Home › पद्य कोश › कवित्त › कवितावली — उत्तरकाण्ड (भाग 2)

कवितावली — उत्तरकाण्ड (भाग 2)

✍️ गोस्वामी तुलसीदास · कवित्त · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 66 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 कवितावली — तुलसीदास (टीका सहित)। उत्तरकाण्ड के पद 65 से 110 (नाम-विश्वास, कलि-वर्णन, राम-नाम-महिमा) असिस्टेंट प्रोफेसर पाठ्यक्रम में निर्धारित।

तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना कवितावली — कवित्त, सवैया व छप्पय।

अक्षर आकार:

अर्थ―तुलसीदास कहते हैं कि संसार में जहाँ जीव पैदा होता है वहीं तीनों दाह (ताप) से जला करता है, इसमें किसी का दोष नहीं है क्योंकि सब अपना ही किया हुआ है (पहले जन्मों के किये कर्मों का फल है)! मैंने तो सपने में भी लेश-मात्र भी सुख नहीं पाया। एक राम का नाम लेता हूँ जो हो सो हो, परन्तु राम- नाम भी मुँह से ही लेता हूँ, मन में वह भी नहीं लाता हूँ, न कुछ मैंने किया है, न कुछ करना है, न कुछ कहना है, बस मरना ही बाक़ी रह गया है।

[ २३४ ]

जीजै न ठाँउ, न आपन गाँउ, सुरालयहू को न संबल मेरे।
नाम रटौं, जम बास क्यों जाउँ, को आइ सकै जम किंकर नेरे?॥
तुम्हरो सब भाँति, तुम्हारिय सौं, तुम्हही, बलि, ही मोकों ठाहरु हेरे।
बैरष बाँह बसाइए पै, तुलसी धरु ब्याध अजामिल खेरे॥

अर्थ―जीने के लिए मेरे पास कोई जगह नहीं है, न अपना कोई गाँव है, स्वर्ग में जाने के लिए भी कोई साधन नहीं है। परंतु नाम रटता हूँ इसलिए यमलोक में क्यों जाऊँ, यम के नौकर मेरे पास क्यों आवेंगे। सब तरह तुम्हारा ही हूँ, तुम्हारी सौगन्ध है, तुम्ही मेरे लिए ठहरने (शान्ति पाने) के स्थान हो। अपनी शरण लेकर मुझे अपने ही झण्डे में बसाइए, तुलसी का घर व्याध और अजामिल के खेड़े पर बसे।

[ २३५ ]

का कियो जोग अजामिल जू, गनिका कबहीं मति पेम पगाई?
व्याध को साधुपनो कहिए, अपराध अगाधनि में ही जनाई॥
करुनाकर की करना करना-हित नाम सुहेत जो देत दगाई।
काहे को खोजिय? रीमिय पै, तुलसीहु सों है, बलि, सोइ सगाई॥

अर्थ―अजामिल ले कया योग किया था और गणिका ने कब अपनी बुद्धि को प्रेम में पागा था? व्याध की सज्जनता का वर्णन कीजिए, वह तो उसके अगाध अपराधों में ही दिखाई देती है। रामचन्द्रजी दमाही के लिए दया करते हैं, जो दगा देते हैं (जो दग़ाबाज़ हैं) उनके लिए नाम ही अच्छा हित है। क्यों रूठते हो, प्रसन्न हूजिए तुलसीदास से भी वही नाता है जो अजामिल आदि से था।

[ २३६ ]

जे मद-मार-विकार भरे ते अचार-विचार समीप न जाहों।
है अभिमान तऊ मन में 'जन भाषिहै दूसरे दीनन पाहीं'?
जो कछु बात बनाइ कहौं तुलसी तुम में तुम हूँ उर माहों।
जानकी-जीवन जानत हो हम हैं तुम्हरे, तुम में, सक नाहीं॥

अर्थ―जो मद और कामदेव के विकारों से भरे हैं, आचार और विचार उनके पास भी नहीं जाले। फिर भी मन में अभिमान है क्या आपका दास दूसरे के सामने दीन बचन बोलेगा? तुलसीदास कहते हैं कि यदि तुमसे कोई बात बनाकर झूठी बात कहता हूँ तो तुलसी तो आप में है और आप तो हृदय ही में मौजूद हैं। हे रामचन्द्रजी! आप जानते हैं कि मैं तो आप ही का हूँ, आपमें कुछ सन्देह नहीं रखता हूँ, अर्थात् मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप मुझे अपनायेंगे; अथवा हम आप में हैं इसमें कुछ सन्देह नहीं है।

[ २३७ ]

दानव देव अहीस महीस महा मुनि तापस सिद्ध समाजी।
जग जाचक दानि दुतीय नहीं तुमही सबकी सब राखत बाजी॥
एते बड़े तुलसीस तऊ सबरी के दिए विनु भूख न भाजी।
राम गरीबनेवाज! भये हौं गरीबनेवाज गरीबनेवाजी॥

अर्थ―दानव, देवता, नाग, राजा, बड़े मुनि तपस्वी, सिद्ध और सामाजिक लोग संसार के भिखारी हैं। देनेवाला तुम्हारे सिवा कोई नहीं है। तुम्हीं सबकी लाज सब प्रकार से रखनेवाले हो। आप इतने बड़े हैं, हे रामचन्द्रजी, तब भी सबरी के दिये हुए फलों के बिना आपकी भूख नहीं मिटी। गरीबनिवाज रामचन्द्र! आप

गरीबों पर दया करके ही ग़रीबनिवाज हुए हो।

घनाक्षरी

[ २३८ ]

किसबी, किसान कुल, बनिक, भिखारी, भाँट,
चाकर, चपल, नट, चोर, चार, चेटकी।
पेट को पढ़त, गुन गढ़त, चढ़त गिरि,
अटत गहन-गन अहन अखेट की॥
ऊँचे नीचे करम धरम अधरम करि,
पेट ही को पचत बेंचत बेटा बेटकी।
तुलसी बुझाइ एक राम घनस्याम ही तें,
आगि बड़बागि तें बड़ी है आगि पेट की॥

अर्थ―मज़दूर, किसान, बनिये, भिखारी, भाट, नौकर, नट, चोर, चार (हलकारे) बाज़ीगर, पेट ही के लिए लोग विद्या सीखते हैं और गुणों को गढ़ते हैं (पैदा करते हैं), पहाड़ों पर चढ़ते हैं, घने जंगलों में शिकारी शिकार की तलाश में फिरते हैं, भले बुरे कर्म, धर्म और अधर्म करते हैं और लड़के-लड़कियों को बेचते हैं। यह सब पेट के लिए करते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि एक घनश्याम रामचन्द्रजी से बुझती है, पेट की आग तो बड़वानल से भी बड़ी है।

[ २३९ ]

खेती न किसान को, भिखारी को न भीख,
बलि, बनिक को बनिज न चाकर को चाकरी।
जीविका-विहीन लोग सीद्यमान* सोच बस,
कहैं एक एकन सोँ “कहाँ जाई, का करी”?॥
बेद हूँ पुरान कही, लोकहू बिलाकियत,
साँकरे सबै† पै राम रावरे कृपा करी।

*पाठान्तर―विद्यमान।

†पाठान्तर―समै।

दारिद-दसानन दवाई दुनी, दीनबंधु!
दुरित-दहन देखि तुलसी हहा करी॥

अर्थ—किसान को खेती नहीं है, न भिखारी को भीख मिलती है, न बनिये का व्यापार है और न नौकर की नौकरी है। जीविका से हीन लोग पीड़ित होकर शोच में पड़े रहते हैं और परस्पर यही कहते हैं कि क्या करें? कहाँ जायँ? वेद और पुराण में भी कहा है और संसार में भी दिखाई देता है कि संकट में, हे राम! आप ही कृपा करते हैं। अब दुनिया को दरिद्र-रूपी रावण ने दबा लिया है, हे दीनबन्धु! आयको पापों से बचानेवाला देखकर तुलसी खुशामद करता है (जल्द बचाओ)।

[२४०]

कुल, करतूति, भूति, कीरति, सुरूप, गुन,
जोबन जरत जुर,* परै न कल कहीं।
राज काज कुपथ कुसाज, भोग रोग ही के,
बेद-बुध बिद्या पाइ बिबश बलकहीं॥
गति तुलसीस की लखै न कोउ जो करत,
पब्बइ तें छार, छारै पब्बइ† पलकहीं।
कासों कीजै रोष? दोष दीजै काहि? पाहि राम!
कियो कलिकाल कुलि खलल खलकहीं॥

अर्थ—कुल, काम, ऐश्वर्य, कीर्ति, स्वरूप, गुण और यौवन के मद-रूपी ज्वर में (संसार के सब जीव) जल रहे हैं, कहीं कल नहीं पड़ती। राज-काज ही कुपथ्य और कुलाज है, भोग रोग (ज्वर) के बढ़ाने के लिए ही होता है। वेद पढ़कर और विद्या पाकर पण्डित व्यर्थ ही वाद करते हैं। तुलसीश (राम) की गति को कोई नहीं देखता, जो क्षण में वज्र से क्षार और क्षार से वज्र करते हैं। किस पर क्रोध किया जावे और किसे दोष दिया जावे, हे राम! आप ही बचाइए, कलियुग ने सब संसार ही में गड़बड़ो मचा दी है।

*पाठान्तर—परत न कछू कही।

पाठान्तर—तुरत पविसो करत चार पवि सो।
[२४१]

बबुर बहेरे को बनाइ बाग लाइयन,
रूँधिवे को सोइ सुरतरु काटियत है।
गारी देत नीच हरिचन्द ह दधीचि हूँ को,
आपने चना चबाइ हाथ चाटियत है॥
आप महापातकी हँसत हरि हरहू को,
आपु है अभागी भूरिभागी डाटियत है।
कलि को कंलुष मन मलिन किये महत*,
मसक की पाँसुरी पयोधि पाटियत है॥

अर्थ—बबूल और बहेरे का बाग़ बना-बनाकर लगाया जाता है और उसके रूँधने के लिए (काँटें की जगह) कल्पवृक्ष काटा जाता है। हरिश्चन्द्र और दधीचि को भी नीच गाली देते हैं, यद्यपि अपने चना चबाकर हाथ चाटते हैं (चना भी पेट भर नहीं पाते हैं)। खुद महापापी हैं, किन्तु विष्णु और महादेव की भी हँसी उड़ाते हैं। स्वयं अभागे हैं, परन्तु भाग्यवानों को डाटते हैं। कलियुग पापी ने मन ऐसे मैले किये हैं कि मच्छड़ की पसुरियों से समुद्र पाटते हैं।

[२४२]

सुनिये कराल कलिकाल भूमिपाल तुम!
जाहि घालो चाहिए कहौ धौं राखै साहि को।
हौं तौ दीन दूबरो, बिगारों ढारों रावरो न,
मैं हूँ तैं हूँ ताहि को सकल जग जाहि को॥
काम कोह लाइ कै† देखाइयत भाँखि मोहिं,
एते मान अकस कीबे को आपु आहि को?।
साहिब सुजान जिन स्वान हूँ को पच्छ कियो,
रामबोला नाम, हौं गुलाम राम साहि को॥

*पाठान्तर—कहत।
†पाहान्तरको—को हलाइ। अर्थ―हे कठिन राजा कलि! सुनो, जिसे तुम मारना चाहो उसे कौन रख सकता है? मैं तो दीन और दुर्बल हूँ। आपका न कुछ बिगाड़ता हूँ, न ढारता हूँ (गिराता हूँ या बनाता हूँ)। मैं और तुम दोनों उसी के हैं जिसका सकल जग है। काम को हलाकर (झण्डी की तरह दिखाकर) अथवा काम और क्रोध मन में लाकर मुझे आँख क्यों दिखाते हो? मेरे माल को उलटा करनेवाले अथवा इतना विरोध करनेवाले आप कौन हैं? मैं तो "रामबोला" नाम रामचन्द्र राजा का नौकर हूँ, जो सुजान मालिक अपने कुत्ते का भी पक्ष करते हैं।

सवैया

[ २४३ ]

साँची कही कलिकाल कराल मैं, डारो बिगारो तिहारो कहा है?।
काम को,कोह को,लोभ को,मोह को,मोहि सों आनि प्रपंच रहा है॥
हौ जगनायक लायक आजु पै मेरियो देव कुटेव* महा है।
जानकीनाथ बिना, तुलसी, जग दूसरे सों करिहौं न हहा है॥

अर्थ―सच कहो, हे कराल कलियुग! मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है, जो काम, क्रोध, मोह और लोभ को लाकर मुझसे ही प्रपंच रचा है? आप आज जगनायक (राजा) के लायक हैं। परन्तु तुलसीदास कहते हैं कि मेरी भी तो यह बड़ी बुरी टेव है कि सिवा जानकीनाथ के दूसरे से याचना न करूँगा।

[ २४४ ]

भागीरथी जलपान करौं अरु नाम द्वै राम के लेत नितै हौं।
मोको न लेनो न देना कळू, कलि! भूलि नराबरी और चितैहौं॥
जानि कै जोर करौं परिनाम, तुम्है पछितैहो पै मैं न भितैहौं।
ब्राह्मन ज्यों उगिल्या उरगारि हौं त्योंहीं तिहारे हिये न हितैहैं॥

अर्थ―गङ्गा का जल पीता हूँ और श्री राम का नाम दो बार लेता हूँ मुझे किसी से न लेना है, न देना। हे कलि! आपकी और मैं भूलकर न देलूँगा। ऐसा जानकर भी प्रणाम करता हूँ अथवा ऐसा जानकर चाहे जितना जोर करो अन्त में तुम्हों

पाठान्तर―देव। पछताओगे; अयक्षा चाहे जितना पछताऊँ परन्तु मैं तुमसे डरूँगा नहीं। जैसे ब्राह्मण को गरुड़ ने जगल हिया या वैसे मैं भी तुम्हारे पेट में कभी न ठहरूँगा।

[ २४५ ]

राज मराल के बालक पेलिकै, पालत लालत खूसर को।
सुचि सुन्दर सालि सकेलि सुवारि कै बीज बटोरत ऊसर को॥
गुन ज्ञान-गुमान भभेरि बड़ी, कलपद्रुम काटत मूसर को।
कलिकाल बिचार अचार हरो, नहि सूझै कछू धमधूसर को॥

अर्थ―राजहंस के बच्चे को हटाकर खूसट को पालते हैं, अच्छे पवित्र चावल को छोड़कर असर का बीज बटोरते हैं, गुण और ज्ञान का बड़ा भड़दल है अथवा ज्ञान और गुण का बड़ा अहंकार है कि मूसर के लिए कल्पद्रुम को काटते हैं। कलियुग में आचार- विचार सब नष्ट हो गया, बड़ा कौन है यह दिखाई नहीं देता अथवा बेवकुफ़ को कुछ नहीं दिखाई देवा।

[ २४६ ]

कीबे कहा, पढ़िबे को कहा फल? बूझि न बेद को भेद बिचारै।
स्वारथ को परमारथ को कलिकामद राम को नाम बिसारै॥
बाद-बिबाद बिषाद बड़ाइ कै छाती पराई औ आपनी जारै।
चारिह को छहु को नव को दश पाठ को पाठ कुकाठ ज्यों फारै॥

अर्थ―क्या किया जावे, पढ़ने ही का क्या फल है, यदि वेद का भेद समझबूझकर न विचारा और स्वार्थ तथा परमार्थ दोनों देने के लिए कामधेनु समान रामनाम को यदि छोड़ दिया, वाद-विवाद और द्वेष बढ़ाकर अपनी और पराई छाती को जलाया, चारों वेद, छहों शास्त्र, नव व्याकरण और अठारहों पुराण का पाठ सूखे काठ की तरह फाड़ा अर्थात् बेकार इधर-उधर खींच तानकर कुछ न कुछ मतलब निकाला।

[ २४७ ]

आगम बेद पुरान बखानत, मारग कोटिन जाहि न जाने।
जे मुनि ते पुनि आपहि आपुको ईस कहावत सिद्ध सयाने॥

धर्म सबै कलिकाल ग्रेस, जप जोग विराग लै जीव पराने।
को करि सोच मरै, तुलसी, हम जानकीनाथ के हाथ बिकाने॥

अर्थ―वेद, शास्त्र, और पुराण करोड़ो धर्म के मार्गो का वर्णन करते हैं जिनका कुछ पता नहीं चलता; जो मुनियों के समूह हैं वे अपने आप को ईश्वर, सिद्ध और सयाने कहलवाते हैं। जितने धर्म हैं उन सबको कलियुग ने पकड़ रक्खा हैं, और जप और योग सब अपने अपने प्राण लेकर भाग गये हैं। तुलसी कहते हैं कि शोच करके कौन मरै, हम तो श्रीरामचन्द्रजी के हाथ बिक चुके।

[ २४८ ]

धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूत कहौ, जोलहा कहौ कोऊ।
का की बेटी सों बेटा न ब्याहब, काहू की जाति बिगार न सोऊ॥
तुलसी सरनाम गुलाम है राम को, जाको रुचै सो कहै कछु ओऊ*।
माँगिके खैबो मसीत† को साइबो लैबे को एक न देवे को दोऊ॥

अर्थ―चाहे कोई धूर्त बतावे या अवधूत (फ़क़ीरर) कहै या रजपूत कहै, किसी की लड़की से मुझे लड़का ब्याहकर उसकी जात नहीं बिगाड़ना है। तुलसी तो राम का गुलाम प्रसिद्ध है, जिसका जो जी चाहे सो कहै; माँगकर खाता है, मज़े से सोता है। उसे न लेना एक है न देना दो। (अन्य पाठ मजीत को सोइबो अर्थात् मसजिद जहाँ सब की गम्य है ऐसे स्थान पर सोना।)

घनाक्षरी

[ २४९ ]

मेरे जाति पाँति, न चहौं काहू की जाति पाँति,
मेरे कोऊ काम को न हौं काहू के काम को।
लोक परलोक रघुनाथ ही के हाथ सब,
भारी है भरोसो तुलसी के एक नाम को॥
अति ही अयाने उपखानो नहिं बूझैं लोग,
साहही को गोत गोत होत है गुलाम को।

*पाठान्तर―सोज।
†पाठान्तर―मजीत। साधु कै असाधु, के भला कै पोच, सोच कहा, काहूके द्वार परौं जो हैं। सा हैंराम को ॥ अर्थ--मेरी कोई जाति-पाँति नहीं है, और न मैं किसी की जाति-पाँति चाहता हूँ: न कोई मेरे काम का है, न मैं किसी के काम का; लोक-परलोक सब रामचन्द्र के हाथ है। तुलसी को एक राम नाम ही का भारी भरोसा है। लोग बड़े बेशऊर हैं जो इस कथा को नहीं जानते हैं कि साह ( मालिक ) का गीत ही गुलाम का गोत होता है। साधु हूँ तो, असाधु हूँ तो, भला हूँ या बुरा, किसी को क्या मतलब ? क्या मैं किसी के दरवाजे पर पड़ा हूँ ? जो हूँ, राम का हूँ। [२५० ] कोऊ कहै करत कुसाज दगाबाज बड़ो, कोऊ कहै राम को गुलाम खरो खूब है। साधु जानै महासाधु, खल जाने महाखल, बानी झूठी साँची कोटि उठत हबूब है ॥ चाहत न काहू सों, न कहत काहू की कछु, सबकी सहत उर अंतर न ऊब है। तुलसी को भलो पोच हाथ रघुनाथ ही के, राम की भगति भूमि, मेरी मति दूब है ॥ अर्थ-बाज़ लोग कहते हैं कि मैं बड़ा दगाबाज़ हूँ, कुसाज अर्थात् धोखा देने को बुरी सामग्रो इकट्ठा करता हूँ, और बाज़ लोग कहते हैं कि खूब रामचन्द्र का भक्त हूँ; मुझे साधु भला जानते हैं, खल महाखल, करोड़ों तरह की झूठी-सच्ची बातें मेरे लिए पानी फैसे बुदबुदे की सरह उठती हैं (कही जाती हैं)। न मैं किसी से कुछ चाहता हूँ, और न किसी से कुछ कहता हूँ, सब की सहता हूँ। मेरे मन में कुछ अब नहीं है यानी सहते-सहते थका नहीं हूँ। तुलसी का भला और बुरा रघुनाथ के हाथ है, राम की भक्ति रूपी दूब मेरी देह रूपी भूमि में सब जगह विद्यमान है।

पाठान्तर-सब
[२५१]

जागैं जोगी जंगम, जती जमाती ध्यान धरैं,
डरैं उर भारी लोभ मोह कोह काम के।
जागैं राजा राजकाज, सेवक समाज साज,
सोचैं सुनि समाचार बड़े बैरी बाम के॥
जागैं बुध विद्याहित पंडित चकित चित,
जागैं लोभी लालच धरनि धन धाम के।
जागैं भोगी भोगही बियोगी रोगी सोगबस,
सोवै सुख तुलसी भरोसे एक राम के॥

अर्थ—योगी जन, जंगम (शिव-उपासक), और यतियों की जमाति जो सदा ईश्वर का ध्यान करते हैं और जो लोभ, मोह, क्रोध, काम से डरते हैं सदा जागा करते हैं। राजा लोग राज-काज के लिए और उनके सेवकगण बैरी के समाचार सुनकर सोच में पड़कर जागा करते हैं। विद्या के लिए पण्डित लोग चकित चित्त होकर जागते हैं और लोभी जन धन और धरती की लालच में जागा करते हैं; भोगी भोग के लिए, वियोगी विरह में, रोगी रोग के वश जागते हैं; तुलसीदास राम के भरोसे सुख से सोता है।

छप्पै
[ २५२ ]

राम मातु पितु बंधु सुजन गुरु पूज्य परम हित।
साहेब सखा सहाय नेह नाते पुनीत चित॥
देस कोस कुल कर्म धर्म धन धाम धरनि गति।
जाति-पाँति सब भाँति लागि रामहि हमारि पति*॥
परमारथ स्वारथ सुजस सुलभ राम तेँ सकल फल।
कह तुलसिदास अब जब कबहुँ एक राम तेँ मोर भल॥

*पाठान्तर—मत्ति

अर्थ—राम मेरे माता, पिता, बंधु, सुजन, गुरु, पूज्य और परम हितैषी हैं, मालिक सखा और सहायक हैं, उन्हीं से पवित्र चित्त का नाता है। देश, खज़ाना, कुल, कर्म, धर्म, धन, धाम, धरती, गति, जाति-पाँति सब उन्हीं की है और उन्हीं में सब तरह हमारी बुद्धि लगी है अथवा उन्हीं को हमारी लाज है। परमार्थ, स्वार्थ, यश और सब फल राम से सुलभ हैं। तुलसीदास कहता है कि अब और तब (भूतकाल ) में और जब (भविष्यत् ) में एक राम ही से मेरा भला है।

[२५३]

महाराज बलि जाउँ रामसेवक सुखदायक।
महाराज बलि जाउँ राम सुन्दर सब लायक॥
महाराज बलि जाउँ राम सब संकट-मोचन।
महाराज बलि जाउँ रामराजीव बिलोचन॥
बलि जाउँ राम करुनायतन प्रनतपाल पातकहरन।
बलि जाउँ राम कलि-भय-विकल तुलसिदास राखिय सरन॥

अर्थ—हे महाराज! आपकी बलि जाऊँ, हे राम, सेवक को सुख देनेवाले! हे महाराज, आपकी बलि जाऊँ, हे राम! आप सुंदर और सब लायक हैं, हे राम! हे कमल-लोचन! हे महाराज! आपकी बलैया लूँ, हे राम, संकट से छुड़ानेवाले! हे राम! आपकी बलायें लूँ , हे दया के घर! हे शरणागत के पाप को हरनेवाले! हे राम! आपकी बलैया लूँ, कलि के भय से विकल तुलसीदास को अपनी शरण रखिए।

[२५४]

जय ताड़का-सुबाहु-मथन, मारीच-मान-हर।
मुनि-मख-रच्छन-दच्छ, सिला-तारन करुनाकर॥
नृप-गन-बल-मदसहित संभु-कोदंड-विहंडन।
जय कुठार-धर-दर्प-दलन, दिनकर कुल-मंडन॥
जय जनक-नगर-आनंद-प्रद सुखसागर सुखमा भवन।
कह तुलसिदास-सुर-मुकुट-मनिजय जय जय जानकि-रवन।

अर्थ—जय लाड़ुका और सुभाहु के मथनेवाले, जय मारीच के मान को हरनेवाले, मुनि के यज्ञ की रक्षा करनेवाले, शिला-रूप अहिल्या को तारनेवाले, करुणा के करनेवाले जय। जय राजाओं के बल और मद को शंभु के धनुष के साथ तोड़नेवाले, आनंद देनेवाले, जय परशुराम के दर्प (ग़रूर) को नाश करनेवाले, जय-जय

सूर्यकुल के आभूषण, जय मिथिला को सुख के समुद्र, सुंदरता के घर, तुलसीदास कहते हैं जय! देवताओं में मुकुट मणि (श्रेष्ठ) जय! जय, जानकी-रमण जय।

[ २५५ ]

जय जयंत-जय-कर, अनंत, सज्जन-जन-रंजन।
जय विराध-बध-बिदुष, बिबुध-मुनिगन-भय-भंजन॥
जय निसिचरी विरूप - करन रघुबंस - विभूषन।
सुभट-चतुर्दस-सहस-दलन त्रिसिरा खर-दूषन॥
जय दंडकबन-पावन-करन तुलसिदास संसय-समन।
जग विदित जगत-मनि जयति जय जय जय जयं जानकिरमन॥

अर्थ—जयन्त को जीतनेवाले, तुम्हारी जय। हे अनन्त! हे सजने को प्रसन्न करनेवाले! जय, विराध के मारने की रीति को जाननेवाले, जय। देवता और मुनियों के भय को नष्ट करनेवाले, जय। राक्षसी (शूर्पनखा) को कुरूप करनेवाले, जय! हे रघुवंशियों में अलंकार जय! चौदह हज़ार योधाओं सहित खर-दूषण और त्रिशिरा को मारनेवाले जय! दण्डक वन को पवित्र करनेवाले और तुलसीदास के सन्देहों को दूर करनेवाले, जय। जग में प्रसिद्ध जगत् के मणि, जय! हे जानकी-रमण जय।

[२५६]

जय माया-मृग-मथन गीध - सबरी - उद्धारन।
जय कबंध-सदन बिसाल-तरु-ताल - बिदारन॥
दवन-बालि-बल-सालि, थपन सुग्रीव संत हित।
कपि-कराल-भट-भालु कटक-पालन, कृपालु-चित॥
जय सिय-बियोग-दुख-हेतु-कृत-सेतु-बंध बारिधि-दमन।
दससीस विभीषन-अभय-प्रद जय जय जय जानकि-रमन॥

१५० कवितावली अर्थ-माया-मुद्र के मारनेवाले ! जय। गीध और शबरी का उद्धार करनेवाले ! जय । कबन्ध को मारनेवाले और बड़े वाल वृक्षों को वेधनेवारहे ! जय । बली बालि को नष्ट करनेवाले और संतों के हित करनेवाले, सुग्रीव को स्थापन करने वाले ! जय । विकराल बन्दरों और रीछों की सेना के पालक, हे कृपाल चित्त ! जय । सीताजी के वियोग के दुःख को दूर करने के लिए समुद्र में सेतु (पुल ) बांधनेवाले ! जय । हे दशशीश का नाश करनेवाले, हे विभीषण को अभय करनेवाले अथवा रावण के भय से खुरे हुए विभीषण को अभय करनेवाले, हे जानकी-रमण ! जय, जय। [ २५७ ] कनक कुधर केदार, बीज सुंदर सुर-मनिवर । सीचि काम-धुक धेतु सुधामय पय बिसुद्ध तर ॥ तीरथ-पति अंकुर-सरूप, यच्छेस रच्छ तेहि । मरकत मय साखा, सुपत्र मंजरिय लच्छ जेहि ॥ कैवल्य सकल फल कल्पतरुसुभ सुभाव सब सुख बरिस । कह तुलसिदासरघुबंसमनि ता कि होहि तब कर सरिस ॥ अर्थ-सोने के पहाड़ (सुमेरु) का केदार (थाल्हा) हो, सुंदर सुरमनिवर (चिंता- मणि) का बीज हो और उसे देवता और श्रेष्ठ मुनि कामधेनु के अति पवित्र अमृत- मय दूध से सींचें, और तीर्थपति अंकुर स्वरूप उससे उत्पन्न हों, यक्षेश (कुवेर) उसकी रक्षा करें, मानिक और मुक्तादिक मणि उस वृक्ष के शाखा और पल्लव हो और लक्ष्मी मन्जरी हो, ऐसा कैवल्य और संपूर्ण फलों का देनेवाला कल्पतरु सुंदर स्वभाव से सब सुख का बरसानेवाला हो तब भी, तुलसीदास कहते हैं, क्या वह रामचन्द्र के हाथ के समान हो सकता है ? [२५८] जाय से सुभट समर्थ पाइ रन रारि न मडै । जाय सो जती कहाइ बिषय-वासना न छडै ॥ जाय धनिक बिनु दान, जाय निर्धन बिनु धर्महिं ।

जाय सो पंडित पढ़ि पुरान जो रत न सुकर्महिं ॥

सुत जाय मात-पितु-भक्ति बिन,तिय सो जाय जेहि पति न हित।
सब जाय दास तुलसी कहै जो न रामपद नेह नित॥

अर्थ—वह सुभट गया जिसने रण में समर्थ योधा पाकर लड़ाई न की। वह भी जाय (नष्ट होवे) जो यति कहाकर विषय-वासना को नहीं छोड़ता। वह धनी जाय जो दान नहीं करता और वह निर्धनी जाय जो धर्म नहीं करता। वह पंडित जाय जो पुराण पढ़कर सुकर्म नहीं करता, वह लड़का जाय जो माता पिता का भक्त नहीं है, और वह स्त्री जाय जो पति का हित नहीं करती, और वह सब जायँ, तुलसीदास कहते हैं, जो रामचन्द्र के चरणों में नित प्रेम नहीं करते।

[२५६]

को न क्रोध निरदह्यो, काम बस केहि नहिं कीन्हों?
को न लोभ दृढ़ फंद बाँधि त्रासन करि दीन्हों?॥
कौन हृदय नहिं लाग कठिन अति नारि नयन सर।
लोचन जुत नहिं अंध भयो श्री पाइ कौन नर?॥
सुर-नाग-लोक महि-मण्डलहु को जु मोह कीन्हों जय न।
कह तुलसिदास से ऊबरै जेहि राखि राम राजिवनयन॥

अर्थ—किसको क्रोध ने नहीं जलाया और काम ने किस को बस में नहीं किया? किसको गहरे फन्दे में बाँधकर लोभ ने त्रास नहीं दिया? किस हृदय में स्त्री के नयनों का कड़ा तीर नहीं लगा, कौन मनुष्य ममता पाकर आँख रखते मी अंधा नहीं हो गया? सुरलोक और नागलोक में तथा पृथ्वी पर कौन है जिसको मोह ने नहीं जीता? तुलसीदास कहते हैं कि वही मनुष्य बचता है जिसे कमलनयन श्री राम रक्खें।

सवैया
[२६०]

भौंह कमान सँधान सुठान जे नारि-बिलोकनि-बान तेँ बाँचे।
कोप-कृसानु गुमान-अवाँ घट ज्यों जिनके मन आँच न आँचे॥
लोभ सबै नट के बस ह्वै कपि ज्यों जग में बहु नाच न नाँचे।
नीके हैं साधु सबै तुलसी पै तेई रघुवीर के सेवक साँचे॥

अर्थ—कौन ऐसे हैं जो की भौंह रूपी कमान के ठने हुए चितवन रूपी बाणसंधान से बचे, कोर रूपी अग्नि और गुमान के अँवा से जिलके मन रूपी घड़ा में आँच न लगै, जैसे नर बंदर को नचाता है वैसे लोभ के वश जो जग में बहुत नाच न नाचे हो? हे तुलसी, सभी साधु भले हैं परंतु उनमें भी वही अच्छे हैं जो रघुवीर

के सच्चे सेवक हैं।

घनाक्षरी
[२६१]

भेष सुबनाइ, सुचि बचन कहैं चुवाइ*,
जाइ तौ न जरनि धरनि धन धाम की।
कोटिक उपाइ करि लालि पालियत देह,
मुख कहियत गति राम ही के नाम की॥
प्रगटै उपासना, दुरावै दुरवासनाहिं
मानस निवास-भूमि लोभ मोह काम की।
राग रोष ईरषा कपट कुटिलाई भरे
तुलसी से भगत भगति चहैं राम की!॥

अर्थ— अच्छा वेश बनाकर और धीरे-धीरे अमृत से मीठा वचन बोलकर भी धन, पद और भूमि की इच्छा से उत्पन्न जलन नहीं जाती। करोड़ों उपाय करके देह को पाला जाता है और मुँह से यह कहा जाता है कि रामनाम ही की गति है। दिखाने को तो उपासना (भक्ति) करते हैं और बुरी बुरी इच्छाओं को उस मन में छिपाते हैं जो कि लोभ, मोह और काम के रहने की भूमि है; राग, रोष, ईर्ष्या और छल-कपट से भरे हुए तुलसी से भक्त, राम की भक्ति की इच्छा करते हैं सो कहाँ मिल सकती है?

[२६२]

“काल्हि ही तरुन तन, काल्हि ही धरनि धन,
काल्हि ही जितोंगो रन कहत कुचालि है।

*पाठान्तर—चुपाइ।

काल्हिही साधोंगो काज, काल्हिही राजा समाज,
मसक ह्वै कहै “भार मेरे मेरु हालि है॥”
तुलसी यही कुभाँति घने घर धालि आई
घने घर घालति है, घने घर घालि है।
देखत सुनत समुझत हू न सूझै सोई,
कबहूँ कह्यो न “कालहू को काल काल्हि है॥”

अर्थ—कल ही युवावस्था हो, कल ही पृथ्वी और धन मिल जावे, कल ही रण जीत लूँँ, ऐसी बुरी बुरी चाल सदा मन में रहा करती है। कल ही काम करूँगा, कल ही राजा का सा सामान इकट्ठा करूँगा, मच्छड़ का सा होकर भी कहता है कि मेरे बोझ से मेरु हिलेगा। तुलसीदास कहते हैं कि ऐसी ही कुभाँति (दुर्वा-सना) ने बड़े-बड़े घरों को नष्ट किया है, बड़े घरों को नष्ट कर रही है और बड़े घरों को नष्ट करेगी। सो देखते, सुनते, जानते भी नहीं सुझाई देता और यह (किसी ने) कभी नहीं कहा कि मरने का भी समय कल होगा !

[ २६३ ]

भयो न तिकाल तिहूँलोक तुलसी सो मंद,
निंंदैँ सब साधु, सुनि मानौँ न सकोचु हौं।
जानत न जोग, हिय हानि मानौँ, जानकीस!
काहे को परेखो पातकी प्रपंची पोचु हौं॥
पेट भरिबे के काज महाराज को कहायों,
महाराज हु कह्यो है प्रनत बिमोचु हौं।
निज अघ-जाल, कलिकाल की करालता
बिलोकि होत ब्याकुल, करत सोई सोचु हौं॥

अर्थ—सीनों काल और तीनों लोक में तुलसी सा मन्द न हुआ, न है, न होगा, जिसकी सब साधु निन्दा करते हैं। वह निन्दा सुनकर भी कुछ संकोच नहीं करता है। मैं योग नहीं जानता हूँ। हे जानकीश! अथवा रामचन्द्र अपनी सेवा योग्य मुझे नहीं जानते, इसलिए मन घबराता है। मुझे क्यों परखा है अर्थात मुँह लगाया है?
अथवा इसका क्या उल्लहना है? मैं तो पापी और प्रपञ्ची, पोच हूँ। पेट भरने के लिए हे महाराज! मैं महाराज का कहाता हूँ, क्योंकि आपने स्वयं कहा है कि आप प्रणत (शरणागतों) को (भवबंधन से) छुड़ानेवाले हैं। अपने पापों के जाल और कलियुग की करालता को देखकर व्याकुल होता हूँ, यही सोच करता हूँ कि मेरा कैसे उबार होगा।

[२६४]

धरम के सेतु जग मंगल के हेतु,
भूमि-भार हरिबे को अवतार लियो नर को।
नीति औ प्रतीति-प्रीति-पाल चालि प्रभु मान,
लोक बेद राखिबे को पन रघुबर को॥
बानर बिभीषन की ओर के कनावड़े हैं,
सो प्रसंग सुने अंग जरै अनुचर को।
राखे रीति आपनी जो होइ सोई कीजै, बलि,
तुलसी तिहारो घर जायउ है घर को॥

अर्थ—धर्म के सेतु ने संसार का भला करने को और भूमि का भार हरने के लिए मनुष्य का अवतार लिया है। नीति, विश्वास और प्रीति को पालना आपका काम है, और हे रघुवर! लोक और वेद का मान रखने का आपका प्रण है। सुग्रीव और विभीषण के कौन ऋणी हैं, जिसकी कथा सुनकर मेरा अंग जलता है कि मुझ पर क्यों नहीं प्रसन्न होते। अपनी रीति रखिए, जो हो सो कीजिए परन्तु तुलसी आपका है। क्या अपने घर फिर जाय? अथवा भगा देने से घर चले जाने पर भी आपही के घर का है, अथवा आपही के घर का घर जायी (दास) है।

[२६५]

नाम महाराज के निबाह नीको कीजै उर,
सबहो सोहात, मैं न लोगनि सोहात हौं।
कीजै राम बार यहि मेरी ओर चखकोर,
ताहि लगि रंक ज्यों सनेह को ललात हौं॥

तुलसी बिलोकि कलिकाल की करालता,
कृपालु को सुभाव समुझत सकुचात हौं।
लोक एक भाँति को, निलोकनाथ लोकबस,
आपनो न सोच, स्वामी-सोच ही सुखात हौं॥

अर्थ—भला मन में समझ तो देखो कि महाराज के नाम ने भलो निबाही, सबको अच्छा लगता है परन्तु मैं लोगों को अच्छा नहीं लगता, अथवा हे राम! महाराज के नाम ने जो नीको निबाही सो मन में सबको भली लगती है, परन्तु मैं अच्छा नहीं लगता। हे राम! इसी बेर मेरी तरफ आँख फेरिए कि जिसके लिए मैं दरिद्रों की भाँति ललचा रहा हूँ। तुलसी कलिकाल की करालता को देखकर और महाराज से दयालु का स्वभाव समुझकर सकुचाता है कि लोक इस तरह का है, और महाराज, त्रिलोकीनाथ होने के कारण, लोक के वश में हैं। हे स्वामी, मुझे अपना सोच नहीं है। स्वामी के सोच से मैं तो सूखता जाता हूँ।

[२६६]

तौलौं लोभ, लोलुप ललात लालची लबार
बार बार, लालच धरनि धन धाम को।
तबलौं बियोग रोग सोग भोग जातना को,
जुग सम लगत जीवन जाम-जाम को॥
तौलौं दुख दारिद दहत अति नित तनु,
तुलसी है किंकर बिमोह कोह काम को।
सब दुख आपने, निरापने सकल सुख,
जौलौं जन भयो न बजाइ राजा राम को॥

अर्थ—तब तक लोभ और लालच, लालची और लबार (झूठे) को बार बार ललचाता है और धरती, धन और धाम का लालच दिखाता है, तब तक वियोग, रोग, शोक मौर दुःख के भोग से एक-एक पहर का जोना एक युग सा लगता है, तब तक दुःख और दरिद्र नित्य शरीर को प्रति ही जलाया करता है, और क्रोध, मोह और काम का चाकर बना रहता है, तब तक सब दुःख अपने होते हैं और सब सुख पराये, कि जब तक तुलसी राजाराम का सेवक ताल ठोककर नहीं हो जाता।

[२६७]

तबलौं मलीन हीन दीन, सुख सपने न,
जहाँ तहाँ दुखी जन भाजन कलेस को।
तबलौं उबैने पायँ फिरत पेटौ खलाय,
बाये मुँह सहत पराभौ देस देस को॥
तब लौं दयावनो दुसह दुख दारिद को,
साथरी को साइबो, ओढ़िबो झूने खेस को।
जबलौं न भजै जीह जानकी जीवन राम,
राजन को राजा सो तो साहब महेस को॥

अर्थ—उस समय तक मनुष्य मैला, दीन, सब बात से गिरा हुआ, सुख जिसे सपने में नहीं है, दुःखी और क्लेश का भाजन रहता है, उस समय तक नंगे पैर पेट दिखाता फिरता है, भीख माँगा करता है और मुँह बाये देश-देश का निरादर सहता है, उस समय तक कड़ा दुःख सहता है, दरिद्र और दयाभाजन रहता है, चटाई का सोना और फटे खेस का ओढ़ना रहता है जब तक कि मनुष्य जीभ से जानकी-जीवन राम का भजन नहीं करता जो राजाओं का राजा और महादेव का भी मालिक है।

[२६८]

ईसन के ईस, महाराजन के महाराज,
देवन के देव, देव! प्रान हूँ के प्रान हौ।
कालहू के काल, महाभूतन के महाभूत,
कर्म हूँ के कर्म, निदानहु* के निदान हौ॥
निगम को अगम, सुगम तुलसीहू से को,
एते मान सीलसिंधु करुणानिधान हौ।
महिमा अपार, काहू बोल को न बारापार,
बड़ी साहिबी में नाथ बड़े सावधान हौ।

* पाठान्तर—निदान। सुत्तरकाण्ड अर्थ-ईशों के ईश, महाराजों के महाराज, देवताओं के भी देव और प्राणों । प्राय श्राप हैं। काल के भी काल और महाभूतों के महाभूत, कर्मों के कर्म औ कारयों के भी झारय हैं। निवस ( वेदों) के पाप अगम ( दुर्लभ ) हैं और तुलसी से आदमी को भी सुलभ हैं। इतने बड़े पर भी शोल और मान के सिंधु और करुणा के निधान (घर) हैं। आपकी महिमा अपार है, किसी बात का पार नह है, इतनी बड़ी साहिबी पाकर भी प्राप बड़े सावधान हैं। सवैया [२६] आरतपालु कृपालु जो राम, जेही सुमिरे तेहि को तहँ ठाढ़े। नामप्रताप महा महिमा, अकरे किये खोटेउ, छोटेउ बाढ़े ॥ सेवक एक ते एक अनेक भये तुलसी तिहुँ तापन डाढ़े। प्रेम बदौं। प्रहलादहि को जिन पाहन ते परमेश्वर काढ़े ॥ अर्थ-दुखियों के पालक कृपालु राम को जो जहाँ याद करे उसके लिए वे वहीं मौजूद हैं। उनके नाम का प्रताप बड़ा और महिमा बड़ी है जिससे खोटे भी मँहगे या खरे हो गये और छोटे भी बढ़ गये। एक से एक अच्छे, बहुत से, राम के दास हुए, परन्तु तुलसी तीनों तापों से तपाया जा रहा है अथवा तुलसीदास कहते हैं कि ऐसे एक से एक बड़े अनेक दास हुए जिनको तीनों तापों ने नहीं सताया। प्रेम प्रह्लाद ही का कहा जा सकता है। अथवा प्रह्लाद ही की बड़ाई है जिसके वश पत्थर से परमेश्वर निकले। [२७०] काढ़ि कृपान, कृपा न कहूँ, पितु काल कराल बिलोकि न भागे । 'राम कहाँ 'सब ठाउँ हैं। 'खंभ मैं 'हाँ सुनि हाँक तृकेहरि जागे ॥ बैरि बिदारि भये बिकराल, कहै प्रहलादहि के अनुरागे । प्रीति प्रतीति बढ़ी तुलसी तबतें सब पाहन पूजन लागे ।

पाठान्तर-ठाड़े।

+ पाठान्तर--बड़ौ, बढ़ौ । पाठान्सर-हाकनि केहरि । १५८ सवितायता ___ अर्थ-पिता को लग्न तलवार हाथ में लिये और कृपारहित देखकर प्रसाद न भागे। पिता ने जब पूछा कि राम कहाँ है, लेह उत्तर दिया, कि सब कहीं। "क्या स्वम्भ में हैं ?" "हाँ" ! ऐसा शब्द सुनकर नृसिंह अगे, वैरी को मारकर विकराल रूप धारण किया। केवल प्रह्लाद के कहने से प्रसन्न हुए। उस समय से प्रोति और विश्वास दोनों बढ़ गये और सब लोग पत्थर पूजने लग गये। [२७१] अंतर्जामिहु तें बड़ बाहरजामि हैं राम, जे नाम लिये तें। धावत धेनु पन्हाइ लवाइ ज्यों बालक बोलनि कान किये ते॥ आपनि बूझि कहै तुलसी, कहिले की न बावरि बात बिये तें। पैजु परे प्रहलादह को प्रगटे प्रभु पाहन तें, न हिये तें॥ अर्थ-बाहरजामी अर्थात् घट से बाहर प्रगट होनेवाले अंतर्यामी से बड़े हैं, जो नाम लेने ही से दौड़े, जैसे हाल की ब्याई गाय बच्चे की आवाज़ सुनकर कान लगाकर दौड़ती है। तुलसी अपनी समुझ कहता है, बावले ! यह बात और से कहने- वाली नहीं है अथवा बावली बात कहने योग्य नहीं, प्रह्लाद का पैज (प्रण ) पूरा करने के लिए पत्थर से प्रभु प्रगट हुए, हृदय से नहीं अर्थात् पत्थर में प्रभु माननेवाले के कहने से पत्थर से निकले न कि निर्गुण्य उपासक के हृदय से अथवा प्रभु पत्थर से नहीं निकले बल्कि प्रह्लाद के हृदय से प्रकट हुए। [२७२] बालक बोलि दिये बलि काल को, कायर कोटि कुचाल चलाई। पापी है बाप बड़े परिताप ते श्रापनी ओर ते खोरि न लाई ॥ भूरि दई विषमूरि भई प्रहलाद सुधाई सुधा की मलाई । राम कृपा तुलसी जन को जग होत भले को भलोई भलाई ॥ अर्थ-हिरण्यकशिपु ने लड़के को बुलाकर काल को बलि कर दिया। कादर ने और करोड़ो कुचालें चलीं। बाप बड़ा पापी था कि जिसने पुत्र को दुःख देने में अपनी ओर से कुछ उठा नहीं रक्खा। बहुत सा विष दिया, वह भी प्रह्लाद की सिधाई से अमृत की मलाई हो गई। राम की कृपा से 'तुलसी' से सेवक की जग में सदा भलाई ही होती है। कवितावली अर्थ-जन ने ने श्याम जैसे ठप ये प्रोति की से सखी सयानी ने मुझे मना किया था, पर मुझे नहीं मालूम था कि प्रीति में आगे चलकर वियोग का राग है, इसलिए मैं इसका निरादर करके उस पर खफा हुई। अब प्रीति के मारे देह पट ( वस्त्र ) के समान हो गई है जिसकी खोज बिरहा सा दरज़ी कर रहा है अथवा जैसे दरजी ब्योतते समय वस्त्र फाड़ता है वैसे विरह इस देह को भी ब्योतना (फाड़ना) चाहता है। हे भुंग ! सुनो, बिना कृष्णा के कामदेव जी का प्राहक हो गया है अर्थात् प्राण निकाले लेता है। [२७६] जोगकथा पठई ब्रज को, सबसो सठ चेरी की चाल चलाकी । ऊधोज ! क्यों न कहै कुबरी जो बरी नट नागर हेरि हलाकी ॥ जाहि लगै परि, जानै साई, तुलसी सो सोहागिनि नंदलला की । जानी हैं जानपनी हरि की, अब बाँधियगी कछु मोटि कला की ॥ अर्थ-चेरी ( कुबरी) की चालाकी की सबसे की हुई चाल तो देखो जो कि ब्रज में योग की कथा कहला भेजी है। ऊधो जू ! जिन नटनागर ( कृष्ण ) ने हूँढ़कर मारनेवाली कुबरी को बरी है, वह हमसे ऐसी बात क्यों न कहे अर्थात् उनकी होशि- थारी वो इसी से जाहिर है कि कुबरी को व्याहा है वह हमको यो क्यों न कहेंगे ? अथवा कौन कहे अब नट-नागर कृष्ण ने मारनेवाली कुघरी को हेर (टूढ़) कर बरा है अथवा उधोजी, उसे कुबरी कौन कहे जिसे नटनागर (कृष्ध ) ने ढूँढ़कर बरा है। जिसके लगती है वही जानता है, हे तुलसो ! अब कुबरी नन्दलाल की सुहागिनी स्रो है। हरि की होशियारी देख ली, अब कला की कुछ गठरी और बाँधेगी अर्थात् कुछ और चालाकी की चाल चलेगी अथवा यदि कृष्ण कूबर ही पर रीझते हैं तो हम भी अब कला की गठरी बाँध कबर बनावेंगी। घनाक्षरी [ २७७] पठयो है छपद छबीले कान्ह केहू कहूँ खोजि कै खबास खासो कूबरी सो बाल को । ज्ञान को गरैया, बिनु गिरा को पढैया, बार खाल को कलैया सो बढ्या उरसाल को ॥ उत्तरकाण्ड प्रोति को बधिक, रसरीति को अधिक, नीति-निपुन विवेक है निदेस देसकाल को। तुलसी कहे न बने, सहेही बनेगी सब, जोग भयो जोग को, बियोग नंदलाल को॥ अर्थ-छबीले कन्हैया ने कहीं से खोजकर भला खवास, कूबरी का सा बालक, मारा भेजा है। वह ज्ञान का गढ़नेवाला, बिना बानी के पढ़नेवाला, बाल की खाल का निकालनेवाला और हृदय के दर्द का बढ़ानेवाला है। अथवा उर में साल (छिद्र) करने को बढ़ई सा है। वह प्रीति का नाश करनेवाला और रस की रीति में और भी बढ़कर है। नौति में निपुण, देश-काल का निदेश करने में मानवान है। तुलसी कहते हैं कि सहे ही बनेगी, कुछ कहीं नहीं जाती, नन्दलाल का वियोग सब योग का योग ( मेल ) हो गया अर्थात् योग खूब मिला यदि नन्दलाल का वियोग हुआ अथवा नन्दलाल का वियोग क्या हुआ योग तो अपने आप ही मिल गया। [२८] हनुमान है कृपालु, लाडिले लषन लाल, भावते भरत कीजैछ सेवक सहाय जू । बिनती करत दीन दूबरो दयावनो सो, बिगरे ते आपही सुधारि लीजै भाय जू ॥ मेरी साहिबिनि सदा सीस पर बिलसति, देवि ! क्यों न दास को देखाइयत पाय जू । खीझहू में रीभिबे की बानि, राम रीझता हैं, रीझे हैहैं राम की दुहाई रघुराय जू ॥ अर्थ-हे कृपालु हनुमान् ! लाडिले लषन लाल ! और भावते ( मन को लुभानेवाले) भरत ! दास के सहाय हूजिए । यह दीन दया का पात्र विनती करता है कि बिगड़े भाव को आप ही सुधार लीजिए। मेरी साहिबिनी (सीता) सदा सिर पर विलास करती हैं, हे देवि! मुझे पैर क्यों नहीं दिखाती ? रामचन्द्र पाठान्तर-हजे। +पाठान्तर-लगत । कवितात्रलो का स्वभाव ही प्रसन्न रहने का है वह गुस्सा होने पर भी प्रसन्न हुए होगें। आपको राम ही की दुहाई है, प्रसन्न हूजिए। सवैया ... [२७] बेष विराग को, राग भरो मनु, माय ! कहीं सति भाव हो तोसों। तेरे ही नाथ को नाम लै बेचिहौं पातकी पामर प्राननि पोस॥ एते बड़े अपराधी अघी कहुँ, तैं कहुछ अंब ! कि मेरो तू भोसों। स्वारथ को, परमारथ को, परिपूरन भो फिरि घाटि न हो सों॥ अर्थ-मैं तुमसे मन का भाव सत्य कहता हूँ कि मन राग से भरा है यद्यपि वेष वैरागियों का सा है। यद्यपि पापी और नीच हूँ परन्तु प्रापही ( सीताजी) के नाथ का नाम बेचकर प्राणों को बचाता हूँ अर्थात् उसी से जीवन निर्वाह होता है। इतने बड़े अपराधी और पापी को भी हे माँ ! तुम मुझसे कहो कि "तू मेरा है" तो परमार्थ और स्वार्थ से पूर्ण हो जाऊँ और कुछ घटो फिर कभी न हो ॥ घनाक्षरी [२८०] जहाँ बालमीकि भये व्याध ते मुनीन्द्र साधु, 'मरा मरा', जपे सुनि सिष रिषि सात की। सीय को निवास लव-कुश को जनमथल, तुलसी छुवत छाँह ताप गरै गात की ॥ बिदप महीप सुर सरित समीप सोहै, सीताबट पेखत पुनीत होत पातकी । बारिपुर दिगपुर। बीच बिलसति भूमि, अंकित जो जानकी चरन-जलजात की।

पाठान्तर-अधिक हूँ ते कहा अब कि।

+काशी और प्रयाग के बीच में सीतामढ़ी के नाम से यह स्थान प्रसिद्ध बताया जाता है। वारिपुर और दिगपुर गाँव के नाम हैं। उत्तरकाण्ड अर्थ-जहाँ सप्त ऋषि की शिक्षा से वाल्मीकि मुनि 'मरमरा' जपकर व्याध से ऋषि हो गये, जहाँ सीता का निवास था और जो लव-कुश का जन्म स्थान है, और तुलसी कहते हैं, कि जहाँ की छाँह छूते ही अर्थात् जहाँ पहुँचते ही, शरीर का सब ताप नष्ट हो जाता है, जहाँ महावृक्ष गंगा के किनारे शोभायमान है जिसे सीता-वट कहते हैं कि जिसके देखते ही पापी भी पुनीत ( पवित्र ) हो जाता है। सो वारि- पुर और दिगपुर के बीच में श्री सीता के कमल-सदृश चरणों से अंकित भूमि अति रमणीक जान पड़ती है। [२८१] मरकत-बरन परन, फल मानिक से, लसै जटाजूट जन रूख बेष हरु है। सुखमा को ढेरु कधौं, सुकृत सुमेरु कैधौं, । संपदा सकल मुद मंगल को घरु है । देत अभिमत जो समेत प्रीति सेइए, प्रतीति मानि तुलसी बिचारिकाको थर है। सुरसरि निकट सोहावनी अवनि सोहै, राम-रमनी को। बट कलि-कामतरु है ॥ अर्थ-मरकत के से जिसके पत्ते हैं और मानिक से लाल फल हैं, और अटा . के जूट जो घट की दाढ़ी कहलाती है मानों वृक्ष के वेष में महादेव हैं । वह वृक्ष सुन्दरता का समूह है, पुण्य का पहाड़ और सब संपदा, मोद और मंगल का घर है। जो विश्वास और प्रीति से सेवा करता है उसे इच्छित फल देता है। तुलसी कहते हैं कि यह विचारकर कौन स्थिर रह सकता है अर्थात् सेवा के लिए किसका मन न चलेगा अथवा यह विचारकर कि यह किसका घर (स्थान) है (अर्थात् जानकी का), प्रतीति और विश्वास सहित जो सेवा करते हैं उन्हें वह इच्छित फल देता है। सुरसरि के समीप सुन्दर भूमि है कि जहाँ सीताजी का घट फलि में कल्पद्रुम के समान विद्यमान है।

पाठान्तर-रूप ।

+ पाठान्तर-राध नीके।

२८२

देवधुनी पास मुनिबास श्रीनिवास जहाँ,
प्राकृत हूँ बट बूट बसत पुरारि हैं।
जोग जप जाग को बिराग को पुनीत पीठ.
रागनि पै सीठि, डीठि बाहरी निहारिहैं॥
'आयसु' 'आदेस' 'बाबा' 'भलो भलो' 'भाव सिद्ध',
तुलसी बिचारि जोगी कहत पुकारि हैं।
रामभगतन को तौ कामतरू तें अधिक,
सीयबट सेए करतल फल चारि हैं॥

अर्थ—देव धुनी (गंगाजी) के पास जहाँ मुनियों का वास है और श्री (शोमा अथवा जानकी) का निवासस्थान है, जिस वट के वृक्ष में महादेव सहज ही निवास करते हैं, जो योग-जप-यज्ञ- वैराग्य का पवित्र स्थान है परन्तु रागियों को सीठा लगता है जो बाहरी दृष्टि से उसे देखते हैं। हे तुलसी! यहाँ आज्ञा को पूर्ण करनेवाले भले भले बाबू बसते हैं, यह बात योगी पुकार-पुकारकर कहते हैं अथवा यहाँ के योगी सबसे 'आयसु' 'आदेश' आदि शब्दों को कहकर बात करते हैं। रामभक्तों को कामतरु से भी अधिक सीता-वट है जिसकी सेवा करने से चारों फल करतलगत होते अर्थात् मिलते हैं।

[२८३]

जहाँ बन पावनो सुहावनो बिहंग मृग,
देखि अति लागत आनंद खेत खूँँट सो।
सीता-राम-लषन-निवास, बास मुनिन को,
सिद्ध साधु साधक सबै बिबेक बृट सो॥
भरना झरत झारि सीतल पुनीत बारि,
मंदाकिनी मंजुल महेस जटा-जूट सो।
तुलसी जौ राम सों सनेह साँचो चाहिए
तो सेइए सनेह सों बिचित्र चित्रकूट सो।

</noinclude> अर्थ—जहाँ पवित्र वन है और पशु-पक्षी सुन्दर हैं, जो देखने में बड़ा आनन्द देनेवाले खेत के खूँट (कोना, सीमा) सा जान पड़ता है, जहाँ सीता-राम, लक्ष्मण और मुनियों का निवास है, जहाँ सिद्ध साधु साधक मानो ज्ञान के वृक्ष से हैं अथवा जो साधुओं को ज्ञान के वृक्ष का सा है। जहाँ झरनों से ठण्डा शीतल पवित्र जल निकलता है, जहाँ सुन्दर मन्दाकिनी महादेव के जटा-जूट से निकलकर बहती हैं, तुलसी कहते हैं कि यदि श्रीराम से सबा स्नेह चाहते हो तो प्रीति-पूर्वक ऐसे विचित्र चित्रकूट का सेवन करो।

[२८४]

मोह-बन कलिमल-पल-पीन जानि जिय,
साधु गाय बिप्रन के भय को निवारिहै।
दीन्हीं है रजाय राम पाइ सो सहाय लाल
लषन समर्थ बीर हेरि हेरि मारिहै॥
मंदाकिनी मंजुल कमान असि, वान जहाँ
बारि-धार, धीर परि सुकर सुधारि है।
चित्रकूट अचल अहेरि बैव्यो घात मानो,
पातक के ब्रात घोर सावज सँहारिहै॥

अर्थ—मोह के वन में कलि के मलरूपी मांस से अर्थात् पाप से मोटा हुआ हृदय में जानकर साधु, गौ और विप्रों के भय (डर) को नाश करेगा, राम ने जो आज्ञा दी है, उसे और समर्थ वीर लाल लक्ष्मण की सहायता पाकर पाप के समूह को ढूँँढ़-ढूँँढ़कर मारेगा, सुन्दर मन्दाकिनी जहाँ कमान जैसी है और उसकी वारि- धारा माना बाण है, उसे धीरज से अच्छे हाथों से सँभालेगा, ऐसा चित्रकूट मानों वधिक की तरह अथल बैठा है और पाप के समूह-रूपी जानवरों का नाश करेगा।

शब्दार्थ—पल= मांस। अहेरि= शिकारी। असि= ऐसी। ब्रात= समूह। सावज= जंगली जानवर।

सवैया
[२८५]

लागि दवारि पहार ठही लहकी कपि लंक जथा खर-खोकी।
चारु चवा चहुँ ओर चलैं लपटैं झपटैं सो तमीचर तौंकी॥

कावितावली

कोहि मानहा सुखना, उन लकि ताकत है कवि कोकी। मालेसी तुलली हनुमान हिये जग जाति जराय की चौकी ॥ अर्थ-बसन्त में पल्लास के फूलों का वर्णन है । पहाड़ को नष्ट करनेवाली आग अच्छी तरह से लगी जैसे हनुमान ने लङ्का में लगाई थी। सुन्दर पशु चारों ओर भाग चले, जैसे लङ्का में राक्षस अग्नि की मालाओं से भागते थे। बड़ी सुषमा क्यों. कर वर्णन की जावे, उपमा के लिए कवि कब से ताक रहा है अथवा कवि-कोकिल ताक रहा है। तुलसी कहते हैं कि वह ऐसी थी मानों हनुमान के गले में जगत् को जीतनेवाली जड़ाऊ चौकी शोभायमान थी। शब्दार्थ-खरखाकी =खर (तृण) खानेवाली अग्नि । तौकी = तपी हुई। कौकी = कब से अथवा (कोकी पाठ होने से) कोकिल । [२८६ ] देव कहें अपनी अपनी अवलोकन तीरथराज चलो रे। देखि मिटै अपराध अगाध, निमजत साधु-समाज भलो रे ॥ सोहै सितासित को मिलिबो, तुलसी हुललै हिय हेरि हलो रे। मानो हरे तृन चारु चरै' बगरै सुरधेनु के धौल कलारे ॥ अर्थ-देव तो अपनी-अपनी कहते हैं परन्तु तीर्थराज देखने को चलो, अथवा देवता अपनी-अपनी ( आपस में ) कहते हैं कि प्रयाग देखने चलो, जिसे देखकर अगाध पाप दूर हो जावेंगे। जहाँ अच्छा साधु-समाज नहाता है, जहाँ सफ़ेद और काले पानी (गङ्गा और यमुना) का मिलना ऐसा शोभा देवा है कि तुलसी का हृदय प्रसन्न होकर हिलोरें लेता है मानों सफ़ेद सुरधेनु की कलोरें ( ओसर गायें) फैली हुई सुन्दर हरी-हरी घास चर रही हैं। [२८७ ] देवनदी कहँ जो जन जान किये मनसा कुल कोटि उधारे । देखि चले झगरे सुरनारि, सुरेस बनाइ बिमान सँवारे ॥ पूजा को साज बिरंचि रचैं, तुलसी जे महातम जाननहारे । ओक की नींव परी हरिलोक बिलोकत गंग-तरंग तिहारे ॥ अर्थ-गङ्गा को जो सेवक जानते हैं, उनके मन में गङ्गा प्राने ही अर्थात् स्मरण करते ही अथवा जो जन गङ्गा जाने का मन में विचार करते हैं उनके करोड़ों कुल उद्धार पा जाते हैं और चलते देख इन्द्र विमान सँभालने लगते हैं और सुरवधू ( उसे वरने को) भी झगड़ा करने लगती हैं। ब्रह्मा, जो माहात्म्य के जाननेवाले हैं, पजा का ठाट रचने लगते हैं यानी समझते हैं कि नहानेवाला हमारे पास अब आता है. हरिलोक में ओक ( घर ) की नींघ तभी पड़ जाती है जब कि हे गङ्गे! तुम्हारी तरङ्ग को देखा जाता है। [२८] ब्रह्म जो ब्यापक बेद कहैं, गम नाहि गिरा गुन ज्ञान गुनी को। जो करता भरता हरता सुर साहिब, साहव दीन दुनी को । सोई भयो द्रवरूप सही जु है नाथ बिरच महेस मुनी को। मानि प्रतीति सदा तुलसी जल काहे न सेवत देवधुनी को ? ॥ अर्थ-जिसको वेद व्यापक ब्रह्म बतलाते हैं, जिसके गुण जानने और गिनने की गवि गिरा (वाणी, सरस्वती) को भी नहीं है; जो कर्त्ता, भर्ता और हर्ता है, देवताओं का राजा और दीन-दुनिया का साहेब (मालिक) है, वह पानी के रूप में बहता है, जो ब्रह्मा, महेश और मुनियों का नाथ है, हे तुलसी ! विश्वास करके क्यों नहीं उस गङ्गाजल का लेग सेवन करते। [२८] बारि तिहारो निहारि मुरारि भये परसे पद पाय लहाँगो । ईस है सीस धरौं पै डरौं, प्रभु की समता बड़ दोष दुहोगा ॥ बरु बारहि बार सरीर धरौं, रघुबीर को है तव तीर रहैंगो । भागीरथी! बिनवौं कर जोरि, बहोरि न खोरि लगै सो कहाँगो ॥ अर्थ-तुम्हारे जल को देखकर यदि मुरारि हुमा तो पैर से छूने से मुझे पाप मिलेगा। भाव यह है कि तुम्हारे दर्शन-मात्र का यह फल है कि उत्तम पद मिलता है, यदि विष्णु पद मिला तो तुमको पैर दे धारण करना पड़ेगा, क्योंकि गंगा की उत्पत्ति विष्णुपद से है, सो इसमें पाप है कि जिसके दर्शन से पद मिला उसे ही पैर पाठान्सर-जन।
से दबाऊँ! यदि ईश हुआ तो शाश पर रक्खूँगा परन्तु डर है कि प्रभु को बनाबरी करके बड़े दोष से रहूँगा अर्थात महादेव होकर तुमको सिर पर रखना पड़ेगा, इससे यह दोष है कि महादेव मेरे प्रभु हैं उनकी बराबरी होती है। चाहे जितनी बेर शरीर धारण करूँ, रघुवीर की सेवा करके तेरे किनारे रहूँगा। हेगङ्गा! हाथ जोड़ तेरी विनती करता हूँ फिर दोष न मिले सो कहूँगा।

[२९०]
कवित्त

लालची ललात, बिललात द्वार-द्वार दीन,
बदन मलीन, मन मिटै न बिसूरना।
ताकत सराध कै बिबाह कै उछाह कछु,
डोलै लोल बूझत सबद ढोल तूरना॥
प्यासे हू न पावै बारि, भूखे न चनक चारि,
चाहत अहार न पहार दारि करना*।
सोक को अगार दुख-भार-भरौ तौ लौं जन
जौ लौं देवी द्रवै न भवानी† अन्नपूरना॥

अर्थ—लालचा मन ललचाता है और द्वार-द्वार पर दीन होकर मैला बदन करके पुकारता है परन्तु उसका भटकना नहीं जाता। श्राद्ध, विवाह या किसी उत्सव की इच्छा करता रहता है और ढोल और तुरई की आवाज़ को सुनकर पूछता, लोभी बना फिरता रहता है, प्यासा पानी नहीं पाता, न भूखा चार चना, जो अन्न के पहाड़ माँगता है उसे दाल का दाना भी नहीं मिलता। शोक का घर रहता है और दुःख का भार उस समय तक उठता रहता है जब तक भवानी अन्नपूर्णा देवी प्रसन्न नहीं होतीं।

छप्पै
[२९१]

भस्म अंग मर्दन अनंग, संतत असंगहर।

सीस गंग, गिरिजा अधंग, भूषन भुजंगबर॥

*पठान्तर—चाहत अहार ते पहार डारि धूरना।
†पाठान्तर—जौलौं देवी देवी जी द्रवै नहीं। दुमाला, विशु नारा भार, उ पास कर । त्रिभुवन सुखकन सधर ।। त्रिपुरारि निलावा विमानन विष भोजन भव-भाव हान। कह तुललिहास लेखन सुलभ लिबसिब लिवसकर सरन ॥ अर्थ-भस्म को प्राङ्ग में मलनेवाले और सदा कामदेव से अलङ्ग ( =दूर) रहनेवाले अथवा भस्म को अङ्ग में लगाये कालदेव का मर्दन ( नाश ) करनेवाले, सदा प्रसङ्ग (अकेले ),हर ( महादेव), जिनके सिर पर गङ्गा है और पार्वती श्रद्धाङ्गिनी है, जिनका भूषण सुन्दर सर्प है, (जिनके गले में) मुडो की माना है और लाद में दुज का चन्द्रमा है, उमरू और कराल हाथ में है, देवतागण-रूपी नये कुमुद के लिए जो चाँद के समान हैं, जो सुख के भूल और शूल धारण करनेवाले हैं, ऐसे त्रिपुरारि, तीन लोचनवाले, नग्न रहनेवाले और विष खानेवाले तथा संसार के भय को हरनेवाले (महादेव ) हैं। तुलसीदास कहते हैं कि सेवा करनेवाले को शिवजी सुलभ हैं और शरण प्राये को शङ्कर ( कल्याण करनेवाले ) हैं। [२६२] गरल-असन दिग्बसन, व्यसन-भंजन, जनरंजन । कुंद - इंदु · कर्पूर - गौर, सच्चिदानंद घन ॥ बिकट बेष, उर सेष, सीस सुर-सरित लहज सुचि । सिर अकाम, अभिराम धाम, नित राम नाम सचि॥ कंदर्य-दर्प-दुर्गम-दमन, उमारवन गुन-भवन हर । तुलसीस त्रिलोचन, निगुन-पर, त्रिपुरमथन जय त्रिदसवर ! अर्थ-विष उनका भोजन है और दिशा ही वस्त्र है ( नग्न रहते हैं ), वे ( दुःख या काम ) को तोड़नेवाले और सेवक को पालन करनेवाले हैं, वे कुन्द से कोमल और चन्द्र के से बदनवाले हैं, कपूर के से गौरवर्ण हैं और सच्चिदानन्ध के घन ( समूह ) हैं, बुरा वेष धारण किये हैं, शेषनाग को गले में पहने हैं, गङ्गा उनके सिर पर हैं और वे स्वभाव ही से पवित्र हैं, शिव सदा काम-रहित हैं और सुन्दरता के घर हैं, सदा राम के नाम से प्रेम रखनेवाले हैं। कामदेव के मद को चूर करनेवाले हैं, पार्वती के स्वामी और सब गुणों के घर महादेवजी हैं। महादेव तीन नेत्रवाले हैं,
और तीनों गुणों से परे हैं, त्रिपुर को मथन करनेवाले, देवताओं में श्रेष्ठ हैं, ऐसे महादेव की जय (हो)।

[२९३]

अर्ध-अंग अंगना, नाम जोगीस जोगपति।
विषम असन, दिग्वसन, नाम विस्वेस बिस्वगति॥
कर कपाल, सिर माल ब्याल, विषभूति विभूषन।
नाम सुद्ध, अबिरुद्ध, अमर, अनवद्य अदूषन॥
बिकराल भूत-बैताल-प्रिय, भीमनाम भव-भय-दमन।
सब विधि समर्थ महिमा अकथ तुलसिदास संसय समन॥

अर्थ—जिनकी स्त्री आधे अङ्ग में है, जो महायोगीश, योगियों के पति हैं, जिनका भोजन विषम (धतूरा आदि) है, दिशाएँ ही जिनके वस्त्र हैं, जो विश्वपति हैं और विश्व की गति हैं, हाथ में जिनके कपाल है, गले में साँपों की माला है और विष-विभूति (ख़ाक) ही जिनका आभूषण है, जो पवित्र नामवाले हैं और जिनका कोई वैरी नहीं है, जो अमर हैं, दुःख-रहित और दोष-रहित हैं जिसको विकराल भूत और वैताल-प्रिय हैं, भीम (डरानेवाला) जिनका नाम है, जो विश्व के भय को नष्ट करनेवाले हैं, सब भाँति जो समर्थ हैं और जिनकी महिमा अकथनीय है, वही तुलसीदास के संशय का नाश करनेवाले हैं।

[ २९४]

भृतनाथ भयहरन, भीम, भय भवन भूमिधर।
भानुमंत भगवंत, भूति भूषन* भुजंग वर॥
भव्य-भाव बल्लभ, भवेस† भव-भार-बिभंजन।
भूरिभाग, भैरव कुजोग-गंजन जन-रंजन।
भारती-बदन, बिष-अदन सिव, ससि-पतंग-पावक-नयन॥
कह तुलसिदास किन भजसि मन, भद्र-सदन मर्दनमयन।

*पटान्तर—भूमि-भूषण।
†पठान्तर—महेश। अर्थ-तुलसीदास कहते हैं कि हे मन्द ! ऋत्तों के साथ, सय को दूर करनेवाले, भीष्म-रूप, डरानेवाले और अब के घर, दुष्टों को शेररूप प्रदीत होनेवाले और भूनि को धारण करनेवाली, प्रकाशमान, साया और खाक का प्राभूप धारण करनेवाले, सुन्दर साँप को धारण करनेवाले, भव्य ( कल्याण-स्वमर ) भाव को चाहनेवाले, संसार के ईश, संसार के नाश करनेवाले, बड़े भाग्यवाले, भैरव, कुचाग को मिटानेवाले ( मृत्युञ्जय जप द्वारा), सेवक का पालन करनेवाले, भारतीवदन (सरस्वती जिनके मुख-स्वरूप हैं ), विष खानेवाले, चन्द्रमा, सूर्य और अग्निरूप नेत्रवान्ले हैं, ऐसे भद्र- सदन ( कल्याण के घर ) काम को नाश करनकाले का भजन क्यों नहीं करता ? सवैया नाँगा फिरै कहै माँगतो देखि "न खाँगो कछ,जनि माँगिएथोरो। रॉकनि नाकप रीमि कर, तुलसी जग जो जुरै जाचक जोरो ॥ "नाक सवारत आयो हैं। नाकहि,नाहिँ पिनाकिहि ने निहोरो। ब्रह्म कहै "गिरिजा ! सिखवा, पति रावरो दानि है बावरोभारा'। अर्थ-नङ्गा तो फिरता है परन्तु भिखारी देखकर कहता है कि देने में हटूंगा नहीं, थोड़ा मत माँगा, रीझकर गरीबों को इन्द्र करता है, हे तुलसी ! जहाँ तक जोरे जुड़ते हैं मांगनेवालों को जोड़ता है ( इकट्ठा करता है)। स्वर्ग ही संभालता हुआ (बनाता हुआ) मना करने को आया हूँ अथवा नाक में दम आ गया है, पिनाकी (महादेव ) कुछ निहोरा नहीं मानते हैं, ब्रह्मा पार्वती से कहते हैं कि अपने पति को समझाओ, वह तो दान देने में बावला और भोरा है। [२६] बिष-पावक, ब्याल कराल, गरे, सरनागत तो तिहुँ तापन डाढ़े। भूत बैताल सखा, भव नाम, दलै पल में भव के भय गाढ़े ॥ तुलसीस दरिद्र-सिरोमनि सो सुमिरे दुख-दारिद होहि न ठाढ़े। भान में भाँग, धतूरोई आँगन, नोंगे के आगे हैं माँगने बाढ़े ॥

पाठान्तर-कपाल। उतावला

___ .. विकासाला, अश्या कि नेत्र सो विष (सण्ठ में), मचानक सी ( गलों में है, परन्तु शरणागल के तीन ताओं सार । भूम-प्रेत जला हैं, भान नास है, परन्तु पल में संसार के बाद दुःखों करता है, तुलसी का इंश दरिद्रियों का शिरोमणि है, परन्तु उसके सुमिरने से दुःख और दरिद्रता बड़ी नहीं रहती, घर में भाग और आँन में कम ही हैं परन्तु नङ्गे के सामने मांगने- वाले बढ़ते जाते हैं। [२८] सीस बलै बरदा, बरदानि, बढ्यो बरदा, घरन्यौ बरदा है। धाम धतूरो, विभूति को कूरो, निवास तहाँ सब लै मरे दाहै ॥ ब्याली कपात्री है ख्याली, चार दिसि भांग की टाटिन को परदा है। रॉक-रि रोमनि काकिनिभाग* बिलोकत लोकप को करदा है। अर्थ-वर देनेवाले शिव के शीश (सिर ) पर वर देनेवाली नदी है, बैल पर सवार है, और स्त्री भी जिसकी वर देनेवाली है, घर में जिसके धतूरा है और विभूति (सम्पदा) जिसकी कूड़ा है। निवास वहाँ है जहाँ सबको ले जाकर (मुरदा) जलाया जाता है अर्थात श्मशान, साँप और कपाल धारण किये है और बड़ा खिलाड़ी है, जिसके घर का पर्दा माँग की टट्टियों का है, दरिद्रियों का सिरताज है, कौड़ी का जिनका भाग है अर्थात् अवि दरिद्री है परन्तु देखते हो (कर दाहै) दिकपालों का हाथ जलाता है अर्थात् दान में जिसे दिकपाल भी नहीं पाते अथवा देखते ही कौन दिकपालों का करदा (करने देनेवाला) है अर्थात् देखते ही भक्त इतना बड़ा हो जाता है कि लोक पालों की भी कदर नहीं करता, अथवा दिक्पालों को ( करदा-धूर्त ) सा देखता है अथवा लोकपालों को दान में (करदा ) खाक समझता है। दानी जो चारि पदारथ को त्रिपुरारि ति पुर में सिर टीको । भारो भलो भले भाव को भूखो, भलाई कियो सुमिरे तुलसी को॥

पाठान्तर- काकिणि भाक।

पाठान्तर-भोरो। ताबिनु शास के दास भो, कब मिट्यो लघुलाल जी ।। साधो कहा कारे इमारत और राधेर नहीं पति पारवती को ? अर्थ-जो चारों पदारथ ( धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) को देनेवाले महादेव हैं और जिनके सिर तीनों लोक में दीका है अर्थात् जो तीनों लोक में दानि-शिरोमणि हैं, बड़े भारी (धैर्यवान ) हैं, और अच्छे भाव के भूले हैं, जिन्होंने याद करने पर तलसी का भला किया है। विना उनके सदा आशा का दास हो रहा, कभी मन का लालच न गया। साधन करके क्या बनेगा यहि पारवतीजी के पति ( महादेव ) की आराधना नहीं की। [२६] जात जरे सब लोक बिलोकि त्रिलोचन सो बिष लोकि लिया है। पान कियो बिष भूषन भो, कसना-बरुनालय साँ-हियो है। मेरोई फोर जोग कपार, किधों कछु काहू लखाइ दियो है।। काहे न कान करो बिनती, तुलसी कलिकाल बिहाल किया है। अर्थ-तीनों लोकों को जले जाते देखकर महादेव ने विष को पी लिया था। वह पिया हुआ विष भी आभूषण हो गया। ऐसा महादेव का हृदय करुणा का समुद्र है। या तो मेरा हा भाग्य फोड़ने लायक है या किसी ने आपसे कुछ कह दिया है। क्यों नहीं विनवी सुनते ! तुलसी को कलि ने घबड़ा दिया है। कषित [ ३००] खायो कालकूट भयो अजर अमर तनु, भवन मसान, गथ गाँठरी गरद की। . डमरू कपाल कर, भूषन कराल ब्याल, बावरे बड़े की रीभ बाहन-बरद की ॥ - hine

पाठान्तर-तो।

पाठान्तर-किया है। कवितामली तुलसीविलाल गोरे भात बिललति श्रुति, मानों हिमगिरि चार चाँदनी सरद की । अर्थ धर्म काम मोक्ष वसत बिलोकनि में, कासी करामाति जोगी जागति मरद की ॥ अर्थ-जिसने विष को खाया और उससे जिसका शरीर अजर ( जरा या बुढ़ापा से रहित) और अमर हो गया, जिसका घर श्मशान है; खाक की गठरी ही जिसका धन है; उमरू और मुण्ड जिसके हाथ में है; विकरात साँप जिसका आभूषण है; बड़े बावले को अपने वाहन बैल पर बड़ी रीझ है; गोरा बड़ा बदन है, जिस पर विभूति ऐसी चमकती है मानो हिमालय पर सुन्दर शरद् रात्रि की चाँदनी; धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष जिसकी चितवन में हैं, उस वीर योगी की करामात काशी में जगती है अर्थात तत्काल दिखाई देती है। [ ३०१ ] पिङ्गल जटा-कलाप, माथे पै पुनीत आप, पावक नयना, प्रताप 5 परछ बरत हैं। लोचना बिसाल लाल, सोहै बाल-चंद्र भाल, कंठ कालकूट, ब्याल भूषन धरत हैं ॥ सुंदर दिगंबर बिभूति गात, भाँग खात, रूरे स्टूगी पूरे काल-कंटक हरत हैं। देत न अघात, रीझि जात पात आक ही के, भोलानाथ जोगी जब औढर ढरत हैं । अर्थ-(महादेवजी ) पिङ्गल (भूरी ) जटा का समूह धारे हैं। उनके सिर पर पवित्र पाप (गङ्गाजी) हैं, अग्नि नेत्र हैं, भौह पर उसका प्रताप जाज्वल्यमान है, लाल नेत्र बड़े हैं और बाल (दूज का) चन्द्रमा माथे पर शोभायमान है, गले में विष और साँपों का जेवर धारण किये हैं; सुन्दर हैं, नङ्गे हैं, शरीर पर भस्म रमाये हैं, भाँग खाते

पाठान्तर-भूपर।

पाटान्तर-लायन। सुपर काण्ड हैं, अनोखे और शृङ्गो हैं { अति सींग बजाते हैं ), और सम्पूर्ण काल के काँटों को हरनेवाले हैं। देते हुए नहीं थमने, जवा जी हानाथ ( महादेव ) अबढर ढरते हैं तब माक (मदार ) के पत्तों ही पर रीझ जाते हैं। देने पर उतारू होते हैं। [३०२ देत संपदा समेत श्रीनिकेत जाचकनि, भवन विभूति भाँग बृषभ वहनु है । नाम बामदेव, दाहिना सदा, असंग रंग, अर्द्ध अंग अंगना, अनंग को महनु है ॥ तुलसी महेस को प्रभाव भाव ही सुगम, निगम अगम हूँ को जानिवा गहनु है। बेष तो भिखारि को, भयंक रूप संकर, दयालु दीनबंधु दानि दारिद-दहनु है ।। अर्थ-माँगनेवालों को, सब सम्पदा सहित, श्री-निकेत (लक्ष्मी का स्थान-स्वर्ग) देते हो, घर में भाँग और भस्म ही हैं और वैल की सवारी है: नाम से आपका वाम- देव है मगर सदा दाहिने ( अनुकूलत ) रहते हो, विरति ( किसी में श्रासक्त न होना) ही रङ्ग है परन्तु खो सदा सङ्ग है यद्यपि आप कामदेव को मारनेवाले हैं; तुलसी कहते हैं कि महादेव का यही प्रभाव है कि भाव से सुगम ( भावना करनेवालों को सुलभ ) हैं और पूजा इत्यादि नहीं चाहते, यद्यपि वेद और शास्त्र को आपका जानना दुर्गम है। आपका वेष भयंकर और भिखारियों का सा है परन्तु श्राप शङ्कर (कल्याणकारी), दयालु, दीनबन्धु और दरिद्रता का नाश करनेवाले हो। ३०३] चाहै न अनंग-अरि एको अंग मंगन को, देबोई पै जानिए सुभाव-सिद्ध बानि सो। बारि-बुंद चारि त्रिपुरारि पर डारिए तो, देत फल चारि, लेत सेवा साँची मानि सो॥ -- -

___* पाठान्तर-माँगये ।

तुलसी भरोसो न भवेस भोलानाथ को तौ,
कोटिक कलेस करौ मरौ† छार छानि सो।
दारिद-दमन, दुख-दोष-दाह-दावानल,
दुनी न दयालु दूजो दानि सूलपानि सो॥

अर्थ—कामदेव के वैरी (महादेव) माँगने (भिखारी) से एक भी अङ्ग (भक्ति का) नहीं चाहते, देना उनका स्वभाव-सिद्ध बान (प्रण) है। पानी की चार बूँँदें महादेव पर डालने से वे सच्ची सेवा मान लेते हैं और चारों फल देते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि यदि भोलानाथ का भरोसा नहीं किया है अर्थात् उन पर विश्वास नहीं किया है तो करोड़ों क्लेश होते हैं चाहे जितनी खाक छानो। दरिद्र को मिटानेवाले, दुःख और दोष को जलाने में दावानल के समान महादेव सा दुनिया में दूसरा दयालु नहीं है।

[ ३०४]

काहे को अनेक देव सेवत जागै मसान,
खोवत अपान, सठ होत हठि प्रेत रे।
काहे को उपाय कोटि करत मरत धाय,
जाचत नरेस देस देस के, अचेत रे!
तुलसी प्रतीति बिनु त्यागै तैं प्रयाग तनु,
धन ही के हेतु दान देत कुरुखेत रे।
पात द्वे धतूरै के दै* भोरे के भवेस सो,
सुरेस हू की संपदा सुभाय सों न लेत रे।

अर्थ—क्यों व्यर्थ अनेक देवताओं की सेवा करके मसान जगाते हो अर्थात् उनकी भक्ति की प्राप्ति मसान के जगाने सी दुर्लभ है, अथवा कोई बताओ कि क्यों अनेक देवताओं की सेवा करते हो, क्यों मसान जगाते हो। अपान खाते हो (प्राणायामसाधते हो) अथवा अपान (अपने को) खाते (बिगाड़ते) हो और हठ करके हे शठ! प्रेत क्यों होते हो (अकाल-मृत्यु वाले प्रेत-योनि पाते हैं), क्यों करोड़ों उपाय

†पाठान्तर—मरो।
*पाठान्तर—हैं।
करते हो, क्यों व्यर्थ दैाड़-दौड़कर मारते हो और देश-देश के राजाओं से माँगते हो? तुलसी शहते हैं कि क्यों व्यर्थ, बिना विश्वास, प्रयाग में देह छोड़ते हो, या धन के लोभ से कुरुक्षेत्र में दान देते हो, (जब कि) देश धतूरों के पत्ते ही भवेश (महादेव) को सीधे चढ़ाने से सहज ही इन्द्र की सी सम्पदा मिलती है, उसको क्यों नहीं लेते?

[३०५]

स्पंदन, गयंद, बाजि-राजि, भले भले भट,
धन-धाम-निकर, करनि हू न पूजे क्वै*।
बनिता बिनीत, पूत पाचन सोहावन, औ
बिनय बिबेक विद्या सुभग† सरीर ज्वै‡॥
इहाँ ऐसो सुख, परलोक सिवलोक ओक,
ताको फल§ तुलसी सोँ सुनौ सावधान ह्वै‖।
जाने, बिदु जाने, कै रिसाने, केलि कबहुँक,
सिवहि चढ़ाये ह्वै हैं बेल के पतौवा द्वै¶॥

अर्थ—इस लोक में जिसे रथ, हाथी और घोड़ों का समूह, अच्छे-अच्छे योधा और ऐसी करनी (करतूत) कि जिसको कौन नहीं पूजता है (अर्थात् सब लोग सम्मान करते हैं) अथवा जिसको कोई नहीं पूजता अर्थात् पहुँचता है, विनीत स्त्री, पवित्र और सुन्दर पुत्र, विनय, ज्ञान तथा विद्या समेत सुन्दर शरीर आदि सब सुख प्राप्त हैं और जिसे परलोक में शिवलोक की प्राप्ति होती है; सो तुलसीदाम कहते हैं कि सब सावधान होकर सुनो कि यह उसी का फल है कि उसने जान-बूझकर या बिना जाने, गुस्से में या खेल में, दो बेल के पत्ते शिवजी पर कभी चढ़ा दिये होंगे।

[३०६]

रति सी रवनि, सिंधु-मेखला-अवनिपति,
औनिप अनेक ठाढ़े हाथ जोरि हारि कै।

* पाठान्तर—पूजै क्वय।
†पाठान्तर—सुलभ।
‡पाठान्तर—वय।
§पाठान्तर—फलै।
‖पाठान्तर—ह्वम।
¶पाठान्तर—द्वय। कवितावली संपदा समाज देखि लाज तुरराज ए के, सुख सब विधि विधि दीन्हें हैं सँवारि कै॥ इहाँ ऐसो सुख, सुरलोक सुरनाथ-पद, ताको फल तुलसी से कहेगा बिचारि के। आक के पौवा चारि, फूल कैछ धतूरे के द्वै, दीन्हे है हैं बारक पुरारि पर डारि कै ॥ अर्थ-रति सी लो और इतनी भूमि जिसकी मेखला ( मोट ) सिंधु है अर्थात् सम्पूर्ण पृथ्वी के मालिक हैं, जिसके पागे अनेक राजा लोग हाथ जोड़े खड़े रहे, जिसकी सम्पदा और ठाठ देखकर इन्द्र को भी लाज प्रावे, और सब तरह के सुख सँभाल-संभालकर जिसे ब्रह्मा ने दिये हैं, यहाँ यह सुख और मरने के बाद इन्द्र की पदवी, यह सब किसका फल है, सो तुलसी विचारकर कहता है कि चार आफ के पत्ते और दो धतूरे के फूल कहीं महादेव पर डाल दिये होंगे। [३०७] देवसरि सेवौं वामदेव गाँउ रावरे ही, नाम राम ही के माँगि उदर भरत है।। दीबे जोग तुलसी न लेत काहू को कछुक, लिखी न भलाई भाल, पोच न करत हैं। ॥ एते पर हू जो कोऊ रावरे ह जोर करे, ताको जोर, देव दीन द्वारे गुदरत हौं । पाइकै उराहनो उराहना न दीजै मोहिं, ___ काल-कला कासीनाथ कहे निबरत हौं ॥ अर्थ-गङ्गा का सेवन करता हूँ, आपकी काशी में रहता हूँ, रामचन्द्र के नाम से माँग-माँगकर पेट भरता हूँ, न तुलसी किसी को देने योग्य है, और न किसी से कुछ

पाठान्तर-हू।
पाठान्वर-कालिकला। लेता है, न इसके कर्म में मलाई लिखी है परन्तु इसका मुझे कुछ सच नहीं है अथवा

किसी का कुछ विगाडला भी नहीं हूँ, इतने पर भी यदि आपका होकर ( दास बनकर) जल्म करे तो उसके जोनको पाप ही कहता हूँ। यदि वह मेरे स्वामी रामचन्द्र से उराहना पाकर आपसे उराहना करे अथवा योदे मेरे स्वामी रामचन्द्रजी आपसे उराहना करें तो मुझे उराहना न दीजिएगा। हे काशीनाथ ! काल ( कलियुग) की कला (मापसे) कहकर मैं (अपने फ़र्ज़ ले) निवृत्त होता हूँ अथवा हे काशीनाथ ! यदि कालिकला (कदाचित) कोई कभी उराहना दे तो मैं पहले ही से कहकर निहस होता हूँ। [३८] चेरो राम राय को सुजस सुनि तेरो, हर : पाइँ तर श्राइ रह्यों सुरसरितीर हैं।। बामदेव, राम को सुभाव सील जानि जिय, नातो नेह जानियत रघुबीर भीर हैं। ॥ प्राविभूत, बेदन बिषम होत, भूतनाथ ! तुलसी विकल पाहि पचत कुपीर हौं । मारिए तो अनायास कासीबास खास फल, ज्याइए तो कृपा करि निरुज सरीर हौं । अर्थ-राम का सेवक हूँ और हे महादेव ! आपका यश सुनकर यहाँ गङ्गा के किनारे आपके चरणों में पा रहा हूँ। हे महादेव ! रामचन्द्र का स्वभाव और शील आप जानते हैं और मेरा रामचन्द्र से नाता और नेह भी जानते हैं कि हृदय से राम- चन्द्र ही पर सब भार रखता हूँ। हे भूतनाथ ! तुलसी को बाहरी पोड़ा बड़ी होती है, यह बेकल और बड़ी पोर में पच रहा है। बचाओ, यदि मारना है तो बिना परिश्रम के काशोवास का खास फल ( मोक्ष ) दीजिए और अगर जिलाना है तो शरीर रोग-रहित कर दीजिए। [३०] जीबे की न लालसा, दयालु महादेव ! मोहि,

मालुम है तोहिं मरबेई को रहतु हौं ।

कामरिपु राम के गुलामनि को कामतरू,
अवलंब जगदंब सहित चहतु हौं॥
रोग भयो भूत लो, कुसृत* भयो तुलसी को,
भूतनाथ पाहि पदपंकज गहतु हौं।
ज्याइए तो जानकी-रमन-जन जानि जिय,
मारिए तौ माँगी मीचु सृधियै कहतु हौं।

अर्थ— हे दयालु महादेव! मुझे जीने की कोई इच्छा नहीं है, आपको मालूम है कि मैं मरने को तैयार रहता हूँ। महादेव! आप राम के दासों को कल्पतरू समान हैं, मैं भी जगदम्बा सहित आप ही का अवलम्ब (सहारा) चाहता हूँ, रोग तुलसी को बुरे भूत की भाँति लगा है, तुलसी को अब कुछ सहारा नहीं रहा है, हे भूतनाथ! बचाइए, आपके चरण–कमल पकड़ता हूँ, यदि जिलाना है तो रामचन्द्र का सेवक मन में समझकर और मारना है तो मैं भी सच कहता हूँ कि सीधी मृत्यु चाहता हूँ।

[३१०]

भूतभव! भवत पिसाच-भूत-प्रेत-प्रिय,
आपनो समाज, सिव! आपु नीके जानिए।
नाना बेष बाहन बिभूषन बसन, बास,
खान-पान, बलि पूजा बिधि को बखानिए॥
राम के गुलामनि की रीति प्रीति सृधी सब,
सब सों सनेह सबही को सनमानिए।
तुलसी की सुधरै सुधारे भृतनाथ ही के,
मेरे माय बाप गुरु संकर-भवानि ए॥

अर्थ—हे महादेवजी! भवत् (आप) पिशाच, भूत-प्रेतों को प्रिय हैं। यह आपका समाज है, हे शिवजी! आप ही इसे खूब जानते हैं। नाना वेष, वाहन, आभूषण और वस्त्रधारी, नाना स्थान पर रहनेवाले, खान-पान करनेवाले, उनकी बलि और पूजा के विधान का वर्णन कौन कर सकता है? राम के गुलामों की रीति सीधी एकमात्र

प्रेम है, वे सबसे प्रेम करते हैं, सबका आदर करते हैं। तुलसी की, हे महादेव, आप ही के सँभालने से बनेगी। मेरे मा-बाप गुरु, शंकर-भवानी ही हैं, अर्थात् आपका समाज तो टेढ़ा है पाप स्वयं मेनी बनादेंगे तेह बनेगी।

[३११]

गौरीनाथ भोलानाथ भवत भवानीनाथ,
बिस्वनाथ-पुर फिरी आन कलिकाल की।
संकर से नर, गिरिजा सी नारी कासीबासी,
बेद कही, सही ससि-सेखर कृपाल की॥
छमुख गनेस तेँ महेस के पियारे लोग,
विकल बिलोकियत, नगरी विहाल की।
पुरी-सुरबेलि केलि काटत किरात कलि,
निठुर निहारिए उघारि डीठि भाल की॥

अर्थ—गौरीनाथ! भोलानाथ! हे भवानीनाथ! आपकी पुरी काशी में कलिकाल को आनि है अर्थात् यहाँ नहीं सता सकता है अथवा काशी में कलि की आन (दुहाई) फिरी है। यहाँ शंकर से नर और गिरिजा सी नारी सदा वास करते हैं, यह बात वेद में कही गई है और उस पर कृपालु महादेव ने सही (दस्तखत) कर दिया है, यहाँ के लेाग महेश को छः मुख (कार्तिकेय) और गणेश से भी प्यारे हैं, पर अब नगरी बेहाल की (विकल) दिखाई पड़ती है। उस सुरबेलि-समान पुरी को निठुर कलिरूपी किरात काटता है, अतः भाल की दीठि (तीसरा नेत्र) उधारकर देखिए अर्थात् कलि को भस्म कीजिए।

[३१२]

ठाकुर महेस, ठकुराइन उमा सी जहाँ,
लोक बेदहू बिदित महिमा ठहर की।
भट रुद्रगन, भूत गनपति सेनापति,
कलिकाल की कुचालि काह तौ न हरकी॥

विदावली बोली बिस्वनाथ की बिसाद बड़ो बारामती, बूझिए न ऐसी गति संकर-सहर की। कैसे कहै तुलसी, बृषासुर के बरदानि ! वानि जानि सुधा तजि पियनि जहर की ॥ अर्थ-जहाँ महादेव से मालिक और पार्वती सी मालकिन हैं, जिस जगह की महिमा दुनिया और वेद दोनों में जाहिर है, जहाँ रुद्र के गण वीरभद्र से योधा और कार्तिकेय षडानन और गणेश से सेनापति हैं, वहाँ कलियुग की कुचाल को किसी ने भी न हरका या मना किया। कुछ न पूछिए, यदि विश्वनाथ की बस्ती को ऐसा बड़ा दुःख और शंकर के शहर बाराणसी की ऐसी गति हो अथवा विश्वनाथ की बीसी में काशी में ऐसा दुख है कि महादेव के शहर की हालत कुछ न पूछिए । हे वृषासुर के वर देनेवाले ! अमृत छोड़कर विष पीने की आपकी बानि जानकर तुलसी क्या कहे अर्थात् यदि ऐसी बानिवाले के शहर की यह गति है तो क्या अचम्भा है जो अमृत छोड़कर विष पीता है और वैरी वृषासुर को वर देता है। [३१३] लोक बेदह बिदित बारानसी की बड़ाई, बासी नर-नारि ईस-अंबिका-स्वरूप हैं। कालनाथ कोतवाल दंडकारि दंडपानि, सभासद गनप से अमित अनूप हैं । तहाँ ऊँ कुचालि कलिकाल की कुरीति, कैधौं जानत न मूढ़ इहाँ भूतनाथ भूप हैं। फलें फूलै फैले खल, सौंदै साधु पल पल, खाती दीपमालिका ठठाइयत सूप हैं ॥ अर्थ-लोक और वेद सबमें काशी की महिमा विदित है, जहाँ के रहनेवाले स्त्री और पुरुष साक्षात् महेश और पार्वतीजी के स्वरूप हैं। जहाँ कालनाथ भैरव स्वयं कोतवाल हैं, दण्डपाणि भैरव दण्ड देनेवाले हैं और गयोश से अनेक अप

पाठान्तर-वाती दीपमालिका लाइसत सप है।
सभासद हैं, वहाँ भी कलियुग को कुचालि चलती है, कुरीति दिखाई देती है। कदाचित् कलियुग बेवकूफ़ यह कहीं जानता है कि यहाँ के राजा भूतनाथ (शिवजी) है, खल फलता फूलता और बढ़ता है, साधु पल-पल पर दुःख पाते हैं, जैसे दिया तो घी खाता है और सूप ठठाये (बजाये) जाते हैं अर्थात् दिवाली के दिन दीप घी

खाते हैं और सूप इत्यादि पीटे जाते हैं सो मानो दीपावली ने घी चुराया और मारे गये सूप अर्थात् दुःख दिया खल ने, मारे गये साधु।

[३१४]

पंचकोस पुन्यकोस स्वारथ परारथ को,
जानि आप आपने सुपास बास दिया है।
नीच नर-नारि न सँभारि सकैं आदर,
लहत फल कादर बिचारि जो न किया है॥
बारी बारानसी बिनु कहे चक्र चक्रपानि,
मानि हित हानि सो मुरारि मन भियो है।
रोष में भरोसो एक आसुतोष कहि जात,
बिकल बिलोकि लोक कालकूट पियो है॥

अर्थ—स्वार्थ और परमार्थ के पुण्यकोश (पुण्य के ख़जा़ने) पञ्चकोश को जानकर आपने अपने पास स्थान दिया है, नीच नर और नारी आदर को सँभाल नहीं सकते, जो काम विचारकर नहीं किया है उसी का फल कायर पाते हैं। जब काशी को चक्रपाणि के बिना कहे चक्र ने जला दिया था तो अपने हितू महादेव की हानि मानकर मुरारि के मन में डर हुआ था, यद्यपि बिना आज्ञा चक्र ने जलाया था तो भी चक्रपाणि को डर हुआ। आपके गुस्से में एक भरोसा है कि भाप आशुतोष (शीघ्र प्रसन्न होनेवाले) कहे जाते हैं, संसार को विकल देखकर आपने कालकूट विष पिया था, क्या इस विष को आप न पियेंगे?

[ ३१५ ]

रचत बिरंचि, हरि पालत, हरत हर,
तेरे ही प्रसाद जग अग-जग-पालिके।

राहिली बिकास बिस्व तो है जिल्लामा सन, ताहि में सनात नातु भूलिधर-शालिके। दीजै अवलंब जगदंब न बिलंब कीजै, करना-तरंगिनी कृपा-तरंग-मालिके। रोष महामारीकै परितोष, महतारी ! दुनी देखिए दुखारी मुनि-मानस-मरालिके ॥ अर्थ-जग (संसार ) को ब्रह्मा उत्पन्न करते हैं और विष्णु रक्षा करते हैं. महादेव हरते हैं, परंन्तु तेरी ही कृपा से, हे चराचर को पालनेवाली, तुझ ही में इस जगत् का विकास होता है, और तुझ ही में उसका भोग है और फिर तुझ ही में सब समा जाता है। हे हिमाचल की कन्या पार्वती ! हे जगदम्बा ! अब देर न कीजिए, सहारा दीजिए। हे दया की तरङ्गवाली ! हे कृपा की तरह की खानि! हे मुनियों के मन में हंसिनी-रूप! दुख से भरी हुई दुनिया की ओर देखिए ! हे मा! कृपा कीजिए, यह रोष (क्रोध) बड़ा भारी है अथवा महामारी ने क्रोध कर रक्खा है। [३१६] निपट बसेरे, अघ औगुन घनेरे, नर नारिऊ अनेरे, जगदंब ! चेरी चेरे हैं। दारिदी दुखारी, देखि भूसुर भिखारी भीरु, लोभ मोह काम कोह कलिमल-घेरे हैं ॥ लोक-रीति राखी राम, साखी बामदेव जान, जन की बिनति मानि मातु कहि 'मेरे हैं। महामारो महेशानि महिमा की खानि, मोद-मंगल की रासि, दास कासी-बासी तेरे हैं। अर्थ-तेरे ही भरोसे पर बसे हैं, पाप और अवगुण बहुतों से भरे हैं, नर और नारी सब अनजान हैं, परन्तु हे जगदम्बा! तेरे दास हैं, अथवा यद्यपि नर-नारी सब अनाड़ो, पाप और औगुण के निरे बसेरे (घर) हैं। दरिद्र से दुःखी हैं और ब्राह्मण

पाठान्तर-महाभारी।
और भिखारी देखकर डरते हैं। इन्हें लोभ, मोह, काम, क्रोध और कलि के मल (पाप) घेरे हैं। महादेव साक्षी हैं कि रामचन्द्र ने लोक-रीति को रक्खा (खूब निबाहा)। हे माता! पाप भी सेवक की विनय मानकर महामारी से कहें कि ये मेरे हैं। हे पार्वती! महिमा की खानि! मोद और हर्ष की राशि! हे महामाया! देवि! हे महेशानी, काशी के रहनेवाले तो आपके दास हैं। अतएव उन्हें क्षमा कीजिए।
[३१७]

लोगन के पाप, कैधौं सिद्ध-सुर-साप,
काल के प्रताप कासी तिहूँ-ताप-तई है।
ऊँचे, नीचे, बीच के, धनिक रंक राजा राय,
हठनि बजाइ करि डीठि पीठि दई है॥
देवता निहोरे, महामारिन्ह सों कर जोरे,
भोरानाथ जानि भोरे आपनी सी ठई है।
करुनानिधान हनुमान बीर बलवान,
जसरासि जहाँ तहाँ तैंहो लूट लई है॥

अर्थ—लोगों के पाप से अथवा किसी देवता या सिद्ध के शाप से या कलिकाल के प्रभाव से काशी को तीनों तापों ने घेर लिया है। छोटे, बड़े, बीच के, धनी, निर्धन, राजा, राय सबने हठ (मज़बूती) से पीठ देकर दृष्टि फेर ली है अर्थात् नगर छोड़ दिया है अथवा धर्म छोड़ दिया है। देवताओं से विनती की, महामारी देवी के सामने हाथ जोड़े, भोलानाथ को भोला जानकर महामारी ने अपनी सी कर रक्खी है अर्थात् मनमानी कर रक्खी है। हे करुणानिधान बली वीर हनुमान्! हे यश की राशि! जहाँ-तहाँ जान पड़ता है मानों (काशी को) किसी ने लूट लिया है, अथवा जहाँ-तहाँ यश की राशि तुम्हीं ने लूटी है, यहाँ भी यश तुम्हारे हाथ है।

[३१८]

संकर सहर सर नरनारि बारिचर,
विकल सकल महामारी माँजा भई है।
उछरत उतरात हहरात मरि जात,
भभरि भगत जल-थल मीच मई है॥

देव ल दयालु महिपाल न कृपालुचित,
बारानसी बाढ़ति अनीति नित नई है।
पाहि रघुराज, पाहि कपिराज रामदूत,
राम हू की बिगरी तुहीं सुधारि लई है॥