Home › पद्य कोश › पद › मीराबाई के पद — भाग 8

मीराबाई के पद — भाग 8

✍️ मीराबाई · पद · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 9 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 मीराबाई की पदावली। 2nd Grade (प्रारंभिक 20 पद) व असिस्टेंट प्रोफेसर पाठ्यक्रम में 'मीराँ पदावली' (सं. शम्भूसिंह मनोहर) निर्धारित है।

कृष्णभक्त कवयित्री मीराबाई के माधुर्य भाव के पद।

अक्षर आकार:

भीजो मोरी नवरंग चुनरी

भीजो मोरी नवरंग चुनरी। काना लागो तैरे नाव॥ध्रु०॥
गोरस लेकर चली मधुरा। शिरपर घडा झोले खाव॥१॥
त्रिभंगी आसन गोवर्धन धरलीयो। छिनभर मुरली बजावे॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। चरन कमल चित लागो तोरे पाव॥३॥

भोलानाथ दिंगबर ये दुःख मेरा हरोरे

भोलानाथ दिंगबर ये दुःख मेरा हरोरे॥ध्रु०॥
शीतल चंदन बेल पतरवा मस्तक गंगा धरीरे॥१॥
अर्धांगी गौरी पुत्र गजानन चंद्रकी रेख धरीरे॥२॥
शिव शंकरके तीन नेत्र है अद्‌भूत रूप धरोरे॥३॥
आसन मार सिंहासन बैठे शांत समाधी धरोरे॥४॥
मीरा कहे प्रभुका जस गांवत शिवजीके पैयां परोरे॥५॥

मत डारो पिचकारी

मत डारो पिचकारी। मैं सगरी भिजगई सारी॥ध्रु०॥
जीन डारे सो सनमुख रहायो। नहीं तो मैं देउंगी गारी॥ मत०॥१॥
भर पिचकरी मेरे मुखपर डारी। भीजगई तन सारी॥ मत०॥२॥
लाल गुलाल उडावन लागे। मैं तो मनमें बिचारी॥ मत०॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर
नागर। चरनकमल बलहारी॥ मत०॥४॥

मथुराके कान मोही मोही मोही

मथुराके कान मोही मोही मोही॥ध्रु०॥
खांदे कामरीया हातमों लकरीया। सीर पाग लाल लोई लोई॥१॥
पाउपें पैंजण आण वट बीचवे। चाल चलत ताता थै थै थै॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। हृदय बसत प्रभू तुही तुही तुही तुही॥३॥

मदन गोपाल नंदजीको लाल प्रभुजी

मदन गोपाल नंदजीको लाल प्रभुजी॥ध्रु०॥
बालपनकी प्रीत बिखायो। नवनीत धरियो नंदलाल॥१॥
कुब्जा हीनकी तुम पत राखो। हम ब्रीज नारी भई बेहाल॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। हम जपे यही जपमाल॥३॥

मन अटकी मेरे दिल अटकी

मन अटकी मेरे दिल अटकी। हो मुगुटकी लटक मन अटकी॥ध्रु०॥
माथे मुकुट कोर चंदनकी। शोभा है पीरे पटकी॥ मन०॥१॥
शंख चक्र गदा पद्म बिराजे। गुंजमाल मेरे है अटकी॥ मन०॥२॥
अंतर ध्यान भये गोपीयनमें। सुध न रही जमूना तटकी॥ मन०॥३॥
पात पात ब्रिंदाबन धुंडे। कुंज कुंज राधे भटकी॥ मन०॥४॥
जमुनाके नीर तीर धेनु चरावे। सुरत रही बनशी बटकी॥ मन०॥५॥
फुलनके जामा कदमकी छैया। गोपीयनकी मटुकी पटकी॥ मन०॥६॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। जानत हो सबके घटकी॥ मन अटकी०॥७॥

मन केरो जेवो चंद्र छे

मन केरो जेवो चंद्र छे। रास रमे नंद लालो रे॥ध्रु०॥
नटवर बेश धर्यो नंद लाले। सौ ओघाने चालोरे॥१॥
गानतान वाजिंत्र बाजे। नाचे जशोदानो काळोरे॥२॥
सोळा सहस्त्र अष्ट पटराणी। बच्चे रह्यो मारो बहालोरे॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। रणछोडे दिसे छोगळोरे॥४॥

मन माने जब तार प्रभुजी

मन माने जब तार प्रभुजी॥ध्रु०॥
नदिया गहेरी नाव पुराणी। कैशी उतरु पार॥१॥
पोथी पुरान सब कुच देखे। अंत न लागे पार॥२॥
मीर कहे प्रभु गिरिधर नागर। नाम निरंतर सार॥३॥

मन मोहन दिलका प्यारा

मन मोहन दिलका प्यारा॥ध्रु०॥
माता जसोदा पालना हलावे। हातमें लेकर दोरा॥१॥
कबसे अंगनमों खडी है राधा। देखे किसनका चेहरा॥२॥
मोर मुगुट पीतांबर शोभे। गळा मोतनका गजरा॥३॥
मीराके प्रभु गिरिधर नागर। चरन कमल बलहारी॥४॥

मन रे परसि हरिके चरण

मन रे परसि हरिके चरण।

सुभग सीतल कंवल कोमलत्रिविध ज्वाला हरण।
जिण चरण प्रहलाद परसे इंद्र पदवी धरण॥

जिण चरण ध्रुव अटल कीन्हे राख अपनी सरण।
जिण चरण ब्रह्मांड भेटयो नखसिखां सिर धरण॥

जिण चरण प्रभु परसि लीने तेरी गोतम घरण।
जिण चरण कालीनाग नाथ्यो गोप लीला-करण॥

जिण चरण गोबरधन धार।ह्यो गर्व मघवा हरण।
दासि मीरा लाल गिरधर अगम तारण तरण॥

मन रे पासि हरि के चरन

मीराबाई »
Script

मन रे परसि हरि के चरन।

सुभग सीतल कमल- कोमल त्रिविध - ज्वाला- हरन।

जो चरन प्रह्मलाद परसे इंद्र- पद्वी- हान।।

जिन चरन ध्रुव अटल कींन्हों राखि अपनी सरन।

जिन चरन ब्राह्मांड मेंथ्यों नखसिखौ श्री भरन।।

जिन चरन प्रभु परस लनिहों तरी गौतम धरनि।

जिन चरन धरथो गोबरधन गरब- मधवा- हरन।।

दास मीरा लाल गिरधर आजम तारन तरन।।

मनमोहन गिरिवरधारी

मनमोहन गिरिवरधारी॥ध्रु०॥
मोर मुकुट पीतांबरधारी। मुरली बजावे कुंजबिहारी॥१॥
हात लियो गोवर्धन धारी। लिला नाटकी बांकी गत है न्यारी॥२॥
ग्वाल बाल सब देखन आयो। संग लिनी राधा प्यारी॥३॥
मीराके प्रभु गिरिधर नागर। आजी आईजी हमारी फेरी॥४॥

मनुवा बाबारे सुमरले मन सिताराम

मनुवा बाबारे सुमरले मन सिताराम॥ध्रु०॥
बडे बडे भूपती सुलतान उनके। डेरे भय मैदान॥१॥
लंकाके रावण कालने खाया। तूं क्या है कंगाल॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर लाल। भज गोपाल त्यज जंजाल॥३॥

माई तेरी काना कोन गुनकारो

माई तेरी काना कोन गुनकारो। जबही देखूं तबही द्वारहि ठारो॥ध्रु०॥
गोरी बावो नंद गोरी जशू मैया। गोरो बलिभद्र बंधु तिहारे॥ मा०॥१॥
कारो करो मतकर ग्वालनी। ये कारो सब ब्रजको उज्जारो॥ मा०॥२॥
जमुनाके नीरे तीरे धेनु चराबे। मधुरी बन्सी बजावत वारो॥ मा०॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। चरणकमल मोहि लागत प्यारो॥ मा०॥४॥

माई मेरो मोहनमें मन हारूं

माई मेरो मोहनमें मन हारूं॥ध्रु०॥
कांह करुं कीत जाऊं सजनी। प्रान पुरससु बरयो॥१॥
हूं जल भरने जातथी सजनी। कलस माथे धरयो॥२॥
सावरीसी कीसोर मूरत। मुरलीमें कछु टोनो करयो॥३॥
लोकलाज बिसार डारी। तबही कारज सरयो॥४॥
दास मीरा लाल गिरिधर। छान ये बर बरयो॥५॥

माई मैनें गोविंद लीन्हो मोल

माई मैनें गोविंद लीन्हो मोल॥ध्रु०॥
कोई कहे हलका कोई कहे भारी। लियो है तराजू तोल॥ मा०॥१॥
कोई कहे ससता कोई कहे महेंगा। कोई कहे अनमोल॥ मा०॥२॥
ब्रिंदाबनके जो कुंजगलीनमों। लियों बंजंता ढोल॥ मा०॥३॥
मीराके प्रभु गिरिधर नागर। पुरब जनमके बोल॥ मा०॥४॥

माई म्हारी हरिजी न बूझी बात

मीराबाई »
Script

राग बिहाग

माई म्हारी हरिजी न बूझी बात।
पिंड मांसूं प्राण पापी निकस क्यूं नहीं जात॥

पट न खोल्या मुखां न बोल्या, सांझ भई परभात।
अबोलणा जु बीतण लागो, तो काहे की कुशलात॥

सावण आवण होय रह्यो रे, नहीं आवण की बात।
रैण अंधेरी बीज चमंकै, तारा गिणत निसि जात॥

सुपन में हरि दरस दीन्हों, मैं न जान्यूं हरि जात।
नैण म्हारा उघण आया, रही मन पछतात॥

लेइ कटारी कंठ चीरूं, करूंगी अपघात।
मीरा व्याकुल बिरहणी रे, काल ज्यूं बिललात॥

शब्दार्थ :- बूझी बात = बात न पूछी, ध्यान न दिया। पिंड मांसूं = शरीर में से। मुखां न बोल्या = मुंह से बात तक नहीं की। अबोलणा =बिना बोले,चुप साधे सावण =सावन का महीना। बीज =बिजली। हरिजात =हरि आकर चले गये। ऊघण आया =ऊंघने लगा, झपकी आ गयी। बिललात =व्याकुल होना,चिल्लाना।

माई री!

मीराबाई »
Script

माई री! मैं तो लियो गोविंदो मोल।

कोई कहै छानै, कोई कहै छुपकै, लियो री बजंता ढोल।

कोई कहै मुहंघो, कोई कहै सुहंगो, लियो री तराजू तोल।

कोई कहै कारो, कोई कहै गोरो, लियो री अमोलिक मोल।

या ही कूं सब जाणत है, लियो री आँखी खोल।

मीरा कूं प्रभु दरसण दीज्‍यो, पूरब जनम को कोल।

मागत माखन रोटी

मागत माखन रोटी। गोपाळ प्यारो मागत माखन रोटी॥ध्रु०॥
मेरे गोपालकू रोटी बना देऊंगी। एक छोटी एक मोटी॥१॥
मेरे गोपालकू बीहा करुंगी। बृषभानकी बेटी॥२॥
मेरे गोपालकू झबला शिवाऊंगी। मोतनकी लड छुटी॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। चरनकमलपा लोटी॥४॥

मीरा की विनती छै जी

मीराबाई »
Script

दरस म्हारे बेगि दीज्यो जी !
ओ जी! अन्तरजामी ओ राम ! खबर म्हारी बेगि लीज्यो जी
आप बिन मोहे कल ना पडत है जी !
ओजी! तडपत हूँ दिन रैन रैन में नीर ढले है जी
गुण तो प्रभुजी मों में एक नहीं छै जी !
ओ जी अवगुण भरे हैं अनेक, अवगुण म्हारां माफ करीज्यो जी
भगत बछल प्रभु बिड़द कहाये जी !
ओ जी! भगतन के प्रतिपाल, सहाय आज म्हांरी बेगि करीज्यो जी
दासी मीरा की विनती छै जी !
ओजी! आदि अन्त की ओ लाज , आज म्हारी राख लीज्यो जी!

मीरा के प्रभु गिरधर नागर

मीराबाई »
Script

गली तो चारों बंद हुई हैं, मैं हरिसे मिलूँ कैसे जाय।।
ऊंची-नीची राह रपटली, पांव नहीं ठहराय।
सोच सोच पग धरूँ जतन से, बार-बार डिग जाय।।
ऊंचा नीचां महल पिया का म्हांसूँ चढ्यो न जाय।
पिया दूर पथ म्हारो झीणो, सुरत झकोला खाय।।
कोस कोस पर पहरा बैठया, पैग पैग बटमार।
हे बिधना कैसी रच दीनी दूर बसायो लाय।।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर सतगुरु दई बताय।
जुगन-जुगन से बिछड़ी मीरा घर में लीनी लाय।।

मीरा के प्रभु गिरधर नागर काटो जम का फंदा

नटवर नागर नन्दा भजो रे मन गोविन्दा

श्याम सुन्दर मुख चन्दा भजो रे मन गोविन्दा।
तू ही नटवर तू ही नागर तू ही बाल मुकुन्दा

सब देवन में कृष्ण बड़े हैं ज्यूं तारा बिच चंदा।
सब सखियन में राधा जी बड़ी हैं ज्यूं नदियन बिच गंगा

ध्रुव तारे प्रहलाद उबारे नरसिंह रूप धरता।
कालीदह में नाग ज्यों नाथो फण-फण निरत करता

वृन्दावन में रास रचायो नाचत बाल मुकुन्दा।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर काटो जम का फंदा॥

मीरा को प्रभु साँची दासी बनाओ

मीराबाई »
Script

राग सहाना

मीरा को प्रभु साँची दासी बनाओ।
झूठे धंधों से मेरा फंदा छुड़ाओ॥

लूटे ही लेत विवेक का डेरा।
बुधि बल यदपि करूं बहुतेरा॥

हाय!हाय! नहिं कछु बस मेरा।
मरत हूं बिबस प्रभु धाओ सवेरा॥

धर्म उपदेश नितप्रति सुनती हूं।
मन कुचाल से भी डरती हूं॥

सदा साधु-सेवा करती हूं।
सुमिरण ध्यान में चित धरती हूं॥

भक्ति-मारग दासी को दिखलाओ।
मीरा को प्रभु सांची दासी बनाओ॥

शब्दार्थ :- विवेक =सत्य और असत्य का निर्णय। डेरा = स्थान। सवेरा =शीघ्र, जल्दी।

मीरा दासी जनम जनम की

मीराबाई »
Script

प्यारे दरसन दीज्यो आय, तुम बिन रह्यो न जाय।।
जल बिन कमल, चंद बिन रजनी, ऐसे तुम देख्याँ बिन सजनी।
आकुल व्याकुल फिरूँ रैन दिन, बिरह कालजो खाय।।
दिवस न भूख, नींद नहिं रैना, मुख सूं कथत न आवे बैना।
कहा कहूँ कछु कहत न आवै, मिलकर तपत बुझाय।।
क्यूँ तरसावो अन्तरजामी, आय मिलो किरपाकर स्वामी।
मीरा दासी जनम-जनम की, पड़ी तुम्हारे पाय।।

मीरा मगन भई हरि के गुण गाय

मीराबाई »
Script

राग खम्माच

मीरा मगन भई हरि के गुण गाय॥

सांप पिटारा राणा भेज्या, मीरा हाथ दिया जाय।
न्हाय धोय जब देखन लागी, सालिगराम गई पाय॥

जहरका प्याला राणा भेज्या, इम्रत दिया बनाय।
न्हाय धोय जब पीवन लागी, हो गई अमर अंचाय॥

सूली सेज राणा ने भेजी, दीज्यो मीरा सुवाय।
सांझ भई मीरा सोवण लागी, मानो फूल बिछाय॥

मीरा के प्रभु सदा सहाई, राखे बिघन हटाय।
भजन भाव में मस्त डोलती, गिरधर पर बलि जाय॥

शब्दार्थ :- इम्रत = अमृत।अंचाय =पीकर। बलि जाय =न्योछावर होती है।