हिंदी व्याकरण — संज्ञा : भेद, भाववाचक संज्ञा बनाना और पहचान

किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, प्राणी, गुण, भाव या दशा के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे — राम, पुस्तक, जयपुर, गाय, ईमानदारी, बचपन।

1. संज्ञा के भेद

भेदपरिभाषाउदाहरण
व्यक्तिवाचककिसी विशेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु का नाममहात्मा गांधी, गंगा, हिमालय, रामचरितमानस
जातिवाचकपूरी जाति/वर्ग का बोधलड़का, नदी, पर्वत, शहर, पुस्तक
भाववाचकगुण, दशा, भाव, क्रिया का नाममिठास, बुढ़ापा, क्रोध, दौड़, सच्चाई
समूहवाचकसमूह का बोध (जातिवाचक का उपभेद)सेना, सभा, कक्षा, झुंड, भीड़
द्रव्यवाचकनापी-तौली जाने वाली वस्तु (जातिवाचक का उपभेद)दूध, सोना, पानी, गेहूँ, तेल

पं. कामताप्रसाद गुरु ने संज्ञा के तीन मुख्य भेद (व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक) माने हैं; समूहवाचक और द्रव्यवाचक को जातिवाचक के अंतर्गत रखा जाता है।

2. भाववाचक संज्ञा बनाना

मूलभाववाचकमूलभाववाचक
जातिवाचक संज्ञा से
बच्चाबचपनमनुष्यमनुष्यता
मित्रमित्रतादासदासता
पंडितपांडित्यबूढ़ाबुढ़ापा
सर्वनाम से
अपनाअपनापनममममता / ममत्व
निजनिजत्वसर्वसर्वस्व
विशेषण से
मीठामिठाससुंदरसुंदरता
चतुरचतुराईलाललालिमा
वीरवीरतागर्मगर्मी
क्रिया से
पढ़नापढ़ाईहँसनाहँसी
थकनाथकावटघबरानाघबराहट
लिखनालेख / लिखावटचढ़नाचढ़ाई
अव्यय से
दूरदूरीनिकटनिकटता
शीघ्रशीघ्रताधिक्धिक्कार

3. संज्ञा का रूपांतरण (प्रयोग से भेद बदलना)

  • व्यक्तिवाचक का जातिवाचक रूप में प्रयोग: "इस देश में जयचंदों की कमी नहीं" (देशद्रोही); "कलियुग में भीष्म कहाँ!"
  • जातिवाचक का व्यक्तिवाचक रूप में प्रयोग: गोस्वामीजी (तुलसीदास), महात्मा (गांधी), पंडितजी (नेहरू)।
  • भाववाचक का जातिवाचक रूप में प्रयोग (बहुवचन में): "बुराइयों से बचो।"
🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 7 / 32 · All Topics →