📝 भ्रमरगीत-सार (सं. आचार्य रामचंद्र शुक्ल)
सूरदास के भ्रमरगीत के पद 321 से 340 — उद्धव-गोपी संवाद, निर्गुण पर सगुण भक्ति की विजय।
पद 321
परम चतुर सुन्दर सुख सागर तन को प्रिय प्रतिहार।
रूप-लकुटरोके रहतो, सखि! अनुदिन नंदकुमार॥
अब ता बिनु उर-भवन भयो है सिव-रिपु को संचार।
दुख आवत मन, हटक न मानत, सूनो देखि अगार॥
असुस-उसासजात अँतर तें करत न सकुच बिचार॥
निसा निमेष-कपाट लगे बिनु ससि सत सत सर मार॥
यह गति मेरी भई है हरि बिनु नाहिं कछू परिहार।
सूरदास प्रभु बेगि मिलहु तुम नागर नँदकुमार॥३२१॥
पद 322
राग मलार
ऐसो सुनियत हैं द्वै सावन।
वहै बात फिरि फिरि सालति है स्याम कह्यो है आवन॥
तब तो प्रीति करी, अब लागीं अपनो कीयो पावन।
यहि दुख सखी निकसि उत जैये जिते सुनै कोउ नावँ न।
एकहि बेर तजी हम्ह, लागे मथुरा नेह बढ़ावन।
सूर सुरति कत होति हमारी, लागीं नीकीभावन॥३२२॥
पद 329
गोपालहि बालक ही तें टेव।
जानति नाहिं कौन पै सीखे चोरी के छल-छेव॥
माखन-दूध धर्यो जब खाते सहि रहती करि कानि।
अब क्यों सही परति, सुनि सजनी! मनमानिक की हानि॥
कहियो, मधुप! सँदेस स्याम सों राजनीति समुझाय।
अजहूँ तजत नाहिं वा लोभै, जुगुत नहीं जदुराय॥
बुधि बिबेक सरबस या ब्रज को लै जो रहे मुसकाय।
सूरदास प्रभु के गुन अबगुन कहिए कासों जाय॥३२९॥
पद 330
जदपि मैं बहुतै जतन करे।
तदपि, मधुप! हरि-प्रिया जानि कै काहु न प्रान हरे॥
सौरभ-युत सुमनन लै निज कर संतत सेज धरे।
सनमुख होति सरद-ससि, सजनी! तऊ न अङ्ग जरे॥
चातक मोर कोकिला मधुकर सुर सुनि स्रवन भरे।
सादर ह्वै निरखति रतिपति को नैक न पलक परे॥
निसिदिन रटति नंदनँदन, या उर तें छिन न टरे।
अति आतुर चतुरंग चमू सजि अनँग न सर सँचरे॥
जानति नाहिं कौन गुन या तन जातें सबै डरे।
सूरदास सकुचन श्रीपति के सुभटन बल बिसरे॥३३०॥
पद 331
राग धनाश्री
माधव सों न बनै मुख मोरे।
जिन्ह नयनन्ह ससि स्याम बिलोक्यो ते क्यों जात तरनि सों जोरे।
मुनि-मन-रमन ये जोग, कमठ तन मँदर-भार सहै क्यों, ओ रे!
तरुनी-हृदय-कुमुद के बँधन कुंजर क्यों न रहत बिनु तोरे॥
नीलांबर-घनस्याम नीलमनि पैयत है क्यों धूम के भोरे।
सूर भृँग कमलन के बिरही चँपक मन लागत कहुँ थोरे॥३३१॥
पद 332
राग जैतश्री
और सकल अँगन तें, ऊधो! अँखियाँ अधिक दुखारी।
अतिहि पिराति, सिराति न कबहूँ, बहुत जतन करि हारी॥
एकटक रहति, निमेष न लावति, बिथा बिकल भइ भारी।
भरि गइँ विरह-बाय-बिनु दरसन, चितवति रहति उघारी॥
रे रे अलि! गुरु ज्ञान-सलाकहि क्यों सहि सकति तुम्हारी।
सूर सुअंजन आनु रूप-रस आरति हरन हमारी॥३३२॥
पद 333
राग कान्हरो
भूलति हौ कत मीठी बातन।
ये अलि हैं उनहीं के संगी, चंचल चित्त, साँवरे गातन॥
वै मुरली धुनि कै जग मोहत, इनकी गुंज सुमन-मन-पातन।
वै उठि आन आन मन रंजत, ये उड़ि अनत रंग-रस-रातन॥
वै नवतनु मानिनि गृह-बासी, ये निसिदिवस रहत जलजातन।
ये षटपद, वै द्विपद चतुर्भुज, इनमें नाहिं भेद कोउ भाँतन॥
स्वारथ-निपुन सर्बरस भोगी जनि पतियाहु बिरह दुख-दातन।
वै माधव, ये मधुप, सूर सुनि, इन दोउन कोऊ घटि घाट ना॥३३३॥
पद 334
राग सारंग
हरि सों कहियो, हो, जैसे गोकुल आवैं।
दिन दस रहे सो भली कीन्ही, अब जनि गहरु लगावैं॥
नाहिंन कछू सुहात तुमहिं बिनु, कानन भवन न भावैं।
देखे जात आपनी आँखिन्ह हम कहि कहा जनावैं?
बाल बिलख, मुख गउ न चरति तृन, बछरा पीवत पय नहिं धावैं।
सूर स्याम बिनु रटति रैनिदिन, मिलेहि भले सचु पावैं॥३३४॥
पद 335
राग सोरठ
सखी री! मथुरा में द्वै हँस।
एक अक्रूर और ये ऊधो, जानत नीके गंस॥
ये दोउ छीर नीर पहिचानत, इनहि बधायों कंस।
इनके कुल ऐसी चलि आई, सदा उजागर बंस॥
अजहूं कृपा करौ मधुबन पर जानि आपनो अंस।
सूर सुयोग सिखावत अबलन्ह, सुनत होय मनभ्रंस॥३३५॥
पद 336
राग सारंग
बारक कान्ह करौ किन फेरो?
दरसन दै मधुबन को सिधारो, सुख इतनो बहुतेरो॥
भलेहि मिले बसुदेव देवकी जननि जनक निज कुटुँब घनेरो।
केहि अवलंब रहैं हम ऊधो! देखि दुःख नँद-जसुमति केरो॥
तुम बिनु को अनाथ-प्रतिपालन, जाजरि नाव कुसँग सबेरो।
गए सिंधु को पार उतारै, अब यह सूर थक्यो ब्रज-बेरो॥३३६॥
पद 337
भलेहि मिले बसुदेव देवकी जननि जनक निज कुटुँब घनेरो।
केहि अवलंब रहैं हम ऊधो! देखि दुःख नँद-जसुमति केरो॥
तुम बिनु को अनाथ-प्रतिपालन, जाजरि नाव कुसँग सबेरो।
गए सिंधु को पार उतारै, अब यह सूर थक्यो ब्रज-बेरो॥३३६॥
मानौ ढरे एक ही साँचे।
नखसिख कमल-नयन की सोभा एक भृगुलता-बाँचे॥
दारुजात कैसे गुन इनमें, ऊपर अन्तर स्याम।
हमको धूम-गयन्द बताबत, बचन कहत निष्काम॥
ये सब असित देह धरे जेते ऐसेई, सखि! जानि।
सूर एक तें एक आगरे वा मथुरा की खानि॥३३७॥
पद 338
मानौ ढरे एक ही साँचे।
नखसिख कमल-नयन की सोभा एक भृगुलता-बाँचे॥
दारुजात कैसे गुन इनमें, ऊपर अन्तर स्याम।
हमको धूम-गयन्द बताबत, बचन कहत निष्काम॥
ये सब असित देह धरे जेते ऐसेई, सखि! जानि।
सूर एक तें एक आगरे वा मथुरा की खानि॥३३७॥
पद 339
राग सारंग
आए नँदनन्दन के नेव।
गोकुल आय जोग बिस्तार्यो, भली तुम्हारी टेव॥
जब बृन्दाबन रास रच्यो हरि तबहि कहाँ तू हेव।
अब जुवतिन को जोग सिखावत, भस्म अधारी सेव॥
हम लगि तुम क्यों यह मत ठान्यो ज्यों जोगिन को भोग।
सूरदास प्रभु सुनत अधिक दुख, आतुर बिरह-बियोग॥३३९॥
पद 340
मनौ दोउ एकहि मते भए।
ऊधो अरु अक्रूर बधिक दोउ ब्रज आखेट ठए॥
बचन-पास बाँधे माधव-मृग, उनरत घालि लए।
इनहीं हती मृगी-गोपीजन सायक-ज्ञान हए॥
बिरह-ताप को दवा देखियत चहुं दिसि लाय दए।
अब धौं कहा कियो चाहत हैं, सोचत नाहिंन ए॥
परमारथी ज्ञान उपदेसत बिरहिन प्रेम-रए।
कैसे जियहि स्याम बिनु सूर चुम्बक मेघ गए॥३४०॥