📝 घनानंद के प्रसिद्ध कवित्त व सवैये। 1st Grade (प्रारंभिक 10 छंद) व असिस्टेंट प्रोफेसर (1–25 छंद) पाठ्यक्रम में 'घनानंद कवित्त' (सं. विश्वनाथप्रसाद मिश्र) निर्धारित है।
रीतिमुक्त कवि घनानंद के प्रेम और विरह के छंद।
खेलत खिलार गुन-आगर उदार राधा
खेलत खिलार गुन-आगर उदार राधा
नागरि छबीली फाग-राग सरसात है ।
भाग भरे भाँवते सों, औसर फव्यौ है आनि,
’आनँद के घन’ की घमंड दरसात है ॥
औचक निसंक अंक चोंप खेल धूँधरि सिहात है ।
केसू रंग ढोरि गोरे कर स्यामसुंदर कों,
गोरी स्याम रंग बीचि बूड़ि-बूड़ि जात है ॥
घनआनँद जीवन मूल सुजान की
’घनाआनँद’ जीवन मूल सुजान की , कौंधनि हू न कहूँ दरसैं ।
सु न जानिये धौं कित छाय रहे, दृग चातक प्रान तपै तरसैं ॥
बिन पावस तो इन्हें थ्यावस हो न, सु क्यों करि ये अब सो परसैं।
बदरा बरसै रितु में घिरि कै, नितहीं अँखियाँ उघरी बरसैं ॥
घनआनँद प्यारे कहा जिय जारत
’घनआनँद’ प्यारे कहा जिय जारत, छैल ह्वै फीकिऐ खौरन सों ।
करि प्रीति पतंग कौ रंग दिना दस, दीसि परै सब ठौरन सों ॥
ये औसर फागु कौ नीकौ फब्यौ, गिरधारीहिं लै कहूँ टौरन सों ।
मन चाहत है मिलि खेलन कों, तुम खेलत हौ मिलि औरन सों ॥
छवि को सदन मोद मंडित
छवि को सदन मोद मंडित बदन-चंद
तृषित चषनि लाल, कबधौ दिखाय हौ।
चटकीलौ भेष करें मटकीली भाँति सौही
मुरली अधर धरे लटकत आय हौ।
लोचन ढुराय कछु मृदु मुसिक्याय, नेह
भीनी बतियानी लड़काय बतराय हौ।
बिरह जरत जिय जानि, आनि प्रान प्यारे,
कृपानिधि, आनंद को धन बरसाय हौ।
जा हित मात कौं नाम जसोदा
घनानंद »
Script
सवैया
जा हित मात कौं नाम जसोदा , सुबंस कौ चन्द्रकला -कुलधारी .
सोभा-समूहमयी ‘घनआनन्द’ मूरति रंग अनंग जिवारि .
जान महा सहजै रिझवार, उदार विलास सु रासबिहारी.
मेरो मनोरथ हूँ पुरवौ तुमहीं, मो मनोरथ पूरनकारी .
जासों प्रीति ताहि निठुराई
जासों प्रीति ताहि निठुराई सों निपट नेह,
कैसे करि जिय की जरनि सो जताइये।
महा निरदई दई कैसें कै जिवाऊँ जीव,
बेदन की बढ़वारि कहाँ लौं दुराइयै।
दुख को बखान करिबै कौं रसना कै होति,
ऐपै कहूँ बाको मुख देखन न पाइयै।
रैन दिन चैन को न लेस कहूँ पैये भाग,
आपने ही ऐसे दोष काहि धौं लगाइयै।
जिन आँखिन रूप-चिह्नारि
जिन आँखिन रूप-चिन्हार भई,
तिनको नित ही दहि जागनिहै.
हित-पीरसों पूरित जो हियरा,
फिरि ताहि कहाँ कहु लागनिहै.
‘घनआनन्द’ प्यारे सुजान सुनौ,
जियराहि सदा दुख दागनि है.
सुख में मुख चंद बिना निरखे,
नखते सिख लौं बिख पागनि है.
जिनको नित नीके निहारत हीं
घनानंद »
Script
सवैया
जिनको नित नीके निहारत हीं , तिनको अँखियाँ अब रोवति हैं .
पल पाँवरे पाइनि चाइनि सों , अंसुवनि की धारनिधोवति हैं .
‘घनआनन्द’ जान सजीवनि कों , सपने बिन पायेइ खोवति हैं .
न खुली मूँदी जानि परैं दुख ये , कछु हाइ जगे पर सोवति हैं .