हिंदी साहित्य का इतिहास (8) — छायावादोत्तर कविता : प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नई कविता और समकालीन कविता

1936 के आसपास छायावाद का प्रभाव कम होने लगा और कविता यथार्थ, समाज और व्यक्ति की ओर मुड़ी। इस भाग में छायावाद के बाद की प्रमुख काव्यधाराओं का अध्ययन है।

1. राष्ट्रीय-सांस्कृतिक काव्यधारा

  • रामधारी सिंह 'दिनकर' — रेणुका, हुंकार, कुरुक्षेत्र (1946), रश्मिरथी (1952), उर्वशी (1961, ज्ञानपीठ 1972), परशुराम की प्रतीक्षा; गद्य — 'संस्कृति के चार अध्याय'; 'राष्ट्रकवि'।
  • माखनलाल चतुर्वेदी, बालकृष्ण शर्मा 'नवीन', सुभद्राकुमारी चौहान, सोहनलाल द्विवेदी, श्यामनारायण पांडेय ('हल्दीघाटी')।

2. उत्तर-छायावादी व्यक्तिवादी गीतिकाव्य (हालावाद)

  • हरिवंशराय 'बच्चन' — मधुशाला (1935), मधुबाला, मधुकलश, निशा निमंत्रण; 'हालावाद' के प्रवर्तक; आत्मकथा के चार खंड — 'क्या भूलूँ क्या याद करूँ', 'नीड़ का निर्माण फिर', 'बसेरे से दूर', 'दशद्वार से सोपान तक'।
  • नरेंद्र शर्मा, रामेश्वर शुक्ल 'अंचल', भगवतीचरण वर्मा।

3. प्रगतिवाद (लगभग 1936–1943)

  • 1936 में लखनऊ में प्रगतिशील लेखक संघ का प्रथम अधिवेशन, अध्यक्ष — प्रेमचंद।
  • मार्क्सवादी विचारधारा, शोषित-पीड़ित वर्ग का पक्ष, पूँजीवाद और साम्राज्यवाद का विरोध, सरल जनभाषा।
  • प्रमुख कवि — नागार्जुन ('युगधारा', 'सतरंगे पंखों वाली', 'प्यासी पथराई आँखें'), केदारनाथ अग्रवाल ('युग की गंगा', 'फूल नहीं रंग बोलते हैं'), त्रिलोचन ('धरती', 'ताप के ताये हुए दिन'), शिवमंगल सिंह 'सुमन', रांगेय राघव।
  • पंत की 'युगांत', 'युगवाणी', 'ग्राम्या' और निराला की 'कुकुरमुत्ता' में भी प्रगतिवादी स्वर।

4. प्रयोगवाद और तार सप्तक

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' के संपादन में 1943 में 'तार सप्तक' प्रकाशित हुआ, जिससे प्रयोगवाद का आरंभ माना जाता है। अज्ञेय ने इन कवियों को 'राहों के अन्वेषी' कहा।

सप्तकवर्षकवि
तार सप्तक1943गजानन माधव मुक्तिबोध, नेमिचंद्र जैन, भारतभूषण अग्रवाल, प्रभाकर माचवे, गिरिजाकुमार माथुर, रामविलास शर्मा, अज्ञेय
दूसरा सप्तक1951भवानीप्रसाद मिश्र, शकुंतला माथुर, हरिनारायण व्यास, शमशेर बहादुर सिंह, नरेश मेहता, रघुवीर सहाय, धर्मवीर भारती
तीसरा सप्तक1959प्रयागनारायण त्रिपाठी, कीर्ति चौधरी, मदन वात्स्यायन, केदारनाथ सिंह, कुँवर नारायण, विजयदेवनारायण साही, सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
चौथा सप्तक1979अवधेश कुमार, राजकुमार कुंभज, स्वदेश भारती, नंदकिशोर आचार्य, सुमन राजे, श्रीराम वर्मा, राजेंद्र किशोर

'प्रतीक' पत्रिका (1947) — अज्ञेय। प्रयोगवाद के साथ 'प्रपद्यवाद' (नकेनवाद) की भी चर्चा होती है — नलिन विलोचन शर्मा, केसरी कुमार, नरेश ('नकेन के प्रपद्य', 1956)।

5. नई कविता (1951 के बाद)

  • 1954 में जगदीश गुप्त और रामस्वरूप चतुर्वेदी के संपादन में 'नई कविता' पत्रिका (इलाहाबाद) से नामकरण।
  • लघु मानव की प्रतिष्ठा, क्षण की अनुभूति, अनुभूति की प्रामाणिकता, नए बिंब-प्रतीक, बोलचाल की भाषा, मुक्त छंद।
  • प्रमुख कवि — अज्ञेय ('हरी घास पर क्षण भर', 'बावरा अहेरी', 'आँगन के पार द्वार', 'कितनी नावों में कितनी बार' — ज्ञानपीठ 1978), मुक्तिबोध ('चाँद का मुँह टेढ़ा है', 'अँधेरे में', 'ब्रह्मराक्षस'), शमशेर, धर्मवीर भारती ('अंधा युग', 'कनुप्रिया'), नरेश मेहता ('संशय की एक रात'), कुँवर नारायण ('आत्मजयी'), रघुवीर सहाय ('आत्महत्या के विरुद्ध', 'लोग भूल गए हैं')।

6. साठोत्तरी और समकालीन कविता

  • अकविता (1960 के बाद) — मोहभंग, आक्रोश; श्याम परमार, जगदीश चतुर्वेदी, राजकमल चौधरी ('मुक्ति प्रसंग')।
  • धूमिल (सुदामा पांडेय) — 'संसद से सड़क तक' (1972), 'कल सुनना मुझे' (साहित्य अकादमी), 'सुदामा पांडे का प्रजातंत्र'।
  • समकालीन कवि — केदारनाथ सिंह ('ज़मीन पक रही है', 'अकाल में सारस'; वर्ष 2013 का ज्ञानपीठ पुरस्कार), विनोद कुमार शुक्ल, अशोक वाजपेयी, राजेश जोशी, अरुण कमल, मंगलेश डबराल, आलोकधन्वा।
  • दलित और स्त्री विमर्श की कविता — ओमप्रकाश वाल्मीकि, कात्यायनी, अनामिका आदि।

टॉपिक 8 / 9 · All Topics →