हिंदी व्याकरण — क्रिया : धातु, सकर्मक-अकर्मक, प्रेरणार्थक, संयुक्त और नामधातु क्रिया

जिन शब्दों से किसी कार्य के करने या होने का बोध हो, वे क्रिया कहलाते हैं। क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं — 'पढ़ना' की धातु 'पढ़', 'लिखना' की 'लिख'।

1. कर्म के आधार पर

  • सकर्मक — जिसके साथ कर्म हो या कर्म की अपेक्षा हो। पहचान: क्रिया से पहले 'क्या' या 'किसको' पूछने पर उत्तर मिले। "राम पुस्तक पढ़ता है।"
  • अकर्मक — जिसका फल सीधे कर्ता पर पड़े, कर्म न हो: सोना, हँसना, दौड़ना, रोना, आना, जाना, उठना। "बच्चा हँसता है।"
  • द्विकर्मक — दो कर्म (मुख्य व गौण): "अध्यापक ने छात्रों को (गौण) हिंदी (मुख्य) पढ़ाई।"

ध्यान दें: कुछ क्रियाएँ प्रयोग के अनुसार दोनों होती हैं — "वह खेल रहा है" (अकर्मक), "वह क्रिकेट खेल रहा है" (सकर्मक)।

2. रचना के आधार पर

भेदपहचानउदाहरण
प्रेरणार्थककर्ता स्वयं न करके दूसरे से करवाएपढ़ना → पढ़ाना → पढ़वाना; लिखना → लिखाना → लिखवाना
संयुक्तदो या अधिक क्रियाओं के मेल सेखा लिया, चल पड़ा, पढ़ सकता है, रो पड़ी
पूर्वकालिकमुख्य क्रिया से पहले पूर्ण हुई क्रिया (-कर, -के)"वह खाकर सो गया।"
नामधातुसंज्ञा, सर्वनाम या विशेषण से बनीहाथ → हथियाना; बात → बतियाना; अपना → अपनाना; चिकना → चिकनाना; फ़िल्म → फ़िल्माना
अनुकरणात्मकध्वनि के अनुकरण सेखटखटाना, भिनभिनाना, थपथपाना

3. काल और वाच्य

क्रिया के रूप काल (भूत, वर्तमान, भविष्यत्), वाच्य (कर्तृ, कर्म, भाव), पुरुष, लिंग और वचन के अनुसार बदलते हैं — इनके अलग नोट्स काल और वाच्य में देखें।

🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 10 / 32 · All Topics →