📝 कवितावली — तुलसीदास (टीका सहित)। उत्तरकाण्ड के पद 65 से 110 (नाम-विश्वास, कलि-वर्णन, राम-नाम-महिमा) असिस्टेंट प्रोफेसर पाठ्यक्रम में निर्धारित।
तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना कवितावली — कवित्त, सवैया व छप्पय।
मूल—मोहबन कलिमल-पल पीन जानि जिय,
साधु गाय बिप्रन के भय को नेवारि है।
दीन्ही है रजाइ राम, पाइ सो सहाइ लाल,
लषन समर्थ बीर हेरि हेरि मारिहै।
</noinclude> २०६ उत्तरकाड क्यों कहि जाति महा सुषमा, उपमा तकि ताकत है कवि की की । मानों लसी 'तुलसी हनुमान हिये जगजीति जराय को चौकी ॥ १४३॥ श्दार्थ-दवारि= बन की अन्नि | ठही %Dटहकर, जमकर, अच्छी तरह। लक्ष्की ==लहकाई, प्रज्ज्वलित की । खर-खौको =तृण यो खानेवाली अर्थात् आग। चारु =सुन्दर। चुवा=चौवा, चतुष्पद (मृगादि) । लपटै= ज्वालाएँ । तमीचर=राक्षस । तौंकी= तौककर, आँच से तपकर | की की=कच की, बरडी देर से । तकितर्कना करके, विचार करके लसी %=3D शोभायमान हुई | जराय की चौकी= जड़ाऊ चौकी, नगदार पदिक । সकरणएक समय चित्रकूट में इनुमानधारा के पास दावाग्नि लगी । तुलसीदासजी उस समय वहाँ उपस्थित ये उसी दृश्य का वर्णन इस छुद में है । भावार्थ-पहाड़ में दाबाग्नि खूब श्रच्छी तरह से इस प्रकार लगी हुई है जैसे इनुमान ने लका मे आग लगाई थी | दावाग्नि के ताप से तपकर सुन्दर पशु चारो ओर को इस प्रकार भागे जाते हैं, जैसे लका में आग की ज्वालाओ की लपक से तपकर राक्षस लोग इधर उधर भगे थे । उस समय की शत्यधिक सुघमा का वर्णन कैसे किया जाय । कवि ( तुलसीदास ) उसकी उपमा को विचारते हुए बड़ी देर से ताकता रह गया है । जन्न कोई उपमा न सूझी तब (तुलसीदास ) उत्प्रेक्षा करते हैं कि नानो संसार भर में सर्वोत्तम विजयी होने के कारण हनुमानजी के हृदय में रामचद्रजो की ओर से जड़ाऊ पदिक ( पुरस्क्रार-स्वरूप ) शोभावमान है। अलंकार-उत्प्रे्ष । (गगा-यमुना सगम-वर्णन ) मूल-- देव कहै अपनी श्रपना अवलोकन तीरथराज चलो रे। देखि मिटैं अपराध , निमज्त साधु-समाज भलो रे । सोहै सितासित को भिलिबो, 'तुलसों' हुलसे हिय हेरि हलोरे । भानों हरे तृन चारु चरै बगरे सुरधेतु के धौल कलोरे।। १४४ । शब्दार्थ-अपनी अपनापरस्पर। अरवलोकन=दर्शन को। तीरथ- राज =प्रयाग। निमज्त=स्नान करते हैं। सितासित( सित=सफेद+
असित= काला)। हुलसै= उल्लसित होता है, आनदित होता है। हेरि= देखकर। हलोरे= तरगे। चारु= सुन्दर। बगरे= फैले हुए। सुरधेनु= कामधेनु। धौल= (स० धवल) सफेद। कलोरे= बछड़े।
भावार्थ—सब देवता परस्पर कहते हैं कि तीर्थराज प्रयाग के दर्शन को चलो। प्रयाग-राज के दर्शन से बड़़े बड़े अपराध नष्ट हो जाते हैं। वहाँ साधुओं के समूह स्नान करते हैं। श्वेत जलवाली गंगा और नीले जल बाली यमुना का सगम अति ही सुहावना है। उस स्थान पर दोनों नदियो की तरगें देखकर मेरा (तुलसीदास का) मन आनदित होता है। वह दृश्य ऐसा दिखलाई देता है मानो इधर उधर फैले हुए कामधेनु के सफेद बछडे (गंगा की तरगें) सुन्दर हरे हरे तृणो को (यमुना की तरगो को) चर रहे हैं।
नोट—सगम में यसुना की लहरे गंगा की लहरो मे लीन हो जाती हैं (यमुनाजी गंगाजी मे लीन हो जाती हैं) अत्यत विचारपूर्ण और उत्तम उत्प्रेक्षा है।
अलंकार—उत्प्रेक्षा ।
मूल—देवनदी कहँ जो जन जान किये मनसा, कुल कोटि उधारे।
देखि चले, झगरैं सुरनारि, सुरेस बनाइ बिमान सॅवारे।
पूजा को साज विरंचि रचै, ‘तुलसी’ जे महातम जाननहारे।
ओक की नींव परी हरिलोक बिलोकत गंग तरग तिहारे॥१४५॥
शब्दार्थ—देवनदी= गंगा। उधारे= उद्धार किया। सुरनारि= यहाँ अप्सराओं से तात्पर्य है। सुरेस= इंद्र। विरंचि= ब्रह्मा।ओक= घर। हरिलोक= बैकुठ।
भावार्थ—ज्यो ही किसी ने गगास्नान को जाने की इच्छा की त्यों ही उस मनुष्य के करोड़ पीढ़ी के पुरषा तर जाते हैं। उसको गगास्नान करने को चला हुआ देखकर अप्सराएँ उसको वरण करने के लिए झगड़ने लगती हैं। इद्र उसको स्वर्ग में ले जाने के लिए विमान सजाकर तैयार करने लगते हैं। ब्रह्मा जो गंगा का माहात्म्य जानते हैं उसकी पूजा करने की सामग्री एकत्र करने लगते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि हे गंगाजी, आपकी तरगों के दर्शन से ही (निकट पहुँचते ही) दर्शक के लिए बैकुठ में घर की नीव पड़ जाती है (तो स्नान करने का माहात्म्य मै क्या कहुँ?)। उत्तरकांड २११ अलंकार-अ्रत्यतातिश्योक्ति |। मूल- ब्रह्म जो व्यापक बेद कहं, गम नाहिं गिरा गुन-ज्ञान गुनी को । जो करता भरता हरता सुर-साहिब, साहिब दीन दुनो को । सोइ भयो द्रवरूप सही जुहै नाथ बिरंचि महेस मुनी को । मानि प्रतीति सदा 'तुलसी' जल काहे न सेवत देवघुनी को ॥१४६!॥ शब्दारथ-जो =जिसको । गम नाहि %3D यम्य नही है ( जिसको जान नहीं सकते ) । गिरा =सरस्वती । करता=उत्पन्न करनेाला । भरता = भरण- पोघण करनेवाला । हरता -सहार करनेवाला | दुनी - दुनिया । द्रवरूप = जल रूप । सही =सत्य ही, वास्तव में। देवधुनी ंगा । भावाथ-जिस परब्रह्म परमात्मा को वेद सर्वव्यापी कहते हैं, जिस पर - मात्मा के गुण श्रौर ज्ञान की थाह गुरगोजन और शारदा भी नही पा सके, जो ब्रह्म सृष्टि का कर्ता, भर्ता, और हरता है, देवतों में श्रेष्ठ, और दीन -दुनिया का स्वामी है, जो वास्तव मे ब्रह्मा, शिव श्रऔर मुनियो का स्वामी है, वही विष्णु भगवान् जलरूप हुए हैं। तुलसीदास कहते हैं कि यह विश्वास मानकर नत्य गगा-जल का सेवन क्यों नहीं करते हो ? विशेष-गङ्गाजी विष्पु के चरणो से निकली हैं ऐसा ही माना जाता है कि मङ्गाजी परमेश्वर का द्रव रू प हैं । सूल- बारि तिहारो निहारि, मुरारि भए परसे पद पाप लहौंग । ईस ह सीस धरी पै डरौ, प्रभु की समता बड़ दोष दहौगो । बरु बारहि बार सरीर धरीं, रघुबीर को ह्रन तव नीर रहौगे । भागीरथी ! विनवा कर जोरि बहोरि न खोरि लगे सो कहोंगो।॥१४७ शब्दार्थ -बारि=जल । मुरारि=D मुर नामक दैत्य के शत्रु विष्यणु वान् । परसे=रपर्श करने से ! पद =D पैरो से। लौंमो = ( स० लमম् से लह) प्राप्त करूमा । ईस = शिव ! दीष दहौगो = दोष से दग्ध हूँगा। बरु = भले ही। बारहि बार सरीर धरौ =बार बार जन्म धारण करू 1 तीर -तट पर । बहोरि = फिर ! खोरि न लगै= दोष न लगै । भगभावार्थ—हे गंगे! यह जानकर कि तुम जलरूप ईश्वर ही हो, तुम्हें अपने चरणो से स्पर्श करने से मुझे पाप लगेगा (इसी से मै तुममे पैठकर स्नान नहीं करता), शिव के समान शिर पर धारण करते भी डरता हूँ कि बड़ो की बराबरी करने से बडे भारी दोष में दग्ध हो जाऊँगा (इसी से सिर पर भी तुम्हारा जल नही छिड़कता)। (तुम्हारा इस प्रकार अनादर करने से) मुझे भले ही अनेक बार जन्म लेना पड़े, पर मै तो रामचन्द्रजी का भक्त होकर तुम्हारे तट पर ही निवास करूँगा (स्नान चाहे ने करूँँ)। हे गगे, मै हाथ जोड़कर बिनती करता हूँँ कि जिससे फिर मुझे दोष न लगै मैं ऐसा ही सत्य वचन कहूँगा। (तात्पर्य यह कि गगातट पर रहकर भी जो मै गङ्गा- स्नान करने नही जाता उसका कारण आपका निरादर नही करन् रामभजन में संलग्नता है)।
मूल—
(कवित्ता)
लालची ललात, बिललात द्वार द्वार दीन,
बदन मलीन, मन मिटै न बिसूरना।
ताकत सराधे कै, बिबाह, कै उछाह कछू,
डोलै लोल बूझत सबद ढोल तूरना।
प्यासे हू न पावै बारि, भूखे न चनक चारि,
चाहत अहारन पहार, दारि घूर ना।
सोक को अगार दुख-भार-भरो तौ लौं जन,
जौ लौं देवी द्रवै न भवानी अन्नपूरना॥१४८॥
शब्दार्थ—बिसूरना= चित्ता, सोच। सराध= (स० श्राद्ध) पितृकर्म। उछाह= उत्सव। डौलै= भटकता है। लोल=चंचल। बूझत सबद ढोल तूरना= ढोल और तूरी का शब्द सुनकर पूछने लगता है (कि यहाँ कोई उत्सव तो नहीं )। अहारन पहार=अहारों के पहाड़, अर्थात् अपरिमित भोजन। दारि= दाल का दाना। घूर ना= घूरे पर बिनने से भी नही मिलता। दुख-भार-भरो= दुःख के बोझ से भरा हुआ। द्रवै= पिघले अर्थात् दया करे।
भावार्थ—लालची टुकड़े-टुकड़े के लिए लालायित होकर दरवाजे दरबाजे दीन होकर विललाता है, उसका मुँह मलिन हो बाता है, और मन की चिंता
नहीं मिटती। कही श्राद्ध या विवाह या कोई उत्सव तो नहीं, इसकी टोह में लगा रहता है। होकर इधर-उधर फ़िरता रहता है और ढोल औंर तुरी के शब्द सुनकर पूछने लगता है कि यहाॅ कोई उत्सव तो नहीं जिसमें कुछ खाने को मिले। अत्यंत प्यासा होने पर भी उसे पीने को जल नहीं मिलता, अतिशय भूखा होने पर भी उसे खाने को चार दाने चने के नही मिलते। वह चाहता तो है अपरिमित भोजन पर उसे घुरविनिया करने पर भी एक दाना दाल का भी नहीं मिलता। ऐसा आदमी तभी तक शोक का घर है और दुःख के बोझ से दना हुआ रहता है जब तक उस पर भवानी अन्नपूर्णाजी कृपा न करें।
मूल—
(छप्पय)
भस्म अंग, मर्दन अनंग, संत असंग हर।
सीस गंग, गिरिजा अधग भूमन भुजंगबर।
मुंडमाल बिघुबाल भाल, डमरू कपाल कर।
बिबुध-बृन्द-नवकुरुद-चद, सुखकंद, सूलधर।
त्रिपुरारि त्रिलोचन दिग्बसन विषभोजन भव-भय-हरन।
कह ‘तुलसिदास’ सेवत सुलभ सिव सिव सिव संकर सरन॥१४६॥
शब्दार्थ—मर्दन= नाश करनेवाले। अनग= कामदेव। सतत असग= निरंतर एकात में रहनेवाले। हर= सहारकर्ता। गिरिजा= गिरि (हिमालय) की पुत्री पार्वतीजी। अधग= (सं० अर्द्धङ्ग) आधे (बाम) अग मे। भुजरावर= श्रष्ठ सॉप। बाल-विधु= द्वितीया का चन्द्रमा। भाल= मस्तक पर। डमरू= शिवजी का बाजा। कपाल= खप्पर। बिबुध-वृन्द-नवकुमुद्र-चद= देव-समूह रूपी नवीन कुमुदो को प्रफुल्ल करने के लिए चन्द्रमा के समान। सुखकद= सुख के मूल। सूल= त्रिशूल। त्रिपुरारि= त्रिपुर नामक दैत्य के शत्रु। दिग्वसन= दिशाएँ ही हैं वस्त्र जिनके, नगे।
भावार्थ—अग पर विभूति रमाए हुए, कामदेव को भस्म करनेवाले , सदा एकाकी रहनेवाले, जगत् के सहारकर्त्ता, शिर पर गंगा, बाघँ अग में पार्वतीजी को धारण किए हुए , श्रेष्ठ सर्पो के भूषण पहने हुए, गले मे मुडमाला, ललाट पर द्वितीया का चन्द्रमा और हाथो में डमरू और खप्पर लिए हुए, देवगण रूपी नवीन कुसुदो को प्रफुल्लित करने के लिए चन्द्रमा के
तुल्य, सुख के मूल, त्रिशल धारण किए हुए, त्रिपुर दैत्य के शत्रु, त्रिलोचन, नग्न, कालकूट विप को भक्षण करनेवाले, सासारिक अर्थात् जन्म-मरण के भय से छुडानेवाले और जिनकी सेवा करने से तीनो लोको तीनो कालों में कल्याण प्राप्त करना सुलभ है, तुलसीदास कहते हैं कि मै ऐसे शंकर (कल्याए-कर्ता) की शरण हूँ।
मूल—गरल-असन, दिग्बसन, व्यसन-भंजन, जन-रंजन।
कुंद-इंद-कर्पूर-गौर, सच्चिदानंद घन।
विकट बेष, उर सेष, सीस सुरसरित सहज सुचि।
सिव, अकाम, अभिराम, घाम, नित रामनाम रुचि।
कन्दर्प-दर्पदुर्गम-दवन,उमा-रवनगुनभवन हर।
तुलसीस त्रिलोचन, त्रिगुन-पर, त्रिपुर-मथन, जय त्रिदस-बर॥१५०॥
शब्दार्थ—गरल= विष, हलाहल। असन= (स० अशन) भोजन। व्यसन-भजन= बुरे स्वभाव को तोड़नेवाले। जन-रजन= दासो को आनदित करनेवाले। कुन्द= एक सफेद फूल। इंदु= चंद्रमा। कुन्द-इंदु कर्पूर-गौर= कुन्द, चन्द्रमा और कर्पूर के समाम श्वेत वर्णवाले। सच्चिदानन्दघन= सत्, चित् और आनन्द का समूह। बिकट= भयंकर। सेष= सर्प। अकाम= इच्छा-रहित। खिव= (सं० शिव) कल्याण-स्वरूप। अभिराम= आनन्द। धाम= घर। कंदर्प= कामदेव। दुर्गम कदर्प-दर्प दबन (दमन)= कामदेव के बड़े भारी अभिमान को नाश करनेवाले। उमा-रवन= उमारमण। हर= संहार-कर्त्ता। त्रिगुन-पर= सत्व, रज, तम तीनो गुणो से परे। त्रिदस-वर= देवताओ मे श्रेष्ठ।
भावार्थ— विषभोजी, नग्न, दुःखों का नार करनेवाले, लोगों को आनन्ददायक, कुन्द, चन्द्रमा और कर्पूर के समान गौर वर्ण, सत्, चित् और आनन्द के समूह, भयकर वेष घारण किए हुए, छाती पर सॉप का जनेऊ पहने हुए, सिर पर स्वभाव से ही पवित्र गंगाजी को धारण किए हुए, कल्याणस्वरूप, इच्छारहित, आनन्द के घर, नित्य रामनाम से प्रेम करनेवाले, कामदेव के बड़े भारी अभिमान को चूर चूर करनेवाले, पार्वतीजी के स्वामी, समस्त संद्गुणों के घर, जगत् के सहार-कर्त्ता तुलसीदास के स्वामी, त्रिलोचन तस्व- </noinclude>
रज-तम इन तीनो गुणो से परे, त्रिपुर का नाश करनेवाले और देवताओं में श्रेष्ठ ऐसे शिवजी की जय हो।
'मूम—अर्थ-अंग अंगना, जोगीम जोगपति।
विषम असन, दिग-बसन, नाम बिस्वेस विस्वगति।
कर कपाल, सिर माल व्याल, बिष भूति बिभूषन।
नाम सुद्ध, अविरुद्ध, अमर, अनवद्य, अदूषन।
बिकराल भूत-बैताल-प्रिय, भीम नाम भवभय-दमन।
सब बिधि समर्थ, महिमा अकथ 'तुलसिदास' संसयसमन॥१५१॥
शब्दार्थ—अङ्गना= स्त्री। जोगीस= योगियों के स्वामी। जोंगपति= योग के पति। वषम असन= भॉग, धतूरा भोजन करनेवाले। बिस्वेस= (स० विश्वेश) संसार के स्वामी। विश्ववगति = संसार भर की शरण। व्याल= सर्प। भूति= विभूति। अविरुद्ध= जिसका कोई प्रतिद्वन्द्री न हो। अमर= कभी न मरनेवाले। अनवद्य= निंंदा के अयोग्य अर्थात् स्तुत्य, प्रशसनीय। अदूषन= दोपरहित। भीम= भयंकर। भवभय= जन्म- मरणादि के भय। महिमा अकथ= जिसकी महिमा का वर्णन नही किया जा सकता। संसय-समन= (सशय समन) सन्देह को हटानेवाले।
भावार्थ—शिवजी के बॉए अङ्ग में स्त्री विराजमान है, पर नाम है योगियों के स्वामी और योग के पति। भॉग, धतूरा आदि का भोजन करते हैं और नग्न रहते हैं, नाम है संसार के स्वामी और संसार को शरण देनेवाले। हाथ में खप्पर है, सिग में सॉपो की माला लिपटाए हुए हैं, विष (गले मे कालक्ट बिष की नीलिमा) और भस्म ही इनके अभुषण हैं, तिस पर भी नाम है शुद्ध। जिनका प्रतिद्वन्द्वी कोई नहीं हैं, जो अमर हैं स्तुति करने योग्य हैं, दोष-रहित हैं, विकराल भूत वैताल-प्रिय ऐसा भयकर नाम है, तब भी सासारिक भयों को दूर करते हैं। जो सब प्रकार से समर्थ हैं और जिनकी महिमा कही नही जा सकती, वही शकर तुलसीदास के सब्र सन्देहों को मिटनेवाले हैं।
मूल—भूतनाथ भयहरन, भीम भय-भवन भूमिघर।
भांतुमंत, भगवंत, भूति भूषन भुजग बर।
कवितावली
२१६ भव्य, भाव-बल्लभ, भवेस भवभार-बिभंजन । भूरि भोग, भैरव, शुजोग गंजन, जनरंजन । सिव, कह 'तुलसिदास' किन सजसि मन भद्रसदन मर्दैन मयन !| १५२॥ शब्दार्थ-भूतनाथ == भूतो के स्वामी। भीम =भयकर । भानुमत = प्रकाशवान् , दिव्य प्रभा से युक्त । मागवत-D ऐश्वर्थमान् । भूति= विभूति, भर्म । सुज़मवर भूषन- सपों के भूषण पहने हुए,। भव्य = सुन्दर, रोब दार । भाव-वल्लभ= प्रेम अथवा भ्ति को चाहनेवाले । भवेस-ससार के स्वामी। मवभार-त्रभजन = ससार के भार ( पाप ) की नाश करनेवाले । मूरि भोग = जिसे सब भोग मुयस्सर हैं । मैरव = भयकर शब्द करनेवाले । कुजोग- गजन= दुर्भाग्य को मिटानेवाले । जनरजन -दासो को आनदित करनेवाले । भारती=सरस्वती । भारती-बदन -मुँह पर जिनके सरस्वती है । अदन खानेवाले । सिव = कल्याणकारी । ससि-पतग पावक नयन - चन्द्रमा, सूर्य श्रौर श्ग्नि जिनकी ऑखे हैं । किन भजसि क्यों नषहीं मजता १ भद्र-सदन - भारती-बदन, बिष-अदन ससि-पतंग-पावक-नथन | कल्याण के घर । मयन =( स० मदन, प्रा० मश्रन ) कामदेव । भावार्थ-शिवजी भूत-प्रेतों के नाथ हैं, पर लोगो के भय को दूर करते हैं। वे भवंकरो के लिए भी भय के घर हैं, पृथ्वी को धारण करनेवालं हैं, प्रकाशवान् और ऐश्वर्यमान् हैं ! विभूति र श्रेष्ट सॉप ही ( उनके भूषण हैं), सुन्दर प्रेमभाव ही उनको प्यारा है । वे स सार के स्वामी और स सार के पापों को नाश करनेवाले हैं । वे भोग के भोक्ता हैं, भयंकर कुयोग के नाशक और दासों को आनद-प्रद हैं । उनके मुख मे सरस्वतीजी रहती हैं अर्थात् बडे बक्ता हैं। वे विष का भोजन करते हैं पर कल्याण-कर्ता हैं, चन्द्रमा, सूर्थ और अग्नि उनकी तीनों ऑखे हैं । तुलसीदास कहते हैं कि रे मन, दू ऐसे कल्याण के घर, कामदेव के नाशकतां शिवजी को क्यों नही मजता १ ( सवैया ) मूल নॉगो फिर", कहै माँगनो देखि " न खाँगो कछू , जनि माँ गिये थोरो । राँकनि नाकप रीमि करै, 'तुलसी' नाक सँवारता आयो हौं नाकहि, नाहिं पिनाकिहि नेकु निहोरो । ब्रह्म कहै"गिरिजा? सिखवो , पति रावरो दानि है वावरो भोरो" ॥१५ जग जो जुरै जाचक जोरो। शब्दार्थ—न खाँगो कछु= मेरे पास (धन-सपत्ति किसी वस्तु की मी) कमी नही है। रॉकनि= रकों को, दरिद्रो को। नाकप= (स० नाक= स्वर्ग+प) इंद्र, रीझि= प्रसन्न होकर। जग जो जुरैं जाचक जोरी= संसार में जितने भी याचक जोड़े जुड़ सकते हैं, उन्हे, एकत्र करते हैं। नाक सँवार= स्वर्ग बनाते बनाते। आयो हौ नाकहि= मेरी नाक मे दम आ गया, मै हैरान हो गया। नाहि पिनाकिहि नेकु निहोरो= शिवजी मेरा थोंड़ा भी एहसान नहीं मानते। सिखवो= हटको (कि ऐसा न करे)। बावरो=बावला। भोरो= सीधा-खादा, भोला।
भावार्थ—ब्रह्माजी पार्वतीजी से कहते हैं कि हे पार्वती, अपने पति को हटको। तुम्हारा पति दानी तो है, पर साथ ही बड़ा पागल और भोला है (अर्थात् जिसको किस प्रकार दान देना चाहिए यह ज्ञान नहीं है), नंगा होकर तो इधर उधर घूमता फिरता है, पर भिखारियो को देखकर कहता है कि मेरे पास कुछ कमती नही है, अतएव जो कुछ मॉगना हो भरपूर मॉग लो, थोडा मत मॉगना। संसार के जितने भी भिखारी उसके जोड़े जुड़ सकते हैं जोड़ता है, और प्रसन्न होकर दरिद्रो को इद्र बना देता है। उन इद्रो के लिए स्वर्ग बनाते बनाते मेरी नाक में दम आ गया है, पर शिवजी मेरा जरा भी एहसान नही मानते।
मूल—
बिष-पावक-व्याल कराल गरे, सरनागत तौ तिहुँ ताप न डाढ़े।
भूत बैताल सखा, भव नाम दलै पल में भव के भय गाढ़े।
तुलसीस दरिद्र-सिरोमनि सो सुमिरे दुखदारिद होहि न ठाढ़़े।
भौन में भाँग, धतूरोई ऑगन मॉगे के आगे हैं मॉगने बाढे़॥१५४॥
शब्दार्थ—पावक= (सु०) अग्नि। व्याल= सॉप। गरे= गले में। तिहुँ ताप= दैहिक, दैविक, भौत्तिक तीन प्रकार के कष्ट। न डाढे़= दग्ध नही होते, पीड़ित नहीं होते। भव= (१) शिवजी का नाम (२) संसार। दलै= नाश करते हैं। गाढ़े= कठिन। भोन= (स० भवन) घर। माँगने= भिखारी। बाढ़े हैं= बढ़ गए हैं।
भावार्थ—शिवजी के कठ मे विष है, ऑखो मे अग्नि है और गले में भयकर सर्प लटकाए हुए हैं, परतु तिस पर भी शरणागत तीनों तापों (दैहिक,
दैविक, भौतिक, अथवा, विष-अग्नि सर्प) से दग्ध नहीं होते। भंयकर भूत-बैताल इनके सखा है, और नाम इसका ‘भव’ है; फिर भी संसार के बडे़ बडे़ भयो को क्षण में नाश कर देते हैं। तुलसीदास के स्वामी शिवजी स्वयं तो बड़े दरिद्री से है,पर उनको स्मरण करने से दुःख और दारिद्र्य पास भी नहीं फटकते। यद्यपि (शिवजी के) घर में भग और ऑगन में धतूरे के वृक्षों के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं हैं, तब भी इस न गे के सामने मॉगने- वालो की भीड़ लगी रहती है।
मूल—
सीस बसै बरदा, बरदानि, चढ़यो बरदा , घरन्यौ बरदा हैं।
घाम धतूरो बिभूति को कूरो, निवास जहाँ सब लै मरे दाहैं।
व्याली कपाली है ख्याली चहूँ दिसि भाँग की टाटिन के परदा हैं।
रॉक-सिरोमनि काविनिभाग विलोकत लोकप को? करदा हैं॥१५५॥
शध्दार्थ—बरदा= (१)वर देनेवाली गड्ग, (२)बैल। घाम= घर। कूरो= देर। सब= लाश। दाहैं= जलाते हैं। व्याली= सॉपो को (भूषण की तरह) धारण करनेवाला, शिवजी का नाम। कपाली= कपाल, खप्पर) धारण किए हुए, शिवजी का नाम। ख्याली= कौतुकी। रॉक-सिरोमनि= (रकशिरोमणि) दरिद्रों में श्रेष्ठ। काकिनिभाग= एक कौड़ी पाने की योग्यता रखनेवाला। विलोकत= दयादृष्टि से देखते ही। लोकप= लोकपाल। करदा= धूल, मैल। लोकप को= लोकपाल क्या हैं। करदा हैं= धूल हैं, तुच्छ हैं?
भावार्थ—शिवजी के सिर पर वर देनेवाली गङ्गाजी विराजमान हैं, स्वयं भी वर देनेवाले (अथवा श्रेष्ठ दानी) है, वरदा (बैल) पर ही चढ़े रहत हैं, गृहिणी पार्वती भी वरदेनेवाली है। पर घर मे धतूरे और विभूति का ही ढेर हैं श्रौर निवास भी वहाँ है जहाँ मृतको के शरीर ले जाकर जलाए जाते हैं (मसान)। सर्पं और खप्पर धारण करनेवाले शिवजी बड़े कौतुकी हैं। भॉग की टट्टियों का तो घर के चारों परदा है, पर दरिद्रों में श्रेष्ठ और कौड़ी पाने की योग्य। रखनेवाले को भी देखते ही इतना संपत्तिमान् बना देते हैं कि लोकपाल भी उसके सामने क्या हैं? केवल धूल से जान पड़ते हैं।
मूल—
दानी जो चारि पदारथ को त्रिपुरारि तिहूँ पुर में सिर टीको।
भोरो भलो, भले भाय को भूखो, भलोइ कियो सुमिरे 'तुलसी' को।
ता बिनु आस को दास भयो, कबहूँ न मिट्यो लघु लालच जी को।
साधो कहा करि साधन तैं जो पै राधो नहीं पति पारवरती को॥१५६॥
शब्दार्थ—नारि पदारथ= धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष। सिर टीको= शिरोमणि! भोरो= भोले हैं। भले भाय= सद्भाव, शुद्ध भक्ति। सुमिरे= स्मरण करने से। साधो= सिद्ध किया, लाभ उठाया। राधो= आराधना की।
भावार्थ—जो त्रिपुरारि शिवजी धर्मार्थकाममोक्ष चारो पदार्थों के देनेवाले हैं, और तीनो लोको मे सबके शिरोमणि हैं, बडे भोले-भाले (अर्थात् थोढे मे प्रसन्न हो जानेवाले) हैं, अपने भक्तो मे शुद्ध भक्ति के अतिरिक्त और कुछ नही चाहते और जिन्होने केवल स्मरण करने से ही तुलसीदास का भला किया, एसे शिवजी को स्मरण करना छोड़कर तू श्राशा का दास बना रहा (अर्थात् सासारिक सुखों की आशा लगाए रहा) और तेरे मन से लालच थोड़ा भी दूर न हुआ। अगर ऐसे पार्वतीपति शिवजी की आराधना नही की तो योगादि साधनो से तूने क्या लाभ उठाया?
मूल—
जात जरे सब लोक विलोकि त्रिलोचन सो बिष लोक लियो है।
पान कियो बिष, भूषन भो, करुना-बरुनालय साँइ हियो है।
मेरोई फोरिबे जोग कपार, किधौं कछु काहू लखाय दियो है।
काहे न कान करो बिनती 'तुलसी' कलिकाल बिहाल कियो है॥१५७४॥
शब्दार्थ—लोकि लियो है= झपट कर ले लिया, देखकर विष का प्रभाव कम कर दिया! पान कियो= पी लिया। बरुनालय= (वरुण=जल + आलय= घर) समुद्र (वरुण जल के अधिष्ठाता देवता हैं)। करुना-बरुना-लय= दया के सागर। किधौं कछु काहू लखाई दियो है= अथवा किसी ने आपको मरा कोई दोष दिखला दिया है। कान करना= (मुहावरा) सुनना। बिहाल= व्याकुल।
भावार्थ—सब लोको को (विष से) जलता हुआ देखकर त्रिलोचन शिवजी ने उस विष को झपटकर ग्रहण कर लिया और पी गए जिससे वह
भूषण की भाँति कठ में स्थित हो गया। अतः हे स्वामी, आपका हृदय तो करुणा का समुद्र है, पर मेरा ही कपाल फोडने योग्य है (अर्थात् मै ही अभागा हूँ)। अथवा किसी ने आपको मेरा कोई अपराध दिखलाया है (जो आप मुझ पर कृपा नहीं करते)। तुलसीदास कहते हैं कि हे शिवजी, मुझे कलियुग ने पीड़ित किया है, मेरी विनती क्यो नही सुनते।
मूल—
(कवित्ता)
खायो कालकूट, भयो अजर अमर तनु,
भवन मसान, गथ गाठरी गरद की।
डमरू कपाल कर भूषन कराल व्याल,
बाबरे बड़े की रीझ बाहन बरद की।
‘तुलसी’ बिसाल गोरे गात बिलसति भूति,
मानो हिमगिरि चारु चॉदनी सरद् की।
धर्म अर्थ काम मोक्ष बसत बिलोकनि मे,
कासी करामाति जोगी जगति मरद की॥१५८॥
शब्दार्थ—कालकूट= हलाहल विष। अजर= जिसकी जरा (वृद्धावस्था) न आए। अमर= जो मरे नही। भवन= घर। मसान=(स० श्मथान) मरघट। गथ= धन। गरद= विभूति। डमरू= बाजा विशेष। रीझ= प्रसन्न होते हैं। बरद= बैल। गात= (स० गात्र) शरीर। बिलसति= सुशोभित होती है। सरद= शरद ऋतु। चारु= सुन्दर, निर्मल। बिलोकनि= दयाहृष्टि मे। जोगी मरद की करामाती कासी (मे) जगति= इस योगी व्यक्ति की अर्थात् शिवजी की उपर्युत करामात काशी मे प्रकट होती है। जगति= प्रकट होती है।
भावार्थ—शिवजी ने कालकूट विष को पिया, पर मरने के बदले उनका शरीर अजर और अमर हो गया। उनका घर श्मशान में है, भस्म की पोटली ही उनका घन है, हाथों में डमरू और खप्पर है, हाथों में डमरू और खप्पर है, भयकर सॉप उनके आभूषण हैं, बड़े भारी गौर-वर्ण शरीर में विभूति इस प्रकार शोभा देती है मानों हिमालय मे शरद् ऋतु की चादनी फैली हो; और इनकी दयादृष्टि से ही धर्मार्थकाममोक्ष प्रात्त हो जाते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि योगिराज शिवजी की सामर्थ्य काशी मे प्रकट होती है।
मूल—पिंगल जटा कलाप माथे पै पुनीत आप,
पावक नैना प्रताप भ्रू पर बरत है।
लोचन बिसाल लाल, सोहै बाल चंद्र भाल,
कंठ कालकूट, व्याल भूषण धरत है।
सुंदर दिगंबर बिभूति गात, भाँग खात,
रूरे सृङ्गी पूरे काल-कंटक हरत है।
देत न अघात, रीझि जात पात आक ही के,
भोलानाथ जोगी जब औढर ढरत है॥१५६॥
शब्दार्थ—पिंगल= भूरी। कलाप= समूह। पुनीत आप= पवित्र जल अर्थात् गंगाजी। पावक-नैना= जिसके नेत्रो में अग्नि है। भ्रू= भौंह। बरत है= बलता है, जलता है। दिगवर= नग्न। रूरे= सुन्दर। सृङ्गी= शिवजी का बाजा। पूरे= बजाकर। काल-कटक= मूत्यु और बाधा। अघात न= तृस नहीं होते। आक ही के पात= आक के पत्तें को चढ़ाने से। औढर ढरत है= बेतरह प्रसन्न होते हैं।
भावार्थ—शिवजी की भूरी जटाओ के ऊपर गंगाजी विराजमान हैं, ऑखों में अग्नि है जिसका प्रताप भौंहो पर दमकता है, बड़ी बडी लाल आँखें हैं, ललाट पर द्वितीया का चद्रमा सुराभित है, कठ में कालकूट का चिह्न वर्तमान है, सॉपों के गइने पहनते हैं, सुन्दर और नग्न शरीर में विभूति लगाए हुए हैं, भाँग खाते हैं। अच्छी तरह सिंगी बाजा बजाकर मृत्यु और बाधाओं को हरते हैं। केवल आक की पन्तियो के चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं, और जब योगी भोलानाथ बेतरह प्रसन्न होते हैं तब देते देते इनको तृप्ति ही नहीं होती।
मूल—देत संपदा समेत श्रीनिकेत जाचकनि,
भवन बिभूति, भाँग, वृषभ बहनु है।
नाम बामदेव, दाहिनो सदा, असंग रंग,
अर्द्ध अंग अंगना अनग को महनु है।
‘तुलसी’ महेस को प्रभाव भाव ही सुगम,
निगम अगम हूँ को जानिबो गहनु है।
१६ कवितावली २२२ बेष तौ भिखारि को, भयंक रूप संकर, दुयालु दीनबंधु दानि दारिद -दहनु है |॥१६०॥ शब्दार्थ-श्रीनिकेत्त =( श्री 3 लक्ष्मी+ निकेत -धर ) बैकठ | र्षम रग= एकात प्रेमी। गना=स्त्री, पावेतीजी ! महनु=(स० मथन) नाशक । भाव = ग्रेम, भक्ति । निगम- केद । अ्रगम= शास्त्र | जामित्रो 3D जानना । गहनु है= कठिन है | भयक = डरावना । सकर = (में ० श=कल्याण+ कर) कल्याणकारी । दहनु = जलानेवाले । भावार्थ-शिघजी के धर मे तो विभूति, भाग और वैल की सबारी ही है, पर याचचकों को धन-संपत्ति सहित लक्मी का घर ( बैकुठ ) ही दे डालते हैं | नाम तो वामदेव है पर सदा दाहिने रहते हैं ( अर्थात् भकतो पर सदा श्रनुकूल रहते है )। एकाकी रहना पसद् है, आधे शरीर मे स्त्री ( पार्वती ) पर कामदेव को भस्म करनेवाले हे । तुलसीदास कहते हैं कि शिवजी का हैं, प्रभाव भक्ति से ही सुगम हो सकता है, क्योकि उन्हे जानना शास्त्र र वेद के लिए भी कठिन है । उनका वेप तो भिखारियों का सा है, रूख मयकर है , पर वे कल्याण-कर्ता, दयालु, दीनो के बधु और दानी है औ दरिद्रता को दूर करनेवाले हैं । मूल-चाहै न अनंग-अरि एकौ अंग सरान को, बानि सो । देबोई पै जानिये सुभाव-सिद्ध बारिबुंद चारि त्रिपुरारि पर डारिए तौ, देत फल चारि, लेत सेवा साची (मानि सेो । 'तुलसी' भरोसो न भवेस भोलानाथ को तौ, कोटिक कलेख जरौ, मरौ छर छानि सो । दुख-दोष-दाह-दाबानल, दुनी न द्यालु दूजो दानि सूलपानि सो ॥१६१ शब्दार्थ-अनंग-अरि=कामदेव के शत्रु, शिवजी । एकौ अ- षोडशोपचार पूजा के १६ प्रकार के अयों में से एक भी अस । मगन को = मॉगनेवाले से । पै= निश्चय | सुभाव- सिद्ध - स्वाभाविक बानि =आदत । बारिदुद= जल की बूँ दे | मवेस ससार के स्वामी भोलानाथ= शिरजी का नाम। छार छानि मरौী %= धूल छानते छानते मर जाओ । छानि 3= ढूँढ़कर द्वारिद-दमन, ]]
दुख-दोष-दाह दावानल= दुःख, दोष और ताप को भस्म करने के लिए दावाग्नि के समान। दूजो= दूसरा। सूलपानि= हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले, शिवजी।
भावार्थ—महादेवजी भिक्षुक से षोडशोषचार पूजा का एक भी अङ्ग नहीं चाहते। देना ही उनकी स्वाभाविक आदत है, इसे निश्चय जानिए। अगर शिवजी पर चार बूँँदे जल की छिड़का दो तो वे उसे सच्ची सेवा मान कर ग्ररण करते हैं और धर्मार्थकाममोक्ष चारों फल दे देते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि अगर संसार के स्वामी शिवजी का भरोसा नही है, तो चाहे करोड़ो कष्ट उठाओ, सब जगह की धूल छान कर मर जाओ, तो भी कोई प्रयोजन सिद्ध न होगा। दारिद्र्य को नाश करनेवाला , दुःख, दोष और सरापो को मिटानेवाला दानी और दयालु संसार में शिवजी के समान दूसरा नहीं है।
मूल—काहे को अनेक देव सेवत, जागै मसान,
खोवत अपान, सठ होत हठि प्रेत रें!
काहे को उपाय कोटि करत मरत धाय,
जाचत नरेस देस देस के, अचेत रे!
‘तुलसी’ प्रतीति बितु त्यागै तै प्रयाग ततु,
घन ही के हेतु दान देत कुरु-खेत रे!
पात द्वै धतूरे के दै, भोरे कै भवेस सों
सुरेस हू की संपदा सुभाय सों न लेत रे॥१६२॥
शब्दार्थ—जागै मसान= मसान जगाना, अमावास्या की रात को श्मशान में उसी दिन के मरे हुए मनुष्य की लाश पर वैठ कर मत्र जपते हैं। इसमें अनेक बाधाएँ होती हैं। पर मत्र सिद्ध होने पर यथेष्ट फल मिलता है। अपान= अपनापन, आत्मसंमान। भोर कै= भोला भाला चना कर। तै= तू। भवेस= सखार के स्वामी, शिवजी।
भावार्थ—अरे मूर्ख, तू अनेक देवतो की सेवा क्यों करता फिरता है? क्यों मसान जगाता है? क्यो आत्मसमान खोता है? और क्यों हठ करके प्रेत बनता है? अरे वेसमझ! तू क्यों करोड़ो उपाय करता हुआ इधर उधर दौड़ कर मरता है और देश देश के राजाओ से क्यों माँँगता फिरता है?
तुलसीदास कहते हैं कि दूसरे जन्म में सकल पदार्थों को पाने के लिए बिना विश्वास के भी प्रयाग में देह-त्थाग क्यों करता है? परलोक, और अतोल धन-वैभव पाने के लिए कुरुक्षेत्र में दान क्यो देता है? घतूरे के दो पत्ते शिवजी को देकर उनको भोरा कर, संसार के स्वामी से सहज ही में इंद्र का ऐश्वर्य क्यों नहीं प्राप्त कर लेता?
शब्दार्थ—स्यदन= रथ। गयद= (स० गजेद्र) हाथी। बाजिराजि= घोड़ों की पक्ति। भट= योद्धा। निकर= समूह। करनि हू न पूजै क्वै= करतूत में कोई बराबरी नही करता। क्वै= कोई। ज्वै= जो कुछ। इहॉ= इस लोक मे। ओक= घर। कै= अथवा। रिसाने= क्रोध में। केलि= खेल से ही। चढ़ाये ह्वै हैं= चढाये होगे। पतौवा= पत्ते।
मूल—स्यंदन, गयंद, बाजिराजि, भले भले भट,
धन धाम-निकर, करनि हू न पूजै क्वै।
बनिता बिनीत, पूत पावन सोहावन औ
बिनय, विवेक, विद्या सुलभ, सरीर ज्वै।
इहाँ ऐसो सुख, परलोक, सिवलोक ओक,
जाको फल ‘तुलसी’ सो सुनौ सावधान ह्वै।
जाने, विनु जाने, कै रिसाने, केलि कबहुँक,
सिवहि चढ़ाये ह्वै हैं बेल के पत्तौवा द्वै॥१६३॥
भावार्थ—रथ, हाथी, घोड़े, अच्छे अच्छे योद्धा, धन और घरों का समूह, सबसे बढ़कर करतूत, विनीत पत्नी, पवित्र आचरणवाली और सुन्दर पुत्र, विनय, सदसद् का ज्ञान, विद्या, सुन्दर शरीर आदि जो कुछ भी सुन्दर पदार्थ हैं (सब प्राप्त), इस लोक मे तो इस प्रकार का सुख और मरने पर अन्त मे शिव-लोक की प्राप्ति, यह जब जिस कर्म का फल है वह सावधान होकर तुलसी से सुन लो, (कि) ये सब फल पानेवाले ने जानकर वा बेजान ही, रिस में या खेल में कभी शिव पर दो दो बेलपत्र चढ़ा दिए होंगे।
अलंकार—परिवृत्ति
मूल—रति सी रबनि, सिंधु-मेखला-अवनिपति,
औनिप अनेक ठाढ़े हाथ जोरि हारिकै।
संपदा समाज देखि लाज सुरराज हू के,
सुख सब बिधि वबिधि दीन्हे हैं सॅवारि कै।
इहाँ ऐसो सुख, सुरलोक सुरनाथ-पद,
जाको फल ‘तुलसी’ सो कहैगो बिचारि कै।
आक के पतौवा चारि, फूल कै धतूरे के द्वै,
दीन्हें ह्वै हैं बारक पुरारि पर डारि कै॥१६४॥
शब्दार्थ—रति= कामदेव की स्त्री। रवनि= (सं० रमणी) स्त्री। सिधु-मेखला अवनि-पति= समुद्र पर्येत का राजा। सिंधु-मेखला-अवनि= सिंधु है करधनी जिसकी ऐसी अवनि (बहुब्रिही समास)। औनिप= (सं० अवनिप) राजा। सुरनाथ= इंद्र। आक= मदार। कै= अथवा। डारि दीन्हें ह्वै हैं= चढ़ाए होंगे। बारक= एक बार, कभी।
भावार्थ—रति की तरह सुन्दरी पत्नी हो, समुद्र पर्येत पृथ्वी का राज्य हो, अनेक राजा उससे हार मानकर हाथ जोड़े हुए उसके सामने खडे हों, उसकी सपत्ति के समूह को देखकर इद्र को भी लज्जा हो, ब्रह्मा ने भी सब प्रकार के सुख एकत्र कर उसको दिए हो, इस लोक में तो ऐसा सुख भोग करे, और मरने पर स्वर्ग में इद्र की पदवी को पावे। यह सब जिस कर्म का फल है, वह तुलसीदास विचारकर कहता है कि) उसने कभी (इस जन्म में अथवा पूर्व जन्म में) एक बार शिवजी पर आक के चार पत्ते अथवा धतूरे के दो फूल चढ़ाए होंगे।
अलंकार—परिवृत्ति।
मूल—देवसरि सेवौं बामदेव गाउँ रावरे ही,
नाम राम ही के माँगि उदर भरत हौं।
दीबे जोग ‘तुलसी’ न लेत काहू को कछुक,
लिखी न भलाई भाल, पोच न करत हौं।
एते पर हू जो, कोऊ रावरो ह्वै जोर करै,
ताको जोर, देव दीन द्वारे गुदरत हौं।
पाइकै उराहनो, उराहना न दीजै मोहिं,
काल-कला कासीनाथ कहे निवरत हौं।॥१६५॥
शब्दार्थ—देवसरि= गंगा। बामदेव= शिवजी। उदर= पेट। ऐते पर हू= इतने पर भी। रावरो है= आपका जन होकर। जोर करै= बल प्रयोग करे। गुदरत हौ= कहे देता हूँ, प्रकट कर देता हूँ। ठराहना= उलाहना उपालम्भ। काल-कला= कलिकाल की करनी। कहे= कहकर। निबरत हौं= छुटकारा पाता हूँ।
प्रकरण—एक बार शिवोपासकों ने तुलसीदास के प्रति ईर्ष्या कर उनको काशी से चले जाने को विवश किया। गोसाइँजी शिवनाथजी के मंदिर के कवाट पर उपर्युक्त छद लिख कर चले गए। दूसरे दिन शिवभक्तो को कपाट बंद मिले और भीतर से वाणी हुई कि तुमने भगवद्भक्त का अपमान करके भगवान् का अपराध किया है। यह सुन कर वे सब तुलसीदासजी को लौटा लाए।
भावार्थ—हे शिवजी, मै आपके गॉव काशी में ही गगा का सेवन करता हूँ, और रामचंद्रजी के नाम से माँग कर पेट भरता हूँ। अगर मुझे किसी को देने की योग्यता नहीं है तो मैं किसी से कुछ लेता भी नहीं हूँ। किसी का उपकार करना तो मेरे भाग्य में नहीं लिखा है पर मै किसी की हानि भी नहीं करता। इतने पर भी अगर आपको कोई भक्त मुझे कष्ट दे तो हे देव, मै दीन होकर आप ही के पास उसका कष्ट देना निवेदन किए देता हूँ। मैं रामचंद्रजी का भक्त हूँ, अतः रामचंद्रजी से उलाहना पाकर (कि आपने अपने भक्तों से मेरे भक्त की रक्षा क्यों न की) आप मुझे उलाहना न दीजिएगा (कि तुमने मुझसे अपना दुःख क्यों नहीं कहा)। अतः हे काशीनाथ, मै आपसे अपना दुःख कहके छुटकारा पाता हूँ, जिससे आप समय पर उलाहना न दे।
मूल— चेरो राम को, सुजस सुनि तेरो हर!
पाइँ तर आई रह्यों सुरसरि तीर हौं।
बामदेव, राम को सुभाब सील जानि जिय,
नातो नेई जानियत, रघुबीर भीर हौं।
अधिभूत-बेदन बिषम होत, भूतनाथ!
‘तुलसी’ विकल, पाहि, पचत कुपीर हौं।
मारिए तो अनायास कासी बास खास फल,
ज्याइए तौ कृपा करि निरुज सरीर हौं॥१६६॥
शब्दार्थ—चेरी= दास श। हर= शिव। रघुबीर भीर हौं= मैं केवल रामचंद्रजी से ही डरता हूँ। अविभूत= आधिभौतिक बाधा। बेदन= वेदना, केट, पीड़ा। विषम= असह्य। पाहि= मेरी रक्षा करो। कुपीर पचत्त= बुरी पीड़ा से पीडित हूँ। अनायास= सहज ही। खास= प्रसिद्ध। निरुज(सं०)= रोगहीन।
भावार्थ—हे शिबजी, मैं राजा रामचद्र जी का दास हैं, और आपका सुयश सुनकः आपके चरणों के पास आकर गंगा के किनारे रहता हूँ। हे वामदेव, आप अपने मन में राम को शील-स्वभाव जानते ही हो, और उनका मुझसे स्नेह का सबध है यह भी जानते ही हो। मैं केवल रामचचद्रजी से ही डरता हूँ। हे भूतनाथ, मुझे बड़ी विषम आधिभौतिक वेदना हो रही है, मैं (तुलसीदास) अत्यन्त व्याकुल हूँ। मेरी रक्षा करो। यह पीड़ा मुझे बुरी तरह से दुःख दे रही है। अगर मुझे मार डाले तो मुख्य फल यही है कि मुझे सहज ही काशीवास का फल प्राप्त होगा। अगर जीवित रखना हो तो ऐसी कृपा कीजिए जिससे मेरा शरीर नीरोग रहे।
मूल—जीबे की न लालसा, दयालु महादेव! मोहिं,
मालुम है तोहि मरिबेई को रहुतु हौं।
कामरिपु! राम के गुलामनि को कामतरु,
अवलंब जगदंब सहित चहतु हौं।
रोग भयौ भूत सो, कुसूत भयो ‘तुलसी’ को,
भूतनाथ पाहि पदपंकज गहतु हौं।
ज्याइए तौ जानकीरमन जल जानि जिय,
मारिए तौ मॉगी मीचु सुधियै कहतु हौं॥१६७॥
शब्दार्थ—जीबे की= जीवित रहने की। लालसा= इच्छा। कामतरु= कल्पवृक्ष, कामनाओं को देनेवाला। कुसूत= कुप्रबंध, असुविधा। तुलसी को= तुलसीदास के लिए। पाहि= रक्षा कीजिए। गहतु हौं= पकड़ता हूँ। ज्याइए= जीवित रखिए तो।
भावार्थ—रोग से पीड़ित होकर तुलसीदास शिवजी से प्रार्थना करते हैं कि हे दयालु शिवजी, मुझे जीने की इच्छा नही है। आपको मालूम ही है। कि मै काशी में मरकर माक्ष पाने के लिए ही रहता हूँ। हे कामदेव के शत्रु
शिवजी, आप रामजी के भक्तों की इच्छाएँ पूरी करने के लिए कल्यवृन्ह के समान हैं, अतएव मै साता पर्वेती सहित ऋरपका सहारा चाहता हूँ । यह रोग भूत की तरह मुझ्के पीड़ित करता है जिससे मेरे लिए सब प्रकार की असुविधा हो रही है। [तः हे भूतनाथ, इस रोग रूपी भूत से मेरी रक्षा करो । मै आपके चरणकमलों को हाथ जोड़कर प्रार्थना करता आरप मुझे सीतापति रामचद्रजी का भक्त जानकर जिला दे तो ही है, नही तो मै आपसे सच कहता हूँ कि अगर आप मुझे मार दे तो मुझे मुँह मॉगी मौत मिलेगी (क्योंकि मै तो काशी में मरने ही के लिए रहता हूँ )। पिसाच-भूत-प्रेत-प्रिय, आपनी समाज सिव !आपु नीके जानिये । हूँ कि अगर मूल--भूतभव । भवत नाना बेष, बाहन, विभूषन, बसन, बास, खान पान, बलि पूजा बिधि को बखानिये ? राम के गुलामनि की रीति प्रीति सूधी सब, सबसों सनेह 'तुलसी' की सुधरै सुधारे भूतनाथ ही के, सबही को सनमानिये । मेरे माय बाथ गुरु संकर भवानिये | १६८॥ शब्दार्थ--भूतभव =पंच महाभूतो के कारण स्वरूप । भवत -श्राप | नीके= अच्छी तरह । बसन = वस्त्र | बास = निवासस्थान । को बखानिए कौन बर्णन कर सकता है । भवानिये 3 भवानी ही ( पार्वतीजी ही ) । भावार्थ-हे पच महाभूतो के दि करण शिवजी, आप पिशाच, भूत और प्रेतों के प्रिय हैं ( सब भूत आपके सेवक हैं ) । अत: पश्रपने (भूत-प्रेतादि के) समाज को अच्छी प्रकार जानते हैं | उनके अनेक प्रकार के घेष, अ्नेक प्रकार के बाहन, अनेक प्रकार के आभूषण, अनेक प्रकार के वस्त्र, अ्रनेक प्रकार के निवासस्थान, अनेळ ढंग के खान - पान और बलि पूजा के विधान का वर्णन कौन कर सकता है १ ( मैं कहाँ तक उনको प्रसन्न करने को सामग्री जुटाऊ)। रामचद्रभी के भकों की तो रीति-प्रीति सब सीधी-सादी है। ने सबसे स्नेह करते हैं श्रौर संवका सम्मान भी करते हैं । तुलखीदासजी कहते हैं कि मेरी बात तो शिवजी के सुधारने से ही सुधरेगी क्योंकि मेरे माई बाप, गुरू, सब कुछ श्रोशिव-पार्वती ही तो हैं। अलंकार—तुल्ययोगिता।
मूल—गौरीनाथ, भोलानाथ, भवत भवानीमाथ,
विस्वनाथ-पुर फिरी आन कलिकाल की।
संकर से नर, गिरिजा सो नारी कासी-बासी,
वेद कही, सही ससिसेखर कृपाल की।
छसुख गनेस तें महेस के पियारे लोग,
बिकल बिलोकियत, नगरी बिहाल की।
पुरी-सुरवेलि, केलि काटत किरात-कलि,
निठुर! निहारिये उघारि डीटि भाल की॥१६६॥
शब्दार्थ—भवत= आप। आन= दुहाई। सही की= समर्थन किया। ससिसेखर= (शशिशेखर) शिवजी। छसुख= कार्तिकेय। बिहाल= व्याकुल। सुरवेलि= कल्पलता। केलि= खेल ही मे। किरात-कलि= कलियुग रूपी किरात। भाल की डीठि= ललाट पर का तीसरा नेत्र (जिसको उधारने से कामदेव जलकर राख हो गया था)।
भावार्थ—हे शिवजी, आप गौरीनाथ, भोलानाथ, और भवानीनाथ हैं, आपकी पुरी काशी में कलियुग को दुहाई फिरी है। वेदों ने कहा है कि काशी के रहनेवाले पुरुष महादेवजी के समान और स्त्रियॉ पार्वतीजी के समान हैं। इस बात को कृपालु शशिशेखर ने अर्थात् आपने समर्थन किया है। जो लोग शिवजी को कार्तिकेय और राणेश से भी प्यारे थे वे ही बड़े व्याकुल दिखलाई देते हैं। सारी काशीपुरी को इस कलियुग ने व्याकुल कर दिया है। यह कलियुग रूपी किरात काशी रूपी कल्पलता को खेल ही खेल में काटना चाहता है। हे निष्टुर शिवजी, अपने ललाट की आँख को खोलकर इसकी ओर देखिए (अर्थात् उसको भस्म कीजिए)।
नोट—इस छंद से अंत सक के छंद उस समय कहे गए हैं जब काशी में महामारी फैली थी।
मूल—ठाकुरक महेस, ठकुराइनि उमा सी जहाँ,
लोक बेद हू।। बिदित महिमा ठहर की,
भट रुद्रमन, पूत गनपति सेनपाति,
कलिकाल की कुचाल काहू तौ न हरकी।
बीसी बिस्वनाथ की विवाद बढ़ो बारानसी,
बूझिये न ऐसो गति संकर-सहर की।
कैसे कहै ‘तुलसी’ वृषासुर के बरदानि।
बानि जानि सुधा तजि पियनि जहर की॥१७०॥
शब्दार्थ—ठाकुर= मालिक। ठकुराइन= मालकिन। उमा= पार्वती। ठहर= स्थान। सेनापति= कार्तिकेय। हरकी= मना की, रोकी। बीसी बिस्व नाथ की= साठ (प्रभव से क्षय तक) सवत्सरों को तीन भागों में बाँटा गया है। प्रथम बीस ब्रह्मा की बीसी, द्वितीय बीस विष्णु की बीसी, अंंतिम बीस सवत्सर विश्वनाथ की बीसी कहलाते हैं। यह शिवजी की बीसी (रुद्रबीसी) सवत् १६६५ से १६८५ तक रही। बृषासुर= भस्मासुर का दूसरा नाम है।
भावार्थ—जहाँ के मालिक शिवजी और मालकिन पावतीजी के सदृश हैं, जिस स्थान को महिला लोक और वेद दोनो में प्रकट है, जहाँ योद्धा वीरभद्रादि शिवजी के रण है, जिनके दोनो पुत्र गणपति और सेनापति सरीखे हैं, वहाँ इस कलियुग की कुचाल को किसी ने नहीं रोका। इस रुद्रबीसी मे शिवजी की पुरी में बड़ा भारी दुःख है। शकरजी के समान कल्याण-कर्ता के नगर की ऐसी दशा क्यो हुई यह समझ में नहीं आता। उनको तुलसीदास कैसे कह सकते हैं? हे वृषासुर को वरदान देनेवाले शिवजी, आपकी तो अमृत छोड़कर विष पीने की आदत प्रकट है (अतः आप कलियुग को क्यों बरजेगे?)।
नोट—इस छद में ध्वनि यह है कि काशी को दुर्दशा आप स्वयं करा रहे हैं, क्योंकि आपकी आदत है कि अडबड काम कर बैठते हैं। भस्मासुर को बरदान देकर तथा हलाहल पीकर आप स्वयं हैरान हुए, वैसे ही यह भी आपकी कोई विलक्षण लीला होगी, तुलसी आप से क्या कहे।
मूल—लोक वे हू बिदित बारानी की बड़ाई,
बासी नरनारि ईस अंबिका-सरूप हैं।
कालनाथ कोतवाल, दंड-कारि दंडपानि,
सभासद गनप से अमित अनूप हैं।
तहाँऊ कुचालि कलिकाल की कुरीति, कैधौं,
जानत न मूढ़, इहाँ भूतनाथ भूप हैं।
फलैं फूलैं फैलैं खल, सीदैं साधु पल पल,
खाती दीपमालिका, उठाइयत सूप हैं॥१७१॥
शब्दार्थ—बासी= रहनेवाले। काल-नाथ= कालभैरवजी। दडकारी= दड देनेवाले। दंडपानि= दंडपाणिभैरवजी। गनप= गणेशजी। अमित= अनेक। तहॉऊ= वहा भी। कैधौं= या तो, अथवा। मूढ़= मूर्ख कलियुग। फलै फूलै= सफल मनोरथ होते हैं। सीदैं= कृष्ट पाते हैं। पल पल= हर घड़ी। ‘खाती दीपमालिका, ठठाइयत सूप हैं’= (कहावत है) दिवाली की रात भर तो घी तेल दियों में भरा जाता है पर प्रभात होते समय सूप खटखटाए जाते हैं, अर्थात् दुष्टता तो करे दुष्ट यौर वे ही मौज उड़ावे पर दुःख पावे सज्जन।
भावार्थ—काशी की बड़ाई लोक और वेद दोनो मे विदित है। यहाँ के निवासी पुरुष और स्त्री शिव पार्वतीजी के स्वरूप हैं। कालभैरवजी के समान तो यहाँ के कोतवाल हैं, दडपाणि भैरवजी के समान यहॉदंड देनेवाले जज हैं, और गणेशजी के समाने अनेक अद्वितीय सभासद हैं। यहाँ भी कुचालि कलियुग ने अपनी कुरीति को चलाया (बड़ा आश्चर्य है) अथवा मूर्ख कलियुग यह नहीं जानता कि यहाँ के राजा भूतनाथ, शिवजी) हैं। (उनका प्रभाव उसे ज्ञात नहीं हैं) क्योंकि दुर्जन तो मौज उड़ाते हैं, और सज्जन लोग हर घड़ी दुःख पा रहे हैं। मानो वही कहावत है कि घी तो खाय दीपमालिका और पीटा जाय सुप।
अलंकार—छेकोक्ति।
मूल—पंचकोस पुन्यकोस, स्वारथ परारथ को,
जानि आप आपने सुधास बास दियो है।
नीच नरनारि ने सँभारि सकैं अदर,
लहत फल कादर बिचारि जो न किया है।
बारी बारानसी बिनु कहे चक्रपानि चक्र,
मानि हितहानि सो मुरारि मन भियो है।
रोष में भरोसो एक, आसुतोष कहि जात,
विकल बिलोकि लोक कालकूट पियो है॥१७२॥
शब्दार्थ—पचकोस= असी से वरुणा नदी तक काशी की परिक्रमा पाँच कोस की है। परारथ= परमारथ, पारलौकिक सुख। सुपास= (स्वपार्श्व) अपने पास। बारी= जला दी। चक्रपानि= श्रीकृष्ण।हितहानि= अपने मित्र शिव्जी की हानि मान कर। मुरारी= मुर नामक दैत्य के शत्रु श्रीकृष्ण। मन भियो है= मन में संकुचित हुए, डरे। आसु-तोष= शीघ्र ही संतुष्ट हो जानेवाले शिवजी।
भावार्थ—यह पंचकोसी के भीतर की भूमि पुण्यमय है और स्वार्थ के निवासियों को कृपा करके अपने पास वसाया, पर वे नीच प्रकृति नर-नारी इस आदर को न सँभाल सके (मोह-अभिमानवश सुकर्म त्यागकर कुकर्म करने लगे अतः) वे कायर जन अपने अविचार का फल पाते हैं (अर्थात् हे शिवजी! तुम्हारा कुछ दोष नहीं, यह महामारी यहा के निवासियों के कर्मों का फल है)। पर आपसे तो उस समय श्रीकृष्णजी भी (जिन्होंने मुर नामक प्रबल दैत्य को मारा था) प्रेम-हानि समझ कर डर गए थे जब मिथ्या वासुदेव को मारने के लिए उन्होने सुदर्शन चक्र छोड़ा था और उसने उसे मारकर काशी नगरी को भी (बिना कृष्ण की आशा के ही) जला दिया था—(सो क्या कलिकाल आपसे डरेगा?) और यदि यह कहो कि हम ही ने यहाॅ के वासियो के कुकर्मो से नाराज होकर उन्हे दंड देने के हेतु यह महामारी फैलाई है तो हे शकर, आपके इस क्रोध के समय में भी मुझे एक भरोसा है और मै उसे कहे डालता हूँ कि आपका नाम ‘आशुतोष’ है और आप ऐसे दयालु हैं कि (पहले एक समय) आपने लोगों को विकल देखकर कालकूट पी लिया था, तो क्या अ आप इस महा- मारी के विष को नही पी सकते— अर्थात् पी सकते हैं— अतः इस महामारी को आप पी जाइये।
नोट—एक समय काशी के एक ‘मिथ्या वासुदेव’ नामक राजा ने द्वारका पर चढ़ाई की। कृष्ण ने सुदर्शन चक्र छोंड़ा। चक्र ने उस राजा को परास्त करके उसकी काशी को भी जला डाला था। उस समय कृष्णजी ने शंकर से माफी माँगी थी कि चक्र ने बिना मेरी आज्ञा के ही तुम्हारी पुरी जला दी है, अतः मुझे क्षमा कीजिए।
</noinclude>
मूल—रचत बिरंचि, हरि पालत, हरत हर,
तेरे ही प्रसाद जग, अगजग-पालिके।
तोहि में बिकास बिस्व, तोहि में बिलास सब,
तोहि में समात मातु भूमिघर बालिके।
दीजै अवलंब जगदंब न बिलंब कीजै,
करूना-तरंगिनी कृपा-तरंग-मालिके।
रोष महामारी, परितोष महतारी दुनी
देखिये दुखारी मुनि-मानस-मरालिके॥१७३॥
शब्दार्थ—बिरचि= ब्रह्मा। हरि= विष्णु। हरत= संहार करते हैं। हर= शिव। अग= अचर। जग= जगम चर। विकास= उत्पत्ति। बिस्व= सृष्टि। बिलास= पालन। भूमिघर= पर्वंत (हिमालय)। करुनातरंगिनि= करुणा की नदी अर्थात् करुणामयी। कृपातरगमालिका= कृपा रूपी तरंगों की माला, अर्थात् अत्यत कृपा करनेवाली। परितोष= सतुष्ट हो। मुनिमानसमरालिके= मुनियो के मनरूपी मानसरोवर के लिए हंसी के समान। (अर्थात् जैसे हंसी मानसरोवर मे रहती है वैसे ही तुम मुनियों के मन में बसती हो)।
भावार्थ—हे चराचर का पालन करनेवाली, तुम्हारी ही प्रसन्नता (इच्छा) से ब्राह्मा संसार को रचते हैं, विष्णु पालन करते हैं, और शिवजी संहार करते हैं। हे हिमालय की पुत्री पार्वतीजी, सारी सृष्टि तुम्हीं से उत्पन्न होती है, तुम्हीं से इसका पालन होता है, और हे माता, अंंत में यह संसार तुम्हीं में समाता है। हे करुणा की नदी और कृपा की तरगमाला जयदबा, अब सब को सहारा दीजिए, विलंब न कीजिए, यइ महामारी इस समय क्रुद्ध होकर सब जगत् को खाए जाती है और तू जगन्माता होकर संतुष्ट होकर बेफिकिर बैठी है। अतः हे मुनियों के मन रूपी मानसरोवर के लिए हसी के समान जगदबे! संसार को दीन और दुःखी देखकर सब पुत्रो पर प्रसन्न होकर इसका निवारण कीजिए ।
अलंकार—परिकराकुर (‘जगदंब’ शब्द खाभिप्राय है)
मूल— निपट अने रे, अध औगुन बसेरे, नर
नारि ये घनेरे जगदब चेरी चेरे हैं।
दारिदी दुखारी देखि भूसुर भिखारी भीरु,
लोभ मोह काम कोह कलिसल घेरे हैं।
लोकरीति राखी राम, साखी बामदेव जान,
जन की बिनति मानि, भातु! कहि मेरे हैं।
महामायी, महेसानि, महिमा की खानि, मोद,
मंगल की रासि, दास कासी बासी तेरे हैं॥१७३॥
शब्दार्थ— निपट = अत्यत। बसेरे= स्थान, निवासस्थान। औगुन= अवगुण। घनेरे= बहुत। अनेरे= अनीति मे रति। चेरी चेरे= दासीदास। भूसुर= ब्राह्मण। कलिमल= पाप। लोकरीति रखी= अपने पुर (अयोध्या) वासियों को सुखी रखा। साखी= (स० साक्षी) गवाह। महेसानि= पार्वतीजी। मोद= आनंद। महामाई= जगदबा।
भावार्थ— है जगदबा, ये निपट अन्यायी, पाप और अवगुणो के घर काशीवासी स्त्री-पुरुष, तेरे ही दास-दासी है। यद्यपि इनके आचरण ऐसे हैं की दरिद्री और दुखी ब्राह्मण और भिखारियो को देखकर डरते हैं (कि कहीं कुछ मॉग न बैठे— इतने अदानियाँ है) और लोभ, मोह काम, क्रोध की जमात से घिरे रहते हैं (तो भी तुझे इन पर दया ही करनी चाहिए )। श्रीरामजी ने इस लोकरीति को (दासी-दासो पर सदा दया करते रहना) अच्छी रक्षा की है, जिसके साक्षी महादेवजी हैं। (तुम भी लोकरीति रखो) मुझ दास की विनय मानकर, हे माता तुम भी (महामारी से) कह दो कि ये मेरे दास-दासी हैं, इन्हे मत सता। हे महामाया, हे महेशानी, तुम महिमा की खानि और मोद तथा मगल की राशि हो, और काशीवासी वास्तव में तेरे सेवक हैं (तुम्हें उन पर दया करनी ही पड़ेगी, नहीं तो संसार में तुम्हारी निदा होगी और तुम जगदबा कैसे कहलाओगी)।
मूल—लोगन के पाप, कैधौं सिद्ध सुर-साप कैधौ
काल के प्रताप कासी तिहूँ-ताप तई है।
ऊँचे, नीचे, बीच के, धनिक, रक, राजा, राय
हठनि बजाय, करि डीठि, पीठि दुई है।
देवता निहोरे, महामारिन्ह सो कर जोरे,
भोरानाथ जानि भोरे आपनी सी ठई है।
</noinclude>
करुनानिधान हनुमान बीर बलवान
जसरासि जहाँ तहाँ ते ही लुटि लाई है॥१७५॥
शब्दार्थ—कैधौ= अथवा। सिद्ध-सुर-साप= सिद्ध और देवतोंर के शाप से। तिहूँ-ताप तई है= दैहिक, दैविक, भौतिक तीनो तापो से तप्त हुई हैं। राय= छोटे छोटे राजा। हठनि बजाय= हठ करके खुल्लमखुल्ला। करि डीठि= देखकर। पीठि दई है= विमुख हुए हैं। निहोरे= विनती की। अपनी सी ठई है= अपनी चाही बात की हैं, अपना प्रभाव फैलाया हैं। जसरासि= यश का ढेर। तैही= तुमने ही।
भावार्थ— लोगो के पाप के कारण, अथवा सिद्ध और देवतो के शाप के वश, अथवा समय के फेर से इस समय काशी दैहिक, दैविक, भौतिक तीनों प्रकार के कष्टो से पीड़ित है। उत्तम, अधम, मध्यम, धनी, दरिद्री, बड़े बड़े राजा,छोटे राजा, सब हठपूर्वक खुले मैदान जान बूझकर धर्म-कर्म से विमुख ही बैठे हैं (देख-सुनकर जनता की सहायता करने से विमुख हो गए हैं)। देवतों से भी महामारी के निवारण के लिए प्रार्थना की, स्वंय महामारी से भी हाथ जोड़कर विनती की; पर सब निष्फल हुआ। शिवजी को सीधा-सादा जानकर महामारी ने अपनी मनसा पूरी की अर्थात् जो जी चाहा सो किया। ऐसे समय में हें दयासागर, वीर और बलवान हनुमानजी निवारण करके आप ही यश लीजिए क्योकि कठिन समयो में जहाँ तहाँ ही ने यश की ढेरी लूटी है (यश प्राप्त किया हैं)।
मूल—संकर-सहर सर, नरनारि बारिचर,
बिकल सक्कल महामारी मॉजा भई है।
उछरत उत्तरात हहरात मरि जात,
भभरि भगात, जल थल मीचु भई हैं।
देव न दयालु, महिपाल न कृपालु चित,
बारानसी बाढ़ति अनीति नित नई है।
पाहि रघुराज, पाहि कपिराज रामदूत,
रामहू की बिगरी तुहीं सुधारि लई है॥१७६॥
शब्दार्थ—सकर-सहर= काशी। सर= तालाब। बारिचर= जलजंतु। </noinclude>
हहरात= हाय हाय करते हुए। भमरि= भयभीत होकर, घबराकर। मीचु मई= मृत्युमय। मीचु= (स०) मृत्यु, (प्रा० मिच्चु)। पाहि= रक्षा करो।
भवार्थ— काशी मानो एक तालाब है, वहाँ के स्त्री पुरुष मानो उस तालाब के जलजतु हैं, वे जलजतु महामारी रूपी माजा (वर्षांतऋतु के आरभ का जल) के पानी से व्याकुल हो गए हैं, और उछलते हुए पानी के ऊपर उत्तराते हुए हाय हाय करके मरे जाते हैं, और कोई घबराकर भाग रहे हैं। जल थल सब मृत्युमय है, देवता भी दया नहीं करते, राजाओं का चित्त भी कृपापूर्ण नहीं है, क्योकि काशी में नित्य ही नई नई अनीति बढ़़ रही है। हे रामचंद्रजी, तुम्ही रक्षा करो। हे रामदूत हनुमानजी, तुम्ही रक्षा करो क्योंकि तुमने तो रामचंद्रजी की भी बिगड़ी बात सुधार ली थी (रामचंद्रजी के भाई लक्ष्मण को सजीवन बूटी लाकर जिलाया था)।
मूल—एक तो कराल कलिकाल सूलमूल ता में,
कोढ़ में की खाजु सी सनीचरी है मीन की।
बेद धर्म दूरि गए, भूमि चोर भूप भए,
साधु सीद्यमान, जानि रीति पाप-पीन की।
दूबरे को दूसरो न द्वार, राम दयाधाम।
रावरी ही गति बल बिभव-विहीन की।
लागैगी पै लाज वा बिराजमान बिरुदहिं,
महाराज आजु जौ न देत दादि दीन की॥७७॥
शब्दार्थ— सूलमूल= दुखों का मूल कारण। कोढ़ में की खाजु सी= (कहावत) एक तो कोढ़ स्वय एक भयानक और कष्टप्रद रोग हैं, अगर उसमें खाज भी हो जाय तो कष्ट का क्या ठिकाना; अर्थात् और भी अधिक दुःख देनेवाला। सनीचरी है भीन की= मीन राशि पर शनैश्चर की स्थिति की दशा। इसका फल है राजा प्रजा दोनों का नाश। यह योग संवत् १६६६ के आरभ से १६७१ के मध्य तक पढ़ा था। सीद्यमान= कष्ट पाते हैं। जानि रीति पाप पीन की= इसे बड़े भारी दुष्ट पाप का फल ही जानो। दूबरे= (सं०) दुर्बल। द्वार= गति, शरण। विभव= ऐश्वर्थ। बिरुद= यश। जौ= अगर उसमें अगार। दादि न देत= न्याय नहीं करते हो तो। </noinclude> भावार्थ— एक तो स्वयं भयकर कलियुग ही दुःखदायी है, उस पर भी 'कोढ़ में खान की तरह' महा उपद्रवकारी मीन की सनीचरी पड़ गई हैं, जिससे वेद और धर्म लुप्त हो गए हैं, राजा अपनी प्रजा की भूमि का हरण कर लेते हैं, और सज्जन लोग कष्ट पा रहे हैं। इसे भारी पाप का ही परिणाम समझों। हे दयालु रामचंद्रजी, दुर्बल के लिए आपके अतिरिक दूसरे का आश्रय नहीं है। बल और ऐश्वर्य से रहित मनुष्य के लिए आप ही शरण हैं। हे महाराज, अगर आज आप दोनो की फरियाद न सुनेगे तो निश्चय ही आपके उस सुशोभित यश को लज्जा लगेगी (अर्थात आप जो दीन-बधु कहलाते हैं उस पर बट्टा लगेगा)।
मूल—रामनाम मातुपितु स्वामि, समरथ हितु,
आस रामनाम की, भरोसो रामनाम को।
प्रेम रामनाम ही सों, नेम रामनाम ही को,
जानौं न मरम पद दाहिनो न बाम को।
श्वारथ सकल, परमारथ को रामनाम,
रामनाम-हीन 'तुलसी' न काहू काम को।
राम को सपथ, सरबस मेरे रामनाम,
कामधेनु कामतरु मोसे छीन छाम को॥१७८॥
शब्दार्थ—हितु= हितकारी, मित्र। नेम= (स०) नियम। मरम = भेंद। अन्वय= न दाहिनी न बाम पद को मरम जानौं= सुमार्ग और कुमार्ग का भेद नहीं जानता हूँ। कामतरु= कल्पवृक्ष। छीन= (स० क्षीणा) दुर्बल। छाम= (स० क्षाम) दुर्बल। छीन छाम= अत्यत दुर्बल।
भावार्थ— रामनाम ही मेरा माता, पिता, स्वामी और समर्थ मित्र है। मुझे रामनाम की ही आशा है, रामनाम का ही भरोसा है, रामनाम ही से प्रेम है, रामनाम रटने का ही मैं नियम करता हूँ। रामनाम के अतिरिक्त न तो मैं सुमार्ग जानता हूँ न कुमार्ग। संपूर्ण सासारिक सुख और पारलौकिक सुख प्राप्त करने के लिए मैं रामनाम ही रटता हूँ। तुलसीदास कइते हैं कि रामनामीहीन मनुष्य तो किसी काम का नहीं हैं, मैं राम की शपथ लेकर सत्य कहता हूँ कि रामनाम ही मेरा सर्वेस्ध है और मेरे समान अत्यत दुर्बल के लिए रामनाम ही कामधेनु और कल्पवृक्ष है।
२०
मूल—
मारग मारि, महीसुर मारि, कुमारग कोटिक कै धन लीयो।
संकर कोप सो पाप को दाम परीच्छितु जाहिगो जारि के हीयो।
कासी में कंटक जेते भए ते गे पाइ अघाई कै अपनो कीयो।
आजु कि काल्हि परौं कि नरौं जड़ जाहिगे चाटि दिवारी को दीयो॥१७६॥
शब्दार्थ— मारग मारि= पथिकों को लूटकर। महीसुर= ब्राह्मण। कै= करके। दाम= धन। पाप की दाम= पाप से कमाया धन। परीच्छित= (सं० परीक्षित) निश्चय ही यह बात परीक्षा की हुई है। जाहिगो = नष्ट हो जायगा। जारि कै हीयो= हृदय जलाकर, मनमें दुःख पैदा करके। कटक= बाधक। जेते= जितने। तेगे= वे नष्ट हो गए। अपनी कीयो अघाई कै पाइ= अपने किये का भरपूर फल पाकर, तृप्त होकर। जड़= मूर्ख, कुमार्गी। जाहिंगे= नष्ट हो जाएँगे। चाटि दिवारी को दीयो= ऐसा कहते हैं कि कीट पतंगादि दिवाली का दीया चाटकर चले जाते हैं अर्थात् दीवाली के बाद नही रह जाते, समय पर स्वयं नष्ट हो जायँगे।
भावार्थ— कुमार्गी लोग राहगीरों को लूटकर, ब्राह्मणों को मारकर, करोड़ों कुरीतियों द्वारा धन एकत्र करते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि शिवीजी के कोप से पाप की कमाई मन में दुःख बढ़ाकर अवश्यमेव नष्ट हो जाएगी। क्योंकि काशी में जितने भी बाधक हुए हैं, सब अपनी करनी का भरपूर फल पाकर नष्ट हो गए हैं। जैसे दीवाली के बाद कीट पतंगादि नही रह जाते, उसी प्रकार से मूर्ख भी आज या कल या परसों या नरसों, कभी न कभी समय पर स्वतः नष्ट हो जाएँँगे।
मूल—
कुंकुम रंग सुअंग जितो, मुखचंद सो चंद सो होड़ परी है।
बोलत बोल समृद्ध चुवै, अवलोकत सोच विषाद हरी है।
गौरी कि गंग बिहंगिनि बेष, कि मंजुल मूरति मोद-भरी है।
पेखि सप्रेम पयान-समै सब सोच-बिमोचन छेमकरी है॥१८०॥
शब्दार्थ— कुंकुम रंग= केसरिया रंग। सुअंंग= चौंच। जितो= जीत लिया है। होड़ परी है= बाजी लगी है, शर्त लगी है। समृद्धि= धन, संपत्ति। विहगिनि= पक्षिणी। मजुल= सुन्दर। पेखि= (स० प्रेक्ष्य) देखकर। पायन= (स० प्रयाण) यात्रा को जाते समय। छेमकरी= (स० क्षेमकरी) (१) एक पक्षी का नाम, (२) कुशल करनेवाली।
प्रकरण—किसी यात्रा के समय तुलसीदासजी ने क्षेमकरी पक्षी को देखा और उसकी प्रशंसा में यह छद कहा;
भावार्थ—इस क्षेमकर ने अपनी चोच के रग से कुकुम को भी जीत लिया है। इसका मुखचद्र इतना सुन्दर है कि आकाशीय चद्रमा से समता करता हैं। इसके वचन बोलते ही मानो धन-वैभव टपकता है, देखते ही यह पक्षी सोच और दुःख को दूर कर देता है। क्या यह चिड़िया के वेष में पार्वती है अथवा गंगा है? अथवा आनद से परिपूर्ण किसी अन्य सुन्दर देवी की मूर्ति? प्रस्थान करते समय प्रेम-सहित क्षेमकरी के दर्शन पाना सब चिंताओं को मिटाकर मुगलकारी होंता है।
अलंकार— ‘मुखचद सो चद सो होंड़ पर है’ में ‘ललितोपमा’। तृतीयपाद मे ‘संदेहालंकार’।
मूल—
(कवित्त)
मंगल की रासि, परमारथ की खानि, जानि,
बिरचि बमाई बिधि, केसव बसाई है।
प्रलय हु काल राखी सूलपानि सूल पर,
मीचुवस नीच सोऊ चहत खसाई है।
छॉड़ि छितिपाल जो परीछित भए कृपालु,
भलो कियो खल को, निकाई सो नसाई है।
पाहि हनुमान! करुनानिधान राम पाहि!
कासी कामधेनु कलि कुहत कसाई है॥१८१३॥
शब्दार्थ—रासि=(स० राशि) ढेर। खानि= उत्पत्ति भूमि। बिरचि बनाई= अच्छी तरह रचकर बनाई। केसव= विष्णु। बसाई है= पलान किया है। सूलपानि= त्रिशूल हाथ में धारण करनेवाले, शिवजी। सूल= त्रिशूल। चहत खसाई= नाश झरना चाहता है। छितिपाल= राजा। परीछित= अर्जुन का पौत्र परीक्षित। निकाई= भलाई। कुहन हैं= मारता हैं।
भावार्थ— मंगल-पूर्ण और मोक्ष देनेवाली जानकार व ने विशेष रीति
से काशी को बनाया, विष्णु ने इसका पालन किया, शिवजी ने प्रलय के समय भी इसको अपने त्रिशूल पर रखकर नाश होने से बचाया, उसी काशी को नीच कलियुग मृत्यु के वश मे होकर नाश करना चाहता है। राजा परीक्षित इसको छोड़कर इस पर कृपालु हुए और इस दुष्ट का भला किया, उस उपकार को इस दुष्ट ने भुला दिया है। अतः है हनुमान! रक्षा करो। हे करुणानिधान रामचद्रजी! रक्षा करो, कलिरूपी कसाई काशीरूपी कामधेनु को मार डालता है।
मूल— विरची बिरंचि की बसति बिस्वनाथ की जो,
प्रान हू तें प्यारी पुरी केसव कृपाल की।
ज्योतिरुप-लिंगमई, अगनित लिगमई,
मोक्ष वितरनि बिदरनि जगजाल की।
देवी देव देवसरि सिद्ध मुनिवर बास,
लोपति बिलोकत कुलिपि भोंड़े भाल की।
हा हा करै 'तुलसी' दयानिधान राम! ऐसी,
कासी की कदर्थना कराल कलिकाल की॥१८२॥
शब्दार्थ- बसति= बस्ती, पुरीं। ज्योतिरूप लिंगमई= द्वादश ज्योतिलिंगों में से एक लिग (विश्वनाथजी का) काशी में भी हैं। मोक्ष-बितरनि= मोक्ष बॉटनेवाली। बिदरनि= काटनेवाली। जलजाल= सासारिक प्रपंचों का जाल। लोपतिं= नास हो जाती है। विलोकत= दर्शन मात्र से। भोंड़े भाल की= अभागे के कपाल पर लिखी हुई। कुलिपि= दुर्भाग्य की रेखा। हा हा करै= विनती करता है। कदार्थना= दुर्दशा
भावार्थ— जो कोशी ब्रह्मा ने बनाई, जो शिवजी की पुरी है, जो दयालु भगवान् विष्णु की प्राणों से भी प्यारी नगरी है, जहाँ द्वादश ज्योतिलिंग में से एक लिंग (विश्वनाथजी का) विराजमान है, जहाँ असख्य शिवलिंग हैं, जो मोक्ष देनेवाली है, जो सासारिक कष्टों का नाश करनेवाली है, और जहाँ देवी, देवता, गंगा, सिद्धजन, और श्रेष्ठ मुनियों का निवासस्थान है, जो अभागों के कपाल पर लिखे हुए दुर्भाग्य की रेखा को मिटा देती है, ऐसी काशी की कराल कलियुग ने दुर्दशी की है। अतएव हे दया के घर रामचंद्रजी! मैं विनती करता हूँ कि आप काशी की रक्षा कीजिए।
</noinclude>
मूल— आस्रम बरन कलि-बिबस बिकल भए,
निज निज मरजाद मोटरी सी डार दी।
सकर सरोव महामारि ही तें जानियत,
साहिब सरोष दुनी दिन दिन दारदी।
नारि नर आरत पुकारन, सुनै न कोऊ,
काहू देवतमि मिलि मोटी मूठि मार दी।
‘तुलसी’ सभीत-पाल सुमिरे कृपालु राम,
समय सुकरुना सराहि सनकार दी॥१८३॥
शब्दार्थ— अस्रम= ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और सन्यास। बरन= (वर्ण) ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र। मोटरी= गठरी। डार दी= फेक दी। मोटरी सी डार दी= गठरी ही फेंक दी है, भार समझकर छोड़ दिया है। दारदी= दारिद्रथ। मोटी =अधिक। मूठ मार दी= (मुहावरा) जादू डाल दिया। समय= समय पर। सुकरुना सराहि= स्व (अपन) करुणा की प्रशंसा कर। सनकार दी= इशारा कर दिया।
भावार्थ चारो आश्रमो और चारों वर्षों के लोगो ने कलियुग के कारण व्याकुल होकर अपनी अपनी लोकमर्यादा भार-स्वरूप जानकर छोड़ दी है। शिवजी तो क्रुद्ध हैं, यह महामारी के प्रकोप से ही जाना जाता है। स्वामी के क्रुद्ध होने से संसार में दिन दिन दारिद्रय बढ़ता जाता है पुरुष स्त्री सब आर्त होकर प्रार्थना करते हैं पर कोई सुनता नही। जान पड़ता है कि कुछ देवताओं ने मिलकर बड़ा भारी जादू कर दिया हैं। तुलसीदास कहते हैं कि ऐसे समय भयभीतो के रक्षक कृपालु रामचंद्रजी को स्मरण करते हो, उन्होंने अपनी करुणा की प्रशसा करके ठीक अवसर पर लोगों की सहायता का सकेत कर दिया (राम की कृपा से काशी से महामारी चली गई)।
कथा-प्रसंग
१— नारद (छंद १६, बाल०)
नारदजी पूर्वजन्म में वेदवादी ऋपियों के दासी के पुत्र थे। माँ ने इन्हें ऋषियों की सेवा के लिए रख दिया था। ये मन लगाकर श्रद्धापूर्वक उनके सेवा करते थे। उन मुनियों को जो जूठन बचता था उसी को खाकर अपना पेट भरते थे, इसके प्रभाव से उनका अतःकरण शुद्ध हो गया। ऋषियों ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें उपदेश दिया जिससे उनके मन में दृढ़ भक्ति पैदा हो गई। ऋषियो के चले जाने पर कुछ दिनों बाद उनकी माता सर्प काट लेने के कारण मर गई। तब वे उत्तर दिशा में जाकर तपस्या करने लगे। लेकिन अनुपयुक्त शरीर होने के कारण ध्यान जमता नहीं था। एक दिन काल पाकर उन्होंने अपना शरीर छोड़ दिया और जब ब्रह्माजी जगत् की रचना करने लगे तब मरीचि, अगिरा आदि ऋषियों के साथ उत्पन्न हुए। तब से वे वीणा लिए सर्वत्र हरिगुण गाते विचरा करते हैं, उनकी गति कहीं भी नहीं रुकती।
२— अहल्या (छंद ३१, बाल०)
एक बार ब्रह्माजी ने अपनी इच्छा से एक परम मनोहर कन्या उत्पन्न की जिसकी सुन्दरता देखकर सभी मोहित होते थे। ब्रह्माजी उसे गौतमजी को धरोहर की भाँति सौंपकर चले गए। कुछ दिन बाद ब्रह्माजी ने उनसे वह कन्या मॉगी तब उन्होंने ज्यो की त्यों उन्हे सौपदी। ब्रह्माजी ने गौतमजी की जितेन्द्रियता देखकर उस कन्या का विवाह उन्हीं के साथ कर दिया। यह बात इन्द्र को बहुत बुरी लगी। एक दिन जब गौतमजी बाहर गए थे, इन्द्र गौतम को बनावटी रूप धारण करके आया और उसने धोखा देकर अहल्या के साथ संभोग किया। वह संभोग कर ही रहा था कि गौतम ऋषि आ पहुँचे। अहल्या ने घबड़ाकर इन्द्र से उसका नाम पूछा; उसने नाम। बता दिया। अहल्या इसे छिपाकर देर से द्वार खोलने आई। ऋषि ने देर से आने का कारण पूछा, अहल्या ने इसे छिपाया। तब ऋषि ने अपने तपोबल से सारा हाल जानकर इन्द्र को शाप दिया कि तेरे शरीर में सब भग हो जायँ </noinclude>
और अहल्या को शाप दिया कि तू शिला ही जा। जब रामजी दर्शन देगे तब तेरा उद्धार होगा। वह शिलारूपिणी अहल्या रामजी के चरणस्पर्श से पवित्र होकर स्त्री-रूप होकर पुनः गौतम के पास चली गई।
३—सहस्रबाहु (छंद ५, लंका०)
एक दिन हैहय-वंशी राजा सहस्रबाहु शिकार खेलते-खेलते जमदग्नि मुनि के आश्रम में पहुँचा। कामधेनु के प्रभाव से मुनि ने सेना-सहित सहस्रबाहु का यथोचितसत्कार किया। मुनि में अपने से अधिक सामर्थ्य देखकर सहस्रबाहु उनसे कुढ़ा, उसकीआज्ञा से उसके नौकर बलपूर्वक बछडे सहित उस धेनु को माहिष्मती नगरी में उठा ले गए। जब मुनिजी के पुत्र परशुराम जी को यह समाचार मालूम हुआ तब उन्होने अपना फरसा लेकर सहस्रबाहु पर चढ़ाई की। सहस्रबाहु ने उनके मारने के लिए १७ अक्षौहिणी सेना भेजा, उसे परशुरामजी ने काट डाला। इस पर जब सहस्रबाहू लड़ने आया तब उसे भी मार डाला।
४—गणिका (छंद ७, उत्तर०)
सत्ययुग का परशुराम वैश्य श्वासरोग से मर गया, तब उसकी स्त्री अपनी कुल-धर्म छोड़कर स्वजनों से दूर जाकर वेश्यावृत्ति करने लगी। एक दिन एक बहेलिया एक सुग्गे की बच्ची बेचने आया। उसने सुग्गा खरीदकर पुत्रभाव में उसे पुत्र बत् स्नेह से पाला और उसे रामनाम पढ़ाया। रामनाम पढ़ाते-पढ़ाते दोनों एक ही समय में मर गए, रामनाम के उच्चारण के प्रभाव से दोनो को मुक्ति हो गई।
५–गज (छंइ ७, उत्तर०)
किसी प्राचीन सत्ययुग में क्षीरसागर के त्रिकूट नामक पर्वत में वरुण देव का ऋतुमत् नामक बगीचा था; एक दिन उस बगीचे के सरोवर में एक मुदमत गजथूथपृति हरानियों सहित नहा रहा था। उसी समय एक बलवान् मकर ग्राह जो पूर्वजन्म में हूहू नाम का गंधर्व था) ने उसका पैर पकड़ लिया। गजराज तथा उसके साथियों ने भरसक उससे छुड़ाने के लिए चेष्टा की, परतु कोई भी इसे जल से निकाल न सका। जब गजराज अपने जीवन से हताश हो गया तब वह भगवान् का ध्यान करके उनकी स्तुति करने लगा। </noinclude>
उसका आतनाद सुनकर भगवान् गरुड़ को छोड़कर गजेंद्र की सहायता के निमित्त आए। भगवान् ने गजेंद्र की सूँँड़ पकड़ कर ग्राह सहित जल से बाहर खीचकर चक्र से ग्रह का मुख फाड़कर उसे छुडाया और वे गजेंद्र को अपना पार्षद बनाकर अपने साथ ले गए।
६—अजामिल (छंद ७, उत्तर०)
कान्यकुब्ज देश मे अजामिल नाम का एक ब्राह्मण था। उसने अपनी विवाहिता पत्नी को त्याग कर दासी से प्रीति की थी। वह जुआ, चोरी, ठगी आदि अनेक प्रकार के निदित कर्म करता था। एक दिन जब वह बाहर गया था उसके घर पर कुछ साधु आए। उसकी गर्भवती स्त्री ने साधुओं का बड़ा आदर-सत्कार किया। जाते समय साधुओ ने उसे आशीर्वाद दिया कि तेरे पुत्र होगा। तू उसका नाम 'नारायण' रखियो। अजामिल अपने दस पुत्रों में सबसे छोटे 'नारायण' को सबसे ज्यादा प्यार करता था। बिना छोटे पुत्र के उसे चैन नही पड़ता था। अत में मरते समय जब उसे यमराज के दूत भय दिखाने लगे, तब उसने अपने प्रिय पत्र नारायण' को पुकारा नाम लेते ही भगवान् के दूतो ने आकर उसे यमदूतों के पजे से छुड़ाया। भगवान् ने उसे सुन्दर गति दी।
७–प्रह्लाद छंद (८, उत्तर०)
जब प्रह्लाद अपनी माता कयाधु के गर्भ में थे, उस समय एक दिन नारदजी ने आकर उनकी माँ को ज्ञानोपदेश किया। मॉ को तो ज्ञान नहीं हुआ, पर गर्भ के बालक को ज्ञान हो गया ।प्रह्लाद रामजी के बड़े भारी भक्त हुए; इनके लिए भगवान् को नृसिंह अवतार धारण करना पड़ा जिसकी कथा लोक-प्रसिद्ध है
८–शवरी (छद १०,उत्तर०)
यह जाति की मीलनी थी, मतग ऋषि की सेवा किया करती थी; जब ऋषि परमधाम को जाने लगे तो इसने भी ले जाने का हठ किया। परंतु ऋषि ने कहा कि तु अभी यहीं रह। तुझे त्रेता में भगवान् के दर्शन मिलेगे। गृध्र को परमधाम देकर भगवान् शवरी के आश्रम मे गए, भगवान् ने उसके बेर खाए और उसे नवधा भक्ति का उपदेश दिया। शबरी रामजी को सुग्रीव
की मित्रता का संकेत करके उनके चरण-कमलों का ध्यान धरकर योगाग्नि में देई जलाकर परधाम हो गई।
६-यवन (छंद ७६, उत्तर०)
यवन एक पापी म्लेच्छ था। वह अपनी बद्धावस्था में एक दिन शौच के उपरात आबदस्त ले रहा था कि उसे एक शूकर ने जोर से ढकेल दिया। इस पर वह चिल्ला उठा कि मुझे ‘हराम ने मारा,’ ‘हराम ने मारा’। वृद्धावस्था की कमजोरी के कारण वह इस आघात से मर गया। मरते समय हराम, हराम उच्चारण करने से भगवान् ने उसे अपना भक्त समझ कर (क्योंकि उसने हराम के साथ राम राम उच्चारण किया था) मुक्ति दी।
१०-ध्रुव (छंद ८८, उत्तर०)
स्वायंभुव मनु के पुत्र राजा उत्तानपाद के सुनीति और सुरुचि नाम की दो स्त्रियाँ थीं। ध्रुव बड़ी रानी सुनीति के और उत्तम छोटी रानी सुरुचि के पुत्र थे। राजा छौटी रानी से विशेष प्रेम रखते थे। एक समय राजा उत्तम को गोद में बैठाकर प्यार कर रहे थे। उस समय ध्रुव खेलते-खेलते आ पहुँचे और राजा की गोद में चढ़ने लगे। परतु राजा ने कुछ आदर या प्यार नहीं किया। गोद में चढ़ते देखकर विमाता ने डाहवश ध्रुव से कहा, “तुम राजा के पुत्र तो हों परतु मेरे गर्भ से न उत्पन्न होने के कारण राजा के आसन पर चढ़ने योग्य नहीं हो। अगर तुम राज्यासन पर चढ़ना चाहते हो तो मेरे गर्भ से उत्पन्न होने के लिए परमात्मा की आराधना करो।” यह सुनकर ध्रव को बडी़ ग्लानि हुई। वे माता से तप करने की आज्ञा लेकर घर से निकले; और तप करके अचल लोक के स्वामी हुए।
११–ब्याध (छंद ६२, उत्तरा०)
व्याधू वाल्मीकि जी को ही समझना चाहिए।
(देखो वाल्मीकि)
१२-श्वान (छंद १००, उत्तर०)
श्रीरामजी ने अयोध्या के एक कुत्ते की नालिश पर एक संन्यासी को दंड