Home › पद्य कोश › पद › भ्रमरगीत-सार — पद 181 से 200

भ्रमरगीत-सार — पद 181 से 200

✍️ सूरदास · पद · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 5 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 भ्रमरगीत-सार (सं. आचार्य रामचंद्र शुक्ल)

सूरदास के भ्रमरगीत के पद 181 से 200 — उद्धव-गोपी संवाद, निर्गुण पर सगुण भक्ति की विजय।

अक्षर आकार:

पद 181

ऊधो! अब जो कान्ह न ऐहैं।

जिय जानौ अरु हृदय बिचारौ हम न इतो दुख सैहैं॥
बूझौ जाय कौन के ढोटा, का उत्तर तब दैहैं?
खायो खेल्यो संग हमारे, ताको कहां बनैहैं॥
गोकुलमनि मथुरा के बासी कौ लों झूठो कैहैं।
अब हम लिखि पठवन चाहति हैं वहाँ पाति नहिं पै हैं।
इन गैयन चरिवा छाँड्यो है जो नहिं लाल चरै हैं।
एते पै नहिं मिलत सूर प्रभु फिरि पाछे पछितैहैं॥१८१॥


पद 182

ऊधो! हमैं दोउ कठिन परी।

जो जीवैं तो, सुन सठ! ज्ञानी, तन तजैं रूपहरी॥
गुन गावैं तौ सुक-सनकादिक, संग धावै तौ लीला करी।
आसा अवधि संतोष धरैं तौ धार्मिक ब्रज-सुन्दरी॥
स्यामा है सब सखी सुजाती पै सब बिरह-भरी।
सोक-सिंधु तरिबे की नौका जिहि मुख मुरलि धरी॥
निसिदिन फिरत निरंकुस अति बड़ मातो मदन-करी।
डाहैगो सब धाम सूर जो चितौ न वह केहरी॥१८२॥


पद 183

ऊधो! बहुतै दिन गए चरनकमल-बिमुख ही।

दरस-हीन, दुखित दीन, छन छन विपदा सही॥
रजनी अति प्रेमपीर, गृह बन मन धरै न धीर।
बासर मग जोवत, उर सरिता बही नयननीर॥

आवन की अवधि-आस सोई गनि घटत स्वास।
इतो बिरह बिरहिनि क्यों सहि सकै कह सूरदास?॥१८३॥


पद 184

राग आसावरी
ऊधो! कहत न कछू बनै।

अधरामृत-आस्वादिनि रसना कैसे जोग भनै?
जेहि लोचन अवलोके नखसिख-सुन्दर नंदतनै।
ते लोचन क्यों जायँ और पथ लै पठए अपनै?
रागिनि राग तरँग तान घन जे स्रुति मुरलि सुनै।
ते स्रुति जोग-सँदेस कठिन कह काँकर मेलि हनै॥
सूरदास स्यामा मोहन के यह गुन बिबिध गुनै।
कनकलता तें उपज न मुक्ता, षटपद! रंग चुनै॥१८४॥


पद 185

राग मारू
ऊधो! इन नयनन नेम लियो।

नँदनंदन सों पतिव्रत बाँध्यो, दरसत नाहि बियो॥
इंदु चकोर, मेघ प्रति चातक जैसे धरन दियो।
तैसे ये लोचन गोपालै इकटक प्रेम पियो॥
ज्ञानकुसुम लै आए ऊधो! चपल न उचित कियो।
हरिमुख-कमल अमियरस सूर चाहत वहै लियो॥१८५॥


पद 186

राग केदारो
ऊधो! ब्रजरिपु बहुरि जिए।

जे हमरे कारन नँदनंदन हति हति दूरि किए॥
निसि के वेष बकी है आवति अति डर करति सकंप हिए।
तिन पय तें तन प्रान हमारे रबि ही छिनक छिनाय लिए॥

बन बृकरूप, अघासुर सम गृह, कितहू तौ न बितै सकिए।
कोटिक कालीसम कालिंदी, दोषन सलिल न जात पिए॥
अरु ऊँचे उच्छास तृनाव्रत तिहिं सुख सकल उड़ाय दिए।
केसी सकल कर्म केसव बिन, सूर सरन काकी तकिए?॥१८६॥


पद 187

राग सारंग
ऊधो! कहिए काहि सुनाए?

हरि बिछुरत जेती सहियत हैं इते बिरह के घाए॥
बरु माधव मधुबन ही रहते, कत जसुदा के आए?
कत प्रभु गोप-बेष ब्रज धार्‌यो, कत ये सुख उपजाए?
कत गिरि धारि इँद्र-मद मेट्यो, कत बन रास बनाए?
अब कह निठुर भए हम ऊपर लिखि लिखि जोग पठाए?
परम प्रबीन सबै जानत हौ, तातें यह कहि आए।
अपनी कौन कहै सुनु सूर मात-पिता बिसराए॥१८७॥


पद 188

ऊधो! भली करी गोपाल।

आपुन तौ आवत नाहीं ह्याँ, वहाँ, रहे यहि काल॥
चन्दन चन्द हुतो तब सीतल, कोकिलसब्द रसाल।
अब समीर पावक सम लागत, सब ब्रज उलटी चाल॥
हार, चीर, कंचुकि कंटक भए, तरनि तिलक भए भाल।
सेज सिंह, गृह तिमिर-कंदरा, सर्प सुमन-मनिमाल।
हम तौ न्याय सहैं एतो दुख बनवासी जो ग्वाल।
सूरदास स्वामी सुखसागर भोगी भ्रमर भुवाल॥१८८॥


पद 189

राग सोरठ
अपने मन सुरति करत रहिबी।

ऊधो! इतनी बात स्याम सों समय पाय कहिबी॥

घोष बसत की चूक हमारी कछू न जिय गहिबी।
परम दीन जदुनाथ जानिकै गुन बिचारि सहिबी॥
एकहि बार दयाल दरस दै बिरह-रासि दहिबी।
सूरदास प्रभु बहुत कहा कहौं बचन-लाज बहिबी॥१८९॥


पद 190

राग केदारो
उधो! नँदनंदन सों इतनी कहियो।

जद्यपि ब्रज अनाथ करि छाँड़्यो तदपि बार इक चित करि रहियो॥
तिनकातोरे करौ जनि हमसों एक वास की लज्जा गहियो।
गुन-औगुनन रोष नहिं कीजत दासनिदासि की इतनी सहियो॥
तुम बिन स्याम कहा हम करिहैं यह अवलंब न सपने लहियो।
सूरदास प्रभु यह कहि पठई कहाँ जोग कहँ पीवन दहियो॥१९०॥


पद 191

राग सारंग
ऊधो! हरि करि पठवत जेती।

जौ मन हाथ हमारे होतो तौ कत सहती एती?
हृदय कठोर कुलिस हू तें अति तामें चेत अचेती।
तब उर बिच अंचल नहिं सहती, अब जमुना की रेती॥
सूरदास प्रभु तुम्हरे मिलन को, सरन देहु अब सेंती।
बिन देखे मोहिं कल न परत है जाको स्रुति गावत है नेती॥१९१॥


पद 192

राग सोरठ
ऊधो! यह हरि कहा कर्‌यौ?

राजकाज चित दियो साँवरे, गोकुल क्यों बिसर्‌यौ?
जौ लौं घोष रहे तौ लों हम सँतत सेवा कीनी।
बारक कबहुँ उलूखल परसे, सोई मानि जिय लीनी॥


पद 198

ऊधो! जो हरि आवैं तो प्रान रहैं।

आवत, जात, उलटि फिरि बैठत जीवन-अवधि गहे॥
जब हे दाम उखल सों बाँधे बदन नवाय रहे।
चुभि जु रही नवनीत-चोर-छवि, क्यों भूलति सो ज्ञान गहे?
तिनसों ऐसी क्यों कहि आवै जे कुल-पति की त्रास महे?
सूर स्याम गुन-रसनिधि तजिकै को घटनीर बहे?॥१९८॥


पद 199

ऊधो! यह निस्चय हम जानी।

खोयो गयो नेहनग उनपै, प्रीति-कोठरी भई पुरानी॥
पहिले अधरसुधा करि सींची, दियो पोष बहु लाड़ लड़ानी।
बहुरै खेल कियो केसव सिसु-गृहरचना ज्यों चलत बुझानी॥
ऐसे ही परतीति दिखाई पन्नग केंचुरि ज्यों लपटानी।
बहुरौ सुरति लई नहिं जैसे भँवर लता त्यागत कुम्हिलानी॥
बहुरंगी जहँ जाय तहाँ सुख, एकरंग दुख देह दहानी।
सूरदास पसु धनी चोर के खायो चाहत दाना पानी॥१९९॥


पद 200

उधो! हम हैं तुम्हरी दासी।

काहे को कटु बचन कहत हौ, करत आपनी हाँसी॥
हमरे गुनहि गाँठि किन बाँध्यो, हमपै कहा बिचार?
जैसी तुम कीनी सो सब ही जानतु है संसार॥
जो कछु भली बुरी तुम कहिहौ सो सब हम सहि लैहैं।
अपनो कियो आप भुगतैंगी दोष न काहू दैहैं॥
तुम तौ बड़े, बड़े के पठए, अरु सबके सरदार।
यह दुख भयो सूर के प्रभु सुनि कहस लगाबन छार॥२००॥