Home › पद्य कोश › पद › भ्रमरगीत-सार — पद 381 से 400

भ्रमरगीत-सार — पद 381 से 400

✍️ सूरदास · पद · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 2 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 भ्रमरगीत-सार (सं. आचार्य रामचंद्र शुक्ल)

सूरदास के भ्रमरगीत के पद 381 से 400 — उद्धव-गोपी संवाद, निर्गुण पर सगुण भक्ति की विजय।

अक्षर आकार:

पद 383

राग धनाश्री

माधव! सुनौ ब्रज को नेम।
बूझि हम षट मास देख्यो गोपिकन को प्रेम॥
हृदय तें नहिं टरत उनके स्याम राम समेत।
अस्रु-सलिल-प्रवाह उर पर अरघ नयनन देत॥
चीर अंचल, कलस कुच, मनो पानि पदुम चढ़ाय।
प्रगट लीला देखि, हरि के कर्म, उठतीं गाय॥
देह गेह-समेत अर्पन कमललोचन-ध्यान।
सूर उनके भजन आगे लगै फीको ज्ञान॥३८३॥


पद 384

कहँ लौं कहिए ब्रज की बात।
सुनहु स्याम! तुम बिनु उन लोगन जैसे दिवस बिहात॥
गोपी, ग्वाल, गाय, गोसुत सब मलिनबदन, कृसगात।
परम दीन जनु सिसिर-हेम-हत अंबुजगन बिनु पात॥
जो कोउ आवत देखति हैं सब मिलि बूझति कुसलात।
चलन न देत प्रेम-आतुर उर, कर चरनन लपटात॥
पिक, चातक बन बसन न पावहिं, बायस बलिहि न खात।
सूर स्याम संदेसन के डर पथिक न वा मग जात॥३८४॥


पद 385

राग केदारो

उन में पाँच दिवस जो बसिये।
नाथ! तिहारी सौं जिय उमगत, फेरि अपनपो कस ये?
वह लीला बिनोद गोपिन के देखे ही बनि आवै।
मोको बहुरि कहाँ वैसो सुख, बड़भागी सो पावै॥
मनसि, बचन, कर्मना, कहत हौं नाहिंन कछु अब राखी।
सूर काढ़ि डार्‌यो हौं ब्रज तें दूध-माँझ की माखी॥३८५॥


पद 386

चित दै सुनौ, स्याम प्रबीन!
हरि तिहारे बिरह राधे मैं जो देखी छीन।
कहन को संदेस सुंदरि गवन मो तन कीन॥
छुटी छुद्रावलि, चरन अरुझे, गिरी बलहीन।
बहुरि उठी सँभारि, सुभट ज्यों परम साहस कीन॥
बिन देखे मनमोहन मुखरो सब सुख उनको दीन।
सूर हरि के चरन-अंबुज रहीं आसा-लीन॥३८६॥


पद 387

माधव! यह ब्रज को ब्योहार।
मेरो कह्यो पवन को भुस भयो, गावत नंदकुमार॥
एक ग्वारि गोधन लै रेंगति, एक लकुट कर लेति।
एक मंडली करि बैठारति, छाक बांटि कै देति॥
एक ग्वारि नटवर बहु लीला, एक कर्म-गुन गावति।
कोटि भांति कै मैं समुझाई नेकु न उर में ल्यावति॥
निसिबासर ये ही ब्रत सब ब्रत दिन दिन नूतन प्रीति।
सूर सकल फीको लागत है देखत वह रसरीति॥३८७॥