हिंदी व्याकरण — पर्यायवाची शब्द : परीक्षोपयोगी सूची

समान अर्थ वाले शब्दों को पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहते हैं। ध्यान रहे कि पर्यायवाची शब्दों का अर्थ लगभग समान होता है, पर प्रयोग में सूक्ष्म अंतर रहता है।

शब्दपर्यायवाची
अग्निआग, अनल, पावक, दहन, ज्वाला, कृशानु, वह्नि, हुताशन
अमृतसुधा, पीयूष, सोम, अमिय, सुरभोग
असुरदैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, दनुज, रजनीचर
आकाशगगन, नभ, आसमान, व्योम, अंबर, अंतरिक्ष, शून्य
आँखनेत्र, नयन, लोचन, चक्षु, दृग, अक्षि
इंद्रसुरेंद्र, सुरपति, देवराज, पुरंदर, शचीपति, वासव, मघवा
कमलपंकज, जलज, नीरज, सरोज, अंबुज, राजीव, अरविंद, पुंडरीक
कामदेवमदन, मनोज, अनंग, कंदर्प, मन्मथ, रतिपति, पुष्पधन्वा
किरणरश्मि, मरीचि, अंशु, कर, मयूख
गंगाभागीरथी, जाह्नवी, मंदाकिनी, देवनदी, सुरसरि, त्रिपथगा
गणेशविनायक, गजानन, लंबोदर, एकदंत, गणपति, विघ्नेश
घरगृह, आलय, सदन, भवन, निकेतन, निलय, आवास
चंद्रमाशशि, इंदु, राकेश, सुधांशु, हिमांशु, सोम, मयंक, निशाकर
जलनीर, वारि, अंबु, तोय, सलिल, पय, जीवन, उदक
तालाबसरोवर, ताल, जलाशय, सर, पुष्कर, तड़ाग
देवतासुर, देव, अमर, निर्जर, त्रिदश, अदितिनंदन
नदीसरिता, तटिनी, तरंगिणी, आपगा, निम्नगा, सलिला
पत्नीभार्या, गृहिणी, दारा, वामा, अर्धांगिनी
पर्वतशैल, अचल, गिरि, भूधर, नग, महीधर
पृथ्वीधरा, भूमि, वसुधा, वसुंधरा, अवनि, मही, उर्वी
बादलमेघ, घन, जलद, नीरद, वारिद, पयोद, बलाहक
बिजलीतड़ित, दामिनी, चपला, विद्युत, सौदामिनी, चंचला
ब्रह्माविधाता, चतुरानन, विरंचि, पितामह, अज, स्वयंभू
रातरात्रि, रजनी, निशा, यामिनी, विभावरी, शर्वरी
लक्ष्मीकमला, रमा, इंदिरा, श्री, हरिप्रिया, पद्मा
वनजंगल, कानन, विपिन, अरण्य, अटवी
विष्णुनारायण, चक्रपाणि, जनार्दन, केशव, माधव, हृषीकेश
शिवमहादेव, शंकर, शंभु, पिनाकी, नीलकंठ, त्रिलोचन, गिरीश
समुद्रसागर, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, नीरनिधि, पयोधि, अर्णव
सरस्वतीशारदा, वाणी, गिरा, भारती, वीणापाणि, हंसवाहिनी
सूर्यरवि, दिनकर, भास्कर, दिवाकर, आदित्य, सविता, भानु, मार्तंड
हाथीगज, हस्ती, कुंजर, द्विप, करी, मतंग
हवावायु, पवन, समीर, अनिल, मारुत, बयार

परीक्षा-संकेत: प्रश्न प्रायः "कौन-सा शब्द पर्यायवाची नहीं है" के रूप में आता है — जैसे 'जलज, नीरज, पंकज, जलद' में 'जलद' (बादल) कमल का पर्याय नहीं।

🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 17 / 32 · All Topics →