हिंदी व्याकरण — प्रत्यय : कृत् प्रत्यय और तद्धित प्रत्यय

जो शब्दांश किसी शब्द या धातु के अंत में जुड़कर नया शब्द बनाते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। प्रत्यय के दो मुख्य भेद हैं — कृत् प्रत्यय (धातु/क्रिया के अंत में) और तद्धित प्रत्यय (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के अंत में)।

1. कृत् प्रत्यय

क्रिया की मूल धातु में लगकर बने शब्द कृदंत कहलाते हैं।

भेदप्रत्ययउदाहरण
कर्तृवाचक-अक, -ता, -वाला, -हार, -इयागायक, दाता, पढ़नेवाला, राखनहार, घटिया
कर्मवाचक-औना, -ना, -नीखिलौना, ओढ़नी
करणवाचक-आ, -ई, -नी, -नझूला, रेती, कतरनी, बेलन
भाववाचक-आई, -आव, -आवट, -आहट, -ति, -अनलिखाई, बहाव, सजावट, घबराहट, गति, लेखन
क्रियाद्योतक-ता, -आ, -कर, -तेबहता, लिखा, पढ़कर, चलते

संस्कृत के कृत् प्रत्यय: -अक (लेखक), -तव्य (कर्तव्य), -अनीय (पूजनीय), -त (गत), -ति (शक्ति), -इत (लिखित — कुछ पुस्तकों में), -य (देय)।

2. तद्धित प्रत्यय

भेदप्रत्ययउदाहरण
कर्तृवाचक-आर, -ई, -एरा, -वाला, -कारसुनार, तेली, लुटेरा, दूधवाला, चित्रकार
भाववाचक-ता, -त्व, -पन, -आई, -आस, -इमासुंदरता, मनुष्यत्व, बचपन, भलाई, मिठास, लालिमा
संबंधवाचक-इक, -ईय, -ई, -एराधार्मिक, भारतीय, देसी, चचेरा
ऊनतावाचक (लघुतावाचक)-ई, -इया, -ड़ी, -ओलाटोकरी, डिबिया, पगड़ी, खटोला
गणनावाचक-था, -रा, -हरा, -गुनाचौथा, दूसरा, इकहरा, दुगुना
गुणवाचक-आलु, -ईला, -वान, -मान, -इतदयालु, रंगीला, गुणवान, बुद्धिमान, पुष्पित
स्त्रीवाचक-ई, -इन, -आनी, -इयानानी, धोबिन, सेठानी, बुढ़िया

उर्दू-फ़ारसी प्रत्यय: -दार (दुकानदार), -गार (मददगार), -ख़ोर (रिश्वतख़ोर), -बाज़ (धोखेबाज़), -दान (कलमदान), -गी (ज़िंदगी), -साज़ (जालसाज़)।

3. उपसर्ग और प्रत्यय दोनों वाले शब्द

शब्दउपसर्गमूलप्रत्यय
अपमानितअपमान-इत
प्रत्येकप्रतिएक—
सुगंधितसुगंध-इत
अधिकारीअधिकार-ई
निर्दयतानिर्दया-ता
संस्कृतिसम्कृ (धातु)-ति
🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 5 / 32 · All Topics →