Home › पद्य कोश › कवित्त › घनानंद के कवित्त-सवैये — भाग 7

घनानंद के कवित्त-सवैये — भाग 7

✍️ घनानंद · कवित्त · रीतिकाल · ⏱ लगभग 1 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 घनानंद के प्रसिद्ध कवित्त व सवैये। 1st Grade (प्रारंभिक 10 छंद) व असिस्टेंट प्रोफेसर (1–25 छंद) पाठ्यक्रम में 'घनानंद कवित्त' (सं. विश्वनाथप्रसाद मिश्र) निर्धारित है।

रीतिमुक्त कवि घनानंद के प्रेम और विरह के छंद।

अक्षर आकार:

हीन भएँ जल मीन अधीन

घनानंद »
Script
सवैया

हीन भएँ जल मीन अधीन कहा कछु मो अकुलानि समाने।
नीर सनेही कों लाय अलंक निरास ह्वै कायर त्यागत प्रानै।
प्रीति की रीति सु क्यों समुझै जड़ मीत के पानि परें कों प्रमानै।
या मन की जु दसा घनआनँद जीव की जीवनि जान ही जानै।। 8 ।।

होरी के मदमाते आए

(राग रामकली)

होरी के मदमाते आए, लागै हो मोहन मोहिं सुहाए ।
चतुर खिलारिन बस करि पाए, खेलि-खेल सब रैन जगाए ॥
दृग अनुराग गुलाल भराए, अंग-अंग बहु रंग रचाए ।
अबीर-कुमकुमा केसरि लैकै, चोबा की बहु कींच मचाए ॥
जिहिं जाने तिहिं पकरि नँचाए, सरबस फगुवा दै मुकराए ।
’आनँदघन’ रस बरसि सिराए, भली करी हम ही पै छाए ॥