📝 जयशंकर प्रसाद का ऐतिहासिक नाटक "चन्द्रगुप्त" (1931)। RPSC स्कूल व्याख्याता (1st Grade) हिन्दी पाठ्यक्रम 2025 में निर्धारित।
चतुर्थ अंक — दृश्य १
चतुर्थ अंक
१
मगध में राजकीय उपवन—कल्याणी
कल्याणी—मेरे जीवन के दो स्वप्न थे—दुर्दिन के बाद आकाश के नक्षत्र-विलास-सी चन्द्रगुप्त की छवि, और पर्वतेश्वर से प्रतिशोध, किन्तु मगध की राजकुमारी आज अपने ही उपवन में बन्दिनी है! मैं वही तो हूँ—जिसके संकेत पर मगध का साम्राज्य चल सकता था! वही शरीर है, वही रूप है, वही हृदय है, पर छिन गया अधिकार और मनष्य का मान दंड ऐश्वर्य। अब तुलना में सबसे छोटी हूँ। जीवन लज्जा की रंगभूमि बन रहा है। (सिर झुका लेती है) तो जब नन्दवंश का कोई न रहा, तब एक राजकुमारी बचकर क्या करेगी?
(मद्यप की-सी चेष्टा करती हुई पर्वतेश्वर को प्रवेश करते हुए देख चुप हो जाती है।)
पर्वतेश्वर—मगध मेरा है—आधा भाग मेरा है! और मुझसे कुछ पूछा तक न गया! चन्द्रगुप्त अकेले सम्राट् बन बैठा। कभी नहीं, यह मेरे जीते-जी नहीं हो सकता। (सामने देखकर) कौन है? यह कोई अप्सरा होगी! अरे कोई अपदेवता न हो!
(प्रस्थान)
कल्याणी—मगध के राज-मन्दिर उसी तरह खड़े हैं, गंगा शोण से उसी स्नेह से मिल रही है; नगर का कोलाहल पूर्ववत् है। परन्तु न रहेगा एक नन्द-वंश! फिर क्या करूँ? आत्महत्या करूँ? नहीं, जीवन इतना सस्ता नहीं। अहा, देखो—वह मधुर आलोकवाला चन्द्र! उसी प्रकार नित्य—जैसे एकटक इसी पृथ्वी को देख रहा हो। कुमुदबन्धु![गाती है—]
सुधा-सीकर से नहला दो!
लहरें डूब रही हों रस में,
रह न जायँ वे अपने वश में,
रूप-राशि इस व्यथित हृदय-सागर को—
बहला दो!
अन्धकार उजला हो जाये,
हँसी हंसमाला मँडराए,
मधुराका आगमन कलरवों के मिस—
कहला दो!
करुणा के अंचल पर निखरे,
घायल आँसू हैं जो बिखरे,
ये मोती बन जायँ, मृदुल कर से लो—
सहला दो!(पर्वतेश्वर का फिर प्रवेश)
पर्व॰—तुम कौन हो सुन्दरी? मैं भ्रमवश चला गया था।
कल्याणी—तुम कौन हो?
पर्व॰—पर्वतेश्वर।
कल्याणी—मैं हूँ कल्याणी, जिसे नगर-अवरोध के समय तुमने बन्दी बनाया था।
पर्व॰—राजकुमारी! नन्द की दुहिता तुम्हीं हो?
कल्याणी—हाँ पर्वतेश्वर।
पर्व॰—तुम्हीं से मेरा विवाह होनेवाला था?
कल्याणी—अब यम से होगा!
पर्व॰—नहीं सुन्दरी, ऐसा भरा हुआ यौवन!
कल्याणी—सब छीन कर अपमान भी!
पर्व॰—तुम नहीं जानती हो, मगध का आधा राज्य मेरा है। तुम प्रियतमा होकर सुखी रहोगी।
कल्याणी—मैं अब सुख नहीं चाहती। सुख अच्छा है या दुःख...मैं स्थिर न कर सकी। तुम मुझे कष्ट न दो।
पर्व॰—हमारे-तुम्हारे मिल जाने से मगध का पूरा राज्य हमलोगों का हो जायगा। उपरापथ की संकटमयी परिस्थिति से अलग रहकर यहीं शान्ति मिलेगी।
कल्याणी—चुप रहो।
पर्व॰—सुन्दरी, तुम्हें देख लेने पर ऐसा नहीं हो सकता।
[उसे पकड़ना चाहता है, वह भागती है, परन्तु पर्वतेश्वर पकड़ ही लेता है। कल्याणी उसी का छुरा निकाल कर उसका वध करती है,चीत्कार सुनकर चन्द्रगुप्त आ जाता है।]
चन्द्रगुप्त—कल्याणी! कल्याणी! यह क्या!!
कल्याणी—वही जो होना था। चन्द्रगुप्त! यह पशु मेरा अपमान करना चाहता था—मुझे भ्रष्ट करके, अपनी संगिनी बनाकर पूरे मगध पर अधिकार करना चाहता था। परन्तु मौर्य! कल्याणी ने वरण लिया थाकेवल एक पुरुष को—वह था चन्द्रगुप्त।
चन्द्रगुप्त—क्या यह सच है कल्याणी?
कल्याणी—हाँ यह सच है। परन्तु तुम मेरे पिता के विरोधी हुए,इसलिए उस प्रणय को—प्रेम-पीड़ा को—मैं पैरों से कुचलकर, दबाकर खड़ी रही! अब मेरे लिए कुछ भी अवशिष्ट नहीं रहा, पिता! लोमैं भी आती हूँ।
[अचानक छुरी मार कर आत्महत्या करती है, चन्द्रगुप्त उसे गोद में उठा लेता है।]
चाणक्य—(प्रवेश करके)—चन्द्रगुप्त! आज तुम निष्कंटक हुए!
चन्द्र॰—गुरुदेव! इतनी क्रूरता? चाणक्य––महत्त्वाकाक्षा का मोती निष्ठुरता की सीपी में रहता है! चलो अपना काम करो, विवाद करना तुम्हारा काम नही। अब तुम स्वच्छन्द होकर दक्षिणापथ जाने की योजना करो ( प्रस्थान )।
[ चन्द्रगुप्त कल्याणी को लिटा देता है ] च० १२चतुर्थ अंक — दृश्य २
२
पथ में राक्षस और सुवासिनीसुवा॰—राक्षस! मुझे क्षमा करो!
राक्षस—क्यों सुवासिनी, यदि वह बाधा एक क्षण और रुकी रहती तो क्या हम लोग इस सामाजिक नियम के बन्धन से बँध न गये होते! अब क्या हो गया?
सुवा॰—अब पिताजी की अनुमति आवश्यक हो गयी है।
राक्षस—(व्यंग्य से)—क्यों? क्या अब वह तुम्हारे ऊपर अधिकार नियंत्रण रखते हैं? क्या उनका तुम्हारे विगत जीवन से कुछ सम्पर्क नहीं?क्या...
सुवासिनी—अमात्य! मैं अनाथ थी, जीविका के लिए मैंने चाहे कुछ भी किया हो; पर स्त्रीत्व नहीं बेचा।
राक्षस—सुवासिनी, मैंने सोचा था, तुम्हारे अंक में सिर रखकर विश्राम करते हुए मगध की भलाई से विपथगामी न हूँगा। पर तुमने ठोकर मार दिया! क्या तुम नहीं जानती कि मेरे भीतर एक दुष्ट प्रतिभा सदैव सचेष्ट रहती है? अवसर न दो, उसे न जगाओ! मुझे पाप से बचाओ!
सुवा॰—मैं तुम्हारा प्रणय स्वीकार नहीं करती। किन्तु अब इसका प्रस्ताव पिताजी से करो। तुम मेरे रूप और गुण के ग्राहक हो, और सच्चे ग्राहक हो, परन्तु राक्षस! मैं जानती हूँ कि यदि ब्याह छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार से मैं तुम्हारी हो जाती तो तुम ब्याह से अधिक सुखी होते। उधर पिता ने—उनके लिए मेरा चारित्र्य, मेरी निष्कलंकता नितान्त वाञ्छनीय हो सकती है—मुझे इस मलिनता के कीचड़ से कमल के समान हाथों में ले लिया है! मेरे चिर दुःखी पिता! राक्षस, तुम वासना से उपेजित हो, तुम नहीं देख रहे हो कि सामने एक जुड़ता हुआ घायल हृदय बिछुड़ जायगा, एक पवित्र कल्पना सहज ही नष्ट हो जायगी!
राक्षस—यह मैं मान लेता, कदाचित् इस पर पूर्ण विश्वास भी कर लेता, परन्तु सुवसिनी, मुझे शंका है। चाणक्य का तुम्हारा बाल्यपरिचय है। तुम शक्तिशाली की उपासना...
सुवा॰—ठहरो अमात्य! मैं चाणक्य को इधर तो एक प्रकार से विस्मृत ही हो गयी थी, तुम इस सोयी हुई भ्रान्ति को न जगाओ!
(प्रस्थान)
राक्षस—चाणक्य भूल सकता है? कभी नहीं। वह राजनीति का आचार्य हो जाय, वह विरक्त तपस्वी हो जाय, परन्तु सुवासिनी का चित्र-यदि अंकित हो गया है तो उहूँ—(सोचता है।)
(नेपथ्य से गान)
कैसी कड़ी रूप की ज्वाला?
पड़ता है पतंगा सा इसमें मन होकर मतवाला,
सान्ध्य-गगन-सी रागमयी यह बड़ी तीव्र है हाला,
लौह-श्रृंखला से न कड़ी क्या यह फूलों की माला?राक्षस—(चैतन्य होकर)—तो चाणक्य से फि मेरी टक्कर होगी, होने दो! यह अधिकारी सुखदायी होगा। आज से हृदय का यही ध्येय रहा। शकटार से किस मुँह से प्रस्ताव करूँ! वह सुवासिनी को मेरे हाथ में सौंप दे, यह असम्भव है! तो मगध में फिर एक आँधी आवे! चलूँ, चन्द्रगुप्त भी तो नहीं है, चन्द्रगुप्त सम्राट् हो सकता है, तो दूसरे भी इसके अधिकारी हैं। कल्याणी की मृत्यु से बहुत से लोग उत्तेजित हैं। आहुति की आवश्यकता है, बह्नि प्रज्वलित है।
(प्रस्थान)
चतुर्थ अंक — दृश्य ३
३
परिषद्-गृहराक्षस—(प्रवेश करके)—तो आप लोगों की सम्मति है कि विजयोत्सव न मनाया जाय? मगध का उत्कर्ष, उसके गर्व का दिन, यों ही फीका रह जाय!
शकटार—मैं तो चाहता हूँ, परन्तु आर्य्य चाणक्य की सम्मति इसमें नहीं है।
कात्यायन—जो कार्य बिना किसी आडम्बर के हो जाय, वही तो अच्छा है।
[मौर्य्य सेनापति और उसकी स्त्री का प्रवेश]
मौर्य्य—विजयी होकर चन्द्रगुप्त लौट रहा है, हम लोग आज भी उत्सव न मनाने पावेंगे? राजकीय आवरण में यह कैसी दासता है?
मौर्य्य-पत्नी—तब यही स्पष्ट हो जाना चाहिए कि कौन इस साम्राज्य का अधीश्वर है! विजयी चन्द्रगुप्त अथवा यह ब्राह्मण या परिषद्?
चाणक्य—(राक्षस की ओर देखकर) राक्षस, तुम्हारे मन में क्या है?
राक्षस—मैं क्या जानूँ, जैसी सब लोगों की इच्छा।
चाणक्य—मैं अपने अधिकार और दायित्व को समझ कर कहता हूँ कि यह उत्सव न होगा।
मौर्य्य-पत्नी—तो मैं ऐसी पराधीनता में नहीं रहना चाहती (मौर्य्य से) समझा न! हम लोग आज भी बन्दी हैं।
मौर्य्य—(क्रोध से)—क्या कहा, बन्दी? नहीं, ऐसा नहीं हो सकता? हम लोग चलते हैं। देखूँ किसकी सामर्थ्य है जो रोके! अपमान से जीवित रहना मौर्य्य नहीं जानता है। चलो—
(दोनों का प्रस्थान)
[चाणक्य और कात्यायन को छोड़कर सब जाते हैं।]
कात्या॰—विष्णुगुप्त, तुमने समझकर ही तो ऐसा किया होगा। फिर भी मौर्य्य का इस तरह चले जाना चन्द्रगुप्त को...
चाणक्य—बुरा लगेगा! क्यों? भला लगने के लिए मैं कोई काम नहीं करता कात्यायन! परिणाम में भलाई ही मेरे कामों की कसौटी है। तुम्हारी इच्छा हो, तो तुम भी चले जाओ, बको मत!
[कात्यायन का प्रस्थान]
चाणक्य—कारण समझ में नहीं आता—यह वात्याचक्र क्यों? (विचारता हुआ) क्या कोई नवीन अध्याय खुलने वाला है? अपनी विजयों पर मुझे विश्वास है, फिर यह क्या? (सोचता है)
[सुवासिनी का प्रवेश]
सुवा॰—विष्णुगुप्त!
चाणक्य—कहो सुहासिनी!
सुवा॰—अभी परिषद्-गृह से जाते हुए पिताजी बहुत दुःखी दिखाई दिये, तुमने अपमान किया क्या?
चाणक्य—यह तुमसे किसने कहा? इस उत्सव को रोक देने से साम्राज्य का कुछ बनता-बिगड़ता नहीं। मौर्य्यों का जो कुछ है, वह मेरे दायित्व पर है। अपमान हो या मान, मैं उसका उपरदायी हूँ। और, पितृत्व-तुल्य शकटार को मैं अपमानित करूँगा, यह तुम्हें कैसे विश्वास हुआ?
सुवा॰—तो राक्षस ने ऐसा क्यों...?
चाणक्य—कहा? ऐं? सो तो कहना ही चाहिए। और तुहारा भी उस पर विश्वास होना आवश्यक है, क्यों न सुवासिनी?
सुवा॰—विष्णुगुप्त! मैं एक समस्या में डाल दी गयी हूँ।
चाणक्य—तुम स्वयं पड़ना चाहती हो, कदाचित् यह ठीक भी है।
सुवा॰—व्यंग्य न करो, तुम्हारी कृपा मुझ पर होगी ही, मुझे इसका विश्वास है।
चाणक्य—मैं तुमसे बाल्य-काल से परिचित हूँ, सुवासिनी! तुम खेल में भी हारने के समय रोते हुए हँस दिया करतीं और तब मैं हार स्वीकार कर लेता। इधर तो तुम्हारा अभिनय का अभ्यास भी बढ़ गया है! तब तो... (देखने लगता है)।
सुवा॰—यह क्या, विष्णुगुप्त, तुम संसार को अपने वश में करने का संकल्प रखते हो। फिर अपने को नहीं? देखो दर्पण लेकर—तुम्हारी आँखों में तुम्हारा यह कौन-सा नवीन चित्र है।
[प्रस्थान]
चाणक्य—क्या? मेरी दुर्बलता? नहीं! कौन है?
दौवारिक—(प्रवेश करके)—जय हो आर्य्य, रथ पर मालविका आयी है।
चाणक्य—उसे सीधे मेरे पास लिवा लाओ!
[दौवारिक का प्रस्थान—एक चर का प्रवेश]
चर—आर्य्य सम्राट् के पिता और माता दोनों व्यक्ति रथ पर अभी बाहर गये हैं (जाता है)।
चाणक्य—जाने दो! इनके रहने से चन्द्रगुप्त के एकाधिपत्य में बाधा होती। स्नेहातिरेक से वह कुछ-का-कुछ कर बैठता।
(दूसरे चर का प्रवेश)
दूसरा—(प्रणाम करके)—जय हो आर्य्य, वाल्हीक में नयी हलचल है। विजेता सिल्यूकस अपनी पश्चिमी राजनीति से स्वतंत्र हो गया है, अब वह सिकन्दर के पूर्वी प्रान्तों की ओर दत्तचित्त है। वाल्हीक की सीमा पर नवीन यवन-सेना के शस्त्र चमकने लगे हैं।
चाणक्य—(चौंक कर) और गांधार का समाचार?
दूसरा—अभी कोई नवीनता नहीं है।
चाणक्य—जाओ। (चर का प्रस्थान) क्या उसका भी समय आ गया? तो ठीक है। ब्राह्मण! अपनी प्रतिज्ञा पर अटल रह! कुछ चिन्ता नहीं, सब सुयोग आप ही चले आ रहे हैं।
[ऊपर देखकर हँसता है, मालविका का प्रवेश]
माल॰—आर्य्य, प्रणाम करती हूँ। सम्राट ने श्रीचरणों में सविनय प्रणाम करके निवेदन किया है कि आपके आशीर्वाद से दक्षिणापथ में अपूर्व सफलता मिली, किन्तु सुदूर दक्षिण जाने के लिए आपका निषेध सुनकर लौटा आ रहा हूँ। सीामन्त के राष्ट्रों ने भी मित्रता स्वीकार कर ली है।
चाणक्य—मालविका, विश्राम करो। सब बातों का विवरण एक-साथ ही लूँगा।
माल॰—परन्तु आर्य्य स्वागत का कोई उत्साह राजधानी में नहीं।
चाणक्य—मालविका, पाटलिपुत्र षड्यन्त्रों का केन्द्र हो रहा है।सावधान! चन्द्रगुप्त के प्राणों की रक्षा तुम्हीं को करनी होगी।
चतुर्थ अंक — दृश्य ४
४
[प्रकोष्ठ में चन्द्रगुप्त का प्रवेश]चन्द्रगुप्त—विजयों की सीमा है, परन्तु अभिलाषाओं की नहीं। मन ऊब-सा गया है। झंझटों से घड़ी भर अवकाश नहीं। गुरुदेव और क्या चाहते हैं, समझ में नहीं आता। इतनी उदासी क्यों? मालविका!
माल॰—(प्रवेश करके)—सम्राट् की जय हो!
चन्द्र॰—मैं सब से विभिन्न, एक भय-प्रदर्शन-सा बन गया हूँ। कोई मेरा अन्तरंग नहीं, तुम भी मुझे सम्राट् कहकर पुकारती हो!
माल॰—देव, फिर मैं क्या कहूँ?
चन्द्र॰—स्मरण आता है—मालव का उपवन और उसमें अतिथि के रूप में मेरा रहना?
माल॰—सम्राट्, अभी कितने ही भयानक संघर्ष सामने हैं!
चन्द्र॰—संघर्ष! युद्ध देखना चाहो तो मेरा हृदय फाड़कर देखो। मालविका! आशा और निराशा का युद्ध, भावों और अभावों का द्वन्द्व! कोई कमी नहीं, फिर भी न जाने कौन मेरी सम्पूर्ण सूची में रक्त-चिह्न लगा देता है। मालविका, तुम मेरी ताम्बूल-वाहिनी नहीं हो, मेरे विश्वास की, मित्रता की प्रतिकृति हो। देखो, मैं दरिद्र हूँ कि नहीं, तुमसे मेरा कोई रहस्य गोपनीय नहीं! मेरे हृदय में कुछ है कि नहीं, टटोलने से भी नहीं जान पड़ता।
माल॰—आप महापुरुष हैं, साधारणजन—दुर्लभ दुर्बलता नहोनी चाहिए आप में देव! बहुत दिनों पर मैंने एक माला बनायी है—(माला पहनाती है)
चन्द्र॰—मालविका, इन फूलों का रस तो भौंरे ले चुके हैं!
माल॰—निरीह कुसुमों पर दोषारोपण क्यों? उनका काम है सौरभ विखेरना, यह उनका मुक्त दान है। उसे चाहे भ्रमर ले या पवन।
चन्द्र॰—कुछ गाओ तो मन बहल जाय।[मालविका गाती है—]
मधुप कब एक कली का है!
पाया जिसमें प्रेम रस, सौरभ और सुहाग,
बेसुध हो उस कली से, मिलता भर अनुराग,
विहारी कुञ्जगली का है!
कुसुम धूल से धूसरित, चलता है उस राह,
काँटों में उलझा, तदपि, रही लगन की चाह,
बावला रंगरली का है।
हो मल्लिका, सरोजिनी, या यूथी का पुञ्ज,
अलि को केवल चाहिए, सुखमय क्रीडा-कुञ्ज,
मधुप कब एक कली का है!
चन्द्र॰—मालविका, मन मधुप से भी चंचल और पवन से भी प्रगतिशील है, वेगवान है।माल॰—उसका निग्रह करना ही महापुरुषों का स्वभाव है देव!
[प्रतिहारी का प्रवेश और संकेत—मालविका उससे बात करके लौटती है]
चन्द्र॰—क्या है?
माल॰—कुछ नहीं, कहती थीं कि यह प्राचीन राज-मन्दिर अभी परिष्कृत नहीं, इसलिए मैंने चन्द्रसौंध में आपके शयन का प्रबन्ध करने के लिए कह दिया है।
चन्द्र॰—जैसी तुम्हारी इच्छा—(पान करता हुआ) कुछ और गाओ मालविका! आज तुम्हारे स्वर में स्वर्गीय मधुरिमा है।
[मालविका गाती है—]
बज रही बंशी आठों याम की।
अब तक गूँज रही है बोली प्यारे मुख अभिराम की।
हुए चपल मृगनैन मोह-वश बजी विपंची काम की,
रूप-सुधा के दो दृग प्यालों ने ही मति बेकाम की!
बज रही बंशी॰—
(कंचुकी का प्रवेश)
कंचुकी—जय हो देव, शयन का समय हो गया।
[प्रतिहारी और कंचुकी के साथ चन्द्रगुप्त का प्रस्थान]
माल॰—जाओ प्रियतम! सुखी जीवन बिताने के लिए, और मैं रहती हूँ चिर-दुःखी जीवन का अन्त करने के लिए। जीवन एक प्रश्न है, और मरण है उसका अटल उत्तर। आर्य्य चाणक्य की आज्ञा है—"आज घातक इस शयन-गृह में आवेंगे, इसलिए चन्द्रगुप्त यहाँ न सोने पावें,और षड्यन्त्रकारी पकड़े जायँ।"(शय्या पर बैठकर)—यह चन्द्रगुप्त की शय्या है। ओह, आज प्राणों में कितनी मादकता है! मैं... कहाँ हूँ? कहाँ? स्मृति, तू मेरी तरह सो जा! अनुराग, तू रक्त से भी रंगीन बन जा!
[गाती है—]
ओ मेरी जीवन की स्मृति! ओ अन्तर के आतुर अनुराग!
बैठ गुलाबी विजन उषा में गाते कौन मनोहर राग?
चेतन सागर उर्मिल होता यह कैसी कम्पनमय तान,
यों अधीरता से न भीड़ लो अभी हुए हैं पुलकित प्रान।
कैसा है यह प्रेम तुम्हारा युगल मूर्ति की बलिहारी।
यह उन्मप विलास बता दो कुचलेगा किसकी क्यारी?
इस अनन्त निधि के हे नाविक, हे मेरे अनंग अनुराग!
पाल सुनहला बन, तनती है, स्मृति यों उस अतीत में जाग।
कहाँ ले चले कोलाहल से मुखरित तट को छोड़ सुदूर,
आह! तुम्हारे निर्दय डाँडों से होती हैं लहरें चूर।
देख नहीं सकते तुम दोनों चकित निराशा है भीमा,
बहको मत क्या न है बता दो क्षितिज तुम्हारी नव सीमा?शयन
चतुर्थ अंक — दृश्य ५
चन्द्रगुप्त--( अकेले टहलता हुआ )--चतुर सेवक के समान ससार को जगा कर अन्धकार हट गया। रजनी की निस्तब्धता काकली से चचल हो उठी है! नीला आकाश स्वच्छ होने लगा है, या निद्राक्लान्तः निशा उपा की शुभ्र चादर ओढ कर नीद की गोद में लेटने चली है। यह जागरण का अवसर है। जागरण का अर्थ है कर्म्मक्षेत्र में अवतीर्ण होना। और कर्मक्षेत्र क्या है? जीवन-सग्राम! किन्तु भीषण सघर्ष करके भी में कुछ नही हूँ। मेरी सत्ता एक कठपुतली-सी है। तो फिर... मेरे पिता, मेरी माता, इनका तो सम्मान आवश्यक था। वे चले गये, मै देखता हूँ कि नागरिक तो क्या, मेरे आत्मीय भी आनन्द मनाने से वचित किये गये। यह परतत्रता कब तक चलेगी? प्रतिहारी!
प्रतिहारी--( प्रवेश करके )--जय हो देव!
चन्द्र०––आर्य्य चाणक्य को शीघ्र लिव लाओ!
[ प्रतिहारी का प्रस्थान ]चन्द्र०––( टहलते हुए )--प्रतिकार आवश्यक है।
[ चाणक्य का प्रवेश ]चन्द्र०--आर्य्य, प्रणाम!
चाणक्य--कल्याण हो आयुष्मन्, आज तुम्हारा प्रणाम भारी-सा है!
चन्द्र०--मैं कुछ पूछना चाहता हूँ।
चाणक्य--यह तो मैं पहले ही से समझता था! तो तुम अपने स्वागत के लिए लड़को के सदृश रूठे हो?
चन्द्र०--नही आर्य्य, मेरे माता-पिता--में जानना चाहता हूँ कि उन्हें किसने निर्वासित किया?
चाणक्य--जान जाओगे तो उसका वव करोगे! क्यो?
[ हँसता है ]चन्द्र॰—हँसिए मत! गुरुदेव! आपकी मर्यादा रखनी चाहिए, यह मैं जानता हूँ। परन्तु वे मेरे माता-पिता थे, यह आपको भी जानना चाहिए।
चाणक्य—तभी तो मैंने उन्हें उपयुक्त अवसर दिया। अब उन्हें आवश्यकता थी शान्ति की, उन्होंने वानप्रस्थाश्रम ग्रहण किया है। इसमें खेद करने की कौन बात है?
चन्द्र॰—यह अक्षुण्ण अधिकार आप कैसे भोग रहे हैं? केवल साम्राज्य का ही नहीं, देखता हूँ, आप मेरे कुटुम्ब का भी नियंत्रण अपने हाथों में रखना चाहते हैं।
चाणक्य—चन्द्रगुप्त! मैं ब्राह्मण हूँ! मेरा साम्राज्य करुणा का था, मेरा धर्म प्रेम का था। आनन्द-समुद्र में शान्ति-द्वीप का अधिवासी ब्राह्मण मैं, चन्द्र-सूर्य-नक्षत्र मेरे दीप थे, अनन्त आकाश वितान था, शस्यश्यामला कोमला विश्वम्भरा मेरी शय्या थी। बौद्धिक विनोद कर्म था, सन्तोष धन था। उस अपनी, ब्राह्मण की, जन्म-भूमि को छोड़कर कहाँ आ गया! सौहार्द के स्थान पर कुचक्र, फूलों के प्रतिनिधि काँटे, प्रेम के स्थान में भय। ज्ञानामृत के परिवर्तन में कुमंत्रणा। पतन और कहाँ तक हो सकता है! ले लो मौर्य्य चन्द्रगुप्त! अपना अधिकार, छीन लो। यह मेरा पुनर्जन्म होगा। मेरा जीवन राजनीतिक कुचक्रों से कुत्सित और कलंकित हो उठा है। किसी छायाचित्र, किसी काल्पनिक महत्व के पीछे भ्रमपूर्ण अनुसंधान करता दौड़ रहा हूँ! शान्ति खो गयी, स्वरूप विस्मृत हो गया? जान गया, मैं कहाँ और कितने नीचे हूँ। (प्रस्थान)
चन्द्र॰—जाने दो। (दीर्घ निश्वास लेकर)—तो क्या मैं असमर्थ हूँ? ऊँह, सब हो जायगा।
सिंहरण—(प्रवेश करके) सम्राट् की जय हो! कुछ विद्रोही और षड्यन्त्रकारी पकड़े गये हैं। एक बड़ी दुखद घटना भी हो गयी है!
चन्द्रगुप्त—(चौंक कर)—क्या?
सिंह॰—मालविका की हत्या... (गद्गद् कंठ से)—आपका परिच्छद पहन कर वह आप ही की शय्या पर लेटी थी।
चन्द्रगुप्त—तो क्या, उसने इसीलिए मेरे शयन का प्रबन्ध दूसरे प्रकोष्ठ में किया! आह! मालविका!
सिंह॰—आर्य्य चाणक्य की सूचना पाकर नायक पूरे गुल्म के साथ राज-मन्दिर की रक्षा के लिए प्रस्तुत था। एक छोटा-सा युद्ध होकर वे हत्यारे पकड़े गये। परन्तु उनका नेता राक्षस निकल भागा ।
चन्द्र॰—क्या! राक्षस उनका नेता था?
सिंह॰—हाँ सम्राट्! गुरुदेव बुलाये जायँ!
चन्द्र॰—वही तो नहीं हो सकता, वे चले गये। कदाचित् न लौटेंगे।
सिंह॰—ऐसा क्यों? क्या आपने कुछ कह दिया?
चन्द्रगुप्त—हाँ सिंहरण! मैंने अपने माता-पिता के चले जाने का कारण पूछा था।
सिंह॰—(निःश्वास लेकर)—तो नियति कुछ अदृष्ट का सृजन कर रही है! सम्राट्, मैं गुरुदेव को खोजने जाता हूँ!
चन्द्रगुप्त—(विरक्ति से)—जाओ, ठीक है - अधिक हर्ष, अधिक उन्नति के बाद ही तो अधिक दुःख और पतन की बारी आती है!
[सिंहरण का प्रस्थान]
चन्द्र॰—पिता गये, माता गयी, गुरुदेव गये, कन्धे-से-कन्धा भिड़ाकर प्राण देने वाला चिर-सहचर सिंहरण गया! तो भी चन्द्रगुप्त को रहना पड़ेगा, और रहेगा, परन्तु मालविका! आह, वह स्वर्गीय कुसुम!
[चिन्तित भाव से प्रस्थान]
चतुर्थ अंक — दृश्य ६
६
सिन्धु-तट—पर्णकुटीर। चाणक्य और कात्यायनचाणक्य—कात्यायन, सो नहीं हो सकता! मैं अब मंत्रित्व नहीं ग्रहण करने का। तुम यदि किसी प्रकार मेरा रहस्य खोल दोगे, तो मगध का अनिष्ट ही करोगे।
कात्या॰—तब मैं क्या करूँ? चाणक्य, मुझे तो अब इस राज-काज में पड़ना अच्छा नहीं लगता।
चाणक्य—जब तक गांधारा का उपद्रव है, तब तक तुम्हें बाध्य होकर करना पड़ेगा। बताओ, नया समाचार क्या है?
कात्या॰—राक्षस सिल्यूकस की कन्या को पढ़ाने के लिये वहीं रहता है और यह सारा कुचक्र उसी का है! वह इन दिनों वाल्हीक की ओर गया है। मैं अपना वार्तिक पूरा कर चुका, इसीलिए मगध से अवकाश लेकर आया था। चाणक्य, अब मैं मगध जाना चाहता हूँ। यवन शिविर में अब मेरा जाना असम्भव है।
चाणक्य—जितना शीघ्र हो सके, मगध पहुँचो। मैं सिंहरण को ठीक रखता हूँ। तुम चन्द्रगुप्त को भेजो। सावधान, उसे न मालूम हो कि मैं यहाँ हूँ! अवसर पर मैं स्वयं उपस्थित हो जाऊँगा। देखो, शकटार और तुम्हारे भरोसे मगध रहा है! कात्यायन, यदि सुवासिनी को भेजते तो कार्य में आशातीत सफलता होती। समझे?
कात्या॰—(हँसकर)—यह जानकर मुझे प्रसन्नता हुई कि तुम...सुवासिनी अच्छा... विष्णुगुप्त! गार्हस्थ्य जीवन कितना सुन्दर है!
चाणक्य—मूर्ख हो, अब हम-तुम साथ ही ब्याह करेंगे।
कात्यायन—मैं? मुझे नहीं... मरी गृहिणी तो है।
चाणक्य—(हँसकर)—एक ब्याह और सही। अच्छा बताओ, कामकहाँ तक हुआ?
कात्यायन—(पत्र देता हुआ)—हाँ, यह लो, यवन शिविर का विवरण है। परन्तु, विष्णुगुप्त, एक बात कहे बिना न रह सकूँगा। यह यवन-बाला सिर से पैर तक आर्य्य-संस्कृति में पगी है। उसका अनिष्ट?
चाणक्य—(हँसकर)—कात्यायन, तुम सच्चे ब्राह्मण हो! यह करुणा और सौहार्द का उद्रेक ऐसे ही हृदयों में होता है। परन्तु मैं निष्ठुर! हृदयहीन! मुझे तो केवल अपने हाथों खड़ा किये हुए एक साम्राज्य का दृश्य देख लेना है।
कात्यायन—फिर भी चाणक्य, उसका सरस मुख-मण्डल! उस लक्ष्मी का अमंगल!
चाणक्य—(हँस कर)—तुम पागल तो नहीं हो गये हो?
कात्यायन—तुम हँसो मत चाणक्य! तुम्हारा हँसना तुम्हारे क्रोध से भी भयानक है। प्रतिज्ञा करो कि उसका अनिष्ट न करूँगा। बोलो।
चाणक्य—कात्यायन! अलक्षेन्द्र कितने विकट परिश्रम से भारतवर्ष के बाहर किया गया—यह तुम भूल गये? अभी है कितने दिनों की बात। अब इस सिल्यूकस को क्या हुआ जो चला आया! तुम नहीं जानते कात्यायन, इसी सिल्यूकस ने चन्द्रगुप्त की रक्षा की थी, नियति अब उन्हीं दोनों को एक-दूसरे के विपक्ष में खड्ग खींचे हुए खड़ा कर रही है!
कात्यायन—कैसे आश्चर्य की बात है!
चाणक्य—परन्तु इससे क्या? वह तो होकर रहेगा, जिसे मैंने स्थिर कर लिया है! वर्तमान भारत की नियति मेरे हृदय पर जलद-पटल में बिजली के समान नाच उठती है! फिर मैं क्या करूँ?
कात्या॰—तुम निष्ठुर हो!
चाणक्य—अच्छा, तुम सदय होकर एक बात कर सकोगे? बोलो!चन्द्रगुप्त और उस यवन-बाला के परिणय में आचार्य बनोगे?
कात्या॰—क्या कह रहे हो? यह हँसी!
चाणक्य—यही है तुम्हारी दया की परीक्षा—देखूँ तुम क्या करते हो! क्या इसमें यवन-बाला का अमंगल है?
कात्या॰—(सोचकर)—मंगल है; मैं प्रस्तूत हूँ।
चाणक्य—(हँसकर)—तब तुम निश्चय ही एक सहृदय व्यक्ति हो।
कात्या॰—अच्छा तो मैं जाता हूँ।
चाणक्य—हाँ जाओ। स्मरम रखना, हम लोगों के जीवन में यह अन्तिम संघर्ष है। मुझे आज आम्भीक से मिलना है। यह लोलुप राजा, देखूँ, क्या करता है।
[कात्यायन का प्रस्थान - चर का प्रवेश]
चर—महामात्य की जय हो!
चाणक्य—इस समय जय की बड़ी आवश्यकता है। आम्भीक को यदि जय कर सका, तो सर्वत्र जय है। बोलो, आम्भीक ने क्या कहा?
चर—वे स्वयं आ रहे हैं।
चाणक्य—आने दो, तुम जाओ।
[चर का प्रस्थान—आम्भीक का प्रवेश]
आम्भीक—प्रणाम, ब्राह्मण देव!
चाणक्य—कल्याण हो। राजन्, तुम्हें भय तो नहीं लगता? में एकदुर्नाम मनुष्य हूँ!
आम्भीक—नहीं आर्य्य, आप कैसी बात कहते हैं!
चाणक्य—तो ठीक है, इसी तक्षशिला के मठ में एक दिन मैंने कहा था—'सो कैसे होगा अविश्वासी क्षत्रिय! तभी तो म्लेच्छ लोग साम्राज्य बना रहे हैं और आर्य्य-जाति पतन के कगार पर खड़ी एक धक्के की राह देख रही है!'
आम्भीक—स्मरण है।
चाणक्य—तुम्हारी भूल ने कितना कुत्सित दृश्य दिखाया—इसे भी सम्भवतः तुम न भूले होगे।
आम्भीक—नहीं।
चाणक्य—तुम जानते हो कि चन्द्रगुप्त ने दक्षिणापथ के स्वर्णगिरि से पंचनद तक, सौराष्ट्र से बंग तक एक महान् साम्राज्य स्थापित किया है। यह साम्राज्य मगध का नहीं है, यह आर्य्य-साम्राज्य है। उत्तरापथ के सब प्रमुख गणतंत्र मालव, क्षुद्रक और यौधेय आदि सिंहरण के नेतृत्व में इस साम्राज्य के अंग हैं। केवल तुम्हीं इससे अलग हो। इस द्वितीय यवन-आक्रमण से तुम भारत के द्वार की रक्षा कर लोगे, या पहले ही के समान उत्कोच लेकर, द्वार खोलकर, सब झंझटों से अलग हो जाना चाहते हो?
आम्भीक—आर्य्य, वही त्रुटि बार-बार न होगी।
चाणक्य—तब साम्राज्य झेलम-तट की रक्षा करेगा। सिन्धु घाटी का भार तुम्हारे ऊपर रहा।
आम्भीक—अकेले मैं यवनों का आक्रमण रोकने में असमर्थ हूँ।
चाणक्य—फिर उपाय क्या है?
[नेपथ्य से जयघोष। आम्भीक चकित होकर देखने लगता है।]
चाणक्य—क्या है, सुन रहे हो?
आम्भीक—समझ में नहीं आया। (नेपथ्य की ओर देखकर) वह एक स्त्री आगे-आगे कुछ गाती हुई आ रही है और उसके साथ बड़ी-सी भीड़—(कोलाहल समीप होता है)।
चाणक्य—आओ हम लोग हट कर देखें (दोनों अलग छिप जाते है)
[आर्य्य-पताका लिये अलका का गाते हुए, भीड़ के साथ प्रवेश]
अलका—तक्षशिला के वीर नागरिको! एक बार, अभी-अभी सम्राट् चन्द्रगुप्त ने इसका उद्धार किया था, आर्य्यवर्त्त-प्यारा देश-ग्रीकों की विजय-लालसा से पुनः पद-दलित होने जा रहा है। तब तुम्हारा शासक तटस्थ रहने का ढोंग करके पुण्यभूमि को परतंत्रता की श्रृंखला पहनाने का दृश्य राजमहल के झरोखों से देखेगा। तुम्हारा राजा कायर है, और तुम?
नागरिक—हम लोग उसका परिणाम देख चुके हैं माँ! हम लोग प्रस्तुत हैं।
अलका—यही तो—(समवेत स्वर से गायन)
हिमाद्रि तुंग श्रृंग से
प्रबुद्ध शुद्ध भारती—
स्वयं प्रभा समुज्ज्वला
स्वतन्त्रता पुकारती—
अमर्त्य वीरपुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञा सोच लो,
प्रशस्त पुण्य पंथ है—बढ़े चलो बढ़े चलो।
असंख्य कीर्ति-रश्मियाँ,
विकीर्ण दिव्य दाह-सी।
सपूत मातृभूमि के—
रुको न शूर साहसी!
अराति सैन्य सिन्धू में—सुवाड़वाग्नि—से जलो,
प्रवीर हो जयी बनो—बढ़े चलो, बढ़े चलो।(सब का प्रस्थान)
आम्भीक—यह अलका है! तक्षशिला में उत्तेजना फैलाती हुई—यह अलका!
चाणक्य—हाँ आम्भीक! तुम उसे बन्दी बनाओ, मुँह बन्द करो।
आम्भीक—(कुछ सोचकर) असम्भव! मैं भी साम्राज्य में सम्मिलित होऊँगा।
चाणक्य—यह मैं कैसे कहूँ? मेरी लक्ष्मी-अलका ने आर्य्य गौरव के लिए क्या-क्या कष्ट नहीं उठाये। वह भी तो इसी वंश की बालिका है। फिर तुम तो पुरुष हो, तुम्हीं सोचकर देखो।
आम्भीक—व्यर्थ का अभिमान अब मुझे देश के कल्याण में बाधक न सिद्ध कर सकेगा। आर्य्य चाणक्य, मैं आर्य्य-साम्राज्य के बाहर नहीं हूँ।
चाणक्य—तब तक्षशिला-दुर्ग पर मगध-सेना अधिकार करेगी। यह तुम सहन करोगे?
[आम्भीक सिर निचा करके विचारता है]
चाणक्य—क्षत्रिय! कह देना और बात है, करना और।
आम्भीक—(आवेश में)—हार चुका ही हूँ, पराधीन हो ही चुका हूँ। अब स्वदेश के अधीन होने में उससे अधिक कलंक तो मुझे लगेगा नहीं, आर्य्य चाणक्य!
चाणक्य—तो इस गांधार और पंचनद का शासन-सूत्र होगा अलका के हाथ में और तक्षशिला होगी उसकी राजधानी, बोलो, स्वीकार है?
आम्भीक—अलका?
चाणक्य—हाँ, अलका। और सिंहरण इस महाप्रदेश के शासक होंगे।
आम्भीक—सब स्वीकार है, ब्राह्मण! मैं केवल एक बार यवनों के सम्मुख अपना कलंक धोने का अवसर चाहता हूँ। रण-क्षेत्र में एक सैनिक होना चाहता हूँ। और कुछ नहीं।
चाणक्य—तुम्हारा अभीष्ट पूर्ण हो!
[संकेत करता है—सिंहरण और अलका का प्रवेश]
अलका—भाई! आम्भीक!
आम्भीक—बहन! अलका! तू छोटी है, पर मेरी श्रद्धा का आधार है। मैं भूल करता था बहन! तक्षशिला के लिए अलका पर्याप्त है,आम्भीक की आवश्यकता न थी!
अलका—भाई, क्या कहते हो!
आम्भीक—मैं देशद्रोही हूँ। नीच हूँ। अधम हूँ! तूने गांधार के राजवंश का मुख उज्ज्वल किया है। राज्यासन के योग्य तू ही है।
अलका—भाई! अब भी तुम्हारा भ्रम नहीं गया! राज्य किसी का नहीं है, सुशासन का है! जन्मभूमि के भक्तों में आज जागरण है। देखते नहीं, प्राच्य में सूर्योदय हुआ है! स्वयं सम्राट् चन्द्रगुप्त तक इस महान आर्य्य-साम्राज्य के सेवक हैं। स्वतंत्रता के युद्ध में सैनिक और सेनापति का भेद नहीं। जिसकी खड्ग-प्रभा में विजय का आलोक चमकेगा, वही वरेण्य है। उसी की पूजा होगी। भाई! तक्षशिला मेरी नहीं और तुम्हारी भी नहीं, तक्षशिला आर्य्यवर्त्त का एक भू-भाग है; वह आर्य्यवर्त्त की होकर ही रहे, इसके लिए मर मिटो। फिर उसके कणों में तुम्हारा ही नाम अंकित होगा। मेरे पिता स्वर्ग में इन्द्र से प्रतिस्पर्धा करेंगे। वहाँ की अप्सराएँ विजयमाला लेकर खड़ी होंगी, सूर्यमण्डल मार्ग बनेगा और उज्ज्वल आलोक से मण्डित होकर गांधार राजकुल अमर हो जायगा!
चाणक्य—साधु! अलके, साधु!
आम्भीक—(खड्ग खींचकर)—खड्ग की शपथ—मैं कर्तव्य से च्युत न होऊँगा!
सिंहरण—(उसे आलिंगन करके)—मित्र आम्भीक! मनुष्य साधारण धर्मा पशु है, विचारशील होने से मनुष्य होता है और निःस्वार्थ कर्म करने से वही देवता भी हो सकता है।
[आम्भीक का प्रस्थान]
सिंह॰—अलका, सम्राट् किस मानसिक वेदना में दिन बिताते होंगे?
अलका—वे वीर हैं मालव, उन्हें विश्वास है कि मेरा कुछ कार्य है, उसकी साधना के लिए प्रकृति, अदृष्ट, दैव या ईश्वर, कुछ-न-कुछ अवलम्बन जुटा ही देगा! सहायक चाहे आर्य्य चाणक्य हों या मालव!
सिंह॰—अलका, उस प्रचण्ड पराक्रम को मैं जानता हूँ। परन्तु मैं यह भी जानता हूँ कि सम्राट् मनुष्य हैं। अपने से बार-बार सहायता करने के लिए कहने में, मानव-स्वभाव विद्रोह करने लगता है। यह सौहार्द और विश्वास का सुन्दर अभिमान है। उस समय मन चाहे अभिनय करता हो संघर्ष से बचने का, किन्तु जीवन अपना संग्राम अन्ध होकर लड़ताहै । कहता है—अपने को बचाऊँगा नहीं, जो मेरे मित्र हों, आवें और अपना प्रमाण दें।
(दोनों का प्रस्थान)
[सुवासिनी का प्रवेश]
चाणक्य—सुवासिनी, तुम यहाँ कैसे?
सुवा॰—सम्राट् को अभी तक आपका पता नहीं, पिताजी ने इसीलिए मुझे भेजा है। उन्होंने कहा—जिस खेल को आरम्भ किया है, उसका पूर्ण और सफल अन्त करना चाहिए।
चाणक्य—क्यों करें सुवासिनी, तुम राक्षस के साथ सुखी जीवन बिताओगी, यदि इतनी भी मुझे आशा होती... वह तो यवन-सेनानी है, और तुम मगध की मन्त्रि-कन्या! क्या उससे परिणय कर सकोगी?
सुवा॰—(निःश्वास लेकर)—राक्षस से! नहीं, असम्भव! चाणक्य तुम इतने निर्दय हो!
चाणक्य—(हँसकर)—सुवासिनी! वह स्वप्न टूट गया—इस विजन बालुका-सिन्धु मं एक सुधा की लहर दौड़ पड़ी थी, किन्तु तुम्हारे एक भू-भंग ने उसे लौटा दिया! मैं कंगाल हूँ (ठहरकर)—सुवासिनी! मैं तुम्हें दण्ड दूँगा। चाणक्य की नीति में अपराधों के दण्ड से कोई मुक्त नहीं।
सुवा॰—क्षमा करो विष्णुगुप्त।
चाणक्य—असम्भव है। तुम्हें राक्षस से ब्याह करना ही होगा, इसी में हमारा-तुम्हारा और मगध का कल्याण है।
सुवा॰—निष्ठुर! निर्दय!!
चाणक्य—(हँसकर)—तुम्हें अभिनय भी करना पड़ेगा। उसमें समस्त सञ्चित कौशल का प्रदर्शन करना होगा। सुवासिनी, तुम्हें बन्दिनी बन कर ग्रीक-शिविर में राक्षस और राजकुमारी के पास पहुँचना होगा—राक्षस को देशभक्त बनाने के लिए और राजकुामरी की पूर्वस्मृति में आहुति देने के लिए। कार्नेलिया चन्द्रगुप्त से परिणीता होकर सुखी हो सकेगी कि नहीं, इसकी परीक्षा करनी होगी।
[सुवासिनी सिर पकड़ कर बैठ जाती है]
चाणक्य—(उसके सिर पर हाथ रखकर)—सुवासिनी! तुम्हारा प्रणय, स्त्री और पुरुष के रूप में केवल राक्षस से अंकुरित हुआ, और शैशव का वह सब, केवल हृदय की स्निग्धता थी। आज किसी कारण से राक्षस का प्रणय द्वेष में बदल रहा है, परन्तु काल पाकर वह अंकुर हरा-भरा और सफल हो सकता है! चाणक्य यह नहीं मानता कि कुछ असम्भव है। तुम राक्षस से प्रेम करके सुखी हो सकती हो, क्रमशः उस प्रेम का सच्चा विकास हो सकता है। और मैं, अभ्यास करके तुमसे उदासीन हो सकता हूँ, यही मेरे लिए अच्छा होगा। मानव हृदय में यह भाव-सृष्टि तो हुआ ही करती है। यही हृदय का रहस्य है, तब हम लोग जिस सृष्टि में स्वतंत्र हों, उसमें परवशता क्यों मानें? मैं क्रूर हूँ, केवल वर्तमान के लिए, भविष्य के सुख और शान्ति के लिए, परिणाम के लिए नहीं। श्रेय के लिए, मनुष्य को सब त्याग करना चाहिए, सुवासिनी! जाओ!
सुवा॰—(दीनता से चाणक्य का मुँह देखती है)—तो विष्णुगुप्त, तुम इतना बड़ा त्याग करोगे। अपने हाथों बनाया हुआ, इतने बड़े साम्राज्य का शासन हृदय की आकांक्षा के साथ अपने प्रतिद्वन्द्वी को सौंप दोगे! और सो भी मेरे लिए!
चाणक्य—(घबड़ाकर)—मैं बड़ा विलम्ब कर रहा हूँ। सुवासिनी, आर्य्य दाण्डयायन के आश्रम में पहुँचने के लिए मैं पथ भूल गया हूँ। मेघ के समान मुक्त वर्षा-सा जीवन-दान, सूर्य के समान अबाध आलोक विकीर्ण करना, सागर के समान कामना, नदियों को पचाते हुए सीमा के बाहर न जाना, यही तो ब्राह्मण का आदर्श है। मुझे चन्द्रगुप्त को मेघमुक्त चन्द्र देख कर, इस रंग-मंच से हट जाना है।
सुवा॰—महापुरुष! मैं नमस्कार करती हूँ। विष्णुगुप्त, तुम्हारी बहन तुमसे आशीर्वाद की भिखारिन है। (चरण पकड़ती है)
चाणक्य—(सजल नेत्र से उसके सिर पर हाथ फेरते हुए)—सुखी रहो।
(प्रस्थान)
चतुर्थ अंक — दृश्य ७
७
कपिशा में एलेक्जेंड्रिया का राजमन्दिर
[कार्नेलिया और उसकी सखी का प्रवेश]कार्ने॰—बहुत दिन हुए देखा था!—वही भारतवर्ष! वही निर्मल ज्योति का देश, पवित्र भूमि, अब हत्या और लूट से बीभत्स बनायी जायगी—ग्रीक सैनिक इस शस्यश्यामला पृथ्वी को रक्त-रंजित बनावेंगे! पिता अपने साम्राज्य से सन्तुष्ट नहीं, आशा उन्हें दौड़ावेगी। पिशाची की छलना में पड़कर लाखों प्राणियों का नाश होगा। और, सुना है यह युद्ध होगा चन्द्रगुप्त से!
सखी—सम्राट तो आज स्कन्धावार में जानेवाले हैं!
[राक्षस का प्रवेश]
राक्षस—आयुष्मती! मैं आ गया।
कार्ने॰—नमस्कार। तुम्हारे देश में तो सुना है कि ब्राह्मण जाति बड़ी तपस्वी और त्यागी है।
राक्षस—हाँ कल्याणी, वह मेरे पूर्वजों का गौरव है। किन्तु हमलोग तो बौद्ध हैं।
कार्ने॰—और तुम उसके ध्वंसावशेष हो। मेरे यहाँ ऐसे ही लोगों को देशद्रोही कहते हैं। तुम्हारे यहाँ इसे क्या कहते हैं?
राक्षस—राजकुमारी! मैं कृतघ्न नहीं, मेरे देश में कृतज्ञता पुरुषत्व का चिह्न है। जिसके अन्न से जीवन-निर्वाह होता है उसका कल्याण...
कार्ने॰—कृतज्ञता पाश है, मनुष्य की दुर्बलताओं के फंदे उसे और भी दृढ़ करते हैं। परन्तु जिस देश ने तुम्हारा पालन-पोषण करके पूर्व उपकारों का बोझ तुम्हारे ऊपर डाला है, उसे विस्मृत करके क्या तुम कृतघ्न नहीं हो रहे हो? सुकरात का तर्क तुमने पढ़ा है?
राक्षस—तर्क और राजनीति में भेद है, मैं प्रतिशोध चाहता हूँ। राजकुमारी! कर्णिक ने कहा है
कार्ने॰—कि सर्वनाश कर दो! यदि ऐसा है, तो मैं तुम्हारी राजनीति नहीं पढ़ना चाहती।
राक्षस—पाठ थोड़ा अवशिष्ट है। उसे भी समाप्त कर लीजिए,आपके पिता की आज्ञा है।
कार्ने॰—मैं तुम्हारे उशना और कर्णिक से ऊब गयी हूँ, जाओ!
[राक्षस का प्रस्थान]
कार्ने॰—एलिस! इन दिनों जो ब्राह्मण मुझे रामायण पढ़ाता था, वह कहाँ गया? उसने व्याकरण पर अपनी नयी टिप्पणी प्रस्तुत की है। वह कितना सरल और विद्वान है।
एलिस—वह चला गया राजकुमारी।
कार्ने॰—बड़ा ही निर्लोभी सच्चा ब्राह्मण था। (सिल्यूकस का प्रवेश)—अरे पिता जी!
सिल्यू॰—हाँ बेटी! अब तुमने अध्ययन बन्द कर दिया, ऐसा क्यों? अभी वह राक्षस मुझसे कह रहा था।
कार्ने॰—पिताजी! उसके देश ने उसका नाम कुछ समझ कर ही रक्खा है—राक्षस! मैं उससे डरती हूँ।
सिल्यू॰—बड़ा विद्वान है बेटी! मैं उसे भारतीय प्रदेश का क्षत्रप बनाऊँगा।
कार्ने॰—पिताजी! वह पाप की मलिन छाया है। उसकी भँवों में कितना अन्धकार है, आप देखते नहीं। उससे अलग रहिए। विश्राम लीजिए। विजयों की प्रवंचना में अपने को न हारिए। महाप्वाकांक्षा के दाँव पर मनुष्यता सदैव हारी है। डिमास्थनीज ने...
सिल्यू॰—मुझे दार्शनिकों से तो विरक्ति हो गयी है। क्या ही अच्छा होता कि ग्रीस में दार्शनिक न उत्पन्न हो कर, केवल योद्धा ही होते!
कार्ने॰—सो तो होता ही है। मेरे पिता किससे कम वीर हैं। मेरे विजेता पिता! मैं भूल करती हूँ, क्षमा कीजिए।
सिल्यू॰—यही तो मेरी बेटी! ग्रीक-रक्त वीरता के परमाणु से संगठित है। तुम चलोगी युद्ध देखने? सिन्धु-तट के स्कन्धावार में रहना।
कार्ने॰—चलूँगी।
सिल्यू॰—अच्छा तो प्रस्तुत रहना। आम्भीक—तक्षशिला का राजा—इस युद्ध में तटस्थ रहेगा, आज उसका पत्र आया है। और राक्षस कहता था कि चाणक्य—चन्द्रगुप्त का मंत्री—उससे क्रुद्ध हो कर कहीं चला गया है। पंचनद में चन्द्रगुप्त का कोई सहायक नहीं! बेटी, सिकन्दर से बड़ा साम्राज्य—उससे बड़ी विजय! कितना उज्ज्वल भविष्य है।
कार्ने॰—हाँ पिताजी।
सिल्यू॰—हाँ पिताजी।—उल्लास की रेखा भी नहीं—इतनी उदासी! तू पढ़ना छोड़ दे! मैं कहता हूँ कि तू दार्शनिक होती जा रही है—ग्रीक-रत्न!
कार्ने॰—वही तो कह रही हूँ। आप ही तो कभी पढ़ने के लिए कहते हैं, कभी छोड़ने के लिए।
सिल्यू॰—तब ठीक है, मैं ही भूल कर रहा हूँ।
[प्रस्थान]
चतुर्थ अंक — दृश्य ८
८
पथ में चन्द्रगुप्त और सैनिकचन्द्र॰—पंचनद का नायक कहाँ है?
एक सैनिक—वह आ रहे हैं, देव!
[नायक का प्रवेश]
नायक—जय हो देव!
चन्द्र॰—सिंहरण कहाँ है?
[नायक विनम्र होकर पत्र देता है, पत्र पढ़ कर उसे फाड़ते हुए]
चन्द्र॰—हूँ! सिंहरण इस प्रतीक्षा में है कि कोई बलाधिकृत जाय तो वे अपना अधिकार सौंप दें। नायक! तुम खड्ग पकड़ सकते हो, और उसे हाथ में लिए सत्य से विचलित तो नहीं हो सकते? बोलो, चन्द्रगुप्त के नाम से प्राण दे सकते हो? मैंने प्राण देनेवाले वीरों को देखा है। चन्द्रगुप्त युद्ध करना जानता है। और विश्वास रक्खो, उसके नाम का जयघोष विजयलक्ष्मी का मंगल-गान है। आज से मैं ही बलाधिकृत हूँ, मैं आज सम्राट नहीं, सैनिक हूँ। चिन्ता क्या? सिंहरण और गुरुदेव न साथ दें, डर क्या! सैनिकों! सुन लो, आज से मैं केवल सेनापति हूँ,और कुछ नहीं। जाओ, यह लो मुद्रा और सिंहरण को छुट्टी दो। कह देना कि 'तुम दूर खड़े होकर देख लो सिंहरण! चन्द्रगुप्त कायर नहीं है।' जाओ।
[नायक जाने लगता है]
चन्द्र॰—ठहरो! आम्भीक की क्या लीला है?
नायक—आम्भीक ने यवनों से कहा है कि ग्रीक-सेना मेरे राज्य से जा सकती है, परन्तु युद्ध के लिए सैनिक न दूँगा, क्योंकि मैं उन पर स्वयं विश्वास नहीं करता।
चन्द्र॰—और वह कर भी क्या सकता था! कायर! अच्छा जाओ, देखो, वितस्ता के उस पार हम लोगों को शीघ्र पहुँचना चाहिए। तुम सैन्य लेकर मुझसे वहीं मिलो। [ नायक का प्रस्थान ]एक सैनिक––मुझे क्या आज्ञा है, मगव जाना होगा?
चन्द्र०––आर्य्य शकटार को पत्र देना, और सब समाचार सुना देना। मैने लिख तो दिया है, परन्तु तुम भी उनसे इतना कह देना कि इस समय मुझे सैनिक और शस्त्र तथा अन्न चाहिए। देश में डौडी फेर दे कि आय्यवर्त्त में शस्त्र ग्रहण करने में जो समर्थ है, सैनिक है और जितनी सम्पत्ति है, युद्ध-विभाग की है। जाओ।
[ सैनिक का प्रस्थान ]दूसरा०––शिविर आज कहाँ रहेगा देव?
चन्द्र०––अश्व की पीठ पर सैनिक! कुछ खिला दो, और अश्व बदलो। एक क्षण विश्राम नही। हाँ ठहरो तो, सब सेना-निवेशो मे आज्ञापत्र भेज दिए गये?
दूसरा०––हाँ देव!
चन्द्र०––तो अब मै बिजली से भी शीघ्र पहुँचना चाहता हूँ। चलो, शीघ्र प्रस्तुत हो।
[ सब का प्रस्थान ]चन्द्र०––( आकाश की ओर देख कर )––अदृष्ट! खेल न करना! चन्द्रगुप्त मरण से भी अधिक भयानक को आलिंगन करने के लिए प्रस्तुत है! विजय––मेरे चिर सहचर!
[ हँसते हुए प्रस्थान ]चतुर्थ अंक — दृश्य ९
ग्रीक-शिविरकार्ने०––एलिस! यहाँ आने पर जैसे मन उदास हो गया है। इस सध्या के दृश्य ने मेरी तन्मयता में एक स्मृति की सूचना दी है। सरला सध्या, पक्षियों के नाद से शान्ति को बुलाने लगी है। देखते-देखते, एक-एक करके दो-चार नक्षत्र उदय होने लगे। जैसे प्रकृति, अपनी सृष्टि की रक्षा, हीरो की कील से जुडी हुई काली ढाल लेकर कर रही है और पवन किसी मधुर कथा का भार लेकर मचलता हुआ जा रहा है। यह कहाँ जायगा एलिस!
एलिस––अपने प्रिय के पास!
कार्ने०––दुर! तुझे तो प्रेम-ही-प्रेम सूझता है।
[ दासी का प्रवेश ]दासी––राजकुमारी! एक स्त्री वन्दी होकर आई है।
कार्ने०––( आश्चर्य से )––तो उसे पिताजी ने मेरे पास भेजा होगा, उसे शीघ्र ले आओ!
[ दासी का प्रस्थान ; सुवासिनी का प्रवेश ]कार्ने०––तुम्हारा नाम क्या है?
सुवा०––मेरा नाम सुवासिनी हैं। मैं किसी को खोजने जा रही थी, सहसा वन्दी कर ली गई। वह भी कदाचित् आपके यहाँ वन्दी हो!
कार्ने०––उसका नाम?
सुवा०––राक्षस।
कार्ने०––ओहो, तुमने उससे व्याह कर लिया है क्या? तब तो तुम सचमुच अभागिनी हो!
सुवा०––( चौंककर )––ऐसा क्यों? अभी तो व्याह होनेवाला है, क्या आप उसके सम्बन्ध में कुछ जानती है?
कार्ने०––बैठो, बताओ, तुम वन्दी बन कर रहना चाहती हो, या मेरी सखी? झटपट बोलो! सुवा०––बन्दी बनकर तो आई हूँ, यदि सखी हो जाऊँ तो अहोभाग्य!
कार्ने०––प्रतिज्ञा करनी होगी कि मेरी अनुमति के बिना तुम व्याह न करोगी!
सुवा०––स्वीकार है।
कार्ने०––अच्छा, अपनी परीक्षा दो, बताओ, तुम विवाहिता स्त्रियो को क्या समझती हो?
सुवा––बनियो के प्रमोद का कटा-छंटा हुआ शोभावृक्ष। कोई डाली उल्लास के आगे बढी, कुतर दी गई! माली के मन से सँवरे हुए गोल-मटोल खड़े रहो!
कार्ने०––वाह, ठीक कहा। यही तो मैं भी सोचती थी। क्यो एलिस! अच्छा, यौवन और प्रेम को क्या समझती हो?
सुवा०––अकस्मात् जीवन-कानन में, एक राका-रजनी की छाया में छिप कर मधुर वसन्त घुस आता है। शरीर की सब क्यारियाँ हरीभरी हो जाती है। सौन्दर्य का कोकिल―‘कौन?’ कहकर सब को रोकने-टोकने लगता है, पुकारने लगता है। राजकुमारी! फिर उसी में प्रेम का मुकुल लग जाता है, ऑसू-भरी स्मृतियाँ मकरद-सी उसमे छिपी रहती है।
कार्ने०––( उसे गले लगाकर )––आह सखी! तुम तो कवि हो। तुम प्रेम करना जानती हो और जानती हो उसका रहस्य। तुमसे हमारी पटेगी। एलिस! जा, पिताजी से कह दे, कि मैंने उस स्त्री को अपनी सखी बना लिया।
[ एलिस का प्रस्थान ]सुवा––राजकुमारी! प्रेम में स्मृति का ही सुख है। एक टीस उठती है, वही तो प्रेम का प्राण है। आश्चर्य तो यह है कि प्रत्येक कुमारी के हृदय में वह निवास करती हैं। पर, उसे सब प्रत्यक्ष नही कर सकती, सब को उसका मार्मिक अनुभव नहीं होता।
कार्ने०––तुम क्या कहती हो?
सुवा॰—वही स्त्री-जीवन का सत्य है। जो कहती है कि मैं नहीं जानती—वह दूसरे को तो धोखा देती ही है, अपने को भी प्रवंचित करती है। धधकते हुए रमणी-वक्ष पर हाथ रख कर उसी कम्पन में स्वर मिला कर कामदेव गाता है। और राजकुमारी! वही काम-संगीत की तान सौन्दर्य की रंगीन लहर बनकर, युवतियों के मुख में लज्जा और स्वास्थ्य की लाली चढ़ाया करती है।
कार्ने॰—सखी! मदिरा की प्याली में तू स्वप्न-सी लहरों को मत आन्दोलित कर। स्मृति बड़ी निष्ठुर है। यदि प्रेम ही जीवन का सत्य है, तो संसार ज्वालामुखी है।
[सिल्यूकस का प्रवेश]
सिल्यू॰—तो बेटी, तुमने इसे अपने पास रख ही लिया। मन बहलेगा, अच्छा तो है। मैं भी इसी समय जा रहा हूँ, कल ही आक्रमण होगा। देखो, सावधान रहना।
कार्ने॰—किस पर आक्रमण होगा पिताजी?
सिल्यू॰—चन्द्रगुप्त की सेना पर। वितस्ता के इस पार सेना आ पहुँची है, अब युद्ध में विलम्ब नहीं।
कार्ने॰—पिताजी, उसी चन्द्रगुप्त से युद्ध होगा, जिसके लिए उस साधु ने भविष्यवाणी की थी? वही तो भारत का राजा हुआ न?
सिल्यू॰—हाँ बेटी, वही चन्द्रगुप्त।
कार्ने॰—पिताजी, आप ही ने मृत्यु-मुख से उसका उद्धार किया था और उसी ने आपके प्राणों की रक्षा की थी?
सिल्यू॰—हाँ, वही तो।
कार्ने॰—और उसी ने आपकी कन्या के सम्मान की रक्षा की थी? फिलिप्स का वह अशिष्ट आचरण पिताजी!
सिल्यू॰—तभी तो बेटी, मैंने साइवर्टियस को दूत बनाकर समझाने के लिए भेजा था। किन्तु उसने उत्तर दिया कि मैं सिल्यूकस का कृतज्ञ हूँ, तो भी क्षत्रिय हूँ, रणदान जो भी माँगेगा, उसे दूँगा। युद्ध होना अनिवार्य है।
कार्ने॰—तब मैं कुछ नहीं कहती।
सिल्यू॰—(प्यार से)—तू रूठ गयी बेटी। भला अपनी कन्या के सम्मान की रक्षा करने वाले का मैं वध करूँगा!
सुवा॰—फिलिप्स को द्वंद्व-युद्ध में सम्राट् चन्द्रगुप्त ने मार डाला। सुना था, इन लोगों का कोई व्यक्तिगत विरोध...
सिल्यू॰—चुप रहो, तुम!—(कार्नेलिया से)—बेटी, मैं चन्द्रगुप्त को क्षत्रप बना दूँगा, बदला चुक जायगा। मैं हत्यारा नहीं, विजेता सिल्यूकस हूँ।
[प्रस्थान]
कार्ने—(दीर्घ निःश्वास लेकर)—रात अधिक हो गई, चलो सो रहें! सुवासिनी, तुम कुछ गाना जानती हो?
सुवा॰—जानती थी, भूल गयी हूँ। कोई वाद्य-यन्त्र तो आप न बजाती होंगी?—(आकाश की ओर देखकर)—रजनी कितने रहस्यों की रानी है—राजकुमारी!
कार्ने॰—रजनी! मेरी स्वप्न-सहचरी!
सुवा॰—(गाने लगती है)—
सखे! वह प्रेममयी रजनी।
आँखों में स्वप्न बनी,
सखे! वह प्रेममयी रजनी।
कोमल द्रुमदल निष्कम्प रहे,
ठिठका-सा चन्द्र खड़ा।
माधव सुमनों में गूँथ रहा,
तारों की किरन-अनी।
सखे! वह प्रेममयी रजनी।
नयनों में मदिर विलास लिये,
उज्ज्वल आलोक खिला।
हँसती-सी सुरभि सुधार रही,
अलकों की मृदुल अनी।
सखे! वह प्रेममयी रजनी।
मधु मन्दिर-सा यह विश्व बना,
मीठी झनकार उठी।
केवल तुमको थी देख रही—
स्मृतियों की भीड़ घनी।
सखे! वह प्रेममयी रजनी।
चतुर्थ अंक — दृश्य १०
१०
युद्ध-क्षेत्र के समीप चाणक्य और सिंहरणचाणक्य—तो युद्ध आरम्भ हो गया?
सिंह॰—हाँ आर्य्य! प्रचण्ड-विक्रम से सम्राट ने आक्रमण किया है। यवनसेना थर्रा उठी है। आज के युद्ध में प्राणों को तुच्छ गिन कर वे भीम पराक्रम का परिचय दे रहे हैं। गुरुदेव! यदि कोई दुर्घटना हुई तो? आज्ञा दीजिए, अब मैं अपने को नहीं रोक सकता। तक्षशिला और मालवों की चुनी हुई सेना प्रस्तुत है, किस समय काम आवेगी?
चाणक्य—जब चन्द्रगुप्त की नासीर सेना का बल क्षय होने लगे और सिन्धु के इस पार की यवनों की समस्त सेना युद्ध में सम्मिलत हो जाय, उसी समय आम्भीक आक्रमण करे। और तुम चन्द्रगुप्त का स्थान ग्रहण करो। दुर्ग की सेना सेतु की रक्षा करेगी, साथ ही चन्द्रगुप्त को सिन्धु के उस पार जाना होगा—यवन-स्कन्धावार पर आक्रमण करने! समझे?
(सिंहरण का प्रस्थान)
[चर का प्रवेश]
चर—क्या आज्ञा है?
चाणक्य—जब चन्द्रगुप्त की सेना सिन्धु के उस पार पहुँच जाय, तब तुम्हें ग्रीकों के प्रधान-शिविर की ओर उस आक्रमण को प्रेरित करना होगा। चन्द्रगुप्त के पराक्रम की अग्नि में घी डालने का काम तुम्हारा है।
चर—जैसी आज्ञा—(प्रस्थान)।
[दूसरे चर का प्रवेश]
चर—देव! राक्षस प्रधान-शिविर में है।
चाणक्य—जाओ, ठीक है। सुवासिनी से मिलते रहो।
(दोनों का प्रस्थान)
[एक ओर से सिल्यूकस, दूसरी ओर से चन्द्रगुप्त]
सिल्यू॰—चन्द्रगुप्त, तुम्हें राजपद की बधाई देता हूँ।
चन्द्र॰—स्वागत सिल्यूकस! अतिथि की-सी तुम्हारी अभ्यर्थना करने में हम विशेष सुखी होते, परन्तु क्षात्र-धर्म बड़ा कठोर है। आर्य्य कृतघ्न नहीं होते। प्रमाण यही है कि मैं अनुरोध करता हूँ, यवन-सेना बिना युद्ध के लौट जाय।
सिल्यू॰—वाह! तुम वीर हो, परन्तु मुझे भारत-विजय करना ही होगा। फिर चाहे तुम्हीं को क्षत्रप बना दूँ।
चन्द्र॰—यही तो असम्भव है। तो फिर युद्ध हो!
[रणवाद्य, युद्ध, लड़ते हुए उन लोगों का प्रस्थान, आम्भीक के सैन्य का प्रवेश]
आम्भीक—मगध-सेना प्रत्यावर्त्तन करती है। ओह, कैसा भीषण युद्ध है! अभी ठहरें? अरे, देखो कैसा परिवर्तन!—यवन सेना हट रही है, लो, वह भागी।
[चर का प्रवेश]
चर—आक्रमण कीजिए, जिसमें सिन्धु तक यह सेना लौट न सके। आर्य्य चाणक्य ने कहा है, युद्ध अवरोधात्मक होना चाहिए।
(प्रस्थान)
[रण-वाद्य बजता है। लौटती हुई यवन-सेना का दूसरी ओर से प्रवेश]
सिल्यू॰—कौन? प्रपंचक आम्भीक! कायर!
आम्भीक—हाँ सिल्यूकस! आम्भीक सदा प्रपंचक रहा, परंतु यह प्रवंचना कुछ महत्व रखती है। सावधान!
[युद्ध—सिल्यूकस को घायल करते हुए आम्भीक की मृत्यु। यवन-सेना का प्रस्थान। सैनिकों के साथ सिंहरण का प्रवेश]
"सम्राट् चन्द्रगुप्त की जय!"
[चन्द्रगुप्त का प्रवेश]
चन्द्र॰—भाई सिंहरण, बड़े अवसर पर आये!
सिंह॰—हाँ सम्राट्! और समय चाहे मालव न मिलें, पर प्राण देने का महोत्सव-पर्व वे नहीं छोड़ सकते! आर्य्य चाणक्य ने कहा कि मालव और तक्षशिला की सेना प्रस्तुत मिलेगी। आप ग्रीको के प्रधान-शिविर का अवरोध कीजिए!
चन्द्रगुप्त—―गुरुदेव ने यहाँ भी मेरा ध्यान नही छोडा! मै उनका अपराधी हूँ सिंहरण!
सिंह०––मै यहाँ देख लूगा, आप शीघ्र जाइए; समय नही है! मैं भी आता हूँ।
सेना––महाबलाधिकृत सिंहरण की जय!
[ चन्द्रगुप्त का प्रस्थान, इसरी ओर से सिंंहरण आदि का प्रस्थान ]
चतुर्थ अंक — दृश्य ११
११
शिविर का एक अंश
[चिन्तित भाव से राक्षस का प्रवेश]राक्षस—क्या होगा? आग लग गयी है, बुझ न सकेगी? तो मैं कहाँ रहूँगा? क्या हम सब ओर से गए?
सुवासिनी—(प्रवेश करके)—सब ओर से गये राक्षस! समय रहते तुम सचेत न हुए!
राक्षस—तुम कैसे सुवासिनी!
सुवा॰—तुम्हें खोजते हुए बन्दी बनायी गई। अब उपाय क्या है? चलोगे?
राक्षस—कहाँ सुवासिनी? इधर खाई, उधर पर्वत! कहाँ चलूँ?
सुवा॰—मैं इस युद्ध-विप्लव से घबरा रही हूँ। वह देखो, रण-वाद्य बज रहे हैं। यह स्थान भी सुरक्षित नहीं। मुझे बचाओ राक्षस—(भय का अभिनय करती है)
राक्षस—(उसे आश्वासन देते हुए)—मेरा कर्तव्य मुझे पुकार रहा है। प्रिये, मैं रणक्षेत्र से भाग नहीं सकता, चन्द्रगुप्त के हाथों से प्राण देने में ही कल्याण है! किन्तु तुमको...
[इधर-उधर देखता है, रण-कोलाहल]
सुवा॰—बचाओ!
राक्षस—(निःश्वास लेकर)—अदृष्ट! दैव प्रतिकूल है। चलो सुवासिनी!
(दोनों का प्रस्थान)
कार्ने॰—यह क्या! पराजय न हुई होती तो शिविर पर आक्रमण कैसे होता?—(विचार करके)—चिन्ता नहीं, ग्रीक-बालिका भी प्राण देना जानती है। आत्म-सम्मान—ग्रीस का आत्म-सम्मान जिये!— २१३चतुर्थ अंक
[एकाकिनी कार्नेलिया का प्रवेश]
(रण-शब्द)(छुरी निकालती है)――तो अन्तिम समय एक बार नाम लेने में कोई अपराध है?――चन्द्रगुप्त!
[विजयी चन्द्रगुप्त का प्रवेश]चन्द्र०—―यह क्या!――(छुरी ले लेता है)――राजकुमारी!
कार्ने०――निर्दय हो चन्द्रगुप्त! मेरे बूढे पिता की हत्या कर चुके होगे! सम्राट् हो जाने पर आँखे रक्त देखने की प्यासी हो जाती है न!
चन्द्र०――राजकुमारी! तुम्हारे पिता आ रहे है।
[सैनिको के बीच में सिल्यूकस का प्रवेश]कार्ने०――(हाथों से मुँँह छिपाकर)――आह! विजेता सिल्यूकस को भी चन्द्रगुप्त के हाथों से पराजित होना पड़ा।
सिल्यू०――हाँ वेटी!
चन्द्र――वन-सम्राट्। अर्य्य कृतघ्न नही होते। आपको सुरक्षित स्थान पर पहुँचा देना ही मेरा कर्तव्य था। सिन्धु के इस पार अपने सेना निवेश में आप है, मेरे वन्दी नही! मैं जाता हूँ।
सिल्यू०――इतनी महत्ता।
चन्द्र०――राजकुमारी। पिताजी को विश्राम की आवश्यकता है। फिर हम लोग मित्रों के समान मिल सकते है।
[चन्द्रगुप्त का सैनिकों के साथ प्रस्थान; कार्ने लिया उसे देखती रहती है]चतुर्थ अंक — दृश्य १२
१२
पथ में साइवर्टियस और मेगास्थनीजसाइ॰—उसने तो हम लोगों को मुक्त कर दिया था, फिर अवरोध क्यों?
मेगा॰—समस्त ग्रीक-शिविर बन्दी है! यह उनके मन्त्री चाणक्य की चाल है। मालव और तक्षशिला की सेना हिरात के पथ में खड़ी है, लौटना असम्भव है।
साइ॰—क्या चाणक्य! वह तो चन्द्रगुप्त से क्रुद्ध होकर कहीं चला गया था न? राक्षस ने यही कहा था, क्या वह झुठा था?
मेगा॰—सब षड्यंत्र में मिले थे। शिविर को अरक्षित अवस्था में छोड़, बिना कहे सुवासिनी को लेकर खिसक गया। अभी भी न समझे! इधर चाणक्य ने आज मुझसे यह भी कहा है कि मुझे औंटिगोनस के आक्रमण की भी सूचना मिली है।
[सिल्यूकस का प्रवेश]
सिल्यू॰—क्या? औंटिगोनस!
मेगा॰—हाँ सम्राट्, इस मर्म से अवगत होकर भारतीय कुछ नियमों पर ही मैत्री किया चाहते हैं।
सिल्यू॰—तो क्या ग्रीक इतने कायर हैं! युद्ध होगा साइवर्टियस! हम सब को मरना होगा।
मेगा॰—(पत्र देकर)—इसे पढ़ लीजिए, सीरिया पर औंटिगोनस की चढ़ाई समीप है। आपको उस पूर्व-संचित और सुरक्षित साम्राज्य को न गवाँ देना चाहिए।
सिल्यू॰—(पत्र पढ़कर विषाद से)—तो वे क्या चाहते हैं?
मेगा॰—सम्राट्! सन्धि करने के लिए तो चन्द्रगुप्त प्रस्तुत है, परन्तु नियम बड़े कड़े हैं। सिन्धु के पश्चिम के प्रदेश आर्य्यवर्त्त की नैसर्गिक सीमा निषध पर्वत तक वे लोग चाहते हैं। और भी... सिल्यू०––चुप क्यो हो गए? कहो, चाहे वे शब्द कितने ही कटु हो, मैं उन्हें सुनना चाहता हूँ।
मेगा०––चाणक्य ने एक और भी अडगा लगाया है। उसने कहा है, सिकन्दर के साम्राज्य में जो भावी विप्लव हैं, वह मुझे भलीभाँँति अवगत हैं। पश्चिम का भविष्य रक्त-रजित हैं, इसलिए यदि पूर्व में स्थायी शान्ति चाहते हो तो ग्रीक सम्राट् चन्द्रगुप्त को अपना बन्धु बना ले।
सिल्यू०––सो कैसे?
मेगा०––राजकुमारी कार्नेलिया का सम्राट् चन्द्रगुप्त से परिणय करके।
सिल्यू०––अधम! ग्रीक तुम इतने पतित हो!
मेगा०––क्षमा हो सम्राट्! बह ब्राह्मण कहता है कि आर्य्यावर्त की सम्राज्ञी भी तो कोर्नेलिया ही होगी।
साइ०––परन्तु राजकुमारी की भी सम्मति चाहिए।
सिल्यू०––असम्भव! घोर अपमानजनक।
मेगा०––मैं क्षमा किया जाऊँ तो सम्राट्...! राजकुमारी का चन्द्रगुप्त से पूर्वपरिचय भी है, कौन कह सकता है कि प्रणय अदृश्य सुनहली रश्मियो से एक-दूसरे को न खीच चुका हो! सम्राट् सिकन्दर के अभियान का स्मरण कीजिए––मै उस घटना को भूल नहीं गया हूँ।
सिल्यू०––मेगास्थनीज! मै यह जानता हूँ! कार्नेलिया ने इस युद्ध में जितनी बाधाएँ उपस्थित की, वे सब इसकी साक्षी है कि उसके मन में कोई भाव है, पूर्व स्मृति हैं, फिर भी––फिर भी, न जाने क्यो! वह देखो, आ रही है! तुम लोग हट तो जाओ!
[ साइवर्टियस और मेगास्थनीज का प्रस्थान और कार्नेलिया का प्रवेश ]कार्ने०––पिताजी!
सिल्यू०––बेटी कार्नी!
कार्ने०––आप चिन्तित क्यो है?
सिल्यू०––चन्द्रगुप्त को दण्ड कैसे दूँ? इसी की चिन्ता है।
कार्ने॰—क्यों पिताजी, चन्द्रगुप्त ने क्या अपराध किया है?
सिल्यू॰—हैं! अभी बताना होगा कार्नेलिया! भयानक युद्ध होगा, इसमें चाहे दोनों का सर्वनाश हो जाय!
कार्ने॰—युद्ध तो हो चुका। अब मेरी प्रार्थना आप सुनेंगे पिताजी! विश्राम लीजिए! चन्द्रगुप्त का तो कोई अपराध नहीं, क्षमा कीजिए पिताजी! (घुटने टेकती है)
सिल्यू॰—(बनावटी क्रोध से)—देखता हूँ कि, पिता को पराजित करने वाले पर तुम्हारी असीम अनुकम्पा है।
कार्ने॰—(रोती हुई)—मैं स्वयं पराजित हूँ! मैंने अपराध किया है पिताजी! चलिए, इस भारत की सीमा से दूर ले चलिए, नहीं तो मैं पागल हो जाऊँगी।
सिल्यू॰—(उसे गले लगाकर)—तब मैं जान गया कार्नी, तू सुखी हो बेटी! तुझे भारत की सीमा से दूर न जाना होगा—तू भारत की सम्राज्ञी होगी।
कार्ने॰—पिताजी!
[प्रस्थान]
चतुर्थ अंक — दृश्य १३
[ भयभीत भाव से राक्षस और सुवासिनी का प्रवेश ]राक्षस––चारी ओर अर्थ्य-सेना! कही से निकलने का उपाय नही। क्या किया जाय सुवासिनी!
सुवा०––यह तपोवन हैं, यही कही हम लोग छिप रहेगे।
राक्षस––पै देश-द्रोही, ब्राह्मण-द्रोही बौद्ध! हृदय कॉप रहा है। क्या होगा?
सुवा––आर्य्यो को तपोवन इन राग-द्वेपो मे परे है।
राक्षस––तो चलो कही।––( सामने देखकर )―–सुवासिनी! वह देखो––वह कौन?
सुवा०––( देखकर ) आर्य्य चाणक्य।
राक्षस––आर्य्य-साम्राज्य का महामन्त्री इस तपोवन में!
सुवा०––यही तो ब्राह्मण की महत्ता है राक्षम्! यो तो मूर्खो की निवृत्ति भी प्रवृत्तिमूलक होती है। देखो, यह सूर्य्य-रश्मियो का-सा रसग्रहण कितना निष्काम, कितना निवृत्तिपूर्ण हैं!
'राक्षस––सचमुच मेरा भ्रम था सुवासिनी! मेरी इच्छा होती है कि चल कर इस महात्मा के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लू और क्षमा माँग लू!
सुवा०––बडी अच्छी बात सोची तुमने। देखो―
[ दोनो छिप जाते है ] चाणक्य--( आँख खोलता हुआ )––कितना गौरवमये आज का अरुणोदय है! भगवान् सविता, तुम्हारा आलोक, जगत् का मंगल करे। मै आज जैसे निष्काम हो रहा हैं। विदित होता है कि आज तक जो कछ किया, वह सब भ्रम था, मुख्य वस्तु आज सामने आई। आज मझे अपने अन्तर्निहित ब्राह्मणत्व की उपलब्धि हो रही है। चैतन्य-सागर निस्तरग चन्द्रगुप्त२१८[ दूसरी ओर झाड़ी में मौर्य्या ]
हैं और ज्ञान-ज्योति निर्मल हैं। तो क्या मेरा कर्म कुलाल-चक्र अपना निर्मित भाण्ड उतारकर बर चुका? ठीक तो, प्रभात-पवन के साथ सब की सुख-कामना शान्ति का आलिंगन कर रही है। देव! आज मैं धन्य हूँ।[मौर्य्य―ढोग हैं! रक्त और प्रतिशोध, क्रूरता और मृत्यु का खेल देखते ही जीवन बीता, अब क्या मैं इस सरल पथ पर चल सकूँगा? यह ब्राह्मण आँख मूँँदने-खोलने का अभिनय भले ही करे, पर मैं! असम्भव है। अरे, जैसे मेरा रक्त खौलने लगा! हृदय में एक भयानक चेतना, एक अबजा का अट्टहास, प्रतिहिंसा जैसे नाचने लगी! वह, एक साधारण मनुष्य, दुर्बल कंकाल, विश्व के समूचे शस्त्र-बल को तिरस्कृत किये बैठा है! रख दू गले पर खड्ग, फिर देखूँ तो यह प्राणभिक्षा माँगता है या नहीं] सम्राट चन्द्रगुप्त के पिता की अवज्ञा! नहीं-नही, ब्रह्महत्या होगी, हो; मेरा प्रतिशोध और चन्द्रगुप्त का निष्कटक राज्य!――
[ छुरी निकाल कर चाणक्य को मारना चाहता है, सुवासिनी दौड़कर उसका हाथ पकड़ लेती है। दूसरी ओर से अलका, सिहरण, अपनी माता के साथ चन्द्रगुप्त का प्रवेश ]
चन्द्रगुप्त―(आश्चर्य और क्रोध से)—यह क्या पिताजी! सुवा- सिनी! वोलो, वात क्या हैं?
सुवा०—मैने देखा कि सेनापति, आर्य्य चाणक्य को मारना ही चाहते हैं, इसलिए मैने इन्हे रोका!
चन्द्र०—गुरुदेव, प्रणाम! चन्द्रगुप्त क्षमा का भिखारी नही, न्याय करना चाहता है। बतलाइए, पूरा विवरण सुनना चाहता हूँ, और पिताजी, आप शस्त्र रख दीजिए! सिंहरण! (सिंंहरण अगे बढता है)।
चाणक्य―(हँस कर)―सम्राट्! न्याय करना तो राजा का कर्तव्य है; परन्तु यहाँ पिता और गुरु का सम्वन्य है, कर सकोगे?
चन्द्र०―पिताजी!
मौर्य्य―हाँ चन्द्रगुप्त, मैं इस उद्धत ब्राह्मण का―सब की अवज्ञा करने वाले महत्वाकांक्षी का—वध करना चाहता था। कर न सका, इसका दुःख है। इस कुचक्रपूर्ण रहस्य का अन्त न कर सका।
चन्द्र॰—पिताजी, राज्य-व्यस्था आप जानते होंगे—वध के लिए प्राणदण्ड होता है, और आपने गुरुदेव का—इस आर्य्य-साम्राज्य के निर्माण-कर्ता ब्राह्मण का—वध करने जाकर कितना गुरुतर अपराध किया है!
चाणक्य—किन्तु सम्राट्, वह वध हुआ नहीं, ब्राह्मण जीवित है। अब यह उसकी इच्छा पर है कि वह व्यवहार के लिए न्यायाधिकरण से प्रार्थना करे या नहीं।
चन्द्रगुप्त-जननी—आर्य्य चाणक्य!
चाणक्य—ठहरो देवी!—(चन्द्रगुप्त से)—मैं प्रसन्न हूँ वत्स! यह मेरे अभिनय का दण्ड था। मैंने आज तक जो किया, वह न करना चाहिए था, उसी का महाशक्ति-केन्द्र ने प्रायश्चित करना चाहा। मैं विश्वस्त हूँ कि तुम अपना कर्त्तव्य कर लोगे। राजा न्याय कर सकता है, परन्तु ब्राह्मण क्षमा कर सकता है।
राक्षस—(प्रवेश करके)—आर्य्य चाणक्य! आप महान् हैं, मैं आपका अभिनन्दन करता हूँ। अब न्यायाधिकरण से, अपने अपराध—विद्रोह का दण्ड पाकर सुखी रह सकूँगा। सम्राट् आपकी जय हो!
चाणक्य—सम्राट्, मुझे आज का अधिकार मिलेगा?
चन्द्र॰—आज वही होगा, गुरुदेव, जो आज्ञा होगी।
चाणक्य—मेरा किसी से द्वेष नहीं, केवल राक्षस के सम्बन्ध में अपने पर सन्देह कर सकता था, आज उसका भी अन्त हो। सम्राट् सिल्यूकस आते ही होंगे, उसके पहले ही हमें अपना सब विवाद मिटा देना चाहिए।
चन्द्र॰—जैसी आज्ञा।
चाणक्य—आर्य्य शकटार के भावी जामाता अमात्य राक्षस के लिए मैं अपना मन्त्रित्व छोड़ता हूँ। राक्षस! सुवासिनी को सुखी रखना।
[सुवासिनी और राक्षस चाणक्य को प्रणाम करते हैं]
मौर्य्य—और मेरा दण्ड? आर्य्य चाणक्य, मैं क्षमा ग्रहण न करूँ, तब? आत्महत्या करूँगा!
चाणक्य—मौर्य्य! तुम्हारा पुत्र आज आर्य्यावर्त्त का सम्राट् है—अब और कौन-सा सुख तुम देखना चाहते हो? काषाय ग्रहण कर लो, इसमें अपने अभिमान को मारने का तुम्हें अवसर मिलेगा। वत्स चन्द्रगुप्त! शस्त्र दो आमात्य राक्षस को!
[मौर्य्य शस्त्र फेंक देता है। चन्द्रगुप्त शस्त्र देता है। राक्षस-सविनय ग्रहण करता है]
सब—सम्राट् चन्द्रगुप्त मौर्य्य की जय!
[प्रतिहारी का प्रवेश]
प्रति॰—सम्राट् सिल्यूकस शिविर से निकल चुके हैं।
चाणक्य—उनकी अभ्यर्थना राजमन्दिर में होनी चाहिए, तपोवन में नहीं।
चन्द्र॰—आर्य्य, आप उस समय न उपस्थित रहेंगे?
चाणक्य—देखा जायगा।
[सबका प्रस्थान]
चतुर्थ अंक — दृश्य १४
१४
राज-सभा[एक ओर से सपरिवार चन्द्रगुप्त, और दूसरी ओर से साइवर्टियस, मेगास्थनीज, एलिस और कार्नेलिया के साथ सिल्यूकस का प्रवेश; सब बैठते हैं]
चन्द्र॰—विजेता सिल्यूकस का मैं अभिनन्दन करता हूँ—स्वागत!
सिल्यू॰—सम्राट् चन्द्रगुप्त! आज मैं विजेता नहीं, विजित से अधिक भी नहीं! मैं सन्धि और सहायता के लिए आया हूँ।
चन्द्र॰—कुछ चिन्ता नहीं सम्राट्, हम लोग शस्त्र-विनिमय करचुके, अब हृदय का विनिमय...
सिल्यू॰—हाँ, हाँ, कहिए!
चन्द्र॰—राजकुमारी, स्वागत! मैं उस कृपा को नहीं भूल गया, जो ग्रीक-शिविर में रहने के समय मुझे आप से प्राप्त हुई थी।
सिल्यू॰—हाँ कार्नी! चन्द्रगुप्त उसके लिए कृतज्ञता प्रगट कर रहे हैं।
कार्ने॰—मैं आपको भारतवर्ष का सम्राट् देखकर कितनी प्रसन्न हूँ।
चन्द्र॰—अनुगृहीत हुआ (सिल्यूकस से) औंटिगोनस से युद्ध होगा। सम्राट् सिल्यूकस, गज-सेना आपकी सहायता के लिए जायगी। हिरात में आपके जो प्रतिनिधि रहेंगे, उनसे समाचार मिलने पर और भी सहायता के लिए आर्य्यवर्त्त प्रस्तुत है।
सिल्यू॰—इसके लिए धन्यवाद देता हूँ। सम्राट् चन्द्रगुप्त, आज से हम लोग दृढ़ मैत्री के बन्धन में बँधे! प्रत्येक का दुःख-सुख, दोनों का होगा, किन्तु एक अभिलाषा मन में रह जायगी।
चन्द्र॰—वह क्या?
सिल्यू॰—उस बुद्धिसागर, आर्य्य-साम्राज्य के महामंत्री, चाणक्य को देखने की बड़ी अभिलाषा थी। चन्द्र०––उन्होने विरक्त होकर, शान्तिमय जीवन बिताने का निश्चय किया है।
[ सहसा चाणक्य का प्रवेश, अभ्युत्थान देखकर प्रणाम करते है ]
सिल्यू०––आर्य चाणक्य, मैं आपका अभिनन्दन करता हूँ।
चाणक्य––सुखी रहो सिल्यूकस, हम भारतीय ब्राह्मणो के पास सबकी कल्याण-कामना के अतिरिक्त और क्या है, जिससे अभ्यर्थना करूँँ? मैं आज का दृश्य देखकर चिर-विश्राम के लिए संसार से अलग होना चाहता हूँ।
सिल्यू०––और मै सन्धि करके स्वदेश लौटना चाहता हूँ। आपके आशीर्वाद की बड़ी अभिलापा थी। सन्धिपत्र .....
चाणक्य––किन्तु संविपत्र स्वार्थों से प्रवल नही होते, हस्ताक्षर तलवारों को रोकने में असमर्थ प्रमाणित होंगे। तुम दोनों ही सम्राट् हो, शस्त्र-व्यवसायी हो; फिर भी संघर्ष हो जाना कोई आश्चर्य की बात न होगी। अतएव, दो बालुका-पूर्ण कगारो के बीच में एक निर्मल स्रोत- स्विनी का रहना आवश्यक है।
सिल्यू०––सो कैसे?
चाणक्य––ग्रीस की गौरव-लक्ष्मी कार्नेलिया को मैं भारत की कल्याणी बनाना चाहता हूँ। ――यही ब्राह्मण की प्रार्थना है।
सिल्यू०––मै तो इससे प्रसन्न ही हूँगा, यदि........
चाणक्य––यदि का काम नही, मैं जानता हूँ, इसमें दोनों प्रसन्न और सुखी होगे।
सिल्यू०––( कार्नेलिया की ओर देखता है, वह सलज्ज सिर झुका लेती है )––तब आओ बेटी...........आओ चन्द्रगुप्त!
दोनों ही सिल्यूकस के पास जाते हैं, सिल्यूकस उनका हाथ मिलाता हैं। फूलो की वर्षा और जयध्वनि ]चाणक्य––( मौर्य्य का हाथ पकड़ कर )––चलो, अब हम लोग चले!
यवनिका