Home › पद्य कोश › साखी › कबीर की साखी — गुरुदेव कौ अंग

कबीर की साखी — गुरुदेव कौ अंग

✍️ कबीर · साखी · भक्तिकाल · ⏱ लगभग 3 मिनट

📌 किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी:

📝 कबीर ग्रंथावली (सं. श्यामसुंदरदास) — साखी, अंग 1। पाठ्यक्रम में निर्धारित अंश।

कबीर ग्रंथावली के साखी भाग का 1वाँ अंग — गुरुदेव कौ अंग।

अक्षर आकार:

सतगुरु सवाँन को सगा, सोधी सई न दाति।
हरिजी सवाँन को हितू, हरिजन सईं न जाति॥१॥

बलिहारी गुरु आपणैं, द्यौं हाड़ी कै वार।
जिनि मानिप तैं देवता, करत न लागी वार॥२॥

सतगुरु की महिमा अनँत अनँत उपकार।
लोचन अनँत उघाड़िया अनँत दिखावण्हआर॥३॥

राम नाम कै पटंतरै देबै कौं कुछ नाँहि।
क्या ले गुरु संतोषिए, हौस रही मन माँहि॥४॥

सतगुर के सदकै करूँ दिल अपणीं का साछ।
कलियुग हम स्यूँ लड़ि पड़या मुहकम मेरा बाछ॥५॥

सतगुरु लई कमांण करि, बांहण लागा तीर॥
एक जु बाह्या प्रीति सूँ, भीतरि रह्या शरीर॥६॥

सतगुरु साँचा सूरिवाँ, सबद जु बाह्या एक।
लागत ही मैं मिल गया, पड्या कलेजै छेक॥७॥

सतगुरु मारया बाण भरि धरि करिसूधी मूठि।
श्रंगि उघाडै लागिया,गई दवा सूँ फूटि़॥८॥

हँसै न बोलै उन्मनी चंचल मेहल्या मारि।
कहै कबीर भीतरि भिद्य,सतगुरु कै हथियारि॥८॥

गूंगा हुवा बावला, बहरा हुआ कान।
पाऊँ मैं पंगुल भया, सतगुर मार्या बाण॥१०॥

पीछे लागा जाइ था, लोक वेद के साथि।
आगैं थैं सतगुर मिल्या, दीपक दीया हाथि॥११॥

दीपक दीया तेल भरि, बाती दई अघट्ट।
पूरा किया विसाहुणां बहुरि न आँवौ हट्ट॥१२॥

ग्यान प्रकारया गुर मिल्या, सो जिनि वीसरि जाइ।
जब गोविन्द कृपा करी, तब गुर मिलिया आइ॥१३॥

कबीर गुर गरवा मिल्या, रलि गया आटै लूण।
'जाति पाँति कुल सब मिटे, नाँव धरौगे कौंण॥१४॥

जाका गुर भी अंधला, चेला खरा निरंध।
अंधै अंधा ठेलिया, दून्यूं कूप पडंत॥१५॥

नां गुर मिल्या न सिष भया, लालच खेला डाव।
दून्यूं बूड़े धार मैं, चढ़ि पाथर की नाव॥१६॥

चौसठ दीवा जोइ करि, चौदह चंदा मांहि।
तिहिं घरि किसकौ चानिणौ, जिहि घरि गोविन्द नाहिं॥१७॥

निस अँधियारी कारणौं, चौरासी लख चन्द।
अति आतुर ऊदै किया, तऊ दिष्टि नहि मन्द॥१८॥

भली भई जु गुर मिल्या, नहीं वर होती हांणि।
दीपक दिष्टि पतंग ज्यूँ पड़ता पूरी जाणि॥१९॥

माया दीपक नर पतंग, भ्रमि-भ्रमि इवैं पडन्त।
कहै कबीर गुर ग्यान थैं, एक आध उतरन्त॥२०॥

सतगुर बपुरा क्या करै, जे सिपही मांहै चूक।
भावै त्यूं प्रमोधि ले, ज्यूं बँसि बजाई फूंक॥२१॥

संसै खाया सक्ल जुग, संसा किनहूँ न खद्ध।
जै वेधे गुरु अप्पिरां, तिनि संसा चुणि-चुणि खद्ध॥२२॥

चेतनि चौकी बैसि करि, सतगुर दीन्हांँ धीर।
निरभै होइ निसंक भजि, केवल कहै कबीर॥२३॥

सतगुर मिल्यात का भया, जे मनि पाड़ी भोल।
पामि विनंठा कप्पढा, क्या करै विचारी चोल॥२४॥

बूड़े थे परि ऊबरे, गुर की लहरि चमंकि।
भेरा देख्या जरजरा, (तब) ऊतरि पड़े फरकि॥२५॥

गुर गोविंद तौ एक है, दूजा यहु आकार।
आपा मेट जीवत मरै, तौ पावै करतार॥२६॥

कबीर सतगुर नां मिल्याँ, रही अधूरी सीप।
स्वाँग जती का परि करि, घरि घरि मांगैं भीष॥२७॥

सतगुर साँचा सूरिवाँ, तातैं लोहिं लुहार।
कसणी दे कंचन किया, ताइ लिया ततसार॥२८॥

थापणि पाई विति भई, सतगुर दीन्हीं धीर।
कबीर हीरा-बण्जिया, मानसरोवर तीर॥२९॥

निश्चल निधि मिलाइ तत, सतगुर साहस घीर।
निपजी मैं साझी घणां, बाँटे नहीं कबीर॥३०॥

चौपडि मांड़ी चौहटै, अरध उरध बाजार ।
कहै कबीरा रामजन, खोलौ संत विचार ॥३२॥

पासा पकड़या प्रेम का, सारी किया सरीर ।
सतगुर दाव घताइया, खेलै दास कबीर ॥३२॥

सतगुरु हम सूँ रीझि करि, एक कह्या प्रसंग ।
बरस्या बादल प्रेम का, भीजि गया सब अंग ॥३३॥

कबीर बादल प्रेम का, हम परि बरष्या आइ ।
अंतरि भीगी आत्मां, हरी भई बनराइ ॥३४॥

पूरे सूँ परचा भया, सब दुःख मेल्या दूरि ।
निर्मल कीन्ही आत्मा, ताथै सदा हजूर ॥३५॥