हिंदी व्याकरण — अनेकार्थी शब्द : एक शब्द, अनेक अर्थ

जिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, वे अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं। वाक्य के प्रसंग से ही उनका अर्थ तय होता है। श्लेष अलंकार इन्हीं शब्दों पर आधारित होता है।

शब्दअर्थ
अंबरआकाश, वस्त्र, एक सुगंधित पदार्थ
अक्षरवर्ण, ब्रह्म, अविनाशी, आत्मा
अर्थधन, मतलब, प्रयोजन, कारण
उत्तरजवाब, एक दिशा, बाद का
कनकसोना, धतूरा, गेहूँ
करहाथ, किरण, टैक्स, सूँड़, करना
कालसमय, मृत्यु, यमराज, अकाल
कुलवंश, सब, गोत्र
कोटिकरोड़, श्रेणी, धनुष का सिरा
खगपक्षी, बाण, ग्रह, देवता
गुणविशेषता, रस्सी, धनुष की डोरी, सत्त्व-रज-तम
गुरुशिक्षक, भारी, बृहस्पति, बड़ा
घनबादल, हथौड़ा, घना, घनफल
जलजकमल, मोती, शंख, मछली
जीवनप्राण, जल, जीविका
तातपिता, पूज्य, प्रिय, भाई (संबोधन)
तीरबाण, किनारा
दलसमूह, पत्ता, सेना, पार्टी
द्विजब्राह्मण, पक्षी, दाँत, चंद्रमा
धर्मस्वभाव, कर्तव्य, संप्रदाय, न्याय
नागसाँप, हाथी, पर्वत, एक जाति
पत्रचिट्ठी, पत्ता, पंख, समाचार-पत्र
पदपैर, पदवी, शब्द, छंद का चरण
पयदूध, पानी
पानीजल, इज़्ज़त, चमक (मोती का)
फलपरिणाम, मेवा, लाभ, तीर का अग्रभाग
मधुशहद, शराब, वसंत, एक दैत्य
मित्रदोस्त, सूर्य
रागप्रेम, संगीत का राग, लाल रंग
वरदूल्हा, वरदान, श्रेष्ठ
वर्णअक्षर, रंग, जाति
सारंगमोर, हिरण, सर्प, बादल, कोयल, हाथी आदि
हरिविष्णु, इंद्र, सिंह, बंदर, घोड़ा, सर्प, मेंढक
हंसएक पक्षी, आत्मा, सूर्य
🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 19 / 32 · All Topics →