📝 घनानंद के प्रसिद्ध कवित्त व सवैये। 1st Grade (प्रारंभिक 10 छंद) व असिस्टेंट प्रोफेसर (1–25 छंद) पाठ्यक्रम में 'घनानंद कवित्त' (सं. विश्वनाथप्रसाद मिश्र) निर्धारित है।
रीतिमुक्त कवि घनानंद के प्रेम और विरह के छंद।
बरसै तरसै सरसै अरसै न्
बरसैं तरसैं सरसैं अरसैं न, कहूँ दरसैं इहि छाक छईं।
निरखैं परखैं करखैं हरखैं उपजी अभिलाषनि लाख जईं।
घनआनँद ही उनए इनि मैं बहु भाँतिनि ये उन रंग रईं।
रसमूरति स्यामहिं देखत ही सजनी अँखियाँ रसरासि भईं॥
बहुत दिनान के अवधि-आस-पास परे
बहुत दिनान के अवधि-आस-पास परे,
खरे अरबरनि भरे हैं उठि जान कौ।
कहि कहि आवन सँदेसो मनभावन को,
गहि गहि राखत हैं दै दै सनमान कौ।
झूठी बतियानि की पत्यानि तें उदास ह्वै कै,
अब न घिरत घनआनँद निदान कौ।
अधर लगै हैं आनि करि कै पयान प्रान,
चाहत चलन ये सँदेसौ लै सुजान कौ॥
बैस नई, अनुराग मई
बैस नई, अनुराग मई, सु भई फिरै फागुन की मतवारी ।
कौंवरे हाथ रचैं मिंहदी, डफ नीकैं बजाय रहैं हियरा रीन ॥
साँवरे भौंर के भाय भरी, ’घनाआनँद’ सोनि में दीसत न्यारी ।
कान्ह है पोषत प्रान-पियें, मुख अंबुज च्वै मकरंद सी गारी ॥
भए अति निठुर
भए अति निठुर, मिटाय पहचानि डारी,
याही दुख में हमैं जक लागी हाय हाय है।
तुम तो निपट निरदई, गई भूलि सुधि,
हमैं सूल सेलनि सो क्योहूँन भुलाय है।
मीठे मीठे बोल बोलि ठगी पहिलें तौ तब,
अब जिय जारत कहौ धौ कौन न्याय है।
सुनी है कै नाहीं, यह प्रगट कहावति जू,
काहू कलपायहै सु कैसे कल पायहै॥
भोर तें साँझ लौ कानन ओर निहारति
घनानंद »
Script
सवैया
भोर तें साँझ लौ कानन ओर निहारति बावरी नेकु न हारति।
साँझ तें भोर लौं तारनि ताकिबो तारनि सों इकतार न टारति।
जौ कहूँ भावतो दीठि परै घनआनँद आँसुनि औसर गारति।
मोहन-सोहन जोहन की लगियै रहै आँखिन के उर आरति।। 6 ।।
मीत सुजान अनीत करौ जिन
घनानंद »
Script
सवैया
मीत सुजान अनीत करौ जिन, हाहा न हूजियै मोहि अमोही।
डीठि कौ और कहूँ नहिं ठौर फिरी दृग रावरे रूप की दोही।
एक बिसास की टेक गहे लगि आस रहे बसि प्रान-बटोही।
हौं घनआनँद जीवनमूल दई कित प्यासनि मारत मोही।। 9 ।।
मेरो जीव जो मारतु मोहिं तौ
मेरोई जिव जो मारतु मोहिं तौ,
प्यारे, कहा तुमसों कहनो है.
आँखिनहू यह बानि तजी,
कुछ ऐसोइ भोगनि को लहनौ है .
आस तिहारियै ही ‘घनआनन्द’,
कैसे उदास भयो रहनौ है .
जानि के होत इते पै अजान जो,
तौ बिन पावक ही दहनौ है.
मोसों होरी खेलन आयो
(राग कान्हरौ )
मोसों होरी खेलन आयौ ।
लटपटी पाग, अटपटे बैनन, नैनन बीच सुहायौ ॥
डगर-डगर में, बगर-बगर में, सबहिंन के मन भायौ ।
’आनँदघन’ प्रभु कर दृग मींड़त, हँसि-हँसि कंठ लगायौ ॥