📝 मीराबाई की पदावली। 2nd Grade (प्रारंभिक 20 पद) व असिस्टेंट प्रोफेसर पाठ्यक्रम में 'मीराँ पदावली' (सं. शम्भूसिंह मनोहर) निर्धारित है।
कृष्णभक्त कवयित्री मीराबाई के माधुर्य भाव के पद।
है मेरो मनमोहना, आयो नहीं सखी री
मीराबाई »
Script
राग सारंग
है मेरो मनमोहना, आयो नहीं सखी री॥
कैं कहुं काज किया संतन का, कै कहुं गैल भुलावना॥
कहा करूं कित जाऊं मेरी सजनी, लाग्यो है बिरह सतावना॥
मीरा दासी दरसण प्यासी, हरिचरणां चित लावना॥
शब्दार्थ :-काज =काम। गैल = रास्ता। लावना =लगाना है।
हैडा मामूनें हरीवर पालारे
हैडा मामूनें हरीवर पालारे। जाऊछूं जमनी तेमनीरे।
मुजे मारी कट्यारी। प्रेमनी प्रेमनीरे॥ध्रु०॥
जल भरवासु गरवा गमाया। माथा घागरडी हमनारे॥१॥
बाजुबंद गोंडा बरखा बिराजे। हाथे बिटी छे हेमनीरे॥२॥
सांकडी शेरीमां वालोजी मी ज्याथी। खबर पुछुछुं खेमनीरे॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। भक्ति करुछुं नित नेमनीरे॥४॥
होरी खेलत हैं गिरधारी
मीराबाई »
Script
होरी खेलत हैं गिरधारी।
मुरली चंग बजत डफ न्यारो।
संग जुबती ब्रजनारी।।
चंदन केसर छिड़कत मोहन
अपने हाथ बिहारी।
भरि भरि मूठ गुलाल लाल संग
स्यामा प्राण पियारी।
गावत चार धमार राग तहं
दै दै कल करतारी।।
फाग जु खेलत रसिक सांवरो
बाढ्यौ रस ब्रज भारी।
मीरा कूं प्रभु गिरधर मिलिया
मोहनलाल बिहारी।।
होरी खेलनकू आई राधा प्यारी हाथ लिये पिचकरी
होरी खेलनकू आई राधा प्यारी हाथ लिये पिचकरी॥ध्रु०॥
कितना बरसे कुंवर कन्हैया कितना बरस राधे प्यारी॥ हाथ०॥१॥
सात बरसके कुंवर कन्हैया बारा बरसकी राधे प्यारी॥ हाथ०॥२॥
अंगली पकड मेरो पोचो पकड्यो बैयां पकड झक झारी॥ हाथ०॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर तुम जीते हम हारी॥ हाथ०॥४॥