📝 जयशंकर प्रसाद का ऐतिहासिक नाटक "चन्द्रगुप्त" (1931)। RPSC स्कूल व्याख्याता (1st Grade) हिन्दी पाठ्यक्रम 2025 में निर्धारित।
द्वितीय अंक — दृश्य १
द्वितीय अंक
उद्भाण्ड में सिन्धु के किनारे ग्रीक-शिविर के पास वृक्ष के नीचे कार्नेलिया बैठी हुई
कार्नेलिया—सिन्धु का यह मनोहर तट जैसे मेरी आँखो के सामने एक नया चित्रपट उपस्थित कर रहा है। इस वातावरण से धीरे-धीरे उठती हुई प्रशान्त स्निग्धता जैसे हृदय में घुस रही हैं। लम्बी यात्रा करके, जैसे मैं वहीं पहुँच गई हूँ, जहाँ के लिए चली थी। यह कितना निसर्ग सुन्दर है, कितना रमणीय है। हाँ, आज वह भारतीय संगीत का पाठ देखूँ, भूल तो नहीं गई?
[गाती है]
अरुण यह मधुमय देश हमारा।
जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को मिलता एक सहारा॥
सरल तामरस गर्भ विभा पर—नाच रही तरुशिखा मनोहर।
छिटका जीवन हरियाली पर—मंगल कुंकुम सारा॥
लघु सुरधनु से पंख पसारे—शीतल मलय समीर सहारे।
उड़ते खग जिस ओर मुँह किए—समझ नीड़ निज प्यारा॥
बरसाती आँखों के बादल—बनते जहाँ भरे करुणा जल।
लहरें टकरातीं अनन्त की—पाकर जहाँ किनारा॥
हेम कुम्भ ले उषा सवेरे—भरती ढुलकाती सुख मेरे।
मंदिर ऊँघते रहते जब—जगकर रजनी भर तारा॥फिलिप्स—(प्रवेश करके)—कैसा मधुर गीत है कार्नेलिया, तुमने तो भारतीय संगीत पर पूरा अधिकार कर लिया है, चाहे हम लोगों को भारत पर अधिकार करने में अभी विलम्व हो।
कार्ने॰—फिलिप्स! यह तुम हो! आज दारा की कन्या वाल्हीक जायगी?
फिलि॰—दारा की कन्या! नहीं कुमारी, सम्राज्ञी कहो।
कार्ने॰—असम्भव है फिलिप्स! ग्रीक लोग केवल देशों को विजय करके समझ लेते हैं कि लोगों के हृदयों पर भी अधिकार कर लिया। वह देवकुमारी-सी सुन्दर बालिका सम्राज्ञी कहने पर तिलमिला जाती है। उसे यह विश्वास है कि वह एक महान् साम्राज्य की लूट में मिली हुई दासी है, प्रणय-परिणीती पत्नी नहीं।
फिलि॰—कुमारी! प्रणय के सम्मुख क्या साम्राज्य तुच्छ है?
कार्ने॰—यदि प्रणय हो।
फिलि॰—प्रणय को तो मेरा हृदय पहचानता है।
कार्ने॰—(हँसकर)—ओहो! यह तो बड़ी विचित्र बात है!
फिलि॰—कुमारी, क्या तुम मेरे प्रेम की हँसी उड़ाती हो?
कार्ने॰—नहीं सेनापति! तुम्हारा उत्कृष्ट प्रेम बड़ा भयानक होगा, उससे तो डरना चाहिए।
फिलि॰—(गम्भीर होकर)—मैं पूछने आया हूँ कि आगामी युद्धों से दूर रहने के लिये शिविर की सब स्त्रियाँ स्कन्धावार में सम्राज्ञी के साथ जा रही हैं, क्या तुम भी चलोगी?
कार्ने॰—नहीं, संभवतः पिताजी को यहीं रहना होगा, इसलिये मेरे जाने की आवश्यकता नहीं।
फिलि॰—(कुछ सोचकर)—कुमारी! न जाने फिर कब दर्शन हो, इसलिए एक बार इन कोमल करो को चूमने की आज्ञा दो।
कार्ने॰—तुम मेरा अपमान करने का साहस न करो फिलिप्स।
फिलि॰—प्राण देकर भी नहींं कुमारी! परन्तु प्रेम अन्धा है।
कार्ने॰—तुम अपने अन्धेपन से दूसरे को ठुकराने का लाभ नहीं उठा सकते फिलिप्स!
फिलिप्स—(इधर-उधर देखकर)—यह नहीं हो सकता—
[कार्नेलिया का हाथ पकड़ना चाहता है, वह चिल्लाती है—रक्षा करो! रक्षा करो!—चन्द्रगुप्त प्रवेश करके फिलिप्स की गर्दन पकड़ कर दबाता है, वह गिरकर क्षमा मांगता है, चन्द्रगुप्त छोड़ देता है]
कार्ने॰—धन्यवाद आर्य्यवीर!
फिलि॰—(लज्जित होकर)—कुमारी, प्रार्थना करता हूँ कि इस घटना को भूल जाओ, क्षमा करो।
कार्ने॰—क्षमा तो कर दूँगी, परन्तु भूल नहींं सकती फिलिप्स! तुम अभी चले जाओ।
[फिलिप्स नतमस्तक जाता है]
चन्द्रगुप्त—चलिये, आपको शिविर के भीतर पहुँचा दूँ।
कार्ने॰—पिताजी कहाँ है? उनसे यह बात कह देनी होगी, यह घटना...नहीं, तुम्हीं कह देना।
चन्द्रगुप्त—ओह! वे मुझे बुला गये हैं, मैं जाता हूँ, उनसे कह दूँगा।
कार्ने॰—आप चलिये, मैं आती हूँ।
[चन्द्रगुप्त का प्रस्थान]
कार्ने॰—एक घटना हो गई, फिलिप्स ने विनती की उसे भूल जाने की, किन्तु उस घटना से और भी किसी का सम्बन्ध है, उसे कैसे भूल जाऊँ। उन दोनों में श्रृंगार और रौद्र का संगम है। वह भी आह, कितना आकर्षक है! कितना तरंग-सकुल हैं! इसी चन्द्रगुप्त के लिए, न उस साधु ने भविष्यवाणी की हैं―भारत-सम्राट होने की! उसमें कितनी विनयशील वीरता हैं।
[प्रस्थान]
[कुछ सैनिकों के साथ सिकन्दर का प्रवेश]
सिकन्दर—विजय करने की इच्छा क्लान्ति से मिलती जा रही है। हम लोग इतने बड़े आक्रमण के समारम्भ में लगे हैं और यह देश जैसे सोया हुआ है, लड़ना जैसे इनके जीवन का उद्वेगजनक अंश नहीं। अपने ध्यान में दार्शनिक के सदृश निमग्न हैं। सुनते हैं, पौरव ने केवल झेलम के पास कुछ सेना प्रतिरोध करने के लिए या केवल देखने के लिए रख छोड़ी हैं। हम लोग जब पहुँच जायँगे, तब वे लड़ लेंगे।
एनि॰—मुझे तो ये लोग आलसी मालूम पड़ते हैं।
सिकन्दर—नहीं-नहीं, यहाँ दार्शनिक की परीक्षा तो तुम कर चुके—दण्ड्यिायन को देखा न! थोड़ा ठहरो, यहाँ के वीरो का भी परिचय मिल जायगा। यह अद्भुत देश हैं।
एनि॰—परन्तु आम्भीक तो अपनी प्रतिज्ञा का सच्चा निकला—प्रबन्ध तो उसने अच्छा कर रखा है।
सिकन्दर—लोभी है! सुना है कि उसकी एक बहन चिढ़कर सन्यासिनी हो गई है।
एनि॰—मुझे विश्वास नहीं होता, इसमें कोई रहस्य होगा। पर एक बात कहूँगा, ऐसे पथ मे साम्राज्य की समस्या हल करना कहाँ तक ठीक है? क्यों न शिविर में ही चला जाय?
सिकन्दर—एनिसाक्रेटीज, फिर तो परसिपोलिन का राजमहल छोड़ने की आवश्यकता न थी, यहाँ एकान्त में मुझे कुछ ऐसी बातो पर विचार करना हैं, जिन पर भारत-अभियान का भविष्य निर्भर है। मुझे उस नंगे ब्राह्मण की बातो से बड़ी आशंका हो रही है, भविष्यवाणियाँ प्रायः सत्य होती हैं।
[एक ओर से फिलिप्स, आम्भीक, दूसरी ओर से सिल्यूकस और चन्द्रगुप्त का प्रवेश]
सिकन्दर—कहो फिलिप्स! तुम्हें क्या कहना है?
फिलि॰—आम्भीक से पूछ लिया जाय।
आम्भीक—यहाँ एक षड्यंत्र चल रहा है।
फिलि॰—और उसके सहायक है सिल्यूकस।
सिल्यूकस—(क्रोध और आश्चर्य से)—इतनी नीचता! अभी उस लज्जाजनक अपराध को प्रकट करना बाकी ही रहा—उलटा अभियोग! प्रमाणित करना होगा फिलिप्स! नहीं तो खड्ग इसका न्याय करेगा।
सिकन्दर—उत्तेजित न हो सिल्यूकस!
फिलि॰—तलवार तो कभी का न्याय कर देती, परन्तु देवपुत्र का भी जान लेना आवश्यक था। नहीं तो ऐसे निर्लज्ज विद्रोही की हत्या करना भी पाप नहीं, पुण्य है।
[सिल्यूकस तलवार खींचता है]
सिकन्दर—तलवार खींचने से अच्छा होता कि तुम अभियोग को निर्मूल प्रमाणित करने की चेष्टा करते! बतलाओ, तुमने चन्द्रगुप्त के लिए अब क्या सोचा?
सिल्यूकस—चन्द्रगुप्त ने अभी-अभी कार्नेलिया को इस नीच फिलिप्स के हाथ से अपमानित होने से बचाया हैं और मैं स्वयं यह अभियोग आपके सामने उपस्थित करनेवाला था।
सिकन्दर—परन्तु साहस नहीं हुआ, क्यों सिल्यूकस!
फिलि॰—क्यों साहस होता―इनकी कन्या दाण्ड्यायन के आश्रम पर भारतीय दर्शन पढ़ने जाती हैं, भारतीय संगीत सीखती हैं, वहीं पर विद्रोहकारिणी अलका भी आती है! और चन्द्रगुप्त के लिए यह जनरव फैलाया गया है कि यही भारत का भावी सम्राट् होगा।
सिल्यूकस—रोक, अपनी अवोधगति से चलने वाली जीभ रोक!
सिकन्दर—ठहरो सिल्यूकस! तुम अपने को विचाराधीन समझो। हाँ, तो चन्द्रगुप्त! मुझे तुमसे कुछ पूछना हैं।
चन्द्रगुप्त—क्या है?
सिकन्दर—सुना हैं कि मगध का वर्तमान शासक एक नीच-जन्मा जारज सन्तान है। उसकी प्रजा असन्तुष्ट हैं और तुम उस राज्य को हस्तगत करने का प्रयत्न कर रहे हो?
चन्द्रगुप्त—हस्तगत! नहीं, उसका शासन बड़ा क्रूर हो गया है। मगध का उद्धार करना चाहता हूँ।
सिकन्दर––और उस ब्राह्मण के कहने पर अपने सम्राट् होने का तुम्हें विश्वास हो गया होगा, जो परिस्थिति को देखते हुए असम्भव भी नही जान पडता।
चन्द्रगुप्त––असम्भव क्यो नही?
सिकन्दर––हमारी सेना इसमें सहायता करेगी, फिर भी असम्भव है!
चन्द्रगुप्त––मुझे आप से सहायता नही लेनी है।
सिकन्दर––( क्रोध से )––फिर इतने दिनो तक ग्रीक-शिविर में रहने का तुम्हारा उद्देश्य?
चन्द्रगुप्त––एक सादर निमत्रण और सिल्यूकस से उपकृत होने के कारण उनके अनुरोध की रक्षा। परन्तु मैं यवनों को अपना शासक बनने को आमत्रित करने नहीं आया हूँ।
सिकन्दर––परन्तु इन्ही यवनो के द्वारा भारत जो आज तक कभी भी आक्रान्त नहीं हुआ है, विजित किया जायगा।
चन्द्रगुप्त––वह भविष्य के गर्भ में है, उसके लिए अभी से इतनी उछल-कूद मचाने की आवश्यकता नही।
सिकन्दर––अबोध युवक, तू गुप्तचर है!
चन्द्रगुप्त––नही, कदापि नही। अवश्य ही यहाँ रहकर यवन रण-नीति से में कुछ परिचित हो गया हूँ। मुझे लोभ से पराभूत गान्धार-राज आम्भीक समझने की भूल न होनी चाहिए, मैं मगध का उद्धार करना चाहता हूँ। परन्तु यवन लुटेरों की सहायता से नही।
सिकन्दर––तुमको अपनी विपत्तियो से डर नही––ग्रीक लुटेरे है?
चन्द्रगुप्त––क्या यह झूठ है? लूट के लोभ से हत्या-व्यवसायियों को एकत्र करके उन्हें वीर-सेना कहना, रण-कलो का उपहास करना है।
सिकन्दर––( आश्चर्य और क्रोध से )––सिल्यूकस!
चन्द्रगुप्त––सिल्यूकस नही, चन्द्रगुप्त से कहने की बात चन्द्रगुप्त से कहनी चाहिए।
अभ्भीक––शिष्टता से बाते करो।
चन्द्रगुप्त—स्वच्छ हृदय भीरु कायरों की-सी वचक शिष्टता नहीं जानता। अनार्य्य! देशद्रोही! आम्भीक! चन्द्रगुप्त रोटियों की लालच से या घृणाजनक लोभ से सिकन्दर के पास नहीं आया है।
सिकन्दर—बन्दी कर लो इसे।
[अम्भिक, फिलिप्स, एनिसाक्रेटीज़ टूट पड़ते हैं; चन्द्रगुप्त असाधारण वीरता से तीनों को घायल करता हुआ निकल जाता है]
सिकन्दर—सिल्यूकस!
सिल्यूकस—सम्राट्!
सिकन्दर—यह क्या?
सिल्यूकस—आप का अविवेक। चन्द्रगुप्त एक वीर युवक हैं, यह आचरण उसकी भावी श्री और पूर्ण मनुष्यता का द्योतक हैं सम्राट्! हमलोग जिस काम से आये हैं, उसे करना चाहिए। फिलिप्स को अन्तःपुर की महिलाओ के साथ वाल्हीक जाने दीजिए।
सिकन्दर―(सोचकर)—अच्छा जाओ!
[प्रस्थान]
द्वितीय अंक — दृश्य २
२
झेलम-तट का वनपथ
[चाणक्य, चन्द्रगुप्त और अलका का प्रवेश]अलका—आर्य्य! अब हम लोगों का क्या कर्त्तव्य है?
चाणक्य—पलायन।
चन्द्र॰—व्यंग न कीजिए गुरुदेव!
चाणक्य—दूसरा उपाय क्या है?
अलका—है क्यों नही?
चाणक्य—हो सकता है,—(दूसरी ओर देखने लगता है)
चन्द्र॰—गुरुदेव!
चाणक्य—परिव्राजक होने की इच्छा है क्या? यही एक सरल उपाय है!
चन्द्र॰—नहीं, कदापि नहीं। यवनों को प्रतिपद में बाधा देना मेरा कर्त्तव्य है और शक्ति-भर प्रयत्न करूँगा।
चाणक्य—यह तो अच्छी बात है। परन्तु सिंहरण अभी नहीं आया।
चन्द्र॰—उसे समाचार मिलना चाहिए।
चाणक्य—अवश्य मिला होगा।
अलका—यदि न आ सके?
चाणक्य—जब काली घटाओं से आकाश घिरा हो, रह-रहकर बिजली चमक जाती हो, पवन स्तब्ध हो, उससे बढ़ रही हो, और आषाढ़ के आरम्भिक दिन हो, तब किस बात की संभावना करनी चाहिए?
अलका—जल बरसने की।
चाणक्य—ठीक उसी प्रकार जब देश में युद्ध हो, सिंहरण मालव को समाचार मिला हो, तब उसके आने की भी निश्चित आशा है।
चन्द्र॰—उधर देखिये—वे दो व्यक्ति कौन आ रहे है।
[सिंहरण का सहारा लिये वृद्ध गांधार-राज का प्रवेश]
चाणक्य—राजन्!
गांधार-राज—विभव की छलनाओं से वंचित एक वृद्ध! जिसके पुत्र ने विश्वासघात किया हो और कन्या ने साथ छोड़ दिया हो—मैं वही, एक अभागा मनुष्य हूँ!
अलका—पिताजी!—(गले से लिपट जाती है)
गांधार॰—बेटी अलका, अरे तू कहाँ भटक रही है?
अलका—कहीं नहीं पिताजी! आप के लिए छोटी-सी झोपड़ी बना रक्खी हैं, चलिये विश्राम कीजिये।
गांधार॰—नहीं, तू मुझे अपनी झोपड़ी में बिठा कर चली जायगी। जो महलों को छोड़ चुकी है, उसका झोपडियों के लिए क्या विश्वास!
अलका—नहीं पिताजी, विश्वास कीजिये। (सिंहरण से) मालव! मैं कृतज्ञ हुई।
[सिंहरण सस्मित नमस्कार करता है। पिता के साथ अलका का प्रस्थान]
चाणक्य—सिंहरण! तुम आ गये, परन्तु ......।
सिंह॰—किन्तु-परन्तु नहीं आर्य्य! आप आज्ञा दीजिये, हम लोग कर्त्तव्य में लग जायँ। विपत्तियों के बादल-मँडरा रहे हैं।
चाणक्य—उसकी चिन्ता नहीं। पौधें अन्धकार में बढ़ते हैं, और मेरी नीति-लता भी उसी भाँति विपत्ति-तम में लहलही होगी। हाँ, केवल शौर्य्य से काम नहीं चलेगा। एक बात समझ लो, चाणक्य सिद्धि देखता है, साधन चाहे कैसे ही हो। बोलो—तुम लोग प्रस्तुत हो?
सिंह॰—हम लोग प्रस्तुत हैं।
चाणक्य—तो युद्ध नहीं करना होगा।
चन्द्र॰—फिर क्यों?
चाणक्य—सिंहरण और अलका को नट और नटी बनाना होगा। चन्द्रगुप्त बनेगा सँपेरा और मैं ब्रह्मचारी। देख रहे हो चन्द्रगुप्त, पर्वतेश्वर की सेना में जो एक गुल्म अपनी छावनी अलग डाले हैं, वे सैनिक कहाँ के हैं?
चन्द्र॰—नहीं जानता।
चाणक्य—अभी जानने की आवश्यकता भी नहीं। हम लोग उसी सेना के साथ अपने स्वाँग रक्खेंगे। वही हमारे खेल होंगे। चलो हम लोग चलें; देखो—वह नवीन गुल्म का युवक-सेनापति जा रहा है।
(सब का प्रस्थान)
[पुरुष-वेष में कल्याणी और सैनिक का प्रवेश]
कल्याणी—सेनापति! मैंने दुस्साहस करके पिताजी को चिढ़ा तो दिया, पर अब कोई मार्ग बताओ, जिससे मैं सफलता प्राप्त कर सकूँ पर्वतेश्वर को नीचा दिखलाना ही हमारा उद्देश्य है।
सेना॰—राजकुमारी!
कल्याणी—सावधान सेनापति!
सेनापति—क्षमा हो, अब ऐसी भूल न होगी। हाँ, तो केवल एक मार्ग है।
कल्याणी—वह क्या?
सेना॰—घायलों की शुश्रूषा का भार ले लेना है।
कल्याणी—मगध सेनापति! तुम कायर हो।
सेना॰—तब जैसी आज्ञा हो!—(स्वगत) स्त्री की अधीनता वैसे ही बुरी होती है, तिसपर युद्धक्षेत्र में! भगवान ही बचावे।
कल्याणी—मेरी इच्छा है कि जब पर्वतेश्वर यवन-सेना द्वारा चारों ओर से घिर जाय, उस समय उसका उद्धार करके अपनी मनोरथ पूर्ण करूँ।
सेना—बात तो अच्छी है।
कल्याणी—और तब तक हम लोगों की रक्षित सेना—(रुककर देखते हुए)—यह लो पर्वतेश्वर इधर ही आ रहा है।
[पर्वतेश्वर का युद्ध-वेश में प्रवेश]
पर्वतेश्वर—(दूर दिखला कर)—वह किस गुल्म का शिविर है। युवक?
कल्याणी—मगध-गुल्म का महाराज!
पर्व॰—मगध की सेना, असम्भव! उसने तो रण-निमंत्रण ही अस्वीकृत किया था।
कल्याणी—परन्तु मगध की बड़ी सेना में से एक छोटा-सा वीर युवकों का दल इस युद्ध के लिए परम उत्साहित था। स्वेच्छा से उसने इस युद्ध में योग दिया हैं।
पर्व॰—प्राच्य मनुष्यों में भी इतना उत्साह!
[हँसता है]
कल्याणी—महाराज, उत्साह का निवास किसी विशेष दिशा में नहीं है!
पर्व॰—(हँसकर) प्रगल्भ हो युवक , परन्तु रण जब नाचने लगता है, तब भी यदि तुम्हारा उत्साह बना रहे तो मानूँगा। हाँ! तुम बडे़ सुन्दर सुकुमार हो, इसलिए साहस न कर बैठना। तुम मेरी रक्षित सेना के साथ रहो तो अच्छा! समझे न!
कल्याणी—जैसी आज्ञा!
[चन्द्रगुप्त, सिंहरण और अलका का वेश बदले हुए प्रवेश]
सिंह—खेल देख लो! ऐसा खेल—जो कभी न देखा हो, न सुना!
पर्व॰—नट! इस समय खेल देखने का अवकाश नहीं।
अलका—क्या युद्ध के पहले ही घबरा गये, सेनापति! वह भी तो वीरों का खेल ही है!
पर्व॰—बड़ी ढीठ है!
चन्द्र०—न हो तो नागों का ही दर्शन कर लो!
कल्याणी—बड़ा कौतुक है महाराज, इन नागों को ये लोग किस प्रकार वश कर लेते हैं?
चन्द्र॰—(सम्भ्रम से)—महाराज हैं! तब तो अवश्य पुरस्कार मिलेगा।[संपेरों की-सी चेष्टा करता है। पिटारी खोलकर सांप निकालता है]
कल्याणी—आश्चर्य है, मनुष्य ऐसे कुटिल विषधरों को भी वश कर सकता हैं, परन्तु मनुष्य को नहीं!
पर्व॰—नट, नागों पर तुम लोगों का अधिकार कैसे हो जाता है?
चन्द्र॰—मंत्र-महौषधि के भाले से बड़े-बडे़ मत्त नाग वशीभूत होते हैं।
पर्व॰—भाले से?
सिह॰—हाँ महाराज! वैसे ही जैसे भालों से मदमत्त मातंग।
पर्व॰—तुम लोग कहाँ से आ रहे हो?
सिंह॰—ग्रीकों के शिविर से।
चन्द्र॰—उनके भाले भारतीय हाथियों के लिए बज्र ही है।
पर्व॰—तुम लोग आम्भीक के चर तो नहीं हो?
सिंह॰—रातोरात यवन-सेना वितस्ता के पार हो गई हैं―समीप है, महाराज! सचेत हो जाइए!
पर्व॰—मगधनायक! इन लोगों को बन्दी करो।
[चन्द्रगुप्त कल्याणी को ध्यान से देखता है]
अलका—उपकार का भी यह फल!
चन्द्र॰—हम लोग, बन्दी ही हैं। परन्तु रण-व्यूह से सावधान होकर सैन्य-परिचालन कीजिए। जाइए महाराज! यवन-रणनीति भिन्न है।
[पर्वतेश्वर उद्विग्न भाव से जाता है]
कल्याणी—(सिंहरण से)—चलो हमारे शिविर में ठहरो। फिर बताया जायगा।
चन्द्र॰—मुझे कुछ कहना है।
कल्याणी—अच्छा, तुम लोग आगे चलो।
[सिंहरण इत्यादि आगे बढ़ते हैं]
चन्द्र॰—इस युद्ध में पर्वतेश्वर की पराजय निश्चित है।
कल्याणी—परन्तु तुम कौन हो—(ध्यान से देखती हुई)—मैं तुमको पहचान.........
चन्द्र॰—मगध का एक सँपेरा।
कल्याणी—हूँ! और भविष्यवक्ता भी।
चन्द्र॰—मुझे मगध की पताका के सम्मान की ........
कल्याणी—कौन? चन्द्रगुप्त तो नहीं?
चन्द्र॰—अभी तो एक सँपेरा हूँ राजकुमारी कल्याणी!
कल्याणी—(एक क्षण चुप रहकर)—हम दोनों को चुप रहना चाहिये! चलो!
[दोनों का प्रस्थान]
३
युद्धक्षेत्र—सैनिकों के साथ पर्वतेश्वरपर्व॰—सेनापति, भूल हुई।
सेना॰—हाथियों ने ही ऊधम मचा रक्खा हैं और रथी सेना भी व्यर्थ-सी हो रही हैं।
पर्व॰—सेनापति, युद्ध में जय या मृत्यु-दो में से एक होनी चाहिये।
सेना॰—महाराज, सिकन्दर को वितस्ता पर यह अच्छी तरह विदित हो गया है कि हमारे खड्गों में कितनी धार हैं। स्वयं सिकन्दर का अश्व मारा गया और राजकुमार के भीषण भाले की चोट सिकन्दर न सँभाल सका।
पर्व॰—प्रशंसा का समय नहीं है। शीघ्रता करो। मेरा रणगज प्रस्तुत हो; मैं स्वयं गजसेना का संचालन करूँगा। चलो!
(सब जाते हैं)
[कल्याणी और चन्द्रगुप्त का प्रवेश]
कल्याणी—चन्द्रगुप्त, तुम्हें यदि मगध सेना विद्रोही जानकर बन्दी बनावे?
चन्द्र॰—बन्दी सारा देश हैं राजकुमारी, दारुण द्वेष से सब जकड़े हैं। मुझको इसकी चिन्ता भी नहीं। परन्तु राजकुमारी का युद्धक्षेत्र में आना अनोखी बात है।
कल्याणी—केवल तुम्हें देखने के लिए! मैं जानती थी कि तुम युद्ध में अवश्य सम्मिलित होंगे और मुझे भ्रम हो रहा है कि तुम्हारे निर्वासन के भीतरी कारणों में एक मैं भी हूँ।
चन्द्र॰—परन्तु राजकुमारी, मेरा हृदय देश की दुर्दशा से व्याकुल है। इस ज्वाला में स्मृतिलता मुरझा गयी है।
कल्याणी—चन्द्रगुप्त!
चन्द्र॰—राजकुमारी! समय नहीं। देखो—वह भारतीयों के प्रतिकूल दैव ने मेघमाला का सृजन किया हैं। रथ बेकार होंगे और हाथियों का प्रत्यावर्त्तन और भयानक हो रहा हैं।
कल्याणी—तब! मगध-सेना तुम्हारे अधीन हैं, जैसा चाहो करो।
चन्द्र॰—पहले उस पहाड़ी पर सेना एकत्र होनी चाहिये। शीघ्र आवश्यकता होगी। पर्वतेश्वर की पराजय को रोकने की चेष्टा कर देखूँ।
कल्याणी—चलो!
[मेघों की गड़गड़ाहट—दोनों जाते हैं]
[एक ओर से सिल्यूकस, दूसरी ओर से पर्वतेश्वर का ससैन्य प्रवेश, युद्ध]सिल्यू॰—पर्वतेश्वर! अस्त्र रख दो!
पर्व॰—यवन! सावधान! बचाओं अपने को!
[तुमुलयुद्ध; घायल होकर सिल्यूकस का हटना]
पर्व॰—सेनापति! देखो, उन कायरों को रोको। उनसे कह दो कि आज रणभूमि में पर्वतेश्वर पर्वत के समान अचल है। जय-पराजय की चिन्ता नहीं। इन्हे बतला देना होगा कि भारतीय लड़ना जानते हैं। बादलों से पानी बरसने की जगह बज्र बरसे, सारी गज-सेना छिन्न-भिन्न हो जाय, रथी विरथ हो, रक्त के नाले धमनियों में बहे, परन्तु एक पग भी पीछे हटना पर्वतेश्वर के लिए असम्भव है। धर्मयुद्ध में प्राण-भिक्षा माँगनेवाले भिखारी हम नहीं। जाओ, उन भगोड़ों से एक बार जननी के स्तन्य की लज्जा के नाम पर रुकने के लिए कहो। कहो कि मरने का क्षण एक ही है। जाओ।
[सेनापति का प्रस्थान। सिंहरण और अलका का प्रवेश]
सिंह॰—महाराज! यह स्थान सुरक्षित नहीं। उस पहाड़ी पर चलिए।
पर्व॰—तुम कौन हो युवक!
सिह॰—एक मालव!
पर्व॰—मालव के मुख से ऐसा कभी नहीं सुना गया। मालव! खड्ग-क्रीड़ा देखनी हो तो खडे़ रहो। डर लगता हो तो पहाड़ी पर जाओ। सिंह०––महाराज, यवनों का एक दल वह आ रहा हैं!
पर्व०––आने दो। तुम हट जाओ।
[ सिल्यूकस और फिलिप्स का प्रवेश––सिंहरण और पर्वतेश्वर का युद्ध और लड़खड़ा कर गिरने की चेष्टा। चन्द्रगुप्त और कल्याणी का सैनिकों के साथ पहुंचना। दूसरी ओर से सिकन्दर को आना। युद्ध बन्द करने के लिए सिकन्दर की आज्ञा। ]
चन्द्र०––युद्ध होगा!
सिक०––कौन, चन्द्रगुप्त!
चन्द्र०––हाँ देवपुत्र!
सिक०––किससे युद्ध! मुमूर्षु घायल पर्वतेश्वर––वीर पर्वतेश्वर से! कदापि नही। आज मुझे जय-पराजय का विचार नहीं है। मैंने एक अलौकिक वीरता का स्वर्गीय दृश्य देखा है। होमर की कविता में पढ़ी हुई, जिस कल्पना से मेरा हृदय भरा है, उसे यहाँ प्रत्यक्ष देखा! भारतीय वीर पर्वतेश्वर! अब मै तुम्हारे साथ कैसा व्यवहार करू?
पर्व०––( रक्त पोंछते हुए )––जैसा एक नरपति अन्य नरपति के साथ करता है, सिकन्दर!
सिक०––मैं तुमसे मैत्री करना चाहता हूँ। विस्मय-विमुग्ध होकर तुम्हारी सराहना किए बिना में नहीं रह सकता––धन्य! आर्य्य वीर!
पर्व०––मैं तुमसे युद्ध न करके मैत्री भी कर सकता हूँ।
चन्द्र०––पचनद-नरेश! आप क्या कर रहे है! समस्त मगध-सेना आपकी प्रतीक्षा में है, युद्ध होने दीजिए!
कल्याणी––इन थोडे-से अर्धजीव यवनो को विचलित करने के लिए पर्याप्त मागध सेना है। महाराज! आज्ञा दीजिये।
पर्व०––नही युवक! वीरता भी एक सुन्दर कला है, उसपर मुग्ध होना आश्चर्य की बात नही, मैने वचन दे दिया, अब सिकन्दर चाहे हटे।
सिक०––कदापि नही।
कल्याणी—(शिरस्त्राण फेंककर)—जाती हूँ क्षत्रिय पर्वतेश्वर! तुम्हारे पतन में रक्षा न कर सकी, बड़ी निराशा हुई!
पर्व॰—तुम कौन हो?
चन्द्र॰—मागध-राजकुमारी कल्याणी देवी।
पर्व॰—ओह पराजय! निकृष्ट पराजय!
[चन्द्रगुप्त और कल्याणी का प्रस्थान। सिकन्दर आश्चर्य से देखता है। अलका घायल सिंहरण को उठाया चाहती है कि आम्भीक आकर दोनों को बन्दी करता है।]
पर्व॰—यह क्या?
आम्भीक—इनको अभी बन्दी बना रखना आवश्यक है।
पर्व॰—तो वे लोग मेरे यहाँ रहेंगे।
सिक॰—पंचनद-नरेश की जैसी इच्छा हो।
द्वितीय अंक — दृश्य ३
३
युद्धक्षेत्र—सैनिकों के साथ पर्वतेश्वरपर्व॰—सेनापति, भूल हुई।
सेना॰—हाथियों ने ही ऊधम मचा रक्खा हैं और रथी सेना भी व्यर्थ-सी हो रही हैं।
पर्व॰—सेनापति, युद्ध में जय या मृत्यु-दो में से एक होनी चाहिये।
सेना॰—महाराज, सिकन्दर को वितस्ता पर यह अच्छी तरह विदित हो गया है कि हमारे खड्गों में कितनी धार हैं। स्वयं सिकन्दर का अश्व मारा गया और राजकुमार के भीषण भाले की चोट सिकन्दर न सँभाल सका।
पर्व॰—प्रशंसा का समय नहीं है। शीघ्रता करो। मेरा रणगज प्रस्तुत हो; मैं स्वयं गजसेना का संचालन करूँगा। चलो!
(सब जाते हैं)
[कल्याणी और चन्द्रगुप्त का प्रवेश]
कल्याणी—चन्द्रगुप्त, तुम्हें यदि मगध सेना विद्रोही जानकर बन्दी बनावे?
चन्द्र॰—बन्दी सारा देश हैं राजकुमारी, दारुण द्वेष से सब जकड़े हैं। मुझको इसकी चिन्ता भी नहीं। परन्तु राजकुमारी का युद्धक्षेत्र में आना अनोखी बात है।
कल्याणी—केवल तुम्हें देखने के लिए! मैं जानती थी कि तुम युद्ध में अवश्य सम्मिलित होंगे और मुझे भ्रम हो रहा है कि तुम्हारे निर्वासन के भीतरी कारणों में एक मैं भी हूँ।
चन्द्र॰—परन्तु राजकुमारी, मेरा हृदय देश की दुर्दशा से व्याकुल है। इस ज्वाला में स्मृतिलता मुरझा गयी है।
कल्याणी—चन्द्रगुप्त!
चन्द्र॰—राजकुमारी! समय नहीं। देखो—वह भारतीयों के प्रतिकूल दैव ने मेघमाला का सृजन किया हैं। रथ बेकार होंगे और हाथियों का प्रत्यावर्त्तन और भयानक हो रहा हैं।
कल्याणी—तब! मगध-सेना तुम्हारे अधीन हैं, जैसा चाहो करो।
चन्द्र॰—पहले उस पहाड़ी पर सेना एकत्र होनी चाहिये। शीघ्र आवश्यकता होगी। पर्वतेश्वर की पराजय को रोकने की चेष्टा कर देखूँ।
कल्याणी—चलो!
[मेघों की गड़गड़ाहट—दोनों जाते हैं]
[एक ओर से सिल्यूकस, दूसरी ओर से पर्वतेश्वर का ससैन्य प्रवेश, युद्ध]सिल्यू॰—पर्वतेश्वर! अस्त्र रख दो!
पर्व॰—यवन! सावधान! बचाओं अपने को!
[तुमुलयुद्ध; घायल होकर सिल्यूकस का हटना]
पर्व॰—सेनापति! देखो, उन कायरों को रोको। उनसे कह दो कि आज रणभूमि में पर्वतेश्वर पर्वत के समान अचल है। जय-पराजय की चिन्ता नहीं। इन्हे बतला देना होगा कि भारतीय लड़ना जानते हैं। बादलों से पानी बरसने की जगह बज्र बरसे, सारी गज-सेना छिन्न-भिन्न हो जाय, रथी विरथ हो, रक्त के नाले धमनियों में बहे, परन्तु एक पग भी पीछे हटना पर्वतेश्वर के लिए असम्भव है। धर्मयुद्ध में प्राण-भिक्षा माँगनेवाले भिखारी हम नहीं। जाओ, उन भगोड़ों से एक बार जननी के स्तन्य की लज्जा के नाम पर रुकने के लिए कहो। कहो कि मरने का क्षण एक ही है। जाओ।
[सेनापति का प्रस्थान। सिंहरण और अलका का प्रवेश]
सिंह॰—महाराज! यह स्थान सुरक्षित नहीं। उस पहाड़ी पर चलिए।
पर्व॰—तुम कौन हो युवक!
सिह॰—एक मालव!
पर्व॰—मालव के मुख से ऐसा कभी नहीं सुना गया। मालव! खड्ग-क्रीड़ा देखनी हो तो खडे़ रहो। डर लगता हो तो पहाड़ी पर जाओ। सिंह०––महाराज, यवनों का एक दल वह आ रहा हैं!
पर्व०––आने दो। तुम हट जाओ।
[ सिल्यूकस और फिलिप्स का प्रवेश––सिंहरण और पर्वतेश्वर का युद्ध और लड़खड़ा कर गिरने की चेष्टा। चन्द्रगुप्त और कल्याणी का सैनिकों के साथ पहुंचना। दूसरी ओर से सिकन्दर को आना। युद्ध बन्द करने के लिए सिकन्दर की आज्ञा। ]
चन्द्र०––युद्ध होगा!
सिक०––कौन, चन्द्रगुप्त!
चन्द्र०––हाँ देवपुत्र!
सिक०––किससे युद्ध! मुमूर्षु घायल पर्वतेश्वर––वीर पर्वतेश्वर से! कदापि नही। आज मुझे जय-पराजय का विचार नहीं है। मैंने एक अलौकिक वीरता का स्वर्गीय दृश्य देखा है। होमर की कविता में पढ़ी हुई, जिस कल्पना से मेरा हृदय भरा है, उसे यहाँ प्रत्यक्ष देखा! भारतीय वीर पर्वतेश्वर! अब मै तुम्हारे साथ कैसा व्यवहार करू?
पर्व०––( रक्त पोंछते हुए )––जैसा एक नरपति अन्य नरपति के साथ करता है, सिकन्दर!
सिक०––मैं तुमसे मैत्री करना चाहता हूँ। विस्मय-विमुग्ध होकर तुम्हारी सराहना किए बिना में नहीं रह सकता––धन्य! आर्य्य वीर!
पर्व०––मैं तुमसे युद्ध न करके मैत्री भी कर सकता हूँ।
चन्द्र०––पचनद-नरेश! आप क्या कर रहे है! समस्त मगध-सेना आपकी प्रतीक्षा में है, युद्ध होने दीजिए!
कल्याणी––इन थोडे-से अर्धजीव यवनो को विचलित करने के लिए पर्याप्त मागध सेना है। महाराज! आज्ञा दीजिये।
पर्व०––नही युवक! वीरता भी एक सुन्दर कला है, उसपर मुग्ध होना आश्चर्य की बात नही, मैने वचन दे दिया, अब सिकन्दर चाहे हटे।
सिक०––कदापि नही।
कल्याणी—(शिरस्त्राण फेंककर)—जाती हूँ क्षत्रिय पर्वतेश्वर! तुम्हारे पतन में रक्षा न कर सकी, बड़ी निराशा हुई!
पर्व॰—तुम कौन हो?
चन्द्र॰—मागध-राजकुमारी कल्याणी देवी।
पर्व॰—ओह पराजय! निकृष्ट पराजय!
[चन्द्रगुप्त और कल्याणी का प्रस्थान। सिकन्दर आश्चर्य से देखता है। अलका घायल सिंहरण को उठाया चाहती है कि आम्भीक आकर दोनों को बन्दी करता है।]
पर्व॰—यह क्या?
आम्भीक—इनको अभी बन्दी बना रखना आवश्यक है।
पर्व॰—तो वे लोग मेरे यहाँ रहेंगे।
सिक॰—पंचनद-नरेश की जैसी इच्छा हो।
द्वितीय अंक — दृश्य ४
४
[मालव में सिहरण के उद्यान का एक अंश]मालविका—(प्रवेश करके)—फूल हँसते हुए आते हैं, फिर मकरद गिरा मुरझा जाते हैं, आँसू से धरणी को भिगो कर चले जाते हैं! एक स्निग्ध समीर का झोंका आता है, निश्वास फेंक कर चला जाता हैं। क्या पृथ्वी तल रोने ही के लिए है? नहीं, सब के लिए एक ही नियम तो नहीं। कोई रोने के लिए हैं तो कोई हँसने के लिए—(विचारती हुई)—आजकल तो छुट्टी-सी है, परन्तु एक विचित्र विदेशियों का दल यहाँ ठहरा हैं, उनमें से एक को तो देखते ही डर लगता है। लो—वह युवक आ गया!
[सिर झुका कर फूल संवारने लगती है—ऐन्द्रजालिक के वेश में चन्द्रगुप्त का प्रवेश]
चन्द्र॰—मालविका!
माल॰—क्या आज्ञा है?
चन्द्र॰—तुम्हारे नागकेसर की क्यारी कैसी है?
माल॰—हरी-भरी।
चन्द्र॰—आज कुछ खेल भी होगा, देखोगी?
माल॰—खेल तो नित्य ही देखती हूँ। न जाने कहाँ से लोग आते हैं, और कुछ-न-कुछ अभिनय करते हुए चले जाते हैं। इसी उद्यान के कोने से, बैठी हुई सब देखा करती हूँ।
चन्द्र॰—मालविका, तुमको कुछ गाना आता है?
माल॰—आता तो है, परन्तु.......
चन्द्र॰—परन्तु क्या?
माल॰—युद्धकाल है। देश में रणचर्चा छिड़ी है। आजकल मालव-स्थान में कोई गाता-बजाता नहीं।
चन्द्र॰—रण-भेरी के पहले यदि मधुर मुरली की एक तान सुन लूँ, तो कोई हानि न होगी। मालविका! न जाने क्यों आज ऐसी कामना जाग पड़ी है।
माल॰—अच्छा सुनिए—
[अचानक चाणक्य का प्रवेश]
चाणक्य—छोकरियों से बाते करने का समय नहीं है मौर्य्य!
चन्द्र॰—नहीं गुरुदेव! मैं आज ही विपाशा के तट से आया हूँ, यवन-शिविर भी घूम कर देख आया हूँ।
चाणक्य—क्या देखा?
चन्द्र॰—समस्त यवन-सेना शिथिल हो गई हैं। मगध का इन्द्रजाली जानकर मुझसे यवन-सैनिकों ने वहाँ की सेना का हाल पूछा। मैंने कहा—पंचनद के सैनिकों से भी दुर्धर्ष कई रण-कुशल योद्धा शतद्रु-तट पर तुम लोगों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह सुनकर कि नन्द के पास कई लाख सेना हैं, उन लोगो में आतंक छा गया और एक प्रकार का विद्रोह फैल गया।
चाणक्य—हाँ! तब क्या हुआ! केलिस्थनीज के अनुयायियों ने क्या किया?
चन्द्र॰—उनकी उत्तेजना से सैनिकों ने विपाशा को पार करना अस्वीकार कर दिया और यवन, देश लौट चलने के लिए आग्रह करने लगें। सिकन्दर के बहुत अनुरोध करने पर भी वे युद्ध के लिए सहमत नहीं हुए। इसलिए रावी के जलमार्ग से लौटने का निश्चय हुआ है। अब उनकी इच्छा युद्ध की नहीं है।
चाणक्य—और क्षुद्रको का क्या समाचार है?
चन्द्र॰—वे भी प्रस्तुत हैं। मेरी इच्छा है कि इस जगद्विजेता का ढोंग करनेवाले को एक पाठ पराजय का पढ़ा दिया जाय। परन्तु इस समय यहाँ सिंहरण का होना अत्यन्त आवश्यक है।
चाणक्य—अच्छा देखा जायगा। सम्भवत स्कन्धावार में मालवों की युद्ध-परिषद होगी। अत्यन्त सावधानी से काम करना होगा। मालवों को मिलाने का पूरा प्रयत्न तो हमने कर लिया हैं।
चन्द्र॰—चलिए, मैं अभी आया!
[चाणक्य का प्रस्थान]
माल॰—यह खेल तो बड़ा भयानक होगा मागध!
चन्द्र॰—कुछ चिन्ता नहीं। अभी कल्याणी नहीं आई।
[एक सैनिक का प्रवेश]
चन्द्र॰—क्या है?
सैनिक—सेनापति! मगध-सेना के लिए क्या आज्ञा हैं?
चन्द्र॰—विपाशा और शतद्रु के बीच जहाँ अत्यन्त संकीर्ण भू-भाग है, वहीं अपनी सेना रखो। स्मरण रखना कि विपाशा पार करने पर मगध का साम्राज्य ध्वंस करना यवनों के लिए बड़ा साधारण काम हो जायगा। सिकन्दर की सेना के सामने इतना विराट् प्रदर्शन होना चाहिए कि वह भयभीत हो।
सैनिक—अच्छा, राजकुमारी ने पूछा हैं कि आप कब तक आवेंगे? उनकी इच्छा मालव में ठहरने की नहीं है।
चन्द्र॰—राजकुमारी से मेरा प्रणाम कहना और कह देना कि मैं सेनापति का पुत्र हूँ, युद्ध ही मेरी आजीविका है। क्षुद्रको की सेना का मैं सेनापति होने के लिये आमंत्रित किया गया हूँ। इसलिए मैं यहाँ रहकर भी मगध की अच्छी सेवा कर सकूँगा।
सैनिक—जैसी आज्ञा—(जाता है)
चन्द्र॰—(कुछ सोच कर) सैनिक!
[सैनिक फिर लौट आता है]
सैनिक—क्या आज्ञा हैं?
चन्द्र॰—राजकुमारी से कह देना कि मगध जाने की उत्कट इच्छा होने पर भी वे सेना साथ न ले जायँ।
सैनिक—इसका उत्तर भी लेकर आना होगा?
चन्द्र॰—नहीं।
[सैनिक का प्रस्थान]
माल॰—मालव में बहुत-सी बातें मेरे देश से विपरीत हैं। इनकी युद्ध-पिपासा बलवती हैं। फिर युद्ध!
चन्द्र॰—तो क्या तुम इस देश की नहीं हो?
माल॰—नहीं, मैं सिन्ध की रहने वाली हूँ आर्य्य! वहाँ युद्ध-विग्रह नहीं, न्यायालयों की आवश्यकता नहीं। प्रचुर स्वर्ण के रहते भी कोई उसका उपयोग नहीं। इसलिए अर्थमूलक विवाद कभी उठते ही नहीं। मनुष्य के प्राकृतिक जीवन का सुन्दर पालना मेरा सिन्धुदेश हैं।
चन्द्र॰—तो यहाँ कैसे चली आई हो?
माल॰—मेरी इच्छा हुई कि और देशों को भी देखूँ। तक्षशिला में राजकुमारी अलका से कुछ ऐसा स्नेह हुआ कि वहीं रहने लगी। उन्होंने मुझे घायल सिंहरण के साथ यहाँ भेज दिया। कुमार सिंहरण बडे़ सहृदय हैं। परन्तु मागध, तुमको देखकर तो मैं चकित हो जाती हूँ! कभी इन्द्रजाली, कभी कुछ! भला इतना सुन्दर रूप तुम्हें विकृत करने की क्या आवश्यकता है?
चन्द्र॰—शुभे, मैं तुम्हारी सरलता पर मुग्ध हूँ। तुम इन बातों को पूँछकर क्या करोगी! (प्रस्थान)
माल॰—स्नेह से हृदय चिकना हो जाता है। परन्तु बिछलने का भय भी होता है।—अद्भुत युवक है। देखूँ कुमार सिंहरण कब आते हैं।
[पट-परिवर्तन]
द्वितीय अंक — दृश्य ५
५स्थान—वंदीगृह, घायल सिंहरण और अलका
अलका— अब तो चल-फिर सकोगे?
सिंह०— हाँ अलका, परन्तु बन्दीगृह में चलना-फिरना व्यर्थ है।
अलका— नहीं मालव, बहुत शीघ्र स्वस्थ होने की चेष्टा करो। तुम्हारी आवश्यकता है।
सिंह०— क्या?
अलका— सिकन्दर की सेना रावी पार हो रही है। पचनद से सधि हो गई, अव यवन लोग निश्चिन्त होकर आगे बढ़ना चाहते है। आर्य चाणक्य का एक चर यह सदेश सुना गया है।
सिंह०— कैसे?
अलका—क्षपणक-वेश में गीत गाता हुआ भीख माँगता आता था, उसने सकेत से अपना तात्पर्य कह सुनाया।
सिंह०— तो क्या आर्य्य चाणक्य जानते है कि मैं यहाँ वन्दी हूँ?
अलका— हाँ, आर्य्य चाणक्य इधर की सब घटनाओं को जानते है?
सिंह०— तब तो मालव पर शीघ्र ही आक्रमण होगा।
अलका— कोई डरने की बात नहीं, क्योकि चन्द्रगुप्त को साथ लेकर आर्य्य ने वहाँ पर एक बड़ा भारी कार्य किया है। क्षुद्रको और मालवो में सधि हो गई है। चन्द्रगुप्त को उनकी सम्मिलित सेना का सेनापति बनाने का उद्योग हो रहा है।
सिंह०—′′′ ( उठकर)′′′— तब तो अलका , मुझे शीघ्र पहुँचना चाहिए।
अलका— परन्तु तुम वन्दी हो।
सिंह — जिस तरह हो सके अलके, मुझे पहुँचाओ।
अलका— '(कुछ सोचने लगती है)— तुम जानते हो कि मै क्यो वन्दिनी हूँ?
सिंह०— क्यों?
अलका— आम्भीक से पर्वतेश्वर की संधि हो गई है और स्वंय सिकन्दर ने विरोध मिटाने के लिए पर्वतेश्वर की भगिनी से आम्भीक का ब्याह करा दिया है, परन्तु आम्भीक ने यह जानकर भी कि मैं यहाँ बन्दिनी हूँ मुझे छुड़ाने का प्रयत्न नहीं किया। उसकी भीतरी इच्छा थी, कि पर्वतेश्वर की कई रानियों में से एक मैं भी हो जाऊँ, परन्तु मैंने अस्वीकार कर दिया।
सिंह॰—अलका, तब क्या करना होगा?
अलका—यदि मैं पर्वतेश्वर से ब्याह करना स्वीकार करूँ, तो संभव है कि तुमको छुड़ा दूँ।
सिंह॰—मैं........अलका! मुझसे पूछती हो!
अलका—दुसरा उपाय क्या है?
सिंह॰—मेरा सिर घूम रहा है। अलका! तुम पर्वतेश्वर की रणयिनी बनोगी! अच्छा होता कि इसके पहले ही मैं न रह जाता।
अलका—क्यों मालव, इसमें तुम्हारी कुछ हानि है?
सिंह॰—कठिन परीक्षा न लो अलका! मैं बड़ा दुर्बल हूँ। मैंने जीवन और मरण में तुम्हारा संग न छोड़ने का प्रण किया है।
अलका—मालव, देश की स्वतंत्रता तुम्हारी आशा में है।
सिंह॰—और तुम पंचनद की अधीश्वरी बनने की आशा में...तब मुझे रणभूमि में प्राण देने की आज्ञा दो।
अलका—(हँसती हुई)—चिढ़ गए! आर्य्य चाणक्य की आज्ञा हैं कि थोड़ी देर पंचनद का सूत्र-संचालन करने के लिए मैं यहाँ की रानी बन जाऊँ।
सिंह॰—यह भी कोई हँसी है!
अलका—बन्दी! जाओ सो रहो, मैं आज्ञा देती हूँ।
[सिंहरण का प्रस्थान]
अलका—सुन्दर निश्छल हृदय, तुमसे हँसी करना भी अन्याय है! परन्तु व्यथा को दबाना पड़ेगा। सिंहरण को मालव भेजने के लिए प्रणय के साथ अत्याचार करना होगा।[गाती है]
प्रथम यौवन-मदिरा से मत्त, प्रेम करने की थी परवाह
और किसको देना है ह्रदय, चीन्हने की न तनिक थी चाह।
बेच डाला था ह्रदय अमोल, आज वह माँग रहा था दाम,
वेदना मिली तुला पर तोल, उसे लोभी ने ली बेकाम।
उड़ रही है हृत्पथ में धूल आ रहे हो तुम बे-परवाह,
करूँ क्या दृग-जल से छिड़काव, बनाऊँ मैं यह बिछलन राह।
सँभलते धीरे-धीरे चलो, इसी मिस तुमको लगे विलम्ब,
सफल हो जीवन की सब साध, मिले आशा को कुछ अवलम्ब।
विश्व की सुषमाओं का स्रोत, बह चलेगा आँखों की राह,
और दुर्लभ होगी पहचान, रूप रत्नाकर भरा अथाह।[पर्वतेश्वर का प्रवेश]
पर्व॰—सुन्दरी अलका, तुम कब तक यहाँ रहोगी?
अलका—यह बन्दी बनानेवाले की इच्छा पर निर्भर करता है।
पर्व॰—तुम्हें कौन बन्दी कहता है? यह तुम्हारा अन्याय है, अलका! चलो, सुसज्जित राजभवन तुम्हारी प्रत्याशा में है।
अलका—नहीं पौरव, मैं राजभवनों से डरती हूँ, क्योंकि उनके लोभ से मनुष्य आजीवन मानसिक कारावास भोगता है।
पर्व॰—इसका तात्पर्य?
अलका—कोमल शय्या पर लेटे रहने की प्रत्याशा में स्वतंत्रता का भी विसर्जन करना पड़ता है, यही उन विलासपूर्ण राजभवनों का प्रलोभन है।
पर्व॰—व्यंग न करो अलका। पर्वतेश्वर ने जो कुछ किया हैं, वह भारत का एक-एक बच्चा जानता है। परन्तु दैव प्रतिकूल हो, तब क्या किया जाय?
अलका—मैं मानती हूँ, परन्तु आपकी आत्मा इसे मानने के लिए चन्द्रगुप्त१२४
प्रस्तुत न होगी। हम लोग जो आपके लिए, देश के लिए, प्राण देने को प्रस्तुत थे, केवल यवनो को प्रसन्न करने के लिए वन्दी किये गये।पर्व— वन्दी कैसे?
अलका— वन्दी नही तो और क्या? सिंहरण, जो आपके साथ युद्ध करते घायल हुआ है, आज तक वह क्यो रोका गया? पचनद-नरेश, आपका न्याय अत्यन्त सुन्दर है न!
पर्व०— कौन कहता है सिंहरण वन्दी है? उस वीर की मै प्रतिष्ठा करता हूँ अलका, परन्तु उससे द्वद्व-युद्ध किया चाहता हूँ!
अलका— क्यो?
पर्व०— क्योकि अलका के दो प्रेमी नही जी सकते।
अलका— महाराज, यदि भूपालो का-सा व्यवहार न माँगकर आप सिकन्दर से द्वद्व-युद्ध माँगते, तो अलका को विचार करने का अवसर मिलता।
पर्व०— यदि मै सिकन्दर का विपक्षी बन जाऊँ तो तुम मुझे प्यार करोगी अलका? सच कहो।
अलका— तब विचार करूँँगी, पर वैसी सभावना नहीं।
पर्व०— क्या प्रमाण चाहती हो अलका?
अलका— सिंहरण के देश पर यवनो का आक्रमण होनेवाला है, वहाँ तुम्हारी सेना, यवनो की सहायक न वने, और सिंहरण अपनी, मालव की रक्षा के लिए मुक्त किया जाय।
पर्व०— मुझे स्वीकार है।
अलका— तो मै भी राजभवन में चलने के लिए प्रस्तुत हूँ, परन्तु एक नियम पर!
पर्व०— वह क्या?
अलका— यही कि सिकन्दर के भारत में रहने तक मै स्वतत्र रहूँगी। पचनद-नरेश, यह दस्यु-दल बरसाती बाढ़ के समान निकल जायगा, विश्वास रखिए।
पर्व॰—सच कहती हो अलका! अच्छा, मैं प्रतिज्ञा करता हूँ, तुम जैसा कहोगी, वही होगा। सिंहरण के लिए रथ आवेगा और तुम्हारे लिए शिविका। देखो भूलना मत।
[चिंतित भाव से प्रस्थान]
द्वितीय अंक — दृश्य ६
६
मालवों के स्कन्धावार में युद्ध-परिषद्देवबल—परिषद् के सम्मुख में यह विज्ञप्ति उपस्थित करता हूँ कि यवन-युद्ध के लिए जो सन्धि मालव-क्षुद्रकों से हुई हैं, उसे सफल बनाने के लिए आवश्यक है कि दोनों गणों की एक सम्मिलित सेना बनाई जाय और उसके सेनापति क्षुद्रकों के मनोनीत सेनापति मागध चन्द्रगुप्त ही हो। उन्हीं की आज्ञा से सैन्य-संचालन हो।
[सिंहरण का प्रवेश—परिषद् में हर्ष]
सब—कुमार सिंहरण की जय।
नागदत्त—मगध एक साम्राज्य है। लिच्छिवि और वृजिगंणतत्र को कुचलनेवालें मगध का निवासी हमारी सेना का संचालन करे, यह अन्याय है। मैं इसका विरोध करता हूँ।
सिंह॰—मैं मालव-सेना का बलाधिकृत हूँ। मुझे सेना का अधिकार परिषद् ने प्रदान किया है और साथ ही में सन्धि-विग्रहिक का कार्य भी करता हूँ। पंचनद की परिस्थिति स्वयं देख आया हूँ और मागध चन्द्रगुप्त को भी भलीभाँति जानता हूँ। मैं चन्द्रगुप्त के आदेशानुसार युद्ध चलाने के लिए सहमत हूँ। और भी मेरी एक प्रार्थना है—उत्तरापथ के विशिष्ट राजनीतिज्ञ आर्य्य चाणक्य के गम्भीर राजनीतिक विचार सुनने पर आप लोग अपना कर्तव्य निश्चित करें।
गणमुख्य—आर्य्य चाणक्य व्यासपीठ पर आवे।
चाणक्य—(व्यासपीठ से) उत्तरापथ के प्रमुख गणतंत्र मालव राष्ट्र की परिषद का मैं अनुगृहीत हूँ कि ऐसे गम्भीर अवसर पर मुझे कुछ कहने के लिए उसने आमंत्रित किया। गणतंत्र और एकराज्य का प्रश्न यहाँ नहीं, क्योंकि लिच्छिवि और वृजियों का अपकार करने वाला मगध का एक राज्य, शीघ्र ही गणतंत्र में परिवर्तित होनेवाला है। युद्ध-काल में एक नायक की आज्ञा माननी पड़ती है। वहाँ शलाका ग्रहण करके शस्त्र प्रहार करना असम्भव है। अतएव सेना का एक नायक तो होना ही चाहिए। और यहाँ की परिस्थिति में चन्द्रगुप्त से बढ़ कर इस कार्य के लिए दूसरा व्यक्ति न होगा। वितस्ता-प्रदेश के अधीश्वर पर्वतेश्वर के यवनों से सन्धि करने पर भी चन्द्रगुप्त ही के उद्योग का यह फल है कि पर्वतेश्वर की सेना यवन-सहायता को न आवेगी। उसी के प्रयत्न से यवन-सेना में विद्रोह भी हो गया है, जिससे उनका आगे बढ़ना असम्भव हो गया है। परन्तु सिकन्दर की कूटनीति प्रत्यावर्तन में भी विजय चाहती है। वह अपनी विद्रोही सेना को स्थल-मार्ग से लौटने की आज्ञा देकर नौबल के द्वारा स्वयं सिन्धु-संगम तक के प्रदेश विजय करना चाहता है। उसमें मालवों का नाश निश्चित है। अतएव, सेनापतित्व के लिए आप लोग चन्द्रगुप्त को वरण करें, तो क्षुद्रकों का सहयोग भी आप लोगो को मिलेगा। चन्द्रद्रगुप्त को ही उन लोगों ने भी सेनापति बनाया हैं।
नाग॰—ऐसा नहीं हो सकता!
चाणक्य—प्रबल प्रतिरोध करने के लिए दोनों सैन्यों में एकाधिपत्य होना आवश्यक है। साथ ही क्षुद्रकों की सन्धि की मर्य्यादा भी रखनी चाहिए। प्रश्न शासन का नहीं, युद्ध का है। युद्ध में सम्मिलित होने वाले वीरों को एकनिष्ठ होना ही लाभदायक है। फिर तो मालव और क्षुद्रक दोनों ही स्वतंत्र-संघ हैं और रहेंगे। सम्भवत इसमें प्राच्यों का एक गणराष्ट्र आगामी दिनों में और भी आ मिलेगा।
नाग॰—समझ गया, चन्द्रगुप्त को ही सम्मिलित सेना का सेनापति बनाना श्रेयस्कर होगा।
सिंह॰—अन्न, पान और भैषज्य सेवा करनेवाली स्त्रियों ने मालविका को अपना प्रधान बनाने की प्रार्थना की हैं।
गणमूख्य—यह उन लोगों की इच्छा पर हैं। अस्तु, महाबलाधि-कृत-पद के लिए चन्द्रगुप्त को ही वरण करने की आज्ञा परिषद देती हैं। (समवेत जयघोष)
द्वितीय अंक — दृश्य ७
७
पर्वतेश्वर का प्रासादअलका—सिंहरण मेरी आशा देख रहा होगा और मैं यहाँ पड़ी हूँ! आज इसका कुछ निबटारा करना होगा। अब अधिक नहीं—(आकाश की ओर देखकर)—तारों से भरी हुई काली रजनी का नीला आकाश―जैसे कोई विराट् गणितज्ञ निभृत में रेखा-गणित की समस्या सिद्ध करने के लिए बिन्दु दे रहा हैं।
[पर्वतेश्वर का प्रवेश]
पर्व॰—अलका! बड़ी द्विविधा है।
अलका—क्यों पौरव?
पर्व॰—मैं तुमसे प्रतिश्रुत हो चुका हूँ कि मालव-युद्ध में मैं भाग न लूँगा, परन्तु सिकन्दर का दूत आया है कि आठ सहस्र अश्वारोही लेकर रावी-तट पर मिलो। साथ ही पता चला है, कि कुछ यवन-सेना अपने देश को लौट रही हैं।
अलका—(अन्यमनस्क होकर)—हाँ कहते चलो!
पर्व॰—तुम क्या कहती हो अलका?
अलका—मैं सुनना चाहती हूँ!
पर्व॰—बतलाओ, मैं क्या करूँ?
अलका—जो अच्छा समझो। मुझे देखने दो ऐसी सुन्दर वेणी-फूलों से गूँथी हुई श्यामा-रजनी की सुन्दर वेणी—अहा!
पर्व॰—क्या कह रही हो?
अलका—गाने की इच्छा होती है, सुनोगे?
[गाती है]
बिखरी किरन अलक व्याकुल हो विरस वदन पर चिंता लेख,
छायापथ में राह देखती गिनती प्रणय-अवधि की रेख।
प्रियतम के आगमन-पंथ में उड़ न रही है कोमल धूल,
कादंबिनी उठी यह ढँकने वाली दूर जलधि के कूल।समय-विहग के कृष्णपक्ष में रजत चित्र-सी अंकित कौन?
तुम हो सुंदरि तरल तारिके! बोलो कुछ, बैठो मत मौन!
मंदाकिनी समीप भरी फिर प्यासी आँखें क्यों नादान।
रूप-निशा की उषा में फिर कौन सुनेगा तेरा गान!
पर्व॰—अलका! मैं पागल होता जा रहा हूँ। यह तुमने क्या कर दिया है!अलका—मैं तो गा रही हूँ।
पर्व॰—परिहास न करो। बताओ, मैं क्या करूँ?
अलका—यदि सिकन्दर के रण-निमन्त्रण में तुम न जाओगे तो तुम्हारा राज्य चला जायगा।
पर्व॰—बड़ी विडम्बना है!
अलका—पराधीनता से बढ़कर विडम्बना और क्या है? अब समझ गए होंगे कि वह संधि नहीं, पराधीनता की स्वीकृति थी।
पर्व॰—मैं समझता हूँ कि एक हजार अश्वारोहियों को साथ लेकर वहाँ पहुँच जाऊँ, फिर कोई बहाना ढूँढ निकालूँगा।
अलका—(मन में) मै चलूँ, निकल भागने का ऐसा अवसर दूसरा न मिलेगा!—(प्रकट) अच्छी बात है, परन्तु मैं भी साथ चलूँगी! मैं यहाँ अकेले क्या करूँगी?
[पर्वतेश्वर का प्रस्थान]
द्वितीय अंक — दृश्य ८
८
रावी के तट पर सैनिकों के साथ मालविका और चन्द्रगुप्त, नदी में दूर पर कुछ नावेंमाल॰—मुझे शीघ्र उत्तर दीजिए।
चन्द्र॰—जैसा उचित समझो, तुम्हारी आवश्यक सामग्री तुम्हारे आधीन रहेगी। सिंहरण को कहाँ छोड़ा?
माल॰—आते ही होंगे।
चन्द्र॰—(सैनिक से)—तुम लोग कितनी दूर तक गए थें?
सैनिक—अभी चार योजन तक यवनों का पता नहीं। परन्तु कुछ भयभीत सैनिक रावी के उस पार दिखाई दिएँ। मालव को पचासों हिंस्रिकाये वहाँ निरीक्षण कर रही हैं। उन पर धनुर्धर है।
सिंह॰—(प्रवेश करके)—वह पर्वतेश्वर की सेना होगी। किन्तु मागध! आश्चर्य है।
चन्द्र॰—आश्चर्य कुछ नहीं।
सिंह॰—क्षुद्रकों के केवल कुछ ही गुल्म आये हैं, और तो...
चन्द्र॰—चिन्ता नहीं। कल्याणी के मागध सैनिक और क्षुद्रक अपनी बात में हैं। यवनों को इधर आ जाने दो। सिंहरण, थोड़ी-सी हिंस्रिकाओं पर मुझे साहसी वीर चाहिए।
सिंह॰—प्रस्तुत हैं। आज्ञा दीजिए।
चन्द्र॰—यवनों की जलसेना पर आक्रमण करना होगा। विजय के विचार से नहीं, केवल उलझाने के लिए और उनकी सामग्री नष्ट करने के लिए।
[सिंहरण संकेत करता है, नावें जाती है]
माल॰—तो मैं स्कन्धावार के पृष्ठ-भाग में अपने साधन रखती हूँ। एक क्षुद्र भाण्डार मेरे उपवन में भी रहेगा।
चन्द्र॰—(विचार करके)—अच्छी बात है।
[एक नाव तेज़ी से आती है, उसपर से अलका उतर पड़ती है]
सिंह॰—(आश्चर्य से)—तुम कैसे अलका?
अलका—पर्वतेश्वर ने प्रतिज्ञा भंग की है, वह सैनिकों के साथ सिकन्दर की सहायता के लिए आया है। मालवों की नावें घूम रही थीं। मैं जान-बूझकर पर्वतेश्वर को छोड़कर वहीं पहुँच गई (हँसकर)—परन्तु मैं बन्दी आई हूँ!
चन्द्र॰—देवि! युद्धकाल है, नियमो को तो देखना ही पड़ेगा। मालविका! ले जाओ इन्हें उपवन में।
[मालविका और अलका का प्रस्थान]
मालव रक्षकों के साथ एक यवन का प्रवेशयवन—मालव के सन्धि-विग्रहिक अमात्य से मिलना चाहता हूँ।
सिंह॰—तुम दूत हो?
यवन—हाँ!
सिंह॰—कहो, मैं यही हूँ।
यवन—देवपुत्र ने आज्ञा दी हैं कि मालव-नेता मुझसे आकर भेंट करे और मेरी जल-यात्रा की सुविधा का प्रबन्ध करें।
सिंह॰—सिकन्दर से मालवों की ऐसी कोई सन्धि नहीं हुई है, जिससे वे इस कार्य के लिए बाध्य हो। हाँ, भेंट करने के लिए मालव सदैव प्रस्तुत हैं—चाहे सन्धि-परिषद् में या रणभूमि में!
यवन—तो यही जाकर कह दूँ?
सिंह॰—हाँ, जाओ—(रक्षकों से)—इन्हें सीमा तक पहुँचा दो।
[यवन का रक्षकों के साथ प्रस्थान]
चन्द्रगुप्त—मालव, हम लोगों ने भयानक दायित्व उठाया हैं, इसका निर्वाह करना होगा।
सिंह॰—जीवन-मरण से खेलते हुए करेंगे वीरवर!
चन्द्र॰—परन्तु सुना तो, यवन लोग आर्य्यों की रणनीति से नहीं लड़ते। वे हमी लोगों के युद्ध हैं, जिनमें रणभूमि के पास ही कृषक स्वच्छन्दता से हल चलाता है। यवन आतंक फैलाना जानते है और उसे अपनी रणनीति का प्रधान अंग मानते हैं। निरीह साधारण प्रजा को लूटना, गाँवो को जलाना, उनके भीषण परन्तु साधारण कार्य्य हैं।
सिंह॰—युद्ध-सीमा के पार के लोगों को भिन्न दुर्गों में एकत्र होने की आज्ञा प्रचारित हो गई है। जो होगा, देखा जायगा।
चन्द्र॰—पर एक बात सदैव ध्यान में रखनी होगी।
सिंह॰—क्या?
चन्द्र०—यही, कि हमे आक्रमणकारी यवनों को यहाँ से हटाना है, और उन्हें जिस प्रकार हो, भारतीय सीमा के बाहर करना है। इसलिए शत्रु की नीति से युद्ध करना होगा।
सिंह॰—सेनापति की सब आज्ञाएँ मानी जायँगी, चलिये!
[सब का प्रस्थान]
द्वितीय अंक — दृश्य ९
९
शिविर के समीप कल्याणी और चाणक्यकल्याणी—आर्य्य, अब मुझे लौटने की आज्ञा दीजिए, क्योंकि सिकन्दर ने विपाशा को अपने आक्रमण की सीमा बना ली है। अग्रसर होने की सम्भावना नहीं, और अमात्य राक्षस आ भी गये हैं, उनके साथ मेरा जाना ही उचित है।
चाणक्य—और चन्द्रगुप्त से क्या कह दिया जाय?
कल्याणी—मैं नहीं जानती।
चाणक्य—परन्तु राजकुमारी, उसका असीम प्रेमपूर्ण हृदय भग्न हो जायगा। वह बिना पतवार की नौका के सदृश इधर-उधर बहेगा।
कल्याणी—आर्य्य, मैं इन बातो को नहीं सुनना चाहती, क्योंकि समय ने मुझे अव्यवस्थित बना दिया है।
[अमात्य राक्षस का प्रवेश]
राक्षस—कौन? चाणक्य?
चाणक्य—हाँ अमात्य! राजकुमारी मगध लौटना चाहती हैं।
राक्षस—तो उन्हें कौन रोक सकता है?
चाणक्य—क्यों? तुम रोकोगे।
राक्षस—क्या तुमने सब को मूर्ख समझ लिया है?
चाणक्य—जो होंगे वे अवश्य समझे जायँगे। अमात्य! मगध की रक्षा अभीष्ट नहीं है क्या?
राक्षस—मगध विपन्न कहाँ है?
चाणक्य—तो मैं क्षुद्रकों से कह दूँ कि तुम लोग बाधा न दो, और यवनों से भी यह कह दिया जाय कि वास्तव में यह स्कन्धावार प्राच्य देश के सम्राट् का नहीं है, जिससे भयभीत होकर तुम विपाशा पार होना नहीं चाहते , यह तो क्षुद्रकों की क्षुद्र सेना है, जो तुम्हारे लिए मगध तक पहुँचने का सरल पथ छोड़ देने को प्रस्तुत है—क्यों?
राक्षस—(विचार कर)—आह ब्राह्मण, मैं स्वयं रहूँगा, यह तो मान लेने योग्य सम्मति है। परन्तु—
चाणक्य—फिर परन्तु लगाया। तुम स्वयं रहो और राजकुमारी भी रहें। और तुम्हारे साथ जो नवीन गुल्म आये हैं, उन्हें भी रखना पडे़गा। जब सिकन्दर रावी के अन्तिम छोर पर पहुँचेगा, तब तुम्हारी सेना का काम पडे़गा। राक्षस! फिर भी मगध पर मेरा स्नेह है। मैं उसे उजड़ने और हत्याओं से बचाना चाहता हूँ।
[प्रस्थान]
कल्याणी—क्या इच्छा है अमात्य?
राक्षस—मैं इसका मुँह भी नहीं देखना चाहता। पर इसकी बातें मानने के लिए विवश हो रहा हूँ। राजकुमारी! यह मगध का विद्रोही अब तक बन्दी कर लिया जाता, यदि इसकी स्वतंत्रता की आवश्यकता न होती।
कल्याणी—जैसी सम्मति हो।
[चाणक्य का पुनः प्रवेश]
चाणक्य—अमात्य! सिंह पिजडे़ में बन्द हो गया है।
राक्षस—कैसे?
चाणक्य—जल-यात्रा में इतना विघ्न उपस्थित हुआ कि सिकन्दर को स्थल-मार्ग से मालवों पर आक्रमण करना पड़ा। अपनी विजयों पर फूल कर उसने ऐसा किया, परन्तु जा फँसा उनके चंगुल में। अब इधर क्षुद्रकों और मागधों की नवीन सेनाओं से उनको बाधा पहुँचानी होगी।
राक्षस—तब तुम क्या कहते हो? क्या चाहते हो?
चाणक्य—यही, कि तुम अपनी सम्पूर्ण सेना लेकर विपाशा के तट की रक्षा करो, और क्षुद्रकों को लेकर मैं पीछे से आक्रमण करने जाता हूँ। इनमें तो डरने की बात कोई नहीं?
राक्षस—मैं स्वीकार करता हूँ।
चाणक्य—यदि न करोगे तो अपना ही अनिष्ट करोगे।
[प्रस्थान]
कल्याणी—विचित्र ब्राह्मण है अमात्य! मुझे तो इसको देखकर डर लगता है।
राक्षस—विकट है! राजकुमारी, एक बार इससे मेरा द्वंद्व होना अनिवार्य्य है, परन्तु अभी मैं उसे बचाना चाहता हूँ।
कल्याणी—चलिए।
[कल्याणी का प्रस्थान]
चाणक्य—(पुनः प्रवेश करके)—राक्षस, एक बात तुम्हारे कल्याण की है, सुनोगे? मैं कहना भूल गया था।
राक्षस—क्या?
चाणक्य—नन्द को अपनी प्रेमिका सुवासिनी से तुम्हारे अनुचित सम्बन्ध का विश्वास हो गया है। अभी तुम्हारा मगध लौटना ठीक न होगा। समझे!
[चाणक्य का सवेग प्रस्थान, राक्षस सिर पकड़ कर बैठ जाता है]
द्वितीय अंक — दृश्य १०
१०
मालव-दुर्ग का भीतरी भाग, एक शून्य परकोटामालविका—अलका, इधर तो कोई भी सैनिक नहीं है! यदि शत्रु इधर से आवें तब?
अलका—दुर्ग ध्वंस करने के लिए यंत्र लगाए जा चुके हैं, परन्तु मालव-सेना अभी सुख की नींद सो रही हैं। सिंहरण को दुर्ग की भीतरी रक्षा का भार देकर चन्द्रगुप्त नदी-तट से यवन-सेना के पृष्ठभाग पर आक्रमण करेंगे। आज ही युद्ध का अन्तिम निर्णय है। जिस स्थान पर यवन-सेना को ले आना अभीष्ट था, वहाँ तक पहुँच गई हैं।
माल॰—अच्छा, चलो, कुछ नवीन आहत आ गए हैं, उनकी सेवा का प्रबन्ध करना है।
अलका—(देखकर) मालविका! मेरे पास धनुष है और कटार है। इस आपत्ति-काल में एक आयुध अपने पास रखना चाहिए। तू कटार अपने पास रख लें।
माल॰—मैं डरती हूँ, घृणा करती हूँ। रक्त की प्यासी छुरी अलग करो अलका, मैंने सेवा-व्रत लिया है।
अलका—प्राणों के भय से शस्त्र से घृणा करती हो क्या?
माल॰—प्राण तो धरोहर है, जिसका होगा वही लेगा, मुझे भय से इसकी रक्षा करने की आवश्यकता नहीं। मैं जाती हूँ।
अलका—अच्छी बात है, जा। परन्तु सिंहरण को शीघ्र ही भेज दे। यहाँ जब तक कोई न आ जाय, मैं नहीं हट सकती।
[मालविका का प्रस्थान]
अलका—सन्ध्या का नीरव निर्जन प्रदेश है। बैठूँ। (अकस्मात् बाहर से हल्ला होता है, युद्ध-शब्द) क्या चन्द्रगुप्त ने आक्रमण कर दिया? परन्तु यह स्थान ........बड़ा ही अरक्षित है।—(उठती है) अरे! वह कौन है? कोई यवन सैनिक है क्या? तो सावधान हो जाऊँ।
[धनुष चढ़ा कर तीर मारती है। यवन सैनिक का पतन। दूसरा
फिर ऊपर आती है, उसे भी मारती हैं, तीसरे बार स्वयं सिकन्दर ऊपर आता है। तीर का वार बचा कर दुर्ग में कूदता है और अलका को पकड़ना चाहता है। सहसा सिंहरण का प्रवेश; युद्ध]सिंह॰—(तलवार चलाते हुए) तुमको स्वयं इतना साहस नहीं करना चाहिए सिकन्दर! तुम्हारा प्राण बहुमूल्य है।
सिकन्दर—सिकन्दर केवल सेनाओं को आज्ञा देना नहीं जानता। बचाओ अपने को! (भाले का वार)
[सिंहरण इस फुरती से बरछे को ढाल पर लेता है कि वह सिकन्दर के हाथ से छूट जाता है। यवनराज विवश होकर तलवार चलाता है; किन्तु सिंहरण के भयानक प्रात्याघात से घायल होकर गिरता है। तीन यवन-सैनिक कूद कर आते हैं, इधर से मालव सैनिक पहुँचते हैं।]
सिंह॰—यवन! दुस्साहस न करो! तुम्हारे सम्राट् की अवस्था शोचनीय है, ले जाओ, इनकी शुश्रूषा करो।
यवन—दुर्ग-द्वार टूटता है और अभी हमारे वीर सैनिक इस दुर्ग को मटियामेट करते हैं।
सिंह॰—पीछे चन्द्रगुप्त की सेना है मूर्ख! इस दुर्ग में आकर तुम सब बन्दी होंगे। ले जाओ, सिकन्दर को उठा ले जाओ, जब तक और मालवों को यह न विदित हो जाय कि यही वह सिकन्दर है।
मालव सैनिक—सेनापति, रक्त का बदला! इस नृशंस ने निरीह जनता का अकारण वध किया है! प्रतिशोध?
सिंह॰—ठहरो, मालव वीरों! ठहरो। यह भी एक प्रतिशोध है। यह भारत के ऊपर एक ऋण था, पर्वतेश्वर के प्रति उदारता दिखाने का यह प्रत्युत्तर है। यवन! जाओ, शीघ्र जाओ!
[तीन यवन सिकन्दर को लेकर जाते हैं, घबराया हुआ एक सैनिक आता है]
सिह॰—क्या है?
सैनिक—दुर्ग-द्वार टूट गया, यवन सेना भीतर आ रही है। सिंह०––कुछ चिन्ता नहीं। दृढ रहो। समस्त मालव-सेना से कह दो कि सिंहरण तुम्हारे साथ मरेगा। ( अलका से ) तुम मालविका को साथ लेकर अन्त पुर की स्त्रियों को भूगर्भ-द्वार से रक्षित स्थान पर ले जाओ। अलका! मालव के ध्वस पर ही आर्यो का यशोमन्दिर ऊँचा खडा हो सकेगा। जाओ!
[ अलका का प्रस्थान। यवन सैनिको का प्रवेश, दूसरी ओर से चन्द्र- गुप्त का प्रवेश और युद्ध। एक यवन सैनिक दौड़ा हुआ आता है। ]
यवन––सेनापति सिल्यूकस! क्षुद्रको की सेना भी पीछे आ गई है! वाह की सेना को उन लोगो ने उलझा रक्खा है।
'चन्द्रगुप्त––यवन सेनापति, मार्ग चाहते हो या युद्ध? मुझे पर कृतज्ञता का बोझ है। तुम्हारा जीवन!
सिल्यू०––( कुछ सोचने लगता है ) हम दोनों के लिए प्रस्तुत है! किन्तु..............
चन्द्र०––शान्ति! मार्ग दो! जाओ सेनापति! सिकन्दर का जीवन बच जाय तो फिर आक्रमण करना।
[ यवन-सेना का प्रस्थान। चन्द्रगुप्त का जय-घोष ]