📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:
📝 अणिमा (1943) — सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
अक्षर आकार:
स्नेह-मन तुम्हारे नयन बसे,
जीवन-यौवन के पाश कसे।
पल्लवित प्रणय के, निरावरण,
खिल गये लता-द्रम नभस्तरण,
चुम्बित समीर-कुङ कुम क्षण-क्षण,
सिहरे, बिहरे; फिर हँसे, फँसे।
रंग गया प्रेम का अन्तराल,
खुल गया हेम का जगजाल,
तुल गई किरण, धुल गई झाल,
जीवन-सकाल से सकल गसे।