Home › पद्य कोश › कवित्त › कवितावली — उत्तरकाण्ड (भाग 1)

कवितावली — उत्तरकाण्ड (भाग 1)

✍️ गोस्वामी तुलसीदास · कवित्त · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 66 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 कवितावली — तुलसीदास (टीका सहित)। उत्तरकाण्ड के पद 65 से 110 (नाम-विश्वास, कलि-वर्णन, राम-नाम-महिमा) असिस्टेंट प्रोफेसर पाठ्यक्रम में निर्धारित।

तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना कवितावली — कवित्त, सवैया व छप्पय।

अक्षर आकार:

सवैया

[ १४३ ]

बालि से बोर बिदारि सुकंठ थप्यो, हरषे सुर बाजने बाजे।
पल में दल्यो दालरथा दसकंधर, लंक विभीषन राज विराजे॥
राम सुभाव सुने तुलसी हुलसे अलसी, हमसे गल गाजे।
कायर कूर कपूतन की हद तेउ गरीब नेवाज नेवाजे॥

अर्थ―बालि से वीर को मारकर सुग्रीन को जिसने राज पर बिठाया कि सब देवताओं ने प्रसन्न होकर बाजे बजाये। पल में रावण को रामचन्द्र ने मार डाला और लङ्का के राज पर विभीषण को बिठा दिया। रामचन्द्र के स्वभाव को तुलसीदास सुनकर प्रसन्न होता है कि हमसे आलसियों को गले लगाया अथवा ऐसे आलसी भी प्रसन्न होने पर बड़े बल (ज़ोर) से गाजे (गरजने लगे) अथवा तुलसीदास कहते हैं कि राम का स्वभाव सुनकर आलसी प्रसन्न हुए कि बिना परिश्रम ही तर जावेंगे। कायर कूर कपूतों की जो हद थे उन गरीबों को भी गरीबनिवाज ने निवाजा (अनुगृहीत किया)!

[ १४४ ]

बेद पढ़ैं बिधि, संभु सभीत पुजाक्न रावन सों नित आवैं।
दानव देव दयावने दीन दुखी दिन दूरिहि तेँ सिर नावैं॥
ऐसेउ भाग भगे दसभाल तें जो प्रभुता कवि कोविद गावैं।
राम से बाम* भये तेहि बामहि बाम सबै सुख संपति लावैं॥

अर्थ―जिस रावण के यहाँ डर से ब्रह्मा रोज़ वेद पढ़ते थे और महादेव नित्य पूजा कराने आते थे। सब दानव-देव दीन और दुखी होकर रोज़ दूर ही से सिर नवाते

पाठान्तर―सबाम। १२

थे। ऐसे भी ना काय भाग गया (उस्ले छोड़ गया ) कि जिनकी प्रभूता को कशि और मांगना लक्षाते रहते थे। सोला साहस रामचन्द्र के बाये (टेढ़े होने सो उनकर सब सुख र सम्पत्ति काम हो बाई । अथवा रामबन्द्र के बाम (खिलाफ) होने से उल्ल वाम' ( टेढ़े) को सब सम्पदा डन्टी हो गई। [१४५ ] बेद-बिरुद्ध, मही, मुनि, साधु लोक किये, सुरलोक उजारो। और कहा कहौं तीय हरी, तबहूँ करुनाकर कोप न धारो ॥ सेवक-छोह ते छाँडी छमा, तुलसी लख्यो राम सुभाव तिहारो। तालों न दाप दल्यो दसकंधर जाले विभीषन लात न मारो॥ अर्थ-जिसने वेद के विरुद्ध किया, पृथ्वी, मुनि और साधु को शोक-साहित किया और सुरलोक को उजाड़ दिया। और का क्या कहना है, जब रामचन्द्र की स्त्री को भी हर ले गया तब भी कृपा करनेवाले श्रीरामचन्द्र ने क्रोध न किया। परन्तु दाल के कारण क्षमा को छोड़ दिया । तुलसीदास कहते हैं कि हे राम! आपका स्वभाव खूब पहचाना है। तब तक रात्रण के अहङ्कार को नष्ट न किया जब तक उखने विभीषण को लात नहीं मारी। . [१४६ ] सोकसमुद्र निमज्जत काढ़ि कपीश कियो जग जानत जैसो । नीच निसाचर बैरी को बंधु बिभीषन कीन्ह पुरंदर कैसोछ । नाम लिये अपनाइ लियो, तुलसी से कहै जग कौन अनैसो। आरत-श्रारति-भंजन राम, गरीब-नेवाज न दूसर ऐसा ॥ अर्थ-शोक-समुद्र में डूबते सुग्रीव को निकालकर जैसा किया वैसा संसार जानता है। नीच निशाचर और बैरी के भाई विभीषण को कैसा इन्द्र का सा कर दिया। तुलसीदास सा और अनसा (खराब) संसार में कौन है, नाम लेने से उसे भी अपना लिया। भारत के दुःख को हरनेवाले राम हैं, उनसा गरीबनेवाज दूसरा नहीं है।

पाठान्तर---सैखा, ऐलो।

[ १४७ ]

मीत धुनीत कियो कार भालु को, पाल्यो ज्यों काहुन बाल तनूजो।
सज्जन-सींव विभीषन भो*, अजहूँ बिलसे वर बंधु-बधू जो॥
कोसलपाल बिना तुलली सरनागत पाल कृपासु न दूजो।
कूर कुजाति कुयूत अधो सबकी सुधरै जो करै नर पूजो॥

अर्थ―कपि और भालु को पवित्र और मित्र बनाया और ऐसा पाला जैसे कोई अपने पुत्र को भी नहीं पालता है। विभीषण सज्जनो की सर्य्यादा हो गया जो आज तक अपने भाई की स्त्री से विलास करता है। तुलसीदास कहते हैं कि विना कोमल के राजा रामचन्द्र के और दूसरा शरणागत का पालनेवाला नहीं है। जो मनुष्य पूजा करै वह चाहे जैसा क्रूर कुजाति कपूत और पापी क्यों न हो, उसकी भी सब सँभल जाती है।

शब्दार्थ―तनूजो = तन से उत्पन, पुत्र।

[ १४८ ]

तीय-सिरोमनि सीय तजी ज्यहि पावक की कलुषाई दही हैं
धर्म-धुरंधर बंधु तज्यो, पुरोगनि की विधि बोलि कही है॥
कीस निसाचर की करनी न सुनी, न बिलोकी, न चित्त रही है।
राम सदा सरनागत की अनखौहीं अनैसी सुभाय सही है॥

अर्थ―स्त्रियों में श्रेष्ठ सीताजी को त्याग दिया, जिसके पाप को अग्नि ने जला दिया था अर्थात् जिसको अग्नि ने पवित्र कर दिया था, अथवा जिसने अग्नि की कालौंच को हर लिया था अर्थात् अग्नि सबके पाप हरती है उसकी कालौंच को भी सीताजी ने प्रवेश करके हर लिया था। धर्म-धुरन्धर भाई को छोड़ दिया। नगरवासियों को बुलाकर विधि ने कही अर्थात् सीख दो अथवा पुरलोगन (अयोध्यावासियों) को छोड़ दिया और विधि को बुलाकर कहा अर्थात वर्णन किया (रामचरितमानस का उत्तरकांड देखो―यह आचरन बस्य मैं भाई), कपि (सुग्रीव) और निसाचर (विभीषण) की करनी को न सुना न देखा न विचारा। राम ने सदा शरणागत की अनख देनेवाली बातों और बुराइयों को भी सहा है।

पाठान्सर―ओ।

अपराध अषाध भये* जान तें अपने उर आनत नाहिंन जू।
गणिका-गज-गीध-अजामिल के गनि पातक-पुंज सिराहिं न† जू॥
लिवे वारक नाम सुधाम‡ दियो जेहि धाम महामुनि जाहिं न जू।
तुलसी भजु दीनदयालुहि रे, रघुनाथ अनाथहि दाहिन जू॥

अर्थ—सेवक से भारी अपराध पड़ने पर भी मन नहीं लाते हैं। गणिका, गज, गीध और अजामिल के पापों के ढेर को गिनकर भी उनकी सराहना की अथवा उनके ऐसे पाप जो गिनते नहीं सिराते (समाप्त) होते अर्थात् अनगिनतिन पापों को देखकर भी एक वेर नाम लेने से उनको वह धाम दिया जहाँ मुनि भी नहीं पहुँचते। तुलसीदास कहते हैं कि दीनदयालु रघुनाथ का भजन कर, जो अनाथ को सदा दाहिने रहते हैं।

[१५०]

प्रभु सत्य करी प्रहलाद-गिरा, प्रगटे नरकेहरि खंभ महाँ।
भखराज ग्रस्यो गजराज, कृपा ततकाल, बिलंब कियो न तहाँ॥
सुर-साखी दै राखी है पांडुवधू पट लूटत, कोटिक भूप जहाँ।
तुलसी भजु सोच-विमोचन को,जन को पन राम न राख्यो कहाँ?॥

अर्थ—प्रभु ने प्रह्लाद की बात को सच्चा किया, खम्भ में से नृसिंहरूप प्रगट हुए। जब मगर ने गजराज को ग्रसा तो क्षण भर की भी हेर न की, तत्काल (फौरन्) कृपा की। जब द्रौपदी का वस्त्र लूटा जाता था, जहाँ करोड़ो राजा थे, तो आपने उसकी लज्जा रक्खी, जिसके देवता साक्षी हैं। तुलसीदास कहते हैं कि शोच के छुड़ानेवाले राम की शरण जा, उन्होंने सेवक की बात को कहाँ नहीं रक्खा।

[१५१ ]

नरनारि उघारि सभा महँ होत दियो पट, सोच हर्यो मन को।
प्रहलाद-विषाद-निवारन, बारन-तारन, मीत अकांंरन को॥

* पाठान्तर—परें।
†पाठान्तर—सिराहि न।

‡पाठान्तर—सो धाम।

जो कहावत दीनदयालु सही, जेहि आर सदा अपने पन को।
तुलसी तजि आन नरेश सजे भगवान भलो करिहैं जन को॥

अर्थ— द्रौपदी को सभा में नग्न होते देख वस्त्र दिया और मन का सोच हरा। वह प्रह्लाद के दुःख को हरनेवाले, हाथों के, तरनेवाले, कारण (बिना कारण) ही जो सबके मीत (मित्र) हैं, जो दीन-दयाल कहाते हैं वह हरी है, वह अपने प्रण सदा निर्वाह करते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि जो दूसरे की आस छोड़कर ऐसे भगवान् का भजन करता है उस अपने सेवक का भगवान भला करेंगे।

[१५२]

ऋषिनारि उधारि, किया सठ केवट मीत, पुनीत सुकीर्ति लही।
निज लोक दियो सबरी खग को, कपि थाप्यो से मालुम है सबही॥
दससीस विरोध सभीत बिभीषन भूप कियो जग लीक रही।
करुणानिधि का भजु रे तुलसी, रधुनाथ अनाथ के नाथ सही॥

अर्थ—अहल्या, गौतम-ऋषि की स्त्री, का उद्धार करके, शठ केवट को मित्र बनाया और अच्छा यश पाया। शबरी और जटायु (गीध) को अपना लोक दिया, सुग्रीव को राज्य दिया; सो सभी को मालूम है।‌ रावण के वैर से डरे हुए विभीषण को राजा किया जिसका ज़िक्र संसार भर में है। तुलसीदास कहते हैं कि दया के समुद्र रामचन्द्र को भजो जो अनाथों के सच्चे नाथ हैं।

[१५३]

कौसिक बिप्रवधू मिथिलाधिप के सब सोच दले पल माहैं।
बालि-दसानन-धन्धु कथा सुनि सत्रु सुसाहिब-सील सराहैं॥
ऐसी अनूप कहैं तुलसी रघुनायक की अगुनी गुन-गाहैं।
आरत दीन अनाथन को रघुनाथ करैं निज हाथ की छाहैं॥

अर्थ—कौशिक मुनि (विश्वामित्र), बिप्रवधू (अहल्या) और जनक के सब शांचों को पल में नाश किया। बालि और रावण के भाइयों की कथा सुनकर बैरी भी साहिब (रामचन्द्र) के शील की सराहना करते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि राम चन्द्र की कथा अनुसार है कि अगुण भी गुण ग्रहण कर लेते हैं अथवा राम निर्गुणियों में भी गुण देखते हैं यह उनकी अनुपम बात है। आरत (दुखी), दीन और अनाथों पर राम अपने हाथों की छाया करते हैं अर्थात् उनकी रक्षा करते हैं।

[ १५४ ]

तेरे बेसाहे बेसाहत औरनि, और बेसाहिकै बेंचनहारे।
ब्योम रसातल भूमि भरे नृप कूर कुसाहिब सेँतिहुँ खारे।
तुलसी तेहि सेवत कौन मरे? रजतें लघु को करे मेरु तें भारे?।
स्वामी सुसील समर्थ सुजान सो तासों तुही दसरत्थ दुलारे॥

अर्थ―तेरे मोल लिये और मोल लेते हैं अथवा जिसे तुम मोल ले लेते हो वह औरो को ख़रीद सकता है, और सब मोल लेकर बेचनेवाले हैं। आकाश, पृथ्वी और पाताल में बहुत से राजा भरे हैं परन्तु क्रूर हैं और मुफ्त में भी कडुवे हैं अथवा कुसाहिब हैं तिहुँ (वृथा) खार रखनेवाले हैं। तुलसीदास कहते हैं कि उनकी सेवा में कौन मर सकता है अर्थात कोई नहीं। कौन कण से भी छोटे को मेरु से भी भारी करनेवाला है? दशरथ के दुलारे! तुझसा सुशील स्वामी समर्थ और सुजान तू ही है।

घनाक्षरी

[ १५५ ]

जातुधान भालु कपि केवट बिहंग जो जो,
पाल्यो नाथ सद्य सो सो* भयो कामकाज को।
भारत अनाथ दीन मलिन सरन आये,
राखे अपनाइ†, सो सुभाव महाराज को॥
नाम तुलसी पै भोंड़े भाग‡, सो§ कहायो दास,
किये अंगीकार ऐसे बड़े दगाबाज को।
साहेब समर्थ दशरथ के दयालु देव,
दूसरो न तोसों तुही आपने की लाज को॥

*पाठान्तर―मद्य सो भयो।
†पाठान्तर―सनमानि।
‡पाठान्तर―भाँग।
§पाठान्तर―तें। अर्थ—राक्षस (विभीषण), भालु (जाम्बवान), बन्दर (सुग्रीव), केवट, पक्षी (जटायु) को जो नाथ! आपने पाला है सो मालूम होता है कि यह काम-काज (पालना) का आप को यश सा हो गया है अथवा आपने जिसे पाला वह तुरन्त लायक हो गया। दुखी अनाथ दीन और पापी जो आपके शरण आये उनको आदर अथवा अपना करके रक्खा, यह महाराज का स्वभाव ही है। नाम तुलसी है और भाग्य का भोड़ा हूँ परन्तु दास कहलाया हूँ, आपने ऐसे बड़े दगाबाज़ को भी (सेवा में) स्वीकार किया है। हे दशरथ के दयालु लाल! आप सा समर्थ मालिक दूसरा नहीं है जो अपने दास की लाज रखता हो।

[१५६]

महाबली बालि दलि, कायर सुकंठ कपि
सखा किये, महाराज हौं न काहू काम को।
भ्रात-घात-पातकी निसाचर सरन आये,
कियो अंगीकार नाथ एते* बड़े बाम को॥
राय दसरत्य के समर्थ तेरे नाम लिये,
तुलसी से कूर को कहत जग राम को।
आपने नेवाजे की तौ लाज महाराज को,
सुभाव समुझत मन मुदित गुलाम को॥

अर्थ—बड़े बलवान् बालि को मारकर कायर सुग्रीव को, जो किसी काम का नहीं था, महाराज ने अपना सखा बनाया अथवा जिस सुग्रीव को आपने सखा बनाया था वह भी किसी काम का नहीं था और मैं भी किसी काम का नहीं हूँ। भाई का घात करानेवाले पापी राक्षस को, ऐसे बड़े पापी को, भी शरण में आने पर नाथ ने अङ्गीकार किया। हे दशरथ के समर्थ लाल! तेरा नाम लेने से तुलसी से क्रूर को जगत् (संसार भर) राम का बताता है। अपने निवाजे की अर्थात् जिस पर एक बार कृपा की उसकी महाराज को लाज है। आपका स्वभाव समझकर गुलाम का मन प्रसन्न है।

[१५७]

रूप-सील सिंधु, गुनसिंधु, बंधु दीन को,
दयानिधान, जान-मनि, बीर बाहु-बोल को।

*पाठान्तर—ऐसे।

स्त्राद्ध कियो गीध को, सराहे फल सबरी के,
सिला-साप-समन, निजाह्यो नेह कोल को॥
तुलसी उराउ होत राम को सुभाव सुनि,
को न बलि जाइ, न बिकाइ बिन मोल को?
ऐसेहू सुसाहेब सों जाको अनुराग न, सो
बड़ाई अभागा, भाग भागो लोभ-लाल को॥

अर्थ—आप रूप, शील और गुण के समुद्र हो, दीन के बन्धु हो, दयानिधान हो, जाननेवालों में श्रेंष्ठ हो, वीर हो और शरणागत-पाल हो। गीध (जटायु) का आपने श्राद्ध किया, शवरी के फल की प्रशंसा की, शिला (अहिल्या) के शाप की शान्ति को और कोल (निषाद) के प्रेम को निबाहा। तुलसीदास! राम के स्वभाव को सुनकर रोमाञ्च होता है। उस पर कौन न बलि जावे और कौन बिना मोल न बिकावै। ऐसे साहेब से भी जिसका प्रेम नहीं है वह बड़ा अभागा है। उसका मन लोभ के वश से चञ्चल हो रहा है और उसका भाग उसे छोड़कर भाग गया है।

[ १५८ ]

सूर सिरताज महाराजनि के महाराज,
जाको नाम लेत ही सुखेत होत ऊसरो।
साहब कहाँ जहान जानकीस सो सुजान,
सुमिरे कृपालु के मराल होत खूसरो॥
केवट, पषान, जातुधान, कपि, भालु तारे,
अपनायो तुलसी सो धींग धम-धूसरो।
बोल को अटल, बाँह को पगार, दीनबंधु,
दूबरे को दानी, को दयानिधान दूसरो?॥

अर्थ—आप बलवानों के सिरताज और महाराजों के महाराज हैं, आपका नाम लेते ही ऊसर भी अच्छा खेत हो जाता है। दुनिया में रामचन्द्र सा सुजान साहिब कहाँ है कि जिस कृपालु के सुमिरन से खूसट भी हंस हो जाता है। केवट, पत्थर, राक्षस, बन्दर, रीछ सब तारे और तुलसी से धमधूसर धींग (ऊटपटांग मनुष्य) को भी अपनाया। बोल का अटल, बाँह का अचल, दीन का बन्धु, दुबले (दरिद्री) को देनेवाला, हे दयानिधान! तुम सा दूसरा कौन है?

[ १५९ ]

कीबे को बिसोक लोक लोकपालहू तें सब,
कहूँ कोऊ भो न चरवाहो कपि भालु को।
पवि को पहार कियो ख्याल ही कृपालु राम,
बापुरो बिभीषन घरौंधा हुतो बाल को॥
नाम ओट लेत ही निखोट होत खोटे खल,
चोट बिनु मोट पाइ भयो न निहाल को?।
तुलसी की बार बड़ी* ढील होति, सीलसिन्धु!
बिगरी सुधारिबे† को दूसरो दयालु को?॥

अर्थ―सब संसार को शोक-रहित करने को लोकपालों में से भी कोई बन्दरों भालुओं का चरवाहा न हुआ अथवा लोकपालों से लोक को शोकरहित करने के लिए कोई बंदर भालुओं को बचानेवाला कहीं नहीं हुआ। खयाल करते ही अर्थात् स्मरण मात्र से रामचन्द्र ने पवि (वज्र) का पहाड़ उस बेचारे विभीषण को किया जो बालू का सा घरौधा था यानी क्षण में उस बालू की दीवार की तरह नष्ट हो जाता जो लड़के खेलने के लिए बनाते हैं और बिगाड़ डालते हैं। राम की आड़ लेते ही खोटे खल भी निखोटे (बिना ऐब) मनुष्य हो जाते हैं। ऐसा कौन है जो बिना चोट (डर वा श्रम) के नाम लेते ही मोट (बहुत सा धन) पाकर निहाल न हो? तुलसीदास की बेर बड़ी ढील हो रही है, हे शील के समुद्र! बिगड़ी की सुधारनेवाला तुम्हारे बिना कौन है?

[ १६० ]

नाम लिये पूत को पुनीत कियो पातकीस,
आरति निवारी प्रभु पाहि कहे पील की।
छलिन की छोंड़ी सी निगोड़ी छोटी जाति पाँति,
कीन्हीं लीन आपु में सुनारी भोंड़े भील ‡की॥

*पाठान्तर―बलि।
†पाठान्तर―सम्हारिने को।

‡पाठान्तर―भाल की।

तुलसीऔ तारिबो विसारिबो न, अन्त मोहिं,
नीके हैं प्रतीति रावरे सुभाव सील की।
देव तौ दयानिकेत, देत दादि दीनन की,
मेरी बार मेरे ही अभाग नाथ ढोल की॥

अर्थ―पूत का पवित्र नाम लेने से पातकी अजामिल को पापरहित किया और हाथी का कष्ट "प्रभु पाहि" कहते ही नष्ट कर दिया। जाति-पाँति की छोटी, निगोड़ी, छलियों की लड़की भील की स्त्री (शवरी) को अपने में लीन कर लिया। "तुलसी को भी तारना है" यह भूलिए मत। अन्त में मुझे भी अच्छी तरह आपके स्वभाव और शील पर भरोसा है। देव! आप तो दया के घर हैं। दीनों की दादि (फ़रियाद) देते हैं (इन्साफ़ कर देते हैं)। यह मेरा ही दुर्भाग्य है कि मेरी बार ढील डाल दी है।

[ १६१ ]

आगे परे पाहन कृपा, किरात, कोलनी,
कपीस, निसिचर अपनाये नाये माथ जू।
साँची सेवकाई हनुमान की सुजानराव,
ऋनियाँ कहाये हौ विकाने ताके हाथ जू॥
तुलसी से खेटे खरे होत ओट नाम ही की,
तेजी* माटी मनहू की मृग मद साथ जू।
बात चले बात को न मानियो विलग, बलि,
काकी सेवा रीझिकै नेवाजो रघुनाथ जू?॥

अर्थ―आगे पड़े पत्थर (अहिल्या) को, किरात को, कोलनी (शवरी) को, कपीश (सुग्रीव) को, राक्षस (विभीषण) को, कृपा करके माथ नाय (सिर नीचा करके अर्थात् सकुच सहित) अपनाया; अथवा ऊपर बताये हुए सबको अपनाया जिन्होंने माथा नवाया था अर्थात् जो आपकी शरण आये थे। सच्ची सेवकाई हनुमान की देखकर, हे सुजानों के श्रेष्ठ! आप उनके क़र्ज़ी कहाये, उनके हाथ बिक गये। नाम की ओट लेते ही तुलसीदास से ऐबी भी भले हो जाते हैं; जैसे कस्तूरी के साथ में रास्ते की मिट्टी भी महँगी बिक जाती है। बात चलने पर कहता हूँ, बुरा न मानना; पर किसकी सेवा

पाठान्तर―महँगी।

पर रीझि (प्रसन्न होकर) रघुनाथजी आपने किसको नियाजा (सब कुछ दिया)?―अर्थात् खोटे और नीचों ही सो न? अथवा किसकी की सेवा पर रीझि आपने अपनाया?―अर्थात् आप बिना होता ही अपनाते हैं।

[ १६३ ]

कौसिक की चलत, पथान की परस पायँ,
टूटत धनुष बनि गई है जनक की।
कोल पसु* सबरी विहंग भालु रातिचर,
रतिन के लालचिन प्रापति मनक की॥
कोटि-कला-कुसल कृपालु! नतपाल! बलि†,
बातहू कितिक तिन तुलसी तनक की।
राय दसरत्थ के समरथ राम राजमनि!
तेरे हरे लोपै लिपि विधि हू गनक की॥

अर्थ―विश्वामित्र की गति चलते ही अर्थात् राम के सङ्ग होते ही, पत्थर की अहिल्या पैरों के परस से, अर्थात् पैर के छू जाने मात्र से, और धनुष के टूटने से जनक की बात बन गई। कोल, पशु (मरीच), शबरी, पक्षी (जटायु), भालु (रीछ), राक्षस जो सदा काम के लोभी होते हैं उनको भी स्वर्ग प्राप्त हुआ अथवा रत्ती भर चाहनेवालों को मत भर मिल गया। हे कोटि कला में कुशल, हे कृपा की मूर्ति, हे शरणागत को पालनेवाले! तुलसीदास को क्यों नहीं पालते? ऐसे छोटे तिनके की क्या बात है अर्थात यह क्या भारी काम है? हे राजा दशरथ के समर्थ सपूत राजमणि रामचन्द्र! तेरे देखने ही से ब्रह्मा जैसे गणित जाननेवाले की भी लिपि (लेख) अर्थात् प्रारब्ध मिट जाती है अर्थात् ब्रह्मा जो एक-एक कर्म गिनकर प्रारब्ध बनाया है ऐसे गणितज्ञ की करनी भी नष्ट हो जाती है।

[ १६३ ]

सिला-साप-पाप, गुह गीध को मिलाप,
सबरी के पास‡ आप चलि गये हौ सो सुनी मैं।

*पाठान्तर―भील।
†पाठान्तर―तन पालतम।

‡पाठान्तर―बाप।

सेवक सराहे कपिनायक बिभीषन,
भरत सभा सादर सनेह सुर-धुनी मैं॥
आलसी-अभागी-अधी-भारत-अनाथपाल,
साहेब समर्थ एक नीके मन गुनी मैं।
दोष दुख दारिद दलैया दीनबंधु राम,
तुलसी न दूसरो दयानिधान दुनी मैं॥

अर्थ—मैंने तो सुना है कि आपने शिला (अहिल्या) को शाप से निवृत्त किया। गुह-गीध से मिले। शवरी के यहाँ आप स्वयं ही गये। सुग्रीव, विभीषण और भरत, अपने दासों को सभा में आदर सहित आपने जो सराहा और जिसपर आकाश में देवध्वनि हुई वह भी मैंने सुना है। मैंने भली भाँति मन में विचार किया है कि आलसी, अभागे, पापी, दीन और अनाथ के पालक आप एक ही समर्थ साहब हैं। तुलसीदास कहते हैं, कि दोष दुःख और दारिद्रय का नाश करनेवाला दीनबन्धु राम सा दयानिधान दुनिया में दूसरा नहीं है।

[१६४]

मीत बालि-बंधु, पूत दूत, दसकंध-बंधु
सचिव, सराध कियो* सबरी जटाइ को।
लंक जरी जोहे जिय सोच सो बिभीषन को,
कहौ ऐसे साहेब की सेवा न खटाइ को?॥
बड़े एक एक† तें अनेक लोक लोकपाल‡,
अपने अपने को तौ कहैगो घटाइ को?।
साँकरे के सेइबे§, सराहिबे, सुमिरिबे को,
राम सो न साहिब, न कुमति-कटाइ को॥

*पाठान्तर—साध।
†पाठान्तर—यकायक।
‡पाठान्तर—लोकनाथ ।
§पाठान्तर—साइबो। अर्थ— बालि (अर्थात् बैरी) के भाई को तो मित्र और उसके पुत्र को दूत, तथा रावण (से वैरी) के भाई को मन्त्री बनाया, शवरी और जटायु का सराध साधा (किया), लङ्का जो जली तो विभीषण का सोच हुआ। कहो ऐसे साहब की सेवा की कौन इच्छा न करे? (यों तो) एक एक से बड़ा है और अनेक लोकों के अनेक लोकनाथ हैं और अपने-अपने की बात को कौन कम करके कहेगा, परन्तु छोटे की सेवा को सराहनेवाला, याद करनेवाला और कुमति को काटनेवाला राम सा दूसरा साहब नहीं है।

[१६५]

भूमिपाल, ब्यालपाल, नाकपाल, लोकपाल,
कारन-कृपालु, मैं सवै के जी की थाह ली।
कादर को आदर काहू के नाहिं देखियत,
सबनि सोहात है सेवा-सुजानि टाहली॥
तुलसी सुभाय कहैं नाहीं कछु पच्छपात,
कौने ईस किये कीस भालु खास माहली।
राम ही के द्वारे पै बुलाइ सनमानियत,
मोसे दीन दूबरे कुपूत कूर काहली॥

अर्थ—भूमिपाल (राजा), ब्यालपाल (शेष आदि), स्वर्ग के पालक (देवता), लोकपाल, पाताल के पालक (दानव), मैंने सबके जी की थाह ली है। यह सब कारणवश कृपा करनेवाले हैं। कादर का आदर कोई नहीं करता दिखाई देता। सबको अच्छी सेवा-टहल भाती है। तुलसी सुभाय से कहता है, कोई पक्षपात नहीं है। (भला) बन्दर भालु को किसने खास माहलो (महलवाला) किया है? मुझसे दीन कपूत काहिल राम ही के द्वारे पर बुलाकर आहत होते हैं।

[ १६६ ]

सेवा अनुरूप फल देत भूप कूप ज्यों,
बिहूनेगुन पथिक पियासे जात पथ के।
लेखे जोखे चोखे चित तुलसी स्वारथ हित,
नीके देखे देवता देवैया घने गथ के॥

गीध माना गुरु, कपि भालु माने मौत कै,
पुनीत गीत साके सब साहेब समस्थ* के।
और भूप परखि सुलखि तोलि ताइ लेत,
लसम के खसम तुही पै दसरत्थ के॥

अर्थ—सेवा के अनुकूल सब राजा लोग, कुएँ की तरह, फल देते हैं। जो गुणविहीन होते हैं वे रास्ते चलनेवालों की भाँति प्यासे जाते हैं अर्थात् जैसे कुआँ बिना गुण(रस्सी)वालों का जल नहीं देता और वे प्यासे ही चले जाते हैं वैसे ही गुण-विहीनों का राजा लोग भी आदर नहीं करते। तुलसीदास ने सब लेखे मन में देख लिये। स्वार्थ ही के लिए देवता लोग भी बहुत से धन के देनेवाले होते हैं। गीध को किसने गुरु माना? कपि और रीछ को किसने मित्र माना? यह पवित्र साके (कहावतें) सब समर्थ साहब राम ही के हैं। और सब राजा देख-भालकर तौलकर लखकर ताइकर सेवक बनाते हैं, परन्तु लटे (बहुत कमज़ोर) के रखनेवाले हे दशरथ के लाल! तुम्हीं हो।

[१६७]

रीति महाराज की निवाजिए जो माँगनो सो,
दोष दुख-दारिद दरिद्र कैकै छोड़िए।
नाम जाको कामतरु देत फल चारि ताहि,
तुलसी बिहाइ कै बबूर रेंड़ गोड़िए॥
जाँचै को नरेस, देस देस को कलेस करै?
दैहैं तौ प्रसन्न ह्वै बड़ो बड़ाई बौंड़िए।
कृपा-पाथनाथ लोकनाथ नाथ सीतानाथ,
तजि रघुनाथ हाथ और काहि ओड़िए?॥

अर्थ—महाराज की यह रीति है कि जिस माँगनेवाले पर कृपा की उसके दोष, दुःख और दारिद्रा को दरिद्र करके छोड़ा अर्थात् नष्ट कर दिया। जिसका नाम ही कल्पतरु है और जो चारों फलों को देनेवाला है क्या उसे छोड़कर तुलसी बबूर और रेंड़ को पाले? राजाओं से कौन माँगे? देश-देश के कलेश करनेवाले हैं अथवा

* पाठान्तर—समर्थ।
देश-देश में कौन फिरने का कष्ट करे? प्रसन्न होकर राजाओं ने दिया भी तो सारे जगत् की बड़ाई बढ़ावेंगे अथवा बड़ी बड़ाई से दमड़ी की कौड़ियाँ ही देंगे। कृपा के समुद्र, लोकों के नाथ, सीतानाथ, रघुनाथ के हाथ को छोड़कर और किसकी आड़ ली जावे?

शब्दार्थ—गोड़िए= गोड़ना, ज़मीन को नरम करने के लिए ऊपरी भाग को पलटना। औंड़िए= बौंड़ी, कली (छोटी चीज़), अथवा दमड़ी की कौड़ी, अथवा बौड़ना या बकना।

सवैया
[१६८]

जाके बिलोकत लोकप होत बिसोक, लहैं सुरलोग* सुठौरहि।
सो कमला तजि चंचलता करि कोटि कला रिझवे सुरमौरहि॥
ताको कहाय, कहै तुलसी, तू लजाहि न माँगत कूकुर कौरहि।
जानकीजीवन को जन ह्वै जरि जाउ सो जीह जो जाँचत औरहि॥

अर्थ—जिसके देखने मात्र से लोकपाल विशोक होते हैं और सुरलोक में, अथवा देवताओं को, अच्छी ठौर मिलती है, जिस देवतानों के प्रभु (रामचन्द्र) को कमला (लक्ष्मी) चंचलता छोड़ और कोटि कला करके रिझाती है, तुलसीदास कहते हैं कि उसका कहलाकर तू और जगह कुत्ते की तरह टुकड़े माँगता हुआ शरमाता नहीं है? जानकीनाथ का सेवक होकर वह जीभ जल जावे जो और से याचना करती है।

[१६६]

जड़ पंच मिलै जेहि देह करी, करनी लखु धौं धरनीधर† की।
जन की कहु क्यों करिहैं न सँभार, जो सार करैं सचराचर की॥
तुलसी कहु राम समान को आन है सेवकि जासु रमा घर की।
जग में गति जाहि जगत्पति की, परवाह है ताहि कहा नर की॥

अर्थ—पाँच जड़ पदार्थ मिलाकर देह बनाई, इस धरनीधर (राजा रामचन्द्र) की करतूत को देख। जो सब चराचर की सँभाल करते हैं, सो अपने दास्र की क्यों न करेंगे? तुलसीदास! कहो, राम के बराबर और कौन है जिसके घर की दासी लक्ष्मी है। जिसे जगत्पति की गति है उसे मनुष्य की क्या परवाह है?

*पाठान्तर-सुरलोक।

†पाठान्तर-लघुधा धरणीधर।

[ १७० ]

जग जाँचिए कोउन;जाँचिए जौ*,जिय जाँचिए जानकी-जानहि रे।
जेहि जाँचत जाँचकता जरि जाइ जो जारति† जोर जहानहि रे॥
गति देखु बिचारि बिभीषन की, अरु आनु हिये हनुमानहि रे।
तुलसी भजु दारिद-दोष-दवानल, संकट-कोटि-कृपानहि रे॥

अर्थ—जग में किसी से न माँगना चाहिए। जो माँगना ही है तो हृदय में जानकीनाथ से माँगो, जिससे माँगने पर माँग स्वयं नष्ट हो जाती है और जो दुनिया को ज़ोर से जलाती है अथवा दुनिया का सब सामान इकट्ठा करते हैं अथवा जो जहान के ज़ोर को जला देते हैं अर्थात् भव-फन्द काट देते हैं। विभीषण की गति को विचार कर देखो और हनुमान को हृदय में लाना अर्थात् उनका ध्यान धरो। हे तुलसी! दारिद्रा-दोष को अग्नि-रूप और संकट को कोटि तलवार के समान अथवा करोड़ों संकटों को काटने के लिए तलवार के समान रामचन्द्र का भजन कर।

[१७१]

सुनु कान दिये नित नेम लिये रघुनाथहि के गुनगाथहिँ रे।
सुख-मंदिर सुंदर रूप सदा उर आनि धरे धनुभाथहिँ रे॥
रसना निसि बासर सादर सो तुलसी जपु जानकीनाथहिँ रे।
करु संग सुसील सुसंतन सों तजि कूर कुपंथ कुलाथहिँ रे॥

अर्थ—सदा राम के गुणों की कथा को नेम से कान देकर सुना कर। सदा धनुष और तरकस लिये, सुख के मन्दिर (राम) के सुन्दर स्वरूप को हृदय में ला। हे तुलसी, जिह्वा से दिन-रात आदर सहित जानकीनाथ का नाम जप। कूर (बुरे जन), बुरी राह और बुरे संग को छोड़कर सुशील और संतों का संग कर।

[१७२]

सुत, दार, अगार, सखा, परिवार विलोकु महा कुसमाजहि रे।
सबकी ममता तजिकै, समता सजि संतसभा न बिराजहि रे॥

*पाठान्तर—तो।

†पाठान्तर—ओरत।

नरदेह कहा, करि देखु विचार, बिगारु* गँवार न काजहि रे।
जनि डोलहि लोलुप कूकुर ज्यों, तुलसी भजु कोसलराजहि रे॥

अर्थ―पुत्र, स्त्री, महल, सखा, कुटुम्ब को कुसमाज जानकर, सबकी प्रीति छोड़कर, समता (एकाग्रता) को सज (ग्रहण कर)। संत-सभा में क्यों नहीं विराजता? मनुष्य देह क्या है, विचारकर देख। हे गँवार! अपने काम को मत बिगाड़, कुत्ते के समान लालची मत बन। तुलसीदास कहते हैं कि कोशलराज (राम) को भज।

[ १७३ ]

विषया परनारि निसा-तरुनाई, सु पाइ पर्यो अनुरागहि रे।
जम के पहरू दुख रोग बियोग, बिलोकत हुन बिरागहि रे॥
ममता बस तैँ सब भूलि गयो, भयो भोर, महा भय भागहि रे।
जरठाई दिसा, रविकाल उग्यो, अजहूँ जड़ जीव न जागहि रे॥

अर्थ―विषय-रूपी परनारि और तरुणाई-रूपी रात को पाकर मोह में पड़ गया है; यमराज के दूत, जो रोग, दुःख और वियोग हैं, उनको देखकर भी तुझे वैराग्य उत्पन्न नहीं हुआ। मोह-वश सब भूल गया, सबेरा होते अब डर से भागने लगा; अथवा भारी भय आ रहा है अर्थात् मौत पा रही है, अब भाग। वृद्धावस्था-रूपी दिशा में काल-रूपी सूर्य्य उदय हुआ, अब भी हे जड़ जीव! तु नहीं जागता है।

[ १७४ ]

जनम्यो जेहि जोनि अनेक क्रिया सुख लागि करी, न परे बरनी।
जननी जनकादि हितू भये भूरि, बहोरि† भई उर की जरनी॥
तुलसी अब राम को दास कहाइ, हिये धरु चातक की‡ धरनी।
करि हंस को वेष बड़ो सब सों§, तजि देबक बायस की करनी॥

*पाठान्तर―गँवार विगार न।
†पाठान्तर―बहार।
‡पाठान्तर―सी।
§पाठान्तर―तें। अर्थ―जिस योनि से उत्पन्न हुआ है उसी में सुख-प्राप्ति के लिए अनेक क्रियाएँ करता है, जिनका वर्णन नहीं हो सकता। माता-पिता आदि अनेक हित हो गये, फिर भी हृदय को जलानेवाली जलन रही। हे तुलसी! अब राम का दास कहाकर चातक ने जो हृदय में धारण किया है तू भी वही धारण कर अर्थात् अनन्य भाव से सेवा कर। सबसे बड़ा जो वेष हंस का है उसे धारण करके बगुले और कौए की बातों को छोड़ दे अर्थात् बगुले की सी मक्कारी और कौए की सी चालाकी को छोड़ दे।

[ १७५ ]

भलि भारत भूमि, भले कुल जन्म, समाज सरीर भला लहिकै।
करषा तजिकै, परुषा वरषा, हिम मारुत घाम सदा सहिकै॥
जौ भजै भगवान सयान सोई तुलसी हठ चातक ज्यों गहिकै।
न तो और सबै विष-बीज बये हर-हाटक काम-दुहा नहि कै।

अर्थ―'भारत की अच्छी भूमि में, अच्छे कुल में जन्म पाकर, समाज और शरीर भी भले पाकर, क्रोध छोड़कर, वर्षा, बर्फ, हवा और घाम सदा सहकर जो चातक की तरह हठ करके भगवान् को गहै―अर्थात् जैसे चातक स्वाती का ही पानी पीता है नहीं तो प्यासा ही रहता है―और उनका भजन करे वही हे तुलसी! सयाना है अन्यथा और सब तो सोने के हल में कामधेनु जोतकर विष का बीज बोना है॥

[ १७६ ]

सो सुकृती, सुचि-मंत, सुसंत, सुजान, सुसील-सिरोमनि स्वै।
सुर तीरथ तासु मनावत आवत, पावन* होत हैं ता तनछवै॥"
गुन गेह, सनेह को भाजन सो, सब ही सों उठाय कहौं भुज द्वै।
सतिभाव सदा छल छाँड़ि सबै तुलसी जो रहै रघुबीर को ह्वै॥

अर्थ―वही धर्मात्मा है, वहीं पवित्र है, वही भला सन्त है, सुजान है, सुशील है और वही शिरोमणि अथवा सुशीलों में शिरोमणि है; देवता और तीर्थ उसके बुलाते ही आते हैं और उसके शरीर के स्पर्श मात्र से तीर्थादिक पवित्र हो जाते हैं; 'गुण का वही घर है, वही प्रेम का पात्र है' यह मैं दोनों भुजा उठाकर कहता हूँ, जो 'सति (सच्चे) भाव' से छल छोड़कर सदा रघुवीर का होकर रहे।

पाठान्तर―पाप न, अर्थः―न पाप उसे लगता है, न तात (अहित) उसे ल जाता है।
[ १७७ ]

सो जननी,सो पिता,सोइ भाइ,सो भामिनि,सो सुत,सो हित मेरो।
सोई सगो,सो सखा,सोइ सेवक,सो गुरु,सो सुर,साहिब,चेरो॥
सो तुलसी प्रिय प्रान समान, कहाँ लौं बनाइ कहौं बहुतेरो।
जो तजि देह को गेह को नेह सनेह सो राम को होइ सबेरो॥

अर्थ—वही माता है, वही भाई है, वही स्त्री है, वही पुत्र है, वही मित्र है, वही सगा है, वही सखा है, वही दास है, वही गुरु है, वही देवता है जो साहब (राम) का दाम है अथवा वही देवता है, वही साहिब है, वही चेरा (नौकर) है। कहाँ तक बहुत बनाकर कहूँ, तुलसी को वह प्राण के तुल्य है, जो घर और देह का मोह छोड़कर जल्दी राम का होवै।

[१७८]

राम हैं मातु,पिता,गुरु,बंधु औ संगी,सखा,सुत,स्वामि,सनेही।
राम की सौंह भरोसो है राम को,रामरग्यो रुचि राच्यो न केही॥
जीयत राम, मुये पुनि राम, सदा रघुनाथहि की गति जेही।
सोई जिये जग में तुलसी, न तु डोलत और मुये धरि देही॥

अर्थ—जिसके राम ही माता, पिता, सुत और बन्धु हैं; वही सङ्गी हैं, वही सखा हैं, वही गुरु, स्वामी और सनेही हैं; जो राम के सन्मुख है, जिसे उन्हीं का भरोसा है, जो राम के रङ्ग में रँगा है और जिसे किसी और की रुचि, (अथवा राम की शपथ खाता हूँ) बिल्कुल नहीं है; जीते राम, मरते राम, जिसे सदा राम ही की गति है; वही हे तुलसी! जगत् में जीवित है और सब मुर्दे देह धारण किये घूमते हैं।

[१७६]

सिय-राम-सरूप अगाध अन्प बिलोचन मीनन को जलु है।
श्रुति रामकथा,मुख राम को नाम,हिये पुनि रामहिं को थलु है॥
मति रामहि सो;गति रामहिं सों,रति राम सों,रामहिं को बलु है।
सबकी न कहैं तुलसी के मते इतना जग जीवन को फलु है॥

अर्थ―सीता-दाम का अनूप स्वरूप नेत्र–रूपी मछलियों के लिए अगाध जल-रूप है; राम की कथा श्रवण करने को और मुँह में राम नाम का जप और हृदय में राम ही का स्थान है। राम ही से बुद्धि लगी है, राम ही की गति है, राम ही से प्रीति है,

राम ही का बल है। सबके बदले तुलसी यही क्यों न कहे कि जीवन का इतना ही फल है अथवा सबकी नहीं कहता अथवा और सब चाहे जो कहा करें परंतु तुलसी के मत में तो जीवन का यही फल है।

[१८०]

दशरथ के दानि, सिरोमनि राम, पुरान-प्रसिद्ध सुन्यो जसु मैं।
नर नाग सुरासुर जाचक जो तुमसों मन भावत पायो न कै*॥
तुलसी कर जोरि करै बिनती जो कृपा करि दीनदयालु सुनैं।
जेहि देह सनेह न रावरे सों असि देह धराइकै जाय जियैं॥

अर्थ―दशरथ के पुत्र, दानियों में श्रेष्ठ, राम का यश पुराणों में प्रसिद्ध है और मैंने भी सुना है। नर और नाग, सुर और असुर, और जाचक कौन ऐसा है जिसने आपसे अपना मन-चाहा नहीं पाया। तुलसी हाथ जोड़कर विनती करते हैं जो दीनदयालु उसे कृपा करके सुनैं―जिस देह को आपसे प्रीति नहीं है ऐसी देह धारण करके ही क्या करैं अर्थात् उससे अच्छा कि जी जाता रहे, मर जावें।

[ १८१ ]

'झूठो है, झूठो है, झूठो सदा जग' संत कहत जे अंत लहा है।
ताको सहै सठ संकट कोटिक, काढ़त दंत, करंत हहा है॥
जान-पनी को गुमान बड़ो, तुलसी के बिचार गँवार महा है।
जानकी-जीवन-जान न जान्यो तो जान कहावत जान्यो कहा है॥

अर्थ―यह जग झूठा है, सदा झूठा है, ऐसा वह सन्त कहते हैं जिनको इसका अन्त (भेद) मिला है, उसके लिए तू हे शठ! करोड़ सङ्कट सहता है और सदा हा-हा करता दाँत निकालता है। (अथवा संसार के लिए करोड़ों सङ्कट सहते हैं और हाहा खाते दाँत निकालते फिरते हैं परंतु मुँह से संसार को झूठा बताते हैं।)

पाठान्तर―पावन मैं। जिसको यह बड़ा गुमान है कि मैं बड़ा जाननेवाला हूँ, तुलसी की समझ में, वह बड़ा गवाँर है। जानकीनाथ को अगर नहीं जाना तो जाननेवाला कहलाते हुए भी क्या जाना है?

[ १८२ ]

तिन्ह तेँ खर सूकर खान भले, जड़ताबस ते न कहैं कछु वै।
तुलसी जेहि राम सों नेह नहीं सो सही पसु पूँछ बिखान न द्वै॥
जननी कत भार मुई दस मास, भई किन बाँझ, गई किन च्वै*।
जरि जाउ सो जीवन, जानकीनाथ! जियै† जग में तुम्हरो बिनु ह्वै॥

अर्थ―उनसे गधे, सुअर और कुत्ते अच्छे हैं; क्योंकि जड़ होने के कारण वे कुछ कहते तो नहीं हैं। तुलसी कहते हैं कि जिसे राम से प्रीति नहीं है वह अवश्य पशु है यद्यपि उसके पूँछ और सींग नहीं। उसको पैदा करनेवाली माँ दस मास तक बोझा लादकर क्यों (व्यर्थ) मरी। अच्छा होता कि वह बाँझ होती या गर्भपात हो जाता। उसका जीवन हो जल जावे जो हे जानकीनाथ! जग में बिना तुम्हारा होकर रहता है।

[ १८३ ]

गज-बाजि-घटा भले भूरि भटा, बनिता सुत भौंह तक सब वै।
धरनी धन धाम सरीर भलो, सुरलोकहु चाहि इहै‡ सुख स्वै॥
सब फोकट साटक है तुलसी, अपनो न कछु सपनो दिन द्वै।
जरि जाउ सो जीवन जानकीनाथ! जिये जग में तुम्हरो बिन ह्वै॥

अर्थ―हाथी-घोड़ों की घटा (समूह) है, बड़े वीर हैं, स्त्री-पुत्र सब कोई मुँह देखता है, पृथ्वी, धन, घर, शरीर सब अच्छा है, जो सुख वर्ग में है वह यहीं विद्यमान है परंतु तुलसीदास कहते हैं कि यह सब फोकट साटक (फ़िज़ूल और असार) है। यह जीवन दो दिन का सपना है। उसका जीवन जल जावे जो जग में बिना तुम्हारा होकर रहता है।

*पाठान्तर―स्वै।
†पाठान्तर―रहे।

‡पाठान्तर―चाहिय है।

[१८४]

सुरराज सो राज-समाज, समृद्धि, बिरंचि, धनाधिप सो धन भो
पवमान* सो, पावक सो, जस सोम सो, पूषन सो, भवभूषन भो॥
करि जोग, समीरन साधि, समाधि कै, धीर बड़ो, बसहू मन भो।
सब जाय, सुभाय कहै तुलसी, जो न जानकीजीवन को जन भो॥

अर्थ―इन्द्र का सा राज-समाज और ब्रह्मा की सी सम्पत्ति और कुबेर सा धन हुआ तो क्या? भव (जगत्) में मानी अथवा पवमान (पवन) सा और अग्नि यम, चन्द्र, सूर्य्य का सा या सबमें भूषण (सिरमौर) हुआ तो क्या? योग-समाधि करके, प्राण साधकर, बड़ा धीर हो गया या मन वश में हो गया तो क्या? तुलसी स्वभाव ही से कहते हैं कि यदि राम का दास न हुमा तो सब व्यर्थ हैं।

[ १८५ ]

काम से रूप, प्रताप दिनेस से, सोम से सील, गनेश से माने।
हरिचंद से साँचे, बड़े विधि से, मघवा से महीप बिषै सुखसाने॥
सुक से मुनि सारद से बकता, चिरजीवन लोमस तेँ अधिकाने।
ऐसे भये तो कहा तुलसी जु पै राजिव-लोचन राम न जाने॥

अर्थ―काम सा रूप, सूर्य्य सा प्रताप, चन्द्र सा शील और गणेश जैसी प्रतिष्ठा (सब से पहिले पूजा) होती है। हरिश्चन्द्र से सत्यवत्का, ब्रह्मा से बड़े, इन्द्र से राजा और सुख पानेवाले, शुक से मुनि, शारदा से सेवक और लोमश से दीर्घायु हुए तो क्या? हे तुलसी! यदि कमल-नयन राम को न भजा।

[ १८६ ]

झूमत द्वार अनेक मतंग जंजीर जड़े मदअंबु चुचाते।
तीखे तुरंग मनोगति चंचल, पौन के गौनहु तेँ बढ़ि जाते॥
भीतर चंद्रमुखी अवलोकति, बाहर भूप खरे न समाते।
ऐसे भये तो कहा तुलसी जो पै जानकीनाथ के रंग न राते॥

*पाठान्तर―भवमान। अर्थ―द्वार पर बहुत से हाथी झूमें जिनके बड़ी बड़ी ज़ञ्जीरें पड़ी हों और मद चूता हो, तो क्या? अच्छे तेज़ घोड़े, बड़े चञ्चल और पवनगामी हों, (तो क्या?) घर के भीतर चन्द्र के से मुखवाली स्त्री हुई और बाहर बड़े बड़े राजा हुए, तो क्या? ऐसे हुए भी तो क्या, हे तुलसी! जो रामचन्द्र के रङ्ग में न रँगे गये।

[ १८७ ]

राज सुरेस पचासक को, बिधि के कर को जो पटो लिखि पाये।
पूत सपूत, पुनीत प्रिया, निज सुंदरता रति को मद नाये॥
सम्पति सिद्धि सबै तुलसी, मन की मनसा चितवैं चित लाये।
जानकी-जीवन जाने बिना जन ऐसेऊ जीवन जीव कहाये॥

अर्थ―पचासों इन्द्र के राज का यदि ब्रह्मा के हाथ का लिखा पट्टा पा गये तो क्या? सपूत पुत्र मार (पतिव्रता) स्त्री, जिसकी सुन्दरता के आगे रति का गर्व भी जाता रहा हो, पाने से क्या? सब सम्पदा और सिद्धि मन की इच्छा (चित्त) लगाये राह देखती हो (कि कब बुलावा हो कब जाऊँ) तो क्या? रामचन्द्र के जाने बिना, उत्पन्न होकर और जीते हुए भी ऐसे पुरुष नहीं जीते।

[ १८८ ]

कृसगात ललात जो रोटिन को, घर बात घरे* खुरपा खरिया।
तिन सोने के मेरु से ढेर लहे, मन तौ न भरो घर पै भरिया॥
तुलसी दुख दुनो दसा दुहुँ देखि, कियो मुख दारिद को करिया।
तजि आस भो दास रघुप्पति को, दसरथ के दानि दया-दरिया॥

अर्थ―दुर्बलशरीर जिन्हें रोटियों के भी लालच थे, जिसके घर की पूँजी खुरपा और खरिया (जाला) ही थे, उनको यदि सोने का मेरु भी मिल गया तो घर तो भरा, पर मन न भरा। हे तुलसी! दोनों दशा देख, दूना दुःख हुआ। दरिद्र का मुँह काला किया, अर्थात् सन्तोष तभी हुमा जब प्राशा छोड़ दशरथ-कुमार, दया के दरिया (नदी) का दास हुआ।

शब्दार्थ―खरिया-जाली।

पाठान्तर―रवा।
[११४]

को भरिहै हरि के रितये, रितवै पुनि को हरि जौ भरिहै।
उथपै तेहि को जेहि राम थपै, थपिहै तेहि को हरि जौ टरिहै?॥
तुलसी यह जानि हिये अपने सपने नहिं कालहुँ तेँ डरिहै।
कुमया कछु हा न न औरन की जोपै जानकीनाथ मया* करिहै॥

अर्थ—हरि के देने पर कौन (खज़ाना) खाली कर सकता है और हरि के रीते करने पर कौन भर सकता है? उसे कौन उखाड़ सकता है जिसे राम जमावें, उसे कौन जमा सकता है जिसे राम उखाड़ें। तुलसी यह मन में जानकर काल से स्वप्न में भी नहीं डरेगा। जो रामचन्द्र कृपा करेंगे तो औरों के किये कुछ भी हानि नहीं हो सकती।

[१६०]

ब्याल कराल, महाविष, पावक मत्त गयंदहु के रद तोरे।
साँसति संकि चली, डरपै हुते किंकर, ते करनी मुख मारे॥
नेकु बिषाद नहीं प्रहलादहि, कारन केहरि के बल हो रे।
कौन की त्रास करै तुलसी, जो पै राखिहैं राम तो मारिहै को रे?॥

अर्थ—बड़े विषवाले विकराल साँप, भोषण विष, अग्नि और मस्त हाथियों के दाँत तोड़े। साँँसत (ताड़ना) भी शङ्का करती (स्वयं डरती हुई) चली, डरे हुए नौकरों ने भी बुरी करनी (कर्म) से मुँँह मोड़े। अर्थात् राम के दास से विमुख होने से उन्हें भी शङ्का हुई और उसके साथ बुरी करनी करना उन्होंने छोड़ दिया। लेकिन प्रह्लाद को ज़रा भी विषाद (अफ़सोस) न हुआ, क्योंकि वह नृसिंह के बल हो रहे थे। तुलसी किसको डरे? यदि राम राखेंगे तो उसे कौन मारेगा?

[१६१]

कृपा जिनकी कछु काज नहीं, न अकाज कछू जिनके मुख मारे।
करैँ तिनकी परिवाहि ते जो बिनु पूँँछ विषान फिरैँ दिन दौरे॥
तुलसी जेहि के रघुवीर से नाथ, समर्थ सु सेवत रीझत थोरे।
कहा भव-भीर परी तेहि धौं, बिचरै धरनी तिन सो तिन तोरे॥

*पाठान्तर—कृपा। अर्थ—जिनकी कृपा से कुछ काम नहीं निकलता, और जिनके मुँँह मोड़ने से कुछ अकाज नहीं होता उनकी कौन परवाह करे? बही जिसके न सींग है न पूँछ, और दौड़ा दौड़ा फिरता है। हे तुलसी! जिसके राम से नाथ हैं, जो थोड़े ही में प्रसन्न हो जाते हैं, उस पर क्या संसार की भीर पड़ी है? इससे पृथ्वी पर उनसे, जिनका वर्णन ऊपर है, नाता तोड़े हुए क्यों न फिर अर्थात् स्वतंत्र क्यों न रहे?

[ १६२ ]

कानन,भूधर,बारि,बयारि,महाविष,व्याधि,दवा,अरि घेरे।
संकट कोटि जहाँ तुलसी, सुत मात पिता हित बंधु न मेंरे*॥
राखिहैं राम कृपालु तहाँ, हनुमान से सेवक हैं जेहि करे।
नाक, रसातल, भूतल में रघुनायक एक सहायक मेरे॥

अर्थ—वन, पहाड़, पानी और हवा में और जहाँँ विष, व्याधि, अग्नि और वैरी घेरते हैं, जहाँ सैकड़ों सङ्कट हैं, हे तुलसी! और न भाई, न माता, न पिता, न हितू हैं, वहाँ रामचन्द्र ही रक्षा करेंगे, जिनके हनुमान् से सेवक हैं। आकाश, पाताल, पृथ्वी सब में एक रघुनाथ ही मेरे सहायक हैं।

[१६३]

जबै जमराज रजायसु तेँ मोहि लै चलिहैं भट बाँधि नटैया।
तात न मात न स्वामि सखा सुत बंधु बिसाल विपत्ति बँटैया॥
साँसति घोर, पुकारत आरत, कौन सुने चहुँ भोर डटैया।
एक कृपालु तहाँ तुलसी दसरत्य के नंदन बंदि कटैया॥

अर्थ—जब यमराज के दूत उनकी आज्ञा से मुझे गला बाँधकर ले चलेंगे तब भाई, माता, स्वामी, सखा कोई विपत्ति का बाँटनेवाला न मिलेगा। जब घोर सज़ा मिलेगी और मैं दीन होकर पुकारूँगा तब कोई सुननेवाला न होगा, चारों ओर तो डाँटनेवाले ही होंगे। वहाँ एक रामचन्द्र ही कृपालु, दशरथ-नन्दन बेड़ी के काटनेवाले होंगे।

*पाठान्तर—मेरे।

[१६४]

जहाँ जम जातना घोर नदी, भट कोटि जलच्चर दंत टेवैया।
जहँ धार भयंकर वार न पार, न बोहित नाव न मीत* खेवैया॥
तुलसी जहँ मातु पिता न सखा, नहिं कोउ कहूँ अबलंब देवैया।
तहाँ बिनु कारन राम कृपालु बिसाल भुजा गहि काढ़ि लेवैया॥

अर्थ—जहाँ यम की यातना है, घोर वैतरणी नदी है और करोड़ों योद्धा (बलवान्) जलचर दाँत तेज़ करते हैं, जिसकी भयङ्कर धार का कोई पार नहीं है, न कोई नाव है, न उसका खेनेवाला है, हे तुलसी! जहाँ न माता, न पिता, न सखा, न और कोई सहारा देनेवाला है, वहाँ बिना कारण ही कृपालु राम बड़ो बाहों से हाथ पकड़कर निकालनेवाले हैं।

[१६५]

जहाँ हित, स्वामि, न संग सखा,
बनिता, सुत, बंधु न, बाप, न मैया।
काय गिरा मन के जन के,
अपराध सबै छल छाँड़ि छमैया॥
तुलसी तेहि काल कृपालु बिना,
दुजो कौन है दारुन दुःख दमैया।
जहाँ सब संकट दुर्घट सोच,
तहाँ मेरो साहब राखै रमैया॥

अर्थ—जहाँ न हितू है, न स्वामी, न सङ्गी, न सखा, न बन्धु, न पिता, न माता, वहाँ शरीर-वचन-मन के अपराधों को, छल छोड़कर, माफ़ करनेवाला, दारुण दुःख का नाश करनेवाला, हे तुलसी! कृपालु रामचन्द्र के सिवा दूसरा कौन है? जहाँ सब कठिन सङ्कट और शोध आते हैं वहाँ मेरा साहब, राम, ही रखने (बचाने) वाला है।

[१६६]

तापस को बरदायक देव, सबै पुनि बैर बढ़ावत बाढ़े।
थोरेहि कोप, कृपा पुनि थोरेहि, बैठि के जोरत तोरत ठाढ़े॥

* पाठान्तर—नीक।

ठांकि बजाय लखे गजराज, कहाँ लौं कहौं केहि सों रद काढ़े!।
आरत के हित, नाथ अनाथ के, राम सहाय सही दिन गाढ़े॥

अर्थ―अपने तपस्वी भक्तों को वर देनेवाले सब देव हैं, फिर बढ़ने पर (उन्नति होने पर) वैर बढ़ाते हैं। वह थोड़े ही में कृपा करनेवाले और थोड़े ही में क्रोध करनेवाले हैं, थोड़े ही में बैठकर मित्रता जोड़ते हैं और थोड़े ही में खड़े खड़े तोड़ते हैं। गजराज ने यह बात जाँच परताल ली थी, कहाँ तक कहूँ, किससे कहूँ और किसके सामने दाँत निकालूँ अर्थात् किसकी खुशामद करूँ? आरत के मित्र, अनाथ के नाथ, राम ही मुसीबत में सहायक होते हैं।

[ १९७ ]

जप, जोग, बिराग, महा मख-साधन, दान, दया, दम कोटि करै।
मुनि, सिद्ध, सुरेस, गनेस, महेस से सेवत जन्म अनेक मरै॥
निगमागम, ज्ञान पुरान पढ़ै, तपसानल में जुग-पुंज जरै।
मन सों पन रोपि कहै तुलसी रघुनाथ बिना दुख कौन हरै?॥

अर्थ―जप, योग, वैराग्य, यज्ञ-साधन, दान, दया, दम करोड़ों करे; मुनि, सिद्ध, इन्द्र, महेश, गणेश की सेवा करते अनेक जन्म तक मरा करे; वेद, शास्त्र, ज्ञान, पुराण पढ़े और तप की अग्नि में युगों तक जला करे। मन से तुलसी प्रण करके कहता है कि राम के बिना दुख का हरनेवाला कोई नहीं है।

[ १९८ ]

पातक पीन, कुदारिद दीन, मलीन धरै कथरी करवा है।
लोक कहै बिधिहू न लिख्यो, सपनेहू नहीं अपने बरवा है॥
राम को किंकर सो तुलसी समुझेहि भलो कहिवो न रवा है।
ऐसे को ऐसे भयो कबहूँ न भजे बिनु बानर के चरवाहै॥

अर्थ―तुलसीदास महापापी और दरिद्री, दुखी, फटे मैले कपड़े पहने और करवा (मिट्टी का लोटा) लिये था। लोग कहते थे कि ब्रह्मा ने स्वप्न में भी (भूलकर भी) कुछ इसके भाग्य में नहीं लिखा है अथवा ब्रह्मा ने भी भाग्य में कुछ नहीं लिखा और स्वप्न में भी अपने सिर का बाल तक अपना नहीं है अथवा न ब्रह्मा ने ही भाग्य में लिखा न अपने बाहुओं ही का बल है। ऐसा तुलसी भी राम का दास हो यह बात समझने ही योग्य है, उससे कहना व्यर्थ है। राम का दास होकर ऐश की ऐसा हुआ अर्थात् इनका बड़ा नाम हो गया; क्या ऐसा कभी बंदरों के रक्षक (राम) को बिना भजे हो सकता है?

[ १९९ ]

मातु पिता जग जाय तज्यो, बिधिहू न लिखी कछु भाल भलाई।
नीच, निरादर-भाजन, कादर, कूकर टूकन लागि ललाई॥
राम सुभाउ सुन्यो तुलसी, प्रभु सों कह्यो बारक पेट खलाई।
स्वारथ को परमारथ को रघुनाथ सो साहब खोरि न लाई॥

अर्थ―माता पिता ने संसार में उत्पन्न करके त्याग दिया और ब्रह्मा ने भी भाग्य में कुछ भलाई नहीं लिखी। नीच और अनादर का पात्र, कायर, कुत्ते की तरह टूक पर लालच करनेवाला तुलसी था। उसने राम का सुभाव सुना और प्रभु से एक बार पेट खल्लाकर (देखाकर) कहा सो स्वारथ और परमारथ के देने में रघुनाथ ने कुछ कसर न रक्खी।

[ २०० ]

पाप हरे, परिताप हरे, तन पूजि भो हीतल सीतलताई।
हंस कियो बक ते बलि जाउँ, कहाँ लौं कहौं करुना अधिकाई॥
काल बिलोकि कहै तुलसी मन में प्रभु की परतीति अघाई।
जन्म जहाँ तहँ रावरे सों निबहै भरि देह सनेह सगाई॥

अर्थ―पाप हरे गये और दुख मिट गया, मेरी देह की पूजा हुई और हृदय ठण्डा हो गया। मैं कहाँ तक दया की अधिकता को कहूँ कि आपने बगुले से मुझे हंस किया, अपना समय देखकर अथवा अन्त काल समझकर तुलसी मन में प्रभु पर पूर्व विश्वास रखकर कहता है कि जहाँ कहीं भी जन्म हो वहाँ आप ही से सदा सनेह निबाहनेवाली देह मिलै।

[ २०१ ]

लोग* कहैं अरु हौं हूँ कहैं?, 'जन खोटो खरो रघुनायक ही को'।
रावरी राम बड़ी लघुता, जस मेरो भयो सुखदायक ही को॥

*पाठान्तर―लोक

कै यह हानि सहौ बलि जाउँ, कि मोहुँ करो निज लायक ही को।
आनि हिये हित जानि करो ज्यों, हौं* ध्यान धरों धनुसायक ही को॥

अर्थ―दुनिया कहती है और मैं भी कहता हूँ कि चाहे खोटा हूँ चाहे खरा, रामचन्द्र ही का हूँ। आपका तो छोटा पन है (आपके लिए मुझ-से नीच की सहायता करना छोटापन है अथवा आपका दास बुरा हो इसमें आपका छोटापन है)। परन्तु मेरा यश मुझे सुखदायक है अर्थात् उतने बड़े साहब का दास हूँ अथवा मेरा यश वो आपको सुखदायक है अर्थात् अपने दास के यश से आप प्रसन्न होते हैं परन्तु उसे अपने लायक तो कीजिए। यह हानि सहो या मुझे भी अपने लायक करो। यह मन में समझकर और मेरा हित जानकर ऐसा करो कि जिसमें मैं धनुषपाणि रामचन्द्रजी का ध्यान धरूँ।

[ २०२ ]

आपुहौं† आपको नीके कै जानत, रावरो राम! बढ़ायो गढ़ायो।
कीर ज्यों नाम रटै तुलसी सो कहै जग जानकीनाथ पढ़ायो॥
सोई है खेद जो बेद कहै, न घटै जन जो रघुबीर बढ़ायो।
हौं तो सदा खर को असवार, तिहारोई नाम गयंद चढ़ायो॥

अर्थ―मैं खुद ही अपने को अच्छी तरह समझता हूँ कि हे राम! आप ही का बढ़ाया गढ़ाया हुआ हूँ। तुलसी तोते की तरह राम राम रटता है, उसे दुनिया कहती है कि जग में राम ने पढ़ाया है। यही खेद है (कि आपका नाम तोते की भाँति रटता हूँ, मन में भक्ति नहीं है)। वेद भी कहता है कि जिस मनुष्य को राम ने बढ़ाया है वह नहीं घट सकता। मैं वैसे तो गदहे पर सवार होने लायक था परन्तु आपके नाम ने हाथी पर चढ़ाया है (इसलिए मुझे केवल नाम के वास्ते नहीं बल्कि सचमुच भक्त हो जाना चाहिए)।

घनाक्षरी

[२०३]

छार तेँ सँवारि कै पहार हू तेँ भारी कियो,
गारो भयो पंच में पुनीत पच्छ पाइकै।

*पाठान्तर―चाहो।

†पाठान्तर―आपुहि

हौ तौ जैसो तब तैसो अब, अधमाई कै कै
पेट भरौं राम रावरोई गुन गाइकै॥
आपने निवाजे की पै कीजै लाज, महाराज!
मेरी ओर हेरिकै न बैठिए रिसाइकै।
पालिकै कृपालु ब्याल-बाल को न मारियै
औ काटियै न, नाथ! विषहू को रूख लाइकै॥

अर्थ— आपने मुझे ख़ाक से ऐसा सँभाला (उठाया) कि पहाड़ से भी भारी कर दिया, फिर मैं आपका पवित्र पक्ष पाकर पंचों में भारी हुआ अथवा नये पंख पाकर पाँचों इन्द्रियों में फँसकर गारे की तरह वहीं फँस गया। मैं तो जैसा अधम तब था वैसा ही अब भी हूँ। परन्तु हे राम! आप ही का गुन गाकर पेट भरता हूँ। जो आपने कृपा की है, हे महाराज! उसकी लाज रक्खो और मेरी ओर से ख़फा़ होकर न बैठ रहो। हे कृपालु, साँप के बच्चे को भी पालकर न मारिए और विष के वृक्ष को भी अपने आप लगाकर न उखाड़िए।

[२०४]

बेद न पुरान गान, जानौं न विज्ञान ज्ञान,
ध्यान, धारना, समाधि, साधन प्रबीनता।
नाहिंन बिराग, जोग, जाग भाग तुलसी के,
दया-दान-दूबरो हौं, पाप ही की पीनता॥
लोभ-माह-काम-कोह-दोष कोष मोसो कौन?
कलि हू जो सीख लई मेरियै मलीनता।
एक ही भरोसो राम रावरो कहावत हौं,
रावरे दयालु दीन बन्धु, मेरी दीनता॥

*भोग।

राम को कहाइ, नाम बेंचि बेंचि खाइ,
सेवा संगति न जाइ पाछिले को उपखानु है॥
तेहू तुलसी को लोग भलो भलो कहै,
ताको दूसरो न हेतु, एक नीके कै निदानु है।
लोकरीति बिदित विलोकियत जहाँ तहाँ,
स्वामि के सनेह स्वान हूँ को सनमानु है॥

अर्थ— मेरा वचन विकार-युक्त (कड़ा) है, बहुत खुवार (बुराई) करनेवाला है अथवा करतब भी बुरा है, और मन विचारहीन तथा कलियुग के मैल (पाप) का घर है। राम का कहाता हूँ और नाम बेंच बेंच खाता हूँ। सजनों की सेवा-संगति में नहीं जाता हूँ, वही पिछली कहानी चली आती है अर्थात् अपनी टेव नहीं छोड़ता हूँ। उस तुलसी को भी लोग भला कहते हैं। उसका सिवाय इसके और दूसरा कारण नहीं है कि उसे एक अच्छे का सहारा है। जगत् की यह रीति ज़ाहिर है और जगह जगह दिखाई भी पड़ता है कि जहाँ स्वामी का प्रेम होता है वहाँ उसके कुत्ते का भी सन्मान होता है।

[२०७]

स्वारथ को साज न समाज परमारथ को,
मासों दगाबाज दूसरो न जगजाल है।
कै न आयों, करौं, न करौंगो करतूति भली,
लिखी न बिरंचि हू भलाई भूलि भाल है॥
रावरी सपथ, राम! नाम ही की गति मेरे,
इहाँ झूठो झुठो सो तिलोक तिहूँ काल है।
तुलसी को भलो पै तुम्हारे ही किये, कृपालु॥
कीजै न बिलंब, बलि, पानी भरी खाल है॥

अर्थ— न तो स्वार्थ की सामग्री है और न परमार्थ की। मुझसा इस जग-जाल में दूसरा दगा़बाज़ कोई न होगा। न मैंने नेकी की है, न करता हूँ और न करूँगा। ब्रह्मा ने ही भूलकर भी भलाई मेरे भाग्य में नहीं लिखी है। आपकी कसम मेरे राम-

*पाठान्तर—मलीभला </noinclude>
नाम ही की गति है अन्यथा जो यहाँ झूठा है वह तीनों लोक और तीनों काल में सदा झूठा है। अर्थात् राम की शरण मुँँह से कहता हूँ परन्तु हृदय में नहीं लाता। तुलसी का भला आपही के कहने से होगा। हे कृपालु नाथ! अब देर न कीजिए, यह देह पानी भरी मशक के समान है (न मालूम कप फट जावे)।

[२०८]

राग को न साज न बिराग जोग जाग जिय,
काया नहिं छाँड़ि देत ठाटिबो कुठाट को।
मनो-राज करत अकाज भयो आजु लगि,
चाहै चारु चोर पै लहै न टूक टाट को॥
भयो करतार बड़े क्रूर को कृपालु, पायो
नाम प्रेम-पारस हौँ लालची बराट को।
तुलसी बनी है राम रावरे बनाये, ना तौ,
धोबी कैसो कूकुर, न घर को न घाट को॥

अर्थ—न राग की ही सामग्री है; न मन में वैराग्य, न योग, न यज्ञ है। यह शरीर बुरे कामों का प्रबन्ध करना नहीं छोड़ता। आज तक मन की भावनाएँ करते अकाज हो गया। सुन्दर वस्र की इच्छा करता है परन्तु पाता टाट का टुकड़ा भी नहीं। ब्रह्मा बड़े क्रूर, पर कृपालु हुए कि मुझसे बड़े लालचो को पारस नाम (राम) मिल गया। अथवा ब्रह्मा ने मुझ से बड़े क्रूर पर कृपा की कि मुझ से कौड़ी के लालची को नाम-रूपी पारस मिल गया। हे राम! तुलसी की तुम्हारे बनाये बनी है। नहीं तो धोबी का कुत्ता है न घर का न घाट का।

[२०६]

ऊँचो मन, ऊँची रुचि, भाग नीचा निपट ही*,
लोक-रीति-लायक न, लंगर लबारु है।
स्वारथ अगम, परमारथ की कहा चली,
पेट की कठिन, जग जीव को जबारु है॥

*पाठान्तर—निपटहि

चाकरी न आँकरी, न खेती, न बनिज भीखा,
जानत न कूर कछु किसव कबारु है।
तुलसी की बाजी राखी राम ही के नाम,
न तु भेंट पितरन कोँ न मूड़ हू में बारू है॥

अर्थ—मन तो ऊँचा है और रुचि बढ़ी हुई है परन्तु भाग छोटा है। दुनिया की रीति के लायक नहीं, खोटा है और झूठा है। स्वार्थ ही कठिन है, परमार्थ की क्या चर्चा; पेट ही के लाले हैं। संसार भी प्राणों का जन्जाल हो रहा है। न नौकरी किसी की है, न खेती है, न व्यापार, न भीख ही माँगना जानता हूँ और न कोई अन्य उद्यम है। तुलसी की बात राम-नाम ही ने रक्खी है, नहीं तो जल्दी पितरों से भेंट होती अर्थात् मर जाता और सिर में एक बाल न रहता (इतना मारा जाता) अथवा न पितृकर्म ही कर सकता, न देवकर्म ही के लिये सिर में बाल (धन) है।

[२१०]

अपत, उतार, अपकार को अगार जग,
जाकी छाँह छुए सहमत ब्याध बाधको।
पातक पुहुमि पालिवे को सहसानन सो,
कानन कपट को, पयोधि अपराध को॥
तुलसी से बाम को भी दाहिनो दयानिधान,
सुनत सिहात सम सिद्ध साधु साधको।
राम नाम ललित ललाम किये लाखनि को
बड़ो कूर कायर कपूत कौड़ी आध को॥

अर्थ—बड़ा पतित है, जग में अपकार का घर है, जिसकी छाँह छू जाने से ब्याध और बधिक (कसाई) भी संकोच करते हैं। पृथ्वी में पाप की रक्षा करने को शेष का सा है। कपट का वन और अपराध का समुद्र है। तुलसी ऐसे क्रूर को दयानिधि दहिने हुए। [यह खबर पाकर ] सब सिद्ध "साधु" "साधु' कहकर अर्थात् "भला" कहकर उसकी सराहना करते हैं; अथवा सब सिद्ध, साधु (संन्यासी) और साधक (योगी जन) सराहना करते हैं अथवा सब उसकी साधु, सिद्ध वा साधक (योगी) कहकर तारीफ़ करते हैं। राम-नाम लाखों को बड़ा करता है, वे चाहे जैसे
क्रूर कायर कपूत क्यों न हों, चाहे आधी कौड़ी काम के भी न हों अथवा रामनाम ने तुलसी ऐसे मनुष्य को ललित और ललाम सा कर दिया, जो कौड़ी काम का न था उसे लाखों के मोल का कर दिया।

[२११]

सब-अंग-हीन, सब-साधन-विहीन, मन
बचन मलीन, हीन कुल करतूति हौं*।
बुद्धि-बल-हीन, भाव-भगति-विहीन, दीन,
गुन-ज्ञान-हीन, हीन-भाग हू विभूति हौं॥
तुलसी गरीब की गई-बहोर राम नाम,
जाहि जपि जीह राम हू को बैठो धूति हौं।
प्रीति राम नाम सों, प्रतीति रामनाम की,
प्रसाद रामनाम के पसारि पायँ सूति हौं†॥

अर्थ—सब अङ्गों से हीन हूँ और साधन से रहित हूँ, मन और वचन दोनों मैले हैं और अपने कुल के कर्तव्यों अथवा कुल और कर्चव्य (कर्मादिक) से भी हीन हूँ। बुद्धि और बल दोनों से रहित हूँ, न मुझमें भाव है न भक्ति, दीन हूँ, न गुण है न ज्ञान, न भाग्य ही अच्छा है न विभूति ही है। हे तुलसी! गरीब की गई बहोरने (लौटाने) वाला रामनाम है कि जिसे जोभ से जपकर पवित्र हो बैठा हूँ अथवा राम को भी धूति छखने बैठा हूँ। मेरी प्रीति रामनाम से है, राम ही का भरोसा है। रामनाम के प्रसाद से पैर पसारकर सोता हूँ। अथवा उसके एवज़ में केवल प्रसाद रूप पैर दबाना चाहता हूँ।

[२१२]

मेरे जानि जब तें हौं जीव ह्वै जनम्यों जग,
तब तें बिसाह्यो दाम लोह कोह काम को।
मन तिनहीं की सेवा, तिनहीं सोँ भाव नीको,
बचन बनाइ कहौं ‘हौं गुलाम राम को’॥

* पाटान्तर—धूति हों, अर्थ—धोता हूँ, छलता हूँ।

†पाठान्तर—सूति हों, अर्थ—सोता हूँ, दबासा हूँ।

नाथ हू न अपनायो, लोक झूठी है परी, पै
प्रभु हूँ तें प्रवल प्रताप प्रभु नाम को।
आपनी भलाई भलो कीजै तो भलाई, न तो
तुलसी को खुलैगो खजानो खोटे दाम को॥

अर्थ—मेरी समझ में जब से मैं उत्पन्न हुआ हूँ तब से लोभ काम और क्रोध ही को बिसाहा (मोल लिया)। उन्हीं में मन लगा है, उन्हों की सेवा की है, उन्हीं का भाव है, बात बना-बनाकर कहता हूँ कि राम ही का गुलाम हूँ। नाथ ने भी न अपनाया और संसार भी झूठा हो गया अथवा राम का कहलाता था यह बात भी संसार में झूठी हो गई। परंतु प्रभु से भी प्रभु के नाम का प्रताप अधिक है, अपनी भलाई से भला कीजिए तो अच्छा है, नहीं तो तुलसी का खजाना खुलेगा जो खोटे दामों ही का है अर्थात् पाप से भरा है।

[२१३]

जोग न बिराग जप जाग तप त्याग ब्रत,
तीरथ न धर्म जानों बेद बिधि किमि है।
तुलसी सो पोच न भयो है, नहिं ह्वैहै कहूँ,
सोचैं सब याके अघ कैसे प्रभु छमिहै॥
मेरे तौ न डरु रघुबीर सुनौ साँची कहौं,
खल अनखैहैं, तुम्हें सज्जन न गमिहै।
भले सुकृती के संग मोहिँँ तुला तौलिए तौ,
नाम के प्रसाद भार मेरी ओर नमिहै॥

अर्थ—न मुझे योग आता है, न मेरे वैराग्य है, न जप न तप न त्याग है, न व्रत है, न मैंने तीर्थ किया है, न मैं धर्म जानता हूँ, न यह जानता हूँ कि वेद की क्या रीति है। तुलसी सा कमीना न है, न हुआ है, न होगा। सब इसके लिए सोच करते हैं कि इसके पापों को प्रभु कैसे क्षमा करेंगे। हे रघुवीर! सुनो, सच कहता हूँ, मुझे तो कुछ डर नहीं है, क्योंकि खल अनखायँगे और सज्जन लोग भी न छोड़ेंगे परंतु चाहे जैसे पुण्यात्मा के साथ मुझे सौल देखिए नाम की बदौलत मेरा ही पल्ला भारी होगा।

[ २१४ ]

जाति के, सुजाति* के, कुजाति† के, पेटागि बस,
खाए टूँक सब के बिदित बात दुनी सो।
मानस बचन काय किए पाप सति‡ भाय,
राम को कहाय दास दगाबाज पुनी सो॥
राम नाम को प्रभाउ पाउ§, महिमा प्रताप,
तुलसी से जग मानियत महामुनी सो।
अति ही अभागो अनुरागत न रामपद,
मूढ़ एतो बड़ो अचरज देखि‖ सुनी सो॥

अर्थ―जाति, कुजाति, अच्छी जाति, सब के टुकड़े पेट की अग्नि के वश खाये, सो बात दुनिया जानती है। मन, वचन, शरीर से पाप सहज ही (अनेक) किये, फिर राम का कहाकर भी दग़ाबाज़ रहा। रामनाम का प्रभाव ऐसी महिमा और प्रताप रखता है कि जिससे तुलसी सा मनुष्य बड़ा मुनि सा गिना जाता है, ऐसा मैंने सुना है। वह बड़ा अभागा है जो राम के पद में प्रीति नहीं लगाता और इतना बड़ा मूढ़ है कि जिसके सुनने से अचरज होता है, अथवा हे मूढ़! इतना बड़ा अचरज देख सुनकर भी जो रामपद में प्रीति नहीं करता वह बड़ा अभागा है।

[ २१५ ]

जायो कुल मंगन, बधावनों बजायो सुनि,
भयो परिताप पाप जननी जनक को।

*पाठान्तर―कुजाति।
†पाठान्तर―अजाति।
‡पाठान्तर―सत्य।
§पाठान्तर―बाउ।
‖पाठान्तर―देखी।

पाठान्तर―वधायो न।

बारे तेँ ललात बिललात द्वार द्वार दीन,
जानत हौं चारि फल चारि ही चनक को॥
तुलसी सो साहिब समर्थ को सुसेवक है,
सुनत सिहात सोच बिधि हू गलक को।
नाम, राम! रावरो सयानो किधौं बाबरो,
जो करत गिरी तेँ गरु तृन तेँ तनक को॥

अर्थ— मँगतों के कुल में जनमा हूँ। जन्म का बधावा न बजा, जन्म सुनकर माता-पिता दोनों को पाप का परिताप हुआ। छोटे से, द्वार द्वार ललचाता रोता फिरता हूँ, दीन हूँ और चार चनों ही को चारों फल जानता हूँ अर्थात् चार चने मिल जाने से जानता हूँ कि धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारों फल मिल गये। सो तुलसी समर्थ साहब का अच्छा सेवक है, जिससे की हुई सेवक की प्रशंसा को सुनकर ब्रह्मा से गणितज्ञ को भी शोच होता है अथवा जिसे सुनकर ब्रह्मा सराहना करते हैं और शोच करने लगते हैं कि यह इतना बड़ा कैसे हो गया। हे राम! आपका नाम सधाना है या बावला है जो तिनके से भी हलके को पहाड़ सा भारी करता है।

[२१६ ]

बेद हु पुरान कही, लोकहू बिलोकियत,
रामनाम ही सोँ रीझे सकल भलाई है।
कासी हू मरत उपदेसत महेस सोई,
साधना अनेक चितई न चित लाई है॥
छाछी को ललात जे ते रामनाम के प्रसाद
खात खुनसात सौँधे दूध की मलाई है।
रामराज सुनियत राजनीति की अवधि,
नाम राम! रावरे तौ चाम की चलाई है॥

अर्थ— वेद और पुराण में भी लिखा है और संसार में देखने में भी आता है कि सब भलाई रामनाम पर रीझती है अथवा रामनाम के रीझने पर सब भलाई होती है। काशी मरने के समय भी शिवजी यही उपदेश करते हैं और अनेक </noinclude>
साधनों को उन्होंने न तो देखा न उनको चित्त में लाया। मट्ठे का लालच करता हूँ जब कि रामनाम के प्रसाद से सब (खुनसें) एवं (सोधे) दूर होकर दूध की मलाई खाने को मिलती है अथवा जो छाछ का लालच करते थे वे तुलसीदास रामनाम के प्रसाद से दूध की सोंधी मलाई खाने में खुनलाते हैं (ख़फ़ा होते हैं)। राम के राज्य में राजनीति की हद सुनी जाती है, परन्तु हे राम! आपके नाम ने तो धाम की (नौका पानी पर) चलाई है, अथवा चाम (का सिक्का) चलाया है अथवा चाम (की धौंकनी, शरीर) को चलाया (सज्जीवित कर दिया) है।

[ २१७ ]

सोच संकटनि सोच संकट परत,
जर जरत, प्रभाव नाम ललित ललाम को।
बूड़ियौ तरति, बिगरीयौ सुधरति बात,
होत देखि दाहिनो सुभाव बिधि बाम को॥
भागत अभाग, अनुरागत बिराग, भाग
जागत, आलसि तुलसी हू से निकाम को।
धाई धारि फिरि कै गोहारि हितकारी होति,
आई मीचु मिटति जपत रामनाम को॥

अर्थ—शोच और सङ्कट भी शोच और सङ्कट में पड़ते हैं। जर (ज्वर अथवा जरा, बुढ़ापा) जल जाता (नष्ट हो जाता) है अथवा जर्जर (नष्ट) हो जाता है। यह प्रभाव ललित (सुन्दर) ललाम (माथेवाला) मुकुदमणि रामचन्द्र के नाम का है। डूबी हुई नाव भी तैरने लगती है और बिगड़ी हुई बात भी सुधर जाती है। रामनाम की बात होते ही देखकर क्रूर विधि (ब्रह्मा) का स्वभाव भी दाहिना हो जाता है। अभाग्य भाग जाता है, वैराग्य में भी प्रेम आ जाता है और तुलसी से बेकाम आलसी का भी भाग्य जाग जाता है। रामनाम के जपने से आई हुई मृत्यु भी लौट जाती है, धावा करने अर्थात् चढ़कर आई हुई धारि (फ़ौज) भी लौट जाती है, गोहारि हितकारी होती है।

[२१८]

आँधरो, अधम, जड़, जाजरो जरा जवन,
सूकर के सावक ढका ढकेल्यो मग में।

गिरो हिये हहरि, ‘हराम हो हराम हन्यो’
हाय हाय करत परी गो कालफँग में॥
तुलसी बिलोक ह्वै त्रिलोकपति-लोक गयो
नाम के प्रताप, बात बिदित है जग में।
सोई रामनाम जो सनेह सों जपत जन
ताकी महिमा क्यों कही है जाति अगमै॥

अर्थ—अन्धा, नीच, मूर्ख और जरा (बुढ़ापे) से जर्जर (टूटे हुए) (बुड्ढे) यवन (मुसलमान) कों शूकर के बच्चे ने रास्ते में ढकेल दिया। वह हृदय में घबराकर गिरा, हाय हाय करने लगा कि हराम, हराम (सुअर के बच्चे ) ने मारा। ऐसी ही दशा में काल के फन्दे में पड़ गया। हे तुलसी! सो शोक-रहित होकर त्रिलोक- पति के लोक को गया, सो केवल नाम (राम) ही के प्रताप से, यह बात जगत् में विदित है। वही रामनाम है जिसे दास बड़े प्रेम से जपते हैं और जिसकी अथवा जो दास उसी रामनाम को प्रेम-पूर्वक जपते हैं उनकी महिमा वेद से भी नहीं गाई जाती।

[२१९]

जाप की न, तप खप कियो न तमाइ जोग,
जाग न, बिराग त्याग तीरथ न तनको।
भाई को भरोसो न, खरोसो बैर बैरी हू सों,
बल अपनो न, हितू जननी न जन को॥
लोक को न डर, परलोक को न सोच,
देव सेवा न सहाय, गर्ब धाम को न धन को।
राम ही के नाम तें जो होइ सोइ नीको लागै,
ऐसोई सुभाव कछु तुलसी के मन को॥

अर्थ—मैंने न जप किया है, न तप सहन किया, न योग किया, न यज्ञ, न वैराग्य, न त्याग, न तनिक (ज़रा भी) तीर्थ ही किया। न भोई से भरोसा है, न बैरी से बड़ा बैर, और न अपना बल है। न माता पिता का प्रेम है, न दुनिया का डर है, न परलोक का शोच, न देवता की सेवा की है जिससे उनकी सहायता हाती, न धाम का
गरूर है न धन का। राम ही के नाम से जो होता है वह मुझे अच्छा लगता है। तुलसी के मन का कुछ ऐसा ही स्वभाव हो गया है।

शब्दार्थ--न तमाइ जोग= न योग की तमअ (लालच) है अथवा न तमअ (लालच करने) के योग्य है।

[२२०]

ईस न, गनेस न, दिनेस न, धनेस न,
सुरेस सुर गौरी गिरापति नहिं जपने।
तुम्हरेई नाम को भरोसो भव तरिबे को,
बैठे उठे जागत बागत सोये* सपने॥
तुलसी है बावरो सो रावरोई, रावरी सौं,
रावरेऊ जानि जिय कीजिए जु अपने।
जानकी-रमन मेरे! रावरे बदन फेरे,
ठाउँ न समाउँ कहाँ सकल निरपने॥

अर्थ—न ईश, न गणेश, न सूर्य्य, न कुबेर, न इन्द्र, न देवता, न पार्वती और न शिव को जपता हूँ। दुनिया से तरने के लिए तुम्हारे ही नाम का भरोसा है। बैठते-उठते, जागते-फिरते, सोते और सपने में यदि तुलसी बावला है तो भी तुम्हारा है। आपकी कसम यह जानकर अपने मन में आप भी उसे (उसका स्थान) कीजिए, अथवा यह अपने मन में जानकर (अपने दासों) में कीजिए अर्थात् अपनाइए। हे मेरे जानकी नाथ! आपके मुँँह फेर लेने से ऐसे निपट अकेले का न कहीं ठिकाना है, न कोई सँभालनेवाला है। सब निरपने अर्थात् बिराने हैं।

[२२१]

जाहिर जहान में जमानो एक भाँति भयो,
बेचिए बिबुध-धेनु रासभी बेसाहिए।
ऐसेऊ कराल कलिकाल में कृपालु तेरे
नाम के प्रताप न त्रिताप तन दाहिए॥

* पाठान्तर—सुख।

तुलसी तिहारो मन बचन करम, तेहि
नाते नेह-नेम निज ओर तें निबाहिए।
रंक के निवाज रघुराज राजा राजनि के,
उमरि दराज महाराज तेरी चाहिए॥

अर्थ—यह बात संसार में ज़ाहिर है कि ज़माना ऐसा बुरा हो गया है कि कामधेनु वेचकर लोग गधी मोल लेते हैं। हे दयालु! ऐसे कराल कलियुग में भी तेरे नाम के प्रताप से तीनों ताप देह को नहीं जलाते हैं। हे राम! तुलसी तुम्हारा मनसा, वाचा, कर्मणा दास है, इस नाते से भी अपनी ओर से प्रीति निवाहिए। हे दरिद्रों पर कृपा करनेवाले रघुराज! हे राजाओं के राजा! हे महाराज! तुम्हारी उमर बड़ो चाहिए।

[२२२]

स्वारथ सयानप, प्रपंच परमारथ,
कहायो राम रावरो हौं, जानत जहानु है।
नाम के प्रताप, बाप! आज लौं निबाही नीके,
आगे को गोसाईं स्वामी सबल सुजानु है॥
कलि की कुचालि देखि दिन दिन दूनी देव!*
पाहरूई चार हेरि हिय हहरानु है।
तुलसी की, बलि, बार बार ही सँभार कीबी
जद्यपि कृपानिधान सदा सावधानु है॥

अर्थ—स्वार्थ में बुद्धिमत्ता और प्रपञ्च में परमार्थ है, परन्तु मैं आपका कहाता हूँ— यह दुनिया में ज़ाहिर है। हे बाप! आपके नाम के प्रताप से भाज तक तो अच्छी रही और आगे के लिए स्वामी बुद्धिमान् और बलवान् है। कलियुग की कुचाल को देखकर प्रतिदिन दूना पहरा दूँँगा, क्योंकि चोरों को देखकर मन डरता है अथवा हे देव! काल की कुचाल को दिन-दिन दूनी देखकर और चौकीदार को ही चोर जानकर हृदय में भय होता है। हे महाराज! तुलसी की बार-बार सँभाल करना, यद्यपि आप सदा ही सावधान हैं (तथापि याद दिलाता हूँ)।

*पाठान्तर—देव।

[ २२३ ]

दिन दिन दूनो देखि दारिद दुकाल दुख
दुरित दुराज, सख सुकृत सकोचु है।
माँगे पैंत पावत प्रचारि पातकी प्रचंड
काल की करालता भले को* होत पोचु है॥
आपने तौ एक अवलंब अंब डिंभ ज्यों†,
समर्थ सीतानाथ सब संकट-बिमोचु है।
तुलसी की साहसी सराहिए कृपालु, राम!
नाम‡ के भरोसे परिनाम को निसाचु है॥

अर्थ―यह देखकर कि दिन-दिन दुनिया में (दूना) दारिद्रर बढ़ता है, अकाल पड़ता है, दुःख और पाप जल्दी-जल्दी बनता है, सुख और पुण्य घटता है, पापीजन काल की करालता से माँगे पैत (दाँव) पाते हैं और भले को पोच (बुरा) होता है; जैसे बच्चे को एकमात्र सहारा माँ का होता है वैसे ही मुझे तो एक ही अवलम्ब समर्थ सीतानाथ का है जो सङ्कट से छुड़ानेवाले हैं। हे कृपालु राम! तुलसी के साहस को सराहिए कि उसे नाम के भरोसे पर परिणाम का कुछ सोच नहीं है।

[ २२४ ]

मोह-मद-मात्यो, रात्यो कुमति-कुनारि सों,
बिसारि बेद लोक-लाज, आँकरो अचेतु है।
भावै सो करत, मुँह आवै सो कहत कछु,
काहू की सहत नाहिँ सरकस हेतु है॥
तुलसी अधिक अधमाई हु अजामिल तेँ
ताहू में सहाय कलि कपट-निकेतु है।

*पाठान्तर―पै।
†पाठान्तर―अम्बई भन्यौ।

‡पाठान्तर―राम।

जैबे को अनेक टेक, एक टेक ह्वैबे की,
जो पेट-प्रिय-पूत-हित रामनाम लेतु है॥

अर्थ—मोह के मद से मस्त और कुबुद्धि होकर कुलटा स्त्री रूपी कुमति से-वेद और लोक-लाज को छोड़कर-प्रीति लगाई है, सो आकरा (गहरा, निपट) अचेत है, जो जी चाहता है सो करता है, जो मुँह में आता है सो बकता है, किसी को कुछ नहीं सहता, बड़ा सरकस है। तुलसी अजामिल से भी अधिक नीच है और उस पर भी कलियुग, जो कपट का घर है, सहाय है। जाने की हज़ार बात है, होने की एक, जो पेट-रूपी प्रिय पुत्र के प्रेम से रामनाम लेता है।

[ २२५ ]

जागिए न सोइए बिगोइए जनम जाय,
दुख रोग रोइए कलेस कोह काम को।
राजा रङ्क, रागी औ बिरागी, भृरि भागी ये
अभागी जीव जरत, प्रभाव कलि वाम को॥
तुलसी कबंध कैसो धाइबो बिचारु, अंध!*
धंध देखियत जग सोच परिनाम को।
सोइबो जो राम के सनेह की समाधि-सुख,
जागिबो जो जी जपै नीके रामनाम को।

अर्थ—सचेत रहिए, साइए नहीं, जन्म को न बिगाड़िए, नहीं तो क्रोध और काम के दुःख से दिन भर रोया कीजिएगा। राजा दरिद्रो है, वैरागी रागी (भोग करनेवाले) हैं, बड़े भाग्यशाली भी अभागे हैं, इन सबसे जी जलता है, अथवा राजा, दरिद्री, वैरागी, रागी, भाग्यवान, अभागे सब जीव कलि के प्रभाव से जलते रहते हैं। यह सब कुटिल कलि का प्रभाव है। विचारकर देखने से ज्ञात होता है कि सिर कटे धड़ के समान बेसुध जगत् दौड़ता है, अँधाधुन्ध जगत् में दिखाई देता है अथवा हे अन्धे! (झूठे) जग के धन्धे को देख । (उसमें मन लगाते हैं) यह देखकर तुलसी को परिनाम का सोच है। सेना वही है जिससे राम के प्रेम की समाधि हो और जागना वही अच्छा है जो रामनाम को जीभ जपती रहे।

पाठान्तर—अंध।
[ २२६ ]

बरन-धरम गयो, आस्त्रम निवास तज्यो,
त्रासन चकित सो परावनो परो सो है।
करम उपासना कुबासना बिनास्यो, ज्ञान
बचन, बिराग बेष जगत हरो सो है॥
गोरख जगायो जोग भगति भगायो लोग,
निगम नियोग ते सो केलि ही छरो सो है।
काय मन बचन सुभाय तुलसी है जाहि
रामनाम को भरोसो ताहि को भरोसा है॥

अर्थ— वर्ण धर्म गया, और सब आश्रम के लोगों ने अपना स्थान (पद) छोड़ दिया, ड से चकित होकर परावना (भगी) सी पड़ी है। काम, उपासना (भक्ति) और ज्ञान की बुरी इच्छाओं ने कर्म आदि का नाश किया। वचन (बातों में) वैराग्य है, और वेश ने मानो जगत् को हर लिया है। गोरख ने योग जगाया सो राम की भक्ति वेद की आज्ञा से, लोगों को भगाया, सो मानो खेलही में छला है। शरीर-मन-वचन से सहज ही से, हे तुलसी! जिसे रामनाम का भरोसा है, उसी का भरोसा (सच्चा) है।

सवैया
[ २२७ ]

बेद पुरान बिहाइ सुपंथ कुमारग कोटि कुचाल चली है।
काल कराल नृपाल कृपालन राज-समाज बड़ोई छली है॥
बर्न-विभाग न आस्त्रम-धर्म, दुनी दुख-दोष-दरिद्र-दली है।
स्वारथ को परमारथ को कलि राम को नाम-प्रताप बली है॥

अर्थ— वेद और पुराण के सन्मार्ग को छोड़कर करोड़ों कुमार्ग चले हैं, कराल काल है, राजा दयालु नहीं है और राजसमाज बड़ा छली है। वर्ण-विभाग नहीं रहा, न अब आश्रम धर्म है। दुःख, दोष और दरिद्र ने दुनिया को नष्ट कर डाला। स्वार्थ और परमार्थ के लिए रामनाम बड़ा बलवान् है।

[ २२८ ]

न मिटै भवसंकट दुर्घट है तप तीरथ जन्म अनेक अटो।
कलि में न विराग न ज्ञान कहूँ सब लागत फोकट झूँठ जटो॥
नट ज्यों जनि पेट-कुपेटक कोटिक चेटक कौतुक ठाट ठटो।
तुलसी जो सदा सुख चाहिय तो रसना निसि-बासर राम रटो॥

अर्थ―संसार का सङ्कट बड़ा कठिन है, मिटता नहीं, चाहे कितना ही तप क्यों न करो और तीर्थ में अनेको जन्म तक क्यों न फिरो। कलियुग में न कहीं वैराग्य है, न ज्ञान, सब फिज़ूल भूठ से जड़ा हुआ देखने मात्र ही को है। नट की भाँति पेट के पिटारे के लिए करोड़ों चेटक और तमाशों का ठाट मत रचो। तुलसी कहते हैं जो सदा सुख चाहिए तो जीभ से दिन-रात रामनाम रटो।

[ २२९ ]

दम दुर्गम, दान दया मखकर्म सुधर्म अधीन सबै धन को।
तप तीरथ साधन जोग बिराग सों होइ नहीं दृढ़ता तन को॥
कलिकाल कराल में, राम कृपालु! यहै अवलंब बड़ो मन को।
तुलसी सब संजम-हीन सबै, एक नाम अधार सदा जन को॥

अर्थ―दम, दान, दया, यज्ञ―ये सब काम मुश्किल हैं, सब सत्-धर्म धन के अधीन हैं। तप, तीर्थ, साधन, योग, वैराग्य बनता नहीं है। देह में इतनी दृढ़ता नहीं है। परन्तु कराल कलियुग में यही मन को बड़ा भरोसा है कि राम दयालु हैं। तुलसी के कोई संयम नहीं है। इस दास को सदा नाम ही का आचार है।

[ २३० ]

पाइ सुदेह बिमोह-नदी-तरनी लही, करनी न कछू की।
राम-कथा बरनी न बनाइ, सुनी न कथा प्रहलाद न ध्रू की॥
अब जोर जरा जरि गात गयो, मन मानि गलानि कुबानि न मूकी।
नीके के ठीक दई तुलसी, अबलंब बड़ी उर आखर दू की॥

अर्थ―सुन्दर देह पाकर बेखबर रहा, नदी में तरने को नौका न पाई, अथवा मोह की नदी में सुन्दर देह-रूपी नौका पाई, परंतु कुछ करनी न की, न कुछ सन्दर करनी की। राम-कथा को भी रचकर वर्णन न किया, न प्रह्लाद या ध्रुव की कथा को ही सुना। अब बुढ़ापा आया और गात जल गये, परन्तु मन ने ग्लानि मानकर अपनी कुबानि को न छोड़ा। तुलसी ने भलाई के लिए ठीक किया कि दो अक्षर (राम नाम) के अवलम्ब को उर में धारण किया।

[ २३१ ]

राम विहाय 'मरा' जपते बिगरी सुधरी कवि-कोकिल हू की।
नामहिं ते गज की, गनिका की, अजामिल की चलिगै चलचूकी॥
नाम प्रताप बड़े कुसमाज बजाइ रही पति पांडु-वधू की।
ताको भलो अजहूँ तुलसी जेहि प्रीति प्रतीति है आखर दू की॥

अर्थ―राम को छोड़कर 'मरा' जपने से कवि-कोकिल (वाल्मीकि) की बिगड़ी भी बन गई। नाम ही से गज, गणिका, अजामिल की भूल-चूक चली गई (माफ़ हो गई)। नाम के प्रताप से बुरी सभा में द्रौपदी की जाती हुई लाज रह गई अथवा कुसमाज में बजाय (डंके की चोट) रही। तुलसी! जिसे दो अक्षर पर प्रेम और उनपर भरोसा है उसका आज भी भला है।

[ २३२ ]

नाम अजामिल से खल तारन, तारन बारन बार बधू को।
नाम हरे प्रहलाद विषाद, पिता भय साँसति सागर सको॥
नाम सों प्रीति-प्रतीति विहीन गिल्यो कलिकाल कराल न चूको।
राखिहैं राम सो जासु हिये तुलसी हुलसै बल आखर दू को॥

अर्थ―नाम ने अजामिल से खल को भी तार दिया और वारण (हाथी) तथा गणिका का भी तारनेवाला नाम ही है। नाम ने प्रह्लाद के दुःख को हुरा, जिससे पिता की साँसति (ताड़ना) और भय का सागर सूख गया। रामनाम के प्रेम और विश्वास से जो विहीन है उससे गिलो (झगड़ा) करने में कलिकाल नहीं चूकता अथवा कलिकाल रामनाम से विहीन को गिला (लील लो), मत चूको। हे

तुलसी! राम उसे रखेंगे जिसका हृदय दो अक्षरों (राम) के नाम के बल पर प्रसन्न होता है।

[ २३३ ]

जीव जहान में जायो जहाँ सो तहाँ तुलसी तिहुँ दाह दहो है।
दोस न काहू, कियो अपनो, सपनेहु नहीं सुख-लेस लहो है॥
राम के नाम तें होउ से होउ, न सोऊ हिये, रसना ही कहो है।
कियो न कछू, करिबो न कछू, कहिबो न कछु, मरिबोई रहा है॥