हिंदी साहित्य का इतिहास (5) — रीतिकाल : रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध और रीतिमुक्त काव्य

रीतिकाल (संवत् 1700–1900) में कविता दरबारों में पहुँची। 'रीति' का अर्थ है काव्य-रचना की पद्धति या काव्यांग-निरूपण। इस काल के अधिकांश कवियों ने संस्कृत काव्यशास्त्र के आधार पर रस, अलंकार, नायिका-भेद आदि के लक्षण बताकर उनके उदाहरण में कविताएँ रचीं।

1. प्रवृत्तियाँ

  • लक्षण ग्रंथों की रचना (रीति-निरूपण), आचार्यत्व और कवित्व का मेल।
  • श्रृंगार रस की प्रधानता, नायिका-भेद और नख-शिख वर्णन।
  • आश्रयदाताओं की प्रशंसा, दरबारी संस्कृति, अलंकरण की प्रवृत्ति (चमत्कार-प्रदर्शन)।
  • मुक्तक शैली की प्रधानता; कवित्त, सवैया और दोहा प्रिय छंद।
  • भाषा — परिमार्जित ब्रजभाषा; भक्ति और नीति की धारा भी साथ-साथ।

2. रीतिकाल का वर्गीकरण

वर्गविशेषताप्रमुख कवि
रीतिबद्धलक्षण ग्रंथ लिखे — लक्षण + उदाहरण (आचार्य कवि)चिंतामणि, मतिराम, भूषण, देव, कुलपति मिश्र, भिखारीदास, पद्माकर, जसवंत सिंह, सेनापति
रीतिसिद्धलक्षण ग्रंथ नहीं लिखे, पर काव्यशास्त्रीय नियमों से पूर्णतः परिचित; रचनाएँ उन्हीं के अनुरूपबिहारी, रसनिधि, बेनी, कृष्ण कवि
रीतिमुक्तरीति के बंधन से मुक्त, स्वच्छंद प्रेम और व्यक्तिगत अनुभूति की कविताघनानंद, बोधा, आलम, ठाकुर, द्विजदेव

यह वर्गीकरण मुख्यतः आचार्य विश्वनाथप्रसाद मिश्र का है।

3. प्रमुख कवि और रचनाएँ

कविरचनाविशेष तथ्य
केशवदासकविप्रिया, रसिकप्रिया, रामचंद्रिका, विज्ञानगीतारीति-परंपरा के प्रवर्तक (कुछ विद्वानों के मत से); अलंकारवादी
चिंतामणिकविकुलकल्पतरु, श्रृंगार मंजरीशुक्लजी के अनुसार रीतिकाल के वास्तविक प्रवर्तक (रीति-परंपरा का अखंड प्रवाह इन्हीं से)
बिहारीबिहारी सतसईलगभग 713 दोहे; जयपुर के राजा जयसिंह के दरबारी कवि; "नहिं पराग नहिं मधुर मधु…" दोहे से राजा को कर्तव्य-बोध; 'गागर में सागर' — बिहारी-रत्नाकर पद्य कोश में पढ़ें →
मतिरामरसराज, ललितललामचिंतामणि और भूषण के भाई (परंपरा से)
भूषणशिवराजभूषण, शिवाबावनी, छत्रसाल दशकवीर रस के कवि; शिवाजी और छत्रसाल के आश्रय में
देवभावविलास, अष्टयाम, रसविलास, शब्द-रसायनअनेक आश्रयदाता बदले
भिखारीदासकाव्यनिर्णय, श्रृंगारनिर्णय, छंदार्णव पिंगलप्रतापगढ़ (अवध)
पद्माकरजगद्विनोद, पद्माभरण, गंगालहरी, हिम्मतबहादुर विरुदावलीरीतिकाल के अंतिम प्रमुख कवि
सेनापतिकवित्त रत्नाकरऋतु-वर्णन (षड्ऋतु) के लिए प्रसिद्ध; श्लेष के कवि
घनानंदसुजानसागर, विरहलीला, कृपाकंदरीतिमुक्त धारा के सर्वश्रेष्ठ कवि; सुजान नामक नर्तकी से प्रेम; 'प्रेम की पीर' के कवि; 'साक्षात रसमूर्ति' (शुक्ल)
आलमआलमकेलिशेख़ नामक रंगरेजिन से प्रेम
बोधाविरहवारीश, इश्कनामासुभान नामक वेश्या से प्रेम
ठाकुरठाकुर ठसकलोकोक्तियों का सुंदर प्रयोग
गिरिधर कविरायकुंडलियाँनीति काव्य
वृंदवृंद सतसईनीति के दोहे

4. रीतिकाल के महत्वपूर्ण उद्धरण

  • "सतसैया के दोहरे, ज्यों नावक के तीर। देखन में छोटे लगैं, घाव करैं गंभीर॥" — बिहारी सतसई के विषय में।
  • "अति सूधो सनेह को मारग है, जहाँ नेकु सयानप बाँक नहीं।" — घनानंद।
  • "नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहिं बिकास इहिं काल। अली कली ही सौं बँध्यौ, आगैं कौन हवाल॥" — बिहारी।

5. याद रखें

  • रीतिकाल का समय — संवत् 1700–1900 (शुक्ल)।
  • हिंदी का प्रथम लक्षण ग्रंथ — कृपाराम की 'हिततरंगिणी' (1541 ई.) मानी जाती है।
  • बिहारी सतसई पर सबसे प्रसिद्ध टीका — जगन्नाथदास 'रत्नाकर' का 'बिहारी-रत्नाकर'।

टॉपिक 5 / 9 · All Topics →