📝 घनानंद के प्रसिद्ध कवित्त व सवैये। 1st Grade (प्रारंभिक 10 छंद) व असिस्टेंट प्रोफेसर (1–25 छंद) पाठ्यक्रम में 'घनानंद कवित्त' (सं. विश्वनाथप्रसाद मिश्र) निर्धारित है।
रीतिमुक्त कवि घनानंद के प्रेम और विरह के छंद।
राति-द्यौस कटक सजे
राति-द्यौस कटक सचे ही रहे, दहै दुख
कहा कहौं गति या वियोग बजमर की .
लियो घेरि औचक अकेली कै बिचारो जीव,
कछु न बसाति यों उपाव बलहारे की .
जान प्यारे, लागौ न गुहार तौ जुहार करि,
जूझ कै निकसि टेक गहै पनधारे की .
हेत-खेत धूरि चूर चूर ह्वै मिलैगी,तब
चलैंगी कहानी ‘घनआनन्द’ तिहारे की
राधा नवेली सहेली समाज में
राधा नवेली सहेली समाज में, होरी कौ साज सजें अतो सोहै ।
मोहन छैल खिलार तहाँ रस-प्यास भरी अँखियान सों जोहै ॥
डीठि मिलें, मुरि पीठि दई, हिय-हेत की बात सकै कहि कोहै ।
सैनन ही बरस्यौ ’घनआनँद’, भीजनि पै रँग-रीझनि मोहै ॥
लाजनि लपेटि चितवनि
लाजनि लपेटि चितवनि भेद-भाय भरी
लसति ललित लोल चख तिरछानि मैं।
छबि को सदन गोरो भाल बदन, रुचिर,
रस निचुरत मीठी मृदु मुसक्यानी मैं।
दसन दमक फैलि हमें मोती माल होति,
पिय सों लड़कि प्रेम पगी बतरानि मैं।
आनँद की निधि जगमगति छबीली बाल,
अंगनि अनंग-रंग ढुरि मुरि जानि मैं।
वहै मुसक्यानि, वहै मृदु बतरानि, वहै
वहै मुसक्यानि, वहै मृदु बतरानि, वहै
लड़कीली बानि आनि उर मैं अरति है।
वहै गति लैन औ बजावनि ललित बैन,
वहै हँसि दैन, हियरा तें न टरति है।
वहै चतुराई सों चिताई चाहिबे की छबि,
वहै छैलताई न छिनक बिसरति है।
आनँदनिधान प्रानप्रीतम सुजानजू की,
सुधि सब भाँतिन सों बेसुधि करति है।।
वैस की निकाई, सोई रितु सुखदाई
वैस की निकाई, सोई रितु सुखदायी, तामें -
वरुनाई उलहत मदन मैमंत है ।
अंग-अंग रंग भरे दल-फल-फूल राजैं,
सौरभ सरस मधुराई कौ न अंत है ॥
मोहन मधुप क्यों न लटू ह्वै सुभाय भटू,
प्रीति कौ तिलक भाल धरै भागवंत है ।
सोभित सुजान ’घनाआनँद’ सुहाग सींच्यौ,
तेरे तन-बन सदा बसत बसंत है ॥
सावन आवन हेरि सखी
सावन आवन हेरि सखी,
मनभावन आवन चोप विसेखी ।
छाए कहूँ घनआनँद जान,
सम्हारि की ठौर लै भूल न लेखी ॥
बूंदैं लगै, सब अंग दगै,
उलटी गति आपने पापन पेखी ।
पौन सों जागत आगि सुनी ही.
पै पानी सों लागत आँखिन देखी ॥
सोंधे की बास उसासहि रोकति
सौंधे की बास उसासहिं रोकत, चंदन दाहक गाहक जी कौ ।
नैनन बैरी सो है री गुलाल, अधीर उड़ावत धीरज ही कौ ॥
राग-विराग, धमार त्यों धार-सी लौट परयौ ढँग यों सब ही कौ ।
रंग रचावन जान बिना, ’घनआनँद’ लागत फागुन फीकौ ॥
स्याम घटा लपटी थिर बीज
स्याम घटा लपटी थिर बीज कि सौहै अमावस-अंक उज्यारी।
धूप के पुंज मैं ज्वाल की माल सी पै दृग-सीतलता-सुख-कारी।
कै छवि छायो सिंगार निहारि सुजान-तिया-तन-दीपति प्यारी।
कैसी फ़बी घनआनँद चोपनि सों पहिरी चुनि साँवरी सारी॥