हिंदी व्याकरण — काल : भूत, वर्तमान और भविष्यत् काल के भेद

क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध हो, उसे काल कहते हैं। काल के तीन मुख्य भेद हैं — भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्यत् काल।

1. भूतकाल (बीता हुआ समय)

भेदपहचानउदाहरण
सामान्य भूतक्रिया बीते समय में हुई, निश्चित समय नहींराम आया। मैंने पुस्तक पढ़ी।
आसन्न भूतक्रिया अभी-अभी पूरी हुई (-है, -हैं)वह आया है। मैंने खा लिया है।
पूर्ण भूतबहुत पहले पूरी हुई (-था, -थी, -थे)वह आया था। उसने पत्र लिखा था।
अपूर्ण भूतभूतकाल में जारी (-रहा था, -ता था)वह पढ़ रहा था। बच्चे खेलते थे।
संदिग्ध भूतभूतकाल में संदेह (-होगा)वह आया होगा। उसने खा लिया होगा।
हेतुहेतुमद् भूतएक क्रिया दूसरी पर निर्भर, दोनों न हुईंयदि वह पढ़ता तो पास हो जाता।

2. वर्तमान काल (चल रहा समय)

भेदपहचानउदाहरण
सामान्य वर्तमान-ता है, -ती है, -ते हैंवह पढ़ता है।
अपूर्ण (तात्कालिक) वर्तमान-रहा है, -रही हैवह पढ़ रहा है।
पूर्ण वर्तमान-चुका हैवह पढ़ चुका है।
संदिग्ध वर्तमान-ता होगा, -रहा होगावह पढ़ता होगा।
संभाव्य वर्तमानसंभावना (-ए, -एँ)शायद वह आता हो।

3. भविष्यत् काल (आने वाला समय)

भेदपहचानउदाहरण
सामान्य भविष्यत्-गा, -गी, -गेवह कल आएगा।
संभाव्य भविष्यत्संभावना/इच्छाशायद वह कल आए।
हेतुहेतुमद् भविष्यत्एक क्रिया दूसरी पर निर्भरयदि वह आएगा तो मैं जाऊँगा।

याद रखें: 'आसन्न भूत' और 'पूर्ण वर्तमान' को कई पुस्तकें एक ही मानती हैं; परीक्षा में 'आया है' को सामान्यतः आसन्न भूतकाल माना जाता है।

🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 15 / 32 · All Topics →