📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:
📝 अणिमा (1943) — सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
अक्षर आकार:
सुन्दर हे, सुन्दर!
दर्शन से जीवन पर
बरसे अविनश्वर स्वर।
परसे ज्यों प्राण,
फूट पड़ा सहज गान,
तान-सुरसरिता बही
तुम्हारे मङ्गल-पद छूकर।
उठी है तरङ्ग,
वहा जीवन निस्सङ्ग,
चला तुमसे मिलन को
खिलने को फिर फिर भर भर।