हिंदी व्याकरण — श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द (युग्म शब्द) : सुनने में समान, अर्थ भिन्न

जो शब्द सुनने में लगभग एक जैसे लगते हैं पर जिनके अर्थ भिन्न होते हैं, उन्हें श्रुतिसम भिन्नार्थक, समोच्चरित या युग्म शब्द कहते हैं। वर्तनी की थोड़ी-सी भूल से अर्थ बदल जाता है।

शब्दअर्थशब्दअर्थ
अंशभागअंसकंधा
अन्नअनाजअन्यदूसरा
अनलआगअनिलहवा
अभिरामसुंदरअविरामलगातार
अवधिसमय-सीमाअवधीअवध की भाषा
आदिआरंभ, इत्यादिआदीअभ्यस्त
प्रमाणसबूतप्रणामनमस्कार
कुलवंशकूलकिनारा
कृतिरचनाकृतीकुशल, पुण्यात्मा
गृहघरग्रहनक्षत्र
चिरपुराना, सदाचीरवस्त्र
दिनदिवसदीनगरीब
नीरजलनीड़घोंसला
परिणामनतीजापरिमाणमात्रा
प्रसादभगवान का भोग, कृपाप्रासादमहल
बातवार्तावातहवा
भवनमकानभुवनसंसार
लक्षलाखलक्ष्यउद्देश्य
शरबाणसरतालाब, सिर
सर्गअध्यायस्वर्गदेवलोक
सुतपुत्रसूतधागा, सारथी
हंसएक पक्षीहँसहँसना
अपेक्षातुलना में, आशाउपेक्षाअनादर
कपिशमटमैलाकपीशहनुमान, सुग्रीव
पानीजलपाणिहाथ
शूरवीरसूरसूर्य, अंधा
संकरमिश्रितशंकरशिव
🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 21 / 32 · All Topics →