Home › पद्य कोश › पद › मीराबाई के पद — भाग 11

मीराबाई के पद — भाग 11

✍️ मीराबाई · पद · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 9 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 मीराबाई की पदावली। 2nd Grade (प्रारंभिक 20 पद) व असिस्टेंट प्रोफेसर पाठ्यक्रम में 'मीराँ पदावली' (सं. शम्भूसिंह मनोहर) निर्धारित है।

कृष्णभक्त कवयित्री मीराबाई के माधुर्य भाव के पद।

अक्षर आकार:

राणोजी रूठे तो म्हारो कांई करसी

राणोजी रूठे तो म्हारो कांई करसी
म्हे तो गोविन्दरा गुण गास्यां हे माय॥

राणोजी रूठे तो अपने देश रखासी
म्हे तो हरि रूठ्यां रूठे जास्यां हे माय।

लोक-लाजकी काण न राखां
म्हे तो निर्भय निशान गुरास्यां हे माय।

राम नाम की जहाज चलास्यां
म्हे तो भवसागर तिर जास्यां हे माय।

हरिमंदिर में निरत करास्यां
म्हे तो घूघरिया छमकास्यां हे माय।

चरणामृत को नेम हमारो
म्हे तो नित उठ दर्शण जास्यां हे माय।

मीरा गिरधर शरण सांवल के
म्हे ते चरण-कमल लिपरास्यां हे माय।

राधा प्यारी दे डारोजी बनसी हमारी

राधा प्यारी दे डारोजी बनसी हमारी।
ये बनसीमें मेरा प्रान बसत है वो बनसी गई चोरी॥१॥
ना सोनेकी बन्सी न रुपेकी। हरहर बांसकी पेरी॥२॥
घडी एक मुखमें घडी एक करमें। घडी एक अधर धरी॥३॥
मीराके प्रभु गिरिधर नागर। चरनकमलपर वारी। राधा प्यारी दे०॥४॥

राधाजी को लागे बिंद्रावनमें नीको

राधाजी को लागे बिंद्रावनमें नीको॥ध्रु०॥
ब्रिंदाबनमें तुलसीको वडलो जाको पानचरीको॥ रा०॥१॥
ब्रिंदावनमें धेनु बहोत है भोजन दूध दहींको॥ रा०॥२॥
ब्रिंदावनमें रास रची है दरशन कृष्णजीको॥ रा०॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर हरिबिना सब रंग फिको॥ रा०॥४॥

राधे तोरे नयनमों जदुबीर

राधे तोरे नयनमों जदुबीर॥ध्रु०॥
आदी आदी रातमों बाल चमके। झीरमीर बरसत नीर॥१॥
मोर मुगुट पितांबर शोभे। कुंडल झलकत हीर॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। चरणकमल शीर॥३॥

राधे देवो बांसरी मोरी

राधे देवो बांसरी मोरी। मुरली हमारी॥ध्रु०॥
पान पात सब ब्रिंदावन धुंडयो। कुंजगलीनमों सब हेरी॥१॥
बांसरी बिन मोहे कल न परहे। पया लागत तोरी॥२॥
काहेसुं गावूं काहेंसुं बजाऊं। काहेसुं लाऊं गवा घहेरी॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। चरणकी मैं तो चित्त चोरी॥४॥

राम-नाम-रस पीजै

मीराबाई »
Script

राम-नाम-रस पीजै।

मनवा! राम-नाम-रस पीजै।

तजि कुसंग सतसंग बैठि नित, हरि-चर्चा सुणि लीजै।

काम क्रोध मद मोह लोभ कूं, चित से बाहय दीजै।

मीरा के प्रभु गिरधर नागर, ता के रंग में भीजै।

राम नाम मेरे मन बसियो, रसियो राम रिझाऊं ए माय

मीराबाई »
Script

राग खंभावती

राम नाम मेरे मन बसियो, रसियो राम रिझाऊं ए माय।
मैं मंदभागण परम अभागण, कीरत कैसे गाऊं ए माय॥

बिरह पिंजरकी बाड़ सखी रीं,उठकर जी हुलसाऊं ए माय।
मनकूं मार सजूं सतगुरसूं, दुरमत दूर गमाऊं ए माय॥

डंको नाम सुरतकी डोरी, कड़ियां प्रेम चढ़ाऊं ए माय।
प्रेम को ढोल बन्यो अति भारी, मगन होय गुण गाऊं ए माय॥

तन करूं ताल मन करूं ढफली, सोती सुरति जगाऊं ए माय।
निरत करूं मैं प्रीतम आगे, तो प्रीतम पद पाऊं ए माय॥

मो अबलापर किरपा कीज्यौ, गुण गोविन्दका गाऊं ए माय।
मीराके प्रभु गिरधर नागर, रज चरणनकी पाऊं ए माय॥

शब्दार्थ :- हुलसाऊं = मन बहलाऊंगी। गमाऊं = गवां दूं,खो दूं। डाको =डंका। कड़ियां =ढोल की डोरियां। मोरचंग =मुंह से बजाने का एक बाजा,मुंहचंग। रज = धूल।

राम बिन निंद न आवे

राम बिन निंद न आवे। बिरह सतावे प्रेमकी आच ठुरावे॥ध्रु०॥
पियाकी जोतबिन मो दर आंधारो दीपक कदायन आवे।
पियाजीबिना मो सेज न आलुनी जाननरे ए बिहावे।
कबु घर आवे घर आवे॥१॥
दादर मोर पपीया बोले कोयल सबद सुनावे।
गुमट घटा ओल रहगई दमक चमक दुरावे। नैन भर आवें॥२॥
काहां करूं कितना उसखेरू बदन कोई न बनवे।
बिरह नाग मेरि काया डसी हो। लहर लहर जीव जावे जडी घस लावे॥३॥
कहोरी सखी सहली सजनी पियाजीनें आने मिलावे।
मीराके प्रभु कबरी मिलेगे मोहनमो मन भावे। कबहूं हस हस बतलावे॥४॥

राम मिलण के काज सखी, मेरे आरति उर में जागी री

मीराबाई »
Script

राग पीलू

राम मिलण के काज सखी, मेरे आरति उर में जागी री॥

तड़फत तड़फत कल न परत है, बिरहबाण उर लागी री।
निसदिन पंथ निहारूं पिव को, पलक न पल भरि लागी री॥

पीव पीव मैं रटूं रात दिन, दूजी सुध बुध भागी री।
बिरह भुजंग मेरो डस्यो है कलेजो, लहर हलाहल जागी री॥

मेरी आरति मैटि गोसाईं, आय मिलौ मोहि सागी री।
मीरा व्याकुल अति उकलाणी, पिया की उमंग अति लागी री॥

शब्दार्थ :- मिलण =मिलना। आरति =अत्यन्त पीड़ा। जागी =पैदा हुई। पलक न पलभरि = एक पल के लिए भी नींद नहीं आयी। भुजंग = सांप। लहर =लहरें।उकलाणी =व्याकुल हो गई। उमंग =चाह।

राम मिलण के काज सखी मेरे आरति उर में जागी री

राम मिलण के काज सखी मेरे आरति उर में जागी री।

तड़पत-तड़पत कल न परत है बिरहबाण उर लागी री।
निसदिन पंथ निहारूं पिवको पलक न पल भर लागी री।

पीव-पीव मैं रटूं रात-दिन दूजी सुध-बुध भागी री।
बिरह भुजंग मेरो डस्यो कलेजो लहर हलाहल जागी री।

री आरति मेटि गोसाईं आय मिलौ मोहि सागी री।
मीरा ब्याकुल अति उकलाणी पिया की उमंग अति लागी री।

राम मिलण रो घणो उमावो, नित उठ जोऊं बाटड़ियाँ

मीराबाई »
Script

राग प्रभाती

राम मिलण रो घणो उमावो, नित उठ जोऊं बाटड़ियाँ।
दरस बिना मोहि कछु न सुहावै, जक न पड़त है आँखड़ियाँ॥

तड़फत तड़फत बहु दिन बीते, पड़ी बिरह की फांसड़ियाँ।
अब तो बेग दया कर प्यारा, मैं छूं थारी दासड़ियाँ॥

नैण दुखी दरसणकूं तरसैं, नाभि न बैठें सांसड़ियाँ।
रात-दिवस हिय आरत मेरो, कब हरि राखै पासड़ियाँ॥

लगी लगन छूटणकी नाहीं, अब क्यूं कीजै आँटड़ियाँ।
मीरा के प्रभु कब र मिलोगे, पूरो मनकी आसड़ियाँ॥

शब्दार्थ :- घणी =घनी, बहुत अधिक। उमाव = उमंग। बाटड़ियाँ = बाट, राह। जक =चैन। फाँसड़ियाँ = फांसी। साँसड़ियाँ =सांसें। पासड़ियाँ =समीप। आँटड़ियाँ =आपत्ति, बाधा। आसड़ियाँ = आशाएँ।

राम रतन धन पायो

मीराबाई »
Script

पायो जी म्हे तो राम रतन धन पायो।। टेक।।
वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, किरपा कर अपनायो।।
जनम जनम की पूंजी पाई, जग में सभी खोवायो।।
खायो न खरच चोर न लेवे, दिन-दिन बढ़त सवायो।।
सत की नाव खेवटिया सतगुरु, भवसागर तर आयो।।
"मीरा" के प्रभु गिरधर नागर, हरस हरस जश गायो।।

री, मेरे पार निकस गया सतगुर मार्‌या तीर

मीराबाई »
Script

राग धानी

री, मेरे पार निकस गया सतगुर मार्‌या तीर।
बिरह-भाल लगी उर अंदर, व्याकुल भया सरीर॥

इत उत चित्त चलै नहिं कबहूं, डारी प्रेम-जंजीर।
कै जाणै मेरो प्रीतम प्यारो, और न जाणै पीर॥

कहा करूं मेरों बस नहिं सजनी, नैन झरत दोउ नीर।
मीरा कहै प्रभु तुम मिलियां बिन प्राण धरत नहिं धीर॥

शब्दार्थ = री = अरी सखी। पार =आर-पार। तीर-मार्‌या =रहस्य के शब्द द्वारा इशारे से बता दिया। चले नहिं = विचलित नहीं होता है। डारी = डाल दी। नीर =जल, आंसुओं से तात्पर्य है।

लक्ष्मण धीरे चलो मैं हारी

लक्ष्मण धीरे चलो मैं हारी॥ध्रु०॥
रामलक्ष्मण दोनों भीतर। बीचमें सीता प्यारी॥१॥
चलत चलत मोहे छाली पड गये। तुम जीते मैं हारी॥२॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर नागर। चरणकमल बलिहारी॥३॥

लटपटी पेचा बांधा राज

लटपटी पेचा बांधा राज॥ध्रु०॥
सास बुरी घर ननंद हाटेली। तुमसे आठे कियो काज॥१॥
निसीदन मोहिके कलन परत है। बनसीनें सार्‍यो काज॥२॥
मीराके प्रभु गिरिधन नागर। चरन कमल सिरताज॥३॥

लागी मोहिं नाम-खुमारी हो

मीराबाई »
Script

राग मलार

लागी मोहिं नाम-खुमारी हो॥

रिमझिम बरसै मेहड़ा भीजै तन सारी हो।
चहुंदिस दमकै दामणी गरजै घन भारी हो॥

सतगुर भेद बताया खोली भरम -किंवारी हो।
सब घट दीसै आतमा सबहीसूं न्यारी हो॥

दीपग जोऊं ग्यानका चढूं अगम अटारी हो।
मीरा दासी रामकी इमरत बलिहारी हो॥

शब्दार्थ :- खुमारी =थकावट, हल्का नशा। मेहड़ा =मेघ, आशय प्रेम की भावना से है। सारी =सारा अंग अथवा साड़ी। भरम-किंवारी =भ्रांतिरूपी किवाड़। दीपग =दीपक जोऊं=जलाती हूं। अटारी =ऊंचा स्थान, परमपद से आशय है। इमरत =अमृत।

लाज रखो तुम मेरी प्रभूजी

लाज रखो तुम मेरी प्रभूजी। लाज रखो तुम मेरी॥ध्रु०॥
जब बैरीने कबरी पकरी। तबही मान मरोरी॥ प्रभुजी०॥१॥
मैं गरीब तुम करुनासागर। दुष्ट करत बलजोरी॥ प्रभुजी०॥२॥
मीराके प्रभु गिरिधर नागर। तुम पिता मैं छोरी॥ प्रभुजी०॥३॥

लाज राखो महाराज

मीराबाई »
Script

अब तो निभायां सरेगी बाँह गहे की लाज।
समरथ शरण तुम्हारी सैयां सरब सुधारण काज।।
भवसागर संसार अपरबल जामे तुम हो जहाज।
गिरधारां आधार जगत गुरु तुम बिन होय अकाज।।
जुग जुग भीर हरी भगतन की दीनी मोक्ष समाज।
"मीरा" शरण गही चरणन की लाज रखो महाराज।।

लेता लेता श्रीरामजीनुं नाम

लेता लेता श्रीरामजीनुं नाम। लोकडिवा तो लाजे मरे छे॥ध्रु०॥
हरी मंदिर जाता पाव लिया दुखे। फरा आवे सारूं गाम॥१॥
झगडो थाय त्यां दोडीनें जाया। मुक्तीनें बरना काम॥२॥
भांड भवैया गुणका नृत्य करता। बेशी रहे चारे ठाम॥३॥
मीरा कहे प्रभु गिरिधर गुण गाऊं। चरणकमल चित्त काम॥४॥

लेतां लेतां रामनाम रे, लोकड़ियां तो लाजो मरै छे

मीराबाई »
Script

राग बिलावल

लेतां लेतां रामनाम रे, लोकड़ियां तो लाजो मरै छे।

हरि मंदिर जातां पांवड़ियां रे दूखै, फिर आवै आखो गाम रे।
झगड़ो धाय त्यां दौड़ीने जाय रे, मूकीने घर ना काम रे॥

भांड भवैया गणकात्रित करतां वैसी रहे चारे जाम रे।
मीरा ना प्रभु गिरधर नागर चरण कंवल चित हाय रे॥

सब्दार्थ :- लोकड़ियां = लोग। लाजां मरे छे =शर्म के मारे मरते हैं। पांवड़ियां = पैर। आखो = सारा। धाय =हो रहा हो। त्यां = तहां। मूकीने =छोड़कर। भवैया = नाचने-वाले। बैसी रहे = बैठा रहता है।

टिप्पणि :- यह पद गुजराती भाषा में रचा गया है।

लोक-लाज तजि नाची

मीराबाई »
Script

मैं तो सांवरे के रंग राची।
साजि सिंगार बांधि पग घुंघरू, लोक-लाज तजि नाची।।
गई कुमति, लई साधुकी संगति, भगत, रूप भै सांची।
गाय गाय हरिके गुण निस दिन, कालब्यालसूँ बांची।।
उण बिन सब जग खारो लागत, और बात सब कांची।
मीरा श्रीगिरधरन लालसूँ, भगति रसीली जांची।।

शरण गही प्रभु तेरी

मीराबाई »
Script

सुण लीजो बिनती मोरी, मैं शरण गही प्रभु तेरी।
तुम(तो) पतित अनेक उधारे, भव सागर से तारे।।
मैं सबका तो नाम न जानूं कोइ कोई नाम उचारे।
अम्बरीष सुदामा नामा, तुम पहुँचाये निज धामा।
ध्रुव जो पाँच वर्ष के बालक, तुम दरस दिये घनस्यामा।
धना भक्त का खेत जमाया, कबिरा का बैल चराया।।
सबरी का जूंठा फल खाया, तुम काज किये मन भाया।
सदना औ सेना नाई को तुम कीन्हा अपनाई।।
करमा की खिचड़ी खाई तुम गणिका पार लगाई।
मीरा प्रभु तुमरे रंग राती या जानत सब दुनियाई।।

शरणागतकी लाज

शरणागतकी लाज। तुमकू शणागतकी लाज॥ध्रु०॥
नाना पातक चीर मेलाय। पांचालीके काज॥१॥
प्रतिज्ञा छांडी भीष्मके। आगे चक्रधर जदुराज॥२॥
मीराके प्रभु गिरिधर नागर। दीनबंधु महाराज॥३॥

शाम बतावरे मुरलीवाला

शाम बतावरे मुरलीवाला॥ध्रु०॥
मोर मुगुट पीताबंर शोभे। भाल तिलक गले मोहनमाला॥१॥
एक बन धुंडे सब बन धुंडे। काहां न पायो नंदलाला॥२॥
जोगन होऊंगी बैरागन होऊंगी। गले बीच वाऊंगी मृगछाला॥३॥
मीराके प्रभु गिरिधर नागर। माग लीयो प्रीयां प्रेमको माला॥४॥

शाम बन्सीवाला कन्हैया

शाम बन्सीवाला कन्हैया। मैं ना बोलूं तुजसेरे॥ध्रु०॥
घर मेरा दूर घगरी मोरी भारी। पतली कमर लचकायरे॥१॥
सास नंनदके लाजसे मरत हूं। हमसे करत बलजोरी॥२॥
मीरा तुमसो बिगरी। चरणकमलकी उपासीरे॥३॥