📝 कवितावली — तुलसीदास (टीका सहित)। उत्तरकाण्ड के पद 65 से 110 (नाम-विश्वास, कलि-वर्णन, राम-नाम-महिमा) असिस्टेंट प्रोफेसर पाठ्यक्रम में निर्धारित।
तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना कवितावली — कवित्त, सवैया व छप्पय।
भावार्थ— ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र चारों वर्णों ने अपना अपना धर्म छोड़ दिया है, ब्रह्मचर्यादि आश्रमो में रहकर अपने जीवन को व्यतीत करना भी लोगों ने छोड़ दिया है। अधर्म के भय से भयभीत होकर वर्णाश्रम धर्मों में भगदड़ पड़ गई है। कुवासनाओ ने कर्म और उपासना का नाश कर दिया। ज्ञानियों के से बचन बोलकर और विरागियो का सा वेष धारण कर संसार को ठग सा लिया है। गोरख ने लोगो मे योग क्या फैलाया, उनको रामभक्ति से विमुख कर दिया तथा वेदों की आज्ञाओं को तो खेल ही में छल लिया है अर्थात् वेद की आज्ञा का कपट से निर्वाह कर देते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि जिसको कर्म मन वचन से स्वभावतः रामनाम का भरोसा है उसी का सच्चा भरोसा है। (कलिकाल मे मोक्ष के अन्य साधन सफल नहीं हो सकते हैं)। उत्तरकांड १६७ (मत्तगयंद सवैया ) षेद पुरान विहाइ सुपंथ कुमारग कोटि कुचाल चली है। काल कराल, नृपाल कृपालन राजसमाज बड़ोई छली है। बर्न-विभाग न आश्रम-धर्म, दुनी दुख-दोष दरिद्र-नली है। स्वारथ को परमारथ को कलि' राम को नाम-प्रताप बली है ॥८॥ भावार्थ-बिद्दाइ =छोड़कर । सुपथ = सुमार्ग । राजसमाज=मत्री श्रादि । दुनी-दुनिया को ! दली है = पीड़ित कर दिया है। भावार्थ-कलियुग के कारण लोगों ने वेदों और पुराणों में कहे हुए सु दर मार्ग को छोड दिया है, और कुमार्ग से चलकर करोड़ो कुचालें की हैं। समय भी विपरीत हो गया है। राजा अगर कृपालु भी हैं तो उनके दीवान मत्री आदि कर्मचारी बडे कपटी हैं। वर्ण विभाग और शाश्रमधर्म सब मिट गए हैं। दुःख, दोष और दरिद्रता ने संसार को पीड़ित कर दिया है। इतना सब कुछ होते हुए भी इस कलिकाल में सासारिक सुख- भोग के लिए और मोक्ष प्राप्त करने के लिए रामचंद्र जी के नाम का प्रताप ही बड़ा अली है। मूलन मिटै भवसंकट दुर्घट है, तप तीरथ जन्म अनेक अटो। कलि में न बिराग न ज्ञान कहूँ, सब लागत फोकट झूठ-जटो। नट ज्यों जनि पेट-कुपटक कोटिक चेटक कौतुक ठाठ ठटो। 'तुलसी' जुसदा मुखचाहिये तौरसना निसिबासर राम रटो॥८६॥ शब्दार्थ-दुर्घटन कर सकने के योग्य । अटो = धूमो । फोकट = निस्सार, कुट। जटो-मूर से जड़ा हुआ, दिखावा मात्र, पाखड । जनि- मत। कुपेटक- बुरे पिटारे से ( जैसा आजीगर रखते है ) चेटक =मत्र टोटके इत्यादि । कौतुक ठाठ बनि ठटो= कौतुक की सामग्री मत बनो, हँसी मत कराश्रो। रसना-जिह्वा से । निसिबासर-रात दिन। भावार्थ----तप करना कठिन है, अतः सासारिक दुःख नहीं मिट सकते। अनेक जन्मो तक तीर्थो में भ्रमण करो पर कलियुग में ज्ञान और वैराग्य कही भी प्राप्त न होगा, सब निस्सार और पाखडमय है। अत: नट की तरह अपने पेट रूपी बुरे पिटारे से मत्रों द्वारा करोडों खेल तमाशे मत करो।
तुलसीदास कहते हैं कि जो सदा सुख चाहते हो तो जिह्वा से रात दिन राम का नाम रटो।
मूल—
दम दुर्गम, दाम, दया, मख-कर्म, सुधर्म अधीन सबै धन को।
तप तीरथ साधन जोग विराग सो होइ नहीं दृढ़ता तन को।
कलिकाल कराल में, राम कृपालु यहै अवलंब बड़ो मन को।
'तुलसी' सब संजम हीन सबै इक नाम अधार सदा जन को ४८७॥
शब्दार्थ— दम= इद्रियो को रोकना दुर्गम= कठिन। मख= यज्ञ। तन को= शरीर को। अवलब-सहारा।
शब्दार्थ—इस भयकर कलिकाल से इद्रियों को दमन करना कठिन है। दान, दया, यज्ञकर्म और सुधर्म सब ही धन के अधीन हैं। तपस्या, तीर्थ, साधना, योग और वैराग्य हो नहीं सकते, अतः शरीर दृढ़ नही होता। तुलसीदास कहते हैं कि इस कलिकाल में मन का सबसे बड़ा अवलब यही है कि रामचद्रजी कृपालु हैं। सब ही सब सयमो से हीन हैं, अतः भक्तो को सदा एक आपके नाम का ही आधार है।
मूल
पाइ सुदेह बिमोह-नदी-तरनी न लही, करनी न कछू की।
रामकथा बरनी न बनाइ, सुनी न कथा प्रहलाद न ध्रू की।
अब जोर जरा जरि गात गयो;मन मानि गलानि कुबानि न मूकी।
नीके कै ठीक दई 'तुलसी' अवलंब बड़ी उर आखर दू की॥८॥
शब्दार्थ सुदेह= नरदेह। बिमोह-नदी तरनी= अज्ञानतारूपी नदी को पार करने के लिए नाव। ध्रू= ध्रुव। जोर= जोरदार भरपूर। जरा= बुढ़ापा। गात= (गात्र) शरीर। गलानि= (ग्लानि) घृणा। कुबानि= बुरा स्वभाव। मूकी= (स० मुच् धातु से) छोड़ी। नीके कै= अच्छी तरह से। ठीक दई= निश्चय कर दिया है। आखर दू की= दो अक्षर अर्थात् 'र' और 'म' की।
भावार्थ— अगर नरदेह के समान सुंदर देह पाकर अज्ञानता रूपी नदी को पार करने के लिए नाव न पाई, इस संसार मे आकर कुछ अच्छा कर्तव्य भी न किया, रामचंद्रजी के चरित्र की कथा बनाकर औरों से न कही, प्रह्लाद </noinclude> और ध्रुध की कथा भी न सुनी, और अब भरपूर वृद्धावस्था से शरीर गल गया है तब भी मन में ग्लानि मानकर अपने बुरे स्वभाव को न छोड़ा, अर्थात्, इनमें से कुछ भी न किया तो तुलसीदास कहते हैं कि मैंने अच्छी तरह से निश्चय कर लिया है कि ऐसे समय में दो अक्षर 'राम' नाम का ही मन में बड़ा भारी सहारा है।
मूल—
राम विहाय ‘मरा’ जपते बिगरी सुधरी कबि-कोकिल हू की।
नामहि ते गज की, गनिका की, अजामिल की चलि गै चल-चूकी।
नाम-प्रताप बड़े कुसमाज बजाइ रही पति पांडुबधू की।
ताको भलो अजहूँ ‘तुलसी’ जेहि प्रीति प्रतीति है आखर दू की॥८९॥
शब्दार्थ—बिहाय (सं०)= छोड़कर। कवि-कोकिल= वाल्मीकि। चल-चूकी= चचलता और अपराध। चलि गै= चल गई, निभ गई। कुसमाज= दुष्ट दुर्योधन की सभा में। पति= प्रतिष्ठा, लाज। पति बजाइ रही= प्रतिष्ठा (रामनाम के प्रताप का) डका बजाकर बनी रही। पाडु-बधू= द्रौपदी।
भावार्थ―शुद्ध 'राम' शब्द को जपना छोड़कर महामुनि वाल्मीकिजी ने 'मरा' शब्द को जपो, तब भी उनकी बिगड़ी हुई बात सुधर गई। नाम ही के प्रताप से हाथी की, वेश्या की और अजामिल की चंचलता और उनके सब अपराध निभ गए। रामनाम के प्रताप से दुष्ट दुर्योधन की बड़ी भारी सभा में द्रौपदी की प्रतिष्ठा डका बजाकर बनी रही। तुलसीदास कहते हैं कि जिसको दो अक्षर 'रा' और 'म' पर प्रीति और विश्वास है उसका अब भी भला है।
मूल―
नाम अजामिल से खल तारन, तारत बारन बार-बधू को।
नाम हरे प्रहलाद बिषाद, पितामय सॉसति-सागर सूको।
नाम सों प्रीति प्रतीति बिहीन गिल्यो कलिकाल कराल न चूको।
राखिहै राम सो जासु हिये 'तुलसी' हुलसै बल आखर दूको॥९०॥
शब्दार्थ―तारन= तारनेवाले। बारन= हाथी। बारबधू= वेश्या। विषाद= दु:ख। पितामय साँसति-सागर सूको= पिता के भय के कष्ट
तुम्हरो सब भॉति, तुम्हारिय सौं, तुम ही, बलि हौ मोकों ठाहरु हेरे।
बैरष बाँह बसाइए पै, ‘तुलसी’ घर ब्याध अजामिल खेरे॥९२॥
शब्दार्थ—जीजै= जीविति रहने को। ठाऊँ= स्थान। सुरालय हू को न सबल नेरे= स्वर्ग में जाने के लिये भी मेरे पास संबल नही है, अर्थात् मैने इतने पुण्य नहीं किए हैं जो मै स्वर्ग जा सकूँँ। जमबास= यमलोक। जमकिकर= यमदूत। नेरे= निकट। तुम्हारि सौं= आपको ही शपथ। ठाहरु= स्थान। हेरे= दिखलाई देता है। वैरष= (तु० बैरक) पताका, झंडा। प्राचीन काल में अगर किसी को घर, कुऑ, मदिर आदि बनाने होते थे तो जिस भूमि में बनाना चाहता था उसी भूमि को राजा से मॉग लेता था और उस भूमि मे राजा की अनुमति सूचित करने को एक झंडा गाड़ दिया जाता था जिससे कोई उसमे राजा की आज्ञा समझकर बाधा नही पहुँचा सकता था। पै= निश्चचय। तुलसी-घर= तुलसीदास का घर। खेरे= घरों का एक छोय समूह।
भावार्थ—जीवित रहने को न कोई स्थान है, न मेरा कोई अपना गाँव है, न मेरे पास स्वर्ग में जाने को ही संबल है (अर्थात् मैने ऐसे सुकृत भी नहीं किए जो मेरे स्वर्ग जाने में सहायक हो)। यमलोक मै जाऊँ क्योंकर? मै राम का नाम रटता हूँ, कौन यमदूत नेरे निकट आ सकता है। तुलसीदास कहते हैं कि हे रामचद्रजी, मुझे आपकी ही शपथ है, मै सब प्रकार से आपका हूँ। मै आपकी बलि जाऊँ, आप ही मुझको स्थान दिखलाई देते हैं। अपनी आज्ञासूचक पताका देकर अपनी शरण मे बसाइए। तुलसीदास का घर व्याध और अजामिल के ही गाँव मे हो (अर्थात् मै उन्ही के साथ आपके लोक मे बसूँँ)।
मूल—
का कियो जोग अजामिल जू, गनिका कबहीं मति पेम पगाई?
व्याध को साधुपनो कहिये, अपराध अगाधनि मै ही जनाई।
करुनाकर की करुना करना-हित, नाम-सुहेत जो देत दगाई।
काहे को खीझिय? रीझिय मै तुलसीहु सों है बलि सोई सगाई॥९३॥
शब्दार्थ—जोग= योग। पेम-प्रेम। मति पेम पगाई= प्रेम मे मन
लगाया। करना-हित= करुणा के लिए है। नाम सुहेत जो देत दगाई= नाम से प्रेम करने मे जो धोखा करते थे, अर्थात् जो धोखे से भी राम का नाम नहीं लेते थे। खीझीय= अप्रसन्न होइए। रीझीय= प्रसन्न होइए। तुलसीहु सो= तुलसीदास से भी। सगाई= सबध, प्रेम।
भावार्थ—अजामिल ने क्या योग किया था? वेश्या की बुद्धि क्या कमी आपके प्रेम में अनुरक्त हुई थी? व्याध (वाल्मीकि) की साधुता को क्या कहे, वह तो भारी अपराधो मे ही जनाई पडती थी अर्थात् वह नरहत्या को ही अच्छी बात समझता था। दयालु रामचद्रजी की दया दया करने के लिए है अर्थात् अकारण ही दयापात्र के ऊपर दया करना रामचद्रजी का काम है)। उनका नाम जपकर जो उनसे अपने ऊपर करुणा कराना चाहता है वह तो उनसे दगा ही करता है अर्थात् उनको कलकित्त करना चाहता है (कि रामजी नाम जपने पर दया करते है) तुलसीदास कहते हैं कि हे भगवान्, मै आपको बलैया लूँ, मुझसे भी वही नाता है (अर्थात् पापी हूँ अतः अकारण ही मुझ पर दया कीजिये)। अतः आप मुझसे अप्रसन्न क्यों होते हैं? मेरे ऊपर तो आपको निश्चय अकारण कृपा करनी चाहिए क्योंकि मै यह दावा नहीं करता कि मै आपका नाम जपता हूँ)।
मूल—
जे मद-मार बिकार भरे ते अचार-विचार समीप न जाहीं।
है अभिमान तऊ मन में जन भाखिहै दूसर दीन न पाहीं?
जो कछु बात बनाइ कहौं 'तुलसी' तुम तें तुम हौ उर माहीं।
जानकी जीवन जानत हौ हम है तुम्हरे, तुममें सक नाहों॥९४॥
शब्दार्थ—मद-मार-विकार भरे= घमंड और कामदेव के विकार से भरे हुए, अर्थात् मदोन्मत्त और कामपीड़ित। अचार-विचार= (मुहावरा) धार्मिक, कृत्य, शौच, पूजा पाठ आदि। जानकी-जीवन= जानकी के प्राणनाथ (रामचन्द्रजी)। सक नाही= इसमे कुछ सदेह नही।
भावार्थ—तुलसीदास कहते हैं कि जो मदोन्मत्त और काम-पीड़ित हैं वे धार्मिक कृत्यों के पास भी नहीं फटकते। तब भी अपने मन मे अभिमान रखते हैं कि यह ज़न दूसरे से दीन वचन न बोलेगा (तात्पर्य यह कि घमंड के मारे औरों को तुच्छ समझकर उनसे बोलने में भी अपनी हीनता समझते
है) यदि मैं आपसे कुछ झूठ कहता हूँ तो आप मेरे हृदय में हैं ही (अतएव झूठ या सच आपसे छिपा नहीं रहेगा)।हे सीतापति रामचद्रजी, आप जानतें ही हैं कि मैं आपका ही हूँ और आपकी शरणागतपालकता में मुझे तनिक भी संदेह नहीं है।
मूल—
दानव देव अहीस महीस महामुनि तापस सिद्ध समाजी।
जाचक, दानि दुतीय नही तुम ही सबकी सब राखत बाजी॥
एते बड़े तुलसीस तऊ सबरी के दिए वितु भूख न भाजी।
राम गरीबनेवाज! भए हौ गरीब-नेवाज गरीब नेवाजी॥६५॥
शब्दाथे— अहीस= शेषनाग आदि बडे़ बडे़ सर्पं। महीस= राजा लोग। महामुनि= बड़े बड़े मुनि। तापस= तपस्वी। समाजी= साप्रदायिक जन। सब बाजी राखत= सच कार्य निभाते हो, सब मनोरथ पूर्ण करते हो। गरीब (अ०)= दीन। नेवाज (फा०)= रक्षक। गरीब नेवाज= दीनदयालु।
भावार्थ— हे रामचद्रजी! दानव, देवता बडे़ बड़े सर्पों के राजा, राजा लोग, बड़े बडे़ मुनि-जन तपस्वी, सिद्ध और अन्य सम्प्रदायों के लोगों समेत सारा संसार मॉगनेवाला है। पर दानी आपके अतिरिक्त कोई दूसरा नहीं; आपही सब याचकों के सपूर्ण मनोरथो को पूर्ण करते हैं। आप ऐसे महानुभाव हैं, तब भी शबरी के दिए हुए (जूठे बेर खाए बिना आपकी भूख न मिटी। अतएव हे दीनो के रक्षक रामचन्द्र जी! आप दीनो की रक्षा करके ही दीनदयालु कहलाए हैं।
अलंकार—विधि।
मूल—
(मनहरण कवित्त)
किसबी, किसान-कुछ, बनिक, भिखारी, भाट
चाकर, चपल नट, चोर, चार, चेटकी।
पेट को पढ़त, गुन गढ़त, चढ़त गिरि,
अटत गहन-बन अहन अखेटकी।
ऊँचे नीचे करम धरम अधरम करि,
पेट ही को पचत बेचत बेटा बेटकी।
१६
‘तुलसी’ बुझाइ एक राम घनस्याम ही तें,
आगि बड़वागि ते बड़ी है आगि पेट की॥६६॥
शब्दार्थ—किसबी= परिश्रमी, मजूर। भाट= गा-गाकर मॉगनेवाले। चाकर= नौकर, सेवक। चार= हलकारे। चेटकी= तमाशा करनेवाले, बाजीगर। पेट को= पेट भरने के लिए, आजीविका करने के लिए। अटत= भटकते हैं। अहन= दिन दिन भर (स० अहः=दिन) अखेटकी= शिकारी। पेट ही को पचत= पेट भरने के लिए मरे मिटते हैं। बेटकी= बेटी। धनस्थामा= काला बादल ('घनस्याम' शब्द यहाँ पर साभिप्राय है। आग बुझाने के लिए समचद्रजी को 'घनस्याम' कहना अति ही उपयुक्त हुआ है)। बड़वागि= समुद्र की अग्नि। आगि पेट की= जठराग्नि।
भावार्थ—मजदूर, किसानो का समूह, बनिये, भिखारी, भाट, नौकर, चचल नट, चोर, हलकारे, बाजीगर आदि सब लोग पेट भरने के लिए ही पढ़ते हैं और (पेट भरने को ही) अपने मन से अनेक गुणो को गढ़ते हैं (अर्थात् अनेक उपाय करते हैं), (पेट ही के लिए) पहाड़ों पर चढते हैं और (पेट ही के लिए) शिकारी लोग घने वनों में दिन भर भटकते फिरते हैं। भले बुरे सब प्रकार के कर्म और धर्म-अधर्म करके पेट के लिए मरे मिटते हैं। यहाँ तक कि पेट के लिए अपने बेटा-बेटी तक को बेच देते हैं। तुलसीदास कहते हैं कि यह पेट की अग्नि (जठराग्नि) बढ़वाग्नि से भी बड़ी है और केवल घने बादल रूपी रामचद्रजी से ही बुझ सकती है।
अलंकार—‘घनस्याम’ में परिकर अलकार है।
मूल—खेती न किसान को, भिखारी को न भीख, बलि,
बनिक को बनिज न चाकर को चाकरी।
जीविका-बिहीन लोग सीद्यमान, सोचबस,
कहैं एक एकन सों “कहाँ जाई, का करी?”
बेद हू पुरान कही, लोकहू बिलोकियत,
सॉकरे सबै पै राम रावरे कृपा करी।
दारिद-दसानन दबाई दुनी, दीनबधु!
दुरित-दहन देखि 'तुलसी' हहा करी॥६७॥
शब्दार्थ—सीद्यमान= (स०) दुखित। साकरे= सकट के अवसर पर। दारिद-दसानन= दारिद्रय रूपी रावण ने। दुनी= दुनिया। दबाई दुनी= संसार को पीड़ित किया है। दुरित-दहन= पापो को जलानेवाला। हहा करी= विनती करता है।
भावार्थ—तुलसीदास कदत है कि हे रामचद्रजी, मे आपकी बलि जाऊँ, अब ऐसा कुसमय आ गया है कि किसान की तो खेती नहीं लगती, भिखारी को भीख नहीं मिलती, बनिये के पास बाणिज्य का साधन नही और नौकर को कही नौकरी नहीं मिलती। इस प्रकार जीविका से हीन होने के कारण सब लोग दुःखित हे और शोक के वश होकर एक दूसरे से कहते हैं कि कहाँ जायँ (कुछ नहीं सूझ पडता)। हे रामजी, वेद और पुराणों मे भी कहा है और संसार में देखा भी जाता है कि सकट पड़ने पर आपने सब पर कृपा की है। दरिद्रता रूपी रावण ने संसार को पीडित किया है, अतः हे दीनबधु रामचन्द्रजी, आपको पाप नाशक समझकर मैं विनती करता हूँ।
अलंकार—रूपक (दारिद-दसानन)।
मूल—कुल, करतूति, भूति, कीरति, सुरूप, गुन,
जोबन जरत जुर, परै न कछू कही।
रामकाज कुपथ, कुसाज, भोग रोग ही के,
बेद-बुध विद्या पाइ बिबस बलकही।
गति तुलसीस की लखै न कोऊ जो करत,
पब्बइ ते छार, छारै पब्बइ पलक ही।
कासों कीजै रोष? दोष दीजै काहि? पाहि राम।
कियो कलिकाल कुलि खलल खलक ही॥९८॥
शब्दार्थ—कुल= वश। करनूति= अच्छे काम, बड़े बड़े काम। भूति= ऐश्वर्य। जुर= ज्वर। बिबस= बेबस होकर। बलकही= प्रलाप करते है। तुलसीस= श्रीरामजी। पब्बह= पर्वत। कुलि= समस्त। खलक (अरबी)= संसार। खलल= बाधा, अस्त-व्यस्त दशा।
भावार्थ—>यौवन रूपी ज्वर मे वश-मर्शदा, पुरुषो के अच्छे काम, ऐश्वर्य, सुयश, सुन्दर रूप और गुण सब जल रहे हैं (अर्थात् युवावस्था
पाकर लोग अविचार से ये सब नष्ट कर डालते है)। कुछ कहा नहीं जाता कि क्या होगा। (यौवन रूपी ज्वर मे) राज्याधिकार कुपथ्य है, उसका बुरा सामान भोग करना रोग को बढ़ाना है। (ज्वर मे कुपथ्य हुआ और रोग बढा तब) वेदपाठी जन (विद्वान् लोग) विद्या पाकर विवश होकर अडबड बकने लगते हैं (तात्पर्य यह कि जवानी, अधिकार और विद्या पाकर लोगों को कलिकाल मे त्रिदोष ही हो जाता है), (परंतु) रामजी की महिमा कोई नहीं जानता, जो पर्वत को छार और छार को एक पल मात्र मे पर्वत बना देते हैं। अतः हे रामजी, मेरी रक्षा करो। मै किससे क्रुद्ध हूँ और किसको दोष दूँ कलियुग ने तो सारे संसार की दशा को अस्तव्यस्त कर डाला है।
अलंकार—रूपक (प्रथम दो चरणो में)।
मूल—बबुर बहेरे को बनाय बाग लाइयत,
रुँँधिबे को सोई सुरतरु काटियतु है।
गारी देत नीच हरिचंद हू दधीचि हू को,
आपने चना चवाइ हाथ चाटियतु है।
आप महा पातकी हॅसत हरि हर हू को,
आपु है अभागी, भूरिभागी डाटियतु है।
कलि को कलुष, मन मलिन किये महत,
मसक की पॉसुरी पयोधि पाटियतु है॥६६॥
शब्दार्थ—रुँधिबे को= रक्षार्थ बाग को घेरने के लिए। सुरतरु= कल्पवृक्ष। भूरिभागी= भाग्यवानो को। डातियतु है= फटकारते हैं। कलुष= (स०) पाप। मसक= मच्छर। पॉसुरी= हड्डी, पसली। पयोधि= समुद्र।
भावार्थ—इस कलियुग मे नीच लोग बबूल और बहेड़े के बागो को अच्छी प्रकार लगाते हैं और उस बाग की रक्षा करने के लिए बारी लगाने के लिए कल्प वृक्ष को काटते हैं (ऐसे निर्बद्ध हैं) हरिश्चंद्र और दधीचि के समान दानियों को गाली देते हैं, पर आप इतने कजूस हैं कि चना चबाकर मी हाथ चाटते हैं (कि कहीं कुछ लगा तो नहीं है)। आप तो बड़े पापी हैं पर सपूर्ण पापों को नाश करने में समर्थ विष्णु और शिवजी की भी हॅसी करने सकते हैं। आप तो भाग्यहीन हैं पर बड़े बड़े भाग्यवानो को भी ऐसी फटकार
देते हैं मानों वे उनको कुछ समझते ही नहीं। कलियुग के पापों ने बड़े लोगों के मन को अति ही मलिन कर दिया है। पर वे मच्छर की पसुलियों से समुद्र को पाटना चाहते हैं (अर्थात् बड़े पाप करने पर भी यह समझते हैं कि हम भवसागर पार हो जायँगे)।
अलंकार— छेकोक्ति।
मूल—सुनिये कराल कलिकाल भूमिपाल तुम!
जाहि घालो चाहिये कहौ धौं राखै ताहि को?
हौं तौ दीन दूबरो, बिगारो ढारो रावरो न,
मैं हूँ तैं हूँ ताहि को सकल जग जाहि को।
काम कोह लाइ कै देखाइयत आँखि मोहिं,
एते मान अकस कीबे को आपु आहि को?
साहिब सुजान जिन स्वानहू को पच्छ कियो,
रामबोला नाम, हौं गुलाम राम-साहि को॥१००॥
शब्दार्थ—'घालो चाहिये= नाश करना चाहते हो। दूबरो= (सं०) दुर्बल। बिगारो ढारो राबरो न= (मुहावरा) आपका कुछ भी बिगाड़ा, गिराया नहीं। आँखि देखाइयत= डराते हो। एते मान= इतने परिमाण में, इतना। अकस= विरोध। आहि= (स० असि) हो। सुजान= जान कर। स्वान= (स० श्वान) अवध का कुक्कुर। पच्छ कियों= तरफदारी की।
भावार्थ— हे कराल कलिकाल तुम आज राजा हो, पर मेरी बात सुनो। जिसको तुम मारना चाहते हो उसे कौन बचा सकता है? मैं तो दीन और दुर्बल हूँ और मैने आपका कुछ बगाड़ा या गिराया नहीं (अर्थात् मेरा आपका कुछ सरोकार नहीं है)। मै भी और आप भी उसी ईश्वर के जिसका सारा संसार है, फिर मुझसे इतना विरोध करनेवाले आप हैं कौन, जो काम और क्रोध को मेरे पीछे लगाकर मुझे डराते हैं। मेरे स्वामी सुजान रामचद्रजी हैं, जिन्होंने कुत्ते का भी पक्ष किया था। मैं स्वामी रामचंद्रजी का सेवक हूँ और मेरा नाम ‘रामबोला’ है। १७८ कवितावली (मत्तरायद सबैया) साँची कही कलिकाल कराल मै, हारो बिगारो तिहारो कहा है? काम को, कोह को, लोम को. मोह को, मोहि सों आनि प्रपंच रहा है। हौ जगनायक लायक आजु, पै मेरियौ देव कुटेव महा है। जानकीनाथ बिना, 'तुलसी जग दूसरे सो करिहों न हहा है ॥१०॥ शब्दार्थ-प्रपच = माया, जाल । मोहि सो पानि प्रपच रहा है = मेरे ही ऊपर जाल फैलाना हे। जगनायक - ससार के स्वामी । लायक-बड़े योग्य । व्यग्य से, बड़े खराब)। पैपर । मेरियो = मेरी भी। कुटेव= बुरी वान, हठ । हहा करिहौं - विनती करूंगा। भावार्थ-हे कराल' कलियुग, मैं सच कहता हूँ। मैने तेरा क्या बिगाड़ा है जो तू मेरे आर काम, क्रोध, लोभ, मोह का जाल फैलाता है (अर्थात् मुझे काम, क्रोध, लोभ और मोह में फंसाता है)। तुम ससार के स्वामी हो और सब कुछ करने में समर्थ हो, पर मेरी भी यह बड़ी भारी हठ है कि मैं सीतापति रामचद्रजी के अतिरिक्त किसी दूसरे से विनती नहीं करूँगा। नोट-----सत्सग मे सुना है कि 'मेवा' नामक एक भक्त की स्त्री ने गोस्वामी जी की परीक्षा लेनी चाही थी। कई बार एकात मे उनके पास थाई । पर गोस्वामीजी उसके चरणो पर गिर कर समझा बुझाकर लौटा देते थे। उसी समय ये छद (न०१००, १०१, १०२) गोस्वामीजी ने कहे थे। मूल- भागीरथी जलपान करौं अरु नाम द्वै राम के लेत नितै हौं । मोको न लेनो न देनो कछू कलि | भूलि न रावरी ओर चितैहों ।। जानि के जोर करौ, परिनाम, तुम्हें, पछितैहो पै मैं न भितैहौं।' ब्राह्मन ज्यों उगिल्यौ उरगारि, हौं त्योंही तिहारे हिये न हितैहौं॥१०२।। शब्दार्थ-नाम ? = सीता राम । नितै = प्रति दिन । चितेहौं = देलूँगा। जोर करौ =जबर्दस्ती करो । परिनाम - अतिम फल । पै-परंतु । मितेहौं- डरूँगा । उगिल्यौ- वमन कर दिया। उरगारि गराड़। हौ. मैस्यों ही- उसी प्रकार | हिये - ( यहाँ पर) पेट में। हितही=पचंगा, हितकारक हूँगा। भावार्थ—प्रतिदिन गंगाजी का जल पीता हूँ और सीताराम चेण्दो नाम लेता हूँ। हे कलि! मेरा तुमसे लेना देना कुछ नहीं है (अर्थात् मेरा तुमसे कुछ भी सरोकार नहीं), अतः मैं भूलकर भी कभी तुम्हारी शोर नहीं देखूँगा। अतिम फल समझकर मुझ पर अत्याचार करो; अन्त में तुम्हीं पछताओगे. पर मै तुमसे न डरूँगा। जैसे गारुड़ ने ब्राहाण को न वचा-साकने के कारण वमन कर दिया था वैसे ही मै भी तुम्हारे पेट में न पचूँँगा (और अन्त में तुमको मुझे छोड़ ही देना पड़ेगा।)
नोट— गरुड़ ने एक समय धोखे से एक ब्राह्मण को निगल लिया था। उससे उनके पेट में जलन पैदा हुई। अन्त में उन्हें उसे अपने पेट से निकाल देना पड़ा।
मूल— राजमराल के बालक पेलि कै, पालत लालत खूसर को।
सुचि सुन्दर सालि सकेलि सुबारि कै बीज बटोरत ऊसर को।
गुन-ज्ञान गुमान भभेरि बड़ो, कलपद्रुम काटत मूसर को।
कलिकाल बिचार अचार हरो, नहि सूझै कछू घमघूसर को॥१०३॥
शब्दार्थ—राजमराल= राजहस। पेलि कै= ठेलकर। खूसर= उलुक, खूसट। सुचि= (शुचि) पवित्र। सालि= (शालि) धान। सकैलि= (स० संकलन से) बटोरकर। सुबारि कै= जलाकर। ऊसर= अनुत्पादक भूमि। गुमान= घमंड। भभेरि= मूर्ख। मूसर को= मुशल बनाने के लिए। बिचार= धर्माधर्म का विचार। अचार= तप शौचादि का आचरण । धूसर=निबुद्धि।
भावार्थ— सुन्दर राजहंसों के बालकों को (अर्थात् विवेकियों को) ठेलकर अब के लोग उल्लू के बच्चो का लालन पालन करते हैं, सुन्दर बानी की एकत्र करके उनको बलाकर ऊसर भूमि में खाने के लिए दाने बटोरते फिरते हैं। उन्हें गुण और ज्ञान का बड़ा घमंड है पर मूर्ख इतमें बड़े हैं कि मुशल बनाने के लिए कल्पवृक्ष का पेड़ काटते हैं। इस कलियुग ने उनेको सब आचार विचार हर लिया है पर बेवकूफों को कुछ सूझता नहीं।
मूल—
कीबे कहा पढ़िबे को कहा फल बूझि न बेद को भेद विचारै।
स्वारथ को परमारथ को कलि कामद नाम को राम बिसारै।
बाद विवाद बिसाद बढाइ कै छाती पराई औ आपनी जारै।
चारिहु को,छहु को,नव को,दस आठ को,पाठ कुकाठ ज्यो फारै॥१०४॥
शब्दार्थ—स्वारथ= सासारिक सुख। परमारथ= मोक्ष। कामद= सब कामनाओ को देनेवाला। बिसारै= भुला देता है। बिषाद= दुःख। चारिहु= चारो वेद (ऋक्, यजुः, साम, अथर्वं)। छहु= छः शास्त्र (मीमासा, साख्य, वैशेषिक, न्याय, योग, वेदात)। नव= नौ व्याकरण (इद्र, चद्र, काशकृत्स्न, शाकटायन, पिशालि, पाणिनि, अमर, जैनेन्द्र, सरस्वती) दस-आठ= अठारह पुराण। पाठ कुकाठ ज्यो फारै= इन सब का पढना ऐसा निष्फल है जैसा कुकाठ का फाड़ना निष्फल होता है, क्योकि कुकाठ सीधा नहीं फटता।
भावार्थ—क्या करना चाहिए, क्या पढना चाहिए, यह समझ बूझ कर वेद का भेद न विचारा तो नर-देह पाकर क्या किया? और इस प्रकार बिना विचारे पढ़ने का क्या फल रहा? यदि स्वार्थ और परमार्थ के देनेवाले, और कलियुग के सब मनोरथो के पूर्ण करनेवाले राम के नाम को भुला दिया, और व्यर्थ के वादविवाद से दुख बढाकर अपनी और दूसरों की भी छाती जलाई अर्थात् अपने को और दूसरों को भी चिंतित कर दिया तो चारो वेदो, छहों शास्त्रों, नवो व्याकरणो और अठारहो पुराणो का पढ़ना ऐसा ही निष्फल हुआ जैसा कुकाठ का फाड़ना।
मूल—
आगम बेद पुरान बखानत मारग कोटिक जाहि न जाने।
जो मुनि ते पुनि आपुहि आपु को ईस कहावत सिद्ध सयाने।
धर्म सबै कलिकाल असे, जप जोग बिराग लै जीव पराने।
को कार सोच मरै,‘तुलसी’ हम जानकीनाथ के हाथ बिकाने॥१०५॥
शब्दार्थ—आगम= शास्त्र। लैजीव पराने= प्राणों को लेकर अर्थात् डर के मारे भाग गए।
भावार्थ—शास्त्र, वेद और पुराय वर्णन करते हैं कि मोक्ष-साधन के अनेक उपाय हैं परन्तु वे तो समझ में नहीं पाते और जो मुनिगण हैं वे अपने ही को ईशवर और सयाने सिद्ध कहलवाते हैं, परन्तु इस कलियुग ने सब धमों को बस लिया है; जाप, योग, विराग आदि तो डर के मारे लोप हो गए हैं। उत्तरकांड १८१ अतएव तुलसीदास कहते है कि ( जन मोक्ष-साधन से उपायों की यह दशा है तो ) व्यर्थ की चिता मे पड़कर अपने को क्यों कष्ट दे १ हम तो रामचंद्रजी के हाथो बिक गए हैं, अथति रामचद्रजी की शरण में हो गए हैं ( हमें किसी की कुछ परवाह नहीं है)। मूल- धूत कहो, अवधूत कही, रजपूत कहो, जोलहा कहौ कोऊ। काहू की बेटी सों बेटा न ब्यांहब, काहू की जाति बिगारौं न सोऊ। 'तुलसी' सरनाम गुलाम है राम को, जाको मचै सो कहौ कछुओंऊ। मॉगि कै खैबो मसीत को सोइबो, लैबे को एक न दैबे को दोऊ ॥१०॥ शब्दार्थ-धूत =धूर्त (छली)। अवधूत = जोगी, भिखमंगा। रजपूत = क्षत्रिय (स राजपुत्र से) जोलहा- ततुवाय, कपड़ा बुननेवाली एक जाति- विशेष । सरनाम= प्रसिद्ध । गुलाम (अ०)सेवक | रुचै- अच्छा लगे। श्रोऊ- वह भी । मसीत = मसजिद (देवालय)। "लेना एक न देना दो'- (एक लोकोक्ति है ) कुछ भी सरोकार नही। भावार्थ-कोई चाहे मुझे धूर्त कहे, चाहे भिखमंगा कहे, चाहे क्षत्रिय कहे, चाहे जोलहा कहे, मुझे कुछ परवा नहीं। न मुझे किसी की लड़की से अपने लड़के का व्याह ही करना है (जो मै पतित होने का डर करूँ), न मैं क्सिी जाति के साथ संपर्क रख के उसे बिगाड़ गा जिसको अच्छा लगे वह वही कहे । तुलसी तो रामचद्रजी का प्रसिद्ध सेवक है। मॉगकर स्वाना और निश्चि । होकर देवालय में सो रहना, यही मेरा काम है; और किसी से मेरा कुछ प्रयोजन नही (न मै कलिकाल की 'गुलामी लूँगा, न 'राम' नाम के दोनो अक्षर छोड़ गा)। ( मनहरण कवित्त) मेरे जाति पॉति, न चहौं काहू की जाति पॉति, , मेरे कोऊ काम कों, न हौं काहू के काम को । लोक परलोक रघुनाथ ही के हाथ सब, .. ___भारी है भरोसों 'तुलसी' के एक नाम को। वति ही अयाने उपखानों नहिं बूझै लोग, "साह ही को गोत मोत होत है गुलाम को।' १८२ कवितावली साधु कै असाधु के भलो के पोच, सोच कहा, का काहू के द्वार परो ? जो हौं सो हौं राम को ॥१०॥ शब्दार्थ-~~जाति पॉति = ( मुहावरा ) जाति-भेद । पॉति= (स०) पक्ति । श्रयाने = अज्ञान । उपखानोउपाख्यान को, कहावत को । साह:स्वामी। गीत-( स०) गोत्र । पोच-नीच । का काहू के द्वार परो=क्या किसी की शरण मांगता हूँ, अथवा क्या किसी के द्वार पर रक्षा पाने के लिए, धरना दिए बैठा हूँ। भावार्थ- मुझे जाति-भेद का धमड नहीं, न मैं किसी को जाति-पाति चाहता हूँ। न किसी से मेरा कोई कार्य सिद्ध होता है, न मै ही किसी का कुछ प्रयोजन साध सकता हूँ। मेरा तो लोक और परलोक दोनों ही रामचद्रजी के हाथ हैं और मुझे तो केवल रामनाम का बड़ा भरोसा है। लोग अत्यंत मूर्ख हैं जो इस कहावत को नहीं समझते कि सेवक भी स्वामी के ही गोत्र का होता है 1 सजन हूँ अथवा दुर्जन, मला हूँ चाहे बुरा, मुझे इसकी परवाह नही । क्या मैं किसी के दरवाजे धरना दिए पड़ा हूँ। मै जैसा कुछ भी हूँ, रामचंद्र जी का हूँ; अन्य किसी से मुझे कोई सम्बन्ध नहीं। गूल-कोंऊ कहै करत कुसाज दगाबाज बड़ो, . कोऊ कहै राम को गुलाम खरो खूब है। साधु जानै महासाधु, खल जाने महा खल, बानी झूठी साँची कोटि उठत हबूब है। चहत न काहू सों, न कहत काहू की कछु, सब की सहत उर अंतरान ऊब है। 'तुलसी' को भलो पांच हाथ रघुनाथ ही के, राम की भगति भूमि मेरी मति दूब है ॥१६॥ शब्दार्थ-कुसाज = कुसग, बुरी वस्तुओं का संग्रह । खरो खूब है = अत्यंत निष्कपट है। बानी बाते । इबूब - (श्र हुबाब=पानी के बुलबुले) चर्चा | ऊब घबराहट । भावार्थ- कोई कहते हैं कि वह तुलसी बुरी वस्तुओं का संग्रह करता है, अतः बड़ा छली है, और कोई कहते हैं कि यह राम का सच्चा सेवक है।
सजन तो मुझे (तुलसीदास को) बड़ा भारी सज्जन समझते हैं और दुष्ट खोग दुर्जन ही समझते हैं। इस प्रकार करोड़ों भॉति की झूठी सच्ची चर्चाएँ उठती रहती हें। पर मैं न किसी से कुछ चाहता हूँ, न किसी के विषय में कुछ भला बुरा ही कहता हूँ। सबका कथन सुन लेता हूँ, चित्त में कोई घबराहट नही है। मेरा तो भला-बुरा सब श्रीरामचद्रजी के ही हाथ है। रामचंद्रजी की भक्ति भूमि है जिसमे मेरी बुद्धि दूब होकर जमी है (अर्थात् मेरी बुद्धि रामचद्रजी की भक्ति में ही लगी हुई है)।
मूल—जागै जोगी जंगम, जती जमाती ध्यान धरैं,
डरै उर भारी लोभ मोह कोंह काम के।
जागै राजा राजकाज सेवक समाज साज
सौचै सुनि समाचार बड़े बैरी बाम के।
जागै बुध बिद्याहित पंडित चकित चित,
जागै लोभी लालच धरनि धन धाम के।
जागै भोगी भोग ही, बियोगी रोगी सोगबस,
सोबै सुख 'तुलसी' भरोसे एक राम के ॥१०६॥
शब्दार्थ—जोग= योगी। जगम= भ्रमण करनेवाले संन्यासी। जती= (यती) संयमी। जमाती= समूह में रहनेवाले संन्यासी। बाम= कुटिल। भोग ही= भोग करने के लिए।
भावार्थ—योगी, जगम, यती, जमायती आदि संन्यासी जागते रहते हैं क्योकि वे एक तो परमेश्वर के ध्यान में लगे रहते हैं और दूसरे लोभ, मोह, क्रोध और काम से हृदय में सदा डरते रहते हैं (कहीं वे उनको अपने वश मे न कर ले, इस भय से वे सदा सावधान रहते हैं। राजा लोग अपने राजकाज की चिता के कारण जागते रहते हैं और सेवकगण अपने कामकाज की देख-भाल के लिए जागते रहते हैं; वे अपने बड़े कुटिल शत्रु के समाचार सुनकर (उसके निवारण का उपाय) सोचते रहते हैं। बुद्धिमान् पंडित जन सावधान चित्त से विद्योपार्जन के लिए जागते रहते हैं। लोभी जन, भूमि और घर के पाने के लालच के वश होकर जागते रहते हैं। सुख-भोग करनेवाले सुख भोग करने के लिए और विरदी और रोगी शोक के कवितावली कारण जागते रहते हैं, परतु मै ( तुलसीदास) केवल रामचंद्रजी के भसेसे सुख से सोता हूँ। (छप्पय छद) राम मातु, पितु, बंधु, सुजन, गुरु पूज्य, परम हित । साहेब सखा सहाय नेह नाते पुनीत चित । देस कोस कुल कर्म धर्म धन धाम धरनि गति । जाति पॉति सब भॉति लागि रामहिं हमारि पति । परमारथ स्वारथ सुजस सुलभ राम ते सकल फल । कह 'तुलसिदास' अब जब कबहुँ एकाराम ते मोर मल ॥११०॥ शब्दार्थ-सुजन-( स० स्वजन) आत्मीय । हित = हितकारी, मित्र । साहेब- स्वामी। लेह - (सं०) स्नेह । नाता= सबध । 'पुनीत- पवित्र । कोस=(कोष खजाना । गति-पहुँच, शरण । पति= प्रतिष्ठा । परमारय = मोक्ष । स्वास्थ लौकिक सुख । भावार्थ-मेरे माता, पिता, बधु, आत्मीय, पूज्य गुरु, परम हितकारी, स्वामी, सखा, सहायक और जहाँ तक पवित्र मन से स्नेह के सबंध हैं सब कुछ रामनन्द्रजी ही हैं । देश, कोष, वश, कर्म, धर्म, धन, घर, पृथ्वी मेरी पहुँच और सब प्रकार से मेरी जाति-पॉति की प्रतिष्ठा रामचद्रजी ही तक है। स्वार्थ परमार्थ, सुयश आदि सब फल राम-कृपा से ही सुलभ हैं। तुलसीदास कहते हैं कि इस समय या जब कभी हो, मेरा भला एक रामचंद्रजी से ही 'हो सकता है। मूल-महाराज बलि जाउँ राम सेवक-सुखदायक । महाराज बलि जाउँ राम सुन्दर सब लायक। महाराज बलि जाउ राम सब संकट मोचन। मराज बलि जाउँ राम राजीव-विलोचन । बलि आउँ राम करुनायतन प्रनतपाल पातफहरान । "बलि जाउँ राम कलि-भय-बिकल 'तुलसिदास' राखिय सरन ॥११॥ 'शब्दार्थ---राजीव - कमल । राजीव-विलोचनकमल के समान अखिों वाले। करुनायतन-करुणा के घर । प्रनतपाल = प्रणत (शरणागत) उत्तरकांड १८५ भावार्थ-हे सेवकों को सुख देनेवाले महाराज रामचद्रजी. मैं आपकी बलि जाऊँ। सदर और सब प्रकार से समर्थ महाराज रामचंद्रजी, मैं आपकी बलि जाऊँ। हे सब सकटो से छुड़ानेवाले महाराज रामचद्रजी, मै आपकी बलि जाऊँ। हे कमलनेत्र महाराज रामचंद्रजी. मैं श्रापकी बलि जाऊँ। हे दयालु शरणागत-रक्षक, पापो को दूर करनेवाले रामचद्रजी, मै आपकी बलि जाऊँ। हे रामचन्द्रजी, मै श्रापकी बलिहारी जाऊँ कलियुग के मय से व्याकुल इस तुलसीदास को शरण मे लीजिए। मूल-जय ताड़का-सुबाहु-मथन, मारीच-मानहर। मुनि-मख-रच्छन-दच्छ, सिलातारन करुनाकर । तृपगन-बलमद सहित संभु-कोदंड-विहंडन । जय कुठारधर-दर्पदलन, दिनकरकुल-मंडन । जय जनकनगर-श्रानंदप्रद, सुखसागर सुखमाभवन । कह तुलसिदास' सुर-मुकुटमनि जय जय जय जानकिरवन ॥११२।। शब्दार्थ--मानहर-धमड चूर करनेवाले। मख =(सं० यज्ञ। दन्छ-(स० दक्ष) चतुर । सिलातारन -शिलारूप में परिणत अहल्या का उद्धार करनेवाले। करुनाकर -(करुणा+आकर-खदान) दयालु । कोड-धनुष । बिहडन-(विखडन) तोड़नेवाले कुठारधर-परशुराम । मंडन-भूषण । सुखमा%3D(१० सुषमा ) अत्यत शोभा। आनकि-रवन- (जानकी-रमण) रामचद्रजी। भावार्थ-ताड़ का और सुबाहु को मारने वाले और मारीच का दर्प दूर करनेवाले रामचद्रजी की जय हो। विश्वामित्र मुनि के यश की रक्षा करने में चतुर, शिलारूप में परिणत अहल्या के उद्धार करनेवाले, दयासागर रामचंद्रजी की जय हो । राजसमूह के धमड सहित शि धनुष को तोड़नेवाले (अर्थात् राजाश्रो के बल का घमड चूर कर शिवधनुष को तोड़नेवाले), परशुराम के दर्प का नाश करनेवाले, सूर्य-कुल को भूषित करनेवाले रामचद्रजी की जय हो । जनकपुरी को आनंद देनेवाले, सुख के सागर और अत्यन्त सुन्दर रामचन्द्रजी की जय हो। तुलसीदास कहते हैं कि देवताओ में श्रेष्ठ बानकीपति रामचन्द्रजी की जय हो, जय हो, जय हो। १८६ कवितावली अलंकार-अाशिषालकार ( केशव के मत से) मूल-जय जयत-जयकर, अनंत, सज्जन-जन-रजन । जय बिराध-बध-बिदुप, बिबुध-मुनिगन भय-भंजन । जय निसिचरी-विरूप-करन रघुबंस-विभूपन । सुभट चतुर्दस-सहस-दलन निसिरा खर दूषन । जय दंडकबन-पावन-करन तुलसिदास' संसय-समन । जग बिदित जगतमनि जयति जय जय जय जय जानकिरमन ।।११।। शब्दार्थ-अयन्त =इंद्र का पुत्र । अनत = जिसका श्रत न पाया जाय । सजन-जन-रजन = सज्जन गणो को अानदित करनेवाले । बिराध-बध बिदुष- बिराध नामक राक्षस के वध करने में निपुण । विबुध%3(विशेष प्रकार से बुद्धिमान् ) देवता। निसिचरी-बिरूप-करन = शूर्पनखा को (उसके नाक कान काटकर) कुरूपा कर देनेवाले । सुभट योद्धा। पायन - पवित्र । ससथ- समन =(संशय-शमन) सदेह को दूर करनेवाले । विदित =प्रख्यात, प्रकट । बगतमनि = ससार में सबसे श्रेष्ठ । भावार्थ-जयंत पर जय प्राप्त करनेवाले, अन त और सज्जनगणों को श्रानन्दित करनेवाले रामचंद्रजी की जय हो । विराध को मारने मे पडित और देवता और मुनिगण का भय दूर करनेवाले रामचद्रजी की जय हो । शूर्पनखा को कुरूप करनेवाले रघुवंश के विभूषण-स्वरूप रामचद्रजी की जय हो। त्रिशिरा, खर, दूषण के चौदह सहस्र योद्धाओं को मारनेवाले रामचद्रजी की जय हो । दडकारण्य को पवित्र करनेवाले और तुलसीदास के सब सदेहो को दूर करनेवाले रामचन्द्रजी की जय हो । ससार मे प्रख्यात जगत्मारिए सीतापति रामचंद्रजी की जय हो, जय हो, जय हो, जय हो। मुल-जय मायामृग सथन गीध-सबरी-उद्धारन । जय कबंध-भूदन बिसाल तरु-ताल-बिदारन । दवन बालि बलसालि, थपन सुग्रीव, संत-हित। कपि-कराल-भट-भालु कटक पालन, कृपालु चित । जय सियबियोग-दुखहेतु-कृत-सेतु-बंध बारिप-दमन । दससीस-बिभीषन अभयप्रद जय जय जय जानकिरमन ॥११४॥ शब्दार्थ—मायामृग-मथन= माया से हरिण बने हुये मारीच को मारने वाले। कबंध-सूदन= कबंध नामक राक्षस को मारनेवाले। तरुताल= सात ताल के वृक्ष। दवन= (दमन) मारनेवाले। थपन= स्थापित करनेवाले। सत-हित सज्जनों के हितकर्ता। कटक= सेना। सियबियोग दुख-हेतु-कृत-सेतु बघ= सीता के वियोग के दुःख के कारण किया है सेतु बध जिसने ऐसे रामचद्रनी (बहुव्रीहि समास)। बारिधि= समुद्र। दससीस-विभीषन अभयप्रद= रावण से भयभीत विभीषण को अभय देनेवाले।
भावार्थ—कपट के मृग को मारनेवाले, गृद्धराज जटायु और शबरी का उद्धार करनेवाले रामचद्रजी की जय हो। कबध नामक राक्षस को मारनेवाले और बड़े भारी (सात) ताल के वृक्षों को (एक बाण से) गिरा देनेवाले रामचद्रजी की जय हो। बली बालि को मारनेवाले, सुग्रीव को राजगद्दो पर स्थापित करनेवाले, सज्जनो के हितकर्ता, वानर और भयकर योद्धा भालुओं की सेना के रक्षक, दयालु रामचद्रजी जी की जय हो। सीता के वियोग के दुःख के कारण सेतु बँधानेवाले और समुद्र का दमन करनेवाले रामचद्रजी की जय हो। रावण द्वारा भयभीत विभीषण को अभय देनेवाले जानकीपति रामचद्रजी की जय हो, जय हो, जय हो।
मू०—कनक-कुधर केदार, बीज सुंदर सुरमनि बर।
सींचि कामधुक-धेनु सुधामय पय बिसुद्धतर।
तीरथपति अंकुर-सरूप, जच्छेस रच्छ तेहि।
मरकत-मय साखा-सुपत्र, 'मंजरि सुलच्छि जेहि।
कैवल्य सकल फल कल्पतरु सुभ सुभाव सब सुख बरिस।
कह 'तुलसिदास' रघुवंसमनि तौ कि होहि तुव कर सरिस॥११५॥
शब्दार्थ—कनक-कुधर-केदार= सुमेरु पर्वत रूपी क्यारी में। कनक= सोना। कुधर= (कु= पृथ्वी+धर) पर्वत। केदार= क्यारी। सुरमनिवर= चितामणि। कामधुक= कामनाओ की दुहनेवाली अर्थात् मनोरयों को पूर्ण करनेवाली। धेनु= गाय। कामधुकधेनु= कामधेनु नाम की देवताओं की एक गाय। सुधामय= अमृतमय। पय= दुग्ध। बिसुद्धतर= अति शुद्ध। तीरथपति= प्रयागराज। जच्छेस= यक्षो के स्वामी, कुवेर। रच्छ= रक्षा करते हो। मरकत= पन्ना। मजरि= बौर। लच्छि
=लक्ष्मी। कैवल्य (स०)= मोक्ष। बरसि= बरसावे। सरिस= (स० सदृश) समान।
भावार्थ—समेरु पर्वत रूपी क्यारी मे चितामणि रूपी श्रेष्ठ बीज बोया जाय, उसको कामधेनु के अत्यन्त शुद्ध अमृतमय दूध से सीचे, तीर्थराज प्रयाग उसके अकुर स्वरूप उत्पन्न हों, कुवेर उसकी रखवाली करते हों, पन्ना रत्न ही जिसकी शाखा और पत्र हो और लक्ष्मी ही जिसकी सुन्दर मंजरी हो, ऐसा सुन्दर स्वभाववाला, सब सुखो को बरसानेवाला, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष आदि सब फलों का देनेवाला जब कोई कल्पवृक्ष हो, तब भी (तुलसी-दास कहते हैं कि) हे रामचद्रजी, क्या वह दान देने में आपके हाथ की बराबरी कर सकता है (अर्थात् नहीं)?
अलंकार—समस्तवस्तु विषयक साग रूपक से पुष्ट अतिशयोक्ति।
नोट—अत्यत ऊँची कल्पना है। इसी प्रकार को एक दूसरी कल्पना सीताजी के सौदर्य के विषय में रामायण के बालकाड मे है जिसका आरभ— “जो छबि सुधा पयोनिधि होई। परम रूपमय कच्छप सोई” से होता है।
मूल—जाय सो सुभट समर्थ पाइ रन रारि न मंडै।
जाय सो जती कहाय विषय-बासना न छंडै।
जाय धनिक बिनु दान, जाय निर्धन बिनु धर्महिं।
जाय सो पंडित पढ़ि पुरान जो रत न सुकर्महिं।
सुत जाय मातु-पितु-भक्ति बिनु, तिय सो जाय जेहि पति न हित।
सब जाय दास ‘तुलसी’ कहै जौ न रामपद नेह नित॥११६॥
शब्दार्थ—जाय= व्यर्थ। पाइ रन रारि न मडै= युद्ध करने का सुअवसर पाकर भी युद्ध न करे। जती= सयमी। विषय-वासना= सासारिक वस्तुओं के सुख-भोग की इच्छा। छंडै= छोड़े। रत= अनुरक, लगा हुआ। पति न हित= पति प्यारा न हो।
भावार्थ—तुलसीदास कहते हैं कि वह शक्तिमान् योद्धा व्यर्थ है जो युद्ध करने का सुअबसर पाकर युद्ध न करे। वह सयमी व्यर्थ कहाता है जो सासारिक विषय-भोग से विरक्त न हो। दान न देनेवाला धनवान व्यर्थ है। धर्महीन निधन व्यर्थ है। वह पंडित भी व्यर्थ है जो पुराणों
का अध्ययन करने पर भी पुण्य कर्म में नहीं लगता। माता-पिता की भक्ति से रहित पुत्र व्यर्थ है। वह स्त्री भी व्यर्थ है जिसको पति से प्रेम न हो। परन्तु यदि रामचंद्रजी के चरणो से नित्य स्नेह नही है तो उपर्युक्त सब ही व्यक्ति व्यर्थ हैं।
अलंकार—तुल्ययोगिता।
मूल—को न क्रोध निरदह्यो, काम बस केहि नहिं कीन्हों?
को न लोभ दृढ़ फंद बॉधि त्रासन कर दीन्हों?
कौन हृदय नहि लाग कठिन अति नारिनयन-सर?
लोचनजुत नहि अध भयो श्री पाइ कौन नर?
सुर-नागलोक-महिमंडलहु को जो मोह कीन्हों जय न?
कह 'तुलसिदास' सो ऊवरै जेहि राख राम राजिवनयन॥११७॥
शब्दार्थ—निरदह्यो= जलाया सतप्त किया। त्रासन= भयभीत। कौन= किसके। नारिनयन सर= स्त्रियो के कटाक्ष। लोचनजुत= लोचनयुक्त होंते हुए भी। श्री= लक्ष्मी, धन-सपत्ति। नागलोक= पाताल। ऊपरै= छूट जाता है, बच जाता है।
भावार्थ—ऐसा कौन है जिसको क्रोध ने नही जलाया? काम ने किसको वश में नही किया? लोभ ने दृढ़ फदे में बाँधकर किसको भयभीत नहीं किया? स्त्रियों के तीव्र कटाक्ष ने किसके हृदय में कुछ असर नहीं किये? धन वैभव पाकर ऑख होते हुए भी कौन मनुष्य अधा नहीं हुआ? स्वर्ग, पाताल और पृथ्वीमडल में ऐसा कौन है जिसको मोह ने न जीता हो? (तात्पर्य यह कि ऐसा कोई भी नही जो काम, क्रोध, लोभ, मोह और स्त्री के वश में न हुआ हो) तुलसीदास कहते हैं कि इनसे तो वही बच सकता है जिसको कमलनेत्र रामचन्द्रजी अपनी शरण में ले ले।
अलंकार—काकुवक्रोक्ति।
मूल—
(सवैया)
भौंह-कमान-सॅधान सुठान जे नारि-बिलोकनि-बान तें बाँचे।
कोप कृसानु गुमान अवॉ घट ज्यों जिनके मन आँच न आँचे।
लोंभ सबै नट के बस ह्वै कपि ज्यों जग मे बहु नाच न नाँचे।
नीके हैं साधु सबै 'तुलसी', पै तेई रघुबीर के सेवक साँचे॥११८॥
१७ एक "उत्तरकांड शब्दार्थ-भौह-क्रमान-सॅधान सुठान =भौह रूपी धनुष से अच्छे प्रकार किया गया है संघान जिनका । नारि-बिलोकनि-बान-स्त्रियो के कटाक्ष रूपी बाण | कोप-कृसानु - कोप रूपी अग्नि । गुमान-अवाँ = अहकार रूपी भट्ठी में। ऑच न ऑचे गरमी से सतप्त न हुए।। भावार्थ-जो साधु स्त्रियो के भौह रूपी धनुष मे अच्छे प्रकार सधान किए हुए कटाक्ष रूपी बाणों से बच गए हो (अर्थात् उनके लक्ष्य न हुए हो). अहकार रूपी भट्ठी में क्रोध रूपी अग्नि की आँच से जिनके मन घड़े की तरह न तपे हों, लोम रूपी नट के वश मे होकर जो ससार मे अनेक प्रकार नाच न नाचे हो (अर्थात् लोभ के कारण जिन्होंने अनेक भाँति के कृत्य न किए हों), तुलसीदास कहते हैं कि वे ही माधु रामचद्रजी के सच्चे सेवक हैं: यो तो सब साधु अच्छे कहे ही जाते हैं। (मनहरण कवित्त) भेष सुबनाइ, सुचि बचन कहैं चुवाइ, जाइ तौ न जरनि धरनि धन धाम की। कोटिक उपाय करि लालि पालियत देह, मुख कहियत गति राम ही के नाम की। प्रगटै उपासना, दुरावै दुरबासनाहि, ___ मानस निवास-भूमि लोभ, मोह काम की। राग रोष ईरषा कपट कुटिलाई भरे, __ 'तुलसी' से भगत भगति चहैं राम की ! ॥११॥ शब्दार्थ-मेष सुबनाइ सुन्दर साधुओं का सा वेष बनाकर । चुवाइ% शात और मधुर करके । गति = पहुँच, शरण । उपासना- पूजा-पाठ, भक्ति। दुरावै-छिपाता है। दुरबासनाहि दुर्वासना को, बुरी इच्छाओ को। मानस =मन । निवास-भूमि-रहने का स्थान । राग = साचारिक विषयों से प्रेम । रोष - क्रोध । ईरषा-(स० ईर्ष्या) पराई उन्नति देखकर जलना। भावार्थ-मन से पृथ्वी, धन और घर की चिता नही छूटती, पर सुन्दर साधुओं का वेष बनाकर मुख से शात और मीठे वचन बनाकर कहते हैं । करोड़ों प्रकार के भले बुरे उपायों से अपनी देह का लालन-पालन करते हैं पर मुख से कहते हैं कि हम तो राम नाम की शरण हैं। उपासना को तो प्रगट
करते हैं, पर अपने मन मे कुवासनाओ को छिपाए रखते हैं। मन तो लोभ, मोह और काम का निवासस्थान ही है। इस प्रकार के राग, रोष, ईर्ष्या, कपट और कुटिलता से भरे तुलसीदास के समान भक्त भी राम की भक्ति चाहते हैं। क्या ही आश्चर्य की बात है!
मूल—काल्हि ही तरुन तन, काल्हि ही धरनि धन,
‘काल्हि हो जितौंगो रन’, कहत कुचालि है।
‘काल्हि ही साधौं गो काज’, काल्हि ही राजा समाज,
मसक ह्वै कहै ‘भार मेरे मेरु हालि है’।
‘तुलसी’ यही कुमॉति घने घर घालि आई;
घने घर घालति है, घने घर घालि है।
देखत सुनत समुझत हू न सूझै सोई,
कबहूँ कह्यो न ‘कालहू को काल काल्हि है’॥१२०॥
शब्दार्थ— साधौगो= सिद्ध करूँगा। मसक= मच्छर। हालिहै= हिल जायगा। यही कुभाँति= इसी प्रकार की दुबुद्धि। घने= बहुत, असख्य। घालना= नष्ट करना। सूझै न= समझ में नहीं आता।
भावार्थ— कुचाली लोग कहते है कि कल ही हमारे शरीर मे यौवन आएगा, कल ही पृथ्वी और धन पैदा करेगे, कल ही युद्ध मे जय प्राप्त करेंगे, कल ही अपने सब कार्य साधन कर लेगे और कल ही राज-समाज जोड़ लेंगे (अर्थात् राजा हो जाएँगे)। मच्छर के समान छोटे होकर भी कहते हैं कि हमारे बोझ से सुमेरु पर्वत भी हिल जायगा। तुलसीदास कहते हैं कि यही दुर्बुद्धि बुरी तरह से असख्य घरो को नष्ट कर आई, अनेक घर उजाड़ रही है, और अनेक घरो को उजाड़ेगी। ऐसा सब देखते-सुनते और समझते हुए भी किसी की बुद्धि मे यह न सूझा और न किसी ने कभी यह कहा कि ‘कल ही काल (मौत) का भी काल है।’ (कौन निश्चय है कि ‘कल’ आवेगा ही, संभव है श्राज ही अतिम दिवस हो)।
मूल—भयो न तिकाल तिहूँ लोक ‘तुलसी’ सो मंद,
निदै सब साधु, सुनि भालौं न सकोचु हौं।
जानत न जोग, हिय हानि सानै जानकीस,
काहे को परेखो पातकी प्रपंची पोचु हौं।
पेट भरिवे.के काज महाराज को कहायों,
महाराज हू कह्यो है, ‘प्रनत बिमोचु हौं’।
निज अघ-जाल, कलिकाल की करालता,
बिलोकि होत व्याकुल, करत सोई सोचु हौं॥१२१॥
शब्दार्थ—तिकाल= त्रिकाल (भूत, भविष्यत्, वर्तमान तीनो कालों में)परेखो= उलाहना। पातकी= पापी। प्रपची= छली। पोचु= नीच। प्रनत= भक्त, शरणागत। प्रनत-बिमोचु= भक्तो को सकट से छुड़ानेवाला। अघजाल= पापो का समूह ।
भावार्थ—तुलसीदास कहते है कि मेरे समान तीनो कालो मे (भूत, भविष्य, वर्तमान) तीनो लोको मे (स्वर्ग, मर्य, पाताल) कोई बुरा नही हुआ, इसलिए सब सजन लोग मेरी निदा करते है पर मै इस पर कुछ भी सकोच नहीं मानता। रामजी मुझे अपने योग्य नही मानते, इसलिए मुझे अपनाने में अपनी हानि (बदनामी) समझते है। अतः जानकीश, मैं आपको क्योकर उलाहना दूँँ। मै वास्तव मे पापी, छली और नीच हूँ। मै अपना पेट भरने के लिए आपका कहलाता हूँ, और आपने भी कहा है कि “मै शरणागतो को संकट से बचानेवाला हूँ।” परतु मै अपने असख्य पाप, और उस पर कलियुग की कड़ाई देखकर व्याकुल होता हूँ। इसी कारण मुझे चिंता है।
मूल—धरम के सेतु जगमंगल के हेतु भूमि,
भार हरिबे को अवतार लियो नर को।
नीति औ प्रतीति-प्रीति-पाल प्रभु चालि मान,
लोक बेद राखिबे को पन रघुबर को।
बानर बिभीषन की ओर के कनावड़े हैं,
सो प्रसंग सुने अंग जरै अनुचर को।
राखे रीति आपनी जो होइ सोई कीजै, बलि,
‘तुलसी’ तिहारो घरजायऊ है घर को॥१२२॥
शब्दार्थ—धरम के सेतु= धर्म की मर्यादा। हेतु= कारण। पन= प्रण। कनावड़े= एहसानमंद, ऋणी। प्रसंग= कथा, वार्ता। अनुचर= सेवक (तुलसीदास)। घरजायऊ= घरजाया, गुलाम। भावार्थ—श्रीरामचद्रजी धर्म की मर्यादा हैं। उन्होने संसार का मंगल करने और पृथ्वी का भार हरण करने के लिए मनुष्य का अवतार लिया है। प्रभु की चाल है कि विश्वास और प्रीति का पालन करते हैं। लोक और वेदों की मानरक्षा करना रामचंद्रजी का प्रण है। तुलसीदास कहते हैं कि हें रामचद्रजी, आप विभीषण और वानरो के ऋणी हैं, यह कथा सुनकर मुझ सेवक को ईर्ष्या होती है (कि मेरे भी ऋणी क्यो न हुए)। अतएव, मैं आपकी बलैया लूँ, अपने प्रण की रक्षा करके जो हो सके वही कीजिए। मैं तो आपके घर का घरजाया सेवक हूँ।
मूल—नाम महाराज के निबाह नीको कीजै उर,
सब ही सोहात, मैं न लोगनि सोहात हौं।
कीजै राम बार यहि मेरी ओर चखकोर,
ताहि लगि रक ज्यों सनेह को ललात हौं।
'तुलसी' बिलोकि कलिकाल की करालता,
कृपालु को सुभाव समुझत सकुचात हौं।
लोक एक भॉति को, तिलोकनाथ लोकबस,
आपनो न सोच, स्वामी-सोच ही सुखात हौं॥१२३॥
शब्दार्थ—नाम महाराज के निबाह नीको कीजै उर= उर (में) महाराज के नाम के सग नीको निबाह कीजै। बार यहि= इस बार। चखकोर कीजै= सुदृष्टि फेरिए। ताहि लगि= उस सुदृष्टि के लिए। रक ज्यों= दरिद्र की तरह। सनेह= घी। ललात हौ= इच्छुक रहता हूँ। लोक एक भॉति को= लोग बहुत बुरे हो गए हैं। तिलोकनाथ लोकबस= क्या त्रिलोकानाथ भी लोगो की तरह हो गए?
भावार्थ— रामचद्रजी के नाम के साथ अच्छे प्रकार निर्वाह करनेवाला (अर्थात् रामनाम जपनेवाला) सबको मन से अच्छा लगता है, पर मैं लोगों को अच्छा नही लगता, अतः हे रामचद्रजी, इस बार मेरी ओर अपनी शुभ दृष्टि फेरिए। आपकी उस सुदृष्टि के लिए मै उसी प्रकार लालायित रहता हूँ जैसे दरिद्री घृत के लिए (अच्छे पकवानों का) इच्छुक रहता है। तुलसीदास कहते हैं कि कलियुग की इस करालता को देख कर (अर्थात् घोर कलियुग देखकर) और कृपालु रामचद्रजी का स्वभाव समझकर (अर्थात् रामचन्दजी</small </noinclude>
पापियों का उद्धार करनेवाले है यह समझकर) मै सकुचता हूँ (कि रामचन्द्रजी किस किस का उद्धार करेंगे और उनमें मेरा नबर कैसे आवेगा?)। संसार के लोग तो बहुत बुरे हो गये हैं, पर क्या त्रिलोकीनाथ भी वैसे ही हो गए हैं? हे स्वामी, मुझे अपने बुरे होने का सोच नही, मै तो आपके सोच से सूखा जाता हूँ (कि लोग यह कहने लगेगे कि रामजी भी कलियुग में अपना सुभाव छोड़कर ऐसे करुणारहित हो गए कि अपने भक्त तुलसी को न तार सके)।
नोट—निहायत उत्तम व्यग्य है।
मूल—तौ लौं लोभ-लोलुप ललात लालची लबार,
बार बार लालच धरनि धन धाम को।
तब लौं बियोग-रोग सोग, भोग जातना को,
जुग सम लगत जीवन जाम जाम को।
तौ लौं दुख-दारिद दहत अति नित तनु,
‘तुलसी’ है किकर बिमोह कोह काम को।
सब दुख आपने, निरापने सकल सुख,
जौ लौं जग भयो न बजाइ राजा राम को॥१२४॥
शब्दार्थ—तौ लौं= तब तक। लोलुप= इद्रिय-सखों का लालची। लबार= झुठा। जातना= (स० यातना) कष्ट। जुग= युग। जाम=(याम) प्रहर। तनु= शरीर। किंकर= सेवक। निरापने= (निर्+आपने) अपने नहीं अर्थात् पराये। जन= भक्त। बजाइ= डके की चोट, खुल्लमखुल्ला। जौ लों= जब तक।
भावार्थ—तुलसीदास कहते हैं कि जब तक मनुष्य खुल्लमखुल्ला राजा रामचंद्रजी का भक्त नहीं हो जाता तभी तक वह इंद्रिय सख-लोलुप, टुकड़े-टुकड़े को लालायित्त रहनेवाला, धन-संपत्ति का लालची, बार बार झठ बोलनेवाला और पृथ्वी, धन तथा घर का लालची रहता है। तभी तक बियोग और रोग का शोक रहता है, तभी तक कष्ट भोगने पड़ते हैं, और पहर पहर का जीवन युग के समान प्रतीत होता है, तभी तक दुःख और दारिद्रथ नित्य ही शरीर को अतिशय कष्ट देते हैं, तभी तक वह लोभ, मोह, काम और क्रोध
का दास रहता है जिससे सब दुःख तो अपने हो जाते हैं और सब सुख पराये हो जाते है।
अन्वय—तौ लो लोभ, मोह, कोह, काम को किंकर है। प्रथम पाद में ‘लोभ’ का समन्वय तृतीय पाद के उत्तरार्द्ध से करना ठीक है।
मूल—तब लौ मलीन हीन दीन, सुख सपने न,
जहाँ तहाँ दुखी जन भाजन कलेस को।
तब लौं उबेने पायँ फिरत पेटै खलाय,
बाए मुँह सहत पराभौ देस देस को।
तब लौं दयावनो, दुसह दुख दारिद को,
साथरी को सोइबो, ओढी़बो झूने खेस को।
जब लौं न भजै जीह जानकीजीवन राम,
राजन को राज सो तौ साहेब महेस को॥१२५॥
शब्दार्थ—उबेने पायँ= नगे पाँव। पेटै खलाय= लोगों को अपना खाली पेट दिखाकर। चार मुँँह= मुँँह खोलकर। पराभौ= (सं० पराभव) तिरस्कार, अपमान। दयावनो= दया का पात्र। साथरी= चटाई। झूने= झीने, झाझरे, बारीक। खेस= पुरानी रुई के पहले का बना हुआ खुरदुरा कपड़ा। जीह= जिह्वा। साहेब= स्वामी।
भावार्थ—तुलसीदास कहते है कि तभी तक मनुष्य पापी, दीन, हीन रहता है, (तभी तक) स्वप्न में भी उसे सुख नहीं मिलता, (तभी तक) वह दुःखी मनुष्य जहाँ कहीं भी जाता है क्लेश का पात्र होता है, तभी तक वह नगे पाँव, भूखे पेट और मुँँह खोले हुए भटकता हुआ जगह जगह अपमान सहता है, तभी तक वह दयापात्र है, (तभी तक) उसे दरिद्रता का असह्य दुःख है, (तभी तक) उसे चटाई पर सोना और बारीक खुरदुरे कपड़े को ओढ़ना पड़ता है, जब तक उस मनुष्य की जीभ जानकीपति रामचन्द्रजी को न भजे, जो राजाओ के भी राजा और महादेवजी तक के स्वामी हैं।
मूल—ईसन के ईस, महाराजन के महाराज,
देवन के देव, देव! प्रान हूँ के प्रान हौ।
काल हू के काल, महाभूतन के महाभूत,
कर्म हूँ के करम, निदान के निदान हौ।
१६६
कवितावली निगम को अगम, सुगम 'तुलसी' हू से को, एते मान सीलसिधु करुनानिधान हो। महिमा अपार काहू बोल को न वारापार, बड़ी साहिबी में नाथ बड़े सावधान हो ॥१२६॥ शब्दार्थ-महाभूत = पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश ये पच महा- भूत हैं। महाभूतन के महाभूत =पंच महाभूतो से संपूर्ण सृष्टि बनती है उन पंच-महाभूतों के भी श्रादि कारण । निदान कारण निगम वेद । अगम जहाँ कोई न जा सके, जिसकी थाह कोई न ले सके । एते मान = इतने । बोल वचन। भावार्थ--तुलसीदास कहते हैं कि देव रामचंद्रजी, श्राप समर्थों के भी स्वामी हैं, महाराजाओं के भी महाराजा है, देवताओं के भी देवता हैं, प्राणों के भी प्राण है, काल के भी काल हैं, पंच महाभूतो के भी आदि कारण है. कर्म के भी कर्म हैं और कारण के भी कारण हैं। आप वेद को भी अगम हैं और मुझ ऐसो को (भक्तों को) सुलभ हैं। श्रापकी महिमा अपार है, आपके किसी वचन का वारापार नही (अर्थात् आपकी आशा अटल है)। हे स्वामी, आप अपने इस बड़े प्रभुत्व को निबाहने में बड़े सावधान हैं। अलंकार—अत्युक्ति। मूल- (मत्तगयंद सवैया ) भारत-पालु कृपालु जो राम, जेही सुमिरे तेहि को तहँ ठाढ़े। नाम प्रताप महा महिमा, अकरे किये खोटेउ, छोटेउ बाढ़े। सेवक एक तें एक अनेक भए 'तुलसी' तिहुँ ताप न डाढ़े। प्रेम बदौं प्रहलादहि को जिन पाहन ते परमेसुर काढ़े ॥१२७|| शब्दार्थ---भारत-पालु-दुःखियो के रक्षक । जेहि-जिसने भी । सुमिरे स्मरण किया। ॲकरे(स० अक्रय) महँगा। खोटेउ =निकम्मे भी। तिहुँ ताप - दैहिक, दैविक, भौतिक तीन प्रकार के ताप । डाढ़े दग्ध, जले हुए। बदौ = मानता हूँ। पाहन %=(सं० पाषाण) पत्थर । काढ़े निकाले, प्रकट करा दिया। भावार्थ-तुलसीदास कहते हैं कि रामचन्द्रजी कृपालु और दुखियों के रक्षक है । जिसने भी (जिस स्थान पर) उनका स्मरण किया, उनके लिए उसी स्थान पर उपस्थित हो जाते हैं। रामनाम के प्रताप की महिमा बड़ी भारी है। इसने खोटो को भी बहुमूल्य और छोटो को भी बड़ा कर दिया। यद्यपि सेवक तो एक से एक बढ़कर अनेक हुए जो तीनो तापों से दग्ध नहीं हुए, पर मैं तो प्रह्लाद का ही प्रेम श्लाघनीय मानता हूँ जिसने पत्थर से भी परमेश्वर को प्रकट करा दिया।
मूल
काढ़ि कृपान, कृपा, न कहूँ पितु काल कराल बिलोकि न भागे।
'राम कहाँ? 'सब ठाँउ है' 'खंभ में?' 'हाँ' सुनि हाँक नृकेहरि जागे।
बैरी विदारि भए बिकराल, कहे प्रहलादहि के अनुरागे।
प्रीति प्रतीति बढ़ी 'तुलसी' तब तें सब पाहन पूजन लागे॥१२८॥
शब्दार्थ―काढ़ि= निकालकर। कृपान= (सं० कृपाण) तलवार। ठाँउ= स्थान। नृकेहरि= नसिंह अवतार। जागे= प्रकट हुए। बिदारि= फाड़कर, विदीर्ण करके।
भावार्थ=हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने के लिए तलवार खीची। उसने अपने पुत्र पर कुछ भी कृपा न की, परन्तु प्रह्लाद भयकर काल के समान अपने पिता को देखकर भगे नहीं। हिरण्यकश्यप ने पूछा, "बता तेरा रक्षक राम कहाँ है (इस समय तुझे क्यो नहीं बचाता)?" प्रह्लाद ने उत्तर दिया, "मेरे राम सर्वत्र विराजमान हैं।" हिरण्यकश्यप ने पूछा, "क्या इस (जिसमें प्रह्लाद को बाँधा था) खभे में भी है?" उसने उत्तर दिया, "हाँ।" प्रह्लाद की इस 'हाँ' को सुनते ही नरसिंह खभा फाड़कर प्रकट हो गए और हिरण्यकश्यप को अपने नखो से विदीर्ण करके बड़े भयकर बन गए, परन्तु प्रह्लाद की विनय से फिर भक्त के प्रेम के कारण शात हो गए। तुलसीदास कहते हैं कि तब से भगवान् पर सबका प्रेम और विश्वास बढ़ गया, और इसी कारण तब से लोग पत्थरो को (उनमे ईश्वर का अस्तित्व समझकर) पूजने लगे।
विशेष―तुलसीदासजी ने इस छंद द्वारा बड़ी युक्ति से मूर्तिपूजा का समर्थन किया है।
मूल-अंतरजामिहु ते बड़ बाहरजामि हैं राम, जे नाम लिये तें।
धावत धेनु पन्हाइ लवाई ज्यो बालक बोलनि कान किये ते।
कवितावली
आपनी बूझि कहै 'तुलसी, कहिबे की न बावरी बात बिये तें। पैज परे प्रहलादहु को प्रगटे प्रभु पाहन तें न हिये तें ॥१२६।। __ शब्दार्थ--अतर्जामी = अतस् ही में जानने योग्य, निर्गुण । बाहर- जामी-बाह्य जगत् म जानने योग्य, सगुण रूप। धेनु गाय । पन्दाइ =थन मे दूध उतारती हुई । लवाई = हाल की ब्याई हुई गाय । बावरी =पागलपन की सी बुरी। बिये ते= दूसरे से । पैज-(सं० प्रतिज्ञा, (प्र० पइज्जा )। भावार्थ-ईश्वर के निगुण रूप से सगुण रूप श्रेष्ठ है, क्योंकि सगुण रूप ईश्वर नाम लेते ही अपने भक्त पर कृपा करने को उसी प्रकार दौड़ पाते हैं जैसे हाल की ब्याई हुई गाय दूर से अपने बछडे का रेभाना सुनते ही स्तनो में दूध उतारकर दौड़ी पाती है। तुलसीदास कहते हैं कि मैं अपनी समझ से कहता हूँ, अपनी पागलपने की सी बाते दूसरे से कहने योग्य नहीं हैं। प्रसाद की प्रतिमा का निर्वाह करने के लिए भगवान् पत्थर से प्रकट हुए, न कि हृदय से। बालक बोलि दियो बलि काल को, कायर कोटि कुचाल चलाई। पापी है बाप, बड़े परिताप ते आनो ओर ते खारिन लाई। भूरि दई विषमूरि, भई प्रहलाद सुधाई सुधा को मलाई । रामकृपा 'तुलसी' जन को, जग होत भले को भलोई भलाई ॥१३०॥ शब्दार्थ-बालक-पुत्र (प्रह्लाद) । खोरि न लाई कसर न की । भूरि = बहुत । सुधाई - सीधेपन के कारण । सुधा=अमृत । जन-भक्त। भावार्थ-हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को बुलाकर काल को बलि दे दिया। उस कायर ने पुत्र को मारने के लिये करोड़ों कुचाले चली। वह बड़ा पापी पिता था, अतः उसने अपने पुत्र को बड़े बड़े कष्ट देने में अपनी श्रोर से कुछ कसरन की। प्रह्लाद को बहुत सी विष-सूले दी, पर प्रह्लाद की सिधाई के कारण वह भी अमृत की मलाई के समान गुणकारी हुई । तुलसी- दास कहते हैं कि इसका कारण भकों पर रामचन्द्र जी की कृपा है, और ससार में रामकृपा से भले आदमी को मलाई ही भलाई है। उत्तरकांड कंस करी ब्रजबासिन पै करतूति कुभाँति, चली न चलाई। पांडु के पूत सपूत, कुपूत सुजोधन भो कलि छोटो छलाई । कान्ह कृपाल बड़े नतपालु गए खल खेचर खीस खलाई। ठीक प्रतीति कहै 'तुलसी' जग होइ भले को भलोई भलाई ॥१३१॥ शब्दार्थ--सुजोधन = दुर्योधन का ही नाम है। भो = हुा । कलि छोटो = कलियुग का छोटा भाई । छलाई छल मे। कान्ह %= कृष्णजी। नतपालु-शरण में आए हुए के रक्षक 1 नत = मुका हुअा (सं० नम्= झुकना) । खेचर-(खे=आकाश मे चर-भ्रमण करनेवाले ) राक्षस घमडी वा अत्याचारी। खीस गए 3 नष्ट हो गए। खलाई = दुष्टता के कारण । भावार्थ-कस ने व्रजवासियों से बहुत बुरा व्यवहार किया, पर (अज- वासियो के रक्षक कृष्णा थे, अतः) उसके किए कुछ न हो सका, पाडु के पुत्र सुपुत्र थे, और कुपुत्र दुर्योधन तो बन करने में इतना निपुण था मानो वह कलियुग का छोटा भाई हो; (पर कृष्णजी पाडवो के सहायक थे अतः उनको कुछ भी हानि न पहुँचा सका) कृष्णजी बडे कृपालु और शरणागतो के रक्षक हैं. श्रतः अपनी दुष्टता के कारण दुष्ट अत्याचारी नष्ट हो गए। तुलसीदास विश्वासपूर्वक ठीक कहते हैं कि संसार में भले को भलाई ही भलाई है। अवनीस अनेक भए अवनी जिनके डर ते सुर सोच सुखाहीं। मानव-दानव-देव-सतावन रावन घाटि रच्यो जग माहीं। ते मिलए धरि धूरि, सुजोधन जे चलते बहु छत्र की छॉही। बेद पुरान कहै, जग जान, गुमान गबिदहि भावत नाहीं ॥१३२॥ शब्दार्थ-अवनीस =(सं० अवनि - पृथ्वी+ईश ) राजा । दानव = कश्यप की दनु माम्नी स्त्री से उत्पन्न संतान दानव कहलाती है (दानव लोग भी देवताओं के वैरी थे)। सतावन - सतानेवाला । घाटि रच्यो-बुराई का आयोजन किया। ते-वे। जग जान ससार भी जानता है। गुमान अभिमान | भावत - अच्छा लगना । जे चलते बहु छत्र की छॉही = जिनके कवितावली ऊपर राजछत्र सदा छाया रहता था, छत्र की छाया मे चलने के कारण जिन पर धूल भी नहीं पड़ने पाती थी। भावार्थ-इस पृथ्वी मे अनेक बड़े बड़े राजा हुए हैं जिनके डर के कारण देवता शोच से सूख जाते थे। मनुष्य, दानव और देवताश्रो का सतानेवाला रावण, जिसने स सार में बुरा आयोजन किया, और दुर्योधनादिक बड़े बड़े प्रतापशाली राजा, जिनके ऊपर सदा राजछत्र तने रहते थे, केवल अभिमान के कारण धूल मे मिल गए । वेद और पुराणों ने भी कहा है. और सारा संसार भी इस बात को जानता है कि भगवान् को घमड अच्छा नही लगता। मूल--- जब नैनन प्रीति ठई ठग स्याम सों, स्यानी सखी हठि हौं बरजी। नहिं जान्यो बियोग सो रोग है आगे झुकी, तब हौं तेहि सों तरजी। अब देह भई पट नेह के घाले सों, ब्योंत करै बिरहा दरजी। ब्रजराज-कुमार बिना सुनु, भृङ्ग अनङ्ग भयो जिय को गरजो॥१३३।। शब्दार्थ-ठई-ठानी । स्याम-कृष्ण । स्यानी%3D(स. अज्ञान चतुर। हौ-मुझे । बरजी-मना किया, प्रीति करने से रोका । जान्यौ=जानती है मुकी =नाराज हुई । तरजी-दड दिया, निरादर किया। पट = वस्त्र नेह के घाले सो= स्नेह करने से । ब्योंत करे-काट-छॉट करता है, दुबला बना देता है। बिरहा दरजी-विरह रूपी दरजी । भृक्ष-भौरा । अनंग-कामदेव । जिय को गरजी = प्राणो का ग्राहक । प्रकरण-कृष्णजी के मथुरा जाने पर गोपियाँ कृष्ण के विरह में व्याकुल थीं। कृष्ण ने उद्धवजी को गोपियो को समझाने के लिए भेजा। उद्धवजी उनको प्रेम-मार्ग छोड़कर योग-मार्ग मे जाने का उपदेश देने लगे। अतः प्रेम-मार्ग की उपासिका गोपियाँ उद्धव को भ्रमर मानकर उलाहना देती हैं। ऐसे काध्य को 'भ्रमर-गीत' कहते हैं । इसके आगे के २ छद और भी 'भ्रमर- गीत के हैं। भावार्थ-एक गोपी उद्धव को भ्रमर सज्ञा देकर कहती है-जब मेरे इन नेत्रों ने ठग कृष्ण से प्रीति लगाई तब चतुर सखी ने मुझे (कृष्ण से प्रीति करने से मना किया। उसने अप्रसन्न होकर कहा कि नहीं जानती कि आगे उत्तरकांड वियोग रूपी कोई रोग भी है। तब मैंने उसको निरादर रूपी दंड दिया। अब मेरा शरीर स्नेह करने के कारण वस्त्र के समान हो गया है और विरह रूपी दरजी उस वस्त्र की काट लॉट करता है (तात्पर्य यह है कि विरह के कारण मेरी देह दुर्बल होती जाती है)। हे भ्रमर । सुनो, नद के कुमार श्रीकृष्ण के बिना कामदेव हमारे प्राणों का ग्राहक हो गया है (अर्थात् कृष्ण के वियोग के कारण हमारे प्राण छूटना चाहते हैं )। जोग-कथा पठई, ब्रज को, सब सो सठ चेरी की चाल चलाकी । ऊधो जू क्यों न कहे कुबरी जो बरी नटनागर हरि हलाकी। जाहि लगै पर जाने सोई 'तुलसी' सो सुहागिनि नंदलला की। जानी है जानपनी हरि की, अब बांधियैगी कछु मोदि कला की ॥१३४॥ शब्दार्थ—पठई = भेजी । सठ चेरी = दुष्टा दासी अर्थात् कुब्जा, कुबड़ी । चाल चलाकी = ( मुहावरा ) धूर्तता, चालाकी की चाल । कुबरी - (१) कुबड़ी, (२) कु (बुरी)+बरी (ब्याहा)। जो= जिसको । बरी- ब्याहा । नटनागर चतुर खिलाड़ी। हलाकी मार डालनेवाला, घातक । जाहि लगै पर जानै सोई - जिस पर बीतती है वहीं जानता है। सुहागिनि = सौभाग्यवती । जानमनी = ज्ञानपना, ज्ञानीपन । हरि = कृष्ण । बॉ धियेगी= (हम भी) बाँधेगी। मोटि गठरी। भावार्थ-हे उद्धवजी । कृष्ण ने व्रज को ( श्रापके द्वारा हमें सिखलाने को ) योग की कथा भेजी है, वह सब उसी दुष्टा कुबड़ी की धूर्तता है, जिसने चतुर खिलाड़ी और घातक कृष्णा को भी एक दृष्टि देखते ही वरण कर लिया। भला वह कुबरी क्यो न ऐसा सदेश भेजे । परतु जिस पर बीतती है वही जानता है कि वियोग की व्यथा क्या पदार्थ है। वह तो कृष्ण की सौभाग्यवती ( सयोगिनी ) है। (हमारे वियोग के दुःख को क्या समझे)। अब हमने कृष्ण का शानीपन जान लिया है। ( वे उसकी कुबड़ी पीठ देखकर लुब्ध हो गए)। अतः हम भी किसी कला की गठरी अपनी पीठ पर बाँध लेगी। (मनहरण कवित्त) पठयो है छपद छबीले कान्ह कैहूँ कहूँ,
खोजि कै खवास खासो कबरी सी बाल को।
ज्ञान को गढ़ै या, बिनु गिरा को पढ़ैया, बार-
खाल की कढ़ैया, औ बढ़ैया उर-साल को।
प्रीति को बधिक, रसरीति को अधिक, नीति,
निपुन-बिबेक है, निदेस देसकाल को।
‘तुलसी’ कहे न बनै, सहे ही बनैगी सब,
जोग भयो जोग को, बियोग नंदलाल को॥१३५॥
शब्दार्थ— पठयो है= भेजा है। छपद = (सं० षट्पद) भ्रमर। छवीले= छबिवाले, सुँँदर। कैहूँ= किसी प्रकार से। कहूँ= कही से। खोजि कै= ढैढकर। खवास= सेवक। खासी= प्रसिद्ध। बाल= (सोलह वर्ष की स्त्री बाल कहलाती है) युवती स्त्री। ज्ञान को गढ़ैया= ज्ञान की बाते बनानेवाला। गिरा= बाणी बिनु गिरा को पढ़ैया= बिना वाणी के पढ़नेवाला। बारखाल को कढ़ैया= बाल की खाल खीचनेवाला। उर-साल को बढै़या= हृदय के कष्ट को बढानेवाला। प्रीति को वधिक= प्रीति की हत्या करनेवाला। अधिक= और भी अधिक (हत्यारे से भी बढ़कर)। निदेश= आज्ञा। जोग= संयोग, अवसर।
भावार्थ— छबीले कृष्ण ने, किसी प्रकार (बड़ी मुश्किल से) कही से खोजकर कुबड़ी के उत्तम सेवक को भ्रमण रूप से भेजा है। यह भ्रमर गढ़ गढ़ कर ज्ञान की बाते करनेवाला, बिना वाणी के ही पढ़नेवाला (केवल गुजार करनेवाला) बाल की खाल खीचनेवाला और हृदय की पीड़ा को बढ़ानेवाला है। यह प्रीति का वधिक है और इस रीति (श्रृङ्गार भाव) के लिए तो हत्यारे से भी बढ़कर है, नीति में निपुण और विवेकी है, सो यह बात देश और काल की आज्ञा के अनुसार ही है (हमारा समय ही ऐसा बुरा आ गया है) अतः इसकी बातों का उत्तर देना ठीक नहीं, सब सह लेना ही ठीक है, क्योकि जब नदलाल से वियोग हो गया, तब योग करने का सयोग आ ही गया। (अब उनके बियोग में योगिनी बनना ही उचित है)।
अलंकार—हेतु (द्वितीय)—'नंदलाल का वियोग ही योग का संयोग होने से।
मूल—हनुमान ह्वै कृपालु, लाड़िले लखन लाल,
भावते, भरत कीजै सेवक सहा य जू।
उत्तरकांड
२०३ बिनती करत दीन दूबरो दयावनो सो, बिगरे ते आपु ही सुधारि लीजै भाय जू। मेरी साहिबनी सदा सीस पर बिलसति, देबि क्यों न दास को दिखाइयत पाय ज। खीमहू में रीझिबे की बानि, राम रीझत हैं, रीम है हैं राम की दुहाई रघुराय जू ॥१३६।। शब्दार्थ? =होकर । लाडिलै-प्यारे । भावते -प्यारे । बिगरे ते = बिगड़ने से, अर्थात् यदि मुझमे बिनती न करते बनी हो । भाय जू = भाईजी। साहिधिनी =स्वामिनी । बिलसति = विशेष प्रकार से लसती है अर्थात् शोभा- यमान है। खीझह मे- क्रोध में भी। रीझिये की बानि = प्रसन्न होने के स्वभाव से ! रीझ है हैं = प्रसन्न हुए होंगे। भावार्थ-हे इनुमानजी, हे प्यारे लक्ष्मणजी, हे प्यारे भरतजी, कृपालु होकर मुझ सेवक की सझयता कीजिए। मैं दीन, दुर्बल और दया का पात्र श्रापसे विनती करता है। अगर मुझसे विनती करते न बनी हो तो आप चात सुधार लीजिएगा । हे मेरी मालकिन सीताजी, (अथवा तुलसीजी आप तो सदा ही सब की शिरोभूषण हो, अतः हे देवि, मुझ दास को अपने चरण क्यों नहीं दिखलाती ( दर्शन क्यो नही देती)। श्रीरामजी का तो यह स्वभाव है कि वे क्रोध में भी रीझते हैं। अतएव मै रामचद्रजी की शपथ लेकर कहता हूँ कि रामचद्रजी मुझसे प्रसन्न ही होगे (अतः आप भी सिफारिश कर दीजिए तो मेरा काम बन जाय)। मूल-- (मत्तगयद सवैया) बेष बिराग को, राग भरो मनु, माय ! कहौं सतिभाव हौं तोसों। तेरे ही नाथ को नाम लै बेचि हौं पातकी पामर प्राननि पोसों। एते बड़े अपराधी अघी कह, तें कहु अंत्र ! कि मेरो तू मोसों। स्वारथ को परमारथ को परिपूरन भो फिरि घाटि न होसों ॥१३७॥ शब्दार्थ-राग-सासारिक सुखों से प्रेम । सतिभाव= सत्य भाव से, निष्कपट मन से । पामर-नीच । पोसों - पुष्ट करता हूँ, पालन करता है। एते-इतने । अघी-पापी || घाटि-कमती । घाटिन होसों-कमती न होगी। २०४ कवितावली भावार्थ-तुलसीदास कहते है कि हे माता, मैं आपसे शुद्ध चित्त से कहता हूँ कि यद्यपि मेरा वेष वैरागियो का सा है तथापि मन अभी सासारिक सुखो मे लगा हुआ है। मै नीच पापी आपके ही स्वामी रामचद्रजी का नाम बेचकर अर्थात् राम के नाम पर भीख मांगकर अपने प्राणो की रक्षा करता हूँ। हे माता, इतने बड़े अपराधी और पापी से तू कह दे, 'तू मेरा है तो बस फिर स्वार्थ और परमार्थ सब पूरे हो जाएंगे, किसो बात की कमतीन होगी (ऐसा मेरा विश्वास है)। मूल- (कवित्त-सीतामढी का वर्णन) जहाँ बालमीकि भए ब्याध ने मुनींद्र-साधु, 'मरा-मरा' जपे सुनि सिख ऋषि सात की। सीय को निवास लव-कुस को जनमथल, ____ 'तुलसी' छुवत छाँह ताप गरे गात की। बिटप-महीप सुरसरित-समीप सोहै, सीताबद पेखत पुनीत होत पातकी । बारिपुर दिगपुर बीच बिलसति भूमि, अंकित जो जानकी-चरन-जलजात की॥१३८।। शब्दार्थ-सिख = (स.) शिक्षा । ऋषि सात की = सप्तर्षियों की। गरगल जाते हैं, नष्ट हो जाते हैं। गात = ( स० गात्र ) शरीर । बिटप =(स.) वृक्ष । सुरसरित = गगाजी। सीनाबट%Dउस वृक्ष का नाम जहाँ सीताजी रही थी। पेखत%=(H० प्र+ईद ) देखने से। बारिपुर - ग्राम विशेष । दिगपुर ग्राम विशेष । जलजात = कमल । अकित = चिह्नित। भावार्थ-जिस स्थान पर सप्तर्षियों का उपदेश सुनकर 'मरा मरा' (रामनाम का उल्टा) जपने से ही वाल्मीकि जी वधिक से सजन और मुनियों में श्रेष्ठ हो गए, जो स्थान सीता के रहने की जगह थी, जो लवकुश की जन्म भूमि थी, जिस स्थान की छाया के स्पर्श से भी शरीर के (दैहिक, दैविक, भौतिक ) तीनों प्रकार के बाप नष्ट हो जाते हैं, जिस भूमि पर गंगाजी के समीप सीतावट नामक वृक्षो का राजा (अर्थात् अति श्रेष्ठ वृक्ष) शोभायमान है, जिसको देखने से ही पापी पवित्र हो जाता है, और उत्तरकांड जो सीताजी के चरण-कमलों से चिह्नित है (अर्थात् जिस स्थान पर सीनाजी के चरण पड़े हैं) 'सीतामढी' नामक यह भूमि बारिपुर और दिगपर के बीच शोभायमान है। नोट-यह स्थान फँसो से कुछ दूर पूर्व भीटी' नामक स्टेशन के पास गगातट पर है। 'दिगपर' को अर'दीप' वा 'दिधउर' कहते हैं। 'वारिपुर' का मुझे पता नहीं चला। मूम-मरकत-बरन परन, फल मानिक से, लसै जटाजूट जनु रूख वेष हरु है। सुषमा को ढेरु, कैधौं सुकृत सुमेरु कैधौं, ___ संपदा सकल मुद-मंगल को घर है। देन अभिमत जो समेत प्रीति सेइये, प्रतीति मानि 'तुलसी' विचार काको थर है? सुरसरि निकट सोहावनी अवनि सोहै. राम-रमनी को बद कलि कास-तम है ।।१३६।। शब्दार्थ-मरक्त-वरन - पन्ना रन के समान अर्थात् हरे वर्ण के। वरन%=(स० वर्ण) रंग। परन % (स० पण) पत्ते । लसै = सुशोभित है। रूख =(स- वृक्ष प्रा. रुक्ख) पेड़। हरु = शिवजी। सुखमा(सं० सुषमा) परम शोभा (अत्यत शोभा को 'सुषमा' कहते हैं। सुकृत-मुमेरु पुण्यो का पर्चत । सुमेरु = यहाँ 'पर्वत' अर्थ में प्रयुक्त है । मुद -( स०) श्रानद । अभि मत-मन का इच्छित पदार्थ । काको थरु है - यह किसका स्थान है , वनि से यह अर्थ निकलता है कि यह स्थान सब मनोरथो को पूर्ण करनेवाली जगज्जननी सीताजी का है. किमी ऐसे वैसे का नहीं)। अवनि-पृथ्वी । राम- रमनी = सीताजी । कलि-कलियुग मे । कामतर = मनकामनाओं को देने- वाला कल्पवृक्ष । भावार्थ-(सीतावट के) पन्ना के रग के पचे और माणिक-समान फल हैं। उस पर जटाजूट ऐसे शोभायमान हैं मानों साक्षात् शिवजी वृक्ष के वेष में विराजे हो, यह वृक्ष अत्यंत शोभा का ढेर है, या पुण्यों का पर्वत है, अथवा सपत्ति और स पूर्ण श्रानन्द-मगल का घर है। अगर प्रीति-सहित उसकी सेवा करो वह स पूर्ण मनोरथों को पूर्ण करता है। तुलसीदास
कहते हैं कि वह स्थान किसका है (अर्थात् सब मनोरथो की दात्री जगज्जननी सीताजी का है। वह विचार कर मेरी बात पर विश्वास करो। गगा के निकट सुन्दर (सीतामढी नामक) स्थान मे वह सीतावट शोभायमान है, जो कलियुग में कल्पवृक्ष है।
मूल—देवधुनी-पास मुनिबास सी-निवास जहॉ,
प्राकृत हूँ बट बूट बसत पुरारि है।
जोग जप जाग को बिराग को पुनीत पीठ,
रागिन पै सीठि, डोठि बाहरी निहारिहै।
‘आयसु’,‘आदेस’,‘बाबा’,‘भलो भलो’,‘भाव सिद्ध’,
‘तुलसी’ बिचार जोगी कहत पुकारि हैं।
रामभगतन को सौ कामतरु ते अधिक,
सियबट सेए करतल फल चारि है॥१४०॥
शब्दार्थ—धुनी= (स०) नदी। देवधुनि= गंगाजी। सी= सीताजी। प्राकृत वट= साधारण वट वृक्ष। बूट= वृक्ष। पुरारि= त्रिपुर नामक दैत्य के अरि शिवजी। पीठ= पवित्र स्थान। रामिन पै= सासारिक विषयो से अनुरक्तों के लिए। सौठि= नीरस। डीठि= (स०) दृष्टि। ‘आयसु•••••••••••• ‘भावसिद्ध’= साधु सन्तो की बोलचाल के वाक्य, अर्था वहाँ के रहनेवाले इसी प्रकार के शिष्ट और मधुर शब्दो का व्यवहार करते हैं। करतल फल चारि हैं= धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष इन चारो फलो का पाना तो इतना सुलभ है जैसे हथेली में रखी हुई वस्तु का पाना अर्थात् अत्यंत सुलभ है। अधिक= इस कारण कि कल्पवृक्ष केवल अर्थ, धर्म काम का देनेवाला है, पर यह वट मोक्ष भी देता है।
भावार्थ—साधारण वट वृक्ष भी शिव का निवास माना जाता है, फिर यह बट तो गंगा के निकट है, जहाँ मुनियो की कुटियाँ हैं और जहाँ सीताजी का निवास स्थान रहा है। वह स्थान योग, जप और यज्ञ करने के लिए और वैराग्य साधन के लिए पवित्र है। पर सासारिक सुखो में लिप्त और बाहरी दृष्टि से देखनेवालों के लिए वह स्थान नीरस है। तुलसीदास कहते हैं कि वहाँ ऐसे योगी वसते हैं जो परस्पर शिष्टाचारसूचक ‘आयस’, ‘आदेश’, ‘बाबा’, ‘भलो भलो’, ‘भावसिद्ध’ आदि शब्दों का व्यवहार करते हैं? अर्थात्
अत्यत शिष्ट साधुजन का निवास वहाँ अब भी है)। रामभक्कों के लिए तो यह सीतावट कल्पवृक्ष से भी बढ़कर है, और इसकी सेवा करने से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चारो फल करतलगत (अत्यत सुलभ) हो जाते हैं।
अलकार—समुच्चय और व्यतिरेक।
मूल—
(चित्रकूट-माहात्म्य)
जहाँ बन पावनो, सुहावने बिहंग मृग,
देखि अति लागत अनंद खेत खूँट सो।
सीतारामलषन निवास, बास मुनिन को,
सिद्ध साधु साधक सबै बिबेक बूट सो।
झरना झरत भारि सीतल पुनीत बारि,
मंदाकिना मजुल सहेस जटाजूट सो।
'तुलसी' जो राम सो सनेह साँचो चाहिये,
तौ सेइये सनेह सों बिचित्र चित्रकूट सो॥१४१॥
शब्दार्थ— खेत खूट सी= खेत के टुकड़े की भाँति अत्यत हरा भरा। विवेक= भले बुरे का ज्ञान। बूट= वृक्ष। बारि (स०)= जल। मजुल= सुंदर। सेइये= सेवा कीजिए।
भवार्थ— जहाँ पवित्र वन है, सुन्दर सुहाबने पक्षी और पशु हैं, जिस स्थान को खेत के टुकड़े की भाँति हरा-भरा देखकर अत्यंत आनंद होता है, जहाँ सीताराम और लक्ष्मण रहते थे, जो मुनियों का वासस्थान है जो सिद्ध, साधु और साधक सभी के लिए ज्ञान रूपा वृक्ष है (अर्थात् जहाँ सभी ज्ञान प्राप्त करते हैं), जहाँ ठडा और पवित्र जल गिराते हुए झरने झरते हैं, जहाँ महादेवजी के जटाजूट से निकली हुई सुन्दर मदाकिनीजी है (यथा-सुरसरिधार नाम मदाकिनि), तुलसीदास कहते हैं कि अगर रामचद्रजी से सच्चा स्नेह चाहते हो तो स्नेहपूर्वक ऐसे (उपयुक्त प्रकार के) विचित्र चित्रकूट पर्वत की सेवा करो (अर्थात् वहाँ रहो)।