हिंदी साहित्य का इतिहास (9) — हिंदी गद्य विधाओं का विकास : उपन्यास, कहानी, नाटक, निबंध, आलोचना

आधुनिक काल में हिंदी गद्य की अनेक विधाएँ विकसित हुईं। परीक्षाओं में 'प्रथम रचना', 'किस लेखक की कौन-सी कृति' और 'किस युग की प्रवृत्ति' — इन तीन प्रकार के प्रश्न सबसे अधिक आते हैं।

1. उपन्यास

  • हिंदी का प्रथम उपन्यास — लाला श्रीनिवासदास का 'परीक्षा गुरु' (1882) (आचार्य शुक्ल के अनुसार अंग्रेज़ी ढंग का पहला मौलिक उपन्यास)। अन्य दावेदार — श्रद्धाराम फुल्लौरी का 'भाग्यवती' (1877)।
  • प्रेमचंद-पूर्व — देवकीनंदन खत्री ('चंद्रकांता', 1888; 'चंद्रकांता संतति' — तिलिस्मी-ऐयारी), किशोरीलाल गोस्वामी (सामाजिक-ऐतिहासिक), गोपालराम गहमरी (जासूसी)।
  • प्रेमचंद (1880–1936) — 'उपन्यास सम्राट'; सेवासदन (1918), प्रेमाश्रम, रंगभूमि, निर्मला, कायाकल्प, कर्मभूमि, ग़बन, गोदान (1936); अपूर्ण — 'मंगलसूत्र'। 'गोदान' को किसान-जीवन का महाकाव्य कहा जाता है — प्रेमचंद की रचनाएँ गद्य कोश में →
  • प्रेमचंद-युगीन व परवर्ती — जयशंकर प्रसाद ('कंकाल', 'तितली', 'इरावती' अपूर्ण), जैनेंद्र ('परख', 'सुनीता', 'त्यागपत्र' — मनोवैज्ञानिक), इलाचंद्र जोशी, अज्ञेय ('शेखर : एक जीवनी', 'नदी के द्वीप'), यशपाल ('झूठा सच', 'दिव्या'), फणीश्वरनाथ 'रेणु' ('मैला आँचल', 1954 — आंचलिक उपन्यास), हजारीप्रसाद द्विवेदी ('बाणभट्ट की आत्मकथा'), श्रीलाल शुक्ल ('राग दरबारी')।

2. कहानी

  • प्रथम कहानी पर विवाद — 'रानी केतकी की कहानी' (इंशा अल्ला ख़ाँ), 'इंदुमती' (किशोरीलाल गोस्वामी, 1900), 'एक टोकरी भर मिट्टी' (माधवराव सप्रे, 1901), 'दुलाईवाली' (बंग महिला, 1907)।
  • 'उसने कहा था' (चंद्रधर शर्मा गुलेरी, 1915, 'सरस्वती' में) — शिल्प की दृष्टि से हिंदी की पहली श्रेष्ठ कहानी।
  • जयशंकर प्रसाद की पहली कहानी 'ग्राम' (1911, 'इंदु' पत्रिका); संग्रह — छाया, प्रतिध्वनि, आकाशदीप, आँधी, इंद्रजाल।
  • प्रेमचंद — लगभग 300 कहानियाँ, 'मानसरोवर' (आठ खंड); प्रथम हिंदी कहानी 'सौत' (1915) और अंतिम 'कफ़न' (1936); उर्दू संग्रह 'सोज़े वतन' (1908, अंग्रेज़ सरकार द्वारा ज़ब्त)।
  • नई कहानी (1950 के बाद) — मोहन राकेश, कमलेश्वर, राजेंद्र यादव (त्रयी); निर्मल वर्मा, भीष्म साहनी, अमरकांत, मन्नू भंडारी, उषा प्रियंवदा।
  • बाद के आंदोलन — अकहानी, सचेतन कहानी, समांतर कहानी (कमलेश्वर), जनवादी कहानी।

3. नाटक और एकांकी

  • हिंदी के प्रथम नाटक को लेकर दो मत — विश्वनाथ सिंह का 'आनंद रघुनंदन' और भारतेन्दु के पिता गोपालचंद्र 'गिरिधरदास' का 'नहुष' (1857); भारतेन्दु ने 'नहुष' को हिंदी का पहला नाटक माना। दोनों ब्रजभाषा में हैं।
  • भारतेन्दु — अंधेर नगरी, भारत दुर्दशा, नीलदेवी, सत्य हरिश्चंद्र, वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति।
  • जयशंकर प्रसाद — स्कंदगुप्त, चंद्रगुप्त, ध्रुवस्वामिनी, अजातशत्रु, जनमेजय का नागयज्ञ, राज्यश्री, कामना, एक घूँट (एकांकी)।
  • प्रसादोत्तर — लक्ष्मीनारायण मिश्र (समस्या नाटक — 'सिंदूर की होली'), हरिकृष्ण 'प्रेमी', उपेंद्रनाथ 'अश्क', जगदीशचंद्र माथुर ('कोणार्क'), धर्मवीर भारती ('अंधा युग' — गीतिनाट्य), मोहन राकेश ('आषाढ़ का एक दिन', 'लहरों के राजहंस', 'आधे-अधूरे')।
  • हिंदी का प्रथम एकांकी — प्रसाद का 'एक घूँट' (1930) अथवा भुवनेश्वर का 'कारवाँ' (1935) — दोनों मत। डॉ. रामकुमार वर्मा 'एकांकी सम्राट' ('पृथ्वीराज की आँखें', 'रेशमी टाई')।

4. निबंध

  • भारतेन्दु युग — बालकृष्ण भट्ट ('हिंदी प्रदीप'), प्रतापनारायण मिश्र ('ब्राह्मण'); आत्मपरक व व्यंग्यपूर्ण निबंध।
  • द्विवेदी युग — महावीरप्रसाद द्विवेदी, सरदार पूर्ण सिंह (केवल 6 निबंध — 'मज़दूरी और प्रेम', 'आचरण की सभ्यता', 'सच्ची वीरता', 'कन्यादान', 'पवित्रता', 'अमेरिका का मस्त योगी वाल्ट ह्विटमैन'), चंद्रधर शर्मा गुलेरी ('कछुआ धरम', 'मारेसि मोहिं कुठाँव'), बालमुकुंद गुप्त ('शिवशंभु के चिट्ठे')।
  • आचार्य रामचंद्र शुक्ल — 'चिंतामणि' (भाग 1–4); मनोविकार-संबंधी निबंध — उत्साह, श्रद्धा और भक्ति, लोभ और प्रीति, क्रोध, करुणा, लज्जा और ग्लानि, घृणा, ईर्ष्या, भय।
  • हजारीप्रसाद द्विवेदी — 'अशोक के फूल', 'कुटज', 'कल्पलता', 'विचार और वितर्क'; ललित निबंध परंपरा (विद्यानिवास मिश्र, कुबेरनाथ राय)।

5. आलोचना

  • आचार्य शुक्ल — 'रसमीमांसा', 'गोस्वामी तुलसीदास', 'सूरदास', 'जायसी ग्रंथावली की भूमिका'; लोकमंगल की अवधारणा।
  • नंददुलारे वाजपेयी (छायावाद के समर्थक) — 'हिंदी साहित्य : बीसवीं शताब्दी'; हजारीप्रसाद द्विवेदी — 'कबीर', 'हिंदी साहित्य की भूमिका'।
  • मार्क्सवादी आलोचना — रामविलास शर्मा ('निराला की साहित्य साधना', 'प्रेमचंद और उनका युग'), नामवर सिंह ('कविता के नए प्रतिमान', 'दूसरी परंपरा की खोज'), मुक्तिबोध ('एक साहित्यिक की डायरी', 'कामायनी : एक पुनर्विचार')।

6. अन्य विधाएँ

विधाप्रथम / प्रमुख रचना
आत्मकथाबनारसीदास जैन का 'अर्धकथानक' (1641, ब्रजभाषा पद्य) — हिंदी की प्रथम आत्मकथा; बच्चन की चार खंडों वाली आत्मकथा; ओमप्रकाश वाल्मीकि — 'जूठन'
जीवनीगोपाल शर्मा शास्त्री — 'दयानंद दिग्विजय'; अमृतराय — 'कलम का सिपाही' (प्रेमचंद); विष्णु प्रभाकर — 'आवारा मसीहा' (शरतचंद्र)
संस्मरण-रेखाचित्रमहादेवी वर्मा — 'अतीत के चलचित्र', 'स्मृति की रेखाएँ', 'पथ के साथी'; रामवृक्ष बेनीपुरी — 'माटी की मूरतें'; बनारसीदास चतुर्वेदी
यात्रा-वृत्तांतराहुल सांकृत्यायन — 'घुमक्कड़ शास्त्र', 'मेरी तिब्बत यात्रा'; अज्ञेय — 'अरे यायावर रहेगा याद', 'एक बूँद सहसा उछली'
रिपोर्ताजरांगेय राघव — 'तूफ़ानों के बीच' (बंगाल का अकाल); फणीश्वरनाथ 'रेणु' — 'ऋणजल धनजल'

टॉपिक 9 / 9 · All Topics →