हिंदी व्याकरण — सर्वनाम : छह भेद और प्रयोग

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं — मैं, तू, वह, यह, कोई, जो, कौन, आप आदि। हिंदी में मूल सर्वनाम 11 माने जाते हैं: मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।

1. सर्वनाम के भेद

भेदप्रयोगउदाहरण
पुरुषवाचकबोलने वाले, सुनने वाले या जिसके विषय में बात होउत्तम पुरुष — मैं, हम; मध्यम पुरुष — तू, तुम, आप; अन्य पुरुष — वह, वे, यह, ये
निश्चयवाचकनिश्चित व्यक्ति/वस्तु का संकेतयह, वह, ये, वे — "यह मेरी पुस्तक है।"
अनिश्चयवाचकअनिश्चित व्यक्ति/वस्तुकोई (प्राणी के लिए), कुछ (वस्तु के लिए) — "बाहर कोई है।"
संबंधवाचकदो वाक्यों/उपवाक्यों का संबंधजो–सो, जिसकी–उसकी — "जो करेगा, सो भरेगा।"
प्रश्नवाचकप्रश्न पूछने हेतुकौन (प्राणी), क्या (वस्तु) — "तुम्हारे हाथ में क्या है?"
निजवाचककर्ता के अपने लिएआप, स्वयं, खुद, अपना — "मैं अपने-आप चला जाऊँगा।"

2. 'आप' के प्रयोग

  • मध्यम पुरुष (आदरसूचक): "आप कहाँ जा रहे हैं?"
  • अन्य पुरुष (आदरसूचक): "गांधीजी महान थे; आप सत्य के पुजारी थे।"
  • निजवाचक: "मैं आप ही आ जाऊँगा।"

3. सर्वनाम और सार्वनामिक विशेषण

जब सर्वनाम संज्ञा से पहले आकर उसकी विशेषता बताए तो वह सार्वनामिक विशेषण होता है: "यह पुस्तक मेरी है" (विशेषण) बनाम "यह मेरी है" (सर्वनाम)।

4. ध्यान दें

  • सर्वनाम का संबोधन रूप नहीं होता।
  • 'मैं' के साथ 'ने' विभक्ति: मैंने; 'तू' — तूने; 'वह' — उसने।
  • 'कोई' प्राणियों के लिए और 'कुछ' वस्तुओं/पदार्थों के लिए प्रयुक्त होता है।
🎯 Take this Topic's Quiz (10 प्रश्न)

टॉपिक 8 / 32 · All Topics →