हिंदी साहित्य का इतिहास (3) — भक्तिकाल : पृष्ठभूमि, संत काव्य और सूफ़ी काव्य

भक्तिकाल (संवत् 1375–1700) को हिंदी साहित्य का स्वर्णयुग कहा जाता है। इसमें भक्ति की दो धाराएँ बहीं — निर्गुण (ज्ञानाश्रयी और प्रेमाश्रयी शाखा) और सगुण (रामभक्ति और कृष्णभक्ति शाखा)। इस भाग में निर्गुण धारा का अध्ययन है।

1. भक्ति आंदोलन की पृष्ठभूमि

  • भक्ति आंदोलन का उद्भव दक्षिण भारत में आलवार (वैष्णव) और नायनार (शैव) संतों से माना जाता है।
  • प्रसिद्ध दोहा — "भक्ति द्राविड़ ऊपजी, लाए रामानंद। परगट किया कबीर ने, सप्त द्वीप नौ खंड॥" — भक्ति को दक्षिण से उत्तर भारत लाने का श्रेय रामानंद को।
  • आचार्य शुक्ल के अनुसार भक्ति आंदोलन पराजित हिंदू जनता की निराशा का परिणाम था — "अपने पौरुष से हताश जाति के लिए भगवान की शक्ति और करुणा की ओर ध्यान ले जाने के अतिरिक्त दूसरा मार्ग ही क्या था?"
  • आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी इसे भारतीय चिंतनधारा का स्वाभाविक विकास मानते हैं; उनके अनुसार यदि इस्लाम न भी आया होता तो भी भक्ति साहित्य का बारह आना वैसा ही होता।
आचार्यदार्शनिक मतसंप्रदाय
शंकराचार्यअद्वैतवादस्मार्त
रामानुजाचार्यविशिष्टाद्वैतवादश्री संप्रदाय
मध्वाचार्यद्वैतवादब्रह्म संप्रदाय
निम्बार्काचार्यद्वैताद्वैतवादसनकादि (हंस) संप्रदाय
वल्लभाचार्यशुद्धाद्वैतवादरुद्र संप्रदाय / पुष्टिमार्ग
चैतन्य महाप्रभुअचिंत्य भेदाभेदवादगौड़ीय संप्रदाय

2. ज्ञानाश्रयी शाखा (संत काव्य)

प्रवृत्तियाँ: निर्गुण ब्रह्म की उपासना, गुरु की महिमा, नाम-स्मरण, जाति-पाँति और बाह्याडंबर का विरोध, माया से सावधानी, रहस्यवाद, उलटबाँसियाँ, 'सधुक्कड़ी' या 'पंचमेल खिचड़ी' भाषा (आचार्य शुक्ल), साखी-सबद-रमैनी शैली।

कविप्रमुख तथ्य / रचनाएँ
कबीर (1398–1518)रामानंद के शिष्य; वाणी का संकलन 'बीजक' (धर्मदास द्वारा) — साखी, सबद, रमैनी। हजारीप्रसाद द्विवेदी ने कबीर को 'वाणी का डिक्टेटर' कहा। 'कबीर ग्रंथावली' का संपादन श्यामसुंदरदास ने किया — कबीर की साखियाँ पद्य कोश में पढ़ें →
रैदास (रविदास)रामानंद के शिष्य; मीरा के गुरु माने जाते हैं; "मन चंगा तो कठौती में गंगा" इन्हीं से जुड़ी उक्ति; इनके 40 पद 'गुरु ग्रंथ साहिब' में संकलित।
गुरु नानकदेव (1469–1539)सिख धर्म के प्रवर्तक; 'जपुजी', 'आसा दी वार', 'रहिरास'।
दादूदयाल (1544–1603)'दादू पंथ' के प्रवर्तक; 'राजस्थान के कबीर'; वाणी 'हरडे वाणी' व 'अंगवधू' में संकलित।
सुंदरदासदादू के शिष्य; संत कवियों में सर्वाधिक शास्त्रज्ञ; 'ज्ञान समुद्र', 'सुंदर विलास'।
मलूकदास"अजगर करै न चाकरी, पंछी करै न काम। दास मलूका कह गए, सबके दाता राम॥"
धर्मदासकबीर के शिष्य; 'बीजक' के संकलनकर्ता।

3. प्रेमाश्रयी शाखा (सूफ़ी काव्य)

प्रवृत्तियाँ: लौकिक प्रेम-कथा के माध्यम से अलौकिक प्रेम (इश्क़-ए-मजाज़ी से इश्क़-ए-हक़ीक़ी) की व्यंजना; मसनवी शैली; अवधी भाषा; दोहा-चौपाई छंद; ईश्वर की कल्पना नारी (प्रियतमा) रूप में और साधक की पुरुष (प्रेमी) रूप में; कथा के आरंभ में ईश्वर-स्तुति, पैग़ंबर-वंदना, शाहे-वक़्त की प्रशंसा।

कविरचनावर्ष
मुल्ला दाऊदचंदायन (लोरकहा)1379 ई. — हिंदी का प्रथम सूफ़ी प्रेमाख्यानक काव्य
कुतुबनमृगावती1503 ई.
मलिक मुहम्मद जायसीपदमावत, अखरावट, आखिरी कलामपदमावत — 1540 ई. (हिजरी 947)
मंझनमधुमालती1545 ई.
उसमानचित्रावली1613 ई.
नूर मुहम्मदइंद्रावती, अनुराग बाँसुरी1744 ई.

पदमावत से जुड़े तथ्य: 57 खंड; दोहा-चौपाई में अवधी का श्रेष्ठ प्रबंधकाव्य; पूर्वार्द्ध काल्पनिक, उत्तरार्द्ध ऐतिहासिक; 'नागमती वियोग खंड' हिंदी विरह-वर्णन का श्रेष्ठ उदाहरण (बारहमासा)। आचार्य शुक्ल ने 'जायसी ग्रंथावली' का संपादन किया। जायसी ने अपने गुरु के रूप में सैयद अशरफ़ जहाँगीर का उल्लेख किया है। ग्रंथ के अंत में दी गई 'कुंजी' के अनुसार — तन चित्तौड़, मन राजा (रत्नसेन), हृदय सिंहल, बुद्धि पद्मावती, गुरु हीरामन सुआ, नागमती दुनिया-धंधा, राघव चेतन शैतान और अलाउद्दीन माया। पदमावत के सभी खंड पद्य कोश में पढ़ें →

4. निर्गुण और सगुण भक्ति का अंतर

निर्गुण भक्तिसगुण भक्ति
निराकार ब्रह्म की उपासनासाकार (अवतारी) ईश्वर की उपासना
ज्ञान व प्रेम पर बलभक्ति, लीला-गान और रूप-माधुरी पर बल
मूर्तिपूजा, अवतारवाद का विरोधमूर्तिपूजा और अवतारवाद की स्वीकृति
गुरु को ईश्वर से भी बड़ा मानागुरु का सम्मान, किंतु इष्ट सर्वोपरि
भाषा — सधुक्कड़ी, अवधी (सूफ़ी)भाषा — ब्रज (कृष्णभक्ति), अवधी (रामभक्ति)

टॉपिक 3 / 9 · All Topics →