Home › क्विज़ › व्याकरण › रस — क्विज़ (भाग 2)

🎯 रस — क्विज़ (भाग 2)

10 प्रश्न · विषय-वार क्विज़ · व्याकरण

रस के अंग, स्थायी भाव और आचार्यों पर प्रश्न।

Score: 0 / 0 · Total 10
1.'वाक्यं रसात्मकं काव्यम्' किसका कथन है?
सही उत्तर: (ख) विश्वनाथ
आचार्य विश्वनाथ (साहित्यदर्पण)।
2.रस-निष्पत्ति की 'अभिव्यक्तिवाद' व्याख्या किसने की?
सही उत्तर: (घ) अभिनवगुप्त
लोल्लट — उत्पत्तिवाद, शंकुक — अनुमितिवाद, भट्ट नायक — भुक्तिवाद, अभिनवगुप्त — अभिव्यक्तिवाद।
3.शांत रस का स्थायी भाव है —
सही उत्तर: (ख) निर्वेद
शांत — निर्वेद (शम)।
4.वीभत्स रस का स्थायी भाव है —
सही उत्तर: (ख) जुगुप्सा
घृणा/जुगुप्सा।
5.भाव जगाने वाले कारण कहलाते हैं —
सही उत्तर: (ख) विभाव
विभाव — आलंबन और उद्दीपन।
6.चाँदनी रात, एकांत, उपवन — ये श्रृंगार रस में क्या हैं?
सही उत्तर: (ख) उद्दीपन विभाव
भाव को उद्दीप्त करने वाले — उद्दीपन।
7.सात्त्विक अनुभावों की संख्या है —
सही उत्तर: (ख) 8
स्तंभ, स्वेद, रोमांच, स्वरभंग, वेपथु, वैवर्ण्य, अश्रु, प्रलय।
8."मैया मैं नहिं माखन खायो" — में रस है —
सही उत्तर: (ख) वात्सल्य
बालकृष्ण और यशोदा का प्रसंग — वात्सल्य।
9."निसिदिन बरसत नैन हमारे" — में रस है —
सही उत्तर: (ख) वियोग श्रृंगार
गोपियों का कृष्ण-विरह — वियोग श्रृंगार।
10.भरतमुनि ने नाटक में कितने रस माने?
सही उत्तर: (क) 8
नाट्यशास्त्र में 8 रस; शांत बाद में जोड़ा गया।