वैसा फल
थोथा चना बाजे घनागुणहीन अधिक दिखावा करता है
दूर के ढोल सुहावनेदूर की वस्तु अच्छी लगती है
नाच न जाने आँगन टेढ़ाअपनी अयोग्यता का दोष दूसरों पर डालना
नौ नकद न तेरह उधारभविष्य के अधिक लाभ से वर्तमान का थोड़ा लाभ अच्छा
बंदर क्या जाने अदरक का स्वादमूर्ख गुण की कद्र नहीं जानता
भैंस के आगे बीन बजाए, भैंस खड़ी पगुरायमूर्ख को उपदेश देना व्यर्थ
मन चंगा तो कठौती में गंगामन शुद्ध हो तो घर में ही तीर्थ है
साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटेबिना हानि के काम बन जाए
हाथ कंगन को आरसी क्याप्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं
होनहार बिरवान के होत चीकने पातमहान व्यक्ति के लक्षण बचपन में ही दिख जाते हैं
उलटा चोर कोतवाल को डाँटेदोषी ही निर्दोष पर दोष लगाए
अपनी करनी पार उतरनीअपने कर्म से ही सफलता
ओखली में सिर दिया तो मूसलों से क्या डरनाकठिन काम शुरू करके कष्टों से नहीं डरना चाहिए
🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 25 / 32 · All Topics →