हिंदी व्याकरण — शब्द-भेद : तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी; रूढ़, यौगिक, योगरूढ़

एक या अधिक वर्णों से बनी स्वतंत्र, सार्थक ध्वनि शब्द है। शब्दों का वर्गीकरण चार आधारों पर होता है — उत्पत्ति (स्रोत), रचना (बनावट), प्रयोग (विकार) और अर्थ।

1. उत्पत्ति के आधार पर

  • तत्सम — संस्कृत के शब्द जो हिंदी में बिना परिवर्तन प्रयुक्त होते हैं: अग्नि, क्षेत्र, सूर्य, पुष्प।
  • तद्भव — संस्कृत से परिवर्तित होकर आए शब्द: आग, खेत, सूरज, फूल।
  • देशज — लोक में स्थानीय रूप से उत्पन्न: लोटा, पगड़ी, खिड़की, झंझट, ठेठ।
  • विदेशी — अरबी (अदालत, क़िताब, मुक़दमा), फ़ारसी (दुकान, ज़मीन, हफ़्ता), अंग्रेज़ी (स्कूल, डॉक्टर), पुर्तगाली (आलमारी, गोभी, चाबी, पादरी, तौलिया), तुर्की (तोप, कुली, चाकू, बहादुर), फ्रांसीसी (कारतूस, कूपन)।
  • संकर — दो भाषाओं के मेल से: रेलगाड़ी, टिकटघर, डबलरोटी।

2. तत्सम–तद्भव सूची

तत्समतद्भवतत्समतद्भव
अग्निआगअक्षिआँख
उष्ट्रऊँटकर्मकाम
कूपकुआँक्षीरखीर
गर्दभगधाग्रामगाँव
घृतघीचंद्रचाँद
दुग्धदूधदंतदाँत
पत्रपत्तापुत्रपूत
मयूरमोरमुखमुँह
रात्रिरातवत्सबच्चा
शिक्षासीखश्वसुरससुर
सर्पसाँपहस्तहाथ
कर्पूरकपूरतिक्ततीता
अंधकारअँधेराआम्रआम
चूर्णचूरनवधूबहू

3. रचना के आधार पर

  • रूढ़ — जिनके खंड सार्थक न हों: घर, पेड़, जल, कमल।
  • यौगिक — दो सार्थक खंडों से बने: विद्यालय, हिमालय, पाठशाला।
  • योगरूढ़ — यौगिक होते हुए भी विशेष अर्थ में रूढ़: पंकज (कमल), लंबोदर (गणेश), दशानन (रावण), जलज, नीलकंठ।

4. प्रयोग (विकार) के आधार पर

  • विकारी — लिंग, वचन, कारक से रूप बदलते हैं: संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया।
  • अविकारी (अव्यय) — रूप नहीं बदलते: क्रियाविशेषण, संबंधबोधक, समुच्चयबोधक, विस्मयादिबोधक, निपात।

5. अर्थ के आधार पर

एकार्थी, अनेकार्थी, पर्यायवाची, विलोम, समरूपी भिन्नार्थक (श्रुतिसम) — इनके अलग नोट्स इसी व्याकरण खंड में देखें।

🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 6 / 32 · All Topics →