Home › पद्य कोश › पद › मीराबाई के पद — भाग 9

मीराबाई के पद — भाग 9

✍️ मीराबाई · पद · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 9 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 मीराबाई की पदावली। 2nd Grade (प्रारंभिक 20 पद) व असिस्टेंट प्रोफेसर पाठ्यक्रम में 'मीराँ पदावली' (सं. शम्भूसिंह मनोहर) निर्धारित है।

कृष्णभक्त कवयित्री मीराबाई के माधुर्य भाव के पद।

अक्षर आकार:

मीरा शरण गही चरणन की लाज रखो महाराज

अब तो निभायां सरेगी बांह गहे की लाज।
समरथ शरण तुम्हारी सैयां सरब सुधारण काज॥

भवसागर संसार अपरबल जामे तुम हो जहाज।
गिरधारां आधार जगत गुरु तुम बिन होय अकाज॥

जुग जुग भीर हरी भगतन की दीनी मोक्ष समाज।
मीरा शरण गही चरणन की लाज रखो महाराज॥

मुखडानी माया लागी रे

मीराबाई »
Script

राग काफी-ताल द्रुत दीपचंदी

मुखडानी माया लागी रे, मोहन प्यारा।
मुघडुं में जियुं तारूं, सव जग थयुं खारूं, मन मारूं रह्युं न्यारूं रे।
संसारीनुं सुख एबुं, झांझवानां नीर जेवुं, तेने तुच्छ करी फरीए रे।
मीराबाई बलिहारी, आशा मने एक तारी, हवे हुं तो बड़भागी रे॥

शब्दार्थ :- माया =लगन, प्रीति। जोयुं =देखा। तारूं =तेरा। थयुं खारूं,अर्थात नीरस हो गया। एवुं = ऐसा। झांझवानाम =मृग-तृष्णा। जेवुं = जैसा। फरीए =घूम रही हूं। हवे =अब।

मेरी लाज तुम रख भैया

मेरी लाज तुम रख भैया। नंदजीके कुंवर कनैया॥ध्रु०॥
बेस प्यारे काली नागनाथी। फेणपर नृत्य करैया॥ मे०॥१॥
जमुनाके नीर तीर धेनु चरावे। मुखपर मुरली बजैया॥ मे०॥२॥
मोर मुगुट पीतांबर शोभे। कान कुंडल झलकैया॥ मे०॥३॥
ब्रिंदावनके कुंज गलिनमें नाचत है दो भैया॥ मे०॥४॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। चरनकमल लपटैया॥ ने०॥५॥

मेरे तो आज साचे राखे हरी साचे

मेरे तो आज साचे राखे हरी साचे। सुदामा अति सुख पायो दरिद्र दूर करी॥
मे०॥१॥
साचे लोधि कहे हरी हाथ बंधाये। मारखाधी ते खरी॥ मे०॥२॥
साच बिना प्रभु स्वप्नामें न आवे। मरो तप तपस्या करी॥ मे०॥३॥
मीरा कहे प्रभू गिरिधर नागर। बल जाऊं गडी गडीरे॥ मे०॥४॥

मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई

मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई॥
जाके सिर है मोरपखा मेरो पति सोई।
तात मात भ्रात बंधु आपनो न कोई॥
छांड़ि दई कुलकी कानि कहा करिहै कोई॥
संतन ढिग बैठि बैठि लोकलाज खोई॥
चुनरीके किये टूक ओढ़ लीन्हीं लोई।
मोती मूंगे उतार बनमाला पोई॥
अंसुवन जल सींचि-सींचि प्रेम-बेलि बोई।
अब तो बेल फैल गई आणंद फल होई॥
दूध की मथनियां बड़े प्रेम से बिलोई।
माखन जब काढ़ि लियो छाछ पिये कोई॥
भगति देखि राजी हुई जगत देखि रोई।
दासी मीरा लाल गिरधर तारो अब मोही॥

मेरे नैना निपट बंकट छबि अटके

मीराबाई »
Script

राग त्रिवेनी

(मेरे) नैना निपट बंकट छबि अटके॥
देखत रूप मदनमोहनको पियत पियूख न मटके।
बारिज भवां अलक टेढ़ी मनौ अति सुगंधरस अटके॥
टेढ़ी कटि टेढ़ी कर मुरली टेढ़ी पाग लर लटके।
मीरा प्रभु के रूप लुभानी गिरधर नागर नटके॥

शब्दार्थ :- निपट =बिल्कुल। बंकट =टेढ़े, श्रीकृष्ण का एक नाम त्रिभंगी भी है अर्थात तीन टेढ़ों से खड़े हुए बांके बिहारी। पियूख =पीयूष, अमृत। भटके =फिरे। भवां = भौंह। अटके =उलझ गये। लर =मोतियों की लड़ी पर। लटकें =शोभित हो गये नटके =नटवर कृष्ण के।

मेरो दरद न जाणै कोय

हे री मैं तो प्रेम-दिवानी मेरो दरद न जाणै कोय।
घायल की गति घायल जाणै, जो कोई घायल होय।
जौहरि की गति जौहरी जाणै, की जिन जौहर होय।
सूली ऊपर सेज हमारी, सोवण किस बिध होय।
गगन मंडल पर सेज पिया की किस बिध मिलणा होय।
दरद की मारी बन-बन डोलूँ बैद मिल्या नहिं कोय।
मीरा की प्रभु पीर मिटेगी, जद बैद सांवरिया होय।

मेरो मन राम-हि-राम रटै

मीराबाई »
Script

मेरो मन राम-हि-राम रटै।

राम-नाम जप लीजै प्राणी! कोटिक पाप कटै।

जनम-जनम के खत जु पुराने, नामहि‍ लेत फटै।

कनक-कटोरै इमरत भरियो, नामहि लेत नटै।

मीरा के प्रभु हरि अविनासी तन-मन ताहि पटै।

मेरो मन हरलियो राज रणछोड

मेरो मन हरलियो राज रणछोड। मेरो मन०॥ध्रु०॥
त्रिकम माधव और पुरुषोत्तम ने। कुबेर कल्याणनी जोड॥१॥
राधां रुक्मिणी और सतभामा। जांबुक करणी जोड॥२॥
चार मास रत्‍नागर गाजे। गोमती करत कलोल॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। हरी मारा दलडाना चोर॥४॥

मैं अरज करूँ

मीराबाई »
Script

प्रभुजी मैं अरज करुँ छूं म्हारो बेड़ो लगाज्यो पार।।
इण भव में मैं दुख बहु पायो संसा-सोग निवार।
अष्ट करम की तलब लगी है दूर करो दुख-भार।।
यों संसार सब बह्यो जात है लख चौरासी री धार।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर आवागमन निवार।।

मैं गिरधर के घर जाऊं

मैं गिरधर के घर जाऊं।
गिरधर म्हांरो सांचो प्रीतम देखत रूप लुभाऊं॥

रैण पड़ै तबही उठ जाऊं भोर भये उठि आऊं।
रैन दिना वाके संग खेलूं ज्यूं त।ह्यूं ताहि रिझाऊं॥

जो पहिरावै सोई पहिरूं जो दे सोई खाऊं।
मेरी उणकी प्रीति पुराणी उण बिन पल न रहाऊं।

जहां बैठावें तितही बैठूं बेचै तो बिक जाऊं।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर बार बार बलि जाऊं॥

मैं गिरधर रंग-राती, सैयां मैं

मीराबाई »
Script

राग धानी

मैं गिरधर रंग-राती, सैयां मैं॥
पचरंग चोला पहर सखी री, मैं झिरमिट रमवा जाती।
झिरमिटमां मोहि मोहन मिलियो, खोल मिली तन गाती॥

कोईके पिया परदेस बसत हैं, लिख लिख भेजें पाती।
मेरा पिया मेरे हीय बसत है, ना कहुं आती जाती॥

चंदा जायगा सूरज जायगा, जायगी धरण अकासी।
पवन पाणी दोनूं ही जायंगे, अटल रहे अबिनासी॥

और सखी मद पी-पी माती, मैं बिन पियां ही माती।
प्रेमभठी को मैं मद पीयो, छकी फिरूं दिनराती॥

सुरत निरत को दिवलो जोयो, मनसाकी कर ली बाती।
अगम घाणि को तेल सिंचायो, बाल रही दिनराती॥

जाऊंनी पीहरिये जाऊंनी सासरिये, हरिसूं सैन लगाती।
मीराके प्रभु गिरधर नागर, हरिचरणां चित लाती॥

शब्दार्थ : रंगराती = प्रेम में रंगी हुई। पचरंग =आशय है पंच तत्वों से बना हुआ शरीर। चोला = ढीला ढाला कुर्ता; यहां भी आशय है शरीर से। झिरमिट =" झुरमुट मारने का खेल, जिसमें सारा शरीर इस प्रकार ढक लिया जाता है कि कोई जल्दी पहचान नहीं सके, अर्थात् कर्मानुसार जीवात्मा की योनि का शरीरावरण-धारण।" गाती = शरीर पर बंधी हुई चादर, खोल मिली =आवरण हटा कर तन्मय हो गई। धरण = धरती। और सखी =अन्य जीवात्माएं। माती =मतवाली। बिन पियां =बिना पिये ही। सुरत = परमेश्वर की स्मृति। निरत =विषयों से विरक्ति संजोले =सजा ले। भठी = भट्टी शराब बनाने की। सैन =संकेत। टिप्पणी :- इस पद में निराकार, निर्गुण ब्रह्म से भक्तियोग के द्वारा साक्षात्कार का स्पष्ट मार्ग दिखाया गया है, जो रहस्य का मार्ग है।

मैं तो तेरे दावन लागीवे गोपाळ

मैं तो तेरे दावन लागीवे गोपाळ॥ध्रु०॥
कीया कीजो प्रसन्न दिजावे।
खबर लीजो आये तुम साधनमें तुम संतनसे।
तुम ग‍उवनके रखवाल॥२॥
आपन जाय दुवारकामें हामकू देई विसार॥३॥
मीराके प्रभु गिरिधर नागर। चरणकमल बलहार॥४॥

मैं तो तेरे भजन भरोसे अबिनासी

मैं तो तेरे भजन भरोसे अबिनासी॥ मैतो०॥ध्रु०॥
तीरथ बरतते कछु नहीं कीनो। बन फिरे हैं उदासी॥ मैंतो० तेरे॥१॥
जंतर मंतर कछु नहीं जानूं। बेद पठो नहीं कासी॥ मैतो० तेरे॥२॥
मीराके प्रभु गिरिधर नागर। भई चरणकी दासी॥ मैतो० तेरे॥३॥

मैं तो सांवरे के रंग राची

मैं तो सांवरे के रंग राची।
साजि सिंगार बांधि पग घुंघरू लोक-लाज तजि नाची॥

ग कुमति ल साधुकी संगति भगत रूप भै सांची।
गाय गाय हरिके गुण निस दिन कालब्यालसूं बांची॥

उण बिन सब जग खारो लागत और बात सब कांची।
मीरा श्रीगिरधरन लालसूं भगति रसीली जांची॥

मैं बिरहणि बैठी जागूं जगत सब सोवे री आली

मीराबाई »
Script

राग बागेश्री

मैं बिरहणि बैठी जागूं जगत सब सोवे री आली॥

बिरहणी बैठी रंगमहल में, मोतियन की लड़ पोवै|
इक बिहरणि हम ऐसी देखी, अंसुवन की माला पोवै॥

तारा गिण गिण रैण बिहानी , सुख की घड़ी कब आवै।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, जब मोहि दरस दिखावै॥

शब्दार्थ :- बिरहणी =विरहनी। पोवै =गूंथती है। रैण =रात। बिहानी = बीत गयी।

मैं बैरागण हूंगी

मीराबाई »
Script

बाला मैं बैरागण हूंगी।
जिन भेषां म्हारो साहिब रीझे, सोही भेष धरूंगी।
सील संतोष धरूँ घट भीतर, समता पकड़ रहूंगी।
जाको नाम निरंजन कहिये, ताको ध्यान धरूंगी।
गुरुके ग्यान रंगू तन कपड़ा, मन मुद्रा पैरूंगी।
प्रेम पीतसूँ हरिगुण गाऊँ, चरणन लिपट रहूंगी।
या तन की मैं करूँ कीगरी, रसना नाम कहूंगी।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, साधां संग रहूंगी।

मैं हरि बिन क्यों जिऊं री माइ

मीराबाई »
Script

राग भैरवी

मैं हरि बिन क्यों जिऊं री माइ॥

पिव कारण बौरी भई, ज्यूं काठहि घुन खाइ॥
ओखद मूल न संचरै, मोहि लाग्यो बौराइ॥

कमठ दादुर बसत जल में जलहि ते उपजाइ।
मीन जल के बीछुरे तन तलफि करि मरि जाइ॥

पिव ढूंढण बन बन गई, कहुं मुरली धुनि पाइ।
मीरा के प्रभु लाल गिरधर मिलि गये सुखदाइ॥

शब्दार्थ :- ओषद = औषधि, दवा। संचरै =अमर करे। कमठ =कछुवा। धुनिपाइ =आवाज सुनकर।

मैया मोकू खिजावत बलजोर

मैया मोकू खिजावत बलजोर। मैया मोकु खिजावत॥ध्रु०॥
जशोदा माता मील ली जाबे। लायो जमुनाको तीर॥१॥
जशोदाही गोरी नंदही गोरा। तुम क्यौं भयो शाम सरीर॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। नयनमों बरखत नीर॥३॥

मोती मूँगे उतार बनमाला पोई

मोती मूँगे उतार बनमाला पोई॥
अंसुवन जल सींचि सींचि प्रेम बेलि बोई।
अब तो बेल फैल गई आणँद फल होई॥
दूध की मथनिया बडे प्रेम से बिलोई।
माखन जब काढि लियो छाछ पिये कोई॥
भगत देखि राजी हुई जगत देखि रोई।
दासी 'मीरा लाल गिरिधर तारो अब मोही॥

मोरी आंगनमों मुरली बजावेरे

मोरी आंगनमों मुरली बजावेरे। खिलावना देवूंगी॥ध्रु०॥
नाच नाच मोरे मन मोहन। मधुर गीत सुनावुंगी॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। हरिके चरन बल जाऊंगी॥३॥

मोरी लागी लटक गुरु चरणकी

मोरी लागी लटक गुरु चरणकी॥ध्रु०॥
चरन बिना मुज कछु नही भावे। झूंठ माया सब सपनकी॥१॥
भवसागर सब सुख गयी है। फिकीर नही मुज तरुणोनकी॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। उलट भयी मोरे नयननकी॥३॥

मोरे लय लगी गोपालसे मेरा काज कोन करेगा

मोरे लय लगी गोपालसे मेरा काज कोन करेगा।
मेरे चित्त नंद लालछे॥ध्रु०॥१॥
ब्रिंदाजी बनके कुंजगलिनमों। मैं जप धर तुलसी मालछे॥२॥
मोर मुकुट पीतांबर शोभे। गला मोतनके माल छे॥३॥
मीराके प्रभु गिरिधर नागर। तुट गई जंजाल छे॥४॥

मोरे ललन

मीराबाई »
Script

जागो बंसीवारे जागो मोरे ललन।
रजनी बीती भोर भयो है घर घर खुले किवारे।
जागो बंसीवारे जागो मोरे ललन।।
गोपी दही मथत सुनियत है कंगना के झनकारे।
जागो बंसीवारे जागो मोरे ललन।।
उठो लालजी भोर भयो है सुर नर ठाढ़े द्वारे।
जागो बंसीवारे जागो मोरे ललन।
ग्वाल बाल सब करत कुलाहल जय जय सबद उचारे।
जागो बंसीवारे जागो मोरे ललन।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर शरण आयाकूं तारे।।
जागो बंसीवारे जागो मोरे ललन।।

मोहन आवनकी साई किजोरे

मोहन आवनकी साई किजोरे। आवनकी मन भावनकी॥ कोई०॥ध्रु०॥
आप न आवे पतिया न भेजे | ए बात ललचावनकी॥को०॥१॥
बिन दरशन व्याकुल भई सजनी। जैशी बिजलीयां श्रावनकी॥ को०॥२॥
क्या करूं शक्ति जाऊं मोरी सजनी। पांख होवे तो उडजावनकी॥ को०॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर | इच्छा लगी हरी बतलावनकी॥ को०॥४॥