Home › पद्य कोश › कवित्त › घनानंद के कवित्त-सवैये — भाग 3

घनानंद के कवित्त-सवैये — भाग 3

✍️ घनानंद · कवित्त · रीतिकाल · ⏱ लगभग 2 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 घनानंद के प्रसिद्ध कवित्त व सवैये। 1st Grade (प्रारंभिक 10 छंद) व असिस्टेंट प्रोफेसर (1–25 छंद) पाठ्यक्रम में 'घनानंद कवित्त' (सं. विश्वनाथप्रसाद मिश्र) निर्धारित है।

रीतिमुक्त कवि घनानंद के प्रेम और विरह के छंद।

अक्षर आकार:

जिय की बात जनाईये क्यौं करि

जिय की बात जनाइये क्यों करि,
जान कहाय अजाननि आगौ.
तीरन मारि कै पीरन पावत,
एक सो मानत रोइबो रागौ.
ऐसी बनी ‘घनआनन्द’ आनि जु,
आनन सूझत सो किन त्यागौ.
प्रान मरेंगे भरेंगे बिथा पै,
अमोही से काहू को मोह न लागौ.

झलकै अति सुन्दर आनन गौर

झलकै अति सुन्दर आनन गौर, छके दृग राजत काननि छ्वै।
हँसि बोलनि मैं छबि फूलन की बरषा, उर ऊपर जाति है ह्वै।
लट लोल कपोल कलोल करैं, कल कंठ बनी जलजावलि द्वै।
अंग अंग तरंग उठै दुति की, परिहे मनौ रूप अबै धर च्वै।।4।।

तब तौ छबि पीवत जीवत है

तब तौ छबि पीवत जीवत है अब सोचन लोचन जात जरे
हित-पोष के तोष सुप्राण पले बिललात महादुख दोष भरे.
‘घनआनन्द’ मीत सुजान बिना सबही सुखसाज समाज टरे
तब हार पहाड़ से लागत है अब आनि के बीच पहार परे.

दसन बसन बोली भरि ए रहे गुलाल

दसन बसन बोली भरि ए रहे गुलाल
हँसनि लसनि त्यों कपूर सरस्यौ करै ।
साँसन सुगंध सौंधे कोरिक समोय धरे,
अंग-अंग रूप-रंग रस बरस्यौ करै ॥
जान प्यारी तो तन ’अनंदघन’ हित नित,
अमित सुहाय आग फाग दरस्यौ करै ।
इतै पै नवेली लाज अरस्यौ करै, जु प्यारौ -
मन फगुवा दै, गारी हू कों तरस्यौ करै ॥

धुनि पुरि रहै नित काननि में

घनानंद »
Script
सवैया

धुनि पुरि रहै नित काननि में , अज कों उपराजिबोई सी करै .

मन मोहन गोहन जोहन के , अभिलाख समाजिबोई सी करै .

‘घनआनन्द’ तिखिये ताननि सों , सर से सुर साजिबोई सी करै .

कित तें यह बैरिन बांसुरिया, बिन बाजेई बाजिबोई सी करे .

निस-द्यौस खरी उर-माँझ अरी

निसि द्यौस खरी उर माँझ अरी छबि रंग भरी मुरि चाहनि की.
तकि मोरनि त्यों चख ढोरि रहैं,ढरिगो हिय ढोरनि बाहनि की.
छत द्वै कटि पै बट प्रान गए गति हों मति में अवगाहिनी की.
घनआँनंद जान लग्यो तब तें जक वागियै मोहि कराहनि की.

पकरि बस कीने री नँदलाल

(राग केदारौ)

पकरि बस कीने री नँदलाल ।
काजर दियौ खिलार राधिका, मुख सों मसलि गुलाल ॥
चपल चलन कों अति ही अरबर, छूटि न सके प्रेम के जाल ।
सूधे किये बंक ब्रजमोहन, ’आनँदघन’ रस-ख्याल ॥

परकाजहि देह को धारि फिरौ

परकाजहि देह को धारि फिरौ परजन्य जथारथ ह्वै दरसौ।
निधि-नीर सुधा के समान करौ सबही बिधि सज्जनता सरसौ।
घनआनँद जीवन दायक हौ कछू मेरियौ पीर हियें परसौ।
कबहूँ वा बिसासी सुजान के आँगन मो अँसुवानहिं लै बरसौ॥