Home › पद्य कोश › कविता › तुम — निराला (अणिमा)

तुम — निराला (अणिमा)

✍️ सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' · कविता · छायावाद युग · ⏱ लगभग 1 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 अणिमा (1943) — सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'

अक्षर आकार:

तुम*

दिया जीवन, तुम्हारा ही दिया यह दुःख दारुणदव,
दिया अन्तःकरण बैठे जहाँ करते तुम्ही अनुभव।

तुम्हारे ही नयन ये हैं सलिल-सरिता बही जिनसे,
विकलता भी तुम्हारी है, तुम्हारा है करुण हा रव।

तुम्हारी दी हुई निधि वह तुम्हारी ही ग्रहण-विधि वह
तुम्हीं अनमन विजन वन में बहाते शान्ति शुचि सौरभ

तुम्हारा मैं तुम्हारा तन तुम्हारा ही विपुल धनजन
समझकर भीन समझा मन, मिटाओ मोह-घन गौरव

*अनुवाद १९२२