📝 घनानंद के प्रसिद्ध कवित्त व सवैये। 1st Grade (प्रारंभिक 10 छंद) व असिस्टेंट प्रोफेसर (1–25 छंद) पाठ्यक्रम में 'घनानंद कवित्त' (सं. विश्वनाथप्रसाद मिश्र) निर्धारित है।
रीतिमुक्त कवि घनानंद के प्रेम और विरह के छंद।
अंतर मैं बासी
अंतर मैं बसी पै प्रवासी कैसो अंतर है,
मेरी न सुनत दैया ! आपनीयौ ना कहौ.
लोचननि तारे ह्वै सुझायो सब,सूझी नाहीं,
बुझि न परति ऐसी सोचनि कहा दहौ.
हौ तौ जानराय,जाने जाहु न अजान यातें,
आँनंद के घन छाया छाय उघरे रहौ .
मूरति मया की हा हा! सूरति दिखैऐ नेकु,
हमैं खोय या बिधि हो!कौन धी लहालहौ.
अति सूधो सनेह को मारग है
अति सूधो सनेह को मारग है जहाँ नेकु सयानप बाँक नहीं।
तहाँ साँचे चलैं तजि आपनपौ झिझकैं कपटी जे निसाँक नहीं॥
घनआनंद प्यारे सुजान सुनौ यहाँ एक ते दूसरो आँक नहीं।
तुम कौन धौं पाटी पढ़े हौ लला, मन लेहु पै देहु छटाँक नहीं॥
अरी निसि नींद न आवै
(राग खंभाती)
अरी, ’निसि नींद न आवै, होरी खेलन की चोप ।
स्याम सलौना, रूप रिझौना, उलह्यौ जोबन कोप ॥
अबहीं ख्याल रच्यौ जु परस्पर, मोहन गिरिधर भूप ।
अब बरजत मेरी सास-नँनदिया, परी विरह के कूप ॥
मुरली टेर सुनाइ, जगावै सोवत मदन अनूप ।
पै जिय सोच रही हौं अपने, जाय मिलौं हरि हूप ॥
इत डर लोग, उत चोंप मिलन की, निरख-निरखि वो रूप ।
’आनँदघन’ गुलाल घुमड़न में, मिलि हौं अँग-अँग गूप ॥
इस बाँट परी सुधि
इन बाट परी सुधि रावरे भूलनि,
कैसे उराहनौ दीजिए जू.
इक आस तिहारी सों जीजै सदा,
घन चातक की गति लीजिए जू.
अब तौ सब सीस चढाये लई,
जु कछु मन भाई सो कीजिये जू.
‘घनआनन्द’ जीवन -प्रान सुजान,
तिहारिये बातनि जीजिये जू.
ए रे वीर पौन
एरे बीर पौन ,तेरो सबै ओर गौन, बारी
तो सों और कौन मनौं ढरकौंहीं बानि दै.
जगत के प्रान ओछे बड़े को समान
‘घनआनन्द’ निधान सुखधानि दीखयानि दै.
जान उजियारे गुनभारे अन्त मोही प्यारे
अब ह्वै अमोही बैठे पीठि पहिचानि दै.
बिरह विथा की मूरि आँखिन में राखौ पुरि.
कहाँ एतौ पानिप बिचारी पिचकारी धरै
कहाँ एतौ पानिप बिचारी पिचकारी धरै,
आँसू नदी नैनन उमँगिऐ रहति है ।
कहाँ ऐसी राँचनि हरद-केसू-केसर में,
जैसी पियराई गात पगिए रहति है ॥
चाँचरि-चौपहि हू तौ औसर ही माचति, पै-
चिंता की चहल चित्त लगिऐ रहति है ।
तपनि बुझे बिन ’आनँदघन’ जान बिन,
होरी सी हमारे हिए लगिऐ रहति है ॥
कारी कूर कोकिला
कारी कूर कोकिल कहाँ को बैर काढ़ति री,
कूकि कूकि अबही करेजो किन कोरि रै.
पेंड़ परै पापी ये कलापी निसि द्यौस ज्यों ही,
चातक रे घातक ह्वै तुहू कान फोरि लै.
आँनंद के घन प्रान जीवन सुजान बिना,
जानि कै अकेली सब घरोदल जोरि लै.
जौं लौं करै आवन बिनोद बरसावन वे,
तौ लौं रे डरारे बजमारे घन घोरि लै.
क्यों हँसि हेरि हियरा
घनानंद »
Script
सवैया
क्यों हँसि हेरि हियरा अरू क्यौं हित कै चित चाह बढ़ाई।
काहे कौं बालि सुधासने बैननि चैननि मैननि सैन चढ़ाई।
सौ सुधि मो हिय मैं घन-आनँद सालति क्यौं हूँ कढ़ै न कढ़ाई।
मीत सुजान अनीत की पाटी इते पै न जानियै कौनै पढ़ाई।। 11 ।।