📝 मीराबाई की पदावली। 2nd Grade (प्रारंभिक 20 पद) व असिस्टेंट प्रोफेसर पाठ्यक्रम में 'मीराँ पदावली' (सं. शम्भूसिंह मनोहर) निर्धारित है।
कृष्णभक्त कवयित्री मीराबाई के माधुर्य भाव के पद।
मोहन गिरवरधारी को म्हारो प्रणाम
म्हारो प्रणाम बांकेबिहारीको।
मोर मुकुट माथे तिलक बिराजे।
कुण्डल अलका कारीको म्हारो प्रणाम॥
अधर मधुर कर बंसी बजावै।
रीझ रीझौ राधाप्यारीको म्हारो प्रणाम॥
यह छबि देख मगन भ मीरा।
मोहन गिरवरधारीको म्हारो प्रणाम॥
मोहन डार दीनो गले फांसी
मोहन डार दीनो गले फांसी॥ध्रु०॥
ऐसा जो होता मेरे नयनमें। करवत ले जाऊं कासी॥१॥
आंबाके बनमें कोयल बोले बचन उदासी॥२॥
मीरा दासी प्रभु छबी नीरखत। तूं मेरा ठाकोर मैं हूं तोरी दासी॥३॥
मोहि लागी लगन गुरुचरणन की
मीराबाई »
Script
राग धानी
मोहि लागी लगन गुरुचरणन की।
चरण बिना कछुवै नाहिं भावै, जगमाया सब सपननकी॥
भौसागर सब सूख गयो है, फिकर नाहिं मोहि तरननकी।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर आस वही गुरू सरननकी॥
शब्दार्थ :- लगत =प्रीति। कछुवै = कुछ भी। सपनकी =स्वप्नों की, मिथ्या। सूख गयो =समाप्त हो गया।
म्हांरे घर होता जाज्यो राज
मीराबाई »
Script
राग सिंध भैरवी
म्हांरे घर होता जाज्यो राज।
अबके जिन टाला दे जाओ, सिर पर राखूं बिराज॥
म्हे तो जनम जनम की दासी, थे म्हांका सिरताज।
पावणडा म्हांके भलां ही पधार्या, सब ही सुधारण काज॥
म्हे तो बुरी छां थांके भली छै, घणोरी तुम हो एक रसराज।
थांने हम सब ही की चिंता, (तुम) सबके हो गरीबनिवाज॥
सबके मुगट सिरोमणि सिरपर, मानीं पुन्यकी पाज।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, बांह गहेकी लाज॥
शब्दार्थ :- होता जाज्यो =होते हुए जाना। टाला =बहाना। म्हे = मैं। थे =तुम। म्हाका = मेरा। पावणडा =पाहुना। छां =हूं। घणेरी =बहुत। पाज = पुल,मर्यादा
म्हारा ओलगिया घर आया जी
मीराबाई »
Script
राग कजरी
म्हारा ओलगिया घर आया जी।
तन की ताप मिटी सुख पाया, हिल मिल मंगल गाया जी॥
घन की धुनि सुनि मोर मगन भया, यूं मेरे आनंद छाया जी।
मग्न भई मिल प्रभु अपणा सूं, भौका दरद मिटाया जी॥
चंद कूं निरखि कमोदणि फूलैं, हरषि भया मेरे काया जी।
रग रग सीतल भई मेरी सजनी, हरि मेरे महल सिधायाजी॥
सब भगतन का कारज कीन्हा, सोई प्रभु मैं पाया जी।
मीरा बिरहणि सीतल होई दुख दंद दूर नसाया जी॥
शब्दार्थ :-ओलगिया = परदेसी, प्रियतम। घन की धुनि =बादल की गरज। भौ का दरद =संसारी दुख। कमोदनि =कुमुदिनी। सिधाया =पधारा। दंद =द्वन्द्व, झगड़ा। नसाया = मेट दिया।
म्हारी सुध ज्यूं जानो त्यूं लीजो
मीराबाई »
Script
राग कोसी
म्हारी सुध ज्यूं जानो त्यूं लीजो॥
पल पल ऊभी पंथ निहारूं, दरसण म्हाने दीजो।
मैं तो हूं बहु औगुणवाली, औगण सब हर लीजो॥
मैं तो दासी थारे चरण कंवलकी, मिल बिछड़न मत कीजो।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, हरि चरणां चित दीजो॥
शब्दार्थ :- ऊभी =खड़ी। म्हाने = मुझे। औगण =अवगुण, दोष। कंवल = कमल।
म्हारे घर
मीराबाई »
Script
म्हारे घर होता जाज्यो राज।
अबके जिन टाला दे जाओ सिर पर राखूं बिराज।।
म्हे तो जनम जनमकी दासी थे म्हांका सिरताज।
पावणड़ा म्हांके भलां ही पधारया सब ही सुघारण काज।।
म्हे तो बुरी छां थांके भली छै घणेरी तुम हो एक रसराज।
थाने हम सब ही की चिंता (तुम) सबके हो गरीब निवाज।।
सबके मुकुट-सिरोमणि सिर पर मानो पुन्य की पाज।
मीराके प्रभु गिरधर नागर बांह गहे की लाज।।
म्हारे घर चालोजी जशोमती लालनारे
म्हारे घर चालोजी जशोमती लालनारे॥धृ०॥
राधा कहती सुनोजी प्यारे। नाहक सतावत जननी मुरारे।
अंगन खेलत ले बिजहारे | लुटू लुटू खेलनारे॥१॥
पेन्हो पीत बसन और आंगीया। मोनो मोतरवाला कन्हैया।
रोवे कायकू लोक बुझाया। हासती ग्वालनारे॥२॥
चंदन चौक उपर न्हालाऊं। मीश्री माखन दूध पिलावूं।
मंदिर आपने हात हलाऊं। जडाऊं पालनारे॥३॥
मीराके प्रभु दीनदयाला। वहां तुम सावध परम कृपाला।
तन मन धन वारी जै गोपाला। मेरे मन बोलनारे॥४॥
म्हारे घर होता जाज्यो राज
म्हारे घर होता जाज्यो राज।
अबके जिन टाला दे जा सिर पर राखूं बिराज॥
म्हे तो जनम जनमकी दासी थे म्हांका सिरताज।
पावणड़ा म्हांके भलां ही पधार, ह्या सब ही सुघारण काज॥
म्हे तो बुरी छां थांके भली छै घणेरी तुम हो एक रसराज।
थांने हम सब ही की चिंता, तुम सबके हो गरीब निवाज॥
सबके मुकुट-सिरोमणि सिर पर मानो पुन्य की पाज।
मीराके प्रभु गिरधर नागर बांह गहे की लाज॥
म्हारे जनम-मरण साथी थांने नहीं बिसरूं दिनराती
मीराबाई »
Script
राग प्रभावती
म्हारे जनम-मरण साथी थांने नहीं बिसरूं दिनराती॥
थां देख्या बिन कल न पड़त है, जाणत मेरी छाती।
ऊंची चढ़-चढ़ पंथ निहारूं रोय रोय अंखियां राती॥
यो संसार सकल जग झूठो, झूठा कुलरा न्याती।
दोउ कर जोड्यां अरज करूं छूं सुण लीज्यो मेरी बाती॥
यो मन मेरो बड़ो हरामी ज्यूं मदमाती हाथी।
सतगुर हस्त धर्यो सिर ऊपर आंकुस दै समझाती॥
पल पल पिवको रूप निहारूं, निरख निरख सुख पाती।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर हरिचरणा चित राती॥
शब्दार्थ :- थाने = तुमको। राती =लाल। जोड्यां =जोड़कर। हस्त =हाथ। राती = अनुराग।
म्हारो अरजी
मीराबाई »
Script
तुम सुणो जी म्हारो अरजी।
भवसागर में बही जात हूँ काढ़ो तो थारी मरजी।
इण संसार सगो नहिं कोई सांचा सगा रघुबरजी।।
मात-पिता और कुटम कबीलो सब मतलब के गरजी।
मीरा की प्रभु अरजी सुण लो चरण लगावो थारी मरजी।।
म्हारो कांई करसी
मीराबाई »
Script
राणोजी रूठे तो म्हारो कांई करसी,
म्हे तो गोविन्दरा गुण गास्याँ हे माय।।
राणोजी रूठे तो अपने देश रखासी,
म्हे तो हरि रूठ्यां रूठे जास्याँ हे माय।
लोक-लाजकी काण न राखाँ,
म्हे तो निर्भय निशान गुरास्याँ हे माय।
राम नाम की जहाज चलास्याँ,
म्हे तो भवसागर तिर जास्याँ हे माय।
हरिमंदिर में निरत करास्याM,
म्हे तो घूघरिया छमकास्याँ हे माय।
चरणामृत को नेम हमारो,
म्हे तो नित उठ दर्शण जास्याँ हे माय।
मीरा गिरधर शरण सांवल के,
म्हे ते चरण-कमल लिपरास्यां हे माय।
म्हारो प्रणाम
मीराबाई »
Script
म्हारो प्रणाम बांकेबिहारीको।
मोर मुकुट माथे तिलक बिराजे।
कुण्डल अलका कारीको म्हारो प्रणाम
अधर मधुर कर बंसी बजावै।
रीझ रीझौ राधाप्यारीको म्हारो प्रणाम
यह छबि देख मगन भई मीरा।
मोहन गिरवरधारीको म्हारो प्रणाम
या ब्रज में कछु देख्यो री टोना
मीराबाई »
Script
राग मधुमाध सारंग
या ब्रज में कछु देख्यो री टोना॥
लै मटकी सिर चली गुजरिया, आगे मिले बाबा नंदजी के छोना।
दधिको नाम बिसरि गयो प्यारी, लेलेहु री कोउ स्याम सलोना॥
बिंद्राबनकी कुंज गलिन में, आंख लगाय गयो मनमोहना।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, सुंदर स्याम सुधर रसलौना॥
शब्दार्थ :- टोना =जादू। गुजरिया =ग्वालिन। छोना = छोटा लड़का। लेलेहु री कोउ स्याम सलोना = स्यामसुन्दर को ले लो। सलोना =सुन्दर। आंख लगाय =प्रीति जोड़कर। रसलोना = सलोने रसवाला।
या मोहन के रूप लुभानी
मीराबाई »
Script
राग गूजरी
या मोहन के रूप लुभानी।
सुंदर बदन कमलदल लोचन, बांकी चितवन मंद मुसकानी॥
जमना के नीरे तीरे धेनु चरावै, बंसी में गावै मीठी बानी।
तन मन धन गिरधर पर बारूं, चरणकंवल मीरा लपटानी॥
शब्दार्थ :- दल =पंखुड़ी। बांकी =टेढ़ी। नीरे =निकट।
ये ब्रिजराजकूं अर्ज मेरी
ये ब्रिजराजकूं अर्ज मेरी। जैसी राम हमारी॥ध्रु०॥
मोर मुगुट श्रीछत्र बिराजे। कुंडलकी छब न्यारी॥१॥
हारी हारी पगया केशरी जामा। उपर फुल हाजारी॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। चरणकमल बलिहारी॥३॥
रंगेलो राणो कई करसो मारो राज्य
रंगेलो राणो कई करसो मारो राज्य।
हूं तो छांडी छांडी कुलनी लाज॥ध्रु०॥
पग बांधीनें घुंगरा हातमों छीनी सतार।
आपने ठाकूरजीके मंदिर नाचुं वो हरी जागे दिनानाथ
॥ रंगेलो०॥१॥
बिखको प्यालो राणाजीने भेजो कैं दिजे मिराबाई हात।
कर चरणामृत पीगई मीराबाई ठाकुरको प्रसाद॥ रंगेलो०॥२॥
सापरो पेटारो राणाजीनें भेजों दासाजीने हात।
सापरो उपाडीनें गलामों डारयो हो गयो चंदन हार।
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर तूं मारो भरतार॥ रंगेलो०॥३॥
रटतां क्यौं नहीं रे हरिनाम
रटतां क्यौं नहीं रे हरिनाम। तेरे कोडी लगे नही दाम॥
नरदेहीं स्मरणकूं दिनी। बिन सुमरे वे काम॥१॥
बालपणें हंस खेल गुमायो। तरुण भये बस काम॥२॥
पाव दिया तोये तिरथ करने। हाथ दिया कर दान॥३॥
नैन दिया तोये दरशन करने। श्रवन दिया सुन ज्ञान॥४॥
दांत दिया तेरे मुखकी शोभा। जीभ दिई भज राम॥५॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। है जीवनको काम॥६॥
रमइया बिन यो जिवडो दुख पावै
मीराबाई »
Script
राग बिहागरा
रमइया बिन यो जिवडो दुख पावै।
कहो कुण धीर बंधावै॥
यो संसार कुबुधि को भांडो, साध संगत नहीं भावै।
राम-नाम की निंद्या ठाणै, करम ही करम कुमावै॥
राम-नाम बिन मुकति न पावै, फिर चौरासी जावै।
साध संगत में कबहुं न जावै, मूरख जनम गुमावै॥
मीरा प्रभु गिरधर के सरणै, जीव परमपद पावै॥
शब्दार्थ :- जिवड़ो = जीव। कुबुधि = दुर्बुद्धि। भांडो = बर्तन। कुमावै = कमाता है। चौरासी = चौरासी लाख योनियां।
राख अपनी सरण
मीराबाई »
Script
मन रे परसि हरिके चरण।
सुभग सीतल कंवल कोमल,त्रिविध ज्वाला हरण।
जिण चरण प्रहलाद परसे, इंद्र पदवी धरण।।
जिण चरण ध्रुव अटल कीन्हे, राख अपनी सरण।
जिण चरण ब्रह्मांड भेट्यो, नखसिखां सिर धरण।।
जिण चरण प्रभु परसि लीने, तेरी गोतम घरण।
जिण चरण कालीनाग नाथ्यो, गोप लीला-करण।।
जिण चरण गोबरधन धारयो, गर्व मघवा हरण।
दासि मीरा लाल गिरधर, अगम तारण तरण।।
राखौ कृपानिधान
मीराबाई »
Script
अब मैं सरण तिहारी जी, मोहि राखौ कृपा निधान।
अजामील अपराधी तारे, तारे नीच सदान।
जल डूबत गजराज उबारे, गणिका चढ़ी बिमान।
और अधम तारे बहुतेरे, भाखत संत सुजान।
कुबजा नीच भीलणी तारी, जाणे सकल जहान।
कहं लग कहूँ गिणत नहिं आवै, थकि रहे बेद पुरान।
मीरा दासी शरण तिहारी, सुनिये दोनों कान।
राजा थारे कुबजाही मन मानी
राजा थारे कुबजाही मन मानी। म्हांसु आ बोलना॥ध्रु०॥
रसकोबी हरि छेला हारियो बनसीवाला जादु लाया।
भुलगई सुद सारी॥१॥
तुम उधो हरिसो जाय कैहीयो। कछु नही चूक हमारी॥२॥
मिराके प्रभु गिरिधर नागर। चरण कमल उरधारी॥३॥
राणाजी, थे क्यांने राखो म्हांसूं बैर
मीराबाई »
Script
राग अगना
राणाजी, थे क्यांने राखो म्हांसूं बैर।
थे तो राणाजी म्हांने इसड़ा लागो, ज्यूं बृच्छन में कैर।
महल अटारी हम सब त्याग्या, त्याग्यो थारो बसनो सैर॥
काजल टीकी राणा हम सब त्याग्या, भगती-चादर पैर।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर इमरित कर दियो झैर॥
शब्दार्थ :- क्यां ने = किसलिए। म्हासूं = मुझसे। इसड़ा = ऐसे। कैर =करील। सैर =शहर। पैर = पहनकर। इमरित = अमृत। झैर = जहर।
राणाजी, म्हांरी प्रीति पुरबली मैं कांई करूं
मीराबाई »
Script
राग पीलू
राणाजी, म्हांरी प्रीति पुरबली मैं कांई करूं॥
राम नाम बिन नहीं आवड़े, हिबड़ो झोला खाय।
भोजनिया नहीं भावे म्हांने, नींदडलीं नहिं आय॥
विष को प्यालो भेजियो जी, `जाओ मीरा पास,'
कर चरणामृत पी गई, म्हारे गोविन्द रे बिसवास॥
बिषको प्यालो पीं गई जीं,भजन करो राठौर,
थांरी मीरा ना मरूं, म्हारो राखणवालो और॥
छापा तिलक लगाइया जीं, मन में निश्चै धार,
रामजी काज संवारियाजी, म्हांने भावै गरदन मार॥
पेट्यां बासक भेजियो जी, यो छै मोतींडारो हार,
नाग गले में पहिरियो, म्हारे महलां भयो उजियार॥
राठोडांरीं धीयड़ी दी, सींसाद्यो रे साथ।
ले जाती बैकुंठकूं म्हांरा नेक न मानी बात॥
मीरा दासी श्याम की जी, स्याम गरीबनिवाज।
जन मीरा की राखज्यो कोइ, बांह गहेकी लाज॥
शब्दार्थ :- पुरबली = पूर्व जन्म की। कांई = क्या। आवड़े = रहता, चैन पड़ती। झोला खाय =उथल-पुथल होता है। हेवड़ो = हृदय। भावै =चाहे। पेट्यां = पेटी के भीतर। बासक = बासुकी, सांप। धियड़ी =पुत्री। राखज्यौ = रखियेगा।
राणाजी, म्हे तो गोविन्द का गुण गास्यां
मीराबाई »
Script
राग पूरिया कल्यान
राणाजी, म्हे तो गोविन्द का गुण गास्यां।
चरणामृत को नेम हमारे, नित उठ दरसण जास्यां॥
हरि मंदर में निरत करास्यां, घूंघरियां धमकास्यां।
राम नाम का झाझ चलास्यां भवसागर तर जास्यां॥
यह संसार बाड़ का कांटा ज्या संगत नहीं जास्यां।
मीरा कहै प्रभु गिरधर नागर निरख परख गुण गास्यां॥
शब्दार्थ :- गास्यां =गाऊंगी। दरसण जास्यां =दर्शन करने जाऊंगी। निरत =नृत्य। झाझ =जहाज। ज्या =जिस।