हिंदी साहित्य का इतिहास (4) — भक्तिकाल : रामभक्ति और कृष्णभक्ति शाखा

सगुण भक्ति धारा ने ईश्वर के अवतारी रूप — राम और कृष्ण — की लीलाओं का गान किया। रामभक्ति शाखा में मर्यादा और लोकमंगल का भाव प्रधान है, तो कृष्णभक्ति शाखा में माधुर्य, वात्सल्य और सख्य भाव।

1. रामभक्ति शाखा

प्रवृत्तियाँ: राम का मर्यादा पुरुषोत्तम और लोकरक्षक रूप, दास्य भाव की भक्ति, समन्वय की भावना, लोकमंगल, अवधी और ब्रज दोनों भाषाएँ, प्रबंध और मुक्तक दोनों शैलियाँ, दोहा-चौपाई, कवित्त-सवैया, पद आदि छंद।

गोस्वामी तुलसीदास (1532–1623)

  • गुरु — नरहरिदास; जन्म — राजापुर (बाँदा) अथवा सोरों (एटा), दोनों मत।
  • प्रामाणिक रचनाएँ 12 मानी जाती हैं — रामचरितमानस, विनयपत्रिका, कवितावली, गीतावली, दोहावली, कृष्णगीतावली, रामलला नहछू, वैराग्य संदीपनी, बरवै रामायण, पार्वती मंगल, जानकी मंगल, रामाज्ञा प्रश्न।
  • रामचरितमानस — रचना आरंभ संवत् 1631 (1574 ई.), अयोध्या में; सात कांड (सोपान); अवधी; दोहा-चौपाई; रूपक — 'मानस' सरोवर, चार घाट (ज्ञान, कर्म, उपासना, दैन्य)।
  • विनयपत्रिका — ब्रजभाषा; 279 पद; दास्य भाव की भक्ति और आत्मनिवेदन; हनुमान के माध्यम से राम को भेजी गई 'अर्ज़ी'।
  • कवितावली — ब्रजभाषा; कवित्त, सवैया, छप्पय; उत्तरकांड में कलियुग-वर्णन और आत्मकथात्मक अंश — कवितावली का पूरा पाठ पद्य कोश में →
  • उपाधियाँ — नाभादास ने 'कलिकाल का वाल्मीकि' कहा; ग्रियर्सन ने बुद्ध के बाद सबसे बड़ा लोकनायक; स्मिथ ने 'मुग़लकाल का सबसे महान व्यक्ति'।

रामभक्ति शाखा के अन्य कवि

कविरचना / तथ्य
रामानंदरामभक्ति के प्रवर्तक; 'रामार्चन पद्धति'; कबीर और रैदास के गुरु
अग्रदास'रसिक संप्रदाय' (राम की माधुर्य भक्ति) के प्रवर्तक; नाभादास के गुरु; 'ध्यानमंजरी'
नाभादास'भक्तमाल' (1585 ई. के आसपास) — 200 भक्तों का परिचय, 316 छप्पय; प्रियादास ने इस पर टीका लिखी
केशवदास'रामचंद्रिका' (1601 ई.) — छंदों की विविधता के कारण 'छंदों का अजायबघर'; 'कठिन काव्य का प्रेत'
प्राणचंद चौहानरामायण महानाटक
हृदयरामहनुमन्नाटक

2. कृष्णभक्ति शाखा

प्रवृत्तियाँ: कृष्ण की बाल-लीला और प्रेम-लीला का वर्णन, वात्सल्य और श्रृंगार रस, सख्य व माधुर्य भाव, गीतिकाव्य (पद) शैली, ब्रजभाषा, राग-रागिनियों में बद्ध पद, भ्रमरगीत परंपरा द्वारा ज्ञान पर प्रेम की विजय।

अष्टछाप

वल्लभाचार्य के पुत्र गोस्वामी विट्ठलनाथ ने 1565 ई. के आसपास अपने और अपने पिता के चार-चार शिष्यों को मिलाकर 'अष्टछाप' की स्थापना की।

वल्लभाचार्य के शिष्यविट्ठलनाथ के शिष्य
सूरदासनंददास
कुंभनदासगोविंदस्वामी
परमानंददासछीतस्वामी
कृष्णदासचतुर्भुजदास
  • सर्वश्रेष्ठ — सूरदास; अष्टछाप का 'जहाज़' — सूरदास; 'जड़िया' — नंददास ("और कवि गढ़िया, नंददास जड़िया")।
  • कुंभनदास — "संतन को कहा सीकरी सों काम" (अकबर के बुलावे पर)।
  • नंददास की रचनाएँ — रासपंचाध्यायी, भँवरगीत, अनेकार्थ मंजरी, रूपमंजरी।

सूरदास (1478–1583)

  • वल्लभाचार्य से गऊघाट पर भेंट और दीक्षा; पुष्टिमार्ग; सख्य भाव की भक्ति।
  • रचनाएँ — सूरसागर (भागवत के दशम स्कंध पर आधारित), सूरसारावली, साहित्य लहरी (दृष्टकूट पद)।
  • 'भ्रमरगीत' — सूरसागर का अंश; आचार्य शुक्ल ने लगभग 400 पद चुनकर 'भ्रमरगीत-सार' संपादित किया। उद्धव के ज्ञान और योग पर गोपियों के प्रेम की विजय — भ्रमरगीत-सार के सभी पद पद्य कोश में →
  • वात्सल्य और श्रृंगार के सम्राट; शुक्लजी — "सूर वात्सल्य का कोना-कोना झाँक आए हैं।"
  • उक्ति — "सूर सूर तुलसी ससी, उडुगन केसवदास। अब के कवि खद्योत सम, जहँ-तहँ करत प्रकास॥"

कृष्णभक्ति शाखा के अन्य कवि

कविरचना / तथ्य
मीराबाईमेड़ता (राजस्थान); माधुर्य भाव की भक्ति ("मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो न कोई"); 'नरसी जी रो माहेरो', 'गीतगोविंद की टीका', 'राग गोविंद' आदि रचनाएँ इनसे जोड़ी जाती हैं; पदों की भाषा राजस्थानी मिश्रित ब्रज
रसखानमूल नाम सैयद इब्राहीम; विट्ठलनाथ के शिष्य; 'सुजान रसखान', 'प्रेमवाटिका'; सवैयों के लिए प्रसिद्ध
हितहरिवंशराधावल्लभ संप्रदाय के प्रवर्तक; 'हित चौरासी'
स्वामी हरिदाससखी (हरिदासी) संप्रदाय; तानसेन के गुरु माने जाते हैं
नरोत्तमदास'सुदामा चरित'

3. भक्तिकाल — याद रखने योग्य

  • भक्तिकाल का समय — संवत् 1375–1700 (शुक्ल)।
  • 'भक्तमाल' — नाभादास; 'चौरासी वैष्णवन की वार्ता' और 'दो सौ बावन वैष्णवन की वार्ता' — गोकुलनाथ (परंपरा से)।
  • राम-काव्य परंपरा में दास्य भाव, कृष्ण-काव्य में सख्य, वात्सल्य व माधुर्य भाव प्रधान।

टॉपिक 4 / 9 · All Topics →