हिंदी व्याकरण — मुहावरे : अर्थ और वाक्य-प्रयोग

जो वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी विशेष (लाक्षणिक) अर्थ का बोध कराए, उसे मुहावरा कहते हैं। मुहावरा वाक्यांश होता है, पूर्ण वाक्य नहीं; इसका प्रयोग वाक्य के बीच में होता है और क्रिया के अनुसार इसका रूप बदलता है।

मुहावरे और लोकोक्ति में अंतर

मुहावरालोकोक्ति
वाक्यांश होता हैस्वतंत्र, पूर्ण वाक्य होती है
वाक्य के अंग के रूप में प्रयोग; रूप बदलता हैस्वतंत्र प्रयोग; रूप नहीं बदलता
उदाहरण — आँख का तारा होनाउदाहरण — अधजल गगरी छलकत जाय

अंग-संबंधी मुहावरे

मुहावराअर्थ
आँख का तारा होनाबहुत प्यारा होना
आँखें बिछानाआदरपूर्वक स्वागत करना
आँख में धूल झोंकनाधोखा देना
आँखें चुरानासामने आने से बचना
कान भरनाचुगली करना
कान पर जूँ न रेंगनाकोई असर न होना
नाक कटनाअपमान होना
नाक में दम करनाबहुत परेशान करना
दाँत खट्टे करनाबुरी तरह हराना
दाँतों तले उँगली दबानाआश्चर्यचकित होना
मुँह में पानी आनालालच आना
मुँह की खानापराजित होना
सिर पर आसमान उठानाबहुत शोर करना
सिर पर कफ़न बाँधनामरने को तैयार रहना
हाथ पीले करनाविवाह करना
हाथ मलनापछताना
हाथों के तोते उड़नाघबरा जाना, होश उड़ जाना
कमर टूटनाहिम्मत टूटना
गले का हार होनाबहुत प्रिय होना
छाती पर साँप लोटनाईर्ष्या करना
पेट में चूहे दौड़नाबहुत भूख लगना
पैरों तले ज़मीन खिसकनाघबरा जाना
उँगली पर नचानावश में रखना
दिल बाग-बाग होनाबहुत प्रसन्न होना

अन्य प्रचलित मुहावरे

मुहावराअर्थ
अक्ल पर पत्थर पड़नाबुद्धि भ्रष्ट होना
अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बननाअपनी प्रशंसा स्वयं करना
आकाश-पाताल एक करनाबहुत प्रयत्न करना
आग में घी डालनाक्रोध और भड़काना
आस्तीन का साँपविश्वासघाती मित्र
ईद का चाँद होनाबहुत दिनों बाद दिखना
उल्टी गंगा बहानानियम के विरुद्ध काम करना
एड़ी-चोटी का ज़ोर लगानापूरी शक्ति लगाना
कलई खुलनाभेद खुल जाना
कुएँ में भाँग पड़नासबकी बुद्धि भ्रष्ट होना
गड़े मुर्दे उखाड़नापुरानी बातें छेड़ना
घी के दीए जलानाखुशियाँ मनाना
चिकना घड़ा होनाबेशर्म होना, असर न होना
टेढ़ी खीर होनाकठिन काम होना
तिल का ताड़ बनानाछोटी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना
थाली का बैंगन होनाअस्थिर विचार वाला होना
दाल में काला होनागड़बड़ होना, संदेह होना
नौ दो ग्यारह होनाभाग जाना
पानी-पानी होनालज्जित होना
फूला न समानाबहुत प्रसन्न होना
बाल-बाल बचनाबड़ी मुश्किल से बचना
भीगी बिल्ली बननाडरकर चुप रहना
लोहे के चने चबानाबहुत कठिन काम करना
श्रीगणेश करनाशुभारंभ करना
हवाई किले बनानाकल्पना की उड़ानें भरना
🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 24 / 32 · All Topics →