Home › पद्य कोश › पद › भ्रमरगीत-सार — पद 61 से 80

भ्रमरगीत-सार — पद 61 से 80

✍️ सूरदास · पद · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 5 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 भ्रमरगीत-सार (सं. आचार्य रामचंद्र शुक्ल)

सूरदास के भ्रमरगीत के पद 61 से 80 — उद्धव-गोपी संवाद, निर्गुण पर सगुण भक्ति की विजय।

अक्षर आकार:

पद 61

राग धनाश्री
रहु रे, मधुकर! मधुमतवारे।

कहा करौं निर्गुन लै कै हौं जीवहु कान्ह हमारे॥
लोटत नीच परागपंक में पचत, न आपु सम्हारे।
बारम्बार सरक मदिरा की अपरस कहा उघारे॥

तुम जानत हमहूँ वैसी हैं जैसे कुसुम तिहारे।
घरी पहर सबको बिलमावत जेते आवत कारे॥
सुन्दरस्याम कमलदल-लोचन जसुमति-नँद-दुलारे।
सूर स्याम को सर्बस अर्प्यो अब कापै हम लेहिं उधारे॥६१॥


पद 62

राग बिलावल
काहे को रोंकत मारग सूधो?

सुनहु, मधुप! निर्गुन-कंटक तें राजपंथ क्यों रूँधो?
कै तुम सिखै पठाए कुब्जा, कै कहीं स्यामघन जू धौं।
बेद पुरान सुमृति सब ढ़ूँढ़ौ जुवतिन जोग कहूँ धौं?
ताको कहा परेखो कीजै जानत छाछ न दूधो।
सूर मूर अक्रूर गए लै ब्याज निबेरत ऊधो॥६२॥


पद 63

राग मलार
बातन सब कोऊ समुझावै।

जेहि बिधि मिलन मिलैं वै माधव सो बिधि कोउ न वतावै॥
जद्यपि जतन अनेक रचीं पचि और अनत बिरमावै।
तद्यपि हठी हमारे नयना और न देखे भावै॥
बासर-निसा प्रानबल्लभ तजि रसना और न गावै।
सूरदास प्रभु प्रेमहिं लगि करि कहिए जो कहि आवै॥६३॥


पद 64

राग सारंग
निर्गुन कौन देस को बासी?

मधुकर! हँसि समुझाय, सौंह दै बूझति साँच, न हाँसी॥

को है जनक, जननि को कहियत, कौन नारि, को दासी?
कैसो बरन भेस है कैसो केहि रस में अभिलासी॥
पावैगो पुनि कियो आपनो जो रे! कहैगो गाँसी।
सुनत मौन ह्वै रह्यो ठग्यो सो सूर सबै मति नासी॥६४॥


पद 65

राग केदारो
नाहिंन रह्यो मन में ठौर।

नंदनंदन अछत, कैसे आनिए उर और?
चलत, चितवत, दिवस जागत, सपन सोवत राति।
हृदय तें वह स्याम मूरति छन न इत उत जाति॥
कहत कथा अनेक ऊधो लोक-लाभ दिखाय।
कहा करौं तन प्रेम-पूरन घट न सिंधु समाय॥
स्याम गात सरोज-आनन ललित अति मृदु हास।
सूर ऐसे रूप-कारन मरत लोचन प्यास॥६५॥


पद 66

राग मलार
ब्रजजन सकल स्याम-ब्रतधारी॥

बिन गोपाल और नहिं जानत आन कहैं व्यभिचारी॥
जोग-मोट सिर बोझ आनि कै कत तुम घोष उतारी?
इतनी दूरि जाहु चलि कासी जहाँ बिकति है प्यारी॥
यह सँदेस नहिं सुन तिहारो, है मण्डली अनन्य हमारी।
जो रसरीति करी हरि हमसों सो कत जात बिसारी?
महामुक्ति कोऊ नहिं बूझै, जदपि पदारथ चारी।
सूरदास स्वामी मनमोहन मूरति की बलिहारी॥६६॥


पद 67

राग धनाश्री
कहति कहा ऊधो सों बौरी।

जाको सुनत रहे हरि के ढिग स्यामसखा यह सो री!
कहा कहत री! मैं पत्यात री नहीँ सुनी कहनावत।
हमको जोग सिखावन आयो, यह तेरे मन आवत?
करनी भली भलेई जानै, कपट कुटिल की खानि।
हरि को सखा नहीँ री माई! यह मन निसचय जानि॥
कहाँ रास-रस कहाँ जोग-जप? इतनो अँतर भाखत।
सूर सबै तुम कत भइँ बौरी याकी पति जो राखत॥६७॥


पद 68

राग रामकली
ऐसेई जन दूत कहावत।

मोको एक अचंभो आवत यामेँ ये कह पावत?
बचन कठोर कहत, कहि दाहत, अपनी महत गँवावत।
ऐसी परकृति परति छाँह की जुवतिन ज्ञान बुझावत॥
आपुन निलज रहत नखसिख लौं एते पर पुनि गावत।
सूर करत परसँसा अपनी, हारेहु जीति कहावत॥६८॥


पद 69

राग धनाश्री
प्रकृति जोई जाके अंग परी।

स्वान-पूँछ कोटिक जो लागै सूधि न काहु करी॥
जैसे काग भच्छ नहिं छाँड़ै जनमत जौन घरी।

धोये रंग जात कहु कैसे ज्यों कारी कमरी?
ज्यों अहि डसत उदर नहिं पूरत ऐसी धरनि धरी।
सूर होउ सो होउ सोच नहिं, तैसे हैं एउ री॥६९॥


पद 70

राग रामकली
तौ हम मानैं बात तुम्हारी।

अपनो ब्रह्म दिखावहु ऊधो मुकुट-पितांबरधारी॥
भजिहैं तब ताको सब गोपी सहि रहिहैं बरु गारी।
भूत समान बतावत हमको जारहु स्याम बिसारी॥
जे मुख सदा सुधा अँचवत हैं ते विष क्यों अधिकारी?
सूरदास प्रभु एक अंग पर रीझि रहीं ब्रजनारी॥७०॥


पद 71

राग बिलावल
यहै सुनत ही नयन पराने।

जबहीं सुनत बात तुव मुख की रोवत रमत ढराने॥
बारँबार स्यामघन धन तें भाजत फिरन लुकाने।
हमकों नहिं पतियात तबहिं तें जब ब्रज आपु समाने॥
नातरु यहौ काछ हम काछति वै यह जानि छपाने।
सूर दोष हमरै सिर धरिहौ तुम हौ बड़े सयाने॥७१॥


पद 72

राग धनाश्री
नयननि वहै रूप जौ देख्यो।

तौ ऊधो यह जोबन जग को साँचु सफल करि लेख्यो॥
लोचन चारु चपल खंजन, मनरँजन हृदय हमारे।

रुचिर कमल मृग मीन मनोहर स्वेत अरुन अरु कारे॥
रतन जटित कुंडल श्रवननि वर, गंड कपोलनि झाँई।
मनु दिनकर-प्रतिबिंब मुकुट महँ ढूँढ़त यह छबि पाई॥
मुरली अधर विकट भौंहैं करि ठाढ़े होत त्रिभंग।
मुकुट माल उर नीलसिखर तें धँसि धरनी ज्यों गंग॥
और भेस को कहै बरनि सब अँग अँग केसरि खौर।
देखत बनै, कहत रसना सो सूर बिलोकत और॥७२॥


पद 73

राग नट
नयनन नंदनंदन ध्यान।

तहाँ लै उपदेस दीजै जहाँ निरगुन ज्ञान॥
पानिपल्लव-रेख गनि गुन-अवधि बिधि-बंधान।
इते पर कहि कटुक बचनन हनत जैसे प्रान॥
चंद्र कोटि प्रकास मुख, अवतंस कोटिक भान।
कोटि मन्मथ वारि छबि पर, निरखि दीजित दान॥
भृकुटि कोटि कुदंड रुचि अवलोकनी सँधान।
कोटि बारिज बंक नयन कटाच्छ कोटिक बान॥
कंबु ग्रीवा रतनहार उदार उर मनि जान।
आजानुबाहु उदार अति कर पद्म सुधानिधान॥
स्याम तन पटपीत की छवि करै कौन बखान?
मनहु निर्तत नील घन में तड़ित अति दुतिमान॥
रासरसिक गोपाल मिलि मधु अधर करती पान।
सूर ऐसे रूप बिनु कोउ कहा रच्छक आन? ॥७३॥


पद 79

राग सारंग
कहिबे जीय न कछु सक राखो।

लावा मेलि दए हैं तुमको बकत रहौं दिन आखों॥
जाकी बात कहौ तुम हमसों सो धौं कहौ को काँधी।
तेरो कहो सो पवन भूस भयो, वहो जात ज्यों आँधी॥
कत श्रम करत, सुनत को ह्याँ है, होत जो बन को रोयो।
सूर इते पै समुझत नाहीं, निपट दई को खोयो॥७९॥


पद 80

राग धनाश्री
अब नीके कै समुझि परी।

जिन लगि हुती बहुत उर आसा सोऊ बात निबरी॥
वै सुफलकसुत, ये, सखि! ऊधो मिली एक परिपाटी।
उन तो वह कीन्ही तब हमसों, ये रतन छँड़ाइ गहावत माटी॥

ऊपर मृदु भीतर तें कुलिस सम, देखत के प्रति भोरे।
जोइ जोई आवत वा मथुरा तें एक डार के से तोरे॥
यह, सखि, मैं पहले कहि राखी असित न अपने होंहीं।
सूर कोटि जौ माथो दीजै चलत आपनी गौं हीं॥८०॥